राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बोले- मनोज झा ने किसी का अपमान नहीं किया

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि 'राज्यसभा सांसद मनोज झा विद्वान आदमी हैं और वो सही बात बोले हैं.'

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. भारत में स्वागत पर पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आज़म ने शेयर की ये इंस्टा स्टोरी

    बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान की क्रिकेट टीम बुधवार को विश्वकप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने भारत पहुंची.

    जब पाकिस्तानी खिलाड़ी हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे तो प्रशंसकों की भीड़ ने टीम के कप्तान बाबर आज़म और अन्य खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया.

    साल 2016 के बाद पहली बार पाकिस्तान की टीम भारत आई है.

    बाबर आज़म ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा- “ हैदराबाद में लोगों का प्यार और सपोर्ट देखकर अभिभूत हूं.”

    क्रिकेट वर्ल्ड कप का महा मुकाबला पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है. पाकिस्तानी टीम ओपनिंग वॉर्म-अप मैच न्यूज़ीलैंड के साथ 29 सितंबर को खेलेगी.

    बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, Instagram

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा समयसारिणी से 48 घंटे पहले वीज़ा मिला. दोनों ही देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध होने की वजह से ये टीमें सिर्फ़ एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स में ही एक-दूसरे का सामना कर रही थी.

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मैनेजमेंट कमेटी के प्रमुख ज़ाका अशरफ़ ने टीम के रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, "बीसीसीआई ने आईसीसी को आश्वासन दिया है कि सभी टीमों को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और अच्छे से उनकी देखभाल की जाएगी. ऐसे में हम ये उम्मीद नहीं करते हैं कि उनका बर्ताव हमारी टीम के लिए अलग होगा. मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम को कोई दिक्कत होगी."

  2. मध्य प्रदेश: उज्जैन में नाबालिग़ से रेप के आरोप में एक संदिग्ध हिरासत में

      • Author, समीर ख़ान
      • पदनाम, समीर ख़ान, इंदौर से बीबीसी हिंदी के लिए
    मध्य प्रदेश में नाबालिग़ से बलात्कार

    इमेज स्रोत, ISTOCK

    मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक नाबालिग़ के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. 12 साल की बच्ची को घायल अवस्था में इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आईसीयू में उसका इलाज किया जा रहा है.

    पुलिस ने सीसीटीवी फ़ुटेज की जांच के बाद संदेह के आधार पर एक ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है.

    मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा, “इस मामले में एक एसआईटी का गठन कर दिया गया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

    सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित बच्ची घायल हालत में दिख रही है. कहा जा रहा है कि लड़की ने कई लोगों से मदद भी मांगी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.

    इंदौर पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति आचार्य राहुल शर्मा नाम ने बाद में इस लड़की के बारे में पुलिस को फ़ोन पर सूचना दी तब लड़की को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बाद में उसे इंदौर रेफ़र किया गया.

    पुलिस ने अब तक दो सीसीटीवी फुटेज बरामद किए गए हैं जिसके आधार पर जांच की जा रही है. उज्जैन के एसपी सचिन वर्मा का कहना है कि इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है.

    उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा, “लड़की की मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आई है. शक के आधार पर एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया गया है. उसके ऑटो पर ख़ून के कुछ धब्बे पाए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है. लड़की का इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत में काफ़ी सुधार है. बच्ची की सर्जरी सफल रही.”

  3. कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    एमएस स्वामीनाथन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. एमएस स्वामीनाथन का गुरुवार को निधन हो गया.

    98 साल के स्वामीनाथन ने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भारत में कम आय वाले किसानों के लिए अधिक धान उगाना मुमकिन हो सका.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डॉ. स्वामीनाथन ने देश में 'हरित क्रांति' लाने के लिए दो केंद्रीय कृषि मंत्रियों सी. सुब्रमण्यम (1964-67) और जगजीवन राम (1967-70 और 1974-77) के साथ मिलकर काम किया.

    इस क्रांति ने देश में धान के साथ-साथ गेहूं की उपज को काफ़ी बढ़ा दिया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एम एस स्वामीनाथन ने चेन्नई में आखिरी सांसें लीं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम एस स्वामीनाथन के निधन पर शोक व्यक्त किया.

    उन्होंने लिखा, "डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन जी के निधन से बहुत दुखी हूं. हमारे देश के इतिहास में बेहद नाज़ुक वक्त में, कृषि क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण काम ने लाखों लोगों के जीवन को सुधारा और हमारे देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई. "

  4. कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा एक पुराने ड्रग्स केस में गिरफ़्तार, पार्टी ने दी ये प्रतिक्रिया

    सुखपाल सिंह खैरा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सुखपाल सिंह खैरा

    पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार को ड्रग्स के एक पुराने केस में उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ़्तार कर लिया गया.

    पंजाब पुलिस ने ये कार्रवाई साल 2015 के एक केस में की है.

    खैरा की गिरफ़्तारी को कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां बदले की भावना से प्रेरित बता रही हैं.

    कांग्रेस ने इस गिरफ़्तारी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, "अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ़्तारी सत्ता के दुरुपयोग और प्रतिशोध का एक सबूत है. अन्याय के खिलाफ उनकी बुलंद आवाज़ को दबाने की इस ओछी साजिश के ख़िलाफ़ उनके साथ पूरा कांग्रेस परिवार खड़ा है.”

    “हम झुकने को तैयार नहीं हैं, रुकने को तैयार नहीं हैं.हम लड़ेंगे और जीतेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने इस गिरफ़्तारी पर कहा है, “ इनके पास ना नीति है ना कोई योजना इसलिए ये लोग आपस में सिर-फुटव्वल कर रहे हैं. इनका कंफ्यूजन हर तरफ़ दिखाई दे रहा है, ये लोग लीडर बाइ च्वाइस चुनना चाह रहे हैं और उसके लिए अपने में ही सांप-सीढ़ी का खेल खेल रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है, “ बीते दिनों जगनमोहन रेड्डी की सरकार में ऐसा ही कुछ चंद्रबाबू नायडू के लिए हुआ. मैंने तब भी कहा था कि ये सरकारें मोदी-अमित शाह मॉडल से सीख रही हैं, ये अच्छी बात नहीं है. अगर ये ऐसे ही चलता रहा तो एक समय ऐसा आएगा जब हर सरकार अपनी पूर्ववर्ती सरकार के नेताओं को जेल में डाल देंगी. ”

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    जब पुलिस खैरा के आवास पर पहुंची तो नेता इस घटना का फेसबुक पर लाइव कर रहे थे. वीडियो में खैरा पुलिस से सवाल पूछ दिख रहे हैं जिसके जवाब में पुलिस कहती है कि पुलिस एक पुराने ड्रग्स तस्करी के केस की जांच कर रही है.

  5. मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, केंद्र ने कश्मीर के सीनियर आईपीएस अधिकारी को भेजा

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मणिपुर में मई महीने से जारी हिंसा एक बार फिर तेज़ हो गई है.

    हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राकेश बलवल को मणिपुर मैं तैनात करने का फ़ैसला लिया है.

    साल 2012 के मणिपुर कैडर के आईएएस अधिकारी राकेश बलवल को जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग दी गई थी. अब मणिपुर में बढ़ती हिंसा को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें उनके गृह कैडर में वापस तैनात करने का फ़ैसला किया है.

    मणिपुर में जुलाई से लापता दो मैतेई छात्रों की हत्या की पुष्टि के बाद इंफ़ाल में हिंसा एक बार फिर तेज़ हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बुधवार को भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और इंफ़ाल में एक नेता के घर पर हमले की कोशिश की. पुलिस की गाड़ी को आग लगाई और एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उनके हथियार छीन लिये.

    मणिपुर पुलिस ने बुधवार रात को बयान जारी करते हुए बताया, “अनियंत्रित भीड़ ने एक नेता के घर पर हमला करने की कोशिश की, सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को खदेड़ा. बेकाबू भीड़ ने पुलिस की एक जिप्सी को निशाना बनाकर उसे जला दिया, जबकि एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उनका हथियार छीन लिया.”

    “मणिपुर पुलिस इस तरह की कार्रवाई की निंदा करती है और ऐसे उपद्रवियों से निपटने के लिए सख़्त क़दम उठाएगी. हथियारों की बरामदगी और बदमाशों की पकड़ने के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है.”

  6. कनाडा के भारत पर आरोपों को लेकर बोलीं अमेरिकी सांसद तो प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया ये जवाब

    इल्हान उमर- प्रियंका चतुर्वेदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इल्हान उमर- प्रियंका चतुर्वेदी

    अमेरिका की मिनेसोटा से सांसद इल्हान उमर ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि ये बेहद संजीदा हैं.

    उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को भी ये बताना चाहिए कि क्या ऐसा कोई ऑपरेशन हमारे देश में भी किया गया है.

    इल्हान उमर के इस बयान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सासंद प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार किया है.

    उन्होंने इल्हाना के ट्वीट पर लिखा- “ बैठ जाइए सांसद महोदया, बतौर भारतीय सासंद मैं आग्रह करती हूं कि भारतीय विदेश मंत्रालय इस बात की जांच करे कि कैसे अमेरिका की एक निर्वाचित प्रतिनिधि पाकिस्तान के वित्त पोषित पीओके यात्रा के ज़रिए जम्मू-कश्मीर की शांति में दखलअंदाज़ी कर रही हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल, इल्हान उमर ने भारत पर लगाए गए कनाडा के आरोपों को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था- “ कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ होने का आरोप बेहद चिंताजनक है. अमेरिका को कनाडा की जांच का पूरा समर्थन करना चाहिए."

    उन्होंने कहा, “हम अनुरोध करते हैं कि इस बात की ब्रीफ़िंग की जाए कि क्या अमेरिका में भी इसी तरह के ऑपरेशन चल रहे हैं?”

    हाल ही में उमर ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर का दौरा किया था. ऐसा बहुत कम होता है कि कोई निर्वाचित अमेरिकी सांसद पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर का दौरा करे.

    उनके इस दौरे की भारत ने कड़ी आलोचना की थी.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था,“मैंने नोट किया है कि उन्होंने भारतीय केंद्र शासित प्रदेश के एक हिस्से का दौरा किया है. जिस पर वर्तमान में पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है. हम इस दौरे की कड़ी निंदा करते हैं.”

    इल्हान उमर ने अपने दौरे के दौरान कहा था- “ मैं नहीं मानती कि कश्मीर के बारे में अमेरिकी कांग्रेस में ही नहीं बल्कि अमेरिकी प्रशासन में भी उस हद तक बात की जा रही है, जितनी की जाती चाहिए.”

    जस्टिन ट्रूडो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत-कनाडा विवाद

    बीते सप्ताह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश की संसद में आशंका जताई थी कि खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है.

    भारत ने कनाडा के इस आरोप के ख़ारिज करते हुए इसे बेतुका और प्रेरित बताया.

    इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया.

    दोनों देशों ने एक दूसरे देशों के एक-एक राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है.

    भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीज़ा सेवा फिलहाल रोक दी है.

    कनाडा इस मामले की जांच कर रहा है. अमेरिका का कहना है कि ये आरोप गंभीर हैं और भारत को इस जांच में सहयोग करना चाहिए.

    हालांकि कनाडा के पास किस तरह के सबूत हैं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

  7. मेनका गांधी के ‘गायों को बेचने वाले’ बयान पर इस्कॉन का आया जवाब

    मेनका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी सांसद मेनका गांधी के उस बयान पर इस्कॉन ने जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्कॉन गौवंश कसाइयों को बेचता है.

    इस्कॉन के कम्यूनिकेशन डायरेक्ट व्रजेंद्र नंदन दास ने कहा है कि मेनका गांधी का बयान निराधार और झूठा है.

    उन्होंने कहा, “इस्कॉन मेनका गांधी के गलत और झूठे बयान की निंदा करता है. उन्होंने बेबुनियाद बयान दिया है. इस्कॉन की अनंतपुर गौशाला में 240 से ज्यादा गायें हैं जो बिल्कुल दूध नहीं देतीं, वहां सिर्फ 18-19 गायें ही दूध देती हैं. सभी गायों की बहुत ही स्नेह से देखभाल की जाती है. गौशाला का दौरा करने पहुंचे डीएम, सांसद, विधायक और स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा था कि मेनका गांधी का बयान बिल्कुल गलत है.”

    मेनका गांधी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रही हैं कि “इस्कॉन सबसे बड़े धोखेबाज़ हैं, वो लोग अपनी गौशाला से गाएं कसाइयों को बेंचते हैं. ”

    वीडियो में मेनका गांधी कह रही हैं, “इस्कॉन अपनी सारी गायें कसाईयों को बेच रहा है और उनसे ज्यादा यह काम कोई नहीं करता. ये वही हैं जो सड़क पर ‘हरे राम हरे कृष्णा’ का जाप करते हुए घूमते हैं और कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है. ”

    “ मैंने हाल ही में उनकी अनंतपुर गौशाला (आंध्र प्रदेश में) का दौरा किया और वहां एक भी गाय अच्छी हालत में नहीं मिली. गौशाला में ऐसी कोई गाय नहीं है जो दूध ना देती हो, कोई बछड़ा नहीं था, जिसका मतलब है कि सभी को बेच दिया गया था.”

    हालांकि ये वीडियो नया है या पुराना इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.

  8. निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने के ‘स्पष्ट संकेत’ हैं- जगमीत सिंह

    जगमीत सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और जस्टिन ट्रूडो की सरकार के सहयोगी जगमीत सिंह ने कहा है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में विदेशी सरकार (भारत) के शामिल होने के "स्पष्ट" संकेत है.

    जगमीत सिंह ने ओटावा में पत्रकारों से कहा- “जैसा कि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने सार्वजनिक रूप से साझा किया है, कनाडा की इटेलिजेंस इस ओर साफ़ इशारा करती है कि कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या कर दी गई और एक विदेशी सरकार इसमें शामिल थी.”

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एनडीपी नेता ने कहा- “ये असाधारण इंटेलिजेंस है और यही कारण है कि हम कनाडा सरकार से आग्रह करते रहेंगे कि इसकी गहन जांच हो ताकि ज़िम्मेदार लोगों को सामने लाया जा सके ”

    जगमीत सिंह की पार्टी कनाडा के हाउस ऑफ़ कॉमन्स की चौथी सबसे बड़ी पार्टी है.

    जगमीत सिंह ने वैंकुवर सन से बात करते हुए कहा कि उन्हें पूर्व गवर्नर-जनरल डेविड जॉनसन द्वारा तैयार किए गए मटीरियल पर ब्रीफिंग मिली है. डेविड जॉनसन को निज्जर की हत्या के मामले पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए स्पेशल रेपोर्टर नियुक्त किया गया था.

    हालांकि उन्होंने अब इस पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    जगमीत सिंह ने कहा है- “ गोपनीयता बरकरार रखने की शर्त पर मैंने जॉनसन की रिपोर्ट के दस्तावेज़ देखे हैं और दो चीजें मेरे लिए बहुत स्पष्ट थीं. एक कि रिपोर्ट पुष्टि करती है कि हमें इस मामले की सार्वजनिक जांच करनी चाहिए.”

    “ दूसरा- दस्तावेज़ों को पढ़ने के बाद, यह पता चलता है कि प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से तात्काल कार्रवाई नहीं की गई. प्रधानमंत्री ने इंटेलीजेंस के बावजूद तत्परता नहीं दिखायी. ”

    बीते सप्ताह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश की संसद में कहा था कि खलिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है. कनाडा को इस बात के विश्वसनीय सबूत मिले हैं.

    भारत ने कनाडा के इस आरोप के ख़ारिज करते हुए इसे बेतुका और प्रेरित बताया.

    इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया.

    दोनों देशों ने एक दूसरे देशों के एक-एक राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है.

    भारत ने कनाडा में वीज़ा सेवा फिलहाल रोक दी है.

    कनाडा इस मामले की जांच कर रहा है. अमेरिका का कहना है कि ये आरोप गंभीर हैं और भारत को इस जांच में सहयोग करना चाहिए.

    हालांकि कनाडा के पास किस तरह के सबूत हैं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

  9. एशियन गेम्स: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, 10मी एयर पिस्टल में पुरुषों की टीम को मिला गोल्ड

    रोशिबिना देवी

    इमेज स्रोत, SAI/Twitter

    इमेज कैप्शन, रोशिबिना देवी

    चीन में चल रहे एशियन गेम्स के 5वें दिन रोशिबिना देवी नाओरेम ने वुशु में महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर जीता है.

    इसके अलावा, भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता है.

    शूटिंग टीम में सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा, शिवा नरवाल शामिल थे.

    अब तक भारत ने एशियन गेम्स में कुल 23 मेडल जीत लिये हैं.

    गुरुवार की शाम को भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला जापान की टीम से है, जिस पर सबकी नज़र है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले बुधवार को मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम मुकाबले में 1759 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता था. सिफ़त कौर ने भी देश के लिए गोल्ड जीता.

    भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता .

  10. दिल्ली में 26 साल के युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद घर पर हुई मौत, पुलिस ने क्या बताया

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाक़े में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 26 साल के मोहम्मद इसरार नाम के शख़्स पर 'गणेश पूजा का प्रसाद' चुराने का शक था.

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय एन टिर्की ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “ 26 सितंबर की देर रात पीसीआर कॉल आया और लड़के के पिता ने किया था. उन्होंने कहा- मेरे बेटे को मार दिया. मौक़े पर हम पहुँचे. ई-ब्लॉक की झुग्गियों में घर था और घर के बाहर ही 26 साल के इसरार का शव रखा था. चोट के निशान बहुत नहीं दिख रहे थे. थोड़े निशान माथे पर थे तो समझ में नहीं आ रहा था कि आख़िर क्या हुआ है. फिर हमें पता चला कि सुबह उसके साथ मारपीट हुई है. हमने उनके शव को शवगृह में रखा है. उनका पोस्टमॉर्टम होना है. ”

    पुलिस ने कहा, ''जो शुरुआती जानकारी हमें मिली है, उसके मुताबिक़ लड़के को 26 सितंबर की सुबह पांच बजे के आसपास उसी इलाके के जी ब्लॉक में कुछ लड़कों ने रोका, उन्हें शक था कि इसरार चोर है. ये जानकारी मिली है कि लड़का मानसिक रूप से अस्वस्थ था तो उन लोगों ने कुछ सवाल पूछे. शायद इसरार जवाब नहीं दे सका तो उन लोगों ने इसे बांध कर पीटा और उसके बाद छोड़ दिया. इसरार घर आया और पूरा दिन घर पर ही था और शाम को सात बजे के आस-पास उसकी मौत हो गई. परिवार ने पुलिस को सूचना दी. हमने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं.”

    पुलिस ने बताया कि इसरार के पिता फल का ठेला लगाते हैं.

    पुलिस ने कहा- “देर शाम साढे छह जब इसरार के पिता घर पहुंचे तो बेटे की मौत हो गई. ऐसे में उनके पिता को खुद बहुत कुछ नहीं पता था जो वो हमें बता सकते.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. मणिपुर: दो छात्रों की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन तेज़, पुलिस से मारपीट, गाड़ी जलाई

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मणिपुर में जुलाई से गायब दो मैतेई छात्रों की मौत की पुष्टि के बाद राज़धानी इंफ़ाल में हिंसा और विरोध प्रदर्शन फिर तेज़ हो गया है.

    बुधवार को भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और इंफ़ाल में एक नेता के घर पर हमले की कोशिश की. पुलिस की गाड़ी को आग लगाई और एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उनके हथियार छीन लिये.

    मणिपुर पुलिस ने बुधवार रात को बयान जारी करते हुए बताया, “अनियंत्रित भीड़ ने एक नेता के घर पर हमला करने की कोशिश की, सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को खदेड़ा. बेकाबू भीड़ ने पुलिस की एक जिप्सी को निशाना बनाकर उसे जला दिया, जबकि एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उनका हथियार छीन लिया.”

    “मणिपुर पुलिस इस तरह की कार्रवाई की निंदा करती है और ऐसे उपद्रवियों से निपटने के लिए सख़्त क़दम उठाएगी. हथियारों की बरामदगी और बदमाशों की पकड़ने के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है.”

    हालात को देखते हुए इंफ़ाल में कर्फ़्यू में दी जा रही ढील रोक दी गई है और पूरी तरह कर्फ़्यू लागू कर दिया गया है.

    इससे पहले मणिपुर पुलिस ने बताया था कि दो छात्रों की मौत की ख़बर के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन बढ़ गए हैं और पुलिस “कम से कम बलप्रयोग” कर प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस कोशिश में कुछ लोग घायल हुए हैं.

    पुलिस ने अपने बयान में कहा-“ भीड़ में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर लोहे के टुकड़ों और पत्थरों (मार्बल) का इस्तेमाल किया. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए न्यूनतम बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े जिसमें कुछ लोग घायल हो गए.”

    पुलिस की ओर से ये बयान तब सामने आया जब इस तरह के आरोप लगाए जा रहे थे कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया है.

    इसके अलावा बुधवार को राज्य के पहाड़ी इलाकों में "आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट" अर्थात अफ्स्पा की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ाई गई है.

    हालांकि, इंफाल घाटी के 19 पुलिस स्टेशनों को इस दायरे से बाहर रखा गया है.

    मणिपुर सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया, "मणिपुर के राज्यपाल की राय है कि विभिन्न चरमपंथी विद्रोही समूहों की हिंसक गतिविधियों के कारण 19 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर राज्य में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों के उपयोग की आवश्यकता है. इसलिए राज्यपाल इसके द्वारा 1 अक्टूबर, 2023 से छह महीने की अवधि के लिए 19 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर राज्य को 'अशांत क्षेत्र' घोषित करने की मंजूरी देते है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    27 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिएयहां क्लिककरें.