युद्धविराम को दो दिन बढ़ाने पर इसराइल और हमास के बीच बनी सहमति

चार दिनों का यह संघर्ष विराम आज यानी सोमवार के बाद समाप्त होने वाला था.

लाइव कवरेज

  1. उत्तरकाशी सुरंग हादसा: मज़दूरों को निकालने के लिए अब क्या-क्या किया जा रहा है

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  2. उत्तरकाशी: सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम क्या कर रही है

    टनल

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों के रेस्क्यू का काम 15वें दिन भी जारी है. हॉरिज़ोंटल ड्रिलिंग में लगातार आ रही दिक़्क़तों के बाद अब वर्टिकल ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है.

    लेकिन इसके साथ ही हॉरिज़ोंटल ड्रिलिंग में जो मशीन फंस गयी है उसे भी निकाल कर उस ओर से भी ड्रिलिंग का काम जारी रहेगा.

    माइक्रो टनलिंग एक्सपर्ट क्रिस कूपर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है, “हम ऑगर मशीन के टूटे हुए टुकड़ों को निकाल रहे हैं, कई पाइप हैं उन्हें भी काटना है. लगभग तीन घंटे का समय इसमें लग सकता है उसके बाद हमें हाथों से टनल को काटना होगा."

    "इसमें कितना वक्त लगेगा ये हम नहीं बता सकते. ये ग्राउंड की परिस्थिति पर निर्भर करता है. आर्मी इस ऑपरेशन को सुपरवाइज़ कर रहे हैं. 30 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग की जा चुकी है.”

    इसके अलावा पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ़ और रिटायर्ड बीआरओ डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने बताया है, “ऑगर जो फंसा था उसे पूरा निकाल लिया गया है लेकिन डेढ़ मीटर की डैमेज पाइप है जो अभी भी फंसी है उसे निकालने का काम जारी है. वो हो जाएगा तो हम हाथों से टनल खोदेंगे. और बची हुई दूरी को धीरे-धीरे खोदेंगे. उम्मीद है जल्द से जल्द ये काम पूरा होगा.”

    हॉरिज़ोन्टल ड्रिलिंग में लागातार तीन दिनों तक दिक़्क़त आने के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए वर्टिकलल ड्रिलिंग की जा रही है.

    इस मामले में अब सेना ने भी काम शुरू कर दिया है, सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स का हिस्सा मद्रास सैपर्स की एक इकाई इस ऑपरेशन में अब मदद कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी, गुजरात टाइटंस के थे कप्तान

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हार्दिक पंड्या की 2024 के आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस में वापसी हो गयी है.

    गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए ट्रेड के बाद ये फ़ैसला हुआ है.

    मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी है, जिसके ज़रिए उन्होंने टूर्नामेंट में डेब्यू किया था. लेकिन 2022 में उन्हें नई टीम गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम का हिस्सा बना लिया था.

    इसके अलावा एक अलग ट्रेड में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आने वाला आईपीएल टूर्नामेंट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेंगे.

    दोनों ट्रेड खिलाड़ियों की वर्तमान फीस के अनुसार किए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू से धक्का-मुक्की की कोशिश, बीजेपी क्या बोली

    अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू

    इमेज स्रोत, @SandhuTaranjitS

    इमेज कैप्शन, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू

    अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ न्यूयॉर्क के एक गुरुद्वारे में दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है.

    गुरु पूरब के मौक़े पर संधू न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड के एक गुरुद्वारे में गए थे जहां पर ख़ालिस्तान समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की कोशिश की लेकिन उन्हें सिख समुदाय के सदस्यों ने सुरक्षा घेरे में ले लिया.

    संधू ने रविवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके गुरुद्वारे में जाने की जानकारी दी थी.

    उन्होंने लिखा था, “गुरु पूरब के मौक़े पर लॉन्ग आईलैंड के गुरु नानक दरबार की स्थानीय संगत में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसमें अफ़ग़ानिस्तान से भी लोग शामिल हुए, कीर्तन सुना और गुरु नानक के एकजुटता, एकता, बराबरी के संदेश के बारे में भी बताया और सबका आशीर्वाद लिया.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    संधू का गुरुद्वारे में गर्मजोशी से स्वागत किया गया था लेकिन इसी दौरान कुछ ख़ालिस्तान समर्थकों ने उनका विरोध किया.

    सूत्रों के मुताबिक़ कुछ लोगों ने ख़ालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर उनके साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सिख समुदाय के सदस्यों ने सुरक्षित तरीक़े से बाहर निकाला.

    इस घटना पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने ट्वीट करके बताया है कि ‘ख़ालिस्तानियों ने भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ आधारहीन सवालों पर धक्का-मुक्की की कोशिश की.’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    “वो गुरपतवंत की हत्या की नाकाम योजना और ख़ालिस्तान जनमत संग्रह अभियान के आधारहीन सवालों पर उनसे धक्का-मुक्की की कोशिश कर रहे थे.”

    “हिक्सविले गुरुद्वारे में हिम्मत सिंह ने ख़ालिस्तान समर्थकों का नेतृत्व किया जो राजदूत संधू पर आरोप लगा रहे थे. वो सरे गुरुद्वारे के अध्यक्ष और ख़ालिस्तान जनमत संग्रह के कनाडा चैप्टर के संयोजक हैं.”

  5. इसराइल-हमास जंग ने क्या भारत के लिए ईरान की बढ़ाई अहमियत

  6. उत्तरकाशी की सुरंग के मुहाने पर बने नए मंदिर में वीके सिंह ने की पूजा

    वीके सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के मुख्य द्वार पर एक मंदिर का निर्माण किया गया है.

    सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों को निकालने का बचाव कार्य चल रहा है जिसमें अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है.

    बचाव कार्य का जायज़ा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने इस मंदिर में सोमवार को पूजा की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, आज दोपहर ढाई बजे इस मंदिर में सुरंग में फंसे मज़दूरों के लिए हवन पूजा की जाएगी.

    बचाव कार्य में ऑगर मशीन के बार-बार फ़ेल होने के बाद सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू की गई है.

  7. मलेशिया समेत इन 19 देशों में भारतीयों को नहीं लगेगा वीज़ा

  8. आईएएस की नौकरी से इस्तीफ़ा देने वाले नवीन पटनायक के क़रीबी पांडियन ने अब किया ये काम

    नवीन पटनायक  के साथ  वी कार्तिकेयन पांडियन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी और पूर्व आईएएस अधिकारी वी. कार्तिकेयन पांडियन सोमवार को औपचारिक रूप से बीजू जनता दल में शामिल हो गए.

    पांडियन मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ बीजेडी नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए.

    अक्टूबर में ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी रहे पांडियन ने अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया था और इसके तुरंत बाद ही उन्हें मॉडर्न ओडिशा एंड ट्रांसफॉर्मेशनल इनिशिएटिव का प्रमुख नियुक्त किया गया था. यह पद कैबिनेट मंत्री के स्तर का था.

    पटनायक

    इमेज स्रोत, ANI

    इसके बाद ही चर्चा तेज़ हो गयी थी कि पांडियन राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के राजनीतिक उत्तराधिकारी हो सकते हैं.

    वी. कार्तिकेयन पांडियन जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव थे तभी उन्हें राज्य में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता था.

    ओडिशा सरकार में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला उनकी सहमति के बिना नहीं लिया जाता था.

  9. अमेरिका: फ़लस्तीनी छात्रों को गोली मारने वाले का सुराग़ देने वाले को दिया जाएगा ईनाम

    बाएं से: तहसीन अहमद और किन्नान अब्दलहामिद और हिशाम अवारतानी

    इमेज स्रोत, Husam Zomlot/X

    इमेज कैप्शन, बाएं से: तहसीन अहमद और किन्नान अब्दलहामिद और हिशाम अवारतानी

    अमेरिका में एक विश्वविद्यालय के तीन फ़लस्तीनी छात्रों को गोली मारने वालों का सुराग़ देने वाले को 10 हज़ार अमेरिकी डॉलर का ईनाम दिया जाएगा.

    इस ईनाम की घोषणा अमेरिका के ही एक मुस्लिम नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह ने की है.

    द काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) ने प्रशासन से अपील की है कि वो इस गोलीबारी के संभावित ‘पूर्वाग्रह के मक़सद’ की भी जांच करे. इस समूह का दावा है कि ‘मुस्लिम विरोधी और फ़लस्तीन विरोधी नफ़रत में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है.’

    बर्लिंगटन पुलिस के मुताबिक़, परिवार के साथ डिनर करते जाते समय यूनिवर्सिटी ऑफ़ वर्मोन्ट कैंपस के नज़दीक एक शख़्स ने हिशाम अवारतानी, तहसीन अहमद और किन्नान अब्दलहामिद को गोली मार दी थी.

    अफ़सरों का कहना है कि वो हमले के मक़सद की छानबीन कर रहे हैं लेकिन जब उन पर हमला हुआ तब उन्होंने काफ़िया (पारंपरिक स्कार्फ़) पहना हुआ था और वो अरबी बोल रहे थे.

    बर्लिंगटन पुलिस प्रमुख जोन मूरा का कहना है कि दो लोगों की हालत स्थिर है जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है.

    पुलिस संदिग्ध को ढूंढने में लगी हुई है.

  10. अगले साल मार्च में सीएए का फ़ाइनल ड्राफ्ट आएगा- केंद्रीय मंत्री

    सीएए

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कहा है कि सीएए का फ़ाइनल ड्राफ्ट अगले साल मार्च तक तैयार हो जाएगा.

    रविवार को लखीमपुरखीरी से सांसद अजय मिश्रा पश्चिम बंगाल के 21 उत्तर परगना में मतुआ समुदाय को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने कहा मतुआ लोगों का अधिकार कोई नहीं छीन सकता.

    उन्होंने कहा-“पिछले कुछ सालों में सीएए को लागू कराने की प्रक्रिया में तेजी आई है. कुछ मुद्दों को सुलझाया जा रहा है. मतुआओं से कोई नागरिकता का अधिकार नहीं छीन सकता. अगले साल मार्च तक सीएए का अंतिम मसौदा लागू होने के लिए तैयार होने की उम्मीद है.”

    केंद्र ने पहले कहा था कि वह सीएए के लिए कानून बनाने की प्रक्रिया में है.

    2021 के चुनाव अभियान के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि देश भर में कोविड-19 टीकाकरण पूरा होने के बाद केंद्र सरकार सीएए लागू करेगी.

    हालाँकि, भारतीय जनता पार्टी ने तब से इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला.

    जब साल 2019 में सीएए कानून संसद में पारित किया गया था जो देश भर में बड़े पैमाने पर इसका विरोध किया गया था. 101 दिन तक चला शाहीन बाग का प्रदर्शन भी सीएए के खिलाफ़ किया गया था. समाज में बड़े वर्ग ने इस क़ानून को मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाला मनाना था.

    साल 2019 से अब तक ये कानून लागू नहीं हुआ है.

  11. तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना पर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फ़ैसला

    केसीआर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है.

    चुनाव आयोगने रायथु बंधु योजना के तहत वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए तेलंगाना सरकार को दी गई अनुमति वापस ले ली है.

    दरअसल, राज्य सरकार के मंत्री टी हरिश राव ने एक कैंपेन के दौरान इस योजना के तहत किए जा रहे खर्चे का ज़िक्र किया था.

    रविवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि चुनाव कैंपेन में इस योजना का इस्तेमाल ना करने दिया जाए. कांग्रेस ने आयोग को लिखी चिट्ठी में कहा था कि बीआरएस चुनाव आयोग के योजना के तहत वित्तीय सहायता देने की अनुमति को ‘चुनाव प्रभावित करने के लिए एक टूल के रूप में’ इस्तेमाल कर रहा है.

    चुनाव आयोग ने 24 नवंबर को राज्य सरकार को इस योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता देने की इजाज़त दी थी और इसके लिए 28 नवंबर तक का समय दिया था.

    अब ये फ़ैसला आयोग ने वापस ले लिया है.

    तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. पीएम मोदी ने विदेशों में जा कर शादी करने पर उठाया सवाल, कहा- ज़रा सोचिए...

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि विदेशों में जा कर शादी करने का चलन परेशान करने वाला है.

    उन्होंने लोगों से अपील की कि शादी का जश्न अपने देश में मनाएं ताकि देश का पैसा देश में ही रहे.

    रविवार को रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि शादी की खरीदारी करते हुए लोगों को भारत में बनी हुई चीज़ों को तवज्जो देनी चाहिए.

    उन्होंने कहा- “शादी का मौसम शुरू हो चुका है. कुछ व्यापारिक संगठनों का अनुमान है कि इस शादी के सीजन में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है. आप सभी को शादियों के लिए खरीदारी करते समय भारत में बने उत्पादों को ही महत्व देना चाहिए.”

    “जब शादी की बात सामने आई है तो एक बात मुझे काफी समय से रह-रहकर परेशान कर रही है. जरा सोचिए... आजकल कुछ परिवार विदेश जाकर शादियां कर रहे हैं और इसका नया माहौल बनाया जा रहा है- क्या ये जरूरी है?”

  13. भारतीय 1 दिसंबर से इस देश में बिना वीज़ा के 30 दिन रह सकेंगे

    मलेशिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मलेशिया भारत और चीन के लोगों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री देगा और इन दोनों देशों के लोग 30 दिनों तक वहां बिना वीज़ा के रह सकेंगे.

    एक दिसंबर से ये नियम लागू होगा.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार देर रात पीपुल्स जस्टिस पार्टी कांग्रेस को दिए गए एक भाषण के दौरान यह घोषणा की. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया ये नियम कितने लंबे समय तक लागू होगा.

    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मलेशिया में इस साल जनवरी से जून के बीच 90 लाख 16 हज़ार पर्यटक आए, जिनमें चीन से लगभग 4 लाख 98 हज़ार और भारत से 2 लाख 84 हज़ार पर्यटक थे. लेकिन महामारी से पहले, साल 2019 में इसी अवधि में चीन से 15 लाख लोग मलेशिया गए थे और भारत से 3 लाख 54 हज़ार लोग मलेशिया गए थे.

    अब मलेशिया ने टूरिस्टों की संख्या बढ़ाने के लिए ये फ़ैसला लिया है.

    इसी साल थाईलैंड ने भी टूरिस्टों को बढ़ावा देने के लिए भारत और चीन के लोगों के लिए वीज़ा फ्री एंट्री शुरू की थी.

  14. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कैप्टन शाकिब अल हसन लड़ेंगे सांसदी का चुनाव

    शाकिब अल हसन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के कैप्टन शाकिब अल हसन चुनावी राजनीति में क़दम रख रहे हैं.

    देश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग ने उन्हें उनके गृह ज़िले के मगुरा-1 सीट से संसदीय चुनाव लड़ने के लिए चुना है.

    ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल क़ादर ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की.

    इससे पहले बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफ़े मुर्तजा ने पिछले चुनावों के दौरान नरैल से चुनाव लड़ा और जीत कर सांसद बने.

    मशरफ़े हमेशा से अपने गृह राज्य में कम्यूनिटी कामों में शामिल रहते थे लेकिन शाकिब को लेकर कहा जाता है कि वो कभी इस तरह के सामाजिक कार्यों का हिस्सा नहीं रहे.

    बांग्लादेश में क्रिकेट और राजनीति का रिश्ता गहरा और पुराना है, शाकिब और मशरफ़े के अलावा बीसीबी अध्यक्ष नज़मुल हसन ने भी चुनाव लड़ा था और साल 2009 में सांसद बने और आज भी सांसद हैं.

  15. उत्तरकाशी:टनल में 15 दिन से फंसे 41 मज़दूर, रेस्क्यू टीम ने अब शुरू की वर्टिकल ड्रिलिंग

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों को बाहर निकालने के लिए की जा रही हॉरिज़ोन्टल ड्रिलिंग में लागातार तीन दिनों तक दिक़्क़त आने के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए वर्टिकलल ड्रिलिंग की जा रही है.

    रविवार तक 19.5 मीटर तक की ड्रिलिंग पूरी कर कर ली गयी है. रेस्क्यू टीम को 86 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग करनी है. अगर कोई अवरोध पैदा नहीं हुआ तो इसे करने में 100 घंटे लगेंगे.

    राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य रिटायर्ड लेफ़्टिनेंट जनरल सैयद अता हुसनैन ने कहा, “हमारे पास कुल छह प्लान हैं. इनमें से कुछ पर काम हो रहा है, कुछ पर आने वाले दिनों में काम शुरू हो जाएगा."

    "ऑपरेशन कभी भी रोका नहीं गया हम लगातार काम कर रहे हैं, हॉरिज़ोंटल ड्रिलिंग में ऑगर मशीन 47 मीटर भीतर जा कर फंस गयी थी, मशीन को अब तोड़ कर निकाला जा रहा है. 34 मीटर तक मशीन के इन टुकड़ों को खींच कर लाया गया है और 13 मीटर बचा हुआ है. जब ये हो जाएगा तो 47 मीटर तक जो रास्ता बनाया गया है इसके आगे एनडीआरएफ़ की टीम भीतर जा कर मैनुअली इसे खोदने का काम करेगी.”

    इस मामले में अब सेना ने भी काम शुरू कर दिया है सैयद अता हुसनैन ने बताया कि सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स का हिस्सा मद्रास सैपर्स की एक इकाई अब ऑपरेशन में मदद करेगी.

    41 मज़दूरों के टनल में फंसे होने का आज 15वां दिन हैं.

    अतिरिक्त सचिव (तकनीकी, सड़क और परिवहन) महमूद अहमद ने कहा कि "हमें अब टारगेट नहीं देना चाहिए कि अब तक ये काम पूरा हो जाएगा, लेकिन फिर भी अब तक जिस तरह से वर्टिकल ड्रिलिंग चल रही है अगर कोई अवरोध पैदा नहीं हुआ तो ये संभव है कि अगले 100 घंटे में हम इसे पूरा कर लें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. हमास के 17 बंधकों को छोड़े जाने के बाद इसराइल ने 39 फ़लस्तीनी कैदियों को किया रिहा

    फलस्तीन कैदी

    इमेज स्रोत, Reuters

    हमास की ओर से कुल 14 इसराइली और तीन विदेशी बंधकों को छोड़े जाने के बाद इसराइल ने भी 39 फ़लस्तीनी कैदियों को अपनी जेल से रिहा कर दिया है.

    इसराइल की जेल सेवा ने इसकी जानकारी दी है.

    जैसे ही 39 फलस्तीनीयों को इसराइल की सेना की जेल से छोड़ा गया इन लोगों ने अपने झंडे फहराए.

    हमास और इसराइल के बीच हुए समझौते के तहत चार दिन का अस्थायी युद्ध विराम घोषित किया गया जो शुक्रवार से लागू है. सोमवार को इस युद्ध विराम का चौथा दिन है.

    ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच युद्ध विराम की अवधि बढ़ने वाली है.

    रविवार की रात हमास ने छोड़े जाने वाले इसराइली बंधकों की संख्या बढ़ाने के बदले युद्ध विराम को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया.

    एक वरिष्ठ फ़लस्तीनी अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि हमास ने मध्यस्थ्ता करने वालों से कहा है कि वह युद्ध विराम को दो से चार दिन तक और बढ़ाना चाहता है जिसके बदले वो अतिरिक्त 20 से 40 बंधक छोड़ने को तैयार है.

    इसके बाद इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक बयान में समझौते के उस क्लॉज़ का जिक्र किया जिसके तहत कहा गया था कि हर अतिरिक्त 10 बंधकों को छोड़ने के बदले ये अस्थायी युद्ध विराम 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया जाएगा. उन्होंने समझौते के इस बिंदु के 'वरदान' बताया.

    हालांकि उन्होंने भी कहा है कि जैसे ही समझौते के तहत लागू हुआ “अस्थायी युद्ध विराम खत्म होगा इसराइल पूरी ताकत से हमला करेगा.”

    हमास और इसराइल के बीच जारी डील के तहत हमास इसराइल के कुल 50 बंधकों को छोड़ रहा है और बदले में इसराइल कुल150 फ़लस्तीनी कैदियों को अपनी जेल से रिहा करेगा.

    इस दौरान चार दिनों तक इसराइल ग़ज़ा पर कोई हमले नहीं करेगा और ना ही कोई गिरफ्तारी होगी.

  17. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    26 नवंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिककरें.