आंध्र प्रदेश में दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर, छह लोगों की मौत, 25 घायल

डिवीज़नल रेलवे मैनेजर ने कहा है कि विशाखापट्टनम-पालासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापट्टनम रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के बीच पीछे से टक्कर हुई है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and संदीप राय

  1. क्रिकेट वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्रिकेट वर्ल्ड कप के लखनऊ में चल रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है. इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

    लखनऊ में होने वाले इस मुक़ाबले से पहले भारत ने अपने पांचों मैच जीते हैं. वहीं अपने पांच में से चार मैच गँवाने वाली इंग्लैंड की हालत ख़स्ता है.

    इंग्लैंड अपने पांच में से सिर्फ़ एक मैच जीत सका है.

    इंग्लैंड को अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश ने भी हराया है. वर्ल्ड कप में अब तक इंग्लैंड और भारत के बीच आठ मुकाबले हो चुके हैं.

    इनमें से तीन भारत ने जीते हैं और चार इंग्लैंड ने. एक मैच टाई रहा है. वर्ल्ड कप में भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड को 2003 में हराया था. 2011 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का मैच टाई रहा था. जबकि 2019 में टीम इंडिया को 31 रनों से हार मिली थी.

    अगर भारत आज का मैच जीतता है तो वो सेमीफाइनल के और करीब पहुंच सकता है जबकि इंग्लैंड हारा तो वह मुकाबले से बाहर हो सकता है.

    भारतीय टीम के खिलाड़ी : - रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.

    इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी : डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, ,क्रिस वोकेस, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड.

  2. कोच्चि में आईईडी से हुआ धमाका- केरल के डीजीपी

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    केरल बलास्ट

    इमेज स्रोत, UGC

    केरल के कोच्चि के कन्वेंशन सेंटर में हुए दो बम धमाके आईईडी से किए गए थे. राज्य के डीजीपी शेख दरवेश ने ये जानकारी दी है.

    उन्होंने कहा, "मेरे मौके पर पहुंचने के तुरंत बाद एक एसआईटी गठित की जाएगी."

    डीजीपी ने सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा है.

    पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने बताया, "सुबह करीब 9:40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है."

    केरल के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर, अजीत कुमार ने बीबीसी को बताया कि हॉल में दो बम ब्लास्ट हुए. धमाके के वक्त हॉल में क़रीब दो हज़ार लोग थे.

    विस्फोट के समय 2000 से ज्यादा लोग कोच्चि में कलामासरी के एक सम्मेलन केंद्र में मौजूद थे. यहां लोग, तीन दिवसीय येहोवा विटनेसस् की प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे. रविवार को कार्यक्रम का आखिरी दिन था.

    येहोवा विटनेसस् एक ईसाई समुदाय है. चश्मदीदों ने बीबीसी हिंदी को बताया है कि उन्होंने तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी.

  3. केरल: कोच्चि के कन्वेंशन सेंटर में दो बम धमाके, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    धमाका

    इमेज स्रोत, Socialmedia

    केरल में कोच्चि के कन्वेंशन सेंटर में हुए दो बम धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

    धमाकों में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

    येहोवा विटनेस कन्वेंशन सेंटर में तीन दिन से कार्यक्रम चल रहा था. रविवार को इसका आखिरी दिन था.

    येहोवा विटनेस एक ईसाई समुदाय है. चश्मदीदों ने बीबीसी हिंदी को बताया है कि उन्होंने तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी.

    केरल के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर, अजीत कुमार ने बीबीसी को बताया कि हॉल में दो बम ब्लास्ट हुए. धमाके के वक्त हॉल में क़रीब दो हज़ार लोग थे.

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

    पुलिस ने अभी तक एक व्यक्ति के मारे जाने और 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केरल के सीएम ने जताया दुख

    केरल के मुख्‍यमंत्री पी. विजयन ने इस घटना पर अफसोस जाहिर किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ विजयन ने कहा, ''सभी आला अधिकारी एर्नाकुलम में हैं. डीजीपी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. हम इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. मैंने डीजीपी से बात की है. जांच के बाद हमें और जानकारियों की जरूरत होगी.''

  4. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को हुआ डेंगू, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया, सार्वजनिक कार्यक्रमों में क्यों नहीं दिख रहे हैं डिप्टी सीएम अजित पवार

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार

    इमेज स्रोत, @AjitPawarSpeaks

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को डेंगू हो गया है, जिसके चलते वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं.

    नेशनल कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने यह जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,“मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि उन्हें कल डेंगू का पता चला है. उन्हें अगले कुछ दिनों के लिए मेडिकल सलाह और आराम करने को कहा गया है. अजित पवार, जनता के लिए किए जाने वाले कामों के प्रति प्रतिबद्ध हैं.”

    उन्होंने लिखा, “एक बार जब वे पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे, तो वे पूरी ताकत के साथ सार्वजनिक सेना के कामों पर लौटेंगे.”

    सार्वजनिक कार्यक्रमों में अजित पवार की मौजदूगी न होने पर मीडिया में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे. अब प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि वे सिर्फ बीमारी की वजह से बाहर नहीं जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. माइक पेंस अमेरिकी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से अलग हुए

    माइक पेंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, माइक पेंस

    पूर्व उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की रेस से खुद को अलग कर लिया है.

    पेंस ने इसका एलान करते हुए कहा, ''ये हमारा वक़्त नहीं है.''

    उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी से खुद को अलग करने का ये एलान लास वेगास में रिपब्लिकन जेविस कोलिशन में किया.

    उन्होंने एक बयान में लिखा, ''मैं जानता हूं कि ये बहुत कठिन काम होगा, लेकिन मुझे कोई अफसोस नहीं है.''

    पेंस पहले ऐसे प्रमुख रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं, जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चलाए जा रहे अभियान से खुद को अलग कर लिया है. पेंस हाल के पोल्स में पिछड़ते हुए नज़र आ रहे थे.

    उन्होंने रिपब्लिकन वोटरों का समर्थन जुटाने में दिक्कत आ रही थी. उन्होंने लिखा, ''मैं ये अभियान छोड़ रहा हूं, लेकिन मैं पारंपरिक मूल्यों के लिए लड़ता रहूंगा.''

  6. पॉपुलर टीवी शो 'फ्रेंड्स' के एक्टर मैथ्यू पैरी का निधन, बाथटब में मिला शव

    मैथ्यू पैरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मैथ्यू पैरी

    लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो 'फ्रेंड्स' के चर्चित एक्टर मैथ्यू पैरी का निधन हो गया है. उनकी उम्र 54 साल थी.

    अमेरिकी मीडिया की ख़बरों के मुताबिक़, पुलिस ने मीडिया को बताया कि पैरी का शव उनके लॉस एजिंलिस स्थित घर में मिला. मैथ्यू पैरी ने 90 के दशक के हिट अमेरिकी टीवी शो 'फ्रेंड्स' में शैंडलर बिंग का चर्चित किरदार निभाया था.

    न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले छह युवा दोस्तों की ज़िंदगी पर बने इस टीवी शो का प्रसारण 1994 से 2004 तक हुआ था. 2000 के दशक में इसके फाइनल एपिसोड को 5.25 करोड़ लोगों ने देखा था.

    इस दशक के दौरान ये सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो था.

    लॉस एंजिलिस टाइम्स और टीएमजेड ने सबसे पहले मैथ्यू की मौत की ख़बर ब्रेक की. इन मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि मैथ्यू अपने बाथटब में मृत पाए गए थे.

  7. क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारत और इंग्लैंड के बीच आज मुक़ाबला, क्या आर.अश्विन को उतारेगी टीम इंडिया

    इंग्लैंड

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, 22 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मैच में शॉट लगाते भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा

    आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है और वह लगातार पांच मैच जीत चुकी है.

    लखनऊ में होने वाले इस मुक़ाबले से पहले भारत ने अपने पांचों मैच जीते हैं. वहीं अपने पांच में से चार मैच गँवाने वाली इंग्लैंड की हालत ख़स्ता है.

    इंग्लैंड अपने पांच में से सिर्फ़ एक मैच जीत सका है. वो सिर्फ बांग्लादेश को हरा सका है.

    इंग्लैंड को अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश ने भी हराया है. वर्ल्ड कप में अब तक इंग्लैंड और भारत के बीच आठ मुकाबले हो चुके हैं.

    इनमें से तीन भारत ने जीते हैं और चार इंग्लैंड ने. एक मैच टाई रहा है. वर्ल्ड कप में भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड को 2003 में हराया था. 2011 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का मैच टाई रहा था. जबकि 2019 में टीम इंडिया को 31 रनों से हार मिली थी.

    आज के मैच में भारत की ओर से आर अश्विन को उतारा जा सकता है. दोनों ओर से 11 संभावित खिलाड़ियों के नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत की संभावित प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.

    इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11 - डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड.

  8. फ़लस्तीन के समर्थन में मलेशिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक प्रदर्शन- तस्वीरों में देखें

    तुर्की

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, तुर्की के प्रमुख शहर इंस्ताबुल में राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने फ़लीस्तीन समर्थक प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित किया.

    ग़ज़ा पट्टी पर इसराइली हमले के विरोध और फ़लस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं.

    कई देशों में लोगों ने फ़लस्तीन के समर्थन में झंडे लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया और नारे लगाए. तस्वीरों में देखते हैं कहां-कहां ये प्रदर्शन हुए.

    फ़लीस्तीन

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, लंदन में फ़लस्तीन के विशाल झंडे के साथ लोगों ने रैली निकाली.
    मलेशिया

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में अमेरिकी दूतावास के बाहर फ़लस्तीन समर्थक प्रदर्शन
    ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया में फ़लस्तीन के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन में बच्चों ने भी हिस्सा लिया.
    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, वेस्ट बैंक में इसराइल की कैद में रह रहे फ़लस्तीनियों के परिजनों ने उन्हें छोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
  9. इसराइल ने बताया हमास के साथ दूसरे दौर की 'जंग' में क्या होगा?

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ग़ज़ा में इसराइली बमबारी (फाइल फोटो)

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के साथ उनके देश का युद्ध अपने दूसरे दौर में पहुंच गया है.

    इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने पिछले सप्ताह देश की संसदीय कमेटी को बताया था कि हमास के साथ इसराइल के युद्ध के तीन दौर होंगे. पहले दौर के अभियान का मक़सद हमास के इन्फ्रास्ट्रक्चर को ध्वस्त करना है ताकि उसे हराया और खत्म किया जा सके.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा था कि दूसरे दौर में इसराइल के सैनिक उन ठिकानों को खत्म करेंगे जो हमास के प्रतिरोध आंदोलन के केंद्र हैं.

    गैलेंट के मुताबिक़, तीसरे दौर में इसराइल ग़ज़ा पट्टी में अपने नागरिकों की ज़िंदगियों के जोखिम को खत्म करेगा. इसके साथ ही वह एक नई सुरक्षा व्यवस्था बहाल करेगा जो इसराइली नागरिकों की हिफ़ाज़त करे.

  10. हमास ने की इसराइली बंधकों को छोड़ने की पेशकश, नेतन्याहू ने क्या कहा?

    हमास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल के साथ 7 अक्टूबर को संघर्ष शुरू होने के बाद ग़ज़ा पट्टी में हमास के नेता याह्या सिनवार ने पहली बार इसराइली बंधकों की रिहाई पर प्रतिक्रिया दी है.

    सिनवार ने कहा है कि वो ग़ज़ा में बंधक बनाए गए इसराइली नागरिकों को छोड़ सकते हैं बशर्ते इसराइल अपनी जेलों में बंद हमास क़ैदियों को छोड़ दे.

    हमास की आधिकारिक वेबसाइट पर बयान जारी कर कहा है,''हम इन बंधकों को तुरंत छोड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए जियोनिस्ट दुश्मन की क़ैद में हमास के लोगों और इसराइल के ख़िलाफ़ प्रतिरोध आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोगों को छोड़ा जाए.''

    उधर, इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी युद्ध कैबिनेट में हमास की इस पेशकश पर चर्चा हुई है. हालांकि उन्होंने इस बारे में ज़्यादा विस्तार से जानकारी नहीं दी.

    बिन्यामिन ने सिर्फ़ इतना कहा कि इसका उल्टा असर हो सकता है. इस बीच, जैसे-जैसे ग़ज़ा में इसराइल के ज़मीनी हमले की ख़बरें आ रही हैं, बंधकों के परिजनों में बेचैनी बढ़ती जा रही है.

    इसराइल सरकार पर बंधकों को परिजनों का दबाव बढ़ता जा रहा है. वे चाह रहे हैं कि हमास में क़ैद उनके परिजनों को तुरंत छुड़ाया जाए.

  11. नमस्कार!

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    28 अक्टूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.