इसराइल-हमास युद्ध में शनिवार को क्या क्या हुआ?

इसराइल और हमास के बीच युद्ध के शनिवार को 35 दिन हो गए हैं. इसराइल की सेना ने बताया है कि पूरी ग़ज़ा पट्टी में हमास के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. ग़ज़ा में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, डॉक्टर बोले- 'कब्रिस्तान बन जाएंगे ये अस्पताल'

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Reuters

    ग़ज़ा की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार चरमरा रही हैं. डॉक्टरों और राहतकर्मियों का दावा है कि इस स्थिति में ‘अस्पताल कब्रिस्तान बन जाएंगे.’

    बीबीसी संवाददाता रश्दी अबु अलोफ़ के मुताबिक इसराइल की सेना ने ग़ज़ा के अल शिफ़ा अस्पताल को चारों ओर से घेरा हुआ है.

    अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों को लेकर फिक्र जाहिर की जा रही है.

    ग़ज़ा में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ़) के डिप्टी मेडिकल को-ओर्डिनेटर डॉक्टर मोहम्मद अबू मुग़ईसेब ने कहा, “इन अस्पतालों में जो मरीज बचे हुए हैं, वो सब मारे जाएंगे और ये अस्पताल कब्रिस्तान बन जांएगे.”

    उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के वीकेंड प्रोग्राम में कहा कि ग़ज़ा में बच्चों के मुख्य अस्पताल के आईसीयू को टैंक से निशाना बनाया गया. इस वजह से एमएसएफ़ टीम और दूसरे कर्मचारियों को मरीजों को छोड़कर जाना पड़ा.

    उन्होंने कहा, “मेडिकल टीम अस्पताल छोड़कर चली गई. उस वक्त आईसीयू में पांच बच्चे थे. अब ये बच्चे अस्पताल में अकेले हैं. अस्पताल पर बम गिराए गए हैं. ये बच्चे मर सकते हैं.”

    डॉक्टर अबू ने बताया कि वहां दवाओं की भी काफी कमी है और बिना एनिस्थीसिया के सर्जरी की जा रही है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, ग़जा के अल शिफ़ा अस्पताल में ईंधन ख़त्म, कामकाज ठप होने से एक नवजात की मौत- रिपोर्ट

    अल शिफ़ा अस्पताल

    इमेज स्रोत, Reuters

    ग़ज़ा स्थित हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अल शिफ़ा अस्पताल में कामकाज रोक दिया गया है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ अल किद्रा के हवाले से बताया है कि अस्पताल में कामकाज ठप हो गया है.

    प्रवक्ता ने बताया, “अस्पताल में ईंधन ख़त्म हो गया है.”

    उन्होंने बताया, “इस वजह से एक नवजात बच्चे की मौत हो गई. उसकी मौत इन्क्यूबेटर के अंदर हुई. वहां 45 बच्चे हैं.”

    अल शिफ़ा ग़ज़ा का सबसे बड़ा अस्पताल है.

    अभी इस बारे में और जानकारी का इंतज़ार है.

  3. ग़जा को लेकर सऊदी अरब में मुसलमान देशों का सम्मेलन, ईरान के राष्ट्रपति बोले...

      • Author, फ्रैंक गार्डनर, बीबीसी सुरक्षा संवाददाता
    इब्राहिम रईसी

    इमेज स्रोत, Reuters

    अरब जगत और मुसलमान देशों के नेता सऊदी अरब में जुटे हैं.

    इस जमावड़े को ‘इमर्जेंसी समिट’ (आपातकालीन सम्मेलन) कहा जा रहा है. ये तमाम नेता ग़ज़ा में युद्ध ख़त्म करने की एकजुट अपील करेंगे.

    पहले दो अलग आयोजन होने थे. शनिवार को अरब लीग समिट और रविवार को ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ इस्लामिक कॉपरेशन (ओआईसी) की बैठक होनी थी.

    सम्मेलन की एक ख़ास बात ये है कि इसमें ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी भी हिस्सा ले रहे हैं. ईरान और सऊदी अरब के हित टकराते रहे हैं लेकिन मार्च में दोनों देशों ने तनाव कम करने की कोशिश की.

    रईसी ने रियाद रवाना होने के पहले तेहरान हवाई अड्डे पर कहा कि ‘बातों का वक़्त बीत चुका है. अब कदम उठाने का समय है.’

    हालांकि, माना जा रहा है कि सऊदी अरब के शासक इस बात को लेकर नर्वस हो सकते हैं कि सम्मेलन में ऐसा कुछ न हो जिससे इलाके में तनाव और बढ़ जाए.

    सम्मेलन में जिन दो प्रमुख चिंताओं पर चर्चा होनी है, वो हैं कि ग़ज़ा में किस तरह मौतें रोकी जाएं और आम लोगों को परेशानियों से निजात दिलाया जाए और ग़ज़ा में जारी युद्ध को क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील होने से रोका जाए.

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    35 दिन बाद आपतकालीन सम्मेलन?

    इस बीच ग़ज़ा के एक चरमपंथी संगठन ‘फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद’ने इस सम्मेलन पर चुटकी ली है.

    इस संगठन ने सवाल किया, “जब जंग को 35 दिन हो चुके हैं तो इसे आपातकालीन सम्मेलन कैसे कहा जा सकता है.”संगठन ने कहा है कि वो उम्मीद करता है कि इसमें ज़बानी जमा खर्च से आगे बढ़कर भी कुछ होगा.

  4. मनीष सिसोदिया बीमार पत्नी से मिलने के लिए जेल से घर पहुंचे

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)

    दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज अपनी बीमार पत्नी से मिलने जेल से घर पहुंचे.

    सिसोदिया की पत्नी फिलहाल जिस घर में हैं वो आधिकारिक तौर पर दिल्ली की मंत्री आतिशी को आवंटित है. इससे पहले ये घर सिसोदिया को आवंटित था. दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी.

    इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया को इसी साल 3 जून को बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी. उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सात घंटे के लिए जमानत दी गई थी.

    इसके बाद वो घर पहुंचे थे, लेकिन उनकी पत्नी से मुलाकात नहीं हो पाई थी. इसके बाद सिसोदिया को 7 जून को फिर पत्नी से मिलने की अनुमति मिली और इस बार उनकी मुलाकात हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं. इसी मामले में पार्टी नेता संजय सिंह भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं.

    इससे पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को भी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया था.

  5. अखिलेश यादव ने मनाया खजांची नाथ का जन्मदिन, नोटबंदी को लेकर बीजेपी को घेरा

    खजांची नाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांची नाथ एक बार फिर चर्चा में हैं.

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में उनके जन्मदिन के बहाने नोटबंदी को याद किया और बीजेपी सरकार को घेरा.

    केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के उस वक़्त चलन में रहे नोटों को बंद करने का फ़ैसला किया था.

    अखिलेश यादव इस फ़ैसले के मुखर आलोचक रहे हैं.

    खजांची नाथ का जन्मदिन मनाते हुए अखिलेश यादव ने एक बार फिर नोटबंदी का ज़िक्र किया और केंद्र सरकार के उस फ़ैसले पर सवाल उठाए.

    नोटबंदी को नाकाम बताते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया, “इसके जरिए बीजेपी ने ग़रीबों का पैसा अमीरों की जेब में भर दिया.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    खजांची नाथ

    कौन हैं खजांची नाथ

    अब सात साल के हो गए खजांची नाथ का जन्म नोटबंदी के दौरान उस वक़्त हुआ था जब उनकी मां नोट बदलवाने के लिए कतार में लगी थीं.

    उनका परिवार बैगा नाम की जनजाति से आता है. ये देश के सबसे ग़रीब और वंचित समुदायों में से एक है.

    खजांची के पिता संपेरा थे और उनकी टीबी से मौत हो गई थी.

    बैंक की कतार में पैदा होने के वजह से उनका नाम खजांची नाथ रखा गया था.

    साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान नोटबंदी की नाकामी गिनाने के लिए अखिलेश यादव अपनी लगभग हर सभा में उनका ज़िक्र करते थे. तब अखिलेश यादव ने उनकी मां को दो लाख रुपये की मदद भी दी थी.

  6. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने कहा- ‘स्वागत के लिए तैयार’, दीपदान की ऐसी है तैयारी- देखें वीडियो

    रामलला

    इमेज स्रोत, ANI

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है कि ट्रस्ट भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए तैयार है.

    मान्यता है कि दिवाली का पर्व भगवान राम के वनवास पूरा होने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है.

    अयोध्या में आज शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दीपोत्सव की तैयारी

    दीपोत्सव के दौरान 51 घाटों पर 24 लाख से ज़्यादा दिए जलाए जाएंगे.

    घाटों पर दिए सजा दिए गए हैं. दीपकों के जरिए ‘जयश्रीराम’ लिखा गया है. दीपकों से ही तीर धनुष की आकृति बनाई गई है.

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कलाकार हैं तैयार

    दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में शोभायात्रा भी निकाली जानी है. इस दौरान कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. ये कलाकार अभी से रंग जमा रहे हैं

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  7. चीन में कोरोना: अक्टूबर में 24 लोगों की मौत, क्या बोले अधिकारी

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैलने की ख़बर है.अक्टूबर महीने में यहां कोरोना संक्रमण के 209 मामले सामने आए थे.

    इस दौरान संक्रमण से 24 लोगों की मौत हुई है. हालांकि चीन में संक्रामक बीमारियों को नियंत्रित करने से जुड़े विभाग ने कहा है कि कोरोना की वजह से होने वाली सांस संबंधी दिक्कत से किसी की मौत नहीं हुई है.

    ये मौतें कोरोना और दूसरी बीमारियों की वजह से हुई है. इन मौतों के लिए 'अकेला कोरोना संक्रमण जिम्मेदार नहीं' है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चीन में पिछले साल दिसंबर में कोरोना संक्रमण में तेज़ी देखी गई थी.

    उस समय चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुछ ही महीनों में कोविड से 19 से 80 करोड़ लोगों के संक्रमित होने की आशंका जताई थी.

    उस दौरान छपी एनपीआर की एक रिपोर्ट में कहा गया था चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच लाख हो सकती है. हालांकि चीन में मौतों का आधिकारिक आंकड़ा इससे काफी कम था.

  8. इसराइल-हमास युद्ध:मैक्रों की सीज़फ़ायर की सलाह पर नेतन्याहू ने दिया ये जवाब

    बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रो की ग़ज़ा में जारी युद्ध को लेकर दी गई सलाह के बाद इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की पहली प्रतिक्रया सामने आई है.

    नेतन्याहू ने कहा है कि दुनिया के तमाम देशों को इसराइल के बजाय हमास की निंदा करनी चाहिए.

    उन्होंने आगाह किया है कि अगर आज इस ‘ख़तरे की अनदेखी की गई तो कल फ्रांस और अमेरिका को भी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

    बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, “दुनिया के देशों को इसराइल के बजाय हमास की निंदा करनी चाहिए.”

    उन्होंने दावा किया कि इसराइल की सेना आम लोगों को युद्ध (के इलाके) से दूर रखने की कोशिश कर रही है जबकि हमास उन्हें ‘ह्यूमन शील्ड (मानव कवच) के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है.’

    नेतन्याहू ने चेतावनी दी, “हमास और आईएसआईएस आज जो अपराध ग़ज़ा में कर रहे हैं वो कल पेरिस, न्यूयॉर्क और सारी दुनिया में किए जाएंगे.”

    .

    मैक्रों

    मेक्रों ने क्या कहा था?

    इसके पहले फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसराइल से युद्ध रोकने को कहा था.

    बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में मैक्रों ने कहा, “महिलाओं और बच्चों की हत्याओं को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है.”

    उन्होंने दावा किया कि संघर्ष विराम से इसराइल को ही फ़ायदा होगा

  9. उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के घनी आबादी वाले इलाके में आग- देखें वीडियो

    प्रयागराज

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक घनी आबादी वाले इलाके में आग की ख़बर है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आग बहादुरगंज इलाके की एक इमारत में लगी है.

    घटना से जुड़े वीडियो में पुरानी दिखने वाली इमारत से धुआं उठता देखा जा सकता है. वीडियो में कई लोग आग बुझाने की कोशिश करते भी दिख रहे हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि कई दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

    आग से हुए नुक़सान और बाकी ब्योरे का इंतज़ार है

    देखें वीडियो

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. वर्ल्ड कप: किन टीमों के बीच हो सकता है फ़ाइनल, पाकिस्तान के इन दिग्गज क्रिकेटरों ने क्या कहा?

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल में किन टीमों का मुक़ाबला हो सकता है?

    फ़ाइनल मैच अभी एक हफ़्ते दूर है लेकिन इस सवाल पर चर्चा जारी है. कई दिग्गज मान रहे हैं कि भारतीय टीम फ़ाइनल में पहुंच सकती है. दूसरी टीम कौन सी होगी, इसे लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं.

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह उल हक ने कहा कि फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला हो सकता है. वहीं शोएब मलिक ने कहा कि फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया भिड़ सकते हैं.

    एक चैनल से बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा कि भारत की टीम ज्यादा संतुलित दिख रही है फिर भी भारत,ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका एक दूसरे को हराने की क्षमता रखते हैं. जो भी टीम मैच के दिन अच्छा खेलेगी वो जीत सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का पाकिस्तान का सपना टूट गया है.

    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हरा कर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.

    पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच आज ( 11 नवंबर ) को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा. यहां वो इंग्लैंड से भिड़ेगा.

  11. 'जमीन के बदले नौकरी' मामले में लालू और तेजस्वी के नजदीकी सहयोगी गिरफ़्तार

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, 'जमीन के बदले नौकरी' मामला उस समय का है जब लालू यादव यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे.

    'जमीन के बदले नौकरी' मामले की जांच कर रही ईडी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव के एक नजदीकी सहयोगी अमित कात्याल को गिरफ़्तार किया है.

    कात्याल को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया .

    उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां ईडी पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत की मांग कर सकती है. मार्च महीने में ईडी ने कात्याल के घर और दफ्तरों पर छापा मारा था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि कात्याल को इस मामले में समन जारी किया गया था लेकिन वो पिछले दो महीने से ईडी के सामने पेश होने से बच रहे थे.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल में कात्याल के ख़िलाफ़ जारी समन को रद्द करने से इनकार कर दिया था. ईडी के मुताबिक़ कात्याल, लालू यादव के करीबी सहयोगी रहे हैं.

    वो एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के निदेशक रह चुके हैं. कंपनी पर इस कथित घोटाले में लाभ लेने का आरोप है.

    जमीन के बदले नौकरी मामला यूपीए-1 सरकार के समय का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे. लालू यादव और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों से जमीन लेकर उन्हें रेलवे में नौकरी दी.

  12. श्रीलंका टीम के चीफ सेलेक्टर बोले- साजिश की वजह से हुई हार

    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड कप क्रिकेट में श्रीलंका के बेहद खराब प्रदर्शन की वजहों की पड़ताल के लिए टीम के चीफ सेलेक्टर ने दो दिन का वक्त मांगा है.

    श्रीलंका के चीफ सेलेक्टर प्रमोदया विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश का बुरा प्रदर्शन बाहरी साजिश का नतीजा है.

    न्यूज़ीलैंड से पांच विकेट से हारने के बाद वतन लौटी विक्रमसिंघे ने कहा, ''जो कुछ हुआ उसकी वजह क्या थी, ये बताने के दो दिन का वक्त चाहिए. ये बाहरी साजिश का नतीजा है.''

    हवाईअड्डे पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''ये (हार) बेहद दुखद है. मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं.''

    1992 के बाद वर्ल्ड कप में श्रीलंका का ये सबसे खराब प्रदर्शन है. टीम अपने नौ मैचों में से सिर्फ दो मैच ही जीती है. टीम चोट से भी परेशान रही. बीच टूर्नामेंट में ही कप्तान भी बदलना पड़ा. भारत के ख़िलाफ़ तो पूरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 56 रन पर आउट हो गई थी.

    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार की शाम प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि आईसीसी बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता निलंबित करने का फै़सला किया है.

    इस प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का सदस्य होने के नाते श्रीलंका क्रिकेट अपने दायित्वों का पालन करने में विफल रहा है.

  13. मिलेट्स पर पीएम नरेंद्र मोदी के सहयोग से लिखे गाने पर परफॉरमेंस को ग्रैमी नॉमिनेशन

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत सरकार की ओर से मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती और इस्तेमाल को बढ़ावा देने की कोशिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से लिखे गाने को ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ मुंबई में जन्मीं गायिका-गीतकार फाल्गुनी शाह और उनके पति और गायक गौरव शाह की ओर से पेश गीत ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ को ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है.

    मिलेट्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ग्रैमी पुरस्कार की दौड़ में ‘शैडो फोर्सेज’ के लिए अरूज आफताब, विजय अय्यर और शहजाद इस्माइली, ‘अलोन’ के लिए बर्ना बॉय और ‘फील’ के लिए डेविड समेत दूसरे नॉमिनेशन भी शामिल हैं.

    भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह ने इस गाने को परफॉर्म किया था. शाह अपने स्टेज नाम फालु के नाम से परफॉर्म करती हैं.

    'अबेंडेंस ऑफ मिलेट्स' नाम के इस गाने को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस कैटेगरी के तहत नॉमिनेट किया गया है.

  14. इसराइल ने मरने वालों का आंकड़ा संशोधित किया, कहा- 1400 नहीं 1200 लोग मारे गए

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल ने अपने यहां हमास के हमले में मारे गए लोगों की संख्या में संशोधन किया है.

    इसराइल ने पहले कहा था कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले में उसके 1400 लोग मारे गए हैं. लेकिन अब उसने कहा है कि मरने वालों की संख्या लगभग 1200 है.

    इसराइली विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता लियोर हेयात ने कहा कि हमले के बाद मरने वालों की पहचान तुरंत नहीं हो सकी थी. मरने वालों में कई आतंकवादी भी थे.

    ये इसराइलियों के शव नहीं थे. इसीलिए मरने वालों के आंकड़ों में संशोधन किया गया है. फ़लस्तीनी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को इसराइल पर रॉकेटों और बमों से हमला किया था.

    इसराइल ने इस हमले के जवाब में ग़ज़ा में कार्रवाई शुरू कर दी. इसमें बड़ी संख्या में फ़लस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है.

    हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ग़ज़ा में इसराइली हमले में अब तक 11,078 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 27 हजार लोग घायल हुए हैं.

  15. ग़ज़ा में इसराइली सेना अस्पतालों के नजदीक पहुंची, कहा- हमास यहां से हमले कर रहा है

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ग़ज़ा में इसराइली सेना वहां के अस्पतालों के नजदीक पहुंच गई है.

    चश्मदीदों ने शुक्रवार को बीबीसी को बताया कि इसराइली सेना ग़ज़ा के प्रमुख अस्पतालों- अल शिफा, अल-कुद्स, अल-रेनतिसी और एक इंडोनेशिया अस्पताल के नजदीक पहुंच गई है.

    अस्पतालों के नजदीक और इसके बाहर लगातार विस्फोट की ख़बरें हैं. इसराइल लगातार ये आरोप लगाता रहा है कि हमास अल-शिफा अस्पताल के नीचे बनी सुरंगों से हमला कर रहा है.

    हालांकि हमास ने इससे इनकार किया है. बीबीसी ने एक वीडियो वेरिफाई किया है, जिसमें एक महिला खुद को और अल-रेनतिसी अस्पताल को फिल्माते दिख रही है.

    महिला ये कहती दिख रही है कि बच्चों का ये अस्पताल टैंकों से घेर लिया गया है. इसके अंदर के लोगों को अस्पताल खाली करने के लिए कहा गया है.

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने बीबीसी के साथ एक ख़ास इंटरव्यू में कहा कि इसराइल ग़ज़ा शहर में महिलाओं और बच्चों पर हमले न करे.

    वहीं इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया के नेताओं को हमास की निंदा करनी चाहिए न कि इसराइल की.

  16. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    10 नवंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.