क्लीन स्वीप से चूका भारत, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 66 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई 353 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए भारतीय टीम 286 रन पर ही ऑलआउट हो गई. दो मैच जीत कर भारत पहले ही इस सिरीज़ पर कब्जा कर चुका है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. क्लीन स्वीप से चूका भारत, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 66 रनों से हराया

    ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, ANI

    ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई 353 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए भारतीय टीम 286 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सिरीज़ का ये आख़िरी मैच राजकोट में खेला गया. दो मैच जीत कर भारत पहले ही इस सिरीज़ पर कब्जा कर चुका है.

    आज के मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ क्लीन स्वीप के लिए उतरी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.

    मैच शुरू होने से पहले, टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सात विकेट पर धुआंधार 352 रन बनाए. राजकोट के मैदान पर ये सबसे बड़ा स्कोर है.

    इस चुनौती का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती तेज़ी दिलाई और उन्होंने 31 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी की.

    रोहित शर्मा ने 57 गेंदों पर कुल 81 रन बनाए, जिसमें उन्होंने पांच चौके और छह छक्के जड़े.

    इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर लिए हैं. अब उनसे आगे सिर्फ़ क्रिस गेल हैं. गेल के नाम 553 छक्के हैं.

    रोहित शर्मा के बाद भारत की ओर से कोई और बल्लेबाज करामात नहीं दिखा सका.

    सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे वॉशंगटन सुंदर 30 गेंदों में 18 रन बनाकर ही पवैलियन लौट गए.

    विराट कोहली ने 56 रन, श्रेयस अय्यर ने 48 रन, केएल राहुल ने 26 रन, सूर्यकुमार यादव ने 8 रन, रवींद्र जडेजा ने 35 रन, कुलदीप यादव ने 2, जसप्रीत बुमराह 5 और मोहम्मद सिराज ने एक रन बनाए.

    ऑस्ट्रेलिया की धुआंधार पारी

    ओपनर डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया को तेज़ शुरुआत दिलाई.

    वार्नर ने 34 गेंद में 56 रन बनाए. मार्श ने 84 गेंद में 96 रन बनाए. उनके बाद आए स्टीव स्मिथ ने 61 गेंदों में 74 रन बनाए.

    ऑस्ट्रेलिया ने 11.4 ओवर में 100 और 26.2 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए. उस वक़्त ऑस्ट्रेलिया की टीम 400 रन के बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन फिर भारतीय गेंदबाज़ों ने अच्छी वापसी की.

    एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ़ तीन विकेट पर 250 के करीब रन बना चुकी थी.

    भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट हासिल किए.

    ऑस्ट्रेलिया की दमदार बल्लेबाज़ी देखकर फैन्स राजकोट की पिच पर सवाल उठाने लगे थे.

  2. क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम हैदराबाद पहुंची, बाबर आज़म बोले- भारत में खेलने के लिए...

    बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, ANI

    क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम बुधवार को हैदराबाद पहुंच गई.

    क्रिकेट वर्ल्ड कप का महा मुकाबला पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है. पिछले सात साल में पाकिस्तानी टीम का ये पहला भारत दौरा है. पाकिस्तानी टीम ओपनिंग वार्म अप मैच न्यूज़ीलैंड के साथ 29 सितंबर को खेलेगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा समयसारिणी से 48 घंटे पहले वीजा मिला. दोनों ही देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध होने की वजह से ये टीमें सिर्फ़ एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स में ही एक-दूसरे का सामना कर रही थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीसीबी मैनेजमेंट कमेटी के प्रमुख ज़ाका अशरफ़ ने टीम के रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, "बीसीसीआई ने आईसीसी को आश्वासन दिया है कि सभी टीमों को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और अच्छे से उनकी देखभाल की जाएगी. ऐसे में हम ये उम्मीद नहीं करते हैं कि उनका बर्ताव हमारी टीम के लिए अलग होगा. मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम को कोई दिक्कत होगी."

    भारत रवाना होने से पहले बाबर आज़म ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वो भारत में खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं, ख़ासतौर पर अहमदाबाद में. एक लाख़ से भी ज़्यादा दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में दोनों देशों का मुकाबला होना है.

  3. कार्टून: ये कैसे वरिष्ठ

  4. केजरीवाल आवास विवादः सीबीआई ने शुरू की जांच, 'आप' ने लगाया बदले की राजनीति का आरोप

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के नए आधिकारिक आवास में रेनोवेशन को लेकर कथित ‘अनियमितता और कदाचार’ पर सीबीआई ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है.

    सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने किसी भी अनियमितता के आरोपों से इनकार किया है और बीजेपी पर ‘आप को ख़त्म करने के लिए सत्ता के इस्तेमाल’ का आरोप लगाया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि सीबीआई ने दिल्ली सरकार के अज्ञात कर्मचारियों के ख़िलाफ़ प्राथमिक जांच का केस दर्ज किया है.

    प्राथमिक जांच आरोपों को तय करने का पहला कदम है और अगर सबूत मिलते हैं तो इसके बाद रेगुलर एफ़आईआर के साथ जांच आगे बढ़ाई जा सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने निर्माण से संबंधित मंज़ूरी और सिफ़ारिश से जुड़े रिकॉर्ड को पीडब्ल्यूडी विभाग से मांगा है. इसमें टेंडर दस्तावेज, कांट्रैक्टरों द्वारा लगाई गई बोली, इमारत की योजना की मंजूरी और इन कामों को कराए जाने के आवेदन शामिल हैं.

    आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह बीजेपी द्वारा अरविंद केजरीवाल की पार्टी को जनता के काम करने से रोकने की कोशिश का हिस्सा है.

    पार्टी ने आरोप लगाया, “यही वजह है कि देश के सबसे बढ़िया स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया जेल के अंदर हैं. बीजेपी अपनी पूरी ताक़त का इस्तमाल आप को समाप्त करने के लिए कर रही है.”

    दिल्ली बीजेपी प्रेसिडेंट वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि “केजरीवाल जिस ईमानदारी का आवरण ओढ़ कर दिल्ली की जनता को ठग रहे थे, अब इस जांच से सच सामने आएगा कि इसमें कितना भ्रष्टाचार हुआ है.”

  5. कनाडा मुस्लिम एसोसिएशन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर क्यों भड़का, जानिए क्या है नया विवाद

  6. सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से मांगी गारंटी, कहा- बीजेपी सत्ता में आती है तो...

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को ये गारंटी देनी चाहिए कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो भी कांग्रेस की योजनाएं बंद नहीं होंगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, सीएम ने कहा कि वो ये गारंटी देते हैं तभी उन्हें राज्य में चुनाव प्रचार करने और वोट मांगने का अधिकार है.

    गहलोत ने लोगों तक पहुंचने के लिए नौ दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया है और उसी को लेकर वो जयपुर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

    राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों के राज्य आने पर भी मुख्यमंत्री गहलोत ने निशाना साधा.

    उन्होंने कहा, "दिल्ली में उनके पास कोई काम नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री ने एक नया सिस्टम शुरू किया है, जिसमें आरएसएस के पदाधिकारी विभागों में बैठते हैं."

    गहलोत ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भी राजस्थान यात्राओं की निंदा की है.

    मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से आग्रह करूंगा कि आप जब आजकल गारंटी दे रहे हैं तो आप जब कभी राज्य आएं तो आप ये गारंटी दें कि हमने जो योजनाएं शुरू की हैं वो बीजेपी की सरकार बनने पर भी बंद नहीं होंगी."

  7. उत्तर कोरिया अमेरिका के इस सैनिक को वापस भेजेगा, क्या है पूरा मामला?

    ट्राविस किंग

    इमेज स्रोत, Reuters

    इस साल जुलाई के महीने में जानबूझकर उत्तर कोरिया की सीमा में दाखिल हुए अमेरिकी सैनिक को प्योगयांग ने वापस भेजने की घोषणा की है.

    प्राइवेट ट्रैविस किंग नाम के इस सैनिक को दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के हवाई अड्डे से अमेरिका ले जाया जा रहा था.

    इस सैनिक ने एयरपोर्ट पर सिक्युरिटी क्लियरेंस भी कर लिया था, लेकिन जहाज में सवार होने की बजाय वो वहां से बाहर निकल गया.

    बाद में पता चला कि वो उत्तर कोरिया में प्रवेश कर गया है. एयरपोर्ट से निकलने के बाद वो दक्षिण कोरिया की सीमा के नजदीक गांव में टूर पर जा रहे लोगों के दल में शामिल हो गया और फिर सीमा पार कर लिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केएनसीए ने बताया है कि प्योगयांग ने ये निर्णय लिया है कि वे प्राइवेट किंग को वापस भेजेंगे.

    उत्तर कोरिया ने एक महीने पहले ही किंग को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी थी.

    हालांकि, अब भी उत्तर कोरिया ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ नहीं बताया है.

    समाचार एजेंसी की ख़बर में बताया गया है, "23 साल के किंग इसलिए सीमा पार कर उत्तर कोरिया में आ गए क्योंकि अमेरिकी सेना में उनके साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा था."

    इस सैनिक के अमेरिका लौटने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती थी और नौकरी से भी निकाला जा सकता था.

  8. दिनभर: कावेरी पर तकरार, अदालत जाएगी कर्नाटक सरकार

  9. अयोध्या के राम मंदिर के लिए चंदे से जुटाए गए 35 सौ करोड़ रुपये: नृपेंद्र मिश्रा

    नृपेंद्र मिश्र

    इमेज स्रोत, ani

    अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि मंदिर बनाने के लिए चार लाख से अधिक लोगों ने योगदान दिया है और करीब 35 सौ करोड़ रुपये इकट्ठे हुए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, " श्रद्धालुओं को इस मंदिर के प्रति आशा और विश्वास था. हमारे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ये प्रयास किया कि देश के कम से कम चार लाख गांव में रसीद लेकर कार्यकर्ता जाएगा. उनका चंदा एकत्रित करेगा और जमा करेगा "

    उन्होंने बताया, "ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने 10 करोड़ दिया. ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने 50 करोड़ दिया लेकिन वो गिनती के हैं. जो आम लोग जिन्होंने (चंदा) दिया वो चार लाख से अधिक व्यक्ति हैं. "

    मिश्रा ने बताया, "वो सारी रसीदें रखी हुई हैं. इस माध्यम से करीब 3500 करोड़ रुपये इकट्ठे हुए. "

    उन्होंने ये भी बताया, 'श्रद्धालु 26 जनवरी से पहले मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. जब शाहरुख ख़ान ने कहा, 'विराट कोहली दामाद जैसा'

    शाहरुख़ ख़ान और विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शाहरुख ख़ान की फ़िल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और इस बीच वो एक्स (ट्विटर) पर फैंस के कई सवालों के जवाब भी दे रहे हैं.

    'आस्क एसआरके' में एक्स पर वो प्रशंसकों के कई सवाल लेते हैं.

    इसी सेशन में उनसे ज़ेयाउल नाम के एक हैंडल से उनसे विराट कोहली के बारे में जवान स्टाइल में कुछ कहने के लिए कहा गया था.

    इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं विराट कोहली को प्यार करता हूं. वो मेरे अपने जैसे हैं और मैं हमेशा उनकी सलामती की दुआ करता हूं...भाई दामाद जैसा है हमारा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसी दौरान उनसे एक प्रशंसक ने सवाल किया, " क्या आप सच में हेयर डाइ का इस्तेमाल करते हो...आपका प्रशंसक."

    इसके जवाब में शाहरुख़ लिखते हैं, " हा हा थोड़ा थोड़ा...दरअसल नहीं थोड़ा, ज़्यादा ही."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    विकास नाम के एक एक्स हैंडल से पूछा गया, " आपको जवान बुलाएं या पठान?"

    इस पर शाहरुख़ कहते हैं- "इंसान."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    सलमान ख़ान की फ़िल्म टाइगर 3 का टीजर जारी किया गया है. सलमान ख़ान उनकी फ़िल्म पठान में कुछ देर के लिए पर्दे पर नजर आए थे. एक प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा, "टाइगर 3 में आप इंटरवल के बाद या पहले आओगे?"

    शाहरुख़ कहते हैं- "जब जब भाई बुलाएंगे तब तब आ जाऊंगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म जवान ने दुनिया भर में एक हजार करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है. ये फ़िल्म सात सितंबर को रिलीज़ हुई थी. इसमें शाहरुख़ ख़ान के साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आए हैं. इसका निर्देशन एटली ने किया है.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, रोहित शर्मा ने दिलाई भारत को तेज़ शुरुआत, इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 छक्के

    रोहित शर्मा और वाशिंगटन सुंदर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ राजकोट में खेले जा रहे वनडे मैच में टीम इंडिया को तेज़ शुरुआत दिलाई है. उन्होंने 31 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी की.

    रोहित शर्मा अब तक पांच छक्के जमा चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर लिए हैं.

    अब उनसे आगे सिर्फ़ क्रिस गेल हैं. गेल के नाम 553 छक्के हैं.

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया है. रोहित शर्मा आज वाशिंगटन सुंदर के साथ ओपनिंग करने आए हैं.

    इस जोड़ी ने 6.4 ओवर में भारत के लिए 50 रन जोड़ दिए. रोहित शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ में नज़र आए हैं. सुंदर भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं.

  12. शुभमन गिल होंगे वर्ल्ड कप में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी: अज़हरुद्दीन

    शुभमन गिल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि वर्ल्ड कप में गिल भारत के प्रमुख बल्लेबाज़ होंगे.

    वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में अक्टूबर में खेला जाएगा.

    तीन वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर चुके मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने कहा, "(वर्ल्ड कप में) गिल भारत के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे. अगर वो भारत को अच्छी शुरुआत दिला सके तो टीम अच्छी स्थिति हासिल कर लेगी."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "गिल के इर्दगिर्द दूसरे बल्लेबाज़ों को भी अच्छी बल्लेबाज़ी करनी होगी."

    शुभमन गिल इस साल जबरदस्त फ़ॉर्म में हैं. वो वनडे मैचों में इस साल पांच शतक लगा चुके हैं.

    अज़हर ने श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें मिडिल ऑर्डर में जगह मिलनी चाहिए. चोट से वापसी के बाद श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे में शतक जमाया.

    उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या के रहते शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है.

  13. गुजरात में बोले पीएम मोदी- "मेरे नाम पर कोई घर नहीं है लेकिन..."

    पीएम नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनके नाम पर घर नहीं है लेकिन उनकी सरकार ने देश की लाखों बेटियों को घर का मालिक बनाया है.

    पीएम मोदी मंगलवार से ही राज्य के दौरे पर हैं.

    गुजरात के जनजाति बहुल इलाके छोटा उदयपुर जिले में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

    उन्होंने कहा, " मैंने लंबा समय आपके साथ बिताया है इसलिए मुझे गरीबों की दिक्कतों के बारे में पता है और मैंने हमेशा उन मुद्दों को हल करने की कोशिश की है. मैं आज संतुष्ट हूं कि मेरी सरकार ने देश भर में चार करोड़ घर बनाए. पिछली सरकारों की तरह घर हमारे लिए महज एक संख्या नहीं है. हम घर बनाकर गरीबों को सम्मान दिलाने के लिए काम करते हैं. "

    पीएम ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "विपक्ष आरक्षण की राजनीति में डूबी हुई है लेकिन मेरे गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले तक राज्य के ट्राइबल इलाकों में कोई साइंस स्कूल तक नहीं था. अगर साइंस स्कूल ही नहीं हों तो आप मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला कैसे लेंगे?."

  14. मणिपुर: 19 थानों को छोड़कर बाकी हिस्सा अशांत क्षेत्र घोषित, अफ़्सपा की अवधि बढ़ी

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मणिपुर हिंसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मणिपुर में पिछले करीब पांच महीनों से जारी हिंसा के बीच राज्य के पहाड़ी इलाकों में "आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट" अर्थात अफ्स्पा की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ाई गई है.

    हालांकि, इंफाल घाटी के 19 पुलिस स्टेशनों को इस दायरे से बाहर रखा गया है.

    मणिपुर सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया, "मणिपुर के राज्यपाल की राय है कि विभिन्न चरमपंथी विद्रोही समूहों की हिंसक गतिविधियों के कारण 19 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर राज्य में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों के उपयोग की आवश्यकता है. इसलिए राज्यपाल इसके द्वारा 1 अक्टूबर, 2023 से छह महीने की अवधि के लिए 19 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर राज्य को 'अशांत क्षेत्र' घोषित करने की मंजूरी देते है."

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma

    इस अधिसूचना में जिन 19 पुलिस स्टेशनों का जिक्र किया गया है, वे इंफाल समेत घाटी के इलाके में आते है. दरअसल मणिपुर में मंगलवार को दो लापता छात्रों के शव की तस्वीर वायरल होने के बाद तनाव बढ़ गया है.

    मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इन दो छात्रों की मौत को लेकर इंफाल में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया जिसके बाद से सरकार ने एक बार फिर मोबाइल इंटरनेट सेवा को 1 अक्टूबर तक बंद कर दिया है. मणिपुर सरकार ने इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया है. इस बीच सीबीआई के विशेष निदेशक अजय भटनागर के नेतृत्व में एक टीम आज ही इंफाल पहुंची है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, राजकोट वनडे: भारत को 'क्लीन स्वीप' के लिए ऑस्ट्रेलिया ने दी 353 रन की चुनौती

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया ने राजकोट वनडे में भारत को जीत के लिए 353 रन की चुनौती दी है.

    ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 352 रन बनाए.ये इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है.

    भारतीय टीम के पास सिरीज़ क्लीन स्वीप करने का मौका है. भारतीय टीम सिरीज़ के पहले दो मैच जीत चुकी है.

    राजकोट में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी. ओपनर डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया को तेज़ शुरुआत दिलाई.

    वार्नर ने 34 गेंद में 56 रन बनाए. मार्श ने 84 गेंद में 96 रन बनाए. उनके बाद आए स्टीव स्मिथ ने 61 गेंद में 74 रन बनाए.

    ऑस्ट्रेलिया ने 11.4 ओवर में 100 और 26.2 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए. उस वक़्त ऑस्ट्रेलिया की टीम चार सौ रन के बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन फिर भारतीय गेंदबाज़ों ने अच्छी वापसी की.

    भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट हासिल किए.

  16. भारत की तरफ से ऑस्कर में जा रही है ये फ़िल्म

    ऑस्कर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़िल्म फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी जा रही फ़िल्म की घोषणा कर दी है.

    इस फ़िल्म का नाम '2018-एवरीवन इज ए हीरो' है. ये केरल में 2018 में आई भयानक बाढ़ की कहानी है.

    सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष और फ़िल्ममेकर गिरीश कसारावल्ली ने बताया कि 16 सदस्यों वाली समिति ने सर्वसम्मति से इस मलयाली फ़िल्म का चयन किया है और ऑस्कर में ये देश का प्रतिनिधित्व करेगी. उन्होंने बताया कि 16 सदस्यों ने एक सप्ताह के भीतर 22 फ़िल्मे देखी और ये एक मुश्किल निर्णय था क्योंकि बहुत सारी अच्छी फ़िल्में लिस्ट में थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कसारावल्ली ने कहा कि ये फ़िल्म न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करती है बल्कि दुनिया भर में जो प्राकृतिक आपदाएं हो रही हैं, उसकी बात भी करती है. वहीं, सिनेमाई तकनीक के हिसाब से भी ये एक अच्छी फ़िल्म है.

    इसमें मुख्य भूमिका में तोविनो थॉमस हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बेहद खुशी की बात है क्योंकि अब ये फ़िल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमा रही है.

  17. मणिपुर में दो युवाओं की हत्या की ख़बरों पर कांग्रेस ने क्या कहा

    गौरव गोगोई

    इमेज स्रोत, Congress

    मणिपुर में दो युवाओं की हत्या की ख़बरों पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार को अपराधियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

    इन दोनों युवाओं का जुलाई में कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद अब उनकी हत्या की ख़बरें आई हैं. इसके ख़िलाफ़ इंफाल वैली में छात्रों ने प्रदर्शन किया.

    कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, " मणिपुर में मासूम युवाओं का अपहरण कर, उन्हें मारा गया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो काफी भयावह हैं. इन युवाओं के परिवारों के प्रति कांग्रेस पार्टी सांत्वना प्रकट करती है. हमारी मांग है कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सरकार उन पर ठोस कार्रवाई करे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसी बीच समाचार एजेंसी पीटीआई ने ख़बर दी है कि मणिपुर में 19 पुलिस थानों को छोड़कर बाकी सभी इलाकों को अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और इस पूरे इलाके में एक अक्टूबर, 2023 से छह महीने के लिए अफ़्सपा (आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट) को आगे बढ़ा दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. उज्जैन रेप केस: नाबालिग की हालत 'गंभीर', विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

    मध्य प्रदेश पुलिस

    इमेज स्रोत, ani

    मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक उज्जैन की नाबालिग रेप सर्वाइवर की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए इंदौर के एमवाईएच अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार को घेर रहे हैं और रेप सर्वाइर को इंसाफ़ दिलाने की मांग उठा रहे हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उज्जैन के एएसपी जयंत सिंह राठौर ने बताया, " घटना संज्ञान में आने पर तत्परता से कार्रवाई की गई है. अपराध पंजीकृत किया गया है. महिला अधिकारी के नेतृत्व में विवेचना की जा रही है. "

    उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने इस मामले में तीन टीमें गठित की हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस जल्दी ही अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के नेता इस मामले को लेकर प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार से सवाल पूछ रहे हैं.

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "क्या हो रहा है मध्य प्रदेश में? शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी नेताओं को उत्सव मनाने से फुर्सत मिले तो उन्हें मध्य प्रदेश की बेटियों का चीत्कार सुनाई दे. "

    उन्होंने कहा, "क्या आपको 12 वर्ष की अबोध बालिका की चीत्कार सुनाई नहीं देती?"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से ब्योरा मंगाया है. 'पूरा ब्योरा आ रहा है.'

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. ईरान ने किया सैटेलाइट लॉन्च, अमेरिका ने क्या कहा

    ईरान ने किया सैटेलाइट लॉन्च का दावा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    ईरान ने बुधवार को दावा किया है कि उसने एक इमेजिंग सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है.

    ईरान का ये कदम पश्चिमी देशों के साथ उसके तनाव को और बढ़ा सकते हैं. पश्चिमी देशों को इस बात की आशंका है कि ईरान स्पेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में कर सकता है.

    ईरान की समाचार एजेंसी इरना की ख़बर के अनुसार, ईरान के संचार मंत्री इसा ज़ारेपोर ने कहा, "नूर-3 सैटेलाइट को धरती की सतह से ऊपर 450 किलोमीटर की दूरी पर अंतरिक्ष में प्लेस किया गया है."

    हालांकि, अभी ये स्पष्ट तौर पर नहीं बताया गया है कि ईरान ने कब इस सैटेलाइट को लॉन्च किया. इमेजिंग सैटेलाइट नूर-3 धरती की सतह से ऊपर 450 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर काटेगा.

    अमेरिकी सेना ने कहा है कि इसी तरह की लंबी दूरी की बैलेस्टिक तकनीक ईरान को लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले हथियार बनाने में मदद कर सकता है जिसमें परमाणु हथियार भी शामिल है. ईरान मिडिल ईस्ट के देशों में ईरान का मिसाइल कार्यक्रम सबसे बड़ा है.

  20. 'राजकोट की पिच भारत का बेस्ट हाइवे', ऑस्ट्रेलिया की दमदार बैटिंग देख क्या कह रहे हैं फैन्स

    मार्श

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी कर रही ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी तेज़तर्रार अंदाज़ में रन जुटा रहे हैं.

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक सिर्फ़ तीन विकेट गंवाए हैं और ढाई सौ के करीब रन बना चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने सौ रन का स्कोर 12 ओवर में ही पूरा कर लिया. मेहमान टीम ने 27वें ओवर में दो सौ रन पूरे कर लिए.

    ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मिचेल मार्श ने 84 गेंद में 96 और डेविड वार्नर ने 34 गेंद में 56 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने 61 गेंद में 74 रन बनाए.

    ऑस्ट्रेलिया की दमदार बल्लेबाज़ी देखकर फैन्स राजकोट की पिच पर सवाल उठा रहे हैं.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर मुफद्दर वोहरा के अकाउंट से लिखा गया, " रवि शास्त्री कह रहे हैं कि राजकोट की पिच भारत के बेस्ट हाइवे में से एक है. "

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने लिखा कि अगर भारत को वर्ल्ड कप जीतना है तो ऐसी पिच नहीं चलेंगी

    उन्होंने एक्स पर लिखा, "अगर भारत को वर्ल्ड कप जीतना है तो धीमी घूमने वाली पिच बनानी होंगी. राजकोट में जैसी रोड रोलर वाली पिच है, वैसी नहीं "

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सोम्या सेनगुप्ता नाम के हैंडल से लिखा गया है कि राजकोट में (वर्ल्ड कप का) कोई मैच नहीं है लेकिन (वर्ल्ड कप) में ज़्यादातर सपाट पिच मिलेंगी.