आरएसएस के मनमोहन वैद्य बोले- देश के दो नाम ठीक नहीं, भारत ही कहा जाना चाहिए

महाराष्ट्र के पुणे में आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय समिति की बैठक के बाद डॉ. मनमोहन वैद्य ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.

लाइव कवरेज

मानसी दाश and अभिनव गोयल

  1. लीबिया की भीषण बाढ़: अधिकारियों पर लग रहे कोताही बरतने के आरोप

      • Author, मैट मर्फ़ी
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    लीबिया की भीषण बाढ़

    इमेज स्रोत, Marwan Alfaituri/via REUTERS

    पूर्वी लीबिया में अचानक आई बाढ़ के पांच दिन बाद भी यहां राहत कार्य धीमी गति से चल रहा है. यहां स्थानीय लोगों की मदद के लिए और राहत कार्य के लिए आ रही अंतरराष्ट्रीय मदद अपेक्षा से काफी कम है.

    बीबीसी टीम का कहना है कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित देरना में बिजली नहीं है और यहां स्थानीय लोग पिक-अप ट्रकों और कुछ मशीनों के ज़रिए लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

    बाढ़ से बच गए लोगों का कहना है कि इस शहर का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ से पूरी तरह नष्ट हो गया है और लोगों को खुले में सोने को मजबूर होना पड़ रहा है. न तो यहां बिजली की सुविधा बहाल की जा सकी है और न ही ज़रूरत के हिसाब से पीने के पानी की सुविधा है.

    मानवीय राहत के काम में जुटे संगठनों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़कों और ढांचागत सुविधाओं के अभाव में यहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है.

    बीबीसी की टीम का कहना है कि देरना में अभी ज़रूरत के हिसाब से मानवीय मदद नहीं पहुंची है.

    कहा ये भी जा रहा है कि यहां की राजनीतिक स्थिति के कारण भी ये जगह बेहद उपेक्षित रही है, जिस कारण राहत एजेंसियों के लिए यहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है.

    लीबिया की भीषण बाढ़

    इमेज स्रोत, REUTERS/Ahmed Elumami

    पूर्वी लीबिया में अधिकारियों पर आरोप लगाया जा रहा है कि लोगों से घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा गया था, इसी कारण यहां अधिक मौतें हुईं.

    बेन्गाज़ी में मौजूद सरकार के एक प्रवक्ता उत्मन अब्दुल जलील ने इन आरोपों का खंडन किया है और सेना ने बीबीसी से कहा कि सेना ने देरना में लोगों से यहां से निकलने को कहा था.

    हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों से जगह खाली न करने को लेकर कुछ नहीं कहा गया था लेकिन कुछ लोगों को लगा अधिकारी बढ़ाचढ़ा कर बातें कर रहे हैं.

    अब तक मिल रही ख़बरों के अनुसार यहां बाढ़ के कारण अब तक 11 हज़ार लोगों की मौत हुई है. देरना के मेयर का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा 20 हज़ार तक हो सकता है.

  2. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    15 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.