वर्ल्ड कप फाइनल: कोहली को क्रीज़ पर पकड़ने वाले शख़्स के बारे में पुलिस ने अब दी ये जानकारी

ऑस्ट्रेलिया के इस शख़्स का नाम वैन जॉनसन है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा

  1. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पांच टी20 मैचों की सिरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान, सूर्य कुमार यादव होंगे कप्तान

    सूर्य कुमार यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड कप ख़त्म होने के बाद 23 नवंबर (गुरुवार) से ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ शुरू हो रही पांच टी20 मैचों की सिरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है.

    इस सिरीज़ के लिए सूर्य कुमार यादव को टीम का कप्तान और पहले तीन मैचों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है.

    बीसीसीआई के सचिव जय शाह की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि आख़िरी दो टी20 मैचों के लिए लौटने के बाद श्रेयस अय्यर टीम की उपकप्तानी करेंगे.

    अभी संपन्न वनडे ​विश्व कप में खेलने वाले ज़्यादातर खिलाड़ी को इस सिरीज़ में आराम दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय टीम इस प्रकार है:

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश ख़ान और मुकेश कुमार.

    इस सिरीज़ का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम, दूसरा मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम, तीसरा मैच 28 नवंबर को गुवाहाटी, चौथा मैच एक दिसंबर को रायपुर और पांचवां मैच तीन दिसंबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा.

  2. इसराइल ने वीडियो जारी कर किया दावा, अल-शिफ़ा अस्पताल लाए गए थे बंधक

    वीडियो ग्रैब

    इसराइली सेना ने एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई फुटेज जारी करके बताया है कि सात अक्टूबर के हमले में बंधक बनाए हुए लोगों को हमास के लड़ाके ग़ज़ा के अल-शिफ़ा अस्पताल लेकर पहुंचे थे.

    हालाँकि, बीबीसी ने इस वीडियो को सत्यापित नहीं किया है.

    इस वीडियो में दो बंधकों को अस्पताल लाते हुए दिखाया गया है. इसमें हथियारबंद लोगों को भी देखा जा सकता है.

    एक क्लिप में एक बंधक को अस्पताल के मुख्य द्वार से लाया जा रहा है. वहीं दूसरे क्लिप में एक घायल व्यक्ति स्ट्रेचर पर लेटा हुआ है.

    इस फुटेज को पेश करने वाले इसराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बताया कि यह वीडियो अल-शिफ़ा अस्पताल में हमास द्वारा बंधकों को ले जाने का 'ठोस सबूत' है.

    इसराइल की सेना पर अपने इस दावे को सत्यापित करने का बड़ा दबाव है कि उत्तरी ग़ज़ा के इस अस्पताल के नीचे हमास का बड़ा कमांड सेंटर बना हुआ है.

    इसराइल की सेना का कहना है कि यह फुटेज 'साफ तौर पर साबित करता है कि हमास अस्पताल परिसर में स्थित कई इमारतों का उपयोग आतंकवादी गतिविधियों को छिपाने के लिए करता है.

    हालाँकि, हमास ने इसराइल के इन आरोपों से इनकार किया है.

  3. वर्ल्ड कप फाइनल: विराट कोहली को क्रीज़ पर पकड़ने वाले शख़्स के बारे में पुलिस ने दी ये जानकारी

    भारत और ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, ANI/Getty Images

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को हुए फ़ाइनल मुक़ाबले के दौरान फ़लस्तीन के समर्थन में बीच मैदान में घुसने वाले शख़्स के बारे में गुजरात ​पुलिस ने विस्तार से जानकारी दी है.

    अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) नीरज कुमार बड़गुजर ने एएनआई से बातचीत में बताया, ''इस शख़्स का नाम वैन जॉनसन है. ये ऑस्ट्रेलिया का नागरिक हैं. इनकी मां इंडोनेशिया और पिता चीन के हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस ने और क्या बताया?

    • वो जो कुछ भी कमाते हैं, उसे ख़र्च करके मैच देखने जाते हैं. और इन मैचों में वो घुसपैठ करते हैं.
    • साल 2020 में उन्होंने रग्बी के मैच में मैदान में प्रवेश किया था. उसके बाद उन पर 200 अमेरिकी डॉलर से अधिक जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया था.
    • साल 2023 में भी वो महिलाओं के एक मैच में घुस गए थे. उसके लिए उन पर 500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया. वो मशहूर होने के लिए कल के मैच में मैदान में घुसे.
    • उन्होंने भारतीय टीम का समर्थन करते हुए नीली टी शर्ट पहनकर गेट नंबर-1 से स्टेडियम में प्रवेश किया था. फिर उन्होंने कंटीले तारों से ढंकी 6.5 फुट ऊंची फेंसिंग के ऊपर से छलांग लगा दी. उनके हाथ भी जख्मी हो गए.
    • इस बारे में FIR दर्ज हो गई है. अब जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है. हमें 1 दिन की रिमांड मिली है.
  4. फ़ाइनल देखने के बाद भारत की हार पर क्या बोले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Twitter/Neeraj Chopra

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप फ़ाइनल देखने पहुंचे नीरज चोपड़ा ने भारतीय टीम की तारीफ़ की है.

    सोशल मीडिया साइट एक्स के अपने हैंडल पर अपनी तस्वीर के साथ किए गए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारतीय टीम ने देश को गौरवान्वित किया है.

    उन्होंने लिखा, ''टीम इंडिया, आपने हमें गौरवान्वित किया. फ़ाइनल में भाग्य ने साथ नहीं दिया.''

    ''यह हमारी रात नहीं थी, लेकिन यह एक ऐसा टूर्नामेंट था, जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चोपड़ा के पोस्ट पर लोग क्या बोले

    कई लोगों ने कहा कि मैदान में नीरज चोपड़ा भी मौजूद थे और लोगों को पता नहीं था.

    लोग कह रहे थे कि कैमरे का फोकस केवल फ़िल्मी कलाकारों पर था.

    यूज़र टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ़ करते हुए लिख रहे हैं कि वे टीम के साथ खड़े हैं.

    एक यूज़र ने तो लिखा कि आप क्रिकेट में आ जाओ सर!

  5. अफ़ग़ानिस्तान के समर्थन में किए डांस पर इरफ़ान पठान ने 'पड़ोसियों' की ओर इशारा करते हुए क्या कहा?

    इरफ़ान ख़ान

    इमेज स्रोत, @IrfanPathan

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कंमेंटेटर इरफ़ान पठान वर्ल्ड कप के दौरान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफ़ी चर्चा में रहे हैं.

    वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तान की टीम की ख़ूब प्रशंसा करते रहे पठान को पाकिस्तान में काफ़ी ट्रोल भी होना पड़ा था.

    पाकिस्तान की अफ़ग़ानिस्तान के हाथों हार के बाद इरफ़ान ने अफ़ग़ानिस्तान के टॉप खिलाड़ी राशिद ख़ान के साथ मैदान पर डांस किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    23 अक्तूबर को हुए इस मैच के बाद इरफ़ान ने एक्स पर डांस की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा था - राशिद ख़ान ने अपना वादा पूरा किया और मैंने अपना. वेल डन!

    उनका डांस करना पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर नापसंद किया गया था. कुछ लोगों ने इसे 'बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना' वाली कहावत से जोड़ा था.

    अब वर्ल्ड कप के ख़त्म होने के बाद इरफ़ान पठान ने एक और ट्वीट कर लिखा है - डांस मेरा होता था और 'कापे टांगती' थी पड़ोसियों की."

  6. बाबर आज़म ऑस्ट्रेलिया से मुक़ाबले की तैयारी में जुटे, पोस्ट किया वीडियो

    बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, ANI

    वनडे की वर्ल्ड चैंपियन और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का एलान कर दिया है.

    टीम के एलान के साथ ही पूर्व कप्तान बाबर आज़म तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने प्रैक्टिस का वीडियो भी पोस्ट किया है.

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज ही 18 सदस्यीय टीम का एलान किया है.

    सोशल मीडिया साइट ​एक्स पर इसकी जानकारी दी गई है.

    बाबर आज़म के इस्तीफ़े के बाद पाकिस्तान के टेस्ट कैप्टन बने शान मसूद के नेतृत्व में यह टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी.

    वहां पर्थ, मेलबर्न और सिडनी में पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट खेलेगी. पहला टेस्ट 14 दिसंबर से खेला जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:

    आमिर जमाल, अब्दुल्लाह शफ़ीक़, अबरार अहमद, बाबर आज़म, फ़हीम अशरफ़, हसन अली, इमाम उल हक़, ख़ुर्रम शहज़ाद, मीर हमज़ा, मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सैम अयूब, सलमान अली आग़ा, सरफ़राज़ अहमद, सउद शकील और शाहीन शाह अफ़रीदी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सिरीज़ के लिए टीम का एलान होते ही बाबर आज़म प्रैक्टिस में प्रैक्टिस में जुट गए हैं.

    सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने अपनी प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है.

    वर्ल्ड कप में टीम के ख़राब प्रदर्शन के बाद बाबर आज़म आलोचकों के निशाने पर थे. बाद में उन्होंने कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया.

  7. दिनभर: इंडोनेशियन अस्पताल में इसराइली टैंक, सुनिए मोहनलाल शर्मा और प्रेरणा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. लखनऊ के एक बैंक में लगी भीषण आग, लोगों ने कूद कर बचाई जान

    आग

    इमेज स्रोत, ANI

    लखनऊ में केनरा बैंक की एक शाखा में आग लगने की ख़बर है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि हज़रतगंज में स्थित केनरा बैंक की शाखा में आग लगी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उसकी ओर से जारी एक वीडियो में बैंक के कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इमारत की खिड़कियों से नीचे छलांग कूदते देखे गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मौके पर अग्निशमन विभाग के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं.

    बताया जा रहा है कि जब इस इमारत में आग लगी, तब 50 से अधिक लोग अंदर मौजूद थे.

  9. भारतीय ओपनर शुभमन गिल बोले, “जब तक जीत नहीं लेते...”

    शुभमन गिल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया की फ़ाइनल मैच में टीम इंडिया पर जीत के साथ आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 ख़त्म हो गया.

    लेकिन, भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल का कहना है, “ये अंत नहीं है.”

    टीम की फ़ाइनल में हार के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में शुभमन गिल ने कहा, “जब तक हम जीत नहीं लेते ये (किस्सा) ख़त्म नहीं होगा.”

    भारतीय टीम ने सेमीफ़ाइनल तक हर मैच जीता लेकिन फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने उसकी जीत का सिलसिला रोक दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हार को लेकर क्या बोले?

    सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर शुभमन गिल ने लिखा है, “करीब 16 घंटे बीत चुके हैं लेकिन तकलीफ़ वैसी ही है जैसी कल रात थी.”

    उन्होंने कहा, “कई बार सबकुछ देना भी पर्याप्त नहीं होता. हम अपने लक्ष्य से पीछे रह गए लेकिन इस सफ़र में हर कदम हमारी टीम भावना और प्रतिबद्धता की छाप छोड़ गया.”

    उन्होंने फैन्स से मिले समर्थन को ख़ास बताया है. शुभमन गिल बीमारी की वजह से वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे. बाद में उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेलीं.

    उन्होंने नौ मैचों में 354 रन बनाए. गिल के बल्ले से चार हाफ सेंचुरी निकलीं.

  10. वर्ल्ड कप फ़ाइनल: जडेजा ने मोदी से मुलाक़ात की तस्वीर की शेयर, बोले- 'स्पेशल था पीएम का आना'

    पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रवींद्र जडेजा

    इमेज स्रोत, @imjadeja

    भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की तस्वीर शेयर की है.

    सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा है, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल ड्रेसिंग रूम में आना ख़ास और बहुत प्रेरित करने वाला था.”

    वर्ल्ड कप फ़ाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रेसिंग रूम में जाकर भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया.

    भारत के जिन खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया, उनमें रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं. आईसीसी ने वर्ल्ड कप की अपनी टीम में रवींद्र जडेजा को बतौर ऑलराउंडर जगह दी है. जडेजा ने वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 16 विकेट लिए और 120 रन बनाए.

    लेकिन, फ़ाइनल में रवींद्र जडेजा कोई कमाल नहीं कर सके. वो सिर्फ़ नौ रन बना सकेऔर कोई विकेट नहीं ले सके.

    जडेजा ने लिखा, “हमारे लिए टूर्नामेंट बहुत अच्छा था लेकिन कल हम पीछे रह गए. हमारा दिल टूट गया है लेकिन अपने लोगों के समर्थन से हम आगे बढ़ते रहेंगे.”

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तरकाशी टनल: बचाव टीम को अहम कामयाबी, फंसे लोगों को निकालने में जुटे अधिकारियों ने क्या बताया

    उत्तरकाशी टनल

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/SHUTTERSTOCK

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूरों के बचाव अभियान में जुटी टीम को एक अहम कामयाबी मिली है.

    ये टीम छह इंच मोटी पाइप लगाने में कामयाब हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक इसके जरिए मजदूरों तक खाने पीने का सामान और दवाइयां पहुंचाई जा सकती है. साथ ही अंदर फंसे मज़दूरों के साथ बातचीत भी की जा सकती है.

    राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के निदेशक अंशु एम खलखो ने यह जानकारी दी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, ''हमने पहली कामयाबी हासिल की है, जिसके लिए हम पिछले नौ दिनों से प्रयास कर रहे थे और यह हमारी प्राथमिकता थी.''

    उन्होंने बताया है कि सभी ज़रूरी उपकरण जुटा लिए गए हैं और ये सभी अगले दो दिन में यहां पहुंच जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उनके अनुसार, ''बीआरओ उत्तरकाशी साइड से और बारकोट साइट से रोड बना रहा है. मशीनें बहुत भारी हैं, उन्हें हवाई मार्ग से नहीं लाया जा सकता. उन्हें सड़क से ही लाना पड़ेगा. अब हम केवल मशीनों का इंतज़ार कर रहे हैं.''

    वहीं उत्तरकाशी के ज़िलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि बीआरओ अप्रोच रोड बनाने का काम कर रहा है, जिसके आज देर रात या कल सुबह तक पूरे हो जाने की उम्मीद है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एनएचआईडीसीएल के निदेशक खलखो ने यह भी बताया है कि घटनास्थल पर डीआरडीओ ने 20 किलो और 50 किलो वज़न के दो रोबोट भेजे हैं.

    उन्होंने बताया, ''ये रोबोट धरती की सामान्य सतह पर चलकर आगे बढ़ता है, लेकिन टनल के भीतर की ज़मीन रेतीली है, ऐसे में संदेह है कि रोबोट वहां ठीक से चल पाएगा या नहीं. फिर भी हम कोशिश करेंगे.

    भूस्खलन के कारण दिवाली की सुबह पांच बजे इस सुरंग में 41 मजदूर फंस गए थे.

  12. ग़ज़ा के इंडो​नेशियन हॉस्पिटल पहुंचे इसराइल के टैंक, हमास ने कहा- 'अंदर हैं 700 लोग'

    इंडो​नेशियन हॉस्पिटल

    उत्तरी ग़ज़ा में इंडो​नेशियन हॉस्पिटल पर कथित हवाई हमले के बाद अब इसराइल के टैंक भी वहां पहुंच गए हैं.

    बीबीसी ने सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को सत्यापित किया है. इन वीडियो में कुछ टैंक अस्पताल के करीब दिख रहे हैं.

    हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अस्पताल में अभी भी 700 से अधिक लोग मौजूद हैं. इनमें मेडिकल स्टाफ, मरीज और उनके परिजन शामिल हैं.

    इंडो​नेशियन हॉस्पिटल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हमास का दावा

    मंत्रालय का कहना है कि इसराइल 'इंडोनेशियन हॉस्पिटल को बंद करना' चाहता है.

    मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ अल-क़ुदरा ने यह भी बताया कि इसराइल के कथित हवाई हमले में 12 लोग मारे गए हैं.

    हालांकि इसराइली सेना ने हवाई हमले के आरोप पर कुछ नहीं कहा है.

    इसराइल उत्तरी ग़ज़ा में रह रहे लोगों से कई बार कह चुका है कि वे उस इलाके को खाली करके दक्षिणी ग़ज़ा चले जाएं.

  13. ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम दिल्ली में 'स्ट्रीट फूड' का मज़ा लेते दिखे, क्या खाया और किसका स्वाद भाया?

    ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, ANI

    ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने सोमवार को दिल्ली पहुंचे. वो राजधानी की सड़कों पर स्ट्रीट फूड का मज़ा लेते दिखे. दिल्ली और एनसीआर के लोगों के बीच लोकप्रिय नींबू पानी का भी स्वाद लिया.

    ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम मार्ल्स कल अहमदाबाद में थे. वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को उन्होंने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ट्रॉफी सौंपी थी.

    भारत के दौरे पर आए मार्ल्स ने आज राजधानी दिल्ली में स्ट्रीट फूड का मज़ा लेते दिखे. उन्होंने सड़क किनारे लगे एक स्टॉल से राम लड्डू (गोले के आकार का पकौड़ा) खाया.

    समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो में मार्ल्स अपने अधिकारियों के साथ दिख रहे हैं.

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम मार्ल्स के स्थानीय व्यंजन का आनंद लेने के बाद उनके एक अधिकारी ने मोबाइल से दुकानदार को पेमेंट किया.

    दुनिया के कई विकसित देश भी मोबाइल के ज़रिए तुरंत पेमेंट करने की इस तकनीक के भारत में लोकप्रिय हो जाने की सराहना करते हैं.

    इससे पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम का दौरा किया. जहां वो वंचित वर्ग के बच्चों के साथ खेलते दिखे.

    उनके साथ दिल्ली में क्रिकेट का प्रशासन संभालने वाली संस्था डीडीसीए के चेयरमैन और अरुण जेटली के बेटे रो​हण जेटली भी थे. रोहण ने बताया कि उन्होंने विश्व कप का बेहतरीन आयोजन करने के लिए बीसीसीआई की सराहना की है.

    पिछले कुछ सालों में भारत का यूपीआई ऐप काफ़ी लोकप्रिय हो गया है.

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, मणिपुर के कांगपोकपी ज़िले में हिंसा, दो लोगों की मौत, पुलिस ने क्या बताया?

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Dileep Kumar Sharma

    इमेज कैप्शन, गाड़ी पर चली गोलियों के निशान

    मणिपुर के कांगपोकपी ज़िले में सोमवार सुबह क़रीब 10 बजे हुए एक हमले में कुकी-ज़ो जनजाति के दो लोगों की मौत हो गई है.

    यह हमला ज़िले के हराओथेल और कोबशा गांव में किया गया.

    हमले में मारे गए दोनों व्यक्तियों की पहचान लीमाखोंग मिशन वेंग के हेनमिनलेन वैफेई और खुंखो गांव के थांगमिनलुन हैंगसिंग के रूप में की गई है.

    इस घटना के बाद जनजातीय एकता कमेटी ने सर्वसम्मति से ज़िले में बंद का एलान किया है.

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Dileep Kumar Sharma

    जनजातीय कमेटी का कहना है कि केंद्र सरकार को ये बताने के लिए बंद की अपील की गई है कि राज्य सरकार उनके साथ पक्षपात कर रही है और ऐसे माहौल में जनजातीय लोग सुरक्षित नहीं हैं.

    इस हमले की पुष्टि करते हुए कांगपोकपी ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क़ानून-व्यवस्था) थोलू रॉकी ने बीबीसी को बताया, "हमारे ज़िले में गोलीबारी की यह घटना आज सुबह हुई है. इसमें दो लोगों की जान गई है. शुरुआती जांच में ऐसा संदेह है कि इस हमले के पीछे घाटी आधारित चरमपंथी समूह का हाथ है. मरने वाले दोनों लोगों के शव की शिनाख़्त कर ली गई है. दोनों मृतक कुकी जनजाति के थे."

    इस घटना के बाद जनजातीय एकता कमेटी द्वारा बुलाए गए बंद के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया, "इलाके में बंद का असर है और फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है."

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Dileep Kumar Sharma

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    मणिपुर में पिछले छह महीने से रुक-रुक कर हो रही हिंसा के बाद जनजातीय लोग सरकार से अलग प्रशासन की माँग कर रहे है.

    जनजातीय एकता कमेटी ने आज बुलाई गई एक बैठक में मणिपुर से अलग होने की मांग को जल्द से जल्द लागू करने की अपील की है.

    कांगपोकपी ज़िले के कुकी-ज़ो नागरिक संस्था ने एक बयान जारी कर कहा कि अगर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुकी-ज़ो समुदाय की बार-बार की गई अपीलों को सुना होता, तो इस तरह की हिंसक घटनाओं को टाला जा सकता था.

    मणिपुर में 3 मई से शुरू हुई इस जातीय हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस हिंसा की वजह से करीब 60 हज़ार लोगों को विस्थापित होना पड़ा है.

  15. वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी के साथ साबरमती रिवरफ़्रंट पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, आईसीसी ने जारी की तस्वीर

    पैट कमिंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सोमवार को वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ साबरमती रिवरफ़्रंट पहुंचे. उनकी ये तस्वीर आईसीसी ने भी पोस्ट की है.

    गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल (रविवार की) रात वर्ल्ड कप जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चमचमाती ट्रॉफ़ी लिए (सोमवार) साबरमती रिवरफ़्रंट पहुंचे.

    वो वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तानों (एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, रिकी पॉन्टिंग, माइकल क्लार्क) की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

    ऑस्ट्रेलिया ने फ़ाइनल में भारत को छह विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप जीता है.

    पैट कमिंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारत के ख़िलाफ़ फ़ाइनल मैच में पैट कमिंस ने विराट कोहली को बोल्ड किया. ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद कमिंस ने कहा कि विराट कोहली के आउट होने के बाद जब स्टेडियम में पूरा सन्नाटा हो गया तो बहुत तसल्ली हुई. फ़ाइनल के पहले कमिंस ने कहा था कि उनकी टीम फैन्स को चुप कराना जानती है.
    पैट कमिंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड कप में ज़ोरदार वापसी की. टूर्नामेंट की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को भारत और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ हार झेलनी पड़ी थी. अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ लीग मैच में भी ये टीम मुश्किल में घिर गई थी. तब 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ़ 91 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे. तब कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल के बीच हुई 202 रन की नाबाद साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी. कमिंस ने नाबाद 12 और मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बनाए थे.
  16. ओपनएआई से बाहर किए गए सैम ऑल्टमैन माइक्रोसॉफ्ट के साथ जुड़ेंगे, सत्या नडेला ने ये कहा

    सैम ऑल्टमैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सैम ऑल्टमैन

    माइक्रोसॉफ्ट ने चैट-जीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई से बाहर किए गए सैम ऑल्टमैन को अपने समूह में शामिल करने का एलान किया है. सैम ऑल्टमैन ओपनएआई के सह-संस्थापक हैं.

    माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर सोमवार को एक पोस्ट में यह जानकारी दी है.

    नडेला ने ऑल्टमैन के बारे में इस पोस्ट में बताया, ''और हमें यह ख़बर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अपने सहकर्मियों के साथ सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन (ओपनएआई के एक अन्य सह-संस्थापक) नई उन्नत एआई रिसर्च टीम का नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन करेंगे.''

    नडेला ने कहा, ''हम उनकी सफलता के लिए उन्हें ज़रूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जल्द आगे बढ़ने की उम्मीद करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि उन्होंने यह भी बताया है कि उनका समूह आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई के साथ अपनी साझेदारी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

    उन्होंने लिखा, ''हम ओपनएआई के साथ अपनी साझेदारी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.''

    नडेला के अनुसार, ''अपने प्रोडक्ट के रोडमैप, माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट (डेवलपर्स और आईटी पेशेवरों के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सालाना सम्मेलन) में घोषित हर चीज़ को लेकर इनोवेशन करते रहने की अपनी क्षमता और अपने ग्राहकों और साझेदारों का समर्थन बरकरार रखने की अपनी कुशलता पर हमें भरोसा है.''

    उन्होंने कहा, ''हम इम्मेट शियर (ओपनएआई के अंतरिम सीईओ) और ओपनएआई की नई लीडरशिप टीम को जानने और उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ऑल्टमैन ने दिया जवाब

    सत्या नडेला के इस एलान का अब ऑल्टमैन ने जवाब दिया है.

    ऑल्टमैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर हो रहे प्रयास का ज़िक्र करते हुए बस इतना ही लिखा, ''यह मिशन जारी रहेगा.''

    नडेला ने फिर क्या कहा?

    उसके बाद, सत्या नडेला ने उनके इस पोस्ट का फिर जवाब भी दिया, ''मैं इनोवेशन की नई लीक बनाने वाले सैम के इस नए ग्रुप के सीईओ के रूप में ज्वाइन करने पर बहुत उत्साहित हूं.''

    नडेला ने लिखा, ''पिछले कुछ सालों में GitHub, Mojang Studios और LinkedIn के साथ Microsoft में स्वतंत्र पहचान और संस्कृति विकसित करने के लिए संस्थापकों और नए इनोवेटर्स को कैसे जगह दी जाए, इस बारे में हमने बहुत कुछ सीखा है. और मैं आपसे भी सीखने के लिए उत्सुक हूं.''

    सत्या नडेला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सत्या नडेला

    माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई का रिश्ता

    माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई को 2019 में एक अरब डॉलर और 2023 में 10 अरब डॉलर की मदद की थी.

    चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई, सुरक्षित और इंसान को फायदा पहुंचाने वाली आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तैयार करने के उद्देश्य के साथ साल 2015 में अस्तित्व में आई थी.

    एक नॉन प्रॉफ़िट ऑर्गेनाइज़ेशन के तौर पर शुरू हुई इस कंपनी के को-चेयर सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क थे.

    कंपनी के अस्तित्व में आने के आठ साल बाद इसके बोर्ड से सैम ऑल्टमैन को बाहर करने की घटना अचानक तो हुई ही, ये चौंकाने वाली और नाटकीय घटना मानी जा रही है.

  17. ...जब फ़ाइनल में हार के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे पीएम मोदी, शमी ने पोस्ट की ये तस्वीर

    पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मोहम्मद शमी

    इमेज स्रोत, @MdShami11

    वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की वापसी का एलान किया है.

    वर्ल्ड कप फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार के बाद पहली प्रतिक्रिया में शमी ने कहा, "हम बाउंस बैक करेंगे."

    मोहम्मद शमी ने सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक तस्वीर पोस्ट की है. इसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले लगे दिखाई दे रहे हैं.

    तस्वीर देखकर ऐसा लगता है मानो पीएम मोदी उन्हें हौसला दे रहे हों. शमी ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में आने के लिए पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शमी ने लिखा है, "दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था. पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा का समर्थन करने के लिए मैं सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं"

    उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री के आभारी हैं कि वो ख़ासतौर पर ड्रेसिंग रूम में आए और हमारा हौसला बढ़ाया."

    मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप के सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे. उन्होंने 24 विकेट लिए. लेकिन फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने उनका डटकर मुक़ाबला किया.

  18. आईसीसी की वर्ल्ड कप टीम: हेड और किसी पाकिस्तानी प्लेयर को जगह नहीं, भारत के सबसे ज़्यादा खिलाड़ी

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 में खेले खिलाड़ियों की टीम तैयार की है. इसमें पांच देशों के 12 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. आईसीसी ने इसे ‘टीम ऑफ़ टूर्नामेंट’ बताया है.

    आईसीसी की वर्ल्ड कप टीम में सबसे ज़्यादा छह खिलाड़ी भारत के हैं. टीम की कमान भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को सौंपी गई है.

    भारतीय टीम को कल (रविवार को) अहमदाबाद में खेले गए फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी.

    आईसीसी की टीम में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाले और फ़ाइनल में मैन ऑफ़ द मैच चुने गए ट्रैविस हेड को जगह नहीं मिली है. हेड ने फ़ाइनल में 137 रन बनाए थे.

    इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों ग्लेन मैक्सवेल (400 रन) और एडम जंपा (23 विकेट) को जगह मिली है.

    टीम

    भारत के छह खिलाड़ी

    टीम में सबसे ज़्यादा छह खिलाड़ी भारत के हैं. रोहित शर्मा (597 रन) को टीम का कप्तान बनाया गया है. टीम में शामिल किए गए भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली (765 रन), केएल राहुल (452 रन), रवींद्र जडेजा (120 रन और 16 विकेट), जसप्रीत बुमहार (20 विकेट) और मोहम्मद शमी (24 विकेट) शामिल हैं.

    इस टीम में दक्षिण अफ़्रीका के क्विंटन डि कॉक (594 रन) और गेराल्ड कोएत्ज़े (12वें खिलाड़ी), न्यूज़ीलैंड के डेरेल मिचेल (552 रन) और श्रीलंका के दिलशान मधुशंका (21 विकेट) शामिल हैं.

    टीम चुनने वालों में इयान बिशप समेत तीन कमेंटेटर, एक पत्रकार और आईसीसी के जनरल मैनेजर वसीम ख़ान शामिल थे.

  19. भारत की हार ने तोड़ा खिलाड़ियों और प्रशंसकों का दिल, क्या कह रहे हैं लोग

  20. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल से पूछा- 'तीन साल तक बिल रोक कर क्यों रखे'

    आरएन रवि

    इमेज स्रोत, ANI

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि से विधानसभा से पास बिलों को रोक कर रखने पर सवाल पूछा.

    तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है कि जनवरी 2020 से विधानसभा में कई बिल पास होने के बाद भी राज्यपाल ने उसपर हस्ताक्षर नहीं किया.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के अनुसार, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली तीन जजों की बेंच ने पाया कि 10 नवंबर को जब तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और कोर्ट के नोटिस जारी करने के बाद भी राज्यपाल ने 10 बिल रोके.

    बेंच ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से पूछा कि राज्यपाल का कहना है कि उन्होंने 13 नवंबर को इन विधेयकों को डिस्पोज़ कर दिया.

    कोर्ट ने कहा, 'हमने जनवरी 2020 से पेंडिंग पड़े विधेयकों के लिए 10 नवंबर को नोटिस जारी किया, उसके बाद राज्यपाल ने इसे डिस्पोज़ किया. तीन साल तक आखिर उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? राज्यपाल सरकार के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने का इंतज़ार कर रहे थे?'

    अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट से कहा कि उन बिलों को रोक कर रखा गया जिसमें राज्यपाल की यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नियुक्त करने की शक्ति को छीना जा रहा था. ये एक महत्वपूर्ण विषय है इसलिए इस पर विचार करने की ज़रूरत थी.