ग़ज़ा संघर्ष विराम पर सुरक्षा परिषद में वोटिंग, यूएन प्रमुख ने कहा- ग़ज़ा 'तबाही की कगार' पर

इसराइल के पूर्व सैन्य प्रमुख गाडी आइसेनकोट के बेटे की ग़ज़ा में ज़मीनी अभियान के दौरान मौत हो गई.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and संदीप राय

  1. ऑलिव ऑयल पर भी जलवायु परिवर्तन की मार

    वीडियो कैप्शन, ऑलिव ऑयल पर भी क्लाइमेट चेंज की मार

    जलवायु परिवर्तन का असर आपकी थाली पर भी हो सकता है.

    दुनिया भर में कहीं मौसम ख़राब हो रहा है तो कहीं सूखा पड़ रहा है, तो कहीं बारिश और इन सबका असर हमारे खाने पर भी पड़ रहा है.

    ऐसा ही एक चीज़ है ऑलिव ऑयल जो अमूमन खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

    स्पेन, दुनिया में सबसे ज़्यादा ऑलिव ऑयल यानी ज़ैतून के तेल का उत्पादन करता है, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ रही है.

    वजह क्लाइमेट चेंज, देखिए बीबीसी संवाददाता गाय हेजो की ये रिपोर्ट.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, लोकसभा से निष्कासित किए जाने के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा- अदानी को बचाने के लिए...

    महुआ मोइत्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    लोकसभा से निष्कासित किए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने कहा है कि एथिक्स कमेटी के पास उन्हें निष्कासित करने की सिफ़ारिश करने का कोई अधिकार नहीं है.

    उन्होंने कहा कि इस कंगारू कोर्ट में जो कुछ हुआ, वो बताता है कि अदानी को बचाने के लिए मोदी सरकार क्या कुछ कर सकती है.

    महुआ मोइत्रा ने कहा, "मैं 49 साल की हूं और मैं अगले 30 साल तक संसद के अंदर और बाहर आपके ख़िलाफ़ संघर्ष करूंगी."

    महुआ मोइत्रा को 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया. शुक्रवार को संसद की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पास हो गई.

    एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने का सुझाव दिया था. लोकसभा स्पीकर ने कहा कि कमेटी की सिफ़ारिश से सदन सहमत है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संसद से निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा, “अगर इस मोदी सरकार ने सोचा है कि मेरी ज़बान बंद कर वे अदानी मुद्दे से पीछा छुड़ा लेंगे तो मैं आपको यह बता दूं कि इस कंगारू कोर्ट ने पूरे भारत को सिर्फ ये दिखाया है कि मानक प्रक्रिया में जितनी जल्दबाज़ी दिखाई गई, उससे यही पता चलता है कि अदानी आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं. और एक अकेली महिला सांसद को परेशान करने और चुप कराने के लिए आप कितनी दूर तक जाएंगे.”

    चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मोइत्रा ने कहा कि “स्वाभाविक है कि मैं चुनाव लड़ूंगी.”

  3. एनिमल फ़िल्म को संसद में सांसद रंजीत रंजन ने बीमारी क्यों बताया?

    वीडियो कैप्शन, एनिमल फ़िल्म को संसद में सांसद रंजीत रंजन ने बीमारी क्यों बतााया?

    राज्यसभा में गुरुवार को रणबीर कपूर की फ़िल्म 'एनिमल' का मुद्दा उठा. कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने एनिमल फ़िल्म में दिखाई गई हिंसा पर आपत्ति जताई.

    शून्य काल के दौरान अपनी बात रखते हुए रंजीत रंजन ने कहा कि फ़िल्म में महिलाओं का अपमान करना और उसे जस्टिफ़ाई करना सही नहीं है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में लोकसभा से निष्कासित

    महुआ मोइत्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया है.

    शुक्रवार को संसद की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पास हो गई. एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने का सुझाव दिया था.

    लोकसभा स्पीकर ने कहा कि कमेटी की सिफ़ारिश से सदन सहमत है.

    स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “सदन कमेटी के निष्कर्षों को स्वीकार करता है कि एक सांसद के रूप में महुआ मोइत्रा का आचरण अनैतिक और अनुचित था, और उनका सांसद बना रहना अनुपयुक्त है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस रिपोर्ट पर बहस कराए जाने और महुआ मोइत्रा को लोकसभा में अपनी बात रखने की मांग को लोकसभा स्पीकर ने ये कहते हुए ठुकरा दिया कि उन्हें पैनल की बैठक के दौरान अपना पक्ष रखने का मौका मिल चुका है.

    इससे पहले दोपहर बाद एथिक्स कमेटी के चेयरमैन विनोद कुमार सोनकर ने जैसे ही रिपोर्ट पेश की, कांग्रेस और टीएमसी के सदस्य अध्यक्ष के आसन के करीब पहुंच गए और नारे लगाते हुए रिपोर्ट की प्रति दिए जाने की मांग की.

    टीएमसी के सदस्य कल्याण बनर्जी ने रिपोर्ट की सिफ़ारिश पर वोटिंग से पहले बहस कराए जाने की मांग की. कमेटी ने मोइत्रा को सदन से निष्कासित करने की सिफ़ारिश की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हंगामे के बीच अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्रवाई को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

    इस बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिख कर अपील की है कि सदन में बहस के लिए सदस्यों को तीन चार दिन का वक्त दिया जाना चाहिए ताकि वे इसका अध्ययन कर सकें.

    उन्होंने लिखा है, "मैं अपील करता हूं कि एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर बहस के लिए कम से कम तीन दिन बाद की तारीख और समय तय करें."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "जैसा कि अधीर रंजन ने कहा अगर हमने इस रिपोर्ट का संज्ञान लेने के लिए 3-4 दिन का समय दिया होता और फिर सदन के सामने अपनी राय रखी होती तो आसमान नहीं गिर जाता क्योंकि सदन एक बेहद संवेदनशील मामले पर फैसला लेने जा रहा है... क्या आचार समिति की प्रक्रिया प्राकृतिक न्याय के मूल सिद्धांत को खत्म कर सकती है, जो दुनिया की हर न्याय प्रणाली का सिद्धांत है? हमने अखबार में जो पढ़ा जिसे अभियुक्त बनाया गया, उन्हें अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया, यह कैसी प्रक्रिया है?..."

    लोकसभा में एथिक्स कमेटी के प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के ख़िलाफ़ विपक्ष ने कार्यवाही का बहिष्कार किया. लोकसभा की कार्यवाही को 11 दिसम्बर, 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है.

  5. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा क्यों नहीं कर रही है बीजेपी?

    वीडियो कैप्शन, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा क्यों नहीं कर रही है बीजेपी?

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 और कांग्रेस को 66 सीटें मिलीं हैं.

    अब बारी है मुख्यमंत्री चुनने की. भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है.

    लेकिन बीजेपी नाम की घोषणा को लेकर इतनी देरी क्यों कर रही है?

    बीबीसी संवाददाता सलमान रावी ज्यादा जानकारी दे रहे हैं.

  6. तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की सर्जरी होगी, पीएम मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

    केसीआर

    इमेज स्रोत, ANI

    तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया है और डॉक्टरों ने कहा है कि जल्द ही रिप्लेसमेंट सर्जरी होगी और रिकवरी में 6 से 8 सप्ताह लगेंगे.

    हैदराबाद में अपने एरावेल्ली घर पर केसीआर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें यशोदा हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बेहतर चिकित्सा की व्यवस्था किए जाने की निर्देश दिए हैं.

    केसीआर के बेटे केटीआर रामराव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि "आज राव अपने बाथरूम में गिर गए थे इसलिए उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की ज़रूरत है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अस्पताल बुलेटिन के मुताबिक, "सीटी स्कैन से पता चला है कि उनके बाएं कूल्हे में फ़्रैक्चर है. इसके लिए हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की ज़रूरत है जिसमें 6 से 8 सप्ताह रिकवरी में लग सकता है.”

    केसीआर के ऑफ़िस ने कहा है कि उनके साथ उनकी पत्नी सभम्मा, बेटे रामा राव, बेटी कविता और परिवार के अन्य सदस्य साथ थे.

    इस बीच प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव एसएएम रिज़वी ने सीएम रेड्डी के निर्देश पर अस्पताल गए थे और केसीआर के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

    तीन दिसम्बर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद केसीआर एरावेल्ली के पास अपने फार्महाउस में ठहरे हुए थे.

  7. टेस्ला की ऑटो-पायलट कार कितनी सुरक्षित?

    वीडियो कैप्शन, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के एक पूर्व कर्मचारी ने ऑटो पायलट कारों पर सवाल उठाए हैं.

    एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है किकंपनी की ऑटो पायलट गाड़ियों में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक सुरक्षित नहीं है.

    लुकाश क्रूप्सकी वो कर्मचारी हैं. उन्होंने टेस्ला के नॉर्वे हेडक्वॉर्टर से ये जानकारियां सार्वजनिक की थीं.

    वो एक अवॉर्ड लेने के लिए ब्रिटेन आए. ये अवॉर्ड उन्हें सेफ्टी को लेकर कंपनी के अंदर हुई बातचीत और उससे जुड़ी चिंताओं को सार्वजनिक करने के लिए दिया जा रहा है. बीबीसी के टेक एडिटर जो क्लाइनमैन ने उनसे बात की.

  8. सऊदी अरब के खेल मंत्री ने देश पर लग रहे इन आरोपों का दिया जवाब

    प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन तुर्की अल-फैसल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन तुर्की अल-फैसल

    सऊदी अरब के खेल मंत्री ने देश पर लग रहे 'स्पोर्ट्सवॉशिंग' के आरोपों को खारिज़ करते हुए इसे 'छिछला आरोप' बताया है.

    स्पोर्ट्सवॉशिंग- एक ऐसा तरीका है जब कोई देश या संगठन खेल के ज़रिए अपनी छवि चमकाने की कोशिश करता है.

    बीबीसी से बात करते हुए प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन तुर्की अल-फैसल ने कहा, "कई लोग जो हम पर ऐसा आरोप लगाते हैं वो कभी सऊदी नहीं आए हैं. और ना ही देखा है कि हम क्या काम कर रहे हैं."

    प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन तुर्की अल-फैसल

    आलोचक कहते हैं कि सऊदी अरब खेल के आयोजन पर भारी भरकम रकम खर्चा करता है ताकि मानवाधिकारों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले देश के रूप उसकी जो छवि है उसे सरकात्मक किया जा सके.

    लेकिन सऊदी सरकार का कहना है कि वह इसके ज़रिए निवेश को बढ़ावा दे रहा है, देश में पर्यटन बढ़ा रहा है.

    सऊदी अरब ने 2034 में होने वाले फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के लिए बिडिंग की है और इस बिडिंग में उसका कोई भी प्रतिद्वंद्वी नहीं है. इस बिडिंग के बाद पहली बार खेल मंत्री ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सऊदी अरब में फ़ीफ़ा के आयोजन को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. जैसे इतनी गर्मी में सऊदी कैसे मैचों का आयोजन करेगा.

    इसके अलावा फ़ीफ़ा पर भी आरोप है कि उसने सऊदी अरब की मदद की और किसी को भी बिड के लिए उसका प्रतिद्वंद्वी नहीं बनने दिया. फ़ीफ़ा पर पूरी प्रक्रिया में 'पारदर्शिता ना रखने' का आरोप है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    साल 2021 से अब तक सऊदी अरब ने पांच बिलियन डॉलर का निवेश खेल में किया.

    साल 2022 में क़तर ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप का आयोजन किया था और इस तैयारियों के दौरान क़तर पर मानवाधिकार के उल्लंघन के कई आरोप लगे थे.

  9. सूखे की मार झेलने वाला सोमालिया, अब बाढ़ से त्रस्त

    वीडियो कैप्शन, पूर्वी अफ्रीका में सोमालिया, अपने यहां इस सदी की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है

    दुबई में इन दिनों COP28 सम्मेलन चल रहा है. जिसमें जलवायु परिवर्तन से जुड़ी समस्याओं और उनके संभावित समाधान पर विचार-मंथन हो रहा है और इस बीच पूर्वी अफ्रीका में सोमालिया अपने यहां इस सदी की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है.

    जहां अब तक 100 लोग मारे गए हैं और कम से कम 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. सोमालिया में बुनियादी ढांचे को भी बहुत नुकसान पहुंचा है और वहां अब बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता रोडो दिमायबो की ये रिपोर्ट.

  10. भारत का विदेश मुद्रा भंडार चार महीने बाद 600 अरब डॉलर के पार पहुंचा

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, REUTERS/Rick Wilking/File Photo

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    पहली दिसंबर को ख़त्म हुए हफ़्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 604 अरब डॉलर हो गया है.

    चार महीने पहले 11 अगस्त को ख़त्म हुए हफ़्ते में भारत का विदेश मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर से ऊपर दर्ज किया गया था.

    रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बताया, "एक दिसंबर, 2023 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 604 अरब डॉलर पर है. इस बात पर हमारा भरोसा बरकरार है कि हम अपनी आयात आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर लेंगे."

    इससे पहले 24 नवंबर को ख़त्म हुए हफ़्ते में विदेश मुद्रा भंडार 597.935 अरब डॉलर था.

    अक्टूबर, 2021 में भारत का विदेश मुद्रा भंडार अपने अब तक के उच्चतम स्तर 642 अरब डॉलर पर था.

  11. हमास के हमलों में बचे इसराइली किस तरह कर रहे हैं सदमे से उबरने की कोशिश?

    वीडियो कैप्शन, अक्तूबर महीने की यही तारीख़ थी...जब फ़लस्तीनी चरमपंथी गुट हमास ने इसराइल पर हमला किया..

    अक्तूबर महीने की यही तारीख़ थी, जब फ़लस्तीनी चरमपंथी गुट हमास ने इसराइल पर हमला किया.

    उस हमले में कई मारे गए, कई अगवा किए गए. कई घायल हुए, कई लोग अब तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं.

    उनके ज़ख़्म भरने की कोशिश हो रही है लेकिन ग़ज़ा में त्रासदी बढ़ती जा रही है. कवर स्टोरी में इन सबकी बात.

  12. लालदुहोमा ने ली मिज़ोरम के सीएम पद की शपथ

    लालदुहोमा

    इमेज स्रोत, ANI

    जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मिज़ोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

    आइज़ोल में राजभवन परिसर में हुए समारोह के दौरान लालदुहोमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

    उनके साथ ही जेडपीएम के नेता वनलालहलाना,सी. लालसाविवुंगा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मिज़ोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा है और राज्य में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं.

    माना जा रहा है कि बाकी मंत्रियों का चयन भी आने वाले दिनों में होगा.

    जेडपीएम ने तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के आए नतीज़ों में 40 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की है.

  13. गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच तीखी बहस, वजह क्या है?

  14. आरबीआई का एलान, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए यूपीआई पेमेंट लिमिट बढ़ी

    रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया

    इमेज स्रोत, Samyukta Lakshmi/Bloomberg via Getty Images

    इमेज कैप्शन, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया

    एक महत्वपूर्ण फ़ैसले में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने शुक्रवार को ये एलान किया कि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए यूपीआई पेमेंट लिमिट बढ़ा कर पांच लाख रुपये कर दी गई है.

    अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए यूपीआई की भुगतान सीमा पहले एक लाख रुपये थी.

    इसके साथ ही आरबीआई ने रेकरिंग पेमेंट्स (नियमित अंतराल पर किए जाने वाले भुगतान) के लिए यूपीआई ई-मैंडेट्स (इलेक्ट्रॉनिक मैंडेट्स) की अधिकतम सीमा भी बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है.

    ई-मैंडेट फ्रेमवर्क के तहत फिलहाल 15 हज़ार रुपये से अधिक के रेकरिंग ट्रांजैक्शन के लिए ऑन्थेटिकेशन के एक अतिरिक्त चरण से गुजरना पड़ता है.

    आरबीआई गवर्नर ने कहा, "म्युचुअल फंड सब्सक्रिप्शन, बीमा प्रीमियम के भुगतान और क्रेडिट कार्ड के पेमेंट्स के लिए किए जाने वाले ई-मैंडेट्स की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाता है."

  15. इसराइल-फ़लस्तीन: वो पुराना फॉर्मूला, जो 'दुश्मनी' ख़त्म कर सकता है

  16. बढ़ती क़ीमत को देखते हुए सरकार ने प्याज़ के निर्यात पर लगायी रोक

    प्याज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र सरकार ने घरेलू बाज़ार में प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों को काबू में रखने के लिए अगले साल मार्च तक प्याज़ के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना जारी कर रहा है, "प्याज़ की निर्यात नीति को बदल दिया गया है इसका निर्यात 31 मार्च 2024 तक प्रतिबंधित है."

  17. वसुंधरा राजे के बेटे पर विधायकों को रिसॉर्ट में रखने का आरोप, पूरा मामला- प्रेस रिव्यू

  18. अमेरिका ने की इसराइल की आलोचना, कहा- ग़ज़ा में वादाख़िलाफ़ी हुई है...

    राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, REUTERS/Evelyn Hockstein

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की फाइल फोटो

    अमेरिका ने ग़ज़ा युद्ध में इसराइल के तौर तरीकों की आलोचना की है. अमेरिका ने इस बात की भी शिकायत की है कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए इसराइल ने जो वादे किए थे और ग़ज़ा में ज़मीन पर जो कुछ हो रहा है, उसमें काफी अंतर है.

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकेंन ने वाशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सुरक्षित इलाकों के बारे में आम लोगों को स्पष्ट रूप से सूचित किया जाना चाहिए.

    उन्होंने ये भी कहा कि इन लोगों को खाने-पीने और दवाओं जैसी ज़रूरत की बुनियादी चीज़ों की सप्लाई करनी चाहिए. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत में आम लोगों की जान बचाए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है.

    इसराइल का अभी तक ये कहना रहा है कि वो आम लोगों के जानोमाल को हो रहे नुक़सान को कम करने के लिए हर ज़रूरी कदम उठा रहा है.

    उधर, हमास का ये कहना है कि पिछले दो महीने में ग़ज़ा में इसराइल की सैन्य कार्रवाई के कारण 17 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई है जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं.

  19. क़तर में क़ैद पूर्व नौसैनिकों के मामले में भारत को मिली ये सफलता

  20. बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुने पर्यवेक्षक, जानिए किन्हें मिली ज़िम्मेदारी

    मोदी-शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए तीन पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कर दिया है.

    राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

    मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

    छ्त्तीसगढ़ के लिए जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

    पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक का नेतृत्व करते हैं और उसके नेता यानी मुख्यमंत्री कौन होगा, ये चुनने में विधायक दल की मदद करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तीन दिसंबर को आए चुनावी नतीज़ों में बीजेपी को तीनों ही राज्यों में जीत मिली है लेकिन इन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है.

    मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान 18 साल तक बीजेपी की सरकार में सीएम रहे हैं. राजस्थान में अब तक वसुंधरा राजे सिंधिया बीजेपी की सीएम रही हैं और छ्त्तीसगढ़ में पिछ्ली बार बीजेपी सरकार में रमन सिंह सीएम थे.

    लेकिन इस बार ये चर्चा ज़ोरों पर है कि बीजेपी इन राज्यों पर नए चेहरे को सामने ला सकती है.

    इस चुनाव में 12 सांसदों ने विधायकी का चुनाव लड़ा और जीता. ऐसे में राजनीतिक सरगर्मी इन राज्यों और दिल्ली में तेज़ है कि बीजेपी इन राज्यों में किन चेहरे पर दांव खेलेगी.