'पेड मेन्स्ट्रुअल लीव' पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राज्यसभा में क्या कहा

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने बुधवार को 'वैतनिक माहवारी अवकाश' का विरोध किया.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. लोकसभा: 'दो लोग गैलरी से कूदे, जूते से निकालकर धुआँ फैलाया'- देखें अंदर की तस्वीर

    लोकसभा के अंदर उठता धुआं. तस्वीर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी दिखाई दे रहे हैं.

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

    इमेज कैप्शन, लोकसभा के अंदर उठता धुआं. तस्वीर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी दिखाई दे रहे हैं.

    सांसदों के मुताबिक लोकसभा में आज (बुधवार को) दोपहर दो लोग दर्शकदीर्घा से नीचे कूद गए.

    घटना के वक्त स्पीकर की चेयर पर रहे बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उस वक़्त जो हुआ, उसकी जानकारी दी.

    राजेंद्र अग्रवाल ने संसद के बाहर आकर मीडिया से कहा, '' दर्शक दीर्घा से एक व्यक्ति गिरा, हमें ऐसा लगा कि वो गिरा है. मगर दूसरा व्यक्ति रेलिंग पकड़कर कूद रहा था. तो ध्यान में आया कि दोनों ही कूदे होंगे. उसमें से एक ने जूते में कुछ चीज निकालकर धुआं फैलाया. चिट-पिट की आवाज़ हुई. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उनको पकड़ लिया था. उनको लेकर गए. अब पता चलेगा कि कौन हैं, कहां से आए. किस संगठन से थे.''

    घटना के दौरान उठता धुआं. कुछ लोग दर्शकदीर्घा में बैठे दिखाई दे रहे हैं.

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

    लोकसभा में घटना के बाद बाहर निकलते सांसद. हर तरफ पीले रंग का धुआं देखा जा सकता है.

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, लोकसभा: 'गैलरी से दो लोग कूदे, कूदते ही धुआं उठने लगा', सांसद ने बताया आंखों देखा हाल

    दानिश अली

    इमेज स्रोत, VIDEO

    सांसद दानिश अली ने आज लोकसभा में हुई घटना की जानकारी दी. उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने सांसद दानिश अली के हवाले से बताया, "पब्लिक गैलरी से दो लोग कूदे. कूदते ही एकदम धुआं उठने लगा. अफरा तफरी मच गई. सब लोग भागे. "

    दानिश अली ने बताया, "उन्हें पकड़ लिया गया है. एक का पास निकाला है तो पता चला है कि वो मैसूर का था. शायद सागर नाम था उसका. मैसूर के सांसद के गेस्ट के रूप में आया था. "

    वहीं, उन्होंने कहा कि 'दूसरे का पता नहीं, क्योंकि बाहर आ गए हम लोग.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. लोकसभा: सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्षी सांसदों ने जताई चिंता- देखें घटना का वीडियो

    लोकसभा

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

    लोकसभा में बुधवार को सदन की कार्रवाई के दौरान उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति बन गई जब अचानक एक व्यक्ति दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गया. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया है कि कूदने वाले दो लोग थे.

    समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में एक व्यक्ति को बैंचों पर कूदते देखा जा सकता है. कई सांसदों ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है.

    आज संसद पर हमले की बरसी है. कई सांसदों ने इसका भी ज़िक्र किया. संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुआ था.

    .

    आज की घटना का वीडियो देखें

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, लोकसभा: दर्शक दीर्घा में बैठा एक व्यक्ति नीचे कूदा, कार्यवाही स्थगित, सांसदों ने कहा- 'सुरक्षा में हुई चूक'

    लोकसभा

    इमेज स्रोत, SANSAD TV

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लोकसभा की दर्शक दीर्घा में बैठा एक व्यक्ति गैलरी में कूद गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

    जो व्यक्ति नीचे कूदा, उसे बैंचों पर कूदते देखा गया.

    तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने इसे सुरक्षा में चूक बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. जब शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मित्रों अब विदा...

    शिवराज सिंह चौहान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    18 साल तक मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने के बाद शिवराज सिंह चौहान अब ये पद छोड़ चुके हैं.

    मोहन यादव ने राज्य के सीएम के पद की शपथ ले ली है. राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली और ये दो राज्य के नए डिप्टी सीएम होंगे.

    निवर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में आखिरी बार मीडिया से बात करते हुए चौहान ने कहा- ‘जस की तस रख दी नी चदरिया.’

    उन्होंने कहा- “ मध्य प्रदेश की समृद्धि और जनता के कल्याण का पेड़ लगाया है. मध्य प्रदेश की जनता सुखी रहे, सबका मंगल हो, कल्याण हो. सब पर भगवान कृपा की वर्षा करते रहे. आज साढ़े ग्यारह बजे मुख्यमंत्री जी शपथ लेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि वह मध्यप्रदेश की समृद्धि को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे. आज प्रधानमंत्री जी पधार रहे हैं उनका हृदय से स्वागत, गृहमंत्री जी का स्वागत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का स्वागत. मित्रों अब विदा, जस की तस रख दीनी चादरिया.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शिवराज सिंह चौहान 18 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक (कांग्रेस सरकार), 15 महीने का वक्त छोड़ दें तो शिवराज सिंह साल 2005 से 2022 तक बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री रहे.

    लेकिन इस बार बीजेपी ने उनकी जगह उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को सीएम चुना है.

    मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मुझसे पूछा गया था कि क्या आप दिल्ली जाएंगे, एक बार मैं बड़ी विनम्रता से कहना चाहता हूं कि अपने लिए कुछ भी मांगने के लिए जाने से बेहतर मैं मरना समझूंगा. वह मेरा काम नहीं है, इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा.

  6. रिंकू सिंह ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मैच में तोड़ा कांच फिर बोले- 'सॉरी'

    रिंकू सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के तेज़तर्रार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मंगलवार को हुए ट्वेंटी-20 मैच में दमदार पारी खेली. उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए.

    ये इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी पहली हाफ सेंचुरी है.

    अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के जमाए. इनमें से उन्होंने जो एक छक्का जड़ा, उसमें गेंद कमेंट्री बॉक्स में जाकर टकराई और कांच टूट गया.

    मैच के बाद रिंकू सिंह ने इस पर बात की.

    उन्होंने कहा, "जब मैंने शॉट मारा, छक्का मारा तो पता नहीं था कि कांच टूटा है. जब आप आए (कमेंटेटर) तब पता चला. उसके लिए सॉरी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रिंकू की दमदार पारी लेकिन जीता दक्षिण अफ़्रीका

    रिंकू ने जिस मासूमियत के साथ सॉरी कहा, वो उनकी बल्लेबाज़ी में नदारत दिखी. कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा वो भारत के इकलौते बल्लेबाज़ थे जिन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के गेंदबाज़ों की जमकर ख़बर ली.

    दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद में 56 रन बनाए.

    बारिश से प्रभावित इस मैच में दक्षिण अफ़्रीका को 15 ओवर में 152 रन टार्गेट मिला. अफ्रीकी टीम ने 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन मैचों की सिरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली.

    पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

  7. मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ, राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा बने डिप्टी सीएम

    मोहन यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

    उनके साथ ही राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली. दोनों नेताओं को उप मुख्यमंत्री पद के लिए नियुक्त किया गया है.

    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए.

    इससे पहले शिवराज सिंह चौहान 18 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक (कांग्रेस सरकार), 15 महीने का वक्त छोड़ दें तो शिवराज सिंह साल 2005 से 2022 तक बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री रहे.

    इस बार बीजेपी ने उनकी जगह उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को सीएम चुना है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. क्या वसुंधरा राजे से मतभेद के कारण नहीं मिला सीएम पद, दीया कुमारी ने दिया जवाब

    दीया कुमारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान में बीजेपी ने बता दिया है कि नई सरकार में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर कौन होगा.

    राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा होंगे और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी होंगी. और विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को चुना गया है.

    दीया कुमारी का नाम मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा था लेकिन मंगलवार को उन्हें उप मुख्यमंत्री पद पर संतोष करना पड़ा.

    नई सरकार के एलान के बाद दीया कुमारी से पूछा गया कि क्या वसुधंरा राजे से मतभेद के कारण उन्हें सीएम नहीं बनाया गया और डिप्टी सीएम का पद मिला?

    इस सवाल पर उन्होंने कहा- “मैं इस बारे में कमेंट नहीं करना चाहूंगी. ऐसी कोई बात नहीं है. सबने एक साथ मिल कर काम किया है. वो (वसुंधरा राजे) भी वहां मौजूद थी उनका भी आशिर्वाद मिला.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल, अटकलें लगायी जा रही थीं कि वसुंधरा राजे से मतभेद होने के चलते उन्हें सीएम नहीं बनाया और डिप्टी सीएम की कुर्सी दी गई. दीया कुमारी भी वसुंधरा राजे की तरह राजपरिवार से आती हैं.

    बीती रात वसुंधरा राजे सिंधिया ने नई सरकार में चुने गए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और विधानसभा स्पीकर को शुभकामनाएं दीं.

  9. राजस्थान में नए मुख्यमंत्री चुने जाने पर वसुंधरा राजे सिंधिया की आई प्रतिक्रिया

    वसुंधरा राजे सिंधिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बुधवार शाम को राजस्थान में बीजेपी की नई सरकार में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर कौन होगा इसकी घोषणा कर दी गई है.

    राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा होंगे और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी होगी. वहीं विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को चुना गया है.

    इन नामों के एलान के बाद राज्य में बीजेपी की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके कुशल मार्गदर्शन में भजनलला शर्मा राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

    सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा- "सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई. हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. साथ ही प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी को भी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनोनीत होने पर हार्दिक शुभेच्छाएं. वरिष्ठ विधायकवासुदेव देवनानी जी को विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जाने की हार्दिक शुभकामनाएं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते दो दशक में पहली बार बीजेपी की ओर से राजस्थान में कोई नया चेहरा मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है. वसुंधरा राजे साल 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. इस बार भी उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल माना जा रहा था लेकिन बीजेपी ने इस बार तीनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे चुने हैं.

  10. शिवराज सिंह चौहान ने क्यों कहा- अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मर जाना समझूंगा

    शिवराज सिंह चौहान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मंगलवार को मध्य प्रदेश के निवतर्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया.

    यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह अपने लिए ‘कुछ मांगने से बेहतर मर जाना समझेंगे.’

    राज्य के नए सीएम मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले आयोजित की गई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “आपको ध्यान होगा कि जो संदर्भ था क्या आप दिल्ली जाएंगे क्या, एक बार मैं बड़ी विनम्रता से कहना चाहता हूं कि अपने लिए कुछ भी मांगने के लिए जाने से बेहतर मैं मरना समझूंगा. वह मेरा काम नहीं है, इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा'”

    शिवराज सिंह चौहान 18 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक (कांग्रेस सरकार), 15 महीने का वक्त छोड़ दें तो शिवराज सिंह साल 2005 से 2022 तक बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री रहे.

    अब बीजेपी ने उनकी जगह उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को सीएम चुना है और बुधवार को वो राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

    मुख्यमंत्री ना चुने जाने से नाराज़गी के सवाल पर उन्होंने कहा- “ये बहुत गलत मानसिकता है कि मैं कहां जाऊंगा? हर समय यह कहकर रोने वाला कि उसके साथ अन्याय हुआ है, कुछ नहीं कर सकता. अन्याय कहां है? मैं आज यह स्पष्ट कर रहा हूं. बीजेपी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को 18 साल तक मुख्यमंत्री बनाया, अब मेरा पार्टी को वापस देने का समय है. यह मानसिकता क्यों नहीं हो सकती?”

    “बीजेपी एक मिशन है यहां हर कार्यकर्ता के लिए एक काम है, मुझे जो काम पार्टी देगी वो करूंगा.”

  11. ग़ज़ा पर अंधाधुंध बमबारी करके इसराइल वैश्विक समर्थन खो रहा है- बाइडन

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि ग़ज़ा पर अंधाधुंध बमबारी करके इसराइल दुनियाभर का समर्थन खो रहा है.

    मंगलवार को एक फ़ंड रेज़िंग कार्यक्रम में बाइडन की ये टिप्पणी अमेरिका की ओर से इसराइल की अब तक की सबसे कड़ी आलोचना के रूप में देखी जा रही है.

    सात अक्टूबर को हमास के इसराइल पर किए गए हमले का बाद से अमेरिका इसराइल का खुल कर समर्थन करता रहा है.

    हालांकि बाइडन ने दोहराया कि अमेरिका हमेशा इसराइल के साथ खड़ा है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इसराइल को हिदायत देते हुए कहा- “इसराइल के साथ अमेरिका खड़ा है, अभी उसके पास अमेरिका के अलावा भी लोग हैं- उसके साथ यूरोपीय संघ है, उसके साथ यूरोप है, उसके साथ दुनिया का अधिकांश हिस्सा है. लेकिन अंधाधुंध बमबारी से वो समर्थन खो रहे हैं.”

    हालाँकि बाइडन ने कहा कि "हमास पर कार्रवाई करने की ज़रूरत को लेकर कोई सवाल ही नहीं है " और इसराइल के पास ऐसा करने का "पूरा अधिकार" है.

    बीते दिनों अमेरिका ने इसराइल को निर्देश दिए थे कि वह "मानव जीवन को प्राथमिकता दे" और ग़ज़ा के लोगों को संघर्ष से बचने के लिए स्पष्ट निर्देश दे.

    वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने भी इसराइल के रवैये पर असंतोष जताया था.

    दुनिया भर के कई देश, संयुक्त राष्ट्र और मानवनाधिकार संस्थाएं ग़ज़ा में इसराइल की बमबारी की आलोचना कर रही हैं और तुरंत सीज़फ़ायर करने की मांग कर रही है.

    ग़जा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 7 अक्टूबर के बाद से इसराइली बमबारी में अब तक 18,400 से अधिक लोग मारे गए हैं.

    हमास के हमले में 1200 इसराइली मारे गए थे.

  12. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    11 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.