ग़ज़ा सीमा पर सैनिकों से मिले बिन्यामिन नेतन्याहू, शनिवार पूरे दिन क्या हुआ?

ग़ज़ा पर इसराइली सेना की ज़मीनी कार्रवाई की तैयारी के बीच इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक नया वीडियो शेयर किया है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and प्रेरणा

  1. मेक माय ट्रिप भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से जुड़े विज्ञापन पर हुआ ट्रोल

    भारत-पाक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ट्रैवल कंपनी 'मेक माय ट्रिप' अपने एक विज्ञापन के कारण सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर है. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कंपनी ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के अहमदाबाद संस्करण में एक फुल पेज विज्ञापन दिया था.

    विज्ञापन में पाकिस्तानी फैन्स को टारगेट करते हुए कुछ खास ऑफर का ज़िक्र था. जिसमें लिखा था 'पाकिस्तान के फैन्स को खुला निमंत्रण'. प्यारे पड़ोसियों,आज एक बड़ा दिन होने वाले है. तो, 'अतिथि देवो भव:' का पालन करते हुए हम आपके लिए कुछ दिल खुश कर देने वाले ऑफर लाए हैं -

    भारत-पाक

    इमेज स्रोत, AHMEDABAD TIMES

    अगर पाकिस्तान :

    10 विकेट या 200 रन से हारता है, तो 50% छूट पाएं

    6 विकेट या 100 रन से हारता है, तो 30% छूट पाएं

    3 विकेट या 50 रन से हारता है, तो 10% छूट पाएं

    हो रही आलोचना

    इंटरनेट यूजर्स अब इस विज्ञापन के क्लिप को शेयर कर इसे भद्दा और अपमानजनक बता रहे हैं.

    ज्योत्सना मोहन नाम की एक यूज़र ने लिखा, ''उम्मीद है आपकी ट्रैवल सेवाएं आपके इस विज्ञापन से बेहतर होंगी''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तहसीन पूनावाला ने लिखा, ''बिल्कुल भी अच्छा विज्ञापन नहीं है. अत्यंत अनावश्यक और अवांछित. मेरी राय में मेक माय ट्रिप को विज्ञापन वापस ले लेना चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक यूजर राहुल फर्नांडिस लिखते हैं, ''एक भारतीय होने के नाते मैं इसके लिए हर पाकिस्तानी व्यक्ति से माफी मांगना चाहता हूं. 'यह भारतीय मूल्यों का प्रतिनिधित्व नहीं करता.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    हालांकि कुछ यूजर कंपनी के विज्ञापन को सराह भी रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''मेक माय ट्रिप का भारत-पाकिस्तान प्रोमो सबसे अच्छा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  2. अमेरिका का दावा- रूस को उत्तर कोरिया ने भेजी युद्ध सामग्री की बड़ी खेप

    उत्तर कोरिया-रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी अधिकारियों ने उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया है कि उसने रूस को बड़ी संख्या में सैन्य उपकरण भेजे हैं, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन में होगा.

    अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने हाल के सप्ताहों में 'उपकरणों और युद्ध सामग्री' से भरे एक हज़ार से अधिक कंटेनर भेजे हैं.

    अधिकारियों ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं. साथ ही बताया है कि ये तस्वीरें उत्तर कोरिया के नेजिन में एक साथ खड़े 300 कंटेनरों की हैं.

    बीते महीने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने रूस के साथ संभावित सैन्य सहयोग पर चर्चा की.

    अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इन आपूर्तियों को ट्रैक किया. अमेरिका के अनुसार ये डिलिवरी सात सितंबर से एक अक्टूबर के बीच हुई हैं.

    शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान किर्बी ने कहा, "ये उपकरण समुद्र और रेल के रास्ते दक्षिणपूर्वी रूस भेजे गए गए हैं. ये इलाका यूक्रेन की सीमा से करीब 290 किलोमीटर दूर है."

    किर्बी ने हालांकि ये नहीं बताया कि किस तरह के उपकरणों और हथियारों की आपूर्ति की गई है लेकिन अमेरिका पूर्व में रूस पर उत्तर कोरिया से रॉकेट और अन्य हथियार खरीदने का आरोप लगा चुका है.

    किर्बी ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से सैन्य सामग्री की ये आपूर्ति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों का उल्लंघन करती है.

  3. ग्लोबल वॉर्मिंग बिगाड़ेगी बीयर का स्वाद, वैज्ञानिकों ने चेताया

    बीयर

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/SHUTTERSTOCK

    वैज्ञानिकों ने चेताया है कि ग्लोबल वॉर्मिंग से बीयर का स्वाद बदलता जा रहा है.

    एक ताज़ा शोध से ये पता चलता है कि बीयर को अलग सा कड़वा स्वाद देने वाले यूरोपियन हॉप्स (एक फूल) की मात्रा में गिरावट आ रही है.

    ये भी अनुमान है कि अधिक गर्म, लंबे समय तक गर्म मौसम और शुष्क गर्मियों में स्थिति और खराब हो जाएगी और बीयर और अधिक महंगी हो सकती है.

    शोध करने वाले वैज्ञानिकों ने यूरोपियन हॉप्स की खेती करने वालों को अलग तकनीक अपनाने की सलाह दी है.

    बीयर

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/SHUTTERSTOCK

    बीयर यूरोपीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है. बीयर बनाने की प्रक्रिया के दौरान हॉप्स को उबालने से पहले मिलाया जाता है, ताकि कड़वापन आए.

    हालांकि, इसे बीयर का पूरा स्वाद बदलने के लिए बाद में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस स्टडी में बताया गया है कि 1971 से 1994 और 1995 से 1998 के बीच सुगंधित हॉप्स की औसत पैदावार में कितना बदलाव आया है.

    इसमें बताया है कि इस दौरान इसकी पैदावार में 20 फीसदी कमी आई है. 2020 में कोरोना महामारी के बीच बीयर की कीमत 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यूक्रेन संकट के बाद गैस और दूसरे ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बीयर महंगी हुई है.

  4. इसराइल पर हमास के हमले में किस देश के कितने नागरिकों की मौत?

    हमास-इसराइल जंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीते सप्ताह हमसा की ओर से इसराइल पर किए गए हमले में अब तक 1300 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. समाचार एजेंसी एएफ़पी ने इस हमले में मारे गए 100 से अधिक विदेशियों की सूची तैयार की है. इस सूची में उन विदेशियों की संख्या भी जोड़ी गई है जो हमले के बाद लापता हैं या जिन्हें बंधक बनाया गया है.

    अमेरिका: 27 मौतें

    थाईलैंड: 24 मौतें

    फ़्रांस: 15 मौतें

    नेपाल: 10 मौतें

    अर्जेंटीना: सात मौतें

    यूक्रेन: सात मौतें

    रूस: चार मौतें

    ब्रिटेन: चार मौतें

    चिली: चार मौतें

    ऑस्ट्रिया: तीन मौतें

    बेलारूस: तीन मौतें

    फिलिपींस: तीन मौतें

    ब्राज़ील: तीन मौतें

    पेरू: दो मौतें

    रोमानिया: दो मौतें

    ऑस्ट्रेलिया, अज़रबैजान, कम्बोडिया, आयरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, कोलंबिया, पराग्वे: एक-एक मौतें

    जर्मनी-मेक्सिको: कई लोगों को बंधक बनाया गया

    इटली, पराग्वे, श्रीलंका, तंज़ानिया: कई लापता

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, वर्ल्ड कप: भारत ने टॉस जीता, पाकिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया

    भारत-पाकिस्तान मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है.

    ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है.

    सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल की टीम में वापसी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि वो आज का मुकाबला खेलेंगे.

    वहीं, पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

  6. गौतम गंभीर ने भारत के साथ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की तारीफ़ में क्या कहा?

    गौतम गंभीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी के वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम की तारीफ की है.

    गौतम गंभीर ने कहा,''पाकिस्तान की टीम काफी अच्छी है. इसके पास भी मैच विनर्स है. मुझे पक्का यकीन है कि इंडियन टीम सतर्क होकर खेलेगी. भारत को 100 ओवर अच्छा खेलना होगा. तभी वो इस मैच को जीत पाएगी.''

    दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत ने अब तक टूर्नामेंट में खेले दोनों ही मैचों में जीत का स्वाद चखा है.

    पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद रोहित की पलटन ने अफगानिस्तान को आसानी से हराया था.

  7. LIVE: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्या कह रहे हैं प्रशंसक?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. इसराइली हमले में हमास के एयर फ़ोर्स चीफ़ की मौत की ख़बर

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ग़ज़ा शहर में हमास के हवाई हमले का नेतृत्व करने वाले सीनियर कमांडर मुराद अबु मुराद के इसराइली सैन्य कार्रवाई में मारे जाने की ख़बर है.

    समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुराद अबु मुराद शुक्रवार को हमास के एक ऑपरेशनल सेंटर पर इसराइली सेना के हमले में मारे गए .हमास यहीं से आसमान में अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है.हालांकि हमास ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

    इसराइली अख़बार 'यरुशलम पोस्ट' ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुराद अबु मुराद के मारे जाने की ख़बर दी है.

    इस पोस्ट में मुराद को हमास के एयरफोर्स का चीफ बताया गया है..

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसराइल में शनिवार सुबह से जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसराइली सेना ने कहा है कि उसने हमास के कई ठिकानों पर हमले किए हैं. इससे पहले शुक्रवार को इसराइल ने उत्तरी ग़ज़ा के लोगों को 24 घंटे के भीतर दक्षिणी ग़ज़ा चले जाने को कहा है. शुक्रवार से ही हज़ारों लोगों ने ग़ज़ा के दक्षिणी इलाकों की ओर बढ़ना शुरू कर दिया था.

    यूएन ने इसराइल के इस फरमान की आलोचना करते हुए कहा था कि इससे ये मौजूदा त्रासदी और भयावह हो जाएगी. जबकि इसराइल ने कहा था कि यूएन का ऐसा करना शर्मनाक है.

  9. इसराइली सेना ने उत्तरी ग़ज़ा खाली करने के लिए लोगों को दिया छह घंटे का समय

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तरी ग़ज़ा में रह रहे आम लोगों को इसराइली सेना ने शाम चार बजे तक इलाका खाली करने को कहा है. एक प्रवक्ता के अनुसार उत्तरी ग़ज़ा में रह रहे लोगों को दक्षिण की ओर बढ़ने के लिए दो रास्तों से निकलने की इजाज़त दी गई है.

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) के प्रवक्ता अविचे आद्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 से शाम चार बजे के बीच बिना किसी नुकसान के दो रास्तों से बाहर जा सकते हैं.

    इसराइली सेना के ज़मीनी हमले शुरू होने के बाद ग़ज़ा में रहने वाले लोगों को दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा गया है.

    इस बीच यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ़ बॉरेल ने कहा है कि उत्तरी ग़ज़ा को खाली कराने का इसराइली सेना का आदेश लागू करना "असंभव" है.

    इसराइल की ओर से ज़मीनी हमलों के एलान के बाद शुक्रवार से ही हज़ारों लोगों ने ग़ज़ा के दक्षिणी इलाकों की ओर बढ़ना शुरू कर दिया था.

    बॉरेल ने कहा, "कल्पना कीजिए कि आप ग़ज़ा जैसी स्थिति में 24 घंटे के अंदर 10 लाख से अधिक लोगों को एक से दूसरी जगह ले जा रहे हैं. ये सिर्फ़ मानवीय संकट ही पैदा करेगा."

  10. लाओस में ओडिशा के 35 श्रमिकों को 'बंधक' बनाया गया, नवीन पटनायक ने तुरंत वापस लाने के दिए निर्देश

    ओडिशा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने श्रमिकों को तुरंत वापस लाने के इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

    ओडिशा के 35 श्रमिकों को लाओस में बंधक बनाए जाने की ख़बर है. बताया जा रहा है कि इन लोगों ने उस कंपनी ने बंधक बना रखा है, जिसके लिए ये काम करते थे.

    इन श्रमिकों ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ये कहते दिख रहे हैं कि जिस प्लाइवुड कंपनी में वो काम कर रहे थे उसने डेढ़ महीने पहले अपना काम बंद कर दिया है.

    लेकिन इतने दिनों के बाद भी न तो उन्हें वापस घर लौटने की इजाजत दी जा रही है न ही बकाया वेतन दिया जा रहा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ वीडियो सामने आने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आला अधिकारियों को लाओस में फंसे इन श्रमिकों को वापस लाने के इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

    राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इस निर्देश के बाद ये मामला लाओस में भारतीय दूतावास के सामने उठाया गया है. दूतावास ने आश्वासन दिया है कि वो इन श्रमिकों को सुरक्षित भारत भेजने के लिए हरसंभव कोशिश करेगा.

    श्रमिकों ने अपने गांव के लोगों को भेजे वीडियो में कहा है कि उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं बचे हैं. इसके बावजूद उन्हें भारत लौटने को नहीं दिया जा रहा है.

  11. इसराइली अख़बारों का दावा- ग़ज़ा में इसराइली सेना ने बरामद किए बंधकों के शव

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइली सेना ने शुक्रवार को ग़ज़ा में अपनी ज़मीनी छापेमारी के दौरान कुछ इसराइली नागरिकों के शव बरामद किए हैं.

    इसराइली अख़बारों ने दावा किया है कि ये शव उन लोगों के हैं, जिन्हें हमास ने बंधक बनाया था.

    इसराइली अख़बार 'हारित्ज़' और 'यरुशलम पोस्ट' ने इसराइल डिफेंस फोर्सेज़ के हवाले से ख़बर दी है कि सेना को कई अज्ञात लाशें मिली हैं. इन्हें इसराइली क्षेत्र में लाया जा रहा है. बंधक बनाए गए इन लोगों के कुछ सामान भी ग़ायब हैं.

    'यरुशलम पोस्ट' ने लिखा है कि शुक्रवार को हमास के ठिकानों पर शुरू हुई छापेमारी में इसराइल की पैदल सेना और हथियारबंद यूनिटों ने हिस्सा लिया था.

    इस दौरान हमास के एक ठिकाने पर दबिश के दौरान इसराइली इलाके पर एंटी टैंक मिसाइलों से हमला किया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसराइल ने उत्तरी ग़ज़ा में रह रहे 11 लाख लोगों से 24 घंटों के अंदर दक्षिणी ग़ज़ा की ओर से कूच करने को कहा है.

    हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने इसराइल के इस फरमान की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे ये त्रासदी और भयावह रूप ले लेगी.

    दूसरी ओर, हमास ने लोगों से कहा है कि इसराइल के इस 'फर्जी प्रोपेगेंडा' के झांसे में न आएं.

  12. इसराइल में बीबीसी के पत्रकारों से मारपीट, पुलिस ने बंदूक़ की नोंक पर रोक कर नीचे गिराया

    इसराइल
    इमेज कैप्शन, पुलिस ने बीबीसी के पत्रकारों से कहा, 'जहां हो वहीं रुक जाओ वरना गोली मार दी जाएगी'

    इसराइल पर हमास के हमले को कवर करने पहुंचे बीबीसी के पत्रकारों को इसराइली पुलिस ने पहले बंदूक की नोंक पर रोका और फिर उनके साथ धक्का-मुक्की की.

    उनके साथ ये घटना इसराइली शहर तेल अवीव में हुई. बीबीसी के मुताबिक़ बीबीसी की अरबी सेवा के पत्रकार मुहन्नद तुतुनजी और हेतम अबुदियाब को उस वक्त रोक दिया गया जब वे अपनी कार से एक होटल जा रहे थे.

    उन्हें कार से खींच कर निकाला गया और तलाशी ली गई. इस दौरान उन्हें एक दीवार की ओर धकेला गया. जिस कार से वो सफर कर रहे थे उस पर लाल टेप से 'टीवी' लिखा हुआ था. रोके जाने पर तुतुनजती और अबुदियाब ने पुलिसवालों को अपना आईडी कार्ड भी दिखाया था.

    तुतुनजी ने बताया कि जब तलाशी के दौरान उन्होंने इसका वीडियो बनाना चाहा तो पुलिस ने उन्हें धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया. इस दौरान उनकी गर्दन पर चोट लग गई.

    इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ''पत्रकारों को इसराइल-ग़ज़ा से बगैर किसी अड़चन के रिपोर्टिंग करने देना चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    घटना के बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया, ''बीबीसी न्यूज़ की अरबी सेवा की एक टीम तेल अवीव में तैनात थी. इस टीम की कार पर साफ शब्दों में मीडिया लिखा था. लेकिन इसराइली पुलिस ने पिछली रात उन्हें रोका और उनके साथ मारपीट की.''

    बीबीसी ने इस घटना पर इसराइली पुलिस का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया है.

    पिछले शनिवार को इसराइल पर हमास के हमले के बाद इसराइली सेना ने जवाबी अभियान शुरू किया है.

  13. ऑपरेशन अजय: इसराइल से भारतीयों का दूसरा जत्था वतन पहुंचा

    इसराइल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह इसराइल से पहुंचे भारतीयों का स्वागत करते हुए

    भारत सरकार ने इसराइल में रह रहे भारतीयों को निकालना शुरू कर दिया है.

    'ऑपरेशन अजय' नाम से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शुक्रवार को 200 भारतीय नागरिक वतन वापस लाए गए थे.

    शनिवार को 235 लोगों का दूसरा जत्था लेकर एक और विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा.

    एयरपोर्ट पर इन लोगों का स्वागत करने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह मौजूद थे.

    शुक्रवार को पहले जत्थे का स्वागत केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया था.

    कई राज्य सरकारों ने इसराइल से आ रहे लोगों का स्वागत करने के लिए अपने प्रतिनिधि दिल्ली एयरपोर्ट पर भेजे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसराइल से आने वाले लोगों ने भारत सरकार के इस ऑपरेशन के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. इसराइल का दावा- दक्षिणी लेबनान में हिज़बुल्लाह के 'ठिकानों' पर किया हमला

    लेबनान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, लेबनानी इलाके में इसराइली हमले के बाद उठता धुएं का गुबार

    इसराइली सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए हैं. उसने कहा है कि हाइफ़ा से सटे इलाके में दो ठिकानों का पता लगाने के बाद उसने इन पर हमले किए.

    ये लेबनान की सीमा से सटा इलाका है. हमला लेबनान की ओर से आने वाले एक यूएवी के इसराइली इलाके में घुसने के बाद किया गया.

    पिछले कुछ दिनों के दौरान इसराइली सेना और लेबनान में हिज़बुल्लाह के लड़ाकों के बीच रॉकेट दागे जा रहे हैं. अमेरिका, ब्रिटेन और दूसरे देश हमास की तरह हिज़बुल्लाह को भी चरमपंथी संगठन मानते हैं.

    लेबनान में हिज़बुल्लाह की अच्छी-खासी राजनीतिक और सैन्य मौजूदगी है. इसे ईरान का समर्थन हासिल है.

    सत्ता में न रहते हुए भी लेबनान में हिज़बुल्लाह को काफी ताकतवर माना जाता है. 2006 में इसने इसराइल के साथ भारी युद्ध लड़ा था, जिसमें उसके 1200 लोग मारे गए थे.

  15. लेबनान में रॉयटर्स के पत्रकार की मिसाइल हमले में मौत

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, रॉयटर्स के वीडियो जर्नलिस्ट इस्सम अब्दुल्ला मार्च में एक असाइनमेंट के लिए लेबनान पहुंचे थे.

    दक्षिणी लेबनान में समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक वीडियो जर्नलिस्ट की मिसाइल फायरिंग में मौत हो गई है.

    इस्सम अब्दुल्ला नाम के इस जर्नलिस्ट की मौत के साथ छह और पत्रकार भी घायल हो गए.

    रॉयटर्स की ख़बर के मुताबिक़ अल जज़ीरा, एएफपी और रॉयटर्स के पत्रकार इसराइल की सीमा से सटे लेबनान के दक्षिणी इलाके में काम कर रहे थे.

    इसराइली बॉर्डर पर इस वक्त हिज़बुल्लाह और इसराइल एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. लेबनान के प्रधानमंत्री नज़ीब मिकाती और हिज़बुल्लाह ने इस हादसे के लिए इसराइल को दोषी ठहराया है.

    इसराइल डिफेंस फोर्सेज ने उस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि यूएन में उसके दूत गिलार्ड एरदान ने कहा है, '' इस बात में कोई शक नहीं है कि हमारा अपना काम कर रहे किसी जर्नलिस्ट पर निशाना साधना मकसद नहीं है. लेकिन आप जानते हैं कि युद्ध के हालात में ऐसे हादसे हो सकते हैं.''

    उन्होंने कहा कि इसराइल इस मामले की जांच करेगा. रॉयटर्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस्सम अब्दुल्ला ब्रॉडकास्टर्स के लिए लाइव वीडियो सिग्नल देने के दौरान मारे गए.

    उनका कैमरा पहाड़ियों की ओर था. लेकिन एक बड़े धमाके ने उनका कैमरा हिला दिया. वहां धूल का एक बड़ा गुबार दिखा और फिर चीखने की आवाज आई.

  16. इसराइल का दावा- ग़ज़ा के अंदर शुरू की हमास के ठिकानों पर छापेमारी

    इसराइल

    इमेज स्रोत, EPA

    इसराइली सेना ने ग़ज़ा के इलाक़े में छापेमारी शुरू कर दी है.

    इसराइली सेना ने कहा है कि उसने ग़ज़ा में ''आतंकवादी ठिकानों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को ख़त्म करने के लिए ग़ज़ा में छापेमारी शुरू की है.''

    इसराइली सेना ने ये भी कहा है कि उसने ऐसी जानकारियां भी जुटाई हैं, जिससे उन जगहों की निशानदेही में मदद मिलेगी, जहां बंधकों को रखा गया है.

    सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि वो लगातार हमास के ठिकानों और उनके एंटी टैंक लॉन्चरों पर हमले कर रही है.

  17. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    13 अक्टूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.