राहुल नवीन प्रवर्तन निदेशालय के नए कार्यवाहक निदेशक बनेंगे
ईडी के निदेशक पद से संजय कुमार मिश्रा के हटाए जाने के बाद सरकार ने राहुल नवीन को कार्यवाहक निदेशक बनाया है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा
राजपरिवार की वो महारानी जो चलाती हैं कैफ़े
वीडियो कैप्शन, राजपरिवार की वो महारानी जो चलाती हैं कैफ़े
किसी बड़े शहर में रहते हुए आप कई बार किसी कैफे़ में गए होंगे.
उनमें से कुछ कैफे़ में बिताए गए पल आपके जीवन की यादों में जुड़ गए होंगे.
वडोदरा में एक ऐसा ही अनोखा कैफे है. इसे LGBTQ समुदाय द्वारा चलाया जाता है.
कश्मीर: आपराधिक साज़िश और ज़बरन उगाही के आरोप में पत्रकार गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, Caspar Benson/Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
श्रीनगर में एक पत्रकार को 'आपराधिक साज़िश' और 'ज़बरन उगाही' करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को गिरफ़्तार कर लिया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी है.
पुलिस ने बताया है कि स्थानीय अदालत के आदेश पर श्रीनगर के पीरबाग़ मोहल्ले के निवासी माजिद हैदरी के ख़िलाफ़ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर श्रीनगर पुलिस ने इस बारे में एक ट्वीट किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसमें पुलिस ने लिखा, "जेएमआईसी श्रीनगर की माननीय अदालत की ओर से जारी आदेश के आधार पर सदर थाने में भारतीय दंड संहिता की एफ़आईआर संख्या 88/2023 यू/एस 120-बी, 177, 386, 500 दर्ज की गई है. पीरबाग़ निवासी माजिद हैदरी को आपराधिक साज़िश, धमकी, जबरन वसूली, झूठी सूचना देने, मानहानि आदि के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है."
पुलिस की इस कार्रवाई पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने निशाना साधा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "पिछली रात माजिद हैदरी की गिरफ़्तारी से ठग और कुछ ख़ुफ़िया अधिकारियों के बीच की सांठगांठ उजागर हो गई."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उनके अनुसार, "बिना किसी क़ानूनी औपचारिकता पूरी किए उन्हें एक वांछित आतंकवादी की तरह घर से खींचकर ले जाया गया. उनकी मां और बहन वारंट दिखाने की मांग करती रहीं पर उनकी नहीं सुनी गई."
उन्होंने राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को टैग करते हुए आरोप लगाया है कि इस तरह से घोटाले उजागर करने वाले पत्रकारों को धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा है.
हालांकि महबूबा के आरोपों का जवाब देते हुए पुलिस ने एक अन्य ट्वीट किया है. इसमें कहा गया है कि गिरफ़्तारी के लिए ज़रूरी क़ानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया.
ऐसी बाढ़ जो सुनामी जैसी आई, हज़ारों को मार गई, सब बहा ले गई
वीडियो कैप्शन, ऐसी बाढ़ जो सुनामी जैसी आई, बांध तोड़ गई, हज़ारों को मार गई, सब बहा ले गई
लीबिया के देरना शहर में विनाशकारी बाढ़ में मारे गए लोगों के शवों को सामूहिक क़ब्रों में दफ़नाया जा रहा है.
तूफ़ान डैनियल के दौरान रविवार को देरना में सुनामी जैसी बाढ़ आई थी और शहर के बड़े हिस्से को समंदर की तरफ़ बहा ले गई थी.
इस आपदा में देरना शहर में कम से कम 2300 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल पर लगा ड्रग्स सप्लाई में शामिल होने का आरोप
इमेज स्रोत, MATT KING
इमेज कैप्शन, स्टुअर्ट मैकगिल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल पर कोकीन सप्लाई करने की एक बड़ी साज़िश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.
ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 टेस्ट मैचों में 208 विकेट लेने वाले स्टुअर्ट मैकगिल को पुलिस ने मंगलवार को सिडनी में गिरफ़्तार किया था.
पुलिस अप्रैल 2021 में मैकगिल के कथित अपहरण और उनकी पिटाई किए जाने के मामले की जांच कर रही है.
मैकगिल ने पुलिस के ताज़ा आरोप पर अपना पक्ष अभी तक ज़ाहिर नहीं किया है. हालांकि पहले दावा कर चुके हैं कि वे ड्रग्स सप्लाई में शामिल नहीं रहे हैं.
इमेज स्रोत, Shaun Botterill /Allsport
मैकगिल अप्रैल 2021 में तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सिडनी के एक मोहल्ले में ज़बरन एक कार में बिठा लिया गया.
उनका आरोप था कि उन्हें शहर के एक बाहरी इलाके में ले जाया गया, जहां बंदूक की नोक पर उन्हें पीटा गया. उसके बाद उन्हें कहीं और ले जाकर छोड़ दिया गया.
उस घटना में मैकगिल को मामूली चोटें आई थीं. लेग स्पिनर रहे स्टुअर्ट मैकगिल को काफ़ी प्रतिभावान क्रिकेटर माना गया.
लेकिन अपने देश के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के समकालीन होने के कारण उन्हें खेलने का उतना मौक़ा नहीं मिला.
उन्होंने केवल 44 टेस्ट मैचों में उन्होंने 208 विकेट लिए. इनमें से 12 बार पांच विकेट और दो बार 10 विकेट लिए. हालांकि ये केवल तीन वनडे मैच ही खेल पाए.
पुतिन और किम जोंग-उन की मुलाक़ात का हासिल क्या है?
वीडियो कैप्शन, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर वापस लौटे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन.
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात पर सारी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं.
किन मुद्दों पर हुई बातचीत और किसको क्या मिला? दुनिया ने और ख़ासकर चीन और अमेरिका ने इसे कैसे देखा? इसी की बात आज कवर स्टोरी में.
ब्रेकिंग न्यूज़, एशिया कप: बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी
इमेज स्रोत, ANI
एशिया कप के सुपर सिक्स के अंतिम मैच में कोलंबो में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे.
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया है.
रोहित शर्मा ने बताया कि तिलक वर्मा इस मैच से अपना डेब्यू कर रहे हैं. सूर्य कुमार यादव, शमी और प्रसिद्ध भी खेल रहे हैं.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, तिलक वर्मा इस मैच से अपना डेब्यू कर रहे हैं
वैसे रविवार को होने वाले फ़ाइनल मुक़ाबले के लिए दोनों टीमों के तय हो जाने से आज के मैच में लोगों की दिलचस्पी कम ही होगी.
वहीं, इस टूर्नामेंट में बारिश की जो भूमिका रही है, उसे देखते हुए यह जानना दिलचस्प होगा कि आज का मौसम कैसा रहेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज कोलंबो में थोड़ी बारिश हो सकती है, जबकि हवा की गति धीमी रहेगी.
बीबीसी वेदर के अनुसार, आज कोलंबो का तापमान 24 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. हवा में नमी की मात्रा 79 प्रतिशत से 88 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लीबिया में बाढ़ के बाद दफ़नाने के लिए कम पड़ रही है जगह
वीडियो कैप्शन, लीबिया: बाढ़ के बाद दफ़नाने के लिए कम पड़ रही जगह
अंतरराष्ट्रीय संस्था रेड क्रिसेंट के मुताबिक पूर्वी लीबिया में बाढ़ से तबाह हुए इलाक़े में कम से कम दस हज़ार लोग लापता हैं. वहां अब तक 5 हज़ार लोगों के शव मिले हैं.
हालांकि मृतकों की सही संख्या का अब तक पता नहीं चल पाया है.
लीबिया में वहां शवों को सामूहिक क़ब्रों में दफ़नाया जा रहा है. देखिए जो इनवुड की ये रिपोर्ट.
ताइवान ने एलन मस्क से क्यों कहा कि 'वो बिकाऊ नहीं है...'
इमेज स्रोत, Getty Images
'ताइवान चीन का एक हिस्सा है', अरबपति कारोबारी एलन मस्क के इस बयान के बाद ताइवान ने कहा है कि 'वो बिकाऊ नहीं है.'
ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ़ वु ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "सुनिए! ताइवान चीन का हिस्सा नहीं है और निश्चित रूप से ये बिकाऊ भी नहीं है."
इसी हफ़्ते एक कारोबारी सम्मेलन के दौरान एलन मस्क ने ताइवान की हवाई से तुलना करते हुए इसे चीन का 'अभिन्न अंग' बताया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीन का दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है. ताइवान की सत्ता वहां के लोगों के हाथ में.
बीते साल भर से इस मुद्दे पर चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ता रहा है.
कुछ दिनों पहले ताइवान के आस-पास के क्षेत्रों में चीन की वायुसेना और नौसैना ने युद्धाभ्यास किया था.
इसे ताइवान पर दबाव बढ़ाने की चीन की तरफ़ से नियमित कोशिश के तौर पर देखा जाता है.
यूरोप: बोस्निया में क्यों बन रहे हैं संघर्ष के हालात
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: फिर संघर्ष के मुहाने पर खड़ा बोस्निया
90 के दशक में बोस्निया में हुए ख़ूनी जंग और जनसंहार में एक लाख से ज़्यादा लोग मारे गए थे और 20 लाख से ज़्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा था.
फिर समझौता हुआ जिससे क़रीब तीन दशकों तक वहां अमन क़ायम रहा.
अब आशंका जताई जा रही है कि वहां फिर से हालात ऐसे बन रहे हैं, जो संघर्ष को दावत दे सकते हैं. कवर स्टोरी में इसी की बात.
न्यूज़ एंकर्स को बायकॉट करने के मामले पर सुब्रमण्यम स्वामी बोले- चैनल के मालिकों पर हमला क्यों नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने 14 न्यूज़ एंकरों की लिस्ट जारी की है जिनके शो का ये गठबंधन बायकॉट
करेगा यानी इन एंकरों के शो में उनके प्रतिनिधि नहीं जाएंगे.
गठबंधन ने
कहा है कि उसने 'नफ़रत भरे' न्यूज़ डिबेट चलाने वाले इन टीवी एंकरों के
कार्यक्रमों का बहिष्कार का फ़ैसला किया है.
विपक्षी
पार्टियों के गठबंधन के इस फैसले को लेकर वो पत्रकार जिनका नाम लिस्ट में शामिल है कड़ी
प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही कई पत्रकार और नेता इन एंकरों के समर्थन में भी उतरे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, "आजीविका कमाने वाले पत्रकारों की बजाय मीडिया के मालिकों पर हमला क्यों नहीं किया जाए? क्या I.N.D.I.A पैसे के लिए मालिकों पर निर्भर है?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
गुरुवार को इस फ़ैसले का एलान करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "हर शाम पाँच बचे कुछ चैनलों पर नफ़रत का बाज़ार सज जाता है. पिछल नौ साल से यही चल रहा है. अलग-अलग पार्टियों के कुछ प्रवक्ता इन बाज़ारों में जाते हैं. कुछ एक्सपर्ट जाते हैं, कुछ विश्लेषक जाते हैं. लेकिन सच तो ये है कि हम सब वहां उस नफ़रत बाज़ार में ग्राहक के तौर पर जाते हैं."
उन्होंने कहा, "हम नफ़रत भरे नैरेटिव को मंज़ूरी नहीं दे सकते. यह नैरेटिव समाज को कमज़ोर कर रहा है. अगर आप समाज में नफ़रत फैलाते हैं तो यह हिंसा का भी रूप ले लेता है. हम इसका हिस्सा नहीं बनेंगे."
पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर क्यों फँसे हैं लोग
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर क्यों फ़ंसे हैं लोग?
पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के सीमा बलों के बीच गोलीबारी की घटना के बाद दोनों देशों के बीच पड़ने वाली बेहद अहम तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग बंद है.
इस वजह से सैंकड़ों यात्री फंसे हुए हैं और व्यापारियों को भारी नुक़सान हो रहा है. बॉर्डर क्रॉसिंग पर लंबी कतारें देखी जा सकती हैं.
इस क्रॉसिंग को क्यों बंद कर दिया गया, देखिए इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री की रिपोर्ट.
हरियाणा: कांग्रेस विधायक मामन ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद नूंह में इंटरनेट बंद
इमेज स्रोत, Getty Images
नूंह हिंसा मामले में
कांग्रेस विधायक मामन ख़ान की गिरफ़्तारी के कुछ घंटों बाद हरियाणा सरकार ने ज़िले में मोबाइल इंटरनेट दो दिनों के
लिए सस्पेंड कर दिया है.
सरकारी आदेश में कहा गया है, "यह आदेश
हरियाणा राज्य में ज़िला नूंह के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था
में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किया गया है. 15 सितंबर (10:00 बजे) से
16 सितंबर (23:59 बजे) तक ये आदेश प्रभावी रहेगा."
गुरुवार देर रात कांग्रेस
विधायक मामन ख़ान को हरियाणा पुलिस ने गिरफ़्तार किया था. मामन ख़ान फिरोजपुर झिरका सेविधायक हैं.
इससे पहले हरियाणा सरकार ने
गुरुवार को हाई कोर्ट को बताया कि नूंह हिंसा की एक एफ़आईआर में कांग्रेस विधायक
मामन ख़ान को आरोपी बनाया गया है.
सरकार ने कोर्ट
में कहा कि पुलिस के पास मामन ख़ान के खिलाफ़ फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत हैं.
31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की
जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा भड़की और देखते ही देखते सांप्रदायिक हिंसा और
आगजनी गुरुग्राम, सोहना और आस-पास के इलाकों में भी फैल गई.
इस हिंसा में छह लोगों की मौत हुई थी.
एक देश, जहाँ ऐप के ज़रिए पढ़ना-लिखना सीख रहे लाखों लोग
वीडियो कैप्शन, एक देश, जहां एप के ज़रिए पढ़ना-लिखना सीख रहे लाखों लोग
सोमालीलैंड में चार लाख से ज़्यादा लोग एक ऐप की मदद से पढ़ना-लिखना सीख रहे हैं.
इस ऐप का नाम है दारिज़ और इसे एक ब्रितानी-सोमाली चैरिटी संस्था ने बनाया है.
संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और बुनियादी ढांचे की कमी जैसे कारणों के चलते इस इलाक़े की साक्षरता दर बहुत कम है.
देखिए बीबीसी की सारा मोनेटा की ये ख़ास रिपोर्ट.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में सर्विस लिफ़्ट गिरने से चार मज़दूरों की मौत
इमेज स्रोत, Pradeep Gaur/Mint via Getty Images
शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा
वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) में
एक निर्माणाधीन हाउसिंग सोसायटी की सर्विस लिफ्ट के गिरने से चार मज़दूरों की मौत
हो गई.
ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली बिल्डर्स की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने पर गौतमबुद्ध नगर के ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने कहा, "4 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 5 की हालत गंभीर है, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. मौके पर टीम मौजूद है. घटना की जांच जारी है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक फ़ोटो
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़अतिरिक्त डीसीपी (सेंट्रल नोएडा) राजीव दीक्षित ने बताया कि ये घटना आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी की निर्माणाधीन साइट पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई.
उन्होंने कहा, "सर्विस लिफ़्ट 14वीं मंज़िल से नीचे गिर गई."
इसी सप्ताह महाराष्ट्र के थाणे में भी 40 माले की निर्माणाधीन इमारत में लिफ़्ट के गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी.
बीते महीने ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट की खराबी के कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तुर्की, सीरिया, मोरक्को... बार-बार क्यों आ रहे हैं भूकंप?
वीडियो कैप्शन, तुर्की, सीरिया, मोरक्को... बार-बार क्यों आ रहे हैं भूकंप?
मोरक्को में भूकंप ने कहर मचाया है. सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं.
इससे पहले तुर्की-सीरिया में ज़लज़ला आया था. ये तबाही क्या संकेत दे रही है?
आख़िर क्यों बार-बार आ रहे हैं भूकंप?
राजस्थान के पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, अनुराग ठाकुर बोले- राज्य के लोगों को क्यों...
इमेज स्रोत, Getty Images
पेट्रोल-डीज़ल पर वैट की कीमत को लेकर राजस्थान के पेट्रोल
पंपों पर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल
शुरू हो गई है.
राजस्थान
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य में पेट्रोल-डीज़ल पर लगने वाली मंहगी वैट दरों के
विरोध में हड़ताल का एलान किया.
एसोसिएशन का
कहना है कि राज्य भर में 6,700 से अधिक पेट्रोल-डीज़ल पंप हड़ताल में शामिल
हो रहे है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पंजाब की तरह पेट्रोल और डीजल पर वैट दर एक समान करने की मांग को लेकर बुधवार को पंप डीलर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दो दिवसीय हड़ताल (बुधवार और गुरुवार) पर चले गए थे. लेकिन बीती रात असोसिएशन ने तय किया कि वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.
असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सुबह 6 बजे से राज्य के सभी पेट्रोल पंप डिपो से न तो कोई बिक्री करेंगे और न ही सामान खरीदेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल पर कहा, "साढ़े चार साल आप जनता को लूटते रहे. (राजस्थान में) पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे अधिक हैं. राजस्थान में सबसे अधिक महंगाई है जिसका मूल कारण गहलोत जी की सरकार है. आज राजस्थान में पेट्रोल पंप क्यों बंद हैं? क्यों राजस्थान के लोगों को ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है. यह लूट की खुली छूट, यह गहलूट सरकार में है."
"राजस्थान और अन्य कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्यों में सरकारों ने अपना वैट बढ़ाया, भाजपा शासित राज्यों ने कम किया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोग पंजाब में जाकर पेट्रोल-डीजल भराते हैं और वहां लोगों को अपने पंप बंद करने पड़ गए. कम से कम 300 पेट्रोल पंप इसकी वजह से बंद हुए हैं."
कर्नल मनप्रीत की मां बोलीं, 'बेटा ऑपरेशन पर रहता था, कॉल करने पर कम मिलता था'
वीडियो कैप्शन, कर्नल मनप्रीत की मां बोलीं, 'बेटा ऑपरेशन पर रहता था, कॉल करने पर कम मिलता था'
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग इलाक़े में बुधवार को सेना और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई.
इस मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और डीएसपी हुमायूं मुज़म्मिल भट्ट मारे गए.
बीबीसी की टीम पंजाब के मोहाली पहुंचीं और कर्नल मनप्रीत के परिवार से मुलाकात की.
चीन और भारत के सैलानियों के लिए म्यांमार ने किया ये फ़ैसला
म्यांमार के सरकारी मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि मिलिट्री हुकूमत ने चीन और भारत के सैलानियों को लुभाने के लिए के 'वीज़ा ऑन अराइवल' की पेशकश करने का फ़ैसला किया है.
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, मिलिट्री हुकूमत ने ये फ़ैसला विदेशी सैलानियों और उनकी विदेशी मुद्रा की आमद को ध्यान में रखते हुए किया है.
'ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ़ म्यांमार' ने सैन्य शासन के अप्रवासन विभाग के हवाले से कहा है कि इस नई स्कीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी और शुरुआत में ये एक साल के ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा.
वीडियो कैप्शन, COVER STORY:म्यांमार: अर्थव्यवस्था पर गृह युद्ध की मार
अख़बार ने गुरुवार की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 'वीज़ा ऑन अराइवल' पाने वाले सैलानियों को प्रतिबंधित क्षेत्रों को छोड़कर सभी जगह पर जाने की इजाजत होगी.
मौजूदा व्यवस्था में दोनों देशों के नागरिकों को टूरिस्ट वीज़ा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है या फिर म्यांमार के दूतावास में इसके लिए अप्लाई करना होता है.
म्यांमार में साल 2021 के तख़्तापलट का वहां अभी भी विरोध हो रहा है और सैनिक सरकार उसे दबाने के लिए संघर्ष कर रही है.
वीडियो कैप्शन, म्यांमार में सैन्य सत्ता ने किया अपनी ताक़त का प्रदर्शन
सैनिक सरकार ने ये माना है कि देश में ऐसे इलाके हैं जहां उनका पूरा नियंत्रण नहीं है. अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने अपने नागरिकों को म्यांमार न जाने की सलाह दे रखी है.
लेकिन चीन और भारत की म्यांमार से लंबी सीमा लगती है और दोनों देशों ने वहां की सैनिक सरकार से अपना कूटनयिक संबंध बना रखे हैं.
, ये अजीबोगरीब अवशेष क्या एलियन से जुड़े सवाल बढ़ा सकते हैं?
वीडियो कैप्शन, ये अजीबोगरीब अवशेष क्या एलियन से जुड़े सवाल बढ़ा सकते हैं?
मेक्सिको में ऐसे कुछ अवशेष पेश किए गए हैं, जो कथित तौर पर किसी इंसान या जानवर के नहीं हैं. यहां दावा किया गया है कि ये अवशेष एलियन के हैं.
मेक्सिको में पहली बार सार्वजनिक स्तर पर संसद में सुनवाई की गई, जिसमें इन अवशेषों को सामने रखा गया.
ये सुनवाई Unidentified Anomalous Phenomena (UAP) पर थी, जिन्हें UFO के नाम भी जाना जाता है.
बाबर आज़म ने बताया क्या नसीम शाह और हरिस राउफ़ वर्ल्ड कप खेल पाएंगे
इमेज स्रोत, Getty Images
विश्वकप 2023 से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान
बाबर आज़म ने बताया है कि तेज़ गेंदबाज नसीम शाह और हरिस राउफ़ टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं.
दरअसल, नसीम और हरिस एशिया कप 2023 में मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. तभी से ये चर्चा तेज़ हो गई
है कि दोनों गेंदबाज़ विश्व कप शुरू होने तक मैदान में वापसी कर पाएंगे या नहीं.
बाबर आज़म से पूछा गया कि क्या ये दोनों खिलाड़ी 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के साथ
होने वाले मैच में खेल पाएंगे?
इसके जवाब में उन्होंने कहा- अभी प्लान बी पर कुछ नहीं कह सकता हूं. लेकिन हां, हारिस रउफ ठीक स्थिति में है.उन्हें हल्की चोट लगी है. वो
विश्व कप से पहले ठीक हो जाएंगे. नसीम शाह भी... मुझे रिकवरी के बारे में अभी नहीं
पता. मेरी राय में व भी विश्व कप के आगे के मैच में हमारे साथ होंगे..लेकिन देखना
होगा क्या होता है.”
पाकिस्तान के पास टूर्नामेंट के लिए टीम का नाम आईसीसी
को सौंपने के लिए 28 सितंबर तक का समय है.
विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा. टूर्नामेंट का
पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं पाकिस्तान का पहला मैच
नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ है, जो 6 अक्टूबर को खेला जाएगा.