ग़ज़ा में बदतर हुए हालात, अमेरिका ने पूरी दुनिया में अपने नागरिकों पर हमले की जताई आशंका, जारी की चेतावनी

लेबनान की राजधानी बेरुत में अमेरिका और ब्रिटिश दूतावासों ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ देने की एडवाइज़री जारी की है.

लाइव कवरेज

स्नेहा and संदीप राय

  1. ईसा मसीह की घर में फोटो होने का मतलब धर्म परिवर्तन नहीं हैः बॉम्बे हाई कोर्ट

    कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के घर में सिर्फ़ ईसा मसीह की फोटो होने का मतलब ये नहीं है कि उस व्यक्ति ने ईसाई धर्म अपना लिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जस्टिस पृथ्वीराज चह्वान और जस्टिस उर्मिला जोशी फाल्के की डिविज़न बेंच ने 10 अक्टूबर को इस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किया था.

    अपनी याचिका में एक 17 साल की लड़की ने सितम्बर 2022 में अमरावती डिस्ट्रिक्ट कास्ट सर्टिफिकेट स्क्रूटनी कमेटी के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उसकी महार जाति के सर्टिफिकेट को निरस्त कर दिया गया था.

    इसमें कहा गया कि विजिलेंस अफ़सर की रिपोर्ट को खारिज करना चाहिए क्योंकि स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता का परिवार बौद्ध परम्पराओं का पालन करता है.

    विजिलेंस अफसर ने अपनी जांच में कहा था कि याचिकाकर्ता के पिता और दादा ईसाई बन गए हैं और उनके घर में ईसा मसीह की फोटो लगी हुई है.

    कमेटी ने कहा था कि चूंकि वे ईसाई बन गए हैं इसलिए अब उन्हें ओबीसी कैटेगरी में शामिल किया जाना चाहिए.

    लड़की ने अपनी याचिका में दलील दी थी कि ईसा मसीह की तस्वीर उसे किसी ने उपहार में दी थी और उन्होंने बस अपने घर में उसे लगाया था.

    हाई कोर्ट की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि चूंकि विजिलेंस सेल कोई ऐसा प्रमाण नहीं दे पाया कि याचिकाकर्ता, उसके पिता या दादा का बपतिस्मा हुआ है.

    कोर्ट ने कहा कि कोई भी समझदार व्यक्ति इसे स्वीकार नहीं करेगा कि महज ईसा मसीह की फोटो लगाने का मतलब ये है कि उस घर में रहने वाले ने ईसाई धर्म अपना लिया है.

    लड़की के पिता, दादा और करीबी रिश्ते वालों को पहले से ‘महार’ जाति का सर्टिफिकेट मिला हुआ है.

    महाराष्ट्र में महार जाति अनुसूचित जनजाति में आती है.

  2. COVER STORY: ग़ज़ा में अस्पताल पर हमले के बाद कैसे हैं हालात?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: ग़ज़ा में अस्पताल पर हमले के बाद कैसे हैं हालात?

    इसराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इसराइली समयानुसार मंगलवार देर शाम ग़ज़ा के एक अस्पताल में हुए हवाई हमले में करीब 500 लोगों की मौत हो गई.

    हमास ने जहां इस हमले के लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया है, वहीं इसराइल ने हमले का आरोप एक फ़लस्तीनी चरमपंथी गुट पर लगाया है.

    लेकिन इस हमले के बाद कैसे हैं हालात, कवर स्टोरी में इसी की बात.

  3. जातिगत जनगणना देश के लिए एक्स-रे जैसा है: राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Congress/Twitter

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगान के भूपलपल्ली में एक सभा में कहा कि जातिगत जनगणना देश के लिए 'एक्स-रे' जैसा है.

    उन्होंने कहा, "जातिगत जनगणना से पता चलेगा कि किसकी कितनी आबादी है. और उससे पता लगेगा कि किसके पास हिंदुस्तान का धन है. एक्स-रे के बाद हम सचमुच में गरीब लोगों को भागीदारी दे पाएंगे. और हिंदुस्तान की प्रगति में ये बिल्कुल नया चैप्टर लिखा जाएगा. मगर जब भी जातिगत जनगणना की बात उठाता हूं न आपको मुख्यमंत्री कुछ कहते हैं, न तो नरेंद्र मोदी कुछ कहते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "मेरा सवाल पीएम और केसीआर से है कि अगर हिंदुस्तान के बजट में सिर्फ़ पांच फ़ीसदी ओबीसी का कंट्रोल है तो क्या हिंदुस्तान में सिर्फ़ पांच फ़ीसदी ओबीसी की आबादी है."

    कांग्रेस नेता ने लोगों से कहा, "जब नरेंद्र मोदी जी यहां आएंगे और केसीआर जी भाषण देंगे तो आप उनसे एक सवाल पूछना- आप तेलंगाना का एक्स-रे कब कराएंगे? तेलंगाना के लोगों को उनके धन के बारे में सच्चाई कब बताएंगे?"

    तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

  4. पीएम मोदी, अशोक गहलोत और विराट कोहली पर क्या बोलीं जयपुर की लड़कियां?

    वीडियो कैप्शन, पीएम मोदी, अशोक गहलोत और विराट कोहली पर क्या बोलीं जयपुर की लड़कियां?

    राजस्थान विधानसभा में 25 नवंबर को वोटिंग होगी और तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे. 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में बीबीसी की टीम पहुंच गई है.

    लोगों से करेंगे बातें, जानेंगे उनके मुद्दे और पकड़ने की कोशिश करेंगे जनता की नब्ज़. इस वीडियो में देखिए जयपुर की कॉलेज स्टूडेंट्स के क्या हैं चुनावी मुद्दे? वो किन मुद्दों पर करेंगी वोट.

  5. कर्नाटक: बीजेपी से गठबंधन का विरोध करने वाले सीएम इब्राहिम जेडीएस में पद से हटाए गए

    देवेगौड़ा और सीएम इब्राहिम की फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, देवेगौड़ा और सीएम इब्राहिम की फाइल फोटो

    पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेकुलर के नेता एचडी देवेगौड़ा ने गुरुवार को सीएम इब्राहिम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है.

    सीएम इब्राहिम जेडीएस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष थे. वे देवेगौड़ा सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे.

    सीएम इब्राहिम ने कर्नाटक में जेडीएस और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन का विरोध किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    देवेगौड़ा ने अपने बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को पार्टी की राज्य इकाई का अस्थाई अध्यक्ष भी नियुक्त किया है.

    दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे एचडी कुमारस्वामी पार्टी विधायक दल के नेता भी हैं.

  6. समंदर में ड्रोन से सामान की डिलीवरी

    वीडियो कैप्शन, समंदर में ड्रोन से सामान की डिलीवरी

    ड्रोन से सामान की डिलीवरी की शुरुआत पहले ही हो चुकी है.

    लेकिन एक डेनमार्क की एक कंपनी अब ड्रोन से समंदर के बीचों-बीच स्पेयर पार्ट की डिलीवरी की कोशिश कर रही है.

    डेनमार्क और स्वीडन के पास के समंदर में गईं बीबीसी संवाददाता एड्रिएन मरे की रिपोर्ट.

  7. नवाज़ शरीफ़ को 'प्रोटेक्टिव बेल', पाकिस्तान वापसी पर गिरफ़्तारी का ख़तरा टला

    नवाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, REUTERS/Faisal Mahmood

    पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को 'प्रोटेक्टिव बेल' देने का फ़ैसला सुनाया है.

    अदालत का ये फ़ैसला लंदन में आत्म निर्वासन में रह रहे नवाज़ शरीफ़ की वतन वापसी से पहले आया है.

    नवाज़ शरीफ़ को 'प्रोटेक्टिव बेल' दिए जाने का ये मतलब है कि अगले हफ़्ते होने वाली अदालती सुनवाई से पहले उन्हें गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता है.

    नवाज़ शरीफ़ फिलहाल ब्रिटेन में हैं और 21 अक्टूबर को उनके पाकिस्तान लौटने का कार्यक्रम है.

    साल 2019 में पाकिस्तान की एक अदालत में सुनवाई के वक़्त ग़ैरहाज़िर रहने के कारण उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था.

    भ्रष्टाचार के एक मामले में कसूरवार ठहराए जाने के बाद साल 2017 में नवाज़ शरीफ़ ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

  8. ग़ज़ा अस्पताल पर हमले से जुड़े वीडियो, तस्वीरें और अन्य सबूत क्या बताते हैं?

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारत के ख़िलाफ़ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का लिया फ़ैसला

    बांग्लादेश नज़मुल हुसैन शंतो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बांग्लादेश के नज़मुल हुसैन शंतो आज के मैच में कप्तानी कर रहे हैं

    क्रिकेट वर्ल्ड कप में बृहस्पतिवार को मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच है.

    बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. ये मैच पुणे में खेला जा रहा है.

    भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान को हराकर अब बांग्लादेश का सामना करने के लिए तैयार है.

    वहीं, बांग्लादेश की टीम तीन में से सिर्फ़ एक ही मैच जीत पाई है. वो खिलाड़ियों की फ़ॉर्म और फ़िटनेस से जूझ रही है.

    वर्ल्ड कप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, के एल राहुल, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव.

    बांग्लादेश की टीम: लिटन दास, तंज़ीद हसन, मेहदी हसन मिराज़, नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, तौहीद हिरदॉय, महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजु़र रहमान, शरीफुल इस्लाम, हसन महमूद

  10. जो बाइडन और नेतन्याहू की मुलाक़ात को लेकर क्या कह रहा अंतरराष्ट्रीय मीडिया

  11. इसराइल-हमास संघर्ष: अमेरिका के रुख पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने दिया इस्तीफ़ा

    इसराइली टैंक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसराइल-हमास संघर्ष में अमेरिका के रुख पर असहमति जाहिर करते हुए पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    जॉश पॉल मंत्रालय की उस एजेंसी में कार्यरत थे जो अमेरिका के सहयोगियों को हथियारों के ट्रांसफर के लिए जिम्मेदार होता है.

    उन्होंने 'लिंक्डइन' पर एक पोस्ट में कहा, "मैं कुछ बड़ी नीतियों के समर्थन में काम नहीं कर सकता, जिनमें से एक संघर्ष में एक तरफ़ को हथियारों की बड़ी आपूर्ति शामिल है. मेरा मानना है कि ये फ़ैसला अदूरदर्शी, अन्यापूर्ण और विनाशकारी है और हम सार्वजनिक तौर पर जिन मूल्यों की बात करते हैं, उसके विपरित है."

    पॉल ने कहा कि इसराइल पर हमास का हमला 'नृशंस' था लेकिन इसराइल की जो प्रतिक्रिया है उससे इसराइली और फ़लस्तीनियों की पीड़ा कम नहीं होगी बल्कि बढ़ेगी.

  12. भारत बनाम बांग्लादेशः क्या रोहित का ये बड़ा दांव टीम इंडिया को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाएगा?

  13. न्यूज़क्लिक के फाउंडर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    न्यूज़क्लिक के फाउंडर और एडिटर इन चीफ प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है.

    प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती ने यूएपीए क़ानून के तहत अपनी गिरफ़्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़, प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती पर चीन से फंडिंग लेकर राष्ट्र विरोधी प्रोपेगैंडा करने का आरोप है.

    जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की खंडपीठ इस केस की सुनवाई कर रही है. बेंच ने इसकी अगली तारीख़ 30 अक्टूबर तय की है.

    प्रबीर पुरकायस्थ का पक्ष रख रहे सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल की उम्र 72 साल है. कृपया इस पर गौर किया जाए.

    इस पर जस्टिस गवई ने कहा कि कल इस मामले को नहीं लिया जा सकता है. इसे 30 अक्टूबर के लिए लिस्ट किया जाए.

  14. India VS Bangladesh : भारत जीत का सिलसिला जारी रखेगा या बांग्लादेश उलटफेर में कामयाब होगा?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. नोकिया 14,000 लोगों को नौकरी से निकालेगी

    नोकिया

    इमेज स्रोत, REUTERS/ Albert Gea

    टेलीकॉम कंपनी नोकिया अपना ख़र्च कम करने के लिए साल 2026 तक 9,000 से 14,000 नौकरियों की कटौती करेगी.

    कंपनी ने जुलाई से सितंबर के बीच 20 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की है.

    इसके लिए कंपनी ने उत्तरी अमेरिका के बाजार में 5जी उपकरणों की मांग में कमी को बताया है.

    नोकिया में अभी 86,000 कर्मचारी दुनिया भर में काम करते हैं और 2015 से ही कंपनी ने हजारों लोगों को नौकरी से निकाला है.

    नोकिया किसी जमाने में दुनिया की बड़ी हैंडसेट कंपनी हुआ करती थी लेकिन स्मार्टफ़ोन की दुनिया में वो पिछड़ गई. इसके बाद वो 5जी उपकरण के कारोबार में लग गई.

  16. चीन से सटी सीमा पर 'नज़र' रखने के लिए लद्दाख में ये कदम उठाएगा भारत - प्रेस रिव्यू

  17. असम के सीएम का शरद पवार पर तंज, कहा-क्या वो सुप्रिया मैडम को ग़ज़ा भेजेंगे?

    हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल हमास संघर्ष पर शरद पवार के बयान को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन पर तंज़ कसा है.

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शरद पवार जी सुप्रिया मैडम को ग़ज़ा में हमास के लिए लड़ने के लिए भेजेंगे."

    एनसीपी प्रमुख और देश के पूर्व रक्षा मंत्री पवार ने हमास-इसराइल संघर्ष पर पीएम मोदी के बयान पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि विदेश मंत्रालय ने जो बयान दिया है, पीएम मोदी का रुख इससे इतर प्रतीत होता है.

    सरमा के बयान पर सुप्रिया सुले की भी प्रतिक्रिया आई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रिया सुले ने कहा, "मुझे ये सुनकर आश्चर्य हुआ. हिमंत बिस्वा सरमा का भी वही डीएनए है जो मेरा है. वो ओरिजनल कांग्रेसी हैं. वो और मैं कांग्रेस का ही डीएनए शेयर करते हैं. आपको पता होगा कि बीजेपी महिलाओं का अपमान करती है लेकिन मुझे सरमा जी से उम्मीद थी. मुझे आश्चर्य होता है कि कांग्रेस से बीजेपी में जाने के बाद ऐसा कैसे हो जाता है. मुझे तो उन पर हमेशा गर्व था, मुझे लगता था कि अपना एक आदमी बीजेपी में जाकर मुख्यमंत्री बना है, ये मेरे लिए हमेशा ही बड़ी बात थी.

    पवार के बयान पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "शरद पवार से मेरी अपील है कि वो वोट बैंक की राजनीति के बारे में न सोचें बल्कि आतंकवाद की कड़ाई से निंदा करें."

    फडणवीस ने कहा, "जब पूरी दुनिया इसराइल में निर्दोष लोगों की मौत की निंदा कर रही है और भारत ने भी ऐसा ही किया तो श्री शरद पवार जी को भी आतंकवाद के ख़िलाफ़ इसी भाषा में बोलना चाहिए."

  18. ग़ज़ा में अस्पताल में धमाके को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसराइल के 'दावों' का किया समर्थन

  19. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त

    रघुबर दास

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, रघुबर दास

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का और तेलंगाना के बीजेपी नेता इंद्र सेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है.

    राष्ट्रपति भवन की ओर से देर रात जारी किए एक बयान में बुधवार को ये जानकारी दी गई.

    इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया जताते हुए रघुबर दास ने कहा, "भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार. पार्टी के दिए इस दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा."

    रघुबर दास

    इमेज स्रोत, X

    रांची में मौजूद बीबीसी के सहयोगी पत्रकार रवि प्रकाश के मुताबिक़, "राज्यपाल नियुक्त होने के बाद रघुबर दास के इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक ज़िला इकाई के हैंडल से लिखा गया है कि रघुबर जी को राज्यपाल पार्टी ने नहीं राष्ट्रपति ने बनाया है और वे धन्यवाद दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष को. लिख रहे हैं कि पार्टी के इस दायित्व को पूरा करेंगे जबकि राज्यपाल का पद बीजेपी का दायित्व नहीं है."

    रघुबर दास इस समय बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने झारखंड के पहले ग़ैर आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में साल 2014 से 2019 तक काम किया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रघुबर दास की नियुक्ति प्रोफ़ेसर गणेशी लाल की जगह पर की गई है जिनका कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ था.

    दूसरी तरफ़, इंद्र सेन रेड्डी नल्लू बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं और वे त्रिपुरा में सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे.

  20. नवाज़ शरीफ़ की वापसी, पाकिस्तान की राजनीति पर इसका क्या होगा असर?