इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उत्तराखंड में सुरंग में फँसे मज़दूर कब तक बाहर आएंगे?
वीडियो कैप्शन, उत्तराखंड में सुरंग में फंसे मजदूर कब तक बाहर आएंगे?
उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान: किसी भी व़क्त टनल से निकाले जा सकते हैं मज़दूर, क्या बोले परिजन
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, फंसे मज़दूरों में से एक के परिजन
उत्तरकाशी के सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मज़दूरों के रिश्तेदार, परिवार के लोग और परिजन उनके सुरंग से बाहर निकलने का इंतज़ार कर रहे हैं.
एक मज़दूर के रिश्तेदार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वो पिछले दो हफ़्तों से इस दिन का इंतज़ार कर रहे थे और उन्हें तभी तसल्ली मिलेगी जब वो बाहर आ जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं एक अन्य मज़दूर के रिश्तेदार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''हम खुश हैं कि उन्हें जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा. हम उनका स्वागत करेंगे. हमने उन्हें बताया है कि बचाव दल जल्द उन तक पहुंचेगा.''
उत्तराखंड की टनल में फंसे मज़दूरों का पहला वीडियो
वीडियो कैप्शन, उत्तराखंड की टनल में फंसे मज़दूरों का पहला वीडियो सामने आया
उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान: परिजनों को अपनों के बाहर आने का बेसब्री से इंतज़ार
....में
Author, आसिफ अली
पदनाम, उत्तरकाशी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ASIF ALI
उत्तरकाशी की सिल्कयारा टनल से किसी भी समय वो ख़बर मिल सकती है जिसका सभी 17 दिन से इंतज़ार कर रहे हैं.
कभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त होने की घोषणा हो सकती है और 41 श्रमिक बाहर आ सकते हैं.
पिछले 17 दिन से 41 श्रमिक इस सुरंग में क़ैद हैं जो आज खुली हवा में सांस लेंगे.
इमेज स्रोत, ASIF ALI
सुरंग के बाहर एम्बुलेंस और डॉक्टर तैयार खड़े हैं.
आसपास के इलाक़े के लोग यहाँ ऊँचाई वाली जगहों पर आकर खड़े हैं.
यहाँ पहुँचे सभी परिजनों को अपनों के बाहर आने का बेसब्री से इंतज़ार है.
इमेज स्रोत, ASIF ALI
सुरंग में फंसे बेटे के लिए पत्नी के गहने गिरवी रख पहुंचे पिता ने कहा- दुआ मांग रहा हूँ
उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान: टनल से बाहर निकाल लिए जाने के बाद सीधे यहां लाए जाएंगे मज़दूर
इमेज स्रोत, ANI
उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे मज़दूरों को अब अगले कुछ घंटे में सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ख़ुद ये जानकारी दी है.
मिली जानकारी के अनुसार सुरंग में पाइप बिछाने का काम पूरा हो गया है और अब बस मज़दूरों के बाहर आने की देर है.
मज़दूरों के बाहर निकलते ही उन्हें एम्बुलेंस से सीधा चिन्यालीसौड़ के स्वास्थ्य केंद्र लाया जाएगा. डॉक्टर्स की निगरानी में उनका यहां इलाज किया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी एएनआई ने स्वास्थ्य केंद्र के अंदर की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि मज़दूरों के लिए बेड तैयार कर लिए गए हैं.
उत्तराखंडः सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकालने आए विदेशी एक्सपर्ट
वीडियो कैप्शन, उत्तराखंडः सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने आए विदेशी एक्सपर्ट
उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान: टनल साइट के बाहर एम्बुलेंस, डॉक्टर तैयार खड़े
इमेज स्रोत, Reuters
उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों को जल्द निकाला जा सकता है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में जानकारी दी है. कुछ देर पूर्व ही धामी टनल साइट पर पहुंचे हैं.
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) और पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे भी वहां मौजूद हैं. वे कुछ देर पहले सिल्क्यारा सुरंग से बाहर आए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके साथ ही सुरंग के बाहर एम्बुलेंस, स्ट्रेचर और डॉक्टर भी तैयार खड़े हैं.
मज़दूरों को जैसे ही बाहर निकाला जाएगा, उन्हें डॉक्टर के निरीक्षण में रखा जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अंदर फंसे मज़दूर के परिजनों ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि वो बेसब्री से इस पल का इंतज़ार कर रहे हैं.
उत्तरकाशी से LIVE: सिलक्यारा की सुरंग में फंसे मज़दूरों के बचाव अभियान में अचानक बढ़ी हलचल, ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता अनंत झणाणें और उनके साथ हैं संदीप यादव.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान: सीएम धामी ने बताया- टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हुआ
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के काम का जायजा लेते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ताज़ा जानकारी देते हुए बताया है कि श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है.
उन्होंने कुछ देर पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है. शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अतिरिक्त सचिव तकनीकी, सड़क और परिवहन महमूद अहमद ने कहा, "कुल 86 मीटर में से वर्टिकल ड्रिलिंग 44 मीटर तक हो गयी है. हर विकल्प पर काम लगातार चल रहा है. टीएचडीएस ने भी सुबह से सात ब्लास्ट किए हैं."
"हॉरिज़ोन्टल ड्रिलिंग की बात करें तो 55.3 मीटर तक ड्रिलिंग हो गई है. आपको पता है कि हम मैनुअली ये काम कर रहे हैं तो हम मलबा निकालेंगे और फिर पाइप डाला जाएगा. पांच मीटर अभी और लगेगा. ठीक-ठीक तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर सबकुछ ठीक रहा तो आज शाम तक अच्छी खबर मिल सकती है."
उत्तराखंड सुरंग हादसा: जो मज़दूर फंसे हैं, आम दिनों में उनकी ज़िंदगी कैसी होती है
वीडियो कैप्शन, उत्तराखंड सुरंग हादसा: जो मज़दूर फंसे हैं, आम दिनों में उनकी ज़िंदगी कैसी होती है
उत्तराखंड की सुरंग में जो मज़दूर फंसे हैं, उनके साथियों ने बताया कि आम दिनों में भी उनकी ज़िंदगी कोई ख़ास अच्छी नहीं है.
ये लोग दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में मज़दूरी करने आए हैं और एक कमरे में आठ लोग तक रहते हैं. 2018 में टनल बनाने का काम शुरू हुआ था और हादसे से पहले क़रीब चार सौ मज़दूर टनल निर्माण के काम में लगे हुए थे.
उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान: 'शाम तक कुछ अच्छी ख़बर मिल सकती है...'
....में
Author, आसिफ अली
पदनाम, उत्तरकाशी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ASIF ALI
इमेज कैप्शन, उत्तरकाशी सुरंग के आसपास के इलाक़े में हल्की बूंदाबांदी हो रही है
उत्तरकाशी टनल में अब मैनुअल ड्रिलिंग के ज़रिये मलबे को हटाया जा रहा है. मैनुअल ड्रिलिंग के लिए दिल्ली से एक्सपर्ट लोग बुलाए गए हैं.
सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अतिरिक्त सचिव तकनीकी, सड़क और परिवहन महमूद अहमद ने उम्मीद जताई है कि शाम तक हमें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है.
इमेज स्रोत, REUTERS/Francis Mascarenhas
नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने पत्रकारों को बातचीत के दौरान बताया कि, "टनल में अभी तक 55.3 मीटर तक ड्रिलिंग हो चुकी है."
इमेज स्रोत, REUTERS/Francis Mascarenhas
उन्होंने बताया कि "अभी क़रीब 5 मीटर ओर आगे ड्रिल करना होगा. जिसमें थोड़ा ओर वक़्त लगेगा. जब भी ये ऑपरेशन पूरा होगा उसके बाद एनडीआरएफ/एसडीआरएफ एक-एक करके मज़दूरों को बाहर निकलेंगे."
इमेज स्रोत, REUTERS/Francis Mascarenhas
उन्होंने बताया कि, "एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने पहले ही इसकी पूरी तैयारी कर ली है. अगर डाक्टरों की टीम की ज़रूरत होगी तो वो भी अंदर जाएगी. बाहर आने के बाद सबसे पहले डाक्टरों की टीम ही मज़दूरों से मिलेगी."
इमेज स्रोत, REUTERS/Francis Mascarenhas
सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अतिरिक्त सचिव तकनीकी, सड़क और परिवहन महमूद अहमद ने कहा, "कुल 86 मीटर में से वर्टिकल ड्रिलिंग 44 मीटर तक हो गयी है. हर विकल्प पर काम लगातार चल रहा है. टीएचडीएस ने भी सुबह से सात ब्लास्ट किए हैं."
इमेज स्रोत, ASIF ALI
उन्होंने कहा, "हॉरिज़ोन्टल ड्रिलिंग की बात करें तो 55.3 मीटर तक ड्रिलिंग हो गई है. आपको पता है कि हम मैनुअली ये काम कर रहे हैं तो हम मलबा निकालेंगे और फिर पाइप डाला जाएगा. पांच मीटर अभी और लगेगा. ठीक-ठीक तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर सबकुछ ठीक रहा तो आज शाम तक अच्छी खबर मिल सकती है."
इमेज स्रोत, ASIF ALI
तेलंगाना चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी क्या बोले
वीडियो कैप्शन, तेलंगाना चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी क्या बोले
तेलंगाना में जारी चुनावों के बीच प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अनुमुला रेवंत रेड्डी पर कई लोगों को निगाह है. केसीआर, भाजपा और ओवैसी को वो कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं.
इन चुनावों में जीत को लेकर कितने आश्वस्त दिख रहे हैं, और जनता के लिए वो कौन-कौन से काम करना चाहते थे, इस बारे में बीबीसी की सर्वप्रिया सांगवान ने उनसे बातचीत की.
मुंबई में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही 20 साल की महिला ने कथित तौर पर की खुदकुशी
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
भारतीय नौसेना के लिए अग्निवीर की ट्रेनिंग ले
रही एक 20 साल की महिला ने मुंबई स्थित आईएनएस हामला के हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या
कर ली.
महिला केरल की रहने वाली थीं और मुंबई में
आईएनएस हामला में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही थीं.
बताया जा रहा है कि उन्होंने सोमवार सुबह अपने
कमरे में कथित रूप से खुदकुशी की.
हालांकि उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं
किया गया है.
वीडियो कैप्शन, आत्महत्या की तरफ बढ़ते युवाओं को कैसे रोकें? Duniya Jahan
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि ऐसा लगता है कि महिला ने ये क़दम व्यक्तिगत कारणों के कारण उठाया है.
अपनी बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिला बीते 15 दिनों से आईएनएस हामला में ट्रेनिंग कर रही थीं.
पुलिस ने बताया है कि इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट यानी एडीआर दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है.
वीडियो कैप्शन, ख़ुदकुशी रोकने की दिशा में अनूठी पहल
महत्वपूर्ण जानकारी-
मानसिक समस्याओं का इलाज दवा और थेरेपी से संभव है. इसके लिए आपको मनोचिकित्सक से मदद लेनी चाहिए, आप इन हेल्पलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं-
समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में उपलब्ध)
इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमूनबिहेवियरएंड एलाइड साइंसेज-9868396824, 9868396841, 011-22574820
हितगुजहेल्पलाइन, मुंबई- 022- 24131212
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 - 26995000
उत्तरकाशी टनल: जिस 'रैट होल माइनिंग' ने जगाई उम्मीद, वो क्या होती है?
दक्षिण अफ्रीका की प्लैटिनम खान में दुर्घटना, 11 मजदूरों की मौत
इमेज स्रोत, ALEXANDER JOE/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, इम्पाला प्लैटिनम की रुस्टेनबर्ग माइन (फाइल फोटो)
दक्षिण अफ्रीका की एक प्लैटिनम माइन में हुई दुर्घटना के कारण 11 लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो गए हैं.
राजधानी प्रिटोरिया के पश्चिम में स्थित रुस्टेनबर्ग माइन में ये दुर्घटना सोमवार को हुई.
माइन का संचालन करने वाली कंपनी इम्पाला प्लैटिनम ने इस घटना को कंपनी के इतिहास का सबसे दुखद दिन बताया है.
रुस्टेनबर्ग माइन में खनन का काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना में 86 मजदूर शामिल थे. 75 घायलों को क्षेत्र के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
इम्पाला प्लैटिनम दक्षिण अफ्रीका के उन प्लैटिनम प्रोड्यूसर्स में से एक है जो दुनिया के सबसे गहरे और पुराने खानों में ऑपरेट करती है.
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि अस्थायी रूप से खनन रोकने के फ़ैसले को बुधवार तक के लिए बढ़ाया जा सकता है.
युद्धविराम बढ़ा फिर भी ग़ज़ा बॉर्डर पर क्यों घूम रहे हैं इसराइली टैंक