You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

गज़ा पट्टी के क़रीब रहने वाले इसराइलियों ने बताया हमले के व़क्त का मंज़र

कुछ न्यूज़ चैनलों को फ़ोन कर यहां रहने वाले बता रहे हैं कि वो अपने घरों में फंसे हैं. कुछ ने बताया कि वो गोलियों की आवाज़ सुन रहे हैं और अपने प्रियजनों को ढूंढने में असमर्थ हैं

लाइव कवरेज

दिलनवाज़ पाशा and प्रेरणा

  1. एशियन गेम्स में भारत के 100 पदक पर पीएम मोदी बोले, ‘सीना गर्व से चौड़ा हुआ’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में सौ मेडल जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है, “एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि!”

    उन्होंने लिखा, “भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमें 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल कर लिया है.”

    "मैं अपने एथलीटों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत इस मील के पत्थर को पार कर सका है."

    "हमारे एथलीटों के हर विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास बनाया है और हमारे सीनों को गर्व से चौड़ा कर दिया है."

    "मैं दस अक्तूबर को हमारे एशियाई दल की मेज़बानी करने और एथलीटों के साथ वार्ता करने के लिए तैयार हूं."

    शनिवार को चीन को हांगज़ो में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने सौ मेडल जीत कर कीर्तिमान बना दिया है. ये पहली बार है जब एशियन गेम्स में भारत ने सौ मेडल जीते हैं.

  2. शांति का नोबेल पुरस्कार मिलने पर ईरान के मीडिया के निशाने पर मोहम्मदी

    शुक्रवार को ईरान की जेल में बंद कार्यकर्ता नर्गिस मोहम्मदी को शांति का नोबेल पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद ईरान के मीडिया ने उनकी आलोचना की है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, ईरानी मीडिया ने मोहम्मदी पर ‘आतंकी समूहों के साथ मिलकर काम करने’ और ‘ईरान विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने के आरोप लगाये हैं.

    51 वर्षीय पत्रकार और कार्यकर्ता नर्गिस मोहम्मदी ने बीते दो दशकों में अधिकतर समय अलग-अलग आरोपों के तहत जेल में बिताया है.

    उन पर सरकार विरोधी प्रॉपेगैंडा करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को ख़तरा पहुंचाने के भी आरोप हैं.

    पिछली बार उन्हें नवंबर 2021 में जेल में डाला गया था.

    वहीं ईरान के विदेश मंत्री नासेर कनानी ने मोहम्मदी को नोबेल पुरस्कार दिए जाने के फैसले को पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक कहा है.

    वहीं ईरान के मीडिया ने नर्गिस मोहम्मदी और नोबेल पुरस्कार समिति की आलोचना की है.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, एशियन गेम्सः कबड्डी में गोल्ड मेडल के साथ भारत ने मारी पदकों की सेंचुरी

    भारत ने चीन के हांगज़ो में चल रहे एशियन गेम्स 2022 में अब तक सौ मेडल जीत लिए हैं.

    शुक्रवार तक भारत ने कुल 95 मेडल जीते थे. शनिवार सुबह भारत ने सबसे पहले तीरंदाज़ी में दो मेडल जीते. महिला वर्ग में भारत की ज्योति सुरेखा ने गोल्ड मेडल और अदिति स्वामी ने कांस्य पदक जीता.

    इसके बाद तीरंदाज़ी पुरुष वर्ग का फ़ाइनल दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच ही हुआ. ओजस देवताले ने गोल्ड और अभिषेक वर्मा ने सिल्वर मेडल हासिल किया.

    इसके बाद महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल के साथ भारत के सौ मेडल पूरे हो गए.

    भारत ने कबड्डी के फ़ाइनल में चीनी ताइपे को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

    स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय एथीलटों को मुबारकबाद देते हुए लिखा है, “ये उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. ये दर्शाती है कि मेहनत और जज़्बे से कुछ भी हासिल किया जा सकता है.”

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, एशियन गेम्सः दिन निकलते ही भारत को दो मेडल, एक गोल्ड भी

    एशियन गेम्स में शनिवार सुबह भारत के लिए ख़ास रही.

    भारतीय तीरंदाज़ अदिती स्वामी ने तीरंदाज़ी में कांस्य पदक जीता.

    इसके कुछ ही मिनट बाद ज्योति सुरेखा वेण्णम ने तीरंदाज़ी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

    अदिति ने कंपाउंड विमेन इंडीविजुअल इवेंट में इंडोनेशिया की तीरंदाज़ ज़िलीज़ाती फज़ली को 146-140 के स्कोर से हरा दिया.

    वहीं ज्योति सुरेखा वेण्णम ने इसी इवेंट में दक्षिण कोरिया की चायवोन सो को हराकर गोल्ड अपने नाम किया.

    इन दो मेडल के साथ भारत की कुल मेडल संख्या 97 हो गई है.

  5. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो. ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. 6 अक्टूबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..