आदित्य एल-1 पर आया इसरो का नया अपडेट, दी ये जानकारी
इसरो ने आदित्य एल-1 को लेकर एक अपडेट दिया है जिसमें बताया गया है कि भारत का यह सूर्य अभियान अब तक धरती से रिकॉर्ड 9.2 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and अभिजीत श्रीवास्तव
पाकिस्तान में फिर आत्मघाती हमला
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में चरमपंथी हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
पाकिस्तान में चरमपंथी हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बलूचिस्तान में शुक्रवार को एक और आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें कम से कम 52 लोग मारे गए हैं और लगभग 80 लोग घायल हुए हैं.
इस्लामाबाद स्थित सिक्योरिटी थिंक-टैंक, पाकिस्तान इंस्टिट्यूट फ़ॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज़ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में इस साल के पहले छह महीनों में एक दर्जन से अधिक आत्मघाती हमले हो चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर दो आतंकवादी मारे गए, घुसपैठ की कोशिश नाकामः पुलिस
....में
Author, माजिद जहांगीर
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
इमेज स्रोत, ANI
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कुपवाड़ा ज़िले में नियंत्रण रेखा के माछिल सेक्टर में दो चरमपंथियों को मारने का दावा किया है.
पुलिस ने बताया है कि सूचना मिलने के बाद उसने सेना के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन में दो घुसपैठियों को मारा है.
पुलिस ने एक ट्वीट में बताया, "ख़ुफ़िया विभाग की सूचना मिलने के आधार पर पुलिस और सेना ने एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू की और घुसपैठ करने वाले दो आतंकवादियों को मारा है. इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है.
हालाँकि, पुलिस ने अभी तक मारे गए चरमपंथियों की पहचान नहीं की है.
यूक्रेन में जंग के बीच गांजे के इस्तेमाल पर बहस
वीडियो कैप्शन, रूस से चल रही जंग के बीच यूक्रेन के सैनिक एक बड़े संकट से जूझ रहे हैं.
रूस से चल रही जंग के बीच यूक्रेन के सैनिक एक बड़े संकट से जूझ रहे हैं.
घायल सैनिकों की मदद के लिए यूक्रेन हर तरह के उपाय पर विचार कर रहा है, जिसमें मेडिसिनल गांजा भी शामिल है.
लेकिन यह कितना असरदार होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि मौजूदा क़ानून उसके रिसर्च की इजाज़त नहीं देता है. देखिए कीएव से पॉल एडम की ये रिपोर्ट.
वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैचः रोहित शर्मा ने टॉस जीता, पर बारिश की वजह से मैच में देरी
इमेज स्रोत, Getty Images
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए वॉर्मअप मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया लेकिन बारिश के कारण मैच फ़िलहाल शुरू नहीं हो सका है.
टॉस जीत कर रोहित शर्मा ने कहा कि बल्लेबाज़ी चुनने की कोई ख़ास वजह नहीं है लेकिन अपने गेंदबाज़ों को फ़्रेश रखने के लिए मैं उन्हें दोपहर की गर्मी में बॉलिंग नहीं करना चाहता था.
रोहित बोले वॉर्मअप मैच एक औपचारिकता है, हमने सात-आठ मैच पूरी ताक़त के साथ खेला है.
इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे जोस बटलर ने टॉस के बाद कहा कि टीम लंबी यात्रा के बाद थोड़ी थकी हुई है. वे बोले, "हम वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के साथ मुक़ाबले के लिए तैयार होना और यहां की परिस्थितियों और गर्मी के अनुरूप ख़ुद को ढालना चाहते हैं."
शनिवार को ही ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच भी वॉर्मअप मैच खेला जा रहा है लेकिन वहां भी बारिश की वजह से खेल फिलहाल शुरू नहीं हुआ है.
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के मुक़ाबले 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है.
नागोर्नो काराबाख़ से पलायन जारी
वीडियो कैप्शन, नागोर्नो काराबाख़ से पलायन जारी
अंतरराष्ट्रीय समुदाय नागोर्नो-काराबाख़ को अज़रबैजान का हिस्सा मानता है. लेकिन पिछले क़रीब तीन दशक से इस इलाक़े के ज़्यादातर हिस्सों पर आर्मीनियाई लोगों का क़ब्ज़ा रहा है.
लंबे समय से अज़रबैजान से अलग होने की मुहिम चला रहे अलगाववादी नेता ने गुरुवार को कहा कि वो अपना संघर्ष ख़त्म कर रहे हैं.
अज़रबैजान की हालिया कार्रवाई के बाद से क़रीब 70 हज़ार लोग इस इलाक़े को छोड़कर आर्मीनिया में शरण लेने पहुंच रहे हैं. देखिए बीबीसी संवाददाता सारा रेन्सफ़ोर्ड की रिपोर्ट.
मध्य प्रदेश में बोले राहुल गांधी- देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना, ओबीसी कितने हैं...
इमेज स्रोत, X@INCMP
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक रैली के दौरान देश में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर केंद्र की सत्ता में आई तो देश में भर में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की सटीक संख्या का पता लगाने के लिए कास्ट सेंसस कराया जाएगा.
शाजापुर में जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदुस्तान का एक्स-रे करना है."
"यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें ओबीसी की भागीदारी 5 फ़ीसदी है तो क्या ओबीसी की आबादी 5 फीसदी है? देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना. ओबीसी कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है."
इमेज स्रोत, X@INCMP
सेक्रेटरी लेवल के अधिकारियों में ओबीसी वर्ग की भागीदारी का मुद्दा एक बार फिर से उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा, "कानून आरएसएस वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते."
"एक और सच्चाई यह है कि हिंदुस्तान को 90 अफसर चलाते हैं. मैं हिंदुस्तान के सभी ओबीसी से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है. आप बताइए इन 90 अफसरों में ओबीसी कितने हैं?"
'भारत जोड़ो यात्रा' पर उन्होंने कहा, "ये विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ कांग्रेस, दूसरी तरफ आरएसएस/बीजेपी. एक तरफ गांधी जी, दूसरी तरफ गोडसे."
"एक तरफ मोहब्बत, दूसरी तरफ नफरत. 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हम मध्यप्रदेश में 370 किलोमीटर चले. यात्रा के दौरान हम किसानों, युवाओं और माताओं-बहनों से मिले. उन्होंने मुझसे कहा कि मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है."
इमेज स्रोत, X@INCMP
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, "मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है. जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया. बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए."
"महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया. व्यापम स्कैम में एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया. यहां एमबीबीएस की सीट्स बेची जाती है और पेपर लीक किया जाता है. ये इनका राज है."
किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश के किसानों ने कहा कि यहां सरकार उनके फसलों का सही दाम नहीं देती है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया. हमने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्जा माफ किया लेकिन यहां बीजेपी ने धोखा देकर सरकार चोरी कर ली."
दूसरे विश्व युद्ध के स्पिटफ़ायर विमान
वीडियो कैप्शन, दूसरे विश्वयुद्ध के स्पिटफ़ायर विमान
दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल हुए ब्रितानी विमान स्पिटफ़ायर के बारे में ये माना जाता है कि इन शानदार विमानों का कोई मुक़ाबला नहीं था.
हाल ही में रिटायर्ड सैनिकों के एक समूह को ये विमान दिखाने ले जाया गया. इन पूर्व सैनिकों में से कुछ द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े भी थे.
ये आयोजन एक चैरिटी ने किया था. उन्हें इन विमानों को क़रीब से देखने का मौक़ा मिला. देखिए बीबीसी संवाददाता जॉन मैगुइरे की रिपोर्ट.
मारुति सुजुकी को जीएसटी अथॉरिटी का कारण बताओ नोटिस, 139.3 करोड़ रुपये का है मामला
इमेज स्रोत, ANI
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को जीएसटी अथॉरिटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 139.30 करोड़ रुपये के इस नोटिस में डिमांड इंटरेस्ट और पेनाल्टी शामिल है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ये नोटिस जुलाई 2017 से लेकर अगस्त 2022 तक की अवधि में कुछ सेवाओं पर रिवर्स चार्ज के तहत टैक्स देनदारी से संबंधित है.
कंपनी ने कहा है, "कंपनी इस कारण बताओ नोटिस का जवाब जल्द ही दाखिल करेगी. कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, परिचालन और दूसरी गतिविधियों पर इस नोटिस का असर नहीं पड़ेगा."
कंपनी ने कहा है कि इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उसके समर्थन में फैसला दिया है.
"इस अदालत ने केंद्रीय आबकारी विभाग के नोटिस को खारिज कर दिया था. विभाग ने जून से 2006 से 2011 तक की अवधि के लिए ये नोटिस जारी किया था.''
कनाडा में ‘नाज़ियों’ की मौजूदगी और हिटलर को यूक्रेन की मदद का क्या है इतिहास
राजस्थानः कोचिंग संस्थान असेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट सार्वजनिक नहीं करेंगे, नई गाइडलाइंस जारी
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Pradeep Gaur/Mint via Getty Images
कोटा में लगातार हो रही कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत के कारण और समाधान के लिए राज्य सरकार ने एक हाई पावर कमेटी का गठन किया था.
कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने कोचिंग स्टूडेंट्स में तनाव कम करने और उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहत करने के लिए गाइडलाइंस-2023 जारी की हैं.
सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस-2023 में कोचिंग स्टूडेंट्स में बढ़ते तनाव, मानसिक दबाव और आत्महत्याओं के पीछे के कारणों का भी ज़िक्र किया गया है.
इमेज स्रोत, Pradeep Gaur/Mint via Getty Images
क्या हैं नई गाइडलाइंस
गाइडलाइंस के मुताबिक़ अब कोचिंग संस्थान असेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट सार्वजनिक नहीं करेंगे.
असेसमेंट टेस्ट का लगातार विश्लेषण करते हुए कम नंबर वाले स्टूडेंट्स की विशेष काउंसलिंग करें.
कोचिंग संचालक, हॉस्टल या पीजी संचालक, कोचिंग संस्थान स्टूडेंट्स को 9वीं कक्षा से पहले कोचिंग में प्रवेश लेने को प्रोत्साहित नहीं करें.
वर्तमान में कोचिंग कर रहे स्टूडेंट्स कोचिंग छोड़ना चाहें तो उन्हें बाक़ी फीस लौटाएं.
स्टूडेंट्स को कोचिंग में एडमिशन से पहले स्क्रीनिंग टेस्ट से उनकी क्षमता का आंकलन करें.
इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA
ऑरिएंटेशन और काउंसलिंग के ज़रिए स्टूडेंट की अभिरुचि का आंकलन करने के बाद एडमिशन दें.
अभिभावकों की भी काउंसलिंग की जाए. कोचिंग में असेसमेंट टेस्ट के परिणाम के आधार पर बैच नहीं बनाएं.
कोचिंग क्लास के दौरान फ़िजिकल एनवायरमेंट का विशेष ध्यान रखा जाए.
कोचिंग संस्थान अपने संचालकों, स्टाफ, फैकल्टी की गेटकीपर ट्रेनिंग ज़रूर कराएं.
तीन महीने में एक बार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पैरेंट-टीचर मीटिंग करें और उसका रिकॉर्ड रखा जाए.
इमेज स्रोत, Pradeep Gaur/Mint via Getty Images
कोचिंग संस्थान सप्ताह में एक दिन का पूर्ण अवकाश रखें. अवकाश के अगले दिन टेस्ट नहीं लें.
लोकप्रिय त्योहारों पर लंबे अवकाश की व्यवस्था को कस्टमाइज किया जाए, जिससे स्टूडेंट्स अपने परिवार के साथ भावनात्मक रूप से मज़बूत बन सकें.
स्टूडेंट्स की 45 दिन, 90 दिन और 120 दिन पर तीन काउंसलिंग करें. इस दौरान यदि स्टूडेंट की परफॉर्मेंस में सुधार नहीं नज़र आता है तो पैरेंट को बुलाकर कैरियर ऑप्शन्स बताएं.
कोचिंग संस्थान में टेली मानस के टोल फ्री नंबर डिस्पले करें और बैग, आईकार्ड, पैन, बुक पर भी यह नंबर लिखे जाएं.
इमेज स्रोत, Pradeep Gaur/Mint via Getty Images
स्टूडेंट्स के साथ भेदभाव नहीं करने और स्टूडेंट्स को एसे व्यक्तियों के बारे में बताएं जिन्होंने कोचिंग में असफलता के बावजूद अन्य क्षेत्रों में सफ़लता हासिल की हो.
हॉस्टल और पीजी संचालकों को क्षमता से अधिक बच्चे नहीं रखें. पीजी छोड़ने पर बाक़ी शुल्क वापस किया जाए.
सीसीटीवी लगाए जाएं और उसका डेटा सुरक्षित रखा जाए.
गाइडलाइंस में कोचिंग स्टूडेंट्स को सहूलियत के लिए पुलिस-प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है.
इमेज स्रोत, Pradeep Gaur/Mint via Getty Images
सरकार ने गठित की थी हाई पावर कमेटी
कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत पर चिंता ज़ाहिर करते हुए 18 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोचिंग संचालकों के साथ बैठक की थी.
बैठक के बाद स्टूडेंट्स के मौत के कारण को जानने और समाधान के लिए 24 अगस्त को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई थी.
कमेटी ने कोचिंग संचालकों, हॉस्टल और पीजी संचालकों, स्टूडेंट्स, अभिभावकों, शिक्षाविदों, मनोवैज्ञानिक सलाहकारों समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर सुझाव लिए थे.
19 सितंबर को कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी, जिसे स्वीकार कर नई गाइडलाइंस जारी की गई है.
इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images
आत्महत्याओं के पीछे कारण
सरकार की ओर से गठित कमेटी ने स्टूडेंट्स की लगातार हो रही मौत के कारणों को भी चिह्नित किया है.
गाइडलाइंस के अनुसार कोचिंग टेस्ट में ज़्यादा कॉम्पटीशन, सिलेबस एवं टेस्ट पेपर का अधिक कठिन होने से स्टूडेंट्स में मानसिक तनाव और निराशा.
स्टूडेंट्स की योग्यता, रुचि और क्षमता से अधिक पढ़ाई का बोझ और अभिभावकों की ज़्यादा उम्मीदें.
टीन एज में व्यवहारात्मक परिवर्तन, परिवार से दूरी.
कोचिंग संस्थानों का बिज़ी शेड्यूल और छुट्टियों के अभाव को भी प्रमुख कारण माना गया है.
कोचिंग हब कोटा में साल 2023 में अब तक 26 स्टूडेंट्स की मौत हो चुकी है.
कनाडा को लेकर अब बांग्लादेश ने किया ये बड़ा दावा - प्रेस रिव्यू
पंजाब में किसानों के 'रेल रोको आंदोलन' का तीसरा दिन, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
इमेज स्रोत, ANI
हाल में आई बाढ़ की वजह से बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजे, न्यूनतम समर्थन मूल्य की लीगल गारंटी और कर्ज माफी के मुद्दे पर पंजाब के किसानों का रेक रोको आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है.
इस विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब से होकर गुजरने वाली रेल सेवाएं बाधित हुई हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और कुछ गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है.
इमेज स्रोत, ANI
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदकोट, समराला, मोगा, होशियारपुर, गुरदासपुर, जलंधर, तरण-तारण, संगरूर, पटियाला, फिरोज़पुर, बठिण्डा और अमृतसर में कई जगहों पर किसान रेल की पटरियों पर बैठकर धरना दे रहे हैं.
इस विरोध प्रदर्शन की वजह से पंजाब और हरियाणा में बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है.
इमेज स्रोत, ANI
कौन हैं वो अमेरिकी सांसद जिन्होंने हिंदू, सिख लोगों के लिए गुट बनाया
ब्रेकिंग न्यूज़, बॉक्सिंगः 54 किलो भारवर्ग में प्रीति पवार सेमीफ़ाइनल में, पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वॉलिफ़ाई किया
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रीति पवार (दाएं) - फाइल फोटो
भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार एशियन गेम्स में महिलाओं के 54 किलो भार वर्ग के लिए बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.
प्रीति पवार ने 54 किलो भार वर्ग में कजाकिस्तान की ज़ाइना शिकरबेकोवा
को चार-एक से हराया. इस मुकाबले में प्रीति शुरू से ही हावी रहीं.
पवार के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत का एक और पदक पक्का हो गया है. इसके साथ ही प्रीति ने ओलंपिक के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
19 वर्षीय प्रीति पवार ने रविवार को जॉर्डन की सिलिना अलहसनात को हराकर महिलाओं के 54 किलो वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में एंट्री की थी.
भारत इस एशियन गेम्स में अब तक 34 पदक जीत चुका है. इनमें आठ गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
पदक तालिका में सबसे ऊपर चीन है, जिसने 106 गोल्ड, 65 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज समेत 204 पदक जीते हैं.
खालिस्तानी आंदोलन के तार कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन से जुड़ने की पूरी कहानी- विवेचना
मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव: आज दूसरे दौर की वोटिंग
इमेज स्रोत, REUTERS/Dhahau Naseem
इमेज कैप्शन, इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
मालदीव में राष्ट्रपति चुनावों के लिए आज दूसरे दिन की वोटिंग हो रही है. माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीज़ों के साथ ये स्पष्ट हो जाएगा कि इस द्विपीय देश पर चीन और भारत में से किसका असर अधिक है.
मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह फिर से चुने जाने के लिए जनादेश मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ़, उन्हें विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज़्ज़ु से कड़ी चुनौती मिलती हुई दिखाई दे रही है.
राष्ट्रपति सोलिह भारत से मालदीव के क़रीबी रिश्तों के हिमायती माने जाते हैं तो मुइज़्ज़ु इसके उलट चीन के तरफ़दार के तौर पर देखे जाते हैं.
पहले राउंड की वोटिंग में मुइज़्ज़ु को बढ़त मिली थी लेकिन चुनाव जीतने के लिए ज़रूरी समर्थन हासिल करने में वे नाकाम रहे थे.
चीन और और दोनों ही मालदीव को रणनीतिक रूप से अहम सहयोगी देश के तौर पर देखते हैं. मालदीव में दोनों ही देशों ने भारी पैमाने पर निवेश कर रखा है.
चीन की ख़राब आर्थिक हालत से क्या दूसरे देशों को परेशान होना चाहिए?
एशियन गेम्स: फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले क्या बोले नीरज चोपड़ा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, नीरज चोपड़ा (फाइल फोटो)
भारत के दिग्गज जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि एशियन गेम्स में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है.
चीन के हांगज़ो शहर में चल रहे एशियाई खेलों में नीरज का फ़ाइनल मुक़ाबला 4 अक्टूबर को है.
इससे पहले शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो यहां अच्छा महसूस कर रहे हैं. हांगज़ो के गेम्स विलेज में माहौल सकारात्मक है.
उन्होंने कहा, ''पिछले एशियाई खेलों में मैंने गोल्ड मेडल जीता था. इस बार भी मैं इसमें हिस्सा ले रहा हूं. मेरा फ़ाइनल मुक़ाबला 4 अक्टूबर को है. यहां का माहौल अच्छा है."
"मैं चोट से बचाव की कोशिश करता हूं और अपनी तकनीक को बेहतर करने में लगा रहता हूं.. यहां का स्टेडियम बड़ा है और मुझे इस तरह के मैदान में खेलने में मज़ा आता है.''
ब्रेकिंग न्यूज़, एशियन गेम्स: भारत ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड मुक़ाबले का सिल्वर
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, एशियन गेम्स
चीन के हांगज़ो में चल रहे एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या तडिगोल सुब्बाराजू ने दस मीटर एयर पिस्टल निशानेबाज़ी में मिक्स्ड मुकाबले का सिल्वर मेडल जीता है.
इससे पहले भारतीय महिला निशानेबाज़ों ने 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता था.
ऐशा सिंह के नेतृत्व में दस मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भारतीय महिलाओं की टीम ने 1731 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता था.
भारत अब तक इन खेलों में 34 पदक जीत चुका है. इनमें आठ गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
पदक तालिका में सबसे ऊपर चीन है, जिसने 106 गोल्ड, 65 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज समेत 204 पदक जीते हैं.
जयशंकर बोले- निज्जर की मौत पर कनाडा से हो सकती है बात
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि खालिस्तानी समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की मौत के मामले में भारत और कनाडा को मिल-बैठ कर मतभेद सुलझाने होंगे.
शुक्रवार को जयशंकर ने वॉशिंगटन में भारतीय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों पर कनाडा के आरोपों से जुड़ी जानकारियों पर गौर करने के लिए तैयार है.
निज्जर की 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हत्या कर दी गई थी.
जयशंकर ने कहा, ''कनाडा की ओर से निज्जर की मौत में भारतीय एजेंसियों का हाथ होने की आशंका जताई गई है. भारतीय एजेंसियों पर कुछ आरोप लगाए गए हैं. लेकिन हमने उन्हें साफ बता दिया है कि ये भारत की नीति नहीं है. अगर कनाडा की ओर से कोई खास या संबंधित जानकारी साझा की जाती है तो हम हमेशा इस पर गौर करने के लिए तैयार हैं.''
उन्होंने कहा कि बड़ा मुद्दा ये है कि कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों को जो छूट मिली हुई है उस पर ध्यान देने और इससे पैदा समस्या सुलझाने की ज़रूरत है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने देश की संसद में कहा था कि खालिस्तान समर्थन नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ हो सकता है. इसके बाद भारत और कनाडा के राजनयिक रिश्ते खराब हो गए हैं.