Live : मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, देखिए सीधा प्रसारण
सोमवार से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है, देखिए लोकसभा से लाइव.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
इस डील को पूरा होने में एक साल लगा. अमेरिका को दक्षिण कोरिया को तेल बेचने से हुए ईरान की 6 अरब डॉलर की आमदनी भी वापस देने पर सहमत होना पड़ा.
सोमवार से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है, देखिए लोकसभा से लाइव.
सोमवार से संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया है. ये शुक्रवार 22 सितंबर तक चलेगा.
विपक्ष, केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है कि सरकार ने विशेष सत्र का एजेंडा ऑल पार्टी मीटिंग में पूरी तरह सामने नहीं रखा है और सत्ता पक्ष की मंशा इस विशेष सत्र के पीछे क्या है, ये साफ़ नहीं किया गया है.
अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार चाहती है कि देश में चुनाव समय से पहले करा दिए जाएं.
उन्होंने कहा, “वो (केंद्र सरकार) तो पूरे देश में जल्द चुनाव कराना चाहते हैं, तो जल्दी कराएं, हम तो इंतज़ार कर रहे हैं. जितना जल्दी करना है करा दें, हम लोग तो तैयार हैं. हम तो हर समय तैयार हैं.”
“भारत सरकार को अधिकार है कि वो संसद का चुनाव जल्दी करा सकती है. तो जब करा दें, जितना जल्दी उतना अच्छा रहेगा.”
रविवार को संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही संसद की पुरानी बिल्डिंग में होगी.
केंद्र सरकार ने जो जानकरी दी है उसके मुताबिक़ आठ बिल इस सत्र में पेश किए जाएंगे.
सर्वदलीय बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने बताया है कि विपक्ष की सारी पार्टियों की एक ही मांग थी कि विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पारित की जाए.
हालांकि संसद के विशेष सत्र की पूर्व संध्या पर सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने पर ''उचित समय पर उचित निर्णय'' लिया जाएगा. बैठक में सभी दलों के नेता मौजूद थे.
सोमवार से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है, सदन की शुरुआत होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से कहा कि ये संसद का सत्र छोटा ज़रूर है लेकिन ये काफ़ी मूल्यवान सत्र है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मून मिशन की सफलता, चंद्रयान 3 हमारा तिरंगा फहरा रहा है. शिव शक्ति प्वाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है, तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है. जब इस प्रकार की उपलब्धि होती है तो उसे आधुनिकता, विज्ञान, टेक्नॉलजी से जोड़ कर देखा जाता है, और जब ये सामर्थ्य सामने आता है तो अनेक अवसर हमारे दरवाज़े पर आकर खड़े हो जाते हैं.”
“जी20 की अभूतपूर्व सफलता, 60 से अधिक जगहों पर विश्व भर के नेताओं का स्वागत, मंथन. एक सच्चे मायने में संघीय ढांचे का एक जीवंत अनुभव था. जी20 अपने आप में हमारी विविधता का जश्न बन गया.”
“भारत हमेशा इस बात पर गर्व करेगा की हम ग्लोबल साउथ की आवाज़ बने. अफ़्रीकी यूनियन को शामिल करना और सर्वसम्मति से डिक्लेयरेशन पास कर पाना ये सारी बातें भारत के उज्जवल भविष्य के संकेत दे रही हैं. कल यशोभूमि, एक इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर राष्ट्र को समपिर्त किया गया. एक नया आत्मविश्वास हम सब महसूस कर रहे हैं.”
“कल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हम नई संसद में जाएंगे. ये सत्र छोटा है लेकिन बहुत मूल्यवान है.”
संसद का विशेष सत्र आज से. क्या रहेगा ख़ास, पत्रकार अदिति टंडन से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अगर राज्य में कोई महिला उत्पीड़न जैसा अपराध करेगा तो अगले चौराहे पर 'यमराज' उसका इंतजार कर रहे होंगे.
उन्होंने कहा, "क़ानून सबके लिए सुरक्षा देगा, लेकिन राह चलते हुए किसी बेटी के साथ अगर किसी ने छेड़छाड़ करते हुए उसकी सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य किया, तो अगले चौराहे पर उसका इंतज़ार यमराज कर रहा होगा. उसको यमराज के यहां भेजने से कोई रोक नहीं पाएगा."
"क़ानून संरक्षण के लिए है लेकिन क़ानून को बंधक बना कर कोई व्यक्ति अगर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश ना करे."
मुख्यमंत्री योगी की ये टिप्पणी तब आई है जब बीते दिनों ही अंबेडकर नगर में छेड़छाड़ के दौरान दुपट्टा खींच लिए जाने से एक लड़की सड़क पर गिर गई और फिर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मौत हो गई.
अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा ने रविवार को बताया कि “यह घटना शुक्रवार को हुई थी. हमें पहले सूचना मिली थी कि लड़की की मौत दुर्घटना में हुई है. हालांकि, आगे की जांच में पता चला कि बदमाशों द्वारा उसका दुपट्टा खींचने से यह हादसा हुआ.”
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चर्चा तेज़ है. विपक्ष की मांग है कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष में महिला आरक्षण बिल लाया जाए.
बैठक के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने लोकसभा में विधेयक को पारित करने की मांग की.
सर्वदलीय बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने बताया है कि विपक्ष की सारी पार्टियों की एक ही मांग थी कि विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पारित की जाए.
बीजेडी के सांसद पिनाकी मिसरा ने भी कहा है, “सरकार सात बिल का एजेंडा लेकर आई है लेकिन हमारी पुरज़ोर मांग है कि महिला आरक्षण बिल अवश्य आना चाहिए. जब कमरे में साठ सांसद बैठे हैं तो उसमें सिर्फ़ चार महिला सांसद हैं, तो यो शर्म की बात है. क्योंकि जब देश की राजनीति में नया दौर शुरू हो रहा है तो आधी आबादी को 33 फ़ीसदी आरक्षण मिलना चाहिए. ”
हालांकि संसद के विशेष सत्र की पूर्व संध्या पर सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने पर ''उचित समय पर उचित निर्णय'' लिया जाएगा. बैठक में सभी दलों के नेता मौजूद थे.
प्रह्लाद जोशी ने कहा, “आज (सर्वदलीय) बैठक में 34 पार्टियों के 51 नेता शामिल हुए. सरकार ने एजेंडे की जानकारी दे दी है. चार बिल पहले से ही सूचीबद्ध हैं. संसदीय कार्य कुल मिलाकर 8 बिल हैं.''
1996 में एचडी देवगौड़ा की सरकार ने महिला आरक्षण बिल लागू करने की बात कही थी. उस वक्त देवगौड़ा ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे सत्ता में उनकी भागीदारी में बढ़ोत्तरी हो. लेकिन आज तक ये बिल पारित नहीं किया गया.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि पश्चिमी देश "बुरे " नहीं है, क्योंकि वह एशियाई और अफ़्रीकी बाजारों में बड़े पैमाने पर अपने सामान नहीं भर रहे हैं, हमें ‘पश्चिमी देश बुरे हैं’ इस सिंड्रोम से उबरने की जरूरत है.
एशियानेट को दिए गए एक इंटरव्यू में विदेश मंत्री जयशंकर ने ये भी कहा कि वह वेस्ट का बचाव नहीं कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “वेस्ट (पश्चिमी देश) तो नहीं एशिया और अफ्रीका में बड़े पैमाने पर अपना सामान भर रहा है. मुझे लगता है कि हमें अतीत के इस सिंड्रोम से उबरने की ज़रूरत है कि पश्चिमी देश बुरे हैं, दूसरी तरफ़ हमें विकासशील देशों को देखने की ज़रूरत है. दुनिया जितनी जटिल है, समस्याएँ उससे कहीं अधिक जटिल हैं.”
विदेश मंत्री का इंटरव्यू पूर्व भारतीय राजनयिक टी पी श्रीनिवासन चैनल के लिए ले रहे थे.
यह पूछे जाने पर कि क्या चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी20 शिखर सम्मेलन में इसलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि भारत को ग्लोबल साउथ के नेता के रूप में देखा जाए. जयशंकर ने कहा कि क्या वजह हो थी इस पर अटकलें लगायी जा सकती हैं.
उन्होंने कहा कि आज मुद्दा पिछले 15-20 सालों में हुए वैश्वीकरण की असमानताओं को लेकर है, कई देश अपने यहां मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार की समस्या देख रहे हैं क्योंकि उनके बाज़ार विदेशी सस्ते सामानों से पटे पड़े हैं. उन्होंने चीन का नाम ना लेते हुए अप्रत्यक्ष तरीके से ये बात चीनी व्यापार और आर्थिक नीतियों के संदर्भ में कहीं.
जयशंकर ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर इन देशों की नाराज़गी और पीड़ा पिछले 15-20 सालों से बनी हुई है और कोविड-19 महामारी और यूक्रेन युद्ध के परिणामस्वरूप ऊर्जा और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं जिससे कई देश परेशान हैं.
एशिया कप फ़ाइनल में भारत की ज़बरदस्त जीत की चारो ओर चर्चा हो रही है. श्रीलंका को 10 विकेट से हरा कर भारत ने आठवीं बार ख़िताब जीता.
भारत की गेंदबाज़ी इतनी बेहतरीन रही कि श्रीलंका की पारी 50 रनों पर ही सिमट गई. मोहम्मद सिराज इस मैच के स्टार रहे और उन्होंने छह विकेट लिये.
भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज़ इरफ़ान पठान ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की जीत कभी-कभी मिलती है.
उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा- “ऐसा बहुत कम होता है, ये बहुत ही बेहतरीन जीत है. मुझे लगता है कि बांग्लादेश को छोड़ दें तो एशिया कप में भारत के आस-पास कोई टीम नहीं आती, लेकिन उसमें भी मेन टीम नहीं खेल रही थी. लेकिन अगर आप बात करें भारत के मेन प्लेइंग-11 की, जहां भारत के मेन प्लेइंग-11 खिलाड़ियों ने खेला है तो हमारे आस-पास भी कोई नज़र नहीं आता.”
“विश्वकप से पहले इस तरह की जीत हासिल करना खिलाड़ियों के मनोबल को काफ़ी ऊंचा करने वाला है. खास कर हमने जिस तरह की फास्ट बॉलिंग देखी श्रीलंका के खिलाफ़- मोहम्मद सिराज बहुत ही खास रहे. जसप्रीम बुमराह भी कमबैक के बाद बेहतरीन रहे. जिस तरह की फ़ास्ट बॉलिंग और स्पिन हमने इस टूर्नामेंट में देखा है वो खुश करने वाला है.”
राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सिर्फ़ बीआरएस से नहीं बल्कि एआईएमआईएम और बीजेपी तीनों से लड़ रही है. ये तीनों एक साथ काम कर रही हैं.
उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस ने अलग तेलंगाना राज्य बनाने का का अपना वादा पूरा किया, इसी तरह पार्टी राज्य में चुनावी ‘छह गारंटी’ भी लागू करेगी.
तेलंगाना की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा, “ये सभी एक साथ काम कर रहे हैं और यही कारण है कि बीआरएस सरकार के कालेश्वरम परियोजना में 1 लाख करोड़ का घोटाला करने के बावजूद मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर सीबीआई, ईडी या आईटी की कोई छापेमारी नहीं की गई है."
"यहां भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए गए हैं लेकिन एक भी केस नहीं किया गया.ये बीजेपी रिश्तेदार समिति है.”
इस मौके पर राहुल गाँधी ने पार्टी की ओर से ‘छह गारंटी’ का एलान किया. पहली गारंटी के तहत उन्होंने कहा कि उन लोगों को घर बनाने के लिए 5 लाख दिए जाएंगे, जिनके पास घर नहीं है.
उन्होंने कहा कि तेलंगाना को राज्य बनाने के लिए लड़ने वालों को 250 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा.
चुनावी वादों में कहा गया है कि महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे.
राहुल गांधी ने 500 रुपये में सिलेंडर और महिलाओं के लिए बस में मुफ्त यात्रा का भी वादा किया.
कांग्रेस ने ये भी ‘गारंटी’ दी है कि अगर सत्ता में आए तो 200 यूनिट बिजली फ़्री दी जाएगी.
छात्रों को शिक्षा के लिए 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी. बुजुर्गों के लिए ₹4,000 मासिक पेंशन और लोगों को 10 लाख की स्वास्थ्य बीमा का भी मिलेगा.
किसानों को सालाना 15,000 रुपये और खेतिहर मजदूरों को 12,000 रुपये दिए जाएंगे.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में स्थित शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है.
शांतिनिकेतन में ही रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती की स्थापना की थी. यूनेस्को ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के ज़रिए यह घोषणा की.
यूनेस्को ने कहा, "यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शांतिनिकेतन शामिल, भारत को बधाई."
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित इस सांस्कृतिक स्थल को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए भारत लंबे समय से प्रयास कर रहा था.
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घोषणा पर खुशी जताते हुए एक्स पर लिखा, "गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के दृष्टिकोण और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल पर खुशी हुई. ये सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है."
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर खुशी जताई.स्पेन के दौरे पर गईं ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट किया, "खुशी और गर्व है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का शहर--हमारा शांतिनिकेतन अब आखिरकार यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल हो गया है. विश्व बांग्ला के गौरव, शांतिनिकेतन को गुरुदेव की ओर से तैयार किया गया था और पीढ़ियों से बंगाल के लोगों ने इसमें सहयोग किया है."
शांतिनिकेतन को इस सूची में शामिल करने का फ़ैसला सऊदी अरब में चल रही विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र के दौरान लिया गया. ये सत्र 10 से 25 सितंबर तक चलेगा.
क्या है शांतिनिकेतन
साल 1901 में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसकी स्थापना की थी. शांतिनिकेतन आवासीय स्कूल और प्राचीन भारतीय परंपराओं पर आधारित एक कला केंद्र है.
1921 में शांतिनिकेतन में एक विश्व विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, जिसे बाद में 'विश्व भारती' का नाम दिया गया. विश्वभारती बंगाल का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसके कुलपति प्रधानमंत्री हैं.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
17 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिएयहां क्लिककरें.