महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ सीबीआई ने दर्ज की प्रारंभिक जांच, महुआ ने क्या कहा?

यदि इस जांच के दौरान पहली नज़र में पर्याप्त जानकारी मिली, तो सीबीआई इसे एफ़आईआर में बदल सकती है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and चंदन शर्मा

  1. महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ सीबीआई ने दर्ज की प्रारंभिक जांच, महुआ ने क्या कहा?

    महुआ मोइत्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ सीबीआई ने शनिवार को प्रारंभिक जांच दर्ज कर ली है.

    अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई का यह क़दम ये पता लगाने की दिशा में पहला चरण है कि महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों की पूरी जांच होनी चाहिए या नहीं.

    यदि इस जांच के दौरान पहली नज़र में पर्याप्त जानकारी मिली, तो सीबीआई इसे एफ़आईआर में बदल सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?

    इस ख़बर के सामने आने के बाद महुआ मोइत्रा ने अपने 'एक्स' हैंडल पर डाले एक पोस्ट में लिखा, ''न तो लोकपाल क़ानून के अनुसार लोकपाल की वेबसाइट पर कोई रेफ़रल आदेश अपलोड हुआ है और न ही सीबीआई ने कोई आधिकारिक जानकारी दी है.''

    उन्होंने तंज़ कसते हुए लिखा, मीडिया के सामान्य सर्कस की तरह सीबीआई के 'स्रोत' पत्रकारों को जानकारी दे रहे हैं.

    मोइत्रा ने लिखा, ''आशा है कि मेरे पीछे पड़ने के पहले सीबीआई 13 हज़ार करोड़ रुपए के अदानी कोयला घोटाले के लिए प्रारंभिक जांच दर्ज करेगी.''

    हालांकि सोशल मीडिया साइट ​'एक्स' पर बाद में किए एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि लोकपाल ने उन पर लगे आरोप को सीबीआई को भेज दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''यह देखकर अचरज हुआ कि बिना किसी पूर्णकालिक अध्यक्ष के नेतृत्वहीन लोकपाल ने कैसे मेरे मामले को सीबीआई को 'रेफर' कर दिया. 3/11/23 की आरटीआई बताती है कि मई 2022 से लोकपाल का कोई अध्यक्ष नहीं है और इसके 8 में से 3 सदस्यों के पद खाली हैं!''

    झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे पर तंज़ कसते हुए मोइत्रा ने लिखा, ''हो सकता है कि पिटबुल एसोसिएशन की झारखंड शाखा भी भाजपा के अधीन लोकपाल समिति के रूप में 'मूनलाइटिंग' कर रही हो.''

    निशिकांत दुबे

    इमेज स्रोत, ANI

    क्या है मामला

    दरअसल बीजेपी नेता निशिकांत दुबे मोइत्रा के ख़िलाफ़ शिकायत लेकर लोकपाल के पास गए थे. दुबे ने महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया था.

    उधर मोइत्रा के ख़िलाफ़ आरोपों की जांच कर रही लोकसभा की आचार समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इसे लोकसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा.

    दुबे ने मोइत्रा पर गिफ्ट के बदले व्यापारी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अदानी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था.

    हालांकि मोइत्रा ने किसी भी ग़लत काम से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अदानी समूह के सौदों पर सवाल उठाए थे.

  2. मणिपुर में दो विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी, एक युवक की मौत

      • Author, पिनाकी दास
      • पदनाम, अगरतला से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर में कांगपोकपी और बिष्णुपुर ज़िले की सीमा पर दो विरोधी गुटों के हथियारबंद लोगों के बीच शनिवार को हुए हिंसक टकराव में 21 साल के एक युवा की मौत हो गई.

    कुकी आदिवासी बहुल जाउपी गांव में कई घंटों तक चली इस गोलीबारी में खुपमिनथांग हाओकिप की जान चली गई.

    मणिपुर के आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 'इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ़ोरम (ITLF) ने इस घटना के विरोध में चुराचांदपुर ज़िले में तत्काल बंद की अपील की है.

    ITLF ने हाओकिप को 'शहीद' बताते हुए उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. ITLF ने बताया कि विरोधी गुट के लोगों ने जाउपी गांव पर हमला किया था, वो अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे.

    संगठन के अनुसार, एक बंकर की रखवाली कर रहे हाओकिप ने साहस दिखाते हुए हमलावरों का सामना किया था.

    मृत युवक के शव को चुराचांदपुर ले जाया गया, जहां कुकी छात्र संगठन (केएसओ) और अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    केएसओ ने हाओकिप की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि मैतेई उग्रवादियों से अपने पूर्वजों की भूमि और आज़ादी की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना जीवन दे दिया.

  3. तमिलनाडु: स्कूल की पानी की टंकी में मानव मल मिले होने का आरोप, प्रशासन ने क्या कहा?

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु के कांचीपुरम ज़िले के तिरुवंतवार गांव के पंचायत यूनियन मिडिल स्कूल में पानी की टंकी में मानव मल मिलाए जाने के आरोप ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है.

    बीबीसी तमिल के सहयोगी पत्रकार लिंगेश के अनुसार, आरोप है कि पीने और मिड डे मील बनाने के लिए जिस पानी का इस्तेमाल होता है, उसकी टंकी में किसी ने मानव मल मिला दिया.

    लेकिन मामला उठने के बाद ज़िला प्रशासन ने आनन-फानन में संबंधित पानी की टंकी को ध्वस्त कर दिया है.

    साथ ही प्रशासन ने पानी में मल मिलाए जाने के आरोप को भी ख़ारिज कर दिया है और पानी से दुर्गंध आने की एक नई व्याख्या पेश की है.

    ज़िलाधिकारी कलाइसेल्वी मोहन ने कहा, "पानी की टंकी में सड़े हुए अंडे के टुकड़े के कुछ हिस्से थे जिसकी वजह से पानी से दुर्गंध आ रही थी. इसके अलावा वहां कोई और समस्या नहीं थी."

    उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी कौवे ने उसे वहां डाल दिया हो. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पानी की टंकी को तोड़ दिया जाएगा.

    ज़िलाधिकारी के बयान के बाद अगले दिन सुबह ही पानी की टंकी को तोड़ दिया गया.

    तमिलनाडु

    क्या है मामला?

    तिरुवंतवार गांव के पंचायत यूनियन मिडिल स्कूल में आसपास के 10 से अधिक गांवों के क़रीब 90 विद्यार्थी पढ़ते हैं.

    21 नवंबर को कुछ छात्रों ने पानी की टंकी से पानी पीने के बाद शिक्षकों से पानी से दुर्गंध आने की शिकायत की. वहीं मिड डे मील बनाने वाली महिला ने भी शिक्षक से पानी से दुर्गंध आने की शिकायत की.

    स्कूल के कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने जब टंकी में जाकर देखा, तो उसमें उन्हें मानव मल पड़ा मिला.

    बताया जा रहा है कि पानी में मल मिले होने की बात सामने आने के बाद इस पानी से तैयार मिड डे मिल को फेंक दिया गया.

    तमिलनाडु

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रशासन ने क्या कहा?

    स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर की ओर से दी गई सूचना के आधार पर उसी दिन मामले की जांच के लिए पुलिस मौक़े पर पहुंची. पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया. शिक्षा अधिकारियों ने भी मामले की जांच की.

    इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कांचीपुरम के डीएम और एसपी भी स्कूल पहुंचे और पानी की टंकी देखी.

    पुलिस ने स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों सहित सभी स्टाफ़ की जांच की. लेकिन प्रशासन ने बाद में कहा कि पानी की टंकी में मानव मल से नहीं, बल्कि अंडों के छिलके थे. यह भी कहा गया कि इन अंडों को कोई कौवा लेकर आया हो सकता है.

  4. कोच्चि: इंजीनियरिंग कॉलेज में भगदड़ में चार स्टूडेंट्स की मौत, कैसे हुआ हादसा

    कोच्चि के इंजीनियरिंग कॉलेज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    केरल में कोच्चि स्थित कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) में एक म्यूज़िक कंसर्ट के दौरान भगदड़ मच जाने से चार स्टूडेंट्स की मौत हो गई है.

    केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के हवाले से एएनआई ने यह जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज की व्यवस्था कोच्चि के कलामासेरी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में की गई है.

    रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा परिसर के ओपेन एयर ऑडिटोरियम में गायिका निकिता गांधी के म्यूज़िक कंसर्ट के दौरान हुआ.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं पीटीआई के अनुसार, इस हादसे में 60 लोग घायल हुए हैं.

  5. इसराइल और हमास के बीच क्या डील हुई है, जिससे रुक गया युद्ध

  6. दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज क्यों बोले- उत्तराखंड को 'टाइम बम' पर बिठा दिया गया है...

    सौरभ भारद्वाज

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सौरभ भारद्वाज

    उत्तराखंड में जहां एक ओर सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकाले जाने का काम तकनीकी खामियों की वजह से रुका पड़ा है, वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस सुरंग को बनाने में ही ग़लत तरीके से काम करने का आरोप लगाया है.

    आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "तीन दिन पहले मैंने शक ज़ाहिर किया था कि क्या इसमें तय प्रक्रियाओं का पालन किया गया था. अब जो ख़बरें अख़बार के माध्यम से मैं देख रहा हूं, उससे वो डर सच साबित हो गया कि पर्यावरण के लिए क्लियरेंस को बाइपास करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर सड़क बनाने के प्रोजेक्ट को 53 छोटे-छोटे अलग-अलग भागों में बांटा गया. फिर उसको पास कराया गया ताकि पर्यावरण को लेकर क्लियरेंस की ज़रूरत न हो."

    उन्होंने कहा, "हिमालय जैसे संवेदनशील इलाके में चौड़ी सड़कें और सुरंग बना कर आप पहले ही पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकार ऐसा करके बड़े भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा को न्योता दे रही हैं. इसकी वजह से आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती है. ये काम केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने मिल कर किया है."

    सौरभ भारद्वाज बोले, "आपने पूरे के पूरे उत्तराखंड को एक टाइम बम पर बिठा दिया है, जो कब फटेगा किसी को पता नहीं है, क्योंकि आप भूविज्ञानियों की नहीं सुनते, पर्यावरणविदों की नहीं सुनते, सुप्रीम कोर्ट की नहीं सुनते."

  7. जॉर्ज फ़्लॉयड की हत्या में सज़ा काट रहे डेरेक शॉविन पर जेल में जानलेवा हमला, कैसी है उनकी हालत

    डेरेक शॉविन

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ़्लॉयड की 2020 में हुई मौत के मामले में जेल की सज़ा काट रहे पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन एरिज़ोना जेल में चाकू से हुए हमले में घायल हो गए हैं.

    अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में शॉविन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

    द ब्यूरो ऑफ़ प्रिजन्स के एक बयान के अनुसार, टक्सन शहर की संघीय जेल में शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे शॉविन पर एक क़ैदी ने हमला किया.

    हालांकि हमला करने वाले क़ैदी का नाम नहीं बताया गया है.

    डेरेक शॉविन

    इमेज स्रोत, CBS

    कौन हैं डेरेक शॉविन?

    अमेरिका की एक अदालत ने 2021 में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ़्लॉयड की 2020 में हुई मौत के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को हत्या का दोषी क़रार दिया था.

    इसके लिए उन्हें 22 साल छह महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई.

    न्यायाधीश ने अपना फ़ैसला सुनाते हुए कहा था कि पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन की सज़ा 'अपने पद और अधिकार का ग़लत इस्तेमाल करने' और 'जॉर्ज फ़्लॉयड के साथ उनके क्रूर व्यवहार' को देखते हुए तय की गई है.

    अभी 47 साल के डेरेक शॉविन पर आरोप लगाया गया था कि मई 2020 में मिनेपोलिस में उन्होंने एक निहत्थे और काले व्यक्ति जॉर्ज फ़्लॉयड की गर्दन को नौ मिनट तक अपने घुटने से दबाकर रखा था.

    इसके कुछ ही मिनटों बाद उनकी मौत हो गई थी.

    यह मामला तब चर्चा में आया जब इस घटना का वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गया.

    इस वीडियो के सामने आने के बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया में नस्लवाद और पुलिस के बुरे व्यवहार के ख़िलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे.

  8. उत्तरकाशीः सुरंग में फंसे मज़दूरों के पास भेजी जा रही हैं ये चीज़ें

    सुरंग में ख़राब हुई ऑगर मशीन

    इमेज स्रोत, Sandeep Yadav

    इमेज कैप्शन, सुरंग में ख़राब हुई ऑगर मशीन

    उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में बीते 14 दिनों से फंसे 41 मज़दूरों को निकालने का काम फिलहाल रुका हुआ है.

    सुरंग में ऑगर मशीन की मदद से खुदाई चल रही थी जो वहां फंस गई और उसे पूरी तरह बाहर निकालने के लिए हैदराबाद से मशीन मंगाई गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार की दोपहर सिलक्यारा सुंरग के बाहर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और मीडिया को बताया कि हैदराबाद से मशीन आने के बाद एक बार फिर कल सुबह यानी रविवार की सुबह काम शुरू होगा.

    इस दौरान उन्होंने सुरंग के अंदर फंसे मज़दूरों से बात की और इसकी जानकारी भी दी कि उन्हें बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस दौरान न्यूज़ एजेंसियों ने यह ख़बर भी दी है कि सुरंग में फंसे मज़दूरों तक पाइप के ज़रिए टेलीफ़ोन पहुंचाया जा रहा है जिससे वो सभी अपने परिजनों से बात कर सकें.

    बीएसएनएल के डीजीएम राकेश चौधरी ने बताया, "इस टेलीफ़ोन में कॉल आने और जाने दोनों की सुविधा मौजूद होगी ताकि सुरंग में फंसे मज़दूर अपने परिवार वालों से बात कर सकें. साथ ही इस टेलीफ़ोन के ज़रिए प्रशासन भी मज़दूरों से बात कर सकेगा."

  9. भारत के सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट के फ़ाइनल में

    सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है.

    चीन के शेनझेन में हुए सेमीफ़ाइनल में दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी ने चीन के हे जी तिंग और रेन जियांग यू को सीधे सेटों में 21-15 और 22-20 से हराया.

    भारतीय बैडमिंटन संघ यानी बीएआई ने इन दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस तरह रविवार को होने वाला फ़ाइनल मैच इस साल इन दोनों खिलाड़ियों का चौथा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फ़ाइनल होगा.

    इस जोड़ी ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप, इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500, स्विस सुपर 300 और एशियन खेलों में गोल्ड मेडल जीता है.

  10. रूस का कीएव पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, हताहतों के बारे में यूक्रेन ने क्या बताया

    कीएव

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूस ने कीएव में अपना अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है. कीएव के मेयर ने इसकी जानकारी दी और इसे पिछले साल शुरू हुए इस युद्ध में सबसे बड़ा हमला बताया.

    शनिवार की सुबह कीएव के निवासी इस हमले की आवाज़ की वजह से सूर्योदय से पहले उठ गए. पूरे शहर में अगले छह घंटे तक हवाई हमले की आवाज़ें गूंजती रहीं. उत्तर और पूर्व की दिशा से लगातार हमले किए जा रहे थे.

    अधिकारियों ने बताया कि शहर पर ईरान में बनाए गए 75 शाहेद ड्रोनों से हमले किए गए, जिनमें से 74 को मार गिराया गया.

    रूस के मिसाइलों के स्टॉक में कमी की ख़बरों के बाद उसकी ओर से शाहेद ड्रोन के इस्तेमाल में वृद्धि देखी गई है. ये मिसाइल की तुलना में धीमी गति से हमला करते हैं, साथ ही इनकी मारक क्षमता भी अलग होती है.

    यूक्रेन ने अधिकतर मिसाइलों के मार गिराने का दावा किया है, जबकि किसी ड्रोन के मलबे से भी बहुत नुकसान हो सकता है. हालांकि इस हमले से किसी के मौत की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है.

    वहीं कीएव के मेयर के मुताबिक़, "हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं. जिनमें एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है."

    उन्होंने बताया कि इस हमले से जिन इमारतों को नुकसान पहुंचा है उनमें एक बच्चों का स्कूल भी शामिल है.

    बीते कुछ हफ़्ते से इस युद्ध में बनी शांति के दरम्यान यह कयास लगाए जा रहे थे कि रूस मिसाइलें जमा कर रहा है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने इस हमले को 'जानबूझकर आतंक मचाना' करार दिया है.

    उन्होंने यह भी कहा, "उनका देश रूस के आतंक के ख़िलाफ़ दुनियाभर के देशों को एकजुट करने के काम में जुटा रहेगा."

  11. तेलंगाना सीएम के बेटे केटी रामा राव के बिगड़े बोल, राहुल गांधी को कहा- 'पप्पू'

    केटीआर राव

    इमेज स्रोत, Twitter/KTR

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और राज्य के मंत्री केटीआर राव ने राहुल गांधी को 'पप्पू' कहकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो में केटीआर राव ने कहा है, ''राहुल गांधी इतिहास नहीं जानते हैं, बेचारे पप्पू हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    निज़ामाबाद में शनिवार को हुई रैली में राहुल गांधी के लगाए आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी आज जिस जगह आए, ये वही निज़ामाबाद है, जहां उनके परदादा नेहरू जी ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच जबरन 'शादी' करवाई थी.''

    केटीआर राव ने कहा, ''यहां के लोग कांग्रेस के इतिहास से पूरी तरह वाकिफ हैं. राहुल गांधी को तेलंगाना के इतिहास के बारे में जो जानकारी है, उसके लिए मुझे दुख होता है. अगर राहुल गांधी आज भ्रष्टाचार के बारे में बात करेंगे तो लोग हंसेंगे क्योंकि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    'राहुल जब ख़ुद बेरोज़गार हुए तब बेरोज़गारी की याद आई'

    केटीआर राव ने कहा, "राहुल गांधी आज बेरोज़गार हैं, क्योंकि 2014 में उन्होंने अपनी नौकरी खो दी. उन्होंने और उनकी पार्टी ने 2014 में अपनी नौकरी खो दी. इसलिए आज उन्हें बेरोज़गारी की याद आई. मैं पूछना चाहता हूं कि ज़िंदगी में राहुल गांधी या यहां के प्रदेश अध्यक्ष ने एक भी इंट्रेस परीक्षा लिखी है क्या? एक दिन भी कहीं जॉब किया है क्या?"

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    राहुल गांधी ने क्या कहा था

    इससे पहले राहुल गांधी ने निज़ामाबाद की रैली में कहा था, "केसीआर के परिवार के हाथ में सबसे पैसे बनाने वाली मिनिस्ट्री है. सबसे ज़्यादा पैसा ज़मीन,शराब, खनन से बनाया जाता है. ये तीनों मंत्रालय केसीआर के परिवार के हाथ में हैं. अगर आप भ्रष्ट नहीं होते, तो ये तीनों मंत्रालय आपके परिवार के हाथ में नहीं होते.''

  12. राजस्थान से LIVE: माउंट आबू में किन मुद्दों पर लोगों ने मतदान किया?

  13. टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के दोषियों को सज़ा के एलान पर क्या बोलीं उनकी मां?

    सौम्या विश्वनाथन की मां माधवी विश्वनाथन और पिता

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सौम्या विश्वनाथन की मां माधवी विश्वनाथन और पिता

    टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले के चार दोषियों को उम्र क़ैद और एक को तीन साल की सज़ा सुनाए जाने के बाद सौम्या विश्वनाथन की मां ने कहा है कि एक तरह से उनका परिवार भी उम्र क़ैद की सज़ा भुगत रहा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिवंगत सौम्या विश्वनाथन की मां माधवी विश्वनाथन ने कहा, "एक तरह से, हम भी आजीवन कारावास भोग रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ''संतुष्ट नहीं कह सकते, कह सकते हैं कि हां अच्छा हुआ, जो भी हुआ.''

    माधवी विश्वनाथन ने कहा, ''बाक़ी लोगों को पता चलेगा कि ऐसे भी होता है, जो ऐसा करेंगे, उन्हें अपना करम भुगतना पड़ेगा... इससे समाज को एक मैसेज गया है और जाना चाहिए.''

    उन्होंने न्याय मिलने में होने वाली देरी पर अपनी नाख़ुशी भी जताई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सौम्या विश्वनाथन की हत्या 30 सितंबर, 2008 को वसंत कुंज इलाक़े के नेल्सन मंडेला रोड पर कर दी गई थी.

    दोषी करार दिए गए बदमाशों पर लूट के इरादे से उनकी हत्या करने का आरोप सिद्ध हुआ है. उनकी हत्या तब की गई जब वो एक चैनल की अपनी ड्यूटी पूरा करके घर लौट रही थीं.

    अदालत ने इससे पहले 18 अक्टूबर को सभी पांच अभियुक्तों को दोषी क़रार दिया था.

  14. टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के दोषियों को मिली सज़ा, चार को उम्रक़ैद

    SAUMYA VISHVANATHAN, सौम्या विश्वनाथन

    दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शनिवार को पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के ज़ुर्म में पांच दोषियों की सज़ा का एलान किया.

    बीते 18 अक्टूबर को इन पांचों को दोषी करार दिया गया था, लेकिन सज़ा का एलान नहीं किया गया था.

    चार दोषियों को उम्र क़ैद जबकि एक अन्य दोषी को तीन साल की सज़ा सुनाई गई है.

    जिन दोषियों को उम्रक़ैद की सज़ा दी गई है, वो हैं रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार. वहीं अजय सेठी को तीन साल की सज़ा दी गई है. सभी पांच दोषी 2009 से ही जेल में बंद हैं.

    पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या 2008 में दिल्ली के वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग पर गोली मार कर की गई थी.

    उनके सिर पर गोली मारी गई थी. दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में कार में उनकी बॉडी पाई गई थी.

    दिल्ली पुलिस का दावा था कि सौम्या की हत्या के पीछे लूट की मंशा थी.

    पुलिस के मुताबिक़ इस मामले में तब ठोस सुराग लगा, जब एक अन्य मामले में आईटी एक्ज़ीक्युटिव जिगीषा घोष की हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी हुई.

    साकेत कोर्ट

    घटना की रात क्या हुआ?

    घटना की रात सौम्या स्वामीनाथन दफ़्तर में काम कर रही थीं, मालेगाँव और मोडेसा के धमाकों पर रिपोर्ट तैयार करते-करते उन्हें काफ़ी देर हो गई थी. वे सेंट्रल दिल्ली के अपने दफ़्तर से अपने घर वसंत कुंज जा रही थीं, जो दक्षिण दिल्ली में है.

    सौम्या ने हत्या से कुछ पहले सवा तीन बजे अपने पिता से फ़ोन पर बात की और उनसे कहा था कि वे जल्द ही घर पहुँचने वाली हैं.

    पुलिस को ड्राइवर वाली सीट पर सौम्या अचेत अवस्था में मिलीं, उनके सिर में गोली लगी थी और अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, लेकिन उस समय तक हत्या की वजह या हत्यारे के बारे में कुछ पता नहीं चल सका.

    उनकी गाड़ी में संघर्ष के निशान दिखाई पड़ रहे थे और उनकी कार का एक टायर भी पंचर हो गया था, कार की ट्यूब में से पुलिस ने एक गोली बरामद की.

    शीला दीक्षित

    इमेज स्रोत, ANI

    तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बयान पर हुआ था विवाद

    सौम्या विश्वनाथन की हत्या के मामले में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बयान पर विवाद खड़ा हो गया था.

    दीक्षित ने सौम्या की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए कहा था कि "बहुत ज़्यादा साहस दिखाना अच्छा नहीं है."

    उन्होंने कहा था, "लोगों को इतना एडवेंचरस नहीं होना चाहिए, मुझे उनके परिवार के बारे में सोचकर बहुत बुरा लग रहा है, जाँच अभी चल रही है. वो एक ऐसे शहर में सुबह के तीन बजे अकेले गाड़ी चलाकर जा रही थी जहाँ रात के अंधेरे में महिलाओं का निकलना बहुत सुरक्षित नहीं माना जाता, मुझे लगता है कि हमें थोड़ा एहतियात बरतना चाहिए. मैं सचमुच बहुत दुखी हूँ."

    सौम्या विश्वनाथन मालेगांव और माडेसा के धमाकों पर काम कर रही थीं.

  15. वर्ल्ड कप फ़ाइनल हारने के बाद पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम में आने पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

    सूर्यकुमार यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रेसिंग रूम में आने पर बात कर रहे हैं. पढ़ें सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

    "वर्ल्ड कप ख़त्म हुए अभी चार पांच दिन हुए हैं. सब लोग निराश हैं. हम भी निराश हैं. लेकिन भारत और दुनिया भर में हमारे प्रशंसकों का सपोर्ट देखकर अच्छा लगा."

    "मैं बस यही कहना चाहूंगा कि आख़िरकार ये एक खेल है. बहुत कुछ सिखाता है हमको, आगे कैसे जाना है. आप लोग अपना प्यार हमेशा बनाए रखना."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    "वर्ल्ड कप जैसे ही ख़त्म हुआ. हम सब ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे. हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ड्रेसिंग रूम में आए, सबसे मिले, सबको हिम्मत दी. सबसे मिलकर उन्होंने एक ही चीज़ कही कि खेल है, खेल में चलते रहता है ये सब. उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लाइफ़ में. थोड़ा टाइम तो लगेगा ही इससे बाहर आने में."

    "लेकिन उनका 5-6 मिनट के लिए ड्रेसिंग रूम में आकर मिलना बहुत बड़ी बात है. एक देश का लीडर ड्रेसिंग रूम में स्पोर्ट्स टीम को इतना मोटिवेशन दे, वो बहुत बड़ी बात थी हमारे लिए. हमने उनके शब्दों को अच्छे से सुना. उनके साथ थोड़ा समय गुज़ारा."

    भारतीय टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों को सांत्वना दी थी, जिसका एक वीडियो भी शेयर किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, इसराइल के 14 बंधकों के बदले 42 फ़लस्तीनी क़ैदी आज होंगे रिहा

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइल के एक अधिकारी ने बताया है कि हमास शुक्रवार की तरह शनिवार को भी इसराइली बंधकों को रिहा करेगा.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी ने इसराइल के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि हमास शनिवार को 14 बंधकों को रिहा करेगा.

    इसराइली अधिकारियों ने बताया है कि इसराइल इसके बदले 42 फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा करेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, इसराइल के एक बंधक के बदले तीन फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा करने के फॉर्मूले पर सहमति बनी है.

    क़तर और मिस्र के प्रयासों से इसराइल और हमास के बीच हुए अस्थाई युद्धविराम के पहले दिन शुक्रवार को इसराइल के 13 क़ैदियों की रिहाई हुई थी.

    उसके बदले में इसराइल ने भी 39 फ़लस्तीनी क़ैदी रिहा किए थे.

  17. उत्तरकाशीः सुरंग में फंसे मज़दूरों को बाहर निकाले जाने पर क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी?

    सीएम धामी

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हैदराबाद से प्लाज़्मा मशीन मंगाई गई है.

    इस मशीन के शाम तक पहुंचने की उम्मीद है.

    उन्होंने बताया है कि ऑगर मशीन टूटने के बाद प्लाज़्मा मशीन को ड्रिलिंग में लगाया जाएगा, जो एक घंटे में चार मीटर की खुदाई कर सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने दावा किया है कि प्लाज़्मा मशीन के काम शुरू करने के बाद कुछ घंटों में मजदूरों को निकाल लिया जाएगा.

    धामी के अनुसार, सुरंग से मज़दूरों को निकालने के लिए सभी विकल्पों पर काम किया जा रहा है. इसके लिए वर्टिकल ड्रिलिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है.

    उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि यह ऑपरेशन जल्द से जल्द पूरा हो. प्रधानमंत्री जी भी इसके लिए चिंतित हैं.

    उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज़ मज़दूरों की कुशलता और उन्हें बाहर निकाले जाने को लेकर चल रहे बचाव अभियान की पूरी जानकारी ले रहे हैं."

    "केंद्रीय एजेंसियां, राज्य प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीमें मज़दूरों को बाहर निकालने के इस अभियान में साथ काम कर रही हैं और हम जल्द ही सफलतापूर्वक अपने भाइयों को बाहर निकालने में कामयाब हो जाएंगे."

    सीएम धामी के अनुसार, वहां पर सारे संसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन यदि किसी चीज़ की ज़रूरत पड़ रही है, तो उसे जल्द से जल्द मंगाया जा रहा है.

    समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ सुरंग के बाहर कुछ दूरी पर ही 10 बेड वाले हॉस्पिटल, 40 एंबुलेंस, 20 डॉक्टर और 35-40 सपोर्ट स्टाफ़ मौजूद हैं. वहीं सुरंग से क़रीब 50 किलोमीटर दूर चिन्यालिसारू में 41 बेड वाला एक अस्पताल स्थापित किया गया है.

  18. उत्तरकाशी से LIVE: सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए चौदहवें दिन कैसा चल रहा है अभियान

  19. इसराइल हमास युद्ध: बंधकों की रिहाई से मिली बड़ी राहत, मगर जश्न नहीं मना रहे परिजन

  20. तेलंगाना चुनाव: अमित शाह ने केसीआर सरकार पर फिर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, TWITTER/@AMITSHAH

    इमेज कैप्शन, अमित शाह (फाइल फोटो)

    बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.

    उन्होंने कहा, ''पिछले 10 साल में बीआरएस ने तेलंगाना में करप्शन के अलावा कोई उद्यम नहीं किया है. चाहे मिशन भगीरथ घोटाला हो, पासपोर्ट स्कैम हो, शराब और मियांपुर भूमि घोटाला हो या फिर कालेश्वरम प्रोजेक्ट स्कैम हो, बीआरएस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रही है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा,''तेलंगाना के लोग सब जानते हैं. उन्हें मालूम है कि बीआरएस सिर्फ़ घोटाले और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.''

    अमित शाह ने पहले भी बीआरएस और केसीआर पर घोटालों का आरोप लगाया है. उन्होंने बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भी कहा था कि शराब घोटाला तो हम सब जानते ही हैं, 2020 में बाढ़ राहत घोटाला भी हुआ.

    अमित शाह ने कहा कि किसी भी सरकार की विश्वसनीयता उसके वादों को पूरा करने से तय होती है. इनकी सरकार में पेपर लीक हुए और ये रोज़गार नहीं दे पाए.