इसराइल - ग़जा युद्धः कल सुबह से लागू होगा संघर्ष विराम, क्या हैं समझौते की शर्तें?

फ़लस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास ने कहा है कि इसराइल के साथ हुए चार दिन का युद्ध विराम गुरुवार सुबह 10 बजे से लागू हो जाएगा.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and संदीप राय

  1. कनाडा में सिख अलगाववादी ने दी मंदिर के सामने प्रदर्शन की धमकी, कनाडाई सांसद ने की कार्रवाई की मांग

  2. नीतीश कैबिनेट ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग वाला प्रस्ताव पास किया

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बुधवार को नीतीश कुमार कैबिनेट ने बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने मांग वाला एक प्रस्ताव पास किया है.

    सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर मुख्यंमत्री नीतीश कुमार ने एक पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि "आज कैबिनेट बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें केंद्र से अपील की गई को वो इस मांग को स्वीकार करे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई जाति आधारित जनगणना का ज़िक्र करते हुए लिखा, "जाति आधारित गणना में सभी वर्गों को मिलाकर बिहार में लगभग 94 लाख गरीब परिवार पाए गए हैं."

    साथ ही इन गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान मुहैया कराने, ज़मीन खरीदने, अत्यंत निर्धन परिवारों को आर्थिक मदद देने, रोज़गार के लिए सहायता आदि जैसी योजनाओं का ज़िक्र किया जिसे राज्य सरकार ने लागू करने का वादा किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    नीतीश कुमार ने इस लंबी पोस्ट में लिखा, "इन कामों के लिये काफी बड़ी राशि की आवश्यकता होने के कारण इन्हें 5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यदि केन्द्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाय तो हम इस काम को बहुत कम समय में ही पूरा कर लेंगे. हमलोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग वर्ष 2010 से ही कर रहे हैं."

    उन्होंने लिखा, "मेरा अनुरोध है कि बिहार के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार बिहार को शीघ्र विशेष राज्य का दर्जा दे."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  3. इसराइल-हमास युद्ध: मध्य-पूर्व में चीन क्या अमेरिका को टक्कर दे सकता है?

  4. उत्तरकाशी सुरंग हादसा: राहत टीम के मुताबिक़, जल्द मिल सकती है कोई अच्छी ख़बर

      • Author, आसिफ अली
      • पदनाम, उत्तरकाशी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    उत्तरकाशी सुरंग हादसा

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद ने टनल में फँसे 41 मज़दूरों के लिए किए जा रहे रेस्क्यू कार्यों के बारे में बुधवार को जानकारी दी.

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, "अब तक सुरंग में 39 मीटर तक की ड्रिलिंग की जा चुकी है. क़रीब 57 मीटर तक ओर मलबे में ड्रिलिंग की जानी है यानी कि अभी 18 मीटर ओर ड्रिलिंग की जाएगी."

    उत्तरकाशी सुरंग हादसा

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    "800 एमएम की पाइप 21 मीटर तक पहले ही पहुंच चुका थी. जिसके बाद देर रात पौने एक बजे अमेरिकी ऑगर मशीन शुरू की गई जिसके चलते देर रात के बाद से अभी तक 18 मीटर ज्यादा ड्रिलिंग की जा चुकी है."

    उन्होंने बताया, "अभी जब तक 45 से 50 मीटर तक ना पहुंचे तब तक कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगी. ऑगर मशीन बेहतर तरीके से काम कर रही है इसी तरह से काम चलता रहा तो देर रात कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है."

    उत्तरकाशी सुरंग हादसा

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    उन्होंने बताया, "इस पूरे प्रोसेस में अभी 10 से 15 घंटे और लग सकते हैं. यदि कोई दिक्कत नहीं आई तो सकुशल सभी मजदूरों को कल सुबह तक निकाल लिया जाएगा."

    माइक्रोफोन के जरिए उनको स्पीकर के माध्यम से सुना जा रहा है. श्रमिको की हिम्मत अभी भी बनी हुई है.

    उत्तरकाशी सुरंग हादसा

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    उन्होंने बताया, "पाइप को ड्रिल करने में ज्यादा नहीं लगता. मिशन में वेल्डिंग सबसे महत्वपूर्ण है, जिसमे सबसे ज्यादा समय लगता है. जिसके चलते 18 मीटर यानी 3 पाइप को भेजने में देर रात से अभी तक 15 घंटे का समय लगभग लगा है."

    "अनुमान के अनुसार कुल 57 मीटर वह जगह है जहां पर श्रमिक फँसे है. ऐसे में फँसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने के लिए केवल 18 मीटर ही ड्रिल करना बाकी रहा गया है."

    उत्तरकाशी सुरंग हादसा

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    उत्तराखंड सरकार की तरफ़ से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी नीरज खेरवाल ने बताया, "डॉक्टरों की पूरी टीम तैयार कर ली गई है. मजदूरों को निकालते वक्त सभी स्वास्थ्य संबंधी बातों को ख्याल रखा जाएगा. जरूरत पड़ने पर मजदूरों को एयरलिफ्ट भी किया जाएगा."

    उन्होंने बताया, "टनल में फँसे लोगों को सुबह खाने के वक्त मजदूरों को टूथब्रश, पेस्ट, टॉवल और अंडर गारमेंट्स के कपड़े भेजे गए हैं."

    उत्तरकाशी सुरंग हादसा

    इमेज स्रोत, Asif Ali

  5. चीन और सऊदी अरब के बीच हुआ अहम समझौता, क्या होगा इसका असर

  6. सैम ऑल्टमैन की हुई ओपनएआई में वापसी, बीते हफ़्ते अपनी ही कंपनी से निकाले गए थे

    सैम ऑल्टमैन

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, सैम ऑल्टमैन

    बीते सप्ताह से चल रहे विवाद के बाद अब सैम ऑल्टमैन की ओपनएआई में वापसी हो गई है.

    कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि हम इस समझौते पर पहुंचे हैं कि टॉम ऑल्टमैन ओपनएआई में बतौर सीईओ वापसी करेंगे.

    वो ब्रेट टेलर और लैरी समर के साथ बोर्ड का हिस्सा होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके बाद सैम ऑल्टमैन ने भी बयान जारी करते हुए एक्स पर लिखा, "मुझे ओपनएई से प्यार है, और पिछले कुछ दिनों में मैंने जो कुछ भी किया है, वह इस टीम और इसके मिशन को एकजुट रखने की सेवा में किया है. जब मैंने रविवार को माइक्रोसॉफ्ट ज्वॉइन किया तो ये स्पष्ट था कि यह मेरे और टीम के लिए सबसे अच्छा रास्ता है. सत्या (नडेला) के समर्थन और नए बोर्ड के साथ मैं ओपनएआई में वापसी को लेकर खुश हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीते सप्ताह ओपनएआई के फ़ाउंडर सैम ऑल्टमैन को उनकी ही कंपनी से निकाल दिया गया था.

    इसके बाद सैम ऑल्टमैन को सोमवार को ही माइक्रोसाफ्ट ने ऑफर दे दिया है और उन्होंने माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का ये ऑफ़र स्वीकार भी कर लिया था.

    इसके बाद ओपनएआई के बोर्ड को काफ़ी विरोध झेलना पड़ा और अब बुधवार को कंपनी ने अपना फ़ैसला वापस ले लिया है.

  7. LIVE: राजस्थान के चुनावी वादों में युवाओं के मुद्दों को कितनी जगह, उदयपुर में युवाओं से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता अभिनव गोयल (कैमरा- मोहर सिंह मीणा)

  8. इसराइल ने युद्धविराम समझौते के तहत रिहा किए जाने वाले फलस्तीनियों की लिस्ट जारी की

    इसराइल

    इमेज स्रोत, ATEF SAFADI/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इसराइल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत तेल अवीव ने उन 300 फलस्तीनियों की सूची जारी की है जिन्हें रिहा किया जा सकता है.

    इसराइल के न्याय मंत्रालय की वेबसाइट पर ये सूची प्रकाशित की गई है. इसमें रिहा किए जाने वाले लोगों के नाम, उम्र और उनके ख़िलाफ़ अभियोग का जिक्र है.

    रिपोर्टों के अनुसार, पहली खेप में केवल 150 लोगों को रिहा किया जाएगा. इस बारे में जल्द ही और जानकारी सामने आ सकती है.

    इसराइल

    इमेज स्रोत, ATEF SAFADI/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    300 लोगों की इस लिस्ट में 274 पुरुष हैं जिनकी उम्र 14 साल से 59 साल के बीच है. इनमें से ज़्यादातर की उम्र 17-18 साल के क़रीब है.

    इन लोगों के ख़िलाफ़ हत्या की कोशिश, बम फेंकने, विस्फोटक सामाग्री बनाने, पत्थरबाज़ी करने, संदिग्ध संगठनों के साथ संपर्क रखने, शारीरिक क्षति पहुंचाने और आगजनी करने जैसे आरोप हैं.

    उधर, हमास ने भी कहा है कि इस समझौते के तहत 150 फलस्तीनियों को रिहा किया जाएगा.

    इसराइल

    इमेज स्रोत, ALAA BADARNEH/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    मंगलवार को ह्यूमन राइट्स वॉच ने बीबीसी को बताया था कि इसराइल की हिरासत में इस समय लगभग 7000 फलस्तीनी हैं. जिनमें 200 महिलाएं और 60 बच्चे हैं.

    एचआरडब्ल्यू के कार्यक्रम निदेशक सारी बाशी ने बीबीसी के न्यूज़ प्रोग्राम आवर में कहा कि हिरासत में रखे गए कुछ बच्चों पर तुलनात्कम रूप से पत्थरबाज़ी जैसे छोटे मामले हैं.

    इसराइल

    इमेज स्रोत, ATEF SAFADI/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    उन्होंने बताया कि फलस्तीनी बच्चों के ख़िलाफ़ मिलिट्री क़ानूनों के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्हें आधी रात को गिरफ़्तार किया गया, वकील या अभिभावक की मौजूदगी के बिना उनसे पूछताछ की गई और छोटे-मोटे अपराधों के लिए लंबे समय तक जेल में रखा गया.

  9. इसराइल-हमास जंग: क्या जल्द रिहा किए जाएंगे बंधक

  10. कश्मीर: 'देश विरोधी गतिविधियों' के कारण चार सरकारी कर्मचारी नौकरी से निकाले गए

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    मनोज सिन्हा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

    जम्मू और कश्मीर की सरकार ने मंगलवार को एक डॉक्टर समेत चार कर्मचारयों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है.

    इसमें श्रीनगर के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर निसार अल-हसन, पुलिस कॉन्स्टेबल अब्दुल माजिद भट्ट, शिक्षक फ़ारूक़ अहमद मीर और एक लैब टेक्निशियन सलाम राथर शामिल हैं.

    जम्मू और कश्मीर के प्रशासन विभाग (जीएडी ) ने 21 नवंबर 2023 को चार अलग-अलग ऑर्डर जारी करते हुए इन कर्मचारयों को नौकरी से बर्खास्त किया.

    जम्मू और कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    सरकारी आदेश के अनुसार, "राज्यपाल को मिली जानकारी के आधार पर और कर्मचारी की गतिविधियों को देखते हुऐ उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है."

    आदेश में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 311 (2) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए ये फ़ैसला लिया गया है.

    आदेशों में कहा गया है, "उपराज्यपाल भारत के सविंधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) के तहत संतुष्ट हैं कि राज्य की सुरक्षा के हित में इन कर्मचारियों के ख़िलाफ़ फ़ैसला लिया जा रहा है इस मामले की जाँच की कोई ज़रूरत नहीं है."

    जम्मू और कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    दो साल पहले जम्मू और कश्मीर सरकार ने 'राज्य की सुरक्षा के ख़िलाफ़ गतिविधियों' के संदेह के आधार पर सरकारी कर्मचारयों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक टास्क फ़ोर्स का गठन किया था.

    इस टास्क फॉर्स को सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच करने का काम सौंपा गया था.

    बीते दिनों में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया था बीते दो सालों में कुल 55 सरकरी कर्मचारियों को 'देश विरोधी गतिविधियों' के कारण नौकरी से निकाला गया है.

  11. इसराइल पर ब्रिक्स की बैठक में सऊदी क्राउन प्रिंस आए, पुतिन आए पर पीएम मोदी क्यों नहीं आए?

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, गौतम गंभीर ने दिया लखनऊ सुपर जाएंट्स से इस्तीफ़ा, केकेआर में हुए शामिल

    गौतम गंभीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आईपीएल 2024 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में बतौर मेंटर शामिल हो गए हैं.

    उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "मैं वापस आ गया हूं, मेरा नंबर अब 23 है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केकेआर ने भी इसकी पुष्टि की है.

    इससे पहले एलएसजी से इस्तीफ़ा देते हुए उन्होंने लिखा था, "मैं लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ अपने शानदार सफ़र के अंत का एलान कर रहा हूं. मैं हर खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टॉफ़ का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इस सफ़र को यादगार बनाया."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "मैं डॉक्टर संजीव गोयनका का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने प्रेरणादायक लीडरशीप दी और मुझे सपोर्ट करते रहे. मुझे यकीन है कि भविष्य ये टीम बहुत अच्छा करेगी और हर फैन को गर्व होगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    दरअसल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ बतौर मेंटर जुड़े गौतम गंभीर अगले साल नहीं होंगे.

    इस तरह केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स गौतम गंभीर की मेंटरशिप के बिना खेलेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  13. डीपफ़ेक कैसे बन सकता है लोगों के लिए ख़तरा?

  14. नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई पर संजय राउत ने कहा- ये राजनीतिक मामला है...

    शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे धड़े के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे धड़े के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कंपनी की संपत्ति ज़ब्त किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला एक राजनीतिक केस है. संजय राउत ने कहा, "आप (भाजपा) हमारी आवाज दबाना चाहते हो लेकिन ये आसान नहीं है."

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा एजीएल और यंग इंडियन की संपत्तियों को जब्त करने पर शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत ने कहा, "...चुनाव चल रहा है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पांच राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. जोर शोर से कांग्रेस को जिताने के लिए वे काम पर लगे हुए हैं. कांग्रेस को जिताना है, बीजेपी को हराना है. माहौल बहुत ही अच्छा है. प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सब लगे हुए हैं, पूरी सरकार को लेकर... पूरी सरकार को उतार दिया गया है. इसी समय नेशनल हेराल्ड की प्रोपर्टी ज़ब्त कर ली गई है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नेशनल हेराल्ड अख़बार की भूमिका का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "नेशनल हेराल्ड एक अख़बार है और इस अख़बार को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने स्थापित किया था. इस अख़बार ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया है. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हों, उनका परिवार हो, कांग्रेस के सभी नेता हों... सभी उस अख़बार से जुड़े रहे हैं... महात्मा गांधी भी."

    "अब ये ईडी हो या और कोई हो, प्रॉपर्टी ज़ब्त कर ली गई है. कुछ केस होगा, हो सकता है.... भाजपा पर भी ऐसे कई केस हैं, लेकिन उन मामलों में संपत्ति जब्त नहीं होगी. जो लोग आपकी (भाजपा) वॉशिंग मशीन में आए जाएंगे, उनकी संपत्ति छूट जाएगी."

  15. इसराइल ने दी मंज़ूरी, हमास 50 इसराइली बंधकों को करेगा रिहा, चार दिन थमेगी जंग

  16. सेना के कमांडर ने कहा- मणिपुर राजनीतिक समस्या है, इसका राजनीतिक हल ही निकलना चाहिए

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्वी सेना के कमांडर ने कहा है कि मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा एक राजनीतिक परेशानी है और ये संघर्ष तब तक चलेगा जब तक सुरक्षा बलों से लूटे गए 4000 हथियार वापस ले लिये जाएं.

    पूर्वी कमांड के कमांडर इन-चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल राना प्रताप कलिता ने कहा- “हमारा प्रयास हिंसा को रोकना और दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित करना है. इस समस्या का राजनीतिक समाधान होना ही चाहिए.”

    “ अब हुआ ये है कि दोनों समुदाय पूरी तरह से बट गए हैं. हालाँकि हिंसा के स्तर में कमी आई है लेकिन कई पुलिस स्टेशनों और अन्य स्थानों से लिए गए 5,000 से अधिक हथियार लूटे जा चुके हैं और अभी भी लोगों के हाथों में हैं.इनमें से ब,स 1500 को बरामद किया जा सका है और लगभग 4000 अभी भी लोगों के पास है. जब तक हथियार लोगों के पास रहेगा हिंसा थमेगी नहीं.”

    उन्होंने कहा कि भारत मिज़ोरम और मणिपुर में म्यांमार से आ रहे आम ग्रामीणों, सेना या पुलिस के लोगों के शरण दे रहा है, लेकिन हम उग्रवादी समूहों या ड्रग्स तस्करों को शरण नहीं देते.

  17. क़तर ने बताया कब से शुरू होगा इसराइल -हमास के बीच युद्धविराम

    क़तर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क़तर ने कहा है कि अगले 24 घंटों में युद्ध विराम के समय का एलान किया जाएगा.

    ये भी कहा गया है कि युद्ध विराम चार दिन तक लागू होगा और ‘ये आगे भी बढ़ सकता है.’

    हमास के कब्ज़े वाले इसराइली बंधकों को लेकर बहुप्रतीक्षित डील हो गई है. शुरूआती चरण में 50 बंधकों जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं उन्हें छोड़ा जाएगा और इसके बदले में चार दिन तक का अस्थायी युद्ध विराम होगा. हालांकि ये बंधक कब छोड़े जाएंगे और अस्थायी युद्ध विराम कब से लागू होगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है

    इसके अलावा डील में ये भी कहा गया है कि हर अतिरिक्त 10 बंधकों को रिहा करने के बदले एक दिन का अतिरिक्त युद्ध विराम मिलेगा.

    इस समझौते को लेकर हमास ने भी बयान जारी कर बताया है कि 50 इसराइली बंधकों के बदले इसराइल की जेलों में बंद 150 फ़लस्तीनी महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जाएगा.

    इस डील के तहत मानवीय मदद, ज़रूरी दवाएं और ईंधन से भरे सैकड़ों ट्रकों को ग़ज़ा में प्रवेश मिलेगा.हमास के बयान में कहा गया है कि चार दिनों के युद्ध विराम में इसराइल ना तो कोई हमले करेगा और ना ही किसी को गिरफ्तार करेगा.

  18. इसराइल-हमास की डील पर क्या बोले जो बाइडन

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसराइली बंधकों को लेकर हुई डील पर कहा है कि वह इस बात से ‘काफ़ी ज़्यादा संतुष्ट हैं. कि हफ्तों तक बंधक रहे ये लोग आखिरकार अपने परिवार से मिलेंगे.’

    बाइडन ने क़तर और मिस्र की ओर से इस डील तक पहुंचने में निभायी गई मुख्य भूमिका पर उनका शुक्रिया अदा किया है.

    उन्होंने ये भी कहा कि वह युद्ध में विराम का समर्थन करने के लिए इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की 'प्रतिबद्धता' की सराहना करते हैं.

    बाइडन ने ज़ोर देते हुए कहा- “ये ज़रूरी है कि डील के सभी पहलू पूरी तरह से लागू किए जाएं.”

    इस डील में अमेरिका ने सबसे अहम भूमिका निभायी है और साथ ही क़तर और मिस्र ने भी मध्यस्थता की है.

    इसराइल और हमास के बीच क्या डील हुई

    सात अक्टूबर से हमास के कब्ज़े वाले इसराइली बंधकों को लेकर बहुप्रतीक्षित डील हो गई है. शुरूआती चरण में 50 बंधकों जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं उन्हें छोड़ा जाएगा और इसके बदले में चार दिन तक का अस्थायी युद्ध विराम होगा.

    इसके अलावा डील में ये भी कहा गया है कि हर अतिरिक्त 10 बंधकों को रिहा करने के बदले एक दिन का अतिरिक्त युद्ध विराम मिलेगा.

    हालांकि इसराइली सरकार का कहना है कि इसराइली सेना और सिक्योरिटी सर्विस सभी बंधकों की घर वापसी होने तक और हमास का पूरा सफ़ाया करने तक युद्ध जारी रखेंगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ग़ज़ा से इसराइल को आगे कोई नया ख़तरा ना हो.

    हमास ने कहा 150 फ़लस्तीनी छोड़े जाएंगे

    अब इस समझौते को लेकर हमास ने भी बयान जारी कर बताया है कि 50 इसराइली बंधकों के बदले इसराइल की जेलों में बंद 150 फ़लस्तीनी महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जाएगा.

    इस डील के तहत मानवीय मदद, ज़रूरी दवाएं और ईंधन से भरे सैकड़ों ट्रकों को ग़ज़ा में प्रवेश मिलेगा.हमास के बयान में कहा गया है कि चार दिनों के युद्ध विराम में इसराइल ना तो कोई हमले करेगा और ना ही किसी को गिरफ्तार करेगा.

    चार दिनों तक अस्थायी युद्ध विराम के दौरान, दक्षिणी ग़ज़ा में एयर ट्रैफ़िक पूरी तरह से बंद रहेगा और उत्तरी ग़ज़ा में भी हर दिन छह घंटे तक, स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शाम 16:00 बजे तक इसे रोका जाएगा.

  19. 50 इसराइली बंधकों के बदले 150 फ़लस्तीनी कैदियों को छोड़ा जाएगा- हमास

    हमास नेता इस्माइल हानिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हमास नेता इस्माइल हानिया

    अब से थोड़ी देर पहले इसराइल ने घोषणा की कि हमास के साथ इसराइली बंधकों को लेकर डील पर सहमति बन गई है और सात अक्टूबर से हमास के कब्ज़े में रह रहे 50 इसराइली बंधकों को छोड़ा जाएगा. इसके बदले में चार दिनों का अस्थायी युद्ध विराम होगा.

    अब इस समझौते को लेकर हमास ने भी बयान जारी कर बताया है कि 50 इसराइली बंधकों के बदले इसराइल की जेलों में बंद 150 फ़लस्तीनी महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जाएगा.

    इस डील के तहत मानवीय मदद, ज़रूरी दवाएं और ईंधन से भरे सैकड़ों ट्रकों को ग़ज़ा में प्रवेश मिलेगा.

    हमास के बयान में कहा गया है कि चार दिनों के युद्ध विराम में इसराइल ना तो कोई हमले करेगा और ना ही किसी को गिरफ्तार करेगा.

    चार दिनों तक अस्थायी युद्ध विराम के दौरान, दक्षिणी ग़ज़ा में एयर ट्रैफ़िक पूरी तरह से बंद रहेगा और उत्तरी ग़ज़ा में भी हर दिन छह घंटे तक, स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शाम 16:00 बजे तक इसे रोका जाएगा.

    ग़ज़ा के एयर स्पेस को इसराइल कंट्रोल करता है.

    सात अक्टूबर को इसराइल पर हमास के हमले में हमास ने 240 इसराइलियों को बंधक बनाया है. इसमें से अब तक चार बंधक ही छोड़े गए हैं.

  20. इसराइल-हमास की डील का ये बिंदु इतना अहम क्यों है

      • Author, योलांद नेल
      • पदनाम, मिडिल ईस्ट संवाददाता, यरुशलम
    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सात अक्टूबर से हमास के कब्ज़े वाले इसराइली बंधकों को लेकर बहुप्रतीक्षित डील हो गई है.

    शुरूआती चरण में 50 बंधकों जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं उन्हें छोड़ा जाएगा और इसके बदले में चार दिन तक का अस्थायी युद्ध विराम होगा.

    इसके अलावा डील में ये भी कहा गया है कि हर अतिरिक्त 10 बंधकों को रिहा करने के बदले एक दिन का अतिरिक्त युद्ध विराम मिलेगा.

    ये डील का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि कुछ बंधकों के परिवार ने हमें बताया कि वो एक आंशिक डील नहीं चाहते जिसमें बस कुछ बंधकों को ही छोड़ा जाए. इस क्लॉज़ से उम्मीद है कि और भी बंधक आने वाले भविष्य में छोड़े जाएंगे.

    माना जा रहा है कि जिन शुरूआती 50 लोगों को छोड़ा जाएगा उसमें ज़्यादातर वो इसराइली नागरिक होंगे जिनके पास दो देशों की नागरिकता होगी.

    मंगलवार की सुबह इसराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि हमास ने जिन इसराइली नागरिकों को बंधक बनाया है, उनमें से 50 बंधकों की रिहाई पर सहमति हो गई है. इसके लिए चार दिनों तक युद्ध रोका जाएगा.

    अपने बयान में इसराइल ने कहा- "इसराइल सरकार सभी बंधकों की घर वापसी कराने के लिए प्रतिबद्ध है. आज सरकार ने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पहले चरण की रूपरेखा को मंज़ूरी दे दी है, जिसके अनुसार 50 बंधकों जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, उन्हें चार दिनों में रिहा किया जाएगा, इस दौरान लड़ाई रोकी जाएगी.''

    "इसराइली सरकार, इसराइली सेना और सिक्योरिटी सर्विस सभी बंधकों की घर वापसी होने तक और हमास का पूरा सफ़ाया करने तक युद्ध जारी रखेंगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ग़ज़ा से इसराइल को आगे कोई नया ख़तरा ना हो."