अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के दिन के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ख़ास अपील
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवैधानिक प्रोटोकॉल से बंधे लोगों से अपील की है कि वो 22 जनवरी 2024 को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए अयोध्या न आएं.
उन्होंने कहा, “हम हाथ जोड़कर उन लोगों से निवेदन करेंगे जिनके साथ संवैधानिक प्रोटोकॉल जुड़ा हुआ है, वो प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या न आएं.”
“हमारा हाथ जोड़कर निवेदन रहेगा. राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राजदूत इनके साथ एक संवैधानिक प्रोटोकॉल है. 22 जनवरी को उनकी सेवा हम भी नहीं कर पाएंगे और मैं समझता हूं कि स्थानीय प्रशासन भी नहीं कर पाएगा.”
“हम उनसे निवेदन करेंगे कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन न आएं और उसके बाद जिस प्रांत के लोग जब आ रहे हैं उसी राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल आ सकते हैं.”