उत्तरकाशी: सुरंग में फंसे मजदूरों का दसवां दिन, बचाव अभियान जारी

उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी बचाव अभियान दसवें दिन भी जारी है.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, राजस्थान: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, नौकरियों और एमएसपी को लेकर क्या वादा किया?

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव से पहले मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया.

    कांग्रेस ने चिरंजीवी योजना के तहत बीमा राशि को 25 से बढ़ा कर पचास लाख करने का वादा किया है.

    चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी,एमएसपी पर फ़सल ख़रीद का क़ानून बनाने और किसानों को दो लाख रुपए ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा किया है.

    इसके साथ ही महिला सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, जातिगत जनगणना कराने, शिक्षा कानून ला कर आरटीई के तहत आठवीं की जगह बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई उपलब्ध कराने और मनरेगा के तहत कामों के दिनों की संख्या को 150 करने का वादा किया है.

    इसके साथ ही उज्जवला योजना से जुड़े परिवारों और बीपीएल परिवारों को सिलेंडर 400 रुपए में देने का वादा भी किया है.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मौके पर कहा, 'राजस्थान हमारा गढ़ रहा है, हम वही वादे करते हैं जो पूरे करें.'

    राज्य में 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है.

  2. वर्ल्ड कप फ़ाइनल में न्योता न मिलने पर अब बीसीसीआई को लेकर क्या बोले कपिल देव

    कपिल देव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड कप फ़ाइनल में न्योता नहीं मिलने को लेकर हुए विवाद से पूर्व कप्तान कपिल देव ने आज बचते दिखे.

    एक कार्यक्रम में जब इस बारे में सवाल हुआ तो कपिल देव ने कहा, “कोई बात नहीं. बीसीसीआई स्टिल माई पेरेंट्स. माई फैमिली (बीसीसीआई अब भी मेरी मां-बाप है. मेरा परिवार है.)”

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में वर्ल्ड कप 2023 का फ़ाइनल खेला गया था. कपिल देव ने दावा किया था कि उन्हें इस मैच में आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने कहा था कि अच्छा होता कि 1983 में भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाली पूरी टीम को फ़ाइनल देखने के लिए बुलाया जाता.

    फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता.

    मैच के बाद कपिल देव को न्योता न देने का मामला तूल पकड़ने लगा.

    कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए और बीसीसीआई को घेरा. राजनीतिक दलों ख़ासकर विपक्षी दलों ने भी इस मामले में सवाल उठाए. इसे ‘कपिल देव और भारत का अपमान तक बताया गया.’

    हालांकि, मंगलवार को कपिल देव जब मीडिया से रूबरू हुए तो वो इस विवाद को तूल नहीं देने की कोशिश में दिखे.

    उन्होंने कहा, “(न्योता नहीं मिला तो) कोई बात नहीं. आज ये चर्चा का विषय नहीं है.”

    इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई को अपना परिवार बताया. कपिल देव की अगुवाई में भारत ने 1983 में वेस्ट इंडीज़ की मजबूत टीम को हराकर वर्ल्ड कप जीता था.

  3. वीर दास को स्टैंडअप शो के लिए मिला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड

    वीर दास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2023 में बेस्ट कॉमेडी सीरीज़ का आवॉर्ड जीता है.

    वीर दास को उनके नेटफ़्लिक्स स्टैंडअप 'वीर दास लैंडिंग' के लिए अवॉर्ड मिला है.

    'वीर दास लैंडिंग' के साथ-साथ 'डेरी गर्ल्स सीज़न 3' को भी कॉमेडी के लिए एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया है.

    इससे पहले 2021 में भी वीर दास को उनके कॉमेडी शो 'टू इंडिया' के लिए एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स का नॉमिनेशन मिला था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस साल नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम 2' के लिए अभिनेत्री शेफाली शाह और रॉकेट बॉयज़ 2 के लिए अभि‌नेता जिम सराभ को भी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था.

  4. कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा, ख़ालिस्तान समर्थक समूह मंदिर में हंगामा कर सकता है

    चंद्र आर्य

    इमेज स्रोत, Twitter

    भारतीय मूल के कनाडा के सासंद चंद्र आर्य ने सोमवार को एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि ख़लिस्तान समर्थक समूह लक्ष्मी नारायण मंदिर के आस-पास दिक्कत पैदा कर सकते हैं

    उन्होंने कनाडा की सरकार से मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

    सोमवार को चंद्र आर्य ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक सिख ये कह रहा है कि रविवार को सरी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रदर्शन किया जाएगा.

    इस वीडियो के साथ आर्य ने एक्स पर लिखा- “कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पिछले हफ्ते, ख़ालिस्तान समर्थकों ने सरी, में एक सिख गुरुद्वारे के बाहर एक सिख परिवार के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया था. अब ऐसा लगता है कि वही ख़ालिस्तान समूह सरी में लक्ष्मी नारायण मंदिर में परेशानी पैदा करना चाहता है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    “ये सब अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर किया जा रहा है. मैं फिर से कनाडा के अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई करने की अपील करता हूं”

    “पिछले कुछ सालों में हिंदू मंदिरों पर कई बार हमले हुए हैं. हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ हेट क्राइम हो रहे हैं.”

  5. हमास के अधिकारी ने कहा इसराइल के साथ डील के काफ़ी क़रीब हैं- रिपोर्ट

    हमास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि हमास के अधिकारी इसराइल के साथ एक समझौते पर पहुंचने के काफ़ी करीब हैं.

    दोनों ही पक्षों के बीच बातचीत क़तर में की जा रही है और क़तर इसकी मध्यस्थता कर रहा है.

    समाचार एजेंसियों और फ़लस्तीनी मीडिया के अनुसार, हमास के नेता इस्माइल हानिया ने कहा कि हमने "क़तर के ज़रिए अपनी प्रतिक्रिया दे दी है, और हम एक संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचने के करीब हैं".

    इसराइल की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संकेत दिया कि इसराइली बंधकों को लेकर समझौता पूरा होने के काफ़ी करीब है, डील में हमास इसराइल के हमले को रोकने के बदले में कुछ बंधकों की रिहाई कर सकता.

    राष्ट्रपति बाइडन ने थैंक्सगिविंग समारोह के दौरान ये बात कही.

    एक रिपोर्टर ने पूछा कि ऐसी अफ़वाह है कि डील काफ़ी करीब पहुंच गई है, इसके जवाब में बाइडन ने कहा- "मुझे भी ऐसा यक़ीन है."

  6. सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने से ओपेनएआई के कर्मचारी नाराज़, बोर्ड को लिखी चिट्ठी

    सैम ऑल्टमैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ओपेनएआई के फ़ाउंडर सैम ऑल्टमैन को उनकी ही कंपनी से निकाले जाने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने बोर्ड से इस्तीफ़े की मांग की है.

    कर्मचारियों ने बोर्ड को लिखी एक चिट्ठी में उनके फ़ैसला लेने की क्षमता पर सवाल उठाया है और ऑल्टमैन को ओपेनएआई में वापस बुलाने की मांग की है.

    हालांकि सैम ऑल्टमैन को सोमवार को ही माइक्रोसाफ्ट ने ऑफर दे दिया है और उन्होंने माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का ये ऑफ़र स्वीकार भी कर लिया है.

    सोमवार को ऑल्टमैन ने कहा- “सत्या और मेरी प्राथमिकता ये सुनिश्चित करना है कि ओपनएआई का विकास जारी रहे. हम अपने पार्टनर्स और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देना जारी रखना जारी रखेंगे. ”

    शुक्रवार को सैम ऑल्टमैन को उसी कंपनी ओपनएआई ने बोर्ड से बाहर निकाल दिया जिसने पहली बार कई लोगों को एआई के कॉन्सेप्ट को लागू करने का तरीका सिखाया था और जिसके वो खुद सह-संस्थापक हैं.

  7. उत्तरकाशी की टनल में फंसे 41 मज़दूरों का 10 दिन बाद पहला वीडियो आया सामने

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा गांव में बन रही एक सुरंग धंस जाने से उसमें काम कर रहे 41 मजदूर फंसे हुए हैं.

    दिवाली की सुबह से ये मज़दूर फंसे हुए हैं और आज 10 दिन बाद टनल में फंसे मज़दूरों का पहला वीडियो सामने आया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

    सोमवार को मज़दूरों तक अधिक मात्रा में खाना पहुंचाने के लिए छह इंच लंबी पाइप को टनल तक बिछाया गया है ताकि अधिक मात्रा में खाना औऱ ज़रूरत की चीज़ें पहुंचायी जा सकें.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार रात को मज़दूरों के लिए खिचड़ी तैयार की गई. 6 इंच की इस पाइप से फंसे हुए मज़दूरों के लिए सोमवार को गर्म खिचड़ी पहली बार भेजी गई.

  8. प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने बीजेपी को दिया 256 करोड़ का चंदा

    नड्डा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मार्च 2023 में खत्म हुए वित्तीय साल में बीजेपी को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से कुल 256.25 करोड़ रुपये का चंदा मिला.

    जबकि बीआरएस को 90 करोड़ रुपये और वाईएसआरसीपी को 16 करोड़ रुपये मिले.

    निर्वाचन आयोग में दी गई जानकारी के अनुसार, इस ट्रस्ट ने बीते वित्तीय वर्ष के दौरान राजनीतिक दलों को कुल 363.15 करोड़ रुपये का चंदा दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ट्रस्ट की ओर से जारी किए आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल कुल दिए गए चंदे का 70.56 फ़ीसदी बीजेपी को मिला वहीं आम आदमी पार्टीको दो सालों में 45-45 लाख रुपये की दो किस्त में कुल 90 लाख रुपये मिले.

    ट्रस्ट से बीजेपी को 17 किस्त में दान मिला.

    ट्रस्ट ने बीआरएस को तीन बार चंदा दिए, जो कुल 90 करोड़ रुपये थे. एक किस्त में सबसे अधिक 75 करोड़ रुपये का योगदान के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पार्टी को दिया गया, जबकि 10 करोड़ रुपये की दूसरी और 5 करोड़ रुपये की एक और किस्त तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी को दिया गया.

    आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसीपी को चार किस्त में 16 करोड़ रुपये का योगदान मिला, जिसमें एक बार में अधिकतम 12 करोड़ रुपये दिए गए.

    एक अन्य ट्रस्ट-परिबर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट ने बीजेपी को 75 लाख रुपये का चंदा दिया है. राजनीतिक दलों को चंदा देने वाले चुनावी ट्रस्ट को नियमों के मुताबिक साल के दौरान निर्वाचन आयोग के सामने जानकारी सार्वजनिक करनी होती है.

  9. टनल में फंसे 41 मज़दूरों को खाना भेजने के लिए 6 इंच की पाइप लगी, बीती रात भेजी गई खिचड़ी

    खिचड़ी

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तरकाशी में टनल में फंसे 41 मज़दूरों तक अधिक मात्रा में खाना पहुंचाने के लिए छह इंच लंबी पाइप को टनल तक बिछाया गया है ताकि अधिक मात्रा में खाना औऱ ज़रूरत की चीज़ें पहुंचायी जा सकें.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार रात को मज़दूरों के लिए खिचड़ी तैयार की गई.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार 6 इंच की इस पाइप से फंसे हुए मज़दूरों के लिए सोमवार को गर्म खिचड़ी पहली बार भेजी गई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राष्ट्रीय राजमार्ग और इंफ्रास्टक्चर डेवलपमेंट कॉपरेशन के निदेशक अंशु मनीष कलखो ने कहा- “हमने पाइप को 53 मीटर तक बिछाया है और फंसे हुए कर्मचारी हमें सुन सकते हैं. ये एक अहम कदम है.”

    भूस्खलन के कारण दिवाली की सुबह पांच बजे इस सुरंग में 41 मजदूर फंस गए थे. बीते 11 दिनों से ये मज़दूर फंसे हुए हैं.

  10. बाइडन ने कहा- इसराइली बंधकों को लेकर डील के काफ़ी करीब हैं

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संकेत दिया है कि इसराइली बंधकों को लेकर समझौता पूरा होने के काफ़ी करीब है, डील में हमास इसराइल के हमले को रोकने के बदले में कुछ बंधकों की रिहाई कर सकता.

    यह बात राष्ट्रपति बाइडन ने थैंक्सगिविंग समारोह के दौरान कही.

    एक रिपोर्टर ने पूछा कि ऐसी अफ़वाह है कि डील काफ़ी करीब पहुंच गई है, इसके जवाब में बाइडन ने कहा- "मुझे भी ऐसा यक़ीन है."

    मानवीय सहायता संगठन रेड क्रॉस इंटरनेशनल कमेटी (आईसीआरसी) ने इससे पहले जो बंधक छोड़े गए हैं उनकीमदद की थी. संस्था का कहना है उसके प्रमुख हमास से मिलने के लिए क़तर में हैं. इस घटनाक्रम से यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही कोई समझौता हो सकता है.

    बीबीसी के यरूशलम संवाददाता टॉम बैटमैन का कहना है कि कोई ऐसी डील हो सकती है जिसमें कुछ बंधकों को थोड़े लंबे सीज़फ़ायर के बदले छोड़ा जा सकता है.

    नवजात बच्चों को मिस्र भेजा गया

    रविवार को ग़ज़ा के अल-शिफा अस्पताल में 31 समय से पहले जन्मे बच्चों में से 28 को मिस्र ले जाया गया.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इनमें से 12 बच्चों को आगे के इलाज के लिए काहिरा ले जाया गया है इन बच्चों में "गंभीर संक्रमण” है.

    ग़ज़ा के इंडोनेशियन अस्पताल के निदेशक ने बीबीसी को बताया है कि यहां पर अभी भी "रुक-रुक कर गोलीबारी" की आवाज़ आ रही है.

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, EPA

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अस्पताल पर हुए हमले को "भयानक" बताया है, इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी.

    अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हमला इसराइली सेना ने किया, हालांकि इसराइल का कहना है कि इमारत के भीतर से फ़ायरिंग शुरू की गई.

    ग़ज़ा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इसराइल के हमले में अब तक 13,300 फ़लस्तीनी मारे गए हैं. जिसमें कम से कम 5,600 बच्चे हैं.

  11. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    19 नवंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.