दूसरे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से मात दी

रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से मात दे दी.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and चंदन शर्मा

  1. पीएम मोदी ने 26/11 को याद किया, कहा- अब हम आतंक को कुचल रहे हैं

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले का जिक्र किया.

    अपने संबोधन में उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते.

    उन्होंने कहा, ''आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य हमला हुआ था. आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था. लेकिन भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं, मैं मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं. इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, उन्हें देश आज याद कर रहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रविवार 26 नवंबर को उनके रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के 107वें एपिसोड का प्रसारण हुआ.

    'मन की बात' का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर, 2014 को प्रसारित हुआ था. पहले एपिसोड की समय सीमा 14 मिनट थी.

    लेकिन जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था. 30 अप्रैल, 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था.

  2. शमी का मैदान के बाहर भी शानदार 'प्रदर्शन', कार हादसे में फंसे शख्स की जान बचाई

    मोहम्मद शामी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मोहम्मद शामी (फाइल फोटो)

    क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार चर्चा में हैं.

    वर्ल्ड कप के मैचों में विकेट चटकाने वाले शमी ने अब कार हादसे में घायल शख्स की जान बचा कर मिसाल कायम की है.

    शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है.

    उन्होंने लिखा है, '' वो बहुत भाग्यशाली है. अल्लाह ने उसे दूसरी ज़िंदगी दी है. उसकी कार नैनीताल के पास हिल रोड से नीचे गिर गई थी. कार ठीक मेरी कार के सामने गिरी थी. हमने उसे बेहद सुरक्षित तरीके से निकाल लिया.मैं किसी की जान बचा कर बहुत खुश हूं.''

    मोहम्मद शामी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मोहम्मद शामी (फाइल फोटो)

    शामी इस वीडियो में कार से निकाले हुए शख्स को पट्टी बांधते नजर आ रहे हैं. शमी ने सफेद रंग के कपड़े पहने दिख रहे हैं. उनके सिर पर लाल कैप है. जहां ये हादसा हुआ वहां एक सफेद रंग की कार पेड़ से टकराई हुई दिख रही है और कुछ लोग इसके आसपास खड़े हैं.

    वर्ल्ड कप में शमी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सात विकेट लिए थे.

    शमी वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से एक पारी में सात विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था.

  3. हिंद महासागर में इसराइली मालवाहक जहाज़ पर हमला, अमेरिका को ईरान पर शक

    galaxy leader

    इमेज स्रोत, Houthi Movement via Getty Images)

    इमेज कैप्शन, कुछ दिन पहले यमन के हूती विद्रोहियों ने इसराइल से जुड़े एक जहाज़ को लाल सागर में अग़वा कर लिया था

    हिंद महासागर में इसराइल के एक मालवाहक ज़हाज़ पर ड्रोन हमलें की रिपोर्टें हैं.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इसराइल के मालवाहक जहाज़ पर हिंद महासागर में ड्रोन हमला हुआ है.

    अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि इसके पीछे ईरान के रिवोल्यूश्नरी गार्ड हो सकते हैं.

    एएफ़पी से बात करते हुए अमेरिकी अधिकारी ने बताया,“हम हिंद महासागर में एक नागरिक मोटर व्हिकल पर आईआरजीसी की तरफ़ से दागे गए शाहेद-136 यूएवी की रिपोर्टों से अवगत हैं.”

    अधिकारियों के मुताबिक़ इस हमले में जहाज़ को मामूली नुक़सान हुआ और कोई घायल नहीं हुआ है.

    इससे एक सप्ताह पहले ही ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में इसराइल से जुड़े एक मालवाहक जहाज़ को अपने क़ब्ज़े में ले लिया था.

    वहीं लेबनान के हिज़बुल्लाह से जुड़े मीडिया चैनल अल मायादीन ने भी हिंद महासागर में इसराइल से जुड़े जहाज़ पर ड्रोन हमले की रिपोर्ट प्रकाशित की है.

    हालांकि चैनल ने अपनी रिपोर्ट में ये नहीं बताया है कि इस जहाज़ पर कैसे हमला हुआ या ये हमला किसने किया है.

    हाल ही में यमन में हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता ने घोषणा की थी इसराइल या इसराइली कंपनियों से जुड़े सभी जहाज़ों को निशाना बनाया जाएगा.

    हूती विद्रोहियों ने कहा था कि इसराइल के झंडे के साथ दिखने वाले किसी भी जहाज़ को फ़लस्तीनियों के समर्थन में निशाना बनाया जाएगा.

  4. उत्तरकाशी से LIVE: सुरंग में फंसे मज़दूरों को बाहर निकालने में क्यों हो रही देरी?

    उत्तराखंड में सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए प्लाज्मा मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है. उत्तरकाशी के सिलक्यारा में बन रही इस सुरंग का हिस्सा 12 नवंबर को दिवाली वाले दिन ढह गया था. अंदर काम कर रहे 41 मज़दूर फंस गए थे, जिनके एक ओर पहाड़ है, जिस तरफ़ खुदाई चल रही थी और दूसरी ओर वापसी का रास्ता मलबा गिरने के कारण बंद हो चुका है. ताज़ा अपडेट दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता अनंत झणाणें.

  5. वेस्ट बैंक में इसराइली सेना की कार्रवाई में 6 फ़लस्तीनी मारे गए, अब तक 230 की मौत

    नबलूस में इसराइली सैन्य बल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़लस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि रविवार सुबह वेस्ट बैंक के नबलूस और जेनिन शहरों में इसराइली सैन्य बलों ने दो फ़लस्तीनी नागरिकों को मार दिया है.

    बीती रात से अब तक इसराइली सैन्य बलों की कार्रवाई में मरने वाले फ़लस्तीनियों की संख्या छह हो गई है.

    वहीं इसराइली सेना के प्रवक्ता का कहना है कि वो इन मौतों की रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं.

    फ़लस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि 7 अक्तूबर को इसराइल पर हमास के हमले के बाद से अब तक वेस्ट बैंक में इसराइली सेना की कार्रवाई में 230 फलस्तीनी मारे गए हैं जिनमें क़रीब 50 बच्चे हैं.

    वेस्ट बैंक फ़लस्तीनी क्षेत्र है जिस पर इसराइल का क़ब्ज़ा है. 7 अक्तूबर के बाद से यहां इसराइली सेना लगातार कार्रवाइयां कर रही है. अब तक तीन हज़ार से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

    उधर ग़ज़ा में हमास और इसराइली सेना के बीच चार दिनों का संघर्ष विराम जारी है. रविवार को इसराइली सेना ने बताया है कि उसे तीसरे चरण में छोड़ने जाने वाले बंधकों की सूची प्राप्त हुई है. अब तक हमास ने दो बार बंधकों को रिहा किया है, रविवार को तीसरे चरण में बंधकों को रिहा किया जाना है. इसराइली इसके बदले में फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा कर रहा है.

    इसराइल ने बताया है कि रविवार को रिहा होने वाले बंधकों के बारे में जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है.

    शनिवार को, कई घंटे की देरी के बाद, हमास ने 13 इसराइली बंधकों को रिहा किया था. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद परिजनों से मिलवाया जा रहा है.

    इनके बदले में 39 फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा किया गया है. इनमें 6 महिलाएं हैं और बाक़ी बच्चे हैं. इनमें से कई सालों से जेल में बंद थे. अभी भी ग़ज़ा में हमास के क़ब्ज़े में 195 इसराइली बंधक हैं.

  6. कीएव के बाद अब मॉस्को पर ड्रोन हमले, रूस ने किया नाकाम करने का दावा

    कीएव में हमला

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीएव पर भी ड्रोन हमले हुए थे.

    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसके सैन्य बलों ने बीती रात यूक्रेन की तरफ़ से दागे गए कई ड्रोन को नष्ट किया है.

    मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया है कि ये ड्रोन मॉस्को, ब्रयांस्क, टूला और कालुगा क्षेत्रों में मार गिराये गए हैं. ये इलाक़े राजधानी मॉस्को के दक्षिण में स्थित हैं.

    मेयर के मुताबिक़ इन ड्रोन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है और कहीं से भी भारी नुक़सान होने की रिपोर्ट नहीं है.

    रूस के मीडिया के मुताबिक़ मॉस्को के दो मुख्य या उससे अधिक एयरपोर्टों पर कुछ घंटों के लिए उड़ाने बाधित रहीं.

    इससे पहले यूक्रेन ने देश के कई पूर्वी और मध्य इलाक़ों में एयर अलर्ट जारी किया था. रूस की तरफ़ से ड्रोन हमलों के ख़तरों के मद्देनज़र राजधानी कीएव में भी एयर अलर्ट लागू किया गया. हालांकि ये अलर्ट कुछ घंटों बात ही हटा लिया गया था.

    शुक्रवार रात यूक्रेन की राजधानी किएव पर रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला हुआ था. हालांकि यूक्रेन ने अधिकतर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था.

  7. उत्तरकाशी : मजदूरों को निकालने के लिए प्लाज्मा मशीन से काम शुरू, सीएम ने दी नई जानकारी

    पुष्कर सिंह धामी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पुष्कर सिंह धामी (पीला हैलमेट पहने हुए) सुरंग में बचाव कार्य का जायजा लेते

    उत्तराखंड में सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए प्लाज्मा मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है.

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा,''हैदराबाद से लाई गई प्लाज्मा मशीन ने रविवार सुबह से काम करना शुरू कर दिया है. इससे ड्रिलिंग से कटाई का काम शुरू हो गया है. अभी भी 14 मीटर की कटाई बाकी है. फंसी हुई ऑगर मशीन को काट कर बाहर लाने की जरूरत है.''

    उन्होंने कहा,''ऐसा लगता है कि प्लाज्मा मशीन की मदद से ये काम जल्द पूरा हो जाएगा. इसके बाद मैनुअल ड्रिलिंग शुरू होगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तरकाशी के सिलक्यारा में बन रही इस सुरंग का हिस्सा 12 नवंबर को दिवाली वाले दिन ढह गया था. अंदर काम कर रहे 41 मज़दूर फंस गए थे, जिनके एक ओर पहाड़ है, जिस तरफ़ खुदाई चल रही थी और दूसरी ओर वापसी का रास्ता मलबा गिरने के कारण बंद हो चुका है.

    फिलहाल राहत की बात यह है कि ये सभी सुरक्षित हैं और एक पाइप के माध्यम से इन तक ऑक्सीजन, दवाएं और खाने-पीने की चीज़ें पहुंचाई जा रही हैं.

  8. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश की पार्टी में टूट तय, कई नेता बीजेपी के संपर्क में

    उपेंद्र कुशवाहा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, उपेंद्र कुशवाहा (फाइल फोटो)

    राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) कभी भी टूट सकती है. इसके कई नेता और मंत्री बीजेपी और उनके संपर्क में हैं.

    कुशवाहा ने कहा, ''बिहार में अब नीतीश की पार्टी कोई फैक्टर नहीं है. पत्रकारों से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए लोकसभा की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी. इसके लिए बीजेपी के साथ मिल कर रणनीति बनाई जा रही है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कुशवाहा से मुलाकात के बाद बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा, ''राष्ट्रीय लोक जनता दल एनडीए का मज़बूत घटक है. कुशवाहा बिहार के अनुभवी नेता हैं. एनडीए को बिहार में उनके अनुभव का फायदा मिल रहा है. एनडीए यहां 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और जीतेगा.''

    उपेंद्र कुशवाहा ने इस साल फरवरी में जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर नई पार्टी बना ली थी. इस पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' रखा गया था. बाद में ये एनडीए में शामिल हो गई थी.

  9. उत्तरकाशी: सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए अब इस मशीन से होगा काम

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए प्लाज़्मा मशीन की मदद ली जाएगी.

    माइक्रो टनलिंग एक्सपर्ट क्रिस कूपर ने रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अभी भी वहां ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की जा रही थी लेकिन बीच में मेटल आ जाने की वजह से ये काम बाधित हो रहा है. हालांकि प्लाज़्मा मशीन से कटिंग की तैयारी की जा रही है. ये स्टील को तेज़ी से काटता है.

    हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि सुरंग के नज़दीक तक प्लाज़्मा मशीन पहुंची है या नहीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तरकाशी के सिलक्यारा में बन रही इस सुरंग का हिस्सा 12 नवंबर को दिवाली वाले दिन ढह गया था.

    अंदर काम कर रहे 41 मज़दूर फंस गए थे, जिनके एक ओर पहाड़ है, जिस तरफ़ खुदाई चल रही थी और दूसरी ओर वापसी का रास्ता मलबा गिरने के कारण बंद हो चुका है.

    फिलहाल राहत की बात यह है कि ये सभी सुरक्षित हैं और एक पाइप के माध्यम से इन तक ऑक्सीजन, दवाएं और खाने-पीने की चीज़ें पहुंचाई जा रही हैं.

  10. 26/11 हमला: आतंकी हमले में मारे गए लोगों को पूरे देश में दी जा रही है श्रद्धांजलि

    मुंबई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई में 2008 में 26 नवंबर को हुए चरमपंथी हमले में मारे गए लोगों को आज देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धांजलि दी जा रही है.

    मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस मुख्यालय दफ्तर में इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.

    वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 26/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.

    2008 में 26 नवंबर को चरमपंथियों के हमले में 160 से ज़्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज़्यादा घायल हुए थे.

    इस हमले की शुरुआत इससे तीन दिन पहले यानी 23 नवंबर को हुई थी, जब कराची से नाव के रास्ते चरमपंथी मुंबई में घुसे. ये भारतीय नाव से मुंबई पहुंचे थे.

    चरमपंथी जिस भारतीय नाव पर सवार थे, उस पर उन्होंने कब्ज़ा किया था और उस पर सवार चार भारतीयों को मार डाला था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस हमले की शुरुआत इससे तीन दिन पहले यानी 23 नवंबर को हुई थी, जब कराची से नाव के रास्ते आतंकी मुंबई में घुसे. ये भारतीय नाव से मुंबई पहुंचे थे.

    आतंकवादी जिस भारतीय नाव पर सवार थे, उस पर उन्होंने कब्ज़ा किया था और उस पर सवार चार भारतीयों को मार डाला था.

  11. उत्तरकाशी: सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकालने में अब किसकी ली जा रही है मदद

    उत्तराखंड

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तराखंड में उत्तरकाशी के टनल में फंसे 41 मज़दूरों को अभी तक निकाला नहीं जा सका है. टनल के अंदर ड्रिलिंग के लिए जो ऑगर मशीन लगाई है, वो टूट गई हैं. इससे ड्रिलिंग के काम में बाधा आ रही है.

    इस बीच, डीआरडीओ से मदद मांगी गई है. भारतीय वायुसेना ने शनिवार को डीआरडीओ के उपकरण देहरादून तक पहुंचाए.

    सुरंग में ऑगर मशीन की मदद से खुदाई चल रही थी जो वहां फंस गई और उसे पूरी तरह बाहर निकालने के लिए हैदराबाद से मशीन मंगाई गई है.

    शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार की दोपहर सिलक्यारा सुंरग के बाहर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लिया और मीडिया को बताया कि हैदराबाद से मशीन आने के बाद एक बार फिर कल सुबह यानी रविवार की सुबह काम शुरू होगा.

    इस दौरान उन्होंने सुरंग के अंदर फंसे मज़दूरों से बात की और इसकी जानकारी भी दी कि उन्हें बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुरंग में फंसे मज़दूरों तक पाइप के ज़रिए टेलीफ़ोन पहुंचाया जा रहा है जिससे वो सभी अपने परिजनों से बात कर सकें.

    बीएसएनएल के डीजीएम राकेश चौधरी ने बताया, "इस टेलीफ़ोन में कॉल आने और जाने दोनों की सुविधा मौजूद होगी ताकि सुरंग में फंसे मज़दूर अपने परिवार वालों से बात कर सकें. साथ ही इस टेलीफ़ोन के ज़रिए प्रशासन भी मज़दूरों से बात कर सकेगा."

  12. तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस ने कहा- बीजेपी और बीआरएस की सरकारों में लूट मची है

    मल्लिकार्जुन खड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

    कांग्रेस ने रविवार को तेलंगाना में अपने चुनाव प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक साथ हमला किया.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सनथनगर विधानसभा सीट में एक रैली के दौरान बीजेपी और केसीआर की बीआरएस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

    उन्होंने कहा, ''देश में जितने भी बड़े-बड़े काम हुए हैं, वे सभी कांग्रेस के समय हुए हैं और जितनी भी लूट हुई है, वह बीजेपी-बीआरएस के समय हुई है.''

    खड़गे ने कहा, ''हैदराबाद में फार्मेसी से जुड़े बड़े-बड़े कारखाने थे, लेकिन पीएम मोदी इन कारखानों को बर्बाद कर अपने मित्रों को बेच रहे हैं. कांग्रेस ने जो भी बनाया, मोदी जी उसे बर्बाद कर रहे हैं."

    "आज पूरे देश में करीब 30 लाख नौकरियां खाली हैं, लेकिन मोदी सरकार भर्तियां नहीं निकाल रही. पीएम मोदी और केसीआर गरीबों को आरक्षण का फायदा नहीं देना चाहते. वे गरीबों को और गरीब.. और अमीरों को और अमीर बनाना चाहते हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, '' महंगाई के खिलाफ केसीआर ने कुछ नहीं किया, वे सिर्फ फार्म हाउस में जाकर बैठते हैं. जैसे राहुल गांधी जी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' की, वैसे ही हमें हाथ से हाथ मिलाकर केसीआर को सरकार से बाहर निकालना होगा.''

    इससे पहले बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में चुनावी अभियान के दौरान एक रैली में बीआरएस और कांग्रेस को निशाने पर लिया था.

  13. राजस्थान में 74.13 फ़ीसदी मतदान, जैसलमेर ज़िले में सबसे अधिक वोटिंग

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान में 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 74.13 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

    चुनाव आयोग के मुताबिक़ राजस्थान की 199 सीटों पर कुल 1862 उम्मीदवार खड़े थे. यहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है. इनमें 18 से 30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल हैं.

    नए मतदाताओं की संख्या 22,61,008 है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के मुताबिक़ शाम 5 बजे तक सबसे अधिक मतदान जैसलमेर ज़िले में हुआ. हनुमानगढ़ और धौलपुर ज़िले दूसरे नंबर पर रहे.

    गुप्ता ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर झड़प की घटनाएं हुई हैं वहां पुनर्मतदान के बारे में फैसला पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि कहीं भी मतदान प्रक्रिया रुकने की सूचना नहीं है. कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी पर उन्होंने कहा कि गड़बड़ी की संख्या राष्ट्रीय औसत से कम है.

  14. हमास ने छोड़े 13 और इसराइली बंधक, फ़लस्तीनी क़ैदी भी यरुशलम पहुंचे

    फ़लस्तीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ़लीस्तीनी कैदियों के वेस्ट बैंक पहुंचने पर खुशियां मनाते लोग

    हमास ने 17 और बंधकों को छोड़ा है. इनमें 13 इसराइली और चार थाई नागरिक हैं. इसके साथ ही 13 इसराइली बंधकों को छोड़ने के एवज़ में छोड़े गए 39 फ़लस्तीनी क़ैदी वेस्ट बैंक और यरुशलम पहुंच गए.

    जिन 39 कैदियों को छोड़ा गया उनमें छह महिलाएं हैं. बाकी सभी 18 साल से कम की उम्र के हैं.

    टीवी तस्वीरों में इन कैदियों को बस में वेस्ट बैंक के बैतुनिया शहर की ओर ले जाते दिखाया गया. ये लोग खुशियां मनाते लोगों के बीच बसों से उतर रहे थे.

    इससे पहले बंधकों और कैदियों की अदला-बदली काम उस समय रुक गया था जब अस्थायी संघर्ष विराम को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया था.

    हमास का कहना था कि इसराइल इस समझौते का उल्लंघन कर रहा है. वो ग़ज़ा में मदद सामग्री लेकर आ रहे ट्रक को आने नहीं देना चाह रहा है.

    वहीं इसराइल ने इन आरोपों से इनकार किया था.

  15. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    25 नवंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.