फ़लस्तीनी पीएम ने की इसराइल पर प्रतिबंध लगाने की मांग, नेतन्याहू ने पुतिन को फ़ोन पर क्या कहा?

इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फ़ोन किया और ग़ज़ा पर रूस के स्टैंड पर नाख़ुशी ज़ाहिर की

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. ग़ज़ा युद्धः इसराइल ने कहा बिखर रहा है हमास, ख़ान यूनिस में भीषण लड़ाई जारी

    ख़ान यूनिस में इसराइल के सैनिक

    इमेज स्रोत, IDF

    इसराइल की सेना ने दावा किया है कि ग़ज़ा में उसका सैन्य अभियान हमास को नष्ट करने के अपने लक्ष्य के क़रीब पहुंच रहा है.

    ग़ज़ा में इसराइली सेना और हमास चरमपंथियों के बीच दो महीने से संघर्ष चल रहा है. इस संघर्ष में अब तक 18 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनी मारे गए हैं जबकि 45 हज़ार से अधिक घायल हैं.

    इसराइल के सेना प्रमुख जनरल हेरज़ी हालेवी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि ऐसे संकेत हैं कि हमास बिखर रहा है.

    उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

    इसराइल और हमास के बीच दक्षिणी ग़ज़ा के ख़ान यूनिस शहर में भीषण लड़ाइयां चल रही हैं.

    बीबीसी संवाददाता के मुताबिक़ इसराइल ने ख़ान यूनिस के मुख्य इलाक़ों में रहने वाले लोगों से शहर को खाली करने के लिए कहा है.

    बीती रात ख़ान यूनिस में भारी बमबारी हुई है. इसी बीच इसराइली सेना प्रमुख ने कहा है कि सैन्य अभियान को और तीव्र किया जाएगा.

    वहीं एक शीर्ष संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने कहा है कि ग़ज़ा की आधी आबादी भुखमरी की शिकार है.

    यरूशलम में मौजूद बीबीसी संवादादाता योलांडे नैल के मुताबिक़ चश्मदीदों ने बताया है कि ख़ान यूनिस में बीती रात ‘आतंक और ख़ौफ़’ की रात रही.

    रात भर बमबारी और भीषण लड़ाइयों का शोर होता रहा.

    हमास का कहना है कि रफ़ाह की तरफ़ जाने वाली सड़क पर भी भीषण लड़ाई छिड़ी है. ये ग़ज़ा का बिलकुल दक्षिणी इलाक़ा है और लाखों फ़लस्तीनी अन्य इलाकों से भागकर यहां पहुंचे हैं.

    इसी बीच ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इसराइल की तरफ़ जाने वाले किसी भी जहाज़ को निशाना बनाने की चेतावनी दी है जिसकी वजह से संघर्ष के क्षेत्र में फैलने की आशंका बढ़ गई है.

  2. दक्षिण चीन सागर में लगातार दूसरे दिन फिलीपींस और चीन के जहाजों में टकराव, तनाव बढ़ा

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फिलीपींस के नौसैनिक दक्षिण चीन सागर के तट पर निगरानी करते हुए

    दक्षिण चीन सागर में लगातार दूसरे दिन फिलीपींस और चीनी जहाजों के बीच टकराव की ख़बरें हैं.

    ख़बरों के मुताबिक़ दक्षिण चीन सागर के विवादित जल क्षेत्र में दोनों ओर के जहाजों के बीच टकराव हुआ है. हालांकि दोनों इस टकराव के लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं. फिलीपींस तटरक्षक बल ने कहा है कि चीन के जहाज वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही हैं. उसने कहा है चीनी जहाजों ने सेकेंड थॉमस सोल के पास उसके सप्लाई जहाजों में टक्कर मारने की भी कोशिश की है. जबकि चीन ने फिलीपींस पर अपने एक जहाज में टक्कर मारने का आरोप लगाया है.

    शनिवार को भी स्केरबोरो क्षेत्र में चीन और फिलीपींस के जहाजों में टकराव की घटनाएं हुईं. दक्षिण चीन सागर में चीन और उसके पड़ोसी देश अपने नियंत्रण का दावा करते रहे हैं. चीन का कहना है कि पूरा दक्षिण चीन सागर उसका है.जबकि फिलीपींस समेत कई अन्य पड़ोसी देश का कहना है कि चीन यहां अंतरराष्ट्रीय जल संधि का उल्लंघन कर रहा है.

  3. इसराइल-ग़ज़ा युद्धः यमन के हूतियों ने कहा- 'इसराइल जाने वाला हर जहाज़ हमारे निशाने पर'

    हूती विद्रोहियों ने कहा है कि इसराइल की तरफ़ जाने वाले जहाज़ों को निशाना बनाया जाएगा

    इमेज स्रोत, mmy.ye

    यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शनिवार को इसराइल के बंदरगाहों की तरफ़ जाने वाले किसी भी जहाज़ को निशाना बनाने की धमकी जारी की है.

    हूती विद्रोहियों ने कहा है कि जब तक ग़ज़ा के लिए दवाओं और राहत सामग्री को जाने से रोका जाएगा, तब तक इसराइल को जाने वाले जहाज़ों को लाल सागर में निशाना बनाया जाएगा.

    दो महीने पहले इसराइल और फ़लस्तीनियों के बीच ग़ज़ा में संघर्ष शुरू होने के बाद से यमन के विद्रोहियों ने लाल सागर में इसराइल से जुड़े कई जहाज़ों को निशाना बनाया है.

    सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा है कि अगर ग़ज़ा के लिए मानवीय मदद नहीं जाने दी जाएगी तो वो इसराइल की तरफ़ जाने वाले जहाज़ों को रोकेंगे.

    विद्रोहियों ने कहा है कि ‘इसराइल की तरफ़ जाने वाले जहाज़ चाहें जिस भी देश के होंगे वो विद्रोहियों की मिसाइलों का वैध निशाना होंगे.’

    हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने कई जहाज़ों को निशाना बनाया है और दावा किया है कि इनका सीधा संबंध इसराइल से है. हालांकि इस नई धमकी में सभी राष्ट्रों के जहाज़ों को शामिल किया गया है.

    हमास ने हूती विद्रोहियों के इस बयान को ‘साहसिक’ बताकर इसका स्वागत किया है.

    वहीं इसराइल ने कहा है कि वो ‘नौसैन्य घेराबंदी’ को स्वीकार नहीं करेगा. इसराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और यूरोपीय संघ के नेताओं से इस स्थिति से निपटने की अपील की है.

    इसी बीच रविवार को फ़्रांसीसी सेना ने कहा है कि उसकी एक फ्रीजेट ने लाल सागर में अपनी तरफ़ बढ़ रहे यमन से लांच किए गए दो ड्रोन मार गिराये हैं.

    फ्रांस की सेना की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि इन ड्रोन को शनिवार रात मार गिराया गया.

    इसराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाची हानेग्बी ने कहा है कि अगर दुनिया इस स्थिति से नहीं निबटती है तो इसराइल स्वयं इस नौसैन्य घेराबंदी को ख़त्म करेगा.

  4. नवाज़ शरीफ ने पूछा- कारगिल युद्ध का विरोध किया था क्या इसलिए देश से निकाला?

    नवाज़ शरीफ बेटी मरियम नवाज़ के साथ

    इमेज स्रोत, g

    इमेज कैप्शन, नवाज़ शरीफ बेटी मरियम नवाज़ के साथ

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल (एन) नेता नवाज शरीफ ने कहा है कि उनके देश के लोगों ने पार्टी के काम के आधार पर उन्हें वोट दिया था. लेकिन उन्हें देश निकाला दे दिया गया.

    उन्होंने पूछा, ''कम से कम हमें यह तो पता होना चाहिए कि 1999 में हमें बाहर क्यों निकाला गया? उस समय हमने चीजों को ठीक से संभाला और हमने कहा कि कारगिल में कोई लड़ाई नहीं होनी चाहिए, क्या इसीलिए हमें निकाल दिया गया? आज समय यह साबित कर रहा है कि हम सही थे.''

    लाहौर में पार्टी टिकट के दावेदारों की बैठक को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने कहा, ''हमारे समय में भारत के दो प्रधानमंत्रियों वाजपेयी और मोदी ने पाकिस्तान का दौरा किया. यह कैसे संभव है कि आपके पड़ोसी आपसे नाराज़ हों या आप उनसे नाराज़ हों और आपको दुनिया में जगह मिल जाए.''

    उन्होंने कहा ''हमें भारत, अफगानिस्तान और ईरान के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने हैं, हमें चीन के साथ भी रिश्ते सुधारने और मजबूत करने हैं, हमारे पीछे सीपीईसी को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश थी.''

  5. गुटखा कंपनियों के लिए विज्ञापन के मामले में शाहरुख़, अक्षय और अजय देवगन को नोटिस

    शाहरुख़ ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फिल्म स्टार अक्षय कुमार, शाहरुख़ ख़ान और अजय देवगन को गुटखा कंपनियों के उत्पादों का विज्ञापन करने के मामले में केंद्र सरकार ने नोटिस भेजा है.

    इस मामले में एक अवमानना याचिका का जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने इलाहाबाद की लखनऊ बेंच को नोटिस भेजे जाने की जानकारी दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हाई कोर्ट को बताया कि इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है इसलिए हाई कोर्ट में दाखिल में त्वरित याचिका खारिज कर देनी चाहिए. हाई कोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई 9 मई 2024 को होगी.

    इससे पहले जस्टिस राजेश सिंह चौहान की बेंच ने केंद्र सरकार को ये फैसला करने के लिए कहा था कि याचिका दायर करने वालों का प्रतिनिधित्व कौन करेगा.

    याचिका दायर करने वालों का कहना है कि उन अभिनेताओं और सेलिब्रिटी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्हें हाई प्रोफाइल पुरस्कार किए जाते हैं लेकिन वो गुटखा कंपनियों का लिए विज्ञापन करते हैं.

  6. छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, आज हो सकता है एलान

    अरुण साव

    इमेज स्रोत, FB/ARUNSAO

    इमेज कैप्शन, छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव

    छत्तीसगढ़ में रविवार को बीजेपी के विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक हो रही है.

    इसमें चुनाव जीत कर पार्टी के 54 विधायक हिस्सा ले रहे हैं. बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो सकता है.

    पार्टी अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को पत्रकारों से बताया था कि रविवार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक होगी.

    इसमें पार्टी के पर्यवेक्षक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और बीजेपी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहेंगे.

    बीजेपी के छत्तीसढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सह प्रभारी नितिन नबीन भी बैठक में हिस्सा लेंगे.

    रेणुका सिंह

    इमेज स्रोत, SM/RENUKASINGH

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं.य

    छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए रमन सिंह, विष्णुदेव साय, ओपी चौधरी, राम विचार नेता,अरुण साव और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम रेस में है.

  7. यूपी: बरेली में भयावह सड़क हादसा, चलती कार में आग लगने से आठ लोग जिंदा जले

    कार हादसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    यूपी के बरेली में शनिवार रात एक कार में आग लग जाने से आठ लोगों की जल कर मौत हो गई.

    मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. हादसा बरेली में नैनीताल हाईवे पर हुआ. बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले के मुताबिक़ हाईवे पर जा रही कार ट्रक से टकरा और इसके बाद इसमें आग लग गई.

    कार सेंट्रली लॉक्ड थी. इस वजह से इसमें बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए. सोशल मीडिया में दिख रहे फुटेज में कार आग में लिपटी में दिख रही है, जबकि ट्रक उसके सामने खड़ा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस ने आग बुझा कर कार से शवों को बाहर निकाला. एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले ने बताया कि कार भोजीपुरा के नजदीक ट्रक से टकराई थी.

    टकराने के बाद कार घिसटती चली गई और इसमें आग लग गई. कार सेंट्रली लॉक्ड थी. इस वजह से इसमें सवार बाहर नहीं निकल पाए.

  8. राजपूत करणी सेना प्रमुख हत्याकांड में शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ भी गिरफ़्तार

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुखदेव सिंह गोगामेडी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सुखदेव सिंह गोगामेडी

    राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो शूटर शामिल हैं.

    दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की रात चंडीगढ़ से दो शूटरों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को गिरफ़्तार किया गया.

    पुलिस ने बताया कि उनके एक और सहयोगी उधम सिंह को भी गिरफ़्तार किया गया है. इन्हें मिलाकर पुलिस अब तक चार गिरफ्तारियां कर चुकी है.

    सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के दोनों मुख्य अभियुक्तों को चंडीगढ़ सेक्टर 22 से गिरफ्तार किया गया.

    दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर लाया गया है.

    राजस्थान पुलिस ने शनिवार को इस मामले में पहली गिरफ़्तारी की थी. जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के अनुसार हत्याकांड की साजिश में शामिल 23 साल के अभियुक्त रामवीर को गिरफ्तार किया गया.

    पुलिस के मुताबिक़ अभियुक्त रामवीर हरियाणा में महेंद्रगढ़ ज़िले के सत्तनाली थाना इलाक़े का है.

    पुलिस के मुताबिक़ सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्या के शूटर्स नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को अभियुक्त रामवीर ने जयपुर में पूरी व्यवस्था उपलब्ध करवाई थी. गिरफ्तार रामवीर और नितिन फौजी घनिष्ठ दोस्त हैं और दोनों के गांव आसपास हैं. बारहवीं क्लास की पढ़ाई भी साथ की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की बीते मंगलवार दोपहर जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    श्याम नगर इलाक़े में उनके घर मिलने के बहाने आए तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.

    इस घटनाक्रम में एक हमलावर की भी मौत हो गई थी.

    सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गंभीर हालत में मानसरोवर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    पंजाब से सटे हनुमानगढ़ ज़िले के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत समाज के आक्रामक नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं.

  9. जयशंकर ने फ़लस्तीन के प्रधानमंत्री से की बात, भारत के इस रुख की दी जानकारी

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, EPA

    भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को फ़लस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह के साथ फोन पर बात की.

    बातचीत के दौरान जयशंकर ने फ़लस्तीन पर भारत के लंबे समय चले आ रहे रुख का जिक्र किया. इस बातचीत के दौरान शतयेह ने ग़ज़ा और वेस्ट बैंक के हालात का जिक्र किया है.

    दोनों नेताओं ने एक दूसरे के संपर्क में बने रहने की बात कही. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बातचीत का जिक्र किया.

    उन्होंने लिखा, ''फ़लस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह से बातचीत हुई. उन्होंने ग़जा और वेस्ट बैंक के हालात पर गंभीर चिंता जताई. मैंने फ़लस्तीन पर भारत के लंबे समय से चले आ रहे रुख का जिक्र किया. हम दोनों ने एक दूसरे से संपर्क में रहने का वादा किया.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले 12 अक्टूबर को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने फ़लस्तीन को लेकर भारत के रुख की जानकारी दी थी.

    उन्होंने कहा था, ''भारत ने हमेशा से एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यावहारिक फ़लस्तीन की स्थापना के लिए सीधी बातचीत शुरू करने की हिमायत की है. ऐसा फ़लस्तीन जो सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के साथ इसराइल के साथ शांतिपूर्वक रह सके. भारत का ये रुख बरकरार है.''

    अक्टूबर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़लस्तीनी अथॉरिटी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बातचीत की थी और ग़ज़ा के अल अहली अस्पताल में मरने वालों के प्रति शोक जताया था.

  10. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    9 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.