ग़ज़ा के तीन अस्पतालों को इसराइली टैंकों ने घेरा, पिछले 24 घंटों में क्या हुआ?

शुक्रवार को अपनी ज़मीनी कार्रवाई के दौरान इसराइली सेना ने उत्तरी ग़ज़ा के तीन अस्पतालों की घेराबंदी कर दी है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and संदीप राय

  1. ग़ज़ा के तीन अस्पतालों को इसराइली टैंकों ने घेरा, पिछले 24 घंटों में क्या हुआ?

    इसराइली सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइली सेना ने शुक्रवार को अपनी ज़मीनी कार्रवाई के दौरान उत्तरी ग़ज़ा के तीन अस्पतालों की घेराबंदी कर दी है.

    येरूशलम में मौजूद बीबीसी संवाददाता जोएल गुंटर के मुताबिक़, ग़ज़ा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. अशरफ़ अल-कुद्र ने कहा है कि उत्तरी ग़ज़ा के तीन अस्पतालों को इसराइली टैंकों ने घेर रखा है.

    ग़ज़ा सिटी के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफ़ा अस्पताल में सिर्फ़ 24 घंटे का ईंधन बचा हुआ है. इस अस्पताल के पास इसराइली टैंक पहुंच गए हैं और उसके आस पास हवाई बमबारी, तोपों से हमले और गोलियों की आवाज़ें सुनी जा सकती हैं.

    अस्पताल के पास हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई है.

    ग़ज़ा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफ़ा पर शुक्रवार को पांच रॉकेट गिरे हैं जिससे मैटर्निटी वार्ड और अस्पताल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

    फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा है कि इस युद्ध से हिंसा का एक नया दौर शुरू हो सकता है. इस एजेंसी ने युद्ध को तत्काल ख़त्म करने का आह्वान किया है.

    अल-शिफ़ा अस्पताल के पास इसराइली सेना कार्रवाई कर रही है.

    इमेज स्रोत, Reuter

    इमेज कैप्शन, अल-शिफ़ा अस्पताल के पास इसराइली सेना कार्रवाई कर रही है.

    ग़ज़ा में अब तक का अपडेट

    • हमास प्रशासित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जबसे युद्ध शुरू हुआ है 11,078 फ़लस्तीनी मारे गए हैं जबकि 27,000 से अधिक घायल हुए हैं. इनमें 3,000 महिलाएं और 4,506 बच्चे शामिल हैं.
    • प्रत्यक्षदर्शियों ने बीबीसी को बताया कि इसराइली सेना ने ग़ज़ा के मुख्य अस्पतालों अल शिफ़ा, अल-कुद्स और इंडोनेशियन हॉस्पिटल को घेर रखा है.
    • इन अस्पतालों के पास धमाके की भी ख़बरें हैं. इसराइल ने पुष्टि की है कि उसकी सेना अल शिफ़ा के क़रीब अभियान चला रही है.
    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    • ऐसे वीडियो फ़ुटेज सामने आए हैं जिसमें दिख रहा है कि ग़ज़ा सिटी के अल रैंटिसी पेडियाट्रिक हॉस्पिटल के बाहर टैंक तैनात हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना लाउडस्पीकर से ऐलान कर रही है कि मेडिकल स्टाफ़ या मरीज़ के अलावा जो भी हैं वो बाहर चले जाएं.
    • अमेरिका के मुताबिक़, नागरिकों को बाहर निकलने के लिए उत्तरी ग़ज़ा में हवाई बमबारी में चार घंटे का पॉज़ यानी छूट शुरू होगी. अभी स्पष्ट नहीं है कि ये कब शुरू होगा.
    • हमास ने इसराइल के तेल अवीव पर रॉकेट दागे हैं जिनमें दो लोग घायल हुए हैं.
    जनाजे में जुटे लोग

    इमेज स्रोत, Reuters

    • ग़ज़ा से दूर, वेस्ट बैंक में इसराइली सैनिकों के हाथों मारे गए 11 फ़लस्तीनियों के जनाजे में दर्जनों लोग इकट्ठा हुए. इसराइली सेना ने जेनिन रेफ़्यूजी कैंप पर छापा मारा था.
  2. कर्नाटक में बीजेपी ने येदियुरप्पा के बेटे को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, विपक्ष के नेता की सीट अभी भी खाली

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कर्नाटक

    इमेज स्रोत, IMRAN QURESHI/ ANI

    बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने कर्नाटक में लिंगायत नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

    प्रदेश अध्यक्ष चुनने का फैसला बीजेपी नेता नवीन कुमार कतील का कार्यकाल ख़त्म होने के एक साल भर बाद आया है. कतील अब विजेंद्र को कार्यभार सौंपेंगे.

    सत्ता से बाहर होने के छह महीने बाद भी विधानसभा में विपक्ष का नेता या प्रदेश अध्यक्ष न चुन पाने के लिए राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर निशाना साधती रही है.

    पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि केंद्रीय नेतृत्व अब विधानसभा में विपक्षी दल के नेता का चुनाव करेगा क्योंकि चार दिसम्बर से बेलगावी में बैठक होने वाली है.

    अभी तक कांग्रेस के सबसे बड़े आलोचक बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी रहे हैं.

    हालांकि, विपक्ष का नेता चुन जाने के दौरान ये देखा जाएगा कि पार्टी जातीय समीकरण कैसे साधती है.

    देखना होगा कि क्या ये नेता ओबीसी समुदाय से आता है या वोक्कालिगा से.

    बता दें कि कुमारस्वामी वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस का तंज

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता के बेटे को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनने पर कांग्रेस ने सवाल किया है.

    कांग्रेस नेता श्रीवत्सा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, "मोदी का पाखंड और झूठ की कोई सीमा नहीं है. अपने हर भाषण में वो चिल्लाते हैं वंशवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और फिर बीएस येदियुरप्पा के बेटे और फिर 40% कमिशन के मास्टरमाइंड बीवाई विजेंद्र को कर्नाटक बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त करते हैं."

    "गोदी मीडिया भी हमेशा की तरह अंधभक्ति करती है और उसमें जय शाह और बेजीपी में सैकड़ों अन्य परिवारवाद को लेकर सवाल पूछने की हिम्मत नहीं है."

  3. आईसीसी ने निलंबित की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद

    इमेज स्रोत, Reuters

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार शाम प्रेस रिलीज़ जारी करके बताया है कि आईसीसी बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता निलंबित करने का फै़सला किया है.

    आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार को हुई बैठक में ही इस बारे में फ़ैसला किया है.

    इस प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का सदस्य होने के नाते श्रीलंका क्रिकेट अपने दायित्वों का पालन करने में विफल रहा है.

    आईसीसी का कहना है कि श्रीलंका अपने कामकाज को स्वतंत्र रूप से चलाने में भी सक्षम नहीं है. और श्रीलंका क्रिकेट ये सुनिश्चित करने में सक्षम नहीं है कि वह श्रीलंका में सरकारी दखल के बग़ैर क्रिकेट के प्रशासन एवं नियमन जैसी ज़िम्मेदारियां निभा सके.

    इसके साथ ही बताया गया है कि इस निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड की ओर से आने वाले कुछ समय में तय की जाएंगी.

  4. एलआईसीः दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफ़े में 50 फ़ीसदी गिरावट

    एलआईसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी के मुनाफ़े में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है.

    शुक्रवार को कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि 30 सितम्बर को ख़त्म हुई दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफ़िट 7,925 करोड़ रुपये रह गया.

    पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफ़िट 15,952 करोड़ रुपये था.

    जबकि इस अवधि में नेट प्रीमियम इनकम में भी पिछले साल के 1.32 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 1.07 लाख करोड़ रुपये रह गया.

    हालांकि, दूसरी तिमाही में प्रथम वर्ष का प्रीमियम पिछले साल के 9,125 करोड़ रुपये के मुकाबले 9,988 करोड़ रुपये रहा.

    एलआईसी की आमदनी, पिछले साल की दूसरी तिमाही में 2.22 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले कम होकर दो लाख एक हज़ार 587 करोड़ रुपये रह गई.

    हालांकि, पिछले छह महीने में एलआईसी ने अबतक का सर्वाधिक मुनाफ़ा 17,469 करोड़ रुपये कमाया है जोकि पिछले साल की पहली छमाही में हुए 16,635 करोड़ के मुनाफ़े से कुछ अधिक है.

  5. अमरनाथ गुफ़ा तक सड़क मार्ग पर बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन ने जारी किया बयान

    अमरनाथ यात्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने अमरनाथ गुफ़ा तक गाड़ी से जाने की ख़बर का खंडन किया है.

    कुछ अख़बारों और सोशल मीडिया में बीआरओ के हवाले से कहा गया था कि यात्री जल्द ही श्री अमरनाथ गुफ़ा तक सड़क मार्ग से जा सकेंगे.

    एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बीआरओ ने इसे तथ्यात्मक रूप से ग़लत बताया है.

    बीबीसी से सहयोगी पत्रकार माजिद जहांगीर के अनुसार, अपने आधिकारिक बयान में बीआरओ ने कहा है कि पिछले साल सितम्बर में केंद्र शासित सरकार ने श्री अमरनाथ जी यात्रा ट्रैक के रखरखाव और दुरुस्त करने का जिम्मा बीआरओ को दिया था.

    बयान के अनुसार, इस पर लगातार काम हो रहा है.

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, गुफ़ा तक जाने वाले ट्रैक का चौड़ीकरण हाथ में लिया गया है. इसके तहत पैदल यात्रियों के यातायात को सुगम बनाने और ट्रैक पर भीड़ जमा होने वाली स्थिति से निपटने, ट्रैक के महत्वपूर्ण हिस्सों में सुधार करने और ख़तरे वाली जगहों पर सुरक्षा रेलिंग और रिटेनिंग अवरोध खड़ा करने का काम किया जा रहा है.

    यानी बीआरओ ट्रैक का जो चौड़ीकरण कर रहा है वो पैदल, पालकियों और खच्चरों से जाने वाले यात्रियों के लिए है.

  6. दिनभर, पूरा दिन पूरी ख़बरः ग़ज़ा में अस्पताल के बाहर इसराइली टैंक तैनात

  7. चिकनगुनिया की पहली वैक्सीन को मिली अमेरिका की मंज़ूरी

      • Author, निकोलस योंग
      • पदनाम, बीबीसी न्यूज़, सिंगापुर
    चिकनगुनिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूएस फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़डीए) ने चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारी के लिए दुनिया की पहली वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है.

    मच्छर से पैदा होने वाली इस बीमारी में तेज ज्वर और जोड़ों में दर्द होता है और यह शिशुओं के लिए जानलेवा हो सकती है.

    एफ़डीए की मंज़ूरी के बाद उम्मीद है कि जल्द ही यह वैक्सीन पूरी दुनिया में उपलब्ध होगी.

    इस समय चिकनगुनिया के इलाज़ के लिए कोई विशेष दवा नहीं है.

    इस साल अकेले सितम्बर में ही चिकनगुनिया के चार लाख 40 हज़ार मामले सामने आए और 350 मौतें हुईं.

    इस साल दक्षिण अफ़्रीका और दक्षिण एशिया से चिकनगुनिया के सबसे अधिक मरीज थे.

    इस वैक्सीन का नाम है इक्सचिक और एफ़डीए के मुताबिक, 18 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को इसे लगाने की मंज़ूरी दी गई है.

    इसे यूरोप के वालनेवा ने विकसित किया है और इसका सिंगल शॉट लेना होता है.

    2008 में पूरी दुनिया में 50 लाख मामले दर्ज किए गए थे. त्वचा पर खराश, सिरदर्द, मांशपेशियों में दर्द के अलावा इसके लक्षणों में जोड़ों का दर्द भी है जो महीनों या सालों तक बना रह सकता है.

  8. ताइवान में राष्ट्रपति चुनावों से पहले क्यों हो रही है चीनी जासूसों की चर्चा

    जासूसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कथित चीनी जासूसों की चर्चा काफ़ी तेज है.

    ताइवान और चीन 1949 से एक दूसरे की जासूसी कर रहे हैं. ताइवान का आरोप है कि पिछले 10 महीनों में चीन की जासूसी में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है.

    हाल ही में पूर्व वायु सेना कर्नल लियू शेंग शू को चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी.

    इस साल की शुरुआत से कम से कम 16 लोगों पर ताइवान में चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया है.

    वहीं 2013 से 2019 के बीच ताइवान में जासूसी के 44 मामले सामने आए हैं.

    यह सब ऐसे समय पर हो रहा है, जब चीन सैन्य और राजनीतिक दबाव के साथ ताइवान पर संप्रभुता का दावा बढ़ा रहा है.

    अमेरिकी के रिटायर्ड कर्नल, जिन्होंने इस क्षेत्र में दशकों बिताए हैं, उनका कहना है कि ताइवान, चीनी जासूसों के लिए आसान निशाना है.

    वे कहते हैं, "चीन से नजदीकी और एक जैसे भाषा के कारण जासूसी करना आसान है और ताइवान जासूसों को बहुत कड़ी सजा नहीं देता है."

    ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक त्साई मिंग येन ने पिछले हफ्ते कहा था कि चीन ने लंबे समय तक ताइवान के ख़िलाफ़ बिना गोली चलाए युद्ध लड़ा है.

    ताइवान की सरकार ने चीन पर जासूसी के अलावा चुनावों में साइबर हमले करने का भी आरोप लगाया है.

    मिंग येन का मानना है कि जनवरी, 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले इस तरह की जासूसी और साइबर हमलों में बढ़ोतरी होगी.

    जुलाई में एक व्यक्ति पर चीन के लिए जासूसी का आरोप लगा था. आरोप है कि उस व्यक्ति ने सैन्य ठिकानों के पास दुकानों की मदद से सैनिकों के साथ दोस्ती की और उनसे खुफिया जानकारी हासिल की.

    इसके अलावा ताइवान के कारोबारियों की जांच करने पर जासूसी के कई नए मामले सामने आए हैं.

    विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के जासूस न सिर्फ ख़ुफ़िया जानकारी हासिल कर रहे हैं, बल्कि वे जनता की राय को चीन के पक्ष में करने का काम भी कर रहे हैं.

  9. इसराइल-हमास युद्ध का 34वां दिन, तस्वीरों में देखिए

    दक्षिणी ग़ज़ा के रफाह में विस्फोट की तस्वीर.

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, सुरक्षित माने जाने वाले दक्षिणी ग़ज़ा के रफ़ाह में विस्फोट की तस्वीर.
    हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है 7 अक्टूबर के बाद से ग़ज़ा में 10 हजार 800 से अधिक लोग मारे गए हैं. वहीं इसराइल में मरने वालों की संख्या 1400 है.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हमास शासित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है 7 अक्टूबर के बाद ग़ज़ा में 10,800 से अधिक लोग मारे गए हैं. वहीं इसराइल में मरने वालों की संख्या 1400 है.
    इस तस्वीर में एक यूएन की बस दिखाई दे रही है, जो रफाह में मलबे के पास से गुजर रही है.

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में एक यूएन की बस दिखाई दे रही है, जो रफ़ाह में मलबे के पास से गुजर रही है.
    ग़ज़ा में रफाह की तस्वीर

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, ग़ज़ा में रफ़ाह की तस्वीर.
  10. इसराइल-हमास युद्ध: क़तर से ईरान ने क्यों कहा- संघर्ष का दायरा अब और फैलेगा

    ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुलाहयन(बाएं), कतरी समकक्ष, शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान(दाएं)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुलाहयन(बाएं), क़तरी समकक्ष, शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान(दाएं)

    ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुलाहयन ने अपने क़तरी समकक्ष, शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान के साथ इसराइल-हमास युद्ध को लेकर फ़ोन पर बातचीत की है.

    ईरान के विदेश मंत्रालय ने ग़जा में 'इसराइली हमलों की निंदा' की और कहा कि ग़ज़ा में स्थितियां 'चिंताजनक' हैं.

    बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने बातचीत की है कि कैसे राजनीतिक तरीकों का इस्तेमाल कर इसराइल के हमले का अंत करने, युद्ध विराम तुरंत लागू करने और घेरेबंदी और युद्ध से बेहाल ग़ज़ा के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने का काम किया जा सकता है.

    दोनों मंत्रियों ने युद्ध विराम को लेकर भी बात की है.

    ईरान के विदेश मंत्री अब्दुलाहयन ने कहा कि 'ग़ज़ा के नागरिकों के ख़िलाफ़ तेज़ होते युद्ध के कारण संघर्ष का दायरा बढ़ने की संभावना अब अपरिहार्य बन चुकी है.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. कोर्ट में पेशी के बाद बोले संजय सिंह- केजरीवाल की सिर्फ़ गिरफ़्तारी नहीं होगी बल्कि....

    संजय सिंह को चार अक्टूबर को ईडी ने गिरफ़्तार किया गया था.

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के शराब नीति मामले में शुक्रवार को कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ‘केजरीवाल को फंसाने के लिए बड़ी साज़िश है.’

    उन्होंने दावा किया, “सिर्फ गिरफ़्तारी नहीं, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग.”

    दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में ने उनकी न्यायिक हिरासत को 24 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया है.

    सुनवाई के दौरान पंजाब से एक मानहानि मामले का प्रोडक्शन वारंट भी पेश किया गया और कोर्ट ने अमृतसर की कोर्ट में संजय सिंह को पेश किये जाने की अनुमति दे दी.

    बीते चार अक्टूबर को करीब दस घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया था.

    इससे पहले 'अमर्यादित व्यवहार' के आरोप में उनके साथ-साथ राघव चड्ढा को भी राज्यसभा से निलंबित किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केजरीवाल को ईडी ने बुलाया

    दिल्ली की पुरानी आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन व्यस्तता का हवाला देकर वो नहीं पहुंचे.

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के नेताओं- मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में गिरफ़्तार किया जा चुका है.

    ईडी ने इस मामले में दाखिल अपने आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख किया है.

    दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर सीबीआई इस साल अप्रैल में केजरीवाल से पूछताछ कर चुकी है. लेकिन सीबीआई की एफ़आईआर में केजरीवाल को अभियुक्त नहीं बनाया गया था.

  12. पाकिस्तान में भी जहरीली धुंध का कहर, लाहौर समेत तीन शहरों में शट डाउन

      • Author, केली एनजी और तारहब असग़र
      • पदनाम, सिंगापुर और इस्लामाबाद
    लाहौर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्वी पाकिस्तान में ज़हरीली धुंध के कारण हज़ारों लोग बीमार पड़ रहे हैं वहीं प्रशासन ने इस हफ़्ते लाहौर समेत तीन शहरों में शट डाउन के निर्देश दिए हैं.

    देश के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर में प्रदूषण ख़तरनाक़ स्तर पर पहुंच गया है.

    पंजाब की प्रांतीय सरकार ने लाहौर समेत तीन शहरों में स्कूलों, कार्यालयों, मॉल और पार्कों को रविवार तक बंद करने के निर्देश दिए हैं.

    पिछले कुछ दिनों से लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के आस पास बना हुआ है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी का माना जाता है.

    सीमा पार भारत के कई शहरों में भी वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है. भारत की राजधानी दिल्ली में भी एक्यूआई 400 से ऊपर बना हुआ था जिसमें बारिश के कारण शुक्रवार को कुछ राहत आई.

    एक सेल्समैन अमीर हमज़ा ने बीबीसी उर्दू से कहा, “ज़हरीला वातावरण अब आम हो गया है और उससे स्वास्थ्य और रोज़ाना के काम धंधे पर असर पड़ रहा है.”

    उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि ज़हरीला वातावरण हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन गया है.”

    लाहौर की एक अन्य निवासी सारा जीशान ने कहा कि उनकी डेढ़ साल की बेटी कुछ निगल नहीं पा रही है क्योंकि प्रदूषण से उसके मुंह में छाले पड़ गए हैं.

  13. राजस्थानः अशोक गहलोत ने कहा, 'कन्हैयालाल की हत्या बीजेपी के लोगों ने की'

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ‘कांग्रेस की सरकार में कन्हैयालाल की हत्या हुई’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है.

    उन्होंने कहा कि 'कन्हैयालाल की हत्या बीजेपी के लोगों ने की थी, शायद पीएम को ठीक से जानकारी नहीं है.'

    उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “किसी ने प्रधानमंत्री को गुमराह किया है या उन्हें ठीक से जानकारी नहीं दी गई है. उन्होंने कल जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह लोकतंत्र में आपत्तिजनक है.”

    “या शायद वो राजस्थान के माहौल से घबरा गए हैं और ऐसे बयान दे रहे हैं. बीजेपी के लोगों ने ही कन्हैयालाल की हत्या की है. हमने आरोपियों को 2 घंटे के अंदर पकड़ लिया था, फिर भी एनआईए ने उसी दिन केस ले लिया लेकिन हमने कोई आपत्ति नहीं की. अब एनआईए को आगे आना चाहिए और मामले की जानकारी देना चाहिए.”

    “मैं पीएम से अनुरोध करूंगा कि वह ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करें. हम विचारधारा पर चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें इसे यहीं तक सीमित रहने देना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदयपुर की एक रैली में कहा था, "यहां कांग्रेस की सरकार है तो आतंकवादी संगठन जैसे पीएफ़आई बिना डर के रैली निकालता है."

    पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस की सरकार में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदातें हो रही हैं. उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ हुई आतंकी घटना कांग्रेस सरकार पर बहुत बड़ा दाग है. ऐसी जघन्य वारदात उदयपुर में इसलिए हुई क्योंकि आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस की सरकार है.''

  14. दिल्ली में 13 नवंबर से नहीं लागू होगा ऑड-ईवन

    दिल्ली में 13 नवंबर से नहीं लागू होगा ऑड-ईवन

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली सरकार ने ऑड ईवन योजना को स्थगित कर दिया है.

    दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "कल रात से दिल्ली के अंदर जिस तरह से मौसम में बदलाव हुआ है, दिल्ली के अंदर पिछले आठ दस दिन से हवा की गति जो एक ठहराव में थी, तापमान नीचे जा रहा था, प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी. बारिश से अब उसमें सुधार है."

    उन्होंने कहा, "दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति सिवियर प्लस कैटेगरी तक पहुंच गई थी. रात से मौसम में बारिश के कारण जो परिवर्तन हुआ है, उससे लगातार प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा जा रहा है. अभी इस समय तक 450 से पार प्रदूषण का जो स्तर था, वो 300 तक पहुंच गया है."

    "इसमें और सुधार की स्थिति देखी जा रही है. इसे देखते हुए अभी सरकार ने निर्णय लिया है कि 13 तारीख से 20 तारीख तक का ऑड-ईवन, दिल्ली में जो फैसला था, उसे स्थगित किया जा रहा है. दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुप्रीम कोर्ट में आज क्या हुआ

    शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़कर उसे कोर्ट पर डालने की कोशिश कर रही है.

    कोर्ट ने कहा, “ऐसी कोशिश मत करिए कि कदम भी न उठाएं और इसके बाद ज़िम्मेदारी कोर्ट पर डाल दें.”

    कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि इसका मामूली असर होने के बावजूद वो ऑड ईवन स्कीम लागू करे क्योंकि, ‘आप कहेंगे कि प्रदूषण कोर्ट के आदेश के कारण है.’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बुधवार को दिल्ली सरकार ने कहा था कि ऑड ईवन के प्रभाव का सुप्रीम कोर्ट रिव्यू करेगा उसके बाद इस स्कीम को लागू किया जाएगा.

    पर्यावरण मंत्री गोपाल ने कहा था कि कोर्ट के आदेश के अनुसार ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं को बंद किया जाएगा. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि जब इसे लागू किया जाएगा तो विस्तृत आदेश में और जानकारी दी जाएगी.

    बीते मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सरकार उन्हीं टैक्सी को शहर में चलने की इजाजत दें जो राजधानी में रजिस्टर्ड हैं.

    गुरुवार की रात को हुई बारिश के बाद राजधानी में वायु प्रदूषण काफी कम हुआ है. सेंट्रल दिल्ली में गुरुवार को एक्यूआई 450 से ऊपर था तो बारिश के बाद शुक्रवार की दोपहर एक्यूआई 150 के करीब पहुंच गया.

    लेकिन जानकारों का कहना है कि ये बारिश से फौरी राहत ही मिलने वाली है और दीपावली के बाद स्थिति फिर से गंभीर हो सकती है.

  15. ग़ज़ा में मानवीय सहायता बढ़ाने पर अमेरिका और तुर्की के बीच क्या हुई बातचीत, राष्ट्रपति अर्दोआन ने बताया

    फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन के साथ ग़ज़ा में भेजी जा रही मानवीय सहायता को बढ़ाने को लेकर बात की है.

    अर्दोआन का कहना है कि तुर्की यात्रा पर आए विदेश मंत्री के साथ बातचीत में उन्होंने ग़ज़ा में हर रोज ट्रकों की संख्या को कम से कम 500 तक बढ़ाने पर चर्चा की है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने सकारात्मक रुख़ अपनाया है.

    तुर्की ने कई देशों के सहयोग से एंबुलेंस, खाना, पानी और दवाएं ग़ज़ा के लोगों को उपलब्ध कराने का वादा किया है.

    इसके अलावा तुर्की ने युद्ध में घायल हुए फलस्तीनी लोगों और पुरानी बीमारियों वाले मरीजों को तुर्की के अस्पतालों में शिफ्ट करने की पेशकश भी की है.

    मध्य पूर्व के देशों की यात्रा के दौरान रविवार, 5 नवंबर को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन तुर्की पहुंचे थे.

    इससे पहले शुक्रवार को वे इसराइल, शनिवार को जॉर्डन और रविवार को वेस्ट बैंक और इराक भी गए थे.

    गुरुवार को इसराइल ने ग़ज़ा में बमबारी में हर रोज़ चार घंटे की मोहलत देने का फैसला किया है, जिसका अमेरिका ने स्वागत किया है.

  16. जीतन राम मांझी ने कहा- नीतीश कुमार के खाने में विषैला पदार्थ मिलाया जा रहा है

    जीतनराम मांझी -नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुरुवार को बिहार विधानसभा में आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान नीतीश कुमार जीतन राम मांझी पर भड़क गए और उन्हें अपनी मूर्खता का नतीजा बता दिया था.

    इस मामले पर आज एनडीए के नेताओं के साथ हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी पटना में विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

    उन्होंने कहा कि 'नीतीश कुमार के खाने में बीते कुछ दिनों से विषैला पदार्थ मिलाया जा रहा है.'

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “उन्होंने बीते दिनों महावीर चौधरी के तस्वीर पर माल्यार्पण ना करके अशोक चौधरी को माल्यार्पण कर दिया, जो जीवित हैं. इसी तरह महिलाओं को लेकर विधानसभा में जो कहा उससे दुनिया वाकिफ़ है. कल मेरे लिए तुम-ताम की भाषा में बात की जो अपमानजनक है.”

    “जब हम बोल रहे थे, तो नीतीश कुमार बीच में बोल पड़े, लेकिन स्पीकर महोदय ने उन्हें नहीं रोका. जो ग़लत है”

    गुरुवार को बिहार विधानसभा में आरक्षण को लेकर चर्चा हो रही थी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का दायरा 65 फ़ीसदी तक बढ़ाने का विधेयक पेश किया.

    इस पर जीतन राम मांझी बोल रहे थे कि "मुझे जातिगत गणना पर भरोसा नहीं है. वो गणना ठीक से हुई ही नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अभी जीतन राम मांझी अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाए थे, कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीट से उठ गए और उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर टिप्पणी की.

    नीतीश कुमार ने कहा, "ये तो मेरी ग़लती है कि इस आदमी को हमने बना दिया था मुख्यमंत्री. कोई सेंस नहीं है इसको. ये ऐसे ही बोलते रहता है. कोई मतलब नहीं है."

    "जब मैंने जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था, तो दो महीने के अंदर ही पार्टी के लोगों ने कहा कि गड़बड़ है. इसको हटाइए, फिर हम इसको हटाकर सीएम बन गए."

  17. हफ़्ते में 70 घंटे काम करने को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बताया सही, जानिए क्या बोले

    सप्ताह में 70 घंटे काम करने का कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बताया सही, क्या बोले

    इमेज स्रोत, ANI/GETTYIMAGES

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने भारत के युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने का सुझाव दिया था.

    मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वे नारायण मूर्ति के बयान को लेकर हो रहे हंगामे को समझ नहीं पा रहे हैं और हफ्ते में 70 घंटे काम करने में गलत क्या है?

    उन्होंने लिखा, “हममें से कुछ जन प्रतिनिधि पब्लिक सर्विस के साथ करियर को बेलेंस करने के लिए हफ्ते के सातों दिन 12 से 15 घंटे काम करते हैं. मुझे याद नहीं कि मैंने आखिरी बार रविवार की छुट्टी कब ली थी. रविवार को दिन भर निर्वाचन क्षेत्र और फील्ड में दिन भर काम करना होता है, फिर चाहे वह आप वहां से जीते हैं या नहीं.”

    तिवारी ने लिखा, “अगर भारत को असल में एक महान शक्ति बनना है तो एक या दो पीढ़ियों को हफ्ते में 70 घंटे काम करना होगा.”

    उन्होंने लिखा, “हफ्ते में 70 घंटे काम और एक छुट्टी इसके अलावा साल में 15 दिन की छुट्टियों को नियम बना देना चाहिए.”

    हाल ही में नारायण मूर्ति ने एक पॉडकास्ट में सुझाव दिया था कि देश की प्रोडक्टिविटी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारत के युवाओं को हर सप्ताह 70 घंटे काम करना चाहिए.

    मनीष तिवारी से पहले टेक महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सीपी गुरनानी ने भी इंफ़ोसिस संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के 70 घंटे काम करने वाले सुझाव का बचाव किया है.

  18. LIVE: अहमदाबाद में आज अफ़ग़ानिस्तान- दक्षिण अफ़्रीका के मैच से पहले क्या रह रहे हैं लोग

    अहमदाबाद में आज अफ़ग़ानिस्तान और दक्षिण अफ़्रीका के बीच वर्ल्ड कप का मैच है.

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर कैसा है माहौल, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य.

    कैमरा- पवन जायसवाल

  19. सीएम योगी को मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण, कहा- जीवन धन्य हुआ

    सीएम योगी

    इमेज स्रोत, @myogiadityanath

    राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

    उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

    इसका जिक्र करते सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज जीवन धन्य हो गया है. मन आह्लादित है."

    "श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्द देव गिरि जी महाराज, चम्पत राय जी और राजेंद्र पंकज जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु मुझे आमंत्रित किया है. आभार! जय जय सीताराम."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, ""हम आज 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देने आए थे... अयोध्या मुक्ति और मोक्ष की नगरी है जो लंबे समय बाद अपने मूल रूप में आ रही है... "

    इससे पहले ट्रस्ट के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे थे और उन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था.

  20. सहवाग ने कहा- पाकिस्तान की टीम जिसे सपोर्ट करती है वो टीम...

    वीरेंद्र सहवाग

    इमेज स्रोत, @virendersehwag

    पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका की हार को लेकर पाकिस्तान की टीम पर निशाना साधा है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान की खास बात है कि जिस टीम को पाकिस्तान सपोर्ट करती है, वो टीम पाकिस्तान की तरह खेलने लगती है. सॉरी श्रीलंका."

    दरअसल, गुरुवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में टीम पाकिस्तान श्रीलंका को सपोर्ट कर रही थी.

    इस मैच में श्रीलंका को काफी बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में श्रीलंका ने 46.4 ओवर में 171 रन बनाए थे, वहीं जवाब में न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त