पाकिस्तान के पास 170 न्यूक्लियर वॉरहेड, 2025 तक होंगे 200 के पार - न्यूक्लियर नोटबुक

अमेरिका के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों के मुताबिक़ पाकिस्तान के पास इस वक़्त कुल 170 परमाणु हथियार हैं.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and संदीप राय

  1. ऐसी बाढ़ जो सुनामी जैसी आई, हज़ारों को मार गई, सब बहा ले गई

    वीडियो कैप्शन, ऐसी बाढ़ जो सुनामी जैसी आई, बांध तोड़ गई, हज़ारों को मार गई, सब बहा ले गई

    लीबिया के देरना शहर में विनाशकारी बाढ़ में मारे गए लोगों के शवों को सामूहिक क़ब्रों में दफ़नाया जा रहा है.

    तूफ़ान डैनियल के दौरान रविवार को देरना में सुनामी जैसी बाढ़ आई थी और शहर के बड़े हिस्से को समंदर की तरफ़ बहा ले गई थी.

    इस आपदा में देरना शहर में कम से कम 2300 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

  2. कश्मीर में ये बीते तीन साल का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला- आप

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कश्मीर के अनंतनाग में चरमपंथियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में बुधवार को सेना के दो अधिकारी कर्नल और मेजर और जम्मू -कश्मीर पुलिस के डीएसपी की मौत को आम आदमी पार्टी ने बीते तीन साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया.

    आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह ने कहा है, “ ये अफ़सोस की बात है कि जिस आतंकवाद के खात्मे का मोदी सरकार ने दावा किया था वहां आतंकवादी घटनाएं लागातार हो रही हैं और इसके साथ-साथ ये पिछले तीन वर्षों में सबसे बड़ी आतंकी घटना है, जिसमें हमारे कर्नल शहीद मनप्रीत सिंह, हमारे मेजर आशीष, हमारे बहादुर जम्मू कश्मीर के डीएसपी हुमायूं भट्ट, राइफ़ल मैन रवि कुमार और एक सेना का कुत्ता शहीद हो गया. इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है, दुखी है. हमारे सेना के तीन और पुलिस के दो जांबाज अफ़सर ने शहादत दी है, सेना के कुत्ते की शहादत को भी भूलना नहीं चाहिए.”

    गुरुवार को कश्मीर पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा बलों के आपरेशन में दो लश्कर-ए-तैयबा के चरमपंथियों को घेर लिया गया है.

    कश्मीर पुलिस से अब से थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग इलाक़े में बुधवार को शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और डीएसपी हुमांयू भट्ट को श्रद्धांजलि. सुरक्षाबलों ने उजैर ख़ान सहित एलईटी के 2 आतंकवादियों को घेर लिया है.”

    प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ़्रंट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. माना जाता है कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का यह प्रॉक्सी संगठन है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. कश्मीर के अनंतनाग में एलईटी के दो चरमपंथियों को घेरा गया- पुलिस

    कश्मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग इलाक़े में बुधवार को सेना और चरमपंथियों की मुठभेड़ में एक कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर के डीएसपी की मौत हो गई है.

    अब गुरुवार को कश्मीर पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा बलों के आपरेशन में दो लश्कर-ए-तैयबा के चरमपंथियों को घेर लिया गया है.

    कश्मीर पुलिस से अब से थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग इलाक़े में बुधवार को शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और डीएसपी हुमांयू भट्ट को श्रद्धांजलि. सुरक्षाबलों ने उजैर ख़ान सहित एलईटी के 2 आतंकवादियों को घेर लिया है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बुधावर को हुई इस मुठभेड़ में तीन जवान कर्नल मनप्रीत सिंह, 19 आरआर के मेजर आशीष धोचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुज़म्मिल भट्ट की मौत हो गई.

    प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ़्रंट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. माना जाता है कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का यह प्रॉक्सी संगठन है.

  4. बीजेपी मुख्यालय में स्वागत कार्यक्रम पर भड़के सुरजेवाला बोले- क्या शहादत के दिन जश्न मना रही है बीजेपी?

    मोदी

    इमेज स्रोत, BJP

    कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग इलाक़े में बुधवार को सेना और चरमपंथियों की मुठभेड़ में एक कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर के डीएसपी की मौत हो गई है.

    मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सेना और पुलिस के तीन अधिकारी शहीद हुए तब बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा था.

    सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा है, “राष्ट्रवाद और सेना प्रेम की असलियत देश के सामने है. कश्मीर में सेना और पुलिस के तीन अफ़सरों और एक जवान की शहादत के दिन भाजपा का उत्सव? पुलवामा हादसे के दिन भी साहेब शूटिंग में व्यस्त थे, ये पूरे देश ने देखा! भारत माता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले चारों रणबांकुरों को विनम्र श्रद्धांजलि. देश को आप के शौर्य पर गर्व है. परमात्मा उनके परिजनों को ये अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे! ”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस के यूथ विंग के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पीएम मोदी के बीजेपी कार्यालय में स्वागत की तस्वीर और मारे गए सेना और पुलिस के जवान की तस्वीर शेयर कर लिखा- “तारीख: 13 सितंबर 2023. एक तरफ कश्मीर में सेना के जवानों के शवों पर फूल चढ़ाये गए वही दूसरी तरफ़ ये...”

    अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कश्मीर में मारे गए तीन जवानों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बुधवार को अनंतनाग के कोकरनाग इलाक़े में सुरक्षा बलों और चरमंपथियों के बीच मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, 19 आरआर के मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुज़म्मिल भट्ट की मौत हो गई.

    वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए एक्स पर लिखा है- "मणिपुर में आग थमने का नाम नहीं ले रही है. कश्मीर में खून बह रहा है. नेता को बधाइयां लेने से फुर्सत नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    छोड़िए X पोस्ट, 4

    पोस्ट X समाप्त, 4

    प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ़्रंट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. माना जाता है कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का यह प्रॉक्सी संगठन है.

    छोड़िए X पोस्ट, 5

    पोस्ट X समाप्त, 5

  5. कश्मीर में मारे गए कर्नल मनप्रीत सिंह के ससुर ने कहा- बीते साल ही मेडल मिला

    मनप्रीत सिंह

    इमेज स्रोत, VK Singh

    कश्मीर में बुधवार को चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी की मौत हो गई.

    कर्नल मनप्रीत सिंह के ससुर जगदेव सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि उन्हें बीती शाम को जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि बीते साल ही सेना ने उन्हें मेडल दिया था.

    मीडिया से जब वो बात कर रहे थे तो उनकी गोद में कर्नल मनप्रीत सिंह की बेटी बानी सिंह थीं.

    जगदेव सिंह ने कहा, “ हमें कल शाम बताया गया, वो मेरी बेटी के पति थे. उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं. तीन साल पहले उनका प्रमोशन हुआ था और बीते साल ही उनको सेना से मेडल मिला था. हमें मीडिया रिपोर्ट से ही पता चला है कि आज चार-पांच बजे शाम तक उनका शव मोहाली लाया जाएगा. उनका गांव मोहाली के पास ही है. बेटी का नाम बानी है और बेटे का नाम कबीर सिंह है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बुधवार को अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में सुरक्षा बलों और चरमंपथियों के बीच मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, 19 आरआर के मेजर आशीष धोनक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुज़म्मिल भट्ट की मौत हो गई.

    प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ़्रंट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. माना जाता है कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का यह प्रॉक्सी संगठन है.

  6. यूरोप करेगा चीन की इलेक्ट्रिक कारों को मिलने वाली छूट की जांच, जानिए क्यों

    इलेक्ट्रिक कार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूरोपीय संघ इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियों के लिए चीन की सब्सिडी की जांच करेगा.

    उसका कहना है कि चीन की ओर से कार कंपनियों को दी जा रही भारी सब्सिडी से यूरोपीय कंपनियों को नुकसान हो रहा है.

    यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सेला वॉन डेर लियेन ने कहा-“ वैश्विक बाज़ार चीन की सस्ती इलेक्ट्रिक कार से भरा हुआ है. चीन इन कंपनियो को सब्सिडी दे कर उनकी कीमत बहुत कम रखता है. इससे हमारा बाज़ार खराब हो रहा है."

    "हम चीन से आने वाली इस सब्सिडी की जांच करेंगे. हम अपने बाजार को इस तरह बिगाड़ना कतई स्वीकार नहीं करेंगे.”

    एक दशक पहले यूरोपीय संघ द्वारा चीनी सोलर पैनलों की जांच नहीं की गई थी ताकि दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वॉर बचाया जा सके.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एंटी-सब्सिडी जांच में चीन की बैटरी से चलने वाली कारों को शामिल किया गया है, जिसमें टेस्ला, रेनॉ और बीएमडब्ल्यू जैसे गैर-चीनी ब्रांड भी शामिल हैं.

    यह कदम फ्रांस के लिए एक जीत है, जिसने हाल ही में चिंता व्यक्त की थी कि अगर चीन के ‘संरक्षणवाद’ का सामना करने के लिए यूरोप मुखर नहीं हुआ तो ग्रीन ट्रांज़िशन के दौरान यूरोप पिछड़ जाएगा.

  7. अनंतनाग हमले में मारे गए डीएसपी हुमायूं भट्ट के पिता ने जब बेटे को दी आंतिम विदाई

    हुमायूं बट के पिता

    इमेज स्रोत, J&K Police/Twitter

    कश्मीर में बुधवार को चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी की मौत हो गई.

    बुधवार को अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में सुरक्षा बलों और चरमंपथियों के बीच मुठभेड़ में डीएसपी हुमायूं भट्ट को गंभीर चोटें आई और अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई. हुमायूं भट्ट की दो महीने की बेटी है.

    बुधवार रात श्रीनगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

    उनके पिता जो खुद जम्मू-कश्मीर पुलिस के रिटायर्ट आईजी हैं उन्होंने बेटे को अंतिम विदाई दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित पुलिस के अधिकारी भी हुमायूं भट्ट को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

    जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा,“ हम तीन जवान कर्नल मनप्रीत सिंह, 19 आरआर के मेजर आशीष धोनक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त आईजी गुलाम हसन भट्ट के बेटे डीएसपी हुमायूं मुज़म्मिल भट्ट की मौत से बहुत दुखी हैं. ईश्वर इस दुख की घड़ी में उन्हें दुख सहने की शक्ति दे. ”

    प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ़्रंट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. माना जाता है कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का यह प्रॉक्सी संगठन है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- भारत के साथ इतना गहरा संबंध कभी नहीं था

    एंटनी ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंध कभी इतने गहरे और गतिशील नहीं रहे.

    भारत की जी-20 शिखर सम्मेलन मेज़बानी के कुछ दिनों बाद ब्लिंकन ने जॉन हॉपकिन्स स्कूल के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग से दोनों को फ़ायदा होगा.

    ब्लिंकन ने कहा, "अमेरिका-भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी कभी भी इतनी अधिक गतिशील नहीं रही है, हम सेमीकंडक्टर से लेकर रक्षा सहयोग तक हर चीज पर साथ काम कर रहे हैं."

    उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड साझेदारी को बढ़ाया है ताकि टीके बनाने से लेकर समुद्री सुरक्षा को मज़बूत करने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने तक हर मुद्दे पर साथ काम किया जा सके.

    ब्लिंकन ने कहा- “ अभी पिछले हफ्ते जी20 में राष्ट्रपति बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और महत्वाकांक्षी परिवहन, ऊर्जा और टेक्नॉलजी कॉरिडोर की घोषणा की है जो एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ेगा.”

    “सऊदी अरब, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और पूरे क्षेत्र में महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करने के लिए अमेरिका और भारत के साथ मिलकर काम करेंगे.”

  9. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    12 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिएयहां क्लिककरें.