आरएसएस के मनमोहन वैद्य बोले- देश के दो नाम ठीक नहीं, भारत ही कहा जाना चाहिए

महाराष्ट्र के पुणे में आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय समिति की बैठक के बाद डॉ. मनमोहन वैद्य ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.

लाइव कवरेज

मानसी दाश and अभिनव गोयल

  1. कनाडा ने भारत में प्रस्तावित व्यापार मिशन को किया स्थगित

    कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी

    इमेज स्रोत, Gettyimages

    इमेज कैप्शन, कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी

    कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने भारत में प्रस्तावित अपने व्यापार मिशन को स्थगित करने का फैसला किया है. उन्हें अक्टूबर के महीने में भारत आना था.

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था, लेकिन ऐसे समय पर यह मिशन का स्थगित होने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को दिखाता है.

    मंत्री के प्रवक्ता शांति कोसेंटिनो ने बिना कारण बताए कहा कि इस समय हम आगामी व्यापार मिशन को स्थगित कर रहे हैं.

    जी20 के दौरान पीएम मोदी ने कई देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, लेकिन देखा गया है कि कनाडा के पीएम के साथ उनकी एक छोटी से अनौपचारिक बैठक ही हो पाई.

    जस्टिन ट्रूडो और नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, जस्टिन ट्रूडो और नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो

    कनाडा में बड़े पैमाने पर सिखों की आबादी है. वहां पर खालिस्तान समर्थित विरोध प्रदर्शनों ने भारत खुश नहीं है.

    दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद भारत सरकार का कहना था कि कनाडा में हो रहे विरोध प्रदर्शन अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं. वे भारतीय राजनयिक परिसरों को नुकसान पहुंचाने के साथ उनके खिलाफ हिंसा भड़काने, वहां रह रहे भारतीय समुदाय और उनके पूजा करने के स्थानों पर हमले कर रहे हैं.

    इससे पहले शुक्रवार को भारत ने कहा था कि उसने कनाडा के साथ व्यापार को लेकर हो रही बातचीत को रोक दिया है.

    जबकि इस साल के शुरुआत में दोनों देशों का लक्ष्य एक शुरुआती व्यापार समझौते पर मुहर लगाने का था.

  2. क्या सनातन धर्म ने महात्मा गांधी को छुआछूत के ख़िलाफ़ खड़ा किया?

  3. अमेरिका: नशीले पदार्थों की तस्करी और उत्पादन करने वाले मुल्कों की लिस्ट में भारत का नाम

    नशे का कारोबार

    इमेज स्रोत, Jonathan Raa/NurPhoto via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    अमेरिका ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने और इसका उत्पादन करने वाले देशों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल है.

    शुक्रवार को अमेरिका ने जो लिस्ट जारी की है उनमें कुल 23 देश शामिल हैं.

    इनमें भारत के अलावा अफ़ग़ानिस्तान, द बहामाज़, बेलीज़, बोलिविया, म्यांमार, चीन, कोलंबिया, कोस्टा रीका, डोमिनिक रिपब्लिक, इक्वाडोर, अल-स्लावाडोर, ग्वातेमाला, हेती, हॉन्डुरास, जमैका, लाओस, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू, वेनेज़ुएला और पाकिस्तान भी शामिल हैं.

    हालांकि इस बयान में ये भी कहा गया है कि इस लिस्ट में किसी मुल्क का नाम होने का मतलब ये नहीं है कि वहां की सरकार नशे का कारोबार रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही या फिर अमेरिकी सरकार के साथ वो इस मामले में सहयोग नहीं कर रही.

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, www.whitehouse.gov

    इस लिस्ट में मुल्कों का नाम शामिल करने के बारे में बयान में कहा गया है कि भले ही सरकारें नशे के कारोबार को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही हों, भौगोलिक, व्यावसायिक और आर्थिक कारणों से इन मुल्कों के ज़रिए नशे का कारोबार होता है या फिर इसके उत्पादन में शामिल होते हैं.

    बयान में कहा गया है कि क़ानून में नशे के मुख्य स्रोतों में उन मुल्कों को भी शामिल किया गया है जो अवैध तरीके से नशे का सामान बनाने के लिए बना रहे केमिकल्स बनाते हैं. इस तरह के केमिकल्स के कारण बन रहे नशे के उत्पाद अमेरिका पर भी असर डाल रहे हैं.

    क़ानून में इस बदलाव के बाद चीन को नशे के मुख्य स्रोतों के रूप में चिह्नित किया गया है.

  4. COVER STORY: ईरान: प्रदर्शन के एक साल बाद कितने बदले हालात?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: ईरान: प्रदर्शन के एक साल बाद कितने बदले हालात?

    एक साल पहले 22 साल की महसा को हिजाब ठीक से ना पहनने की वजह से ईरान की मोरैलिटी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. उसी दौरान उनकी मौत हुई थी.

    इस घटना ने ईरान में एक बड़े आंदोलन को जन्म दिया. लेकिन इस घटना के बाद ईरान में क्या कुछ बदला? कवर स्टोरी में इसी की बात.

  5. साल 2023 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को मिलेंगे 8.1 करोड़ रुपये

    नोबेल पुरस्कार

    इमेज स्रोत, REUTERS/Victoria Klesty

    नोबेल फाउंडेशन ने कहा है कि उसने पहले के सालों के मुक़ाबले हर कैटगरी में पुरस्कार राशि में 1 मिलियन स्वीडिश क्रोना की बढ़ोतरी करने का फ़ैसला किया है.

    फाउंडेशन ने एक बयान जारी कर कहा है कि इसके बाद साल 2023 के लिए हर कैटगरी में नोबेल पुरस्कार की ईनाम राशि बढ़कर 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना हो जाएगी. भारतीय मुद्रा में ये रकम अब 8.1 करोड़ रुपये होगी.

    बयान में कहा गया है कि 2022 के आख़िर में नोबेल फाउंडेशन की निवेश की गई कुल पूंजी 5,799 स्वीडिश क्रोना तक हो गई है, और फाउंडेशन ने अब पुरस्कार राशि बढ़ाने का फ़ैसला इसलिए लिया है कि वो अब आर्थिक तौर पर ये कदम उठाने में सक्षम है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    1901 में जब सबसे पहले नोबेल पुरस्कार दिया जाना शुरु हुआ था, उस वक्त पुरस्कार राशि 150,782 स्वीडिश क्रोना प्रति कैटगरी हुआ करती थी. तब से लेकर अब तक पुरस्कार राशि में कई बार बदलाव किए गए हैं.

    2012 में पुरस्कार की राशि को एक करोड़ स्वीडिश क्रोना से घटाकर 8 मिलियन स्वीडिश क्रोना कर दिया गया. फिर 2017 में इसे 8 मिलियन स्वीडिश क्रोना से बढ़ाकर 9 मिलियन स्वीडिश क्रोना किया गया. 2020 में इसे 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना किया गया था.

    फाउंडेशन ने कहा है कि इस साल अक्तूबर दो से नोबेल पुरस्कार जीतने वालों के नामों का एलान शुरू हो जाएगा.

  6. आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का शिकार बनते बच्चे

    वीडियो कैप्शन, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का शिकार बनते बच्चे

    यूट्यूब पर विज्ञान को लेकर ग़लत जानकारी देने वाले वीडियो की भरमार हो गई है और इसका शिकार बच्चे हो रहे हैं.

    इस तरह के वीडियो को आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. देखिए जैकी वेकफ़ील्ड की रिपोर्ट.

  7. न्यूज़ एंकरों के 'बहिष्कार' पर बोली कांग्रेस- ये एक असहयोग आंदोलन है...

    कांग्रेस के पवन खेड़ा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस के पवन खेड़ा

    विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की ओर से 14 न्यूज़ एंकरों के बहिष्कार के फ़ैसले पर कांग्रेस पार्टी ने स्पष्टीकरण दिया है.

    कांग्रेस के पवन खेड़ा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमने किसी को बैन नहीं किया है. हमने किसी का बहिष्कार नहीं किया है. हमने किसी को ब्लैकलिस्ट नहीं किया है."

    "ये एक असहयोग आंदोलन है. हम ऐसे किसी व्यक्ति का सहयोग नहीं करेंगे जो समाज में घृणा फैला रहा हो. हम उन्हें घृणा फैलाने से रोक नहीं रहे हैं."

    "अगर वे घृणा फैलाते रहना चाहते हैं तो वे ऐसा करते रहें. उन्हें ऐसा करने की आज़ादी है. लेकिन हमें भी ये आज़ादी है कि हम उनके अपराध में भागीदार न बनें. वे हमारे दुश्मन नहीं हैं."

    "हम उनमें से किसी से भी घृणा नहीं करते हैं. उनकी अपनी मजबूरियां होंगी. कुछ भी स्थायी नहीं होता है. अगर कल उन्हें एहसास हुआ कि वे जो कर रहे थे वह भारत के लिए अच्छा नहीं है, समाज के लिए अच्छा नहीं है तो हम फिर से उनके शो में जाना शुरू कर देंगे."

  8. पाकिस्तानी फ़ैंस ने भारत की हार पर ऐसे ली चुटकी

  9. उत्तर प्रदेश: लखनऊ में रेलवे कॉलोनी में घर की छत गिरी, 5 की मौत

      • Author, अमन द्विवेदी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    रेलवे कॉलोनी में घर की छत गिरी

    इमेज स्रोत, shubham Verma

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई.

    ये हादसा आलमबाग इलाक़े की पुरानी रेलवे कॉलोनी में हुआ. हादसे के समय परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.

    सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में ले लिया है और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

    रेलवे कालोनी में घर की छत गिरी

    इमेज स्रोत, shubham Verma

    घटनास्थल पर पहुंचे लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया "ये रेलवे कॉलोनी पुरानी और जर्जर अवस्था में है. यहां पर रेलवे के अधिकारी भी हैं. यहां जो लोग रह रहे हैं वो अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं. इनमें से कुछ को पूर्व में मकान आवंटित हुए होंगे."

    "यहां पर 64 घर ऐसे हैं जिन्हें न रहने लायक घोषित किया गया है. इन्हें खाली कराने का नोटिस दिया गया था लेकिन लोगों ने घर खाली नहीं कराया गया था. हमने रेलवे के अधिकारियों से बात की है और उनसे कहा है कि ऐसे घरों को खाली कराया जाए ताकि इस तरह की घटना फिर न हो."

    लेकिन ये मकान अगर जर्जर अवस्था में थे तो पहले खाली क्यों नहीं कराए गए थे.

    इस पर गंगवार ने बताया कि रेलवे के अधिकारी इस बात की जांच करेंगे जिसके बाद ज़िला प्रशासन ज़रूरी कार्रवाई करेगा.

  10. बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भारतीय टीम से कहां हुई चूक

  11. कश्मीर: बारामुला के उरी में चरमपंथियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़

    बारामुला

    इमेज स्रोत, ANI

    कश्मीर पुलिस ने कहा है कि बारामुला जिले के हथलंगा में उरी के फॉर्वर्ड एरिया में चरमपंथियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है.

    पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में अब तक कुल दो चरमपंथियों की मौत हुई है और इलाक़े में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

    दूसरी तरफ लगातार चौथे दिन अनंतनाग के कोकरनाग इलाक़े में जम्मू और कश्मीर पुलिस और सेना का सर्च अभियान जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अधिकारियों का कहना है कि माना जा रहा है कि यहां के पहाड़ी इलाक़ों में दो से तीन चरमपंथी छिपे हो सकते हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा है कि यहां सर्च अभियान में अब ड्रोन्स की मदद भी ली जा रही है.

    शुक्रवार को कश्मीर के एडीजीपी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) विजय कुमार ने कहा था कि सेवानिवृत्त पुलिस या सेना अधिकारियों को "मुठभेड़ के बारे में किसी तरह की कल्पना" से बचना चाहिए. ये ख़ास इनपुट आधारित अभियान है. अभी अभियान जारी है और सभी 2-3 फंसे हुए चरमपंथियों को मार दिया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. सट्टा ऐप के प्रमोटर की शादी में 200 करोड़ ख़र्च का हिसाब खंगाल रही ईडी - प्रेस रिव्यू

  13. पाकिस्तान: पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड ऊँचाई पर, 15 दिनों में 41 रुपये की वृद्धि

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, REUTERS/Akhtar Soomro

    पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण देश में पेट्रोल की कीमत 26 रुपये बढ़कर 331.38 प्रति लीटर कर दी गई है.

    इसमें आगे कहा गया कि डीजल की कीमत में 17.34 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 329.18 रुपये प्रति लीटर होगी.

    वित्त मंत्रालय के मुताबिक नई कीमतें आज यानी 16 सितंबर से लागू हो जाएंगी.

    पाकिस्तान

    गौरतलब है कि सरकार ने 1 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 14.91 रुपये और 18.44 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और 15 दिनों के लिए प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 305.36 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत तय की गई थी. 311.84 रुपये तय किया गया.

    रॉयटर्स समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल का सुझाव दिया गया है, जिससे मुद्रास्फीति की आशंका बढ़ गई है.

    शुक्रवार को वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. सऊदी अरब ने तेल उत्पादन में कटौती की है जबकि चीन की मांग बढ़ गई है.

  14. न्यूज़ एंकरों के बहिष्कार से ‘इंडिया’ गठबंधन को क्या हासिल होगा?

  15. तेलंगाना में आज हो रही कांग्रेस की अहम बैठक: सोनिया, राहुल और प्रियंका होंगे शामिल

    सोनिया, राहुल और प्रियंका

    इमेज स्रोत, ANI

    तेलंगाना में हो रही कांग्रेस की कार्यकारी समिति की बैठक के लिए नेताओं का हैदराबाद पहुंचना शुरू हो गया है.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी के कार्यकारी समिति की बैठक है.

    उन्होंने कहा कि "बैठक में पार्टी के संगठन के बारे में चर्चा होगी. इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे."

    "इस दौरान आने वाले वक्त में जिन पांच राज्यों में चुनाव हैं उसके बारे में रणनीति बनाने पर भी चर्चा होगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बैठक में इंडिया गठबंधन के बारे में बातचीत भी होगी लेकिन वो इस बैठक से अलग होगी.

    वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने तेलंगाना में हो रही इस बैठक के बारे में बताया कि "यहां पर कांग्रेस की सरकार नहीं है. इसे राज्य का दर्जा कांग्रेस ने दिया है और ये हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है."

    आने वाले कुछ महीनों में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं.

  16. जब वाघ-नख से मारा था शिवाजी ने अफ़ज़ल ख़ाँ को - विवेचना

  17. 'इंडिया' गठबंधन के फ़ैसले का तेजस्वी यादव ने किया बचाव

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    'इंडिया' गठबंधन के 14 न्यूज़ एंकरों के शो में नहीं जाने के फ़ैसले का बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बचाव किया है.

    गठबंधन का कहना है कि इन शो में बीजेपी के समर्थन में एजेंडा चलाया जाता है और विपक्ष को अपना पक्ष रखने का मौक़ा ही नहीं दिया जाता.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा है कि "गठबंधन के समन्वय समिति की बैठक में ये तय हुआ कि जो भड़काऊ बातें करते हैं उनका हम बॉयकॉट करेंगे क्योंकि ऐसे चैनलों में जा कर कोई फायदा नहीं है."

  18. यूक्रेनी अनाज को लेकर पोलैंड और यूरोपीय कमिशन आमने-सामने

    यूक्रेनी अनाज

    इमेज स्रोत, SERGEY DOLZHENKO/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    पोलैंड में शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री माटेउश मोरोविकी ने कहा कि वो यूक्रेनी अनाज के आयात पर लगी रोक को नहीं हटाएंगे.

    माटेउश मोरोविकी ने कहा, "यूरोपीय कमिशन से मतभेद के बावजूद हम यूक्रेनी अनाज के आयात पर लगे बैन को आगे बढ़ाएंगे. अपने किसानों के हित के लिए हम ये करना चाहते हैं."

    पोलैंड में जल्द चुनाव होने वाले हैं और यहां की सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि वो लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर सत्ता पर काबिज़ होगी.

    पोलैंड ने यूक्रेन से आ रहे अनाज के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं. कहा जा रहा है कि पोलैंड के बाद स्लोवानिया और हंगरी ने भी इसी तरह की रोक लगाने का फ़ैसला किया है.

    माटेउश मोरोविकी

    इमेज स्रोत, REUTERS/Kacper Pempel

    आर्थिक मामलों को पोलैंड के मंत्री वाल्देमार बुडा ने कहा है कि उन्होंने "इससे जुड़े एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. ये रोक अनिश्चितकाल के लिए है और ये 16 सितंबर की रात से लागू हो जाएगा."

    इस मुद्दे को लेकर यूरोपीय कमिशन और पोलैंड आमने-सामने हैं. कमिशन का कहना है कि पोलैंड पर राजनीतिक कारणों से लोकलुभावन नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है.

    यूरोन्यूज़ के अनुसार हंगरी ने यूक्रेन से आने वाले 24 खेती से जुड़े उत्पादों को ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है. इनमें अनाज, सब्ज़ियां, शहद और मीट शामिल हैं. ये सभी उत्पाद सीमा पर सील कर दिए जाएंगे और इन्हें केवल देश के भीतर से होकर आगे जाने की इजाज़त होगी.

    यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद से पोलैंड यूक्रेन के समर्थन में रहा है. वो नैटो से गुज़ारिश करता रहा है कि वो अपने हथियार पोलैंड सीमा पर तैनात करे.

    यूक्रेन का मानचित्र

    युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन काले सागर के रास्ते अनाज निर्यात नहीं कर पा रहा है क्योंकि इस रास्ते पर एक तरह से रूस का पहरा है. ऐसे में वो सड़क मार्ग से अपने पड़ोसियों की मदद से अनाज का निर्यात कर रहा है.

    अब तक किसी यूरोपीय देश ने यूक्रेन से दूसरे देशों के बाज़ारों तक पहुंच रहे अनाज का रास्ता नहीं रोका है. लेकिन यूक्रेन के पड़ोसी देश के भीतर हो रहे उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यूक्रेन से अनाज आयात पर रोक लगा रहे हैं.

  19. कनाडा में सिख छात्र पर हमला, भारतीय मिशन ने की निंदा

    वेन्कुवर में एक बस
    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    कनाडा के वेन्कुवर में भारतीय कॉन्सुलेट जनरल ने यहां एक सिख व्यक्ति पर हुए हमले की निंदा की है और कनाडाई अधिकारियों से इस मामले में जल्द क़दम उठाने के लिए कहा है.

    कॉन्सुलेट जनरल ने एक ट्वीट में कहा, "केलोव्ना में एक भारतीय व्यक्ति पर हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं. कनाडाई अधिकारियों से गुज़ारिश है कि वो इस मामले की जांच करें और कसूरवारों को पकड़ें."

    बताया जा रहा है कि बीते दिनों केलोव्ना में बस में एक सिख छात्र के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सिखों के एक समूह वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ कनाडा ने घटना की आलोचना करते हुए एक बयान जारी किया था.

    संगठन ने कहा था कि स्कूल से लौटते वक्त एक सिख छात्र पर बस में हमला हुआ. ये छात्र कनाडा में नया-नया आया था और इस घटना से बहुत आहत हुआ.

  20. ज़ेलेन्स्की अगले सप्ताह आएंगे व्हाइट हाउस- अमेरिकी एनएसए

    जेक सुलिवन

    इमेज स्रोत, REUTERS/Sarah Silbiger

    अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति अगले सप्ताह व्हाइट हाउस आने वाले हैं.

    शुक्रवार हुई एक प्रेस वार्ता में सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की का स्वागत करेंगे.

    उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं की ये तीसरी मुलाक़ात होगी.

    उन्होंने कहा, "ये बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब रूस यूक्रेन में हो रही लड़ाई के लिए उत्तर कोरिया जैसे मुल्कों की मदद तलाश कर रहा है, उसके ख़िलाफ़ यूक्रेनी सेना की जवाबी कार्रवाई आगे बढ़ रही है और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन अगले सप्ताह हमारे कई सहयोगियों और यूरोप के हमारे सहयोगियों के साथ एक बैठक आयोजित कर रहे हैं."

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन युद्ध को लेकर उनका नज़रिया समझेंगे और आज़ादी और संप्रभुता के लिए यूक्रेन के संघर्ष के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराना चाहते हैं.

    यूक्रेन के लिए सैन्य सहयोग से जुड़े एक सवाल के जवाब में जेक सुलिवन ने कहा कि इस मुलाक़ात के दौरान अमेरिका यूक्रेन के लिए और हथियारों के पैकेज की घोषणा कर सकता है.