ग़ज़ा में बदतर हुए हालात, अमेरिका ने पूरी दुनिया में अपने नागरिकों पर हमले की जताई आशंका, जारी की चेतावनी

लेबनान की राजधानी बेरुत में अमेरिका और ब्रिटिश दूतावासों ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ देने की एडवाइज़री जारी की है.

लाइव कवरेज

स्नेहा and संदीप राय

  1. ग़ज़ा में बदतर हुए हालात, अमेरिका ने पूरी दुनिया में अपने नागरिकों पर हमले की जताई आशंका, जारी की चेतावनी

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, EPA

    लेबनान की राजधानी बेरुत में अमेरिका और ब्रिटिश दूतावासों ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ देने की एडवाइज़री जारी की है.

    साथ ही अमेरिका ने 'हमले की आशंका के मद्देनज़र पूरी दुनिया में अपने नागरिकों को सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है.'

    राहत सामग्रीः ग़ज़ा में बेसब्री से इंतज़ार किए जा रहे राहत सामग्री से भरे ट्रक मिस्र में रफ़ाह बॉर्डर के पास कतार लगाए खड़े हैं, लेकिन अभी भी ये स्पष्ट नहीं है कि बॉर्डर कब खुलेगा.

    अमेरिकी मध्यस्थता के बाद इसराइल ने 20 लॉरियों के जाने की इजाज़त दी है लेकिन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इन्हें बहुत मामूली और नाकाफी बताया है.

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि रोज़ाना कम से कम 100 लॉरियों की राहत सामग्री की ज़रूरत है.

    मिस्र से लगे रफ़ाह बॉर्डर पर राहत सामग्री लिए ट्रकों की क़तारें.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मिस्र से लगे रफ़ाह बॉर्डर पर राहत सामग्री लिए ट्रकों की क़तारें.

    ग़ज़ा के हालातः ग़ज़ामें इसराइल की ओर से हवाई बमबारी जारी है और ज़रूरी चीजों की आपूर्ति बहुत कम हो गई है.

    लोगों ने बीबीसी को बताया कि ग़ज़ा में न पानी है न बिजली और वे डब्बा बंद खाने पर निर्भर हैं.

    ग़ज़ा पर इसराइल की हवाई बमबारी में हमास के सुरक्षा बल के प्रमुख की मौत हो गई है. इसके अलावा हमास के सह संस्थापक अब्देल अज़ीज़ अल रांतिसी की विधवा भी हवाई हमले में मारी गईं.

    ब्रिटेन के पीएम सुनक पहुंचे सऊदी अरबः इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से मिलने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सउदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलने पहुंचे हैं.

    इसराइली नाकाबंदी और हवाई बमबारी से ग़ज़ा में मानवीय संकट गहरा गया है.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइली नाकाबंदी और हवाई बमबारी से ग़ज़ा में मानवीय संकट गहरा गया है.

    हमास के कब्ज़े में बंधकः इसराइली सेना ने गुरुवार को बताया कि सात अक्तूबर के हमास के हमले के बाद गुरुवार को 80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला और उनकी 12 साल की पोती के शव मिले हैं. इसके साथ ही सेना ने हमास के कब्ज़े में बंधकों की संख्या को अपडेट किया है और ताज़ा संख्या 203 बताया है.

    लेबनान और इसराइल के बीच मिसाइल दागे गए.

    इमेज स्रोत, IDF

    इमेज कैप्शन, लेबनान और इसराइल के बीच मिसाइल दागे गए.

    वेस्ट बैंक में हवाई बमबारीः फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इसराइली क़ब़्ज़े वाले नूर शम्स में इसराइली सेना के साथ झड़प में छह लोग मारे गए हैं. इसराइली सेना ने कहा है कि उसने ‘आतंकवादी दस्ते’ को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए हैं.

  2. अमेरिका,ब्रिटेन ने लेबनान से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने को कहा

    बेरुत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिका और ब्रिटिश दूतावासों ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ देने की एडवाइज़री जारी की है.

    साथ ही अमेरिका ने 'हमले की आशंका के मद्देनज़र पूरी दुनिया में अपने नागरिकों को सिक्युरिटी अलर्ट जारी किया है.'

    हमास के साथ इसराइल के युद्ध पर इसराइल और हिज़बुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव पर अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों को ‘उड़ानें उपलब्ध रहने तक लेबनान छोड़’ देने को कहा गया है.

    दोनों देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान की यात्रा न करने की पहले चेतावनी जारी कर दी है.

    अमेरिकी एम्बेसी ने एक बयान में कहा, “हमने सुझाव दिया है कि लेबनान में मौजूद अमेरिकी नागरिक देश छोड़ने के लिए इंतज़ाम कर लें. अभी उड़ानें उपलब्ध हैं.”

    इसी तरह की चेतावनी ब्रिटिश एम्बेसी ने जारी की है, "अगर आप लेबनान में है, हमारा सुझाव है कि जबतक व्यासायिक उड़ानें उपलब्ध हैं, आप तत्काल देश छोड़ दें."

    बयान में कहा गया है कि ब्रिटिश नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए और उन जगहों पर नहीं जाना चाहिए जहां प्रदर्शन हो रहे हों.

    हिज़बुल्लाह और फ़लस्तीनी धड़े और इसराइल के बीच बॉर्डर के पार रोज़ फ़ायरिंग की घटनाएं हो रही हैं.

    बेरुत में पिछले कई दिनों से इसराइल के ख़िलाफ़ बड़े-बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं.

    सात अक्तूबर को हमास के इसराइल पर हमले में 1,400 लोग मारे गए.

    इसके बाद इसराइल की ओर से ग़ज़ा पर किए जा रहे अंधाधुंध बमबारी में अबतक 3,500 लोग मारे गए हैं जिनमें अधिकांश नागरिक हैं.

  3. इसराइली सेना ने बताया- वेस्ट बैंक में 'आतंकवादियों के गिरोह' पर हमने किया हवाई हमला

    वेस्ट बैंक में झड़प

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स ने कहा है कि वेस्ट बैंक के नूर शम्स शरणार्थी कैंप पर बुधवार रात को किए हवाई हमले में 'एक सशस्त्र आंतकवादी गिरोह' निशाना बना. इस हमले में 'कई आतंकवादियों' की मौत हुई है.

    इससे पहले फ़लस्तीनी क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि इसराइली सेना के साथ वेस्ट बैंक के नूर शम्स झड़प में छह लोगों की मौत हुई है.

    आईडीएफ़ ने बयान में कहा है कि अभी तक इसराइली सुरक्षाबलों ने 10 'वांछित संदिग्धों' को हिरासत में लिया है. साथ ही कई 'विस्फ़ोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया गया है, जो इस्तेमाल के लिए तैयार हैं.'

    आईडीएफ़ ने ये भी कहा है कि कुछ बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी हुई है. इस दौरान 'इसराइली सुरक्षाबलों पर विस्फ़ोटक उपकरण फेंके गए.'

    इसराइल वेस्ट बैंक में कभी-कभार ही हवाई हमले करता है. हालांकि, इस साल की शुरुआत में जेनिन कैंप में चलाए अपने अभियान के दौरान इसराइल ने हेलिकॉप्टर और ड्रोन हमले किए थे.

  4. इसराइली सेना के साथ वेस्ट बैंक में झड़प से छह लोगों की मौत: फ़लस्तीनी प्रशासन

    इसराइली बलों के साथ जारी है झड़प

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइली बलों के साथ जारी है झड़प

    फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इसराइली कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में इसराइल के सैनिकों के साथ झड़प में छह लोगों की मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि इसराइली बल तुलकर्म शहर के नूर शम्स शरणार्थी कैंप में घुसे और अभी भी फ़लस्तीनी बंदूकधारियों और इसराइली बलों के बीच संघर्ष जारी है.

    इससे पहले इसराइली सेना ने कहा था कि उन्होंने रातभर वेस्ट बैंक में चली छापेमारी में '63 हमास टेरर ऑपरेटिवों' सहित कुल 80 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है.

    इसराइली सेना ने कहा कि पांच संदिग्ध नूर शम्स से गिरफ़्तार किए गए हैं और सुरक्षा बल "आतंकी गतिविधि को नाकाम करने के लिए कैम्प में तैनात है."

    इसराइली कब्ज़े वाला वेस्ट बैंक ग़ज़ा पट्टी से अलग है. इसका कुछ हिस्सा फ़लस्तीनी क्षेत्र के प्रशासन के पास है, जबकि ग़ज़ा पर हमास का शासन है.

    बुधवार रात तक के संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, सात अक्टूबर के बाद से पूर्वी यरुशलम सहित वेस्ट बैंक में कम से कम 61 फ़लस्तीनियों की मौत हुई है और 1200 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

  5. राहुल गांधी ने ग़ज़ा की नाकेबंदी और बमबारी को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध बताया

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग़ज़ा में हज़ारों निर्दोष नागरिकों और बच्चों के मारे जाने को 'मानवता के ख़िलाफ़ अपराध' बताया है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, “राशन, पानी और बिजली बंद करके दसियों लाख लोगों को सामूहिक सज़ा देना मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है."

    "हमास द्वारा निर्दोष इसराइलियों की हत्या और बंधक बनाया जाना एक अपराध है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. इसराइल और फ़लस्तीन के बीच हिंसा के चक्र को रोकने की ज़रूरत है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसे पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बयान जारी करके ग़ज़ा में तत्काल संघर्ष विराम करने और मानवीय सहायता को जाने देने की अपील की.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम से जारी बयान में कहा गया है, "कांग्रेस ने सभी पक्षों की ओर से बेमतलब हिंसा और युद्ध को बंद करने और वार्ता एवं कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है ताकि फ़लस्तीनी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके और इसराइल की सुरक्षा चिंताओं को भी सुनिश्चित किया जा सके."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बयान के अनुसार, "ग़ज़ा के अस्पताल पर बिना सोचे की गई बमबारी से सैकड़ों की संख्या में निर्दोष पुरुष, औरतें और बच्चे मारे गए और इससे उपजी गंभीर मानवीय त्रासदी, दोनों को ही सही नहीं ठहराया जा सकता. इसके लिए दोषियों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए."

    बयान में सात अक्टूबर को ‘हमास द्वारा इसराइल के लोगों पर किए गए बर्बर हमले’की निंदा की गई है.

    इसमें कहा गया है, "नागरिक इलाकों पर इसराइली सेना द्वारा अंधाधुंध कार्रवाई, ग़ज़ा पट्टी की नाकेबंदी और बमबारी को भी स्वीकार नहीं किया जा सकता."

    कांग्रेस ने फ़लस्तीनी लोगों के अधिकारों के प्रति लंबे समय से जारी अपने समर्थन को दोहराया है और कहा है कि "फ़लस्तीनी लोगों को खुद के एक स्वयंभू राष्ट्र में सम्मान, समानता और आत्मसम्मान के साथ जीने का हक़ है."

  6. ग़ज़ा के लोगों के मदद के लिए 20 नहीं एक दिन में चाहिए 100 ट्रक: यूएन

    सहायता

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मानवीय सहायता देने वाली एजेंसियों का कहना है कि ग़ज़ा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए 20 लॉरियों से कहीं अधिक की ज़रूरत है.

    दरअसल, बुधवार को अमेरिका और मिस्र के बीच सहमति बनने के बाद इसराइल ने रफ़ाह बॉर्डर के रास्ते ग़ज़ा में राहत सामग्रियों से भरी 20 लॉरी को जाने देने पर हामी भर दी थी.

    संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख मार्टिन ग्रिफ़िथ्स का कहना है कि ग़ज़ा के लोगों की मदद के लिए हर दिन कम से कम 100 लॉरी की ज़रूरत होगी.

    अमेरिका ने कहा है कि राहत सामग्री से भरी 20 लॉरी कल तक मिस्र से ग़ज़ा में प्रवेश करने को तैयार हैं और सड़क की मरम्मत के बाद ये ग़ज़ा पहुंचेंगी.

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, दक्षिणी ग़ज़ा के ख़ान यूनिस में ब्रेड के लिए लगी भीड़

    उधर, काहिरा में वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम से जु़ड़ीं अबीर एतेफ़ा के अनुसार, 'करीब 20 लाख की आबादी को मदद की बहुत अधिक ज़रूरत है और ग़ज़ा में हालात बहुत ख़राब हैं.'

    वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम से जुड़ी 23 बेकरी हैं जिनमें केवल चार ही चालू हैं, जबकि बाकी या तो क्षतिग्रस्त हैं या ईंधन और कच्चा माल ख़त्म हो चुका है.

    ग़ज़ा

    फ़लस्तीनियों की मदद के लिए लगातार कूटनीतिक स्तर पर प्रयास जारी हैं.

    इसी कड़ी में मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सिसी आज जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह की मेज़बानी करेंगे.

    मिस्र और जॉर्डन दोनों कई सालों से इसराइल के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते निभा रहे हैं. पिछले संघर्षों में भी इन दोनों देशों ने मध्यस्थता के लिए अहम भूमिका निभाई थी.

  7. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर: ग़ज़ा के लिए राहत तैयार, कब ख़त्म होगा इंतज़ार

  8. मध्यप्रदेश में गठबंधन न होने पर कांग्रेस से नाख़ुश अखिलेश यादव, कहा- वैसा ही व्यवहार होगा

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराज़गी ज़ाहिर की है.

    उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में सिर्फ केंद्र के लिए होगा तो उस पर विचार किया जाएगा और जैसा व्यवहार समाजवादी पार्टी के साथ होगा, वैसा ही व्यवहार उन्हें यहां देखने को मिलेगा.

    अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि कम से कम छह सीटें उनकी पार्टी को दी जाएंगी. लेकिन जब कांग्रेस की सूची जारी हुई तो उसमें कहीं नाम नहीं था.

    उन्होंने कहा, "अगर हमें पता होता कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक का गठबंधन नहीं होगा तो वे अपने लोगों को कांग्रेस से बातचीत के लिए नहीं भेजते."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वे कहते हैं कि गठबंधन नहीं था, तो हम इसे स्वीकार करते और हम लोग मिलने नहीं जाते, न सूची सौंपते, न कांग्रेस के लोगों का फ़ोन उठाते.

    अखिलेश यादव ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में मुख्य मंत्री रहे व्यक्ति ने मीटिंग बुलाई और समाजवादी पार्टी से पूछा भी. हमने उन्हें अपने प्रदर्शन के बारे में उन्हें जानकारी दी. हमने उन्हें बताया कि कहां कहां से जीते, कहां नंबर दो पर रहे.’

    उन्होंने कहा, “अगर उन मीटिंगों में हम बैठे थे तो इसका मतलब है कि हम ही कन्फ्यूज हो गए होंगे.’

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, ग़ज़ा के अल अहली हॉस्पिटल पर हुए हमले पर पीएम मोदी ने जताया अफसोस

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ADNAN ABIDI/REUTERS

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग़ज़ा के अल अहली हॉस्पिटल पर हुए हमले पर एक बार फिर से प्रतिक्रिया दी है.

    गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके हैंडल से इस सिलसिले में एक बयान जारी किया गया जिसमें ग़ज़ा के अस्पताल पर हुए हमले को लेकर एक बार फिर से अफ़सोस जताया गया है.

    उन्होंने कहा, "फलस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात हुई. ग़ज़ा के अल अहली हॉस्पिटल पर हुए हमले में मारे गए आम लोगों की मौत को लेकर मैंने अपना अफ़सोस जाहिर किया है. हम फलस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे. हमने उस क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जताई है. इसराइल-फलस्तीन मुद्दे पर मैंने पुरानी सैद्धांतिक प्रतिबद्धता को दोहराया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ग़ज़ा के अल अहली अस्पताल पर हमले में बड़ी संख्या में नागरिकों के मारे जाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को पहली प्रतिक्रिया आई थी.

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "ग़ज़ा में अल अहली अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की दुखद मौत पर गहरा सदमा लगा है. पीड़ितों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की हम प्रार्थना करते हैं."

    उन्होंने लिखा, "मौजूदा संघर्ष में नागरिकों के हताहत होने की घटना बहुत गंभीर और लगातार चिंता की बात है. जो इस घटना में शामिल हैं उनपर ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. मदद के लिए रफ़ाह क्रॉसिंग पर तैयार कई ट्रक, ग़ज़ा में फंसे लाखों लोगों के लिए लंबा होता इंतज़ार

  11. इसराइल-हमास संघर्ष: भारत के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

    अरिंदम बागची

    इमेज स्रोत, ANI

    इसराइल-फ़लस्तीनी मुद्दे पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बार फिर हमास के हमले की निंदा करते हुए बयान आया है.

    मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "आपने प्रधानमंत्री की टिप्पणियां, ट्वीट और बयान देखे होंगे... हमने इसराइल पर भयानक टेररिस्ट हमले की कड़ी निंदा की है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने के लिए एकजुट होना होगा."

    "फ़लस्तीन के मसले पर हमने द्वि-राष्ट्र समाधान के लिए सीधे वार्ता के पक्ष में अपने पक्ष को दुहराया है. हताहत होने वाले नागरिकों और मानवीय सहायता को लेकर हमने चिंता व्यक्त की है. अंतरराष्ट्रीय मानवीय क़ानूनों का कड़ाई से पालन करने की हम अपील करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सात अक्तूबर को इसराइल पर हमास के घातक हमले से उपजी परिस्थिति के बाद भारत ने अपने नागरिकों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की थी.

    इसके बारे में जानकारी देते हुए बागची ने कहा कि ऑपरेशन अजय के माध्यम से अबतक 1200 भारतीयों को इसराइल से वापस देश सुरक्षित लाया गया है, जिनमें 18 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ग़ज़ा के अल अहली अस्पताल पर हमले में बड़ी संख्या में नागरिकों के मारे जाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अफसोस जताते हुए लिखा था, "ग़ज़ा में अल अहली अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की दुखद मौत पर गहरा सदमा लगा है. पीड़ितों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की हम प्रार्थना करते हैं."

    उन्होंने लिखा, "मौजूदा संघर्ष में नागरिकों के हताहत होने की घटना बहुत गंभीर और लगातार चिंता की बात है. जो इस घटना में शामिल हैं उनपर ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए."

  12. ग़ज़ा के अस्पताल धमाके पर इसराइल और चरमपंथी गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप

    वीडियो कैप्शन, ग़ज़ा के अस्पताल धमाके पर इसराइल और चरमपंथी गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप

    ग़ज़ा शहर के एक अस्पताल में भीषण धमाका. फ़लस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है.

    हमास ने इसे इसराइल के हवाई हमले का नतीजा बताया है.

    वहीं, इसराइल ने फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद पर आरोप लगाया है.

    ग़ज़ा शहर के एक अस्पताल में हुए भीषण धमाके के लिए इसराइली सरकार और फ़लस्तीनियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगयाा है.

  13. गूगल ने पिक्सल सिरीज़ के स्मार्टफ़ोन को लेकर की ये बड़ी घोषणा

    पिक्सल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गूगल ने कहा है कि वो अपने पिक्सल सिरीज़ के स्मार्टफ़ोन भारत में बनाएगा और ये हैंडसेट 2024 से उपलब्ध होंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गूगल के डिवाइसेज एंड सर्विसेज़ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिक ओस्टेरलो ने कहा कि भारत में स्मार्टफ़ोन के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं से साझेदारी की जाएगी.

    उन्होंने कहा, "हम भारत में गूगल पिक्सल सिरीज़ स्मार्टफ़ोन को बनाना शुरू करेंगे."

    उन्होंने ये घोषणा टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर लिखा, "पिक्सल स्मार्टफ़ोन को स्थानीय तौर पर बनाने की योजना को साझा किया है और हम उम्मीद करते हैं कि 2024 से ये हैंडसेट उलबल्ध होंगे."

    उन्होंने कहा, "हम भारत के डिजिटल ग्रोथ में एक विश्वसनीय साझीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

    साथ ही उन्होंने कहा कि गूगल सर्च में लोकल जेनेरेटिव एआई एक्सपीरियंस को शामिल कर रहा है ताकि सरकार की ज़रूरी योजनों में मदद हो सके.

  14. पाकिस्तान की वह सड़क जो 'दुनिया का आठवां अजूबा' है

  15. इसराइल पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बिन्यामिन नेतन्याहू से क्या कहा

    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, Simon Walker/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    दो दिन के दौरे पर इसराइल पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू से कहा, "हमास को सज़ा देने के आपके अधिकार का हम समर्थन करते हैं."

    प्रधानमंत्री ने कहा कि "अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का पालन करते हुए खुद की रक्षा करने के इसराइल के अधिकार और हमास की पीछा करने के इसके अधिकार का ब्रिटेन समर्थन करेगा."

    सुनक ने कहा कि "वो जानते हैं कि हमास से उलट, इसराइल नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहा है."

    उन्होंने कहा कि "फ़लस्तीनी लोग भी हमास से पीड़ित हैं और ब्रिटेन इस इलाक़े में मदद को और बढ़ाएगा और कोशिश करेगा कि जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचे."

    इसराइल

    इमेज स्रोत, DOWNING STREET

    ग़ज़ा में मदद के बारे में

    ब्रिटेन के अधिकारियों ने कहा कि इसराइली राष्ट्रपति इसाक हरज़ोग से मुलाक़ात के दौरान पीएम ऋषि सुनक ने ग़ज़ा में मदद पहुंचाने को लेकर अपनी बात रखी है.

    उन्होंने उम्मीद जताई है कि ग़ज़ा में 'मदद की प्रक्रिया' में तेज़ी आएगी.

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि बुधवार को इसराइल ने मिस्र से दक्षिणी ग़ज़ा में मदद को न रोकने की घोषणा की थी, इसका पीएम सुनक ने स्वागत किया है.

    इसराइल ने कहा है कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले में बंधक बनाए गए लोगों को जबतक छोड़ा नहीं जाता वो अपनी ज़मीन से कोई भी मदद जाने नहीं देगा.

    प्रवक्ता के अनुसार, सुनक और राष्ट्रपति हरज़ोग ने ग़ज़ा में फ़लस्तीनी लोगों को "आपात मानवीय सहायता" पहुंचाए जाने की "अहमियत पर सहमति" जताई है.

  16. इसराइली सेना ग़ज़ा में दाख़िल क्यों नहीं हो रही?

  17. इसराइली सेना ने हमास के कब्ज़े में मौजूद बंधकों के ताज़े आंकड़े बताए

    ग़ज़ा और इसराइली बॉर्डर

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इसराइल के विदेश मामलों के मंत्री ने बताया है कि सात अक्टूबर को अगवा किए गए बंधकों में दो लोग मारे गए हैं.

    89 साल की कार्मेला डैन और उनकी 12 साल की पोती नोया डैनको नीर ओज़ किबुत्ज़ से अगवा किया गया था. हालांकि इसराइली अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि उनका शव कहां मिला.

    एक्स पर किए गए एक पोस्ट में इसराइल ने कहा, "ये बताते हुए दुख हो रहा है कि नोया और उनकी दादी कार्मेला के शव कल पाए गए."

    नोया डैन

    इमेज स्रोत, Israel/X

    इमेज कैप्शन, नोया डैन

    कार्मेला और नोया की मौत के बाद इसराइली मिलिटरी ने हमास के हमले में अगवा किए गए बंधकों की संख्या को अपडेट किया है.

    इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्सेज के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि सेना ने ग़ज़ा ले जाए गए 203 बंधकों के परिवारों को सूचित किया है.

    इससे पहले सेना ने कहा था कि हमास के कब्ज़े में 199 बंधक हैं.

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, EFE/REX/Shutterstock

    उधर, मंगलवार को ग़ज़ा के एक अस्पताल में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या को अपडेट किया गया है.

    फ़लस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इस हादसे में 471 लोग मारे गए हैं. इस धमाके के लिए हमास ने इसराइली सेना को ज़िम्मेदार ठहराया है जबकि उसने ग़ज़ा से ही दागे गए रॉकेट के मिसफ़ायर होने को कारण बताया है.

    लंदन से आकर ग़ज़ा में काम कर रहे डॉक्टर घासन अबू सित्ताह ने कहा कि 'अल अहली अस्पताल में 40 प्रतिशत घायल बच्चे हैं, जिन्होंने अपने मां बाप में से किसी न किसी या दोनों को खो दिया है.'

  18. पाकिस्तान एयरलाइंस के पास नहीं है विमानों में ईंधन भरवाने के पैसे, कर्ज़ की वजह से उड़ानें हो रहीं रद्द

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, हार्दिक पांड्या चोटिल, बीसीसीआई ने बताया- चोट की हो रही है जांच

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, ANI

    पुणे में गुरुवार को खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच में भारतीय गेंदबाज़ हार्दिक पांड्या को चोट लग गई है.

    बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा है कि चोट का आकलन करने के लिए उन्हें जांच के लिए ले जाया गया है. प्रथम दृष्टया लगता है कि उनकी एड़ी में चोट पहुंची है.

    उन्होंने अपने पहले ओवर की सिर्फ तीन गेंदें ही फेंकी थीं और उनकी दो गेंदों पर लिटन दास ने दो लगातार चौके लगाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जब दूसरा चौका लगा तो उसे पांड्या ने अपने पैर से रोकने की कोशिश की और उसी दौरान उनका पैर मुड़ गया और वो मैदान पर ही गिर गए.

    क्रिकेट वर्ल्ड कप के इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान को पहले ही हरा चुकी है.

    वहीं, बांग्लादेश की टीम तीन में से सिर्फ़ एक ही मैच जीत पाई है. वो खिलाड़ियों की फ़ॉर्म और फ़िटनेस से जूझ रही है.

  20. अमेरिका ने इसराइल की मदद के लिए भेजे जंगी जहाज़, अब आगे क्या?

    वीडियो कैप्शन, अमेरिका ने इसराइल की मदद के लिए भेजे जंगी जहाज़, अब आगे क्या?

    अमेरिका अपना दूसरा जंगी जहाज़ भी इसराइल की मदद के लिए भेज रहा है, लेकिन वो ऐसा क्यों कर रहा है और आगे क्या होने वाला है?