पाकिस्तान के पास 170 न्यूक्लियर वॉरहेड, 2025 तक होंगे 200 के पार - न्यूक्लियर नोटबुक

अमेरिका के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों के मुताबिक़ पाकिस्तान के पास इस वक़्त कुल 170 परमाणु हथियार हैं.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and संदीप राय

  1. राजस्थान में परिवर्तन यात्रा से पार्टी के अंदर और बाहर किन समीकरणों को साध रही है बीजेपी

  2. पीएम नरेंद्र मोदी ने चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की किस बात पर की तारीफ़?

    सीजेआई चंद्रचूड़ और पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट के मुकदमों के बारे में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना करते हुए भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की तारीफ़ की है.

    चीफ़ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट को 'नेशल ज्यूडीशियल डेटा ग्रिड प्लेटफ़ॉर्म' के तहत लाने की घोषणा की थी जिससे लंबित पड़े मुकदमों की ट्रैकिंग आम आदमी के लिए आसान हो जाएगी.

    इसकी घोषणा करते हुए सीजेआई ने कहा कि 'ये एक ऐतिहासिक दिन है. इससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सीजेआई ने जानकारी देते हुए कहा कि, "ये एक अनोखा प्लेटफ़ॉर्म है जिसे एनआईसी और सुप्रीम कोर्ट की टीम ने विकसित किया है.अब एक क्लिक पर आप लंबित पड़े मामलों के बारे में रीयल टाइम में जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसमें वार्षिक, कुल पंजीकृत और गैर पंजीकृत मामलों और कोरम-वार फैसले लिए जा चुके मुकदमों की संख्या की जानकारी हासिल की जा सकती है."

    सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का प्रधानमंत्री ने स्वागत किया.

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा सराहनीय कदम उठाया गया है. तकनीक का इस तरह का इस्तेमाल हमारे देश में न्यायिक तंत्र में पारदर्शिता को बढ़ाएगी और इंसाफ़ देने की प्रणाली को और बेतहर करेगी."

  3. लीबिया में बाढ़ के बाद दफ़नाने के लिए कम पड़ रही है जगह

    वीडियो कैप्शन, लीबिया: बाढ़ के बाद दफ़नाने के लिए कम पड़ रही जगह

    अंतरराष्ट्रीय संस्था रेड क्रिसेंट के मुताबिक पूर्वी लीबिया में बाढ़ से तबाह हुए इलाक़े में कम से कम दस हज़ार लोग लापता हैं. वहां अब तक 5 हज़ार लोगों के शव मिले हैं.

    हालांकि मृतकों की सही संख्या का अब तक पता नहीं चल पाया है.

    लीबिया में वहां शवों को सामूहिक क़ब्रों में दफ़नाया जा रहा है. देखिए जो इनवुड की ये रिपोर्ट.

  4. अफ़ग़ानिस्तान में राजदूत नियुक्त करने वाला पहला देश बना चीन

    तालिबान

    इमेज स्रोत, TALIBAN MEDIA OFFICE

    चीन ने अफ़ग़ानिस्तान के लिए राजदूत नियुक्त किया है.

    2021 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से चीन अफ़ग़ानिस्तान में राजदूत नियुक्त करने वाला पहला देश बन गया है.

    तालिबान ने कहा कि झाओ ज़िंग की नियुक्ति अन्य देशों के लिए उसकी सरकार के साथ संबंध स्थापित करने का एक संकेत है.

    किसी भी अन्य देश ने तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है. तालिबान की अफ़ग़ानिस्तान में कई मानवाधिकार उल्लंघन के लिए आलोचना की जाती है.

    चीन उन देशों में से एक रहा है जिसने तालिबान सरकार के साथ बातचीत शुरू की.

    चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चीन अफ़ग़ानिस्तान के साथ "बातचीत और सहयोग को आगे बढ़ाना जारी रखेगा" और देश के प्रति उसकी नीति "स्पष्ट सुसंगत" है.

  5. अकबर पर क्या रुख़ बदल रही है बीजेपी?

  6. बैंक फ्रॉड केस में जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    नरेश गोयल

    इमेज स्रोत, ANI

    मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बैंक फ़्रॉड केस में जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

    गोयल पर केनरा बैंक से 538 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है.

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक सितम्बर को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट पीएमएलए के तहत गिरफ़्तार किया था.

    74 साल के बिज़नेसमैन नरेश गोयल को ईडी के रिमांड के बाद गुरवार को कोर्ट में पेश किया गया था.

    जेट एयरवेज़

    इमेज स्रोत, REUTERS/LINDSEY WASSON

    चूंकि जांच एजेंसी की ओर से आगे के लिए रिमांड की मांग नहीं की गई थी, इसलिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    सीबीआई ने केनरा बैंक के साथ 538 करोड़ के फ्रॉड मामले में जेट एयरवेज़, नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता और अब बंद हो चुकी एयरलाइन के कुछ अधिकारियों के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था.

    ये एफ़आईआर बैंक की शिकायत पर दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि जेट एयरवेज़ इंडिया लिमिटेड को 848.86 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिमिट और लोन की मंजूरी दी थी जिसमें 538.62 करोड़ रुपये बकाया है.

  7. यूक्रेन: जंग के बीच दस्तक देती नई ज़िंदगियां

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन: जंग के बीच दस्तक देती नई ज़िंदगियां

    यूक्रेन के जिस शहर में जंग की वजह से सैकड़ों लोगों की जान गई. अब वहां नई ज़िंदगियां दस्तक दे रही हैं.

    जंग के दौरान यूक्रेन से 30 लाख महिलाओं ने देश छोड़ दिया और वहां जन्म दर भी गिरी. लेकिन अब यूक्रेन में कई मांओं ने बच्चों को जन्म देने का फ़ैसला लिया है.

    देखिए यूक्रेन के शहर बूचा से बीबीसी संवाददाता ज़ाना बेंज़पियाचूक की ये रिपोर्ट.

  8. कश्मीर में मारे गए जवानों पर फारूक़ अब्दुल्ला ने कहा- 'मुझे इसका अंत नहीं दिखता'

    फारूक़ अब्दुल्ला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में बुधवार को चरपंथियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और जम्मू और कश्मीर पुलिस के डीएसपी की मौत हो गई.

    इस घटना को लेकर आम लोग और राजनीतिक पार्टियां प्रतिक्रिया दे रही हैं.

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक़ अब्दुल्ला ने चरमपंथी हमले में मारे गए पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट के परिजनों से मुलाकात की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "ये बहुत बड़ा सदमा है. ये बर्बादी बहुत वक्त से चल रही है मुझे इसका अंत नहीं दिखता है... लड़ाई से अमन नहीं आता है बातचीत से आता है. जब से देश आज़ाद हुआ, ये फसाद साथ है. इसका हल निकालना जरूरी है..."

    "मैं इसका जवाब नहीं दे सकता हूं कि वे कहां से आ रहे हैं. वे दूसरे देश से भी हो सकते हैं. रोज हमें इस खतरे का सामना करना पड़ता है, इसका खामियाजा केवल जनता को होता है. लड़ाई से कोई मसला हल नहीं होता. पाकिस्तान ने 4 जंग की हैं पर बॉर्डर वहीं खड़ा है. बातचीत के आलावा कोई रास्ता नहीं है."

  9. पुतिन और किम जोंग-उन की मुलाक़ात का हासिल क्या है?

    वीडियो कैप्शन, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर वापस लौटे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन.

    उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात पर सारी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं.

    किन मुद्दों पर हुई बातचीत और किसको क्या मिला? दुनिया ने और ख़ासकर चीन और अमेरिका ने इसे कैसे देखा? इसी की बात आज कवर स्टोरी में.

  10. असम: पत्नी को सब्सिडी दिलाने के कांग्रेस के आरोप पर क्या बोले हिमंता बिस्व सरमा

    हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल कर पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की कंपनी को केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी दिलायी.

    असम विधानसभा में इस मुद्दे पर बहस की मांग करते हुए विपक्ष के सांसदों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

    कांग्रेस ने इस मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिसे स्पीकर बिस्वजीत देमरी ने ख़ारिज कर दिया.

    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस आरोप को पूरी तरह ख़ारिज किया है.

    उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा है, "मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि न तो मेरी पत्नी और न ही उनकी कंपनी ने भारत सरकार से किसी भी तरह की फाइनेंशियल सब्सिडी ली है."

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि सेंट्रल गवर्नमेंट के फूड प्रोसेसिंग यूनिट की ओर से हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के फ़र्म को 10 करोड़ का ग्रांट दिया गया है.

  11. अनंतनाग मुठभेड़: कर्नल मनप्रीत की माँ बोलीं- बेटे को मिस कॉल मार देती थी और वो फ़ोन करता था

  12. पीएम मोदी ने कहा- 'इंडिया' गठबंधन सनातन धर्म को खत्म करना चाहता है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 'इंडिया' गठबंधन सनातन धर्म को ख़त्म करना चाहता है और 'सनातनियों' को ऐसे लोगों को रोकना होगा.

    मध्य प्रदेश के बीना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जिस सनातन को गांधी जी ने जीवनपर्यन्त माना, जिन राम ने उनको जीवन भर प्रेरणा दी, उनके आखिरी शब्द बने 'हे राम.' जिस सनातन ने उन्हें अस्पृश्यता के ख़िलाफ़ आंदोलन चलाने की प्रेरणा दी."

    "उस सनातन को ये 'इंडिया' गठबंधन के लोग, घमंडिया गठबंधन के लोग समाप्त करना चाहते हैं. आज 'इंडिया' गठबंधन के लोगों ने खुलेआम सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल वे हम पर हमले बढ़ा देंगे. देश भर के सभी 'सनातनियों' और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा. हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, 'एक तरफ़ यहां का भारत दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है. दुनिया में भारत विश्वमित्र के रूप में बाहर आ रहा है. वहीं, एक तरफ़ कुछ ऐसे दल हैं जो देश को, समाज को विभाजित करने में जुटे हैं. उन्होंने मिल कर 'इंडी' गठबंधन बनाया है. 'इंडी' गठबंधन को कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं. इनका नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भ्रम है. लेकिन मुंबई में जो बैठक हुई थी उसमें इन्होंने गठबंधन कैसे काम करेगा उसकी नीति बना ली है."

  13. दहेज के विरोध का अनोखा तरीक़ा

    वीडियो कैप्शन, दहेज के विरोध का अनोखा तरीका

    शादी के बदले लाखों रूपए दहेज की मांग एक लड़की को इतनी नागवार गुज़री कि उन्होनें इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की तैयारी की. उनका ये फ़ैसला उन्हें नई-नई उंचाइयों पर ले गया.

    उन्होंने सात महाद्वीपों की सात उंची चोटियां फ़तह की. वहां पहुंच कर दहेज के ख़िलाफ़ संदेश दिया. देखिए नितिन नगरकर की ये रिपोर्ट.

  14. लीबिया की बाढ़ में लगभग 20 हज़ार लोगों के मारे जाने की आशंका

    लीबिया

    इमेज स्रोत, Reuters

    लीबिया के देरना शहर के मेयर का कहना है कि देश में अचानक आई बाढ़ से लगभग 20 हज़ार लोगों के मारे जाने की आशंका है.

    रविवार को आई इस विनाशकारी बाढ़ ने देश के पूर्वी इलाके में भीषण तबाही की स्थिति पैदा कर दी है.

    लीबिया

    इमेज स्रोत, REUTERS/Ayman Al-Sahili

    लीबिया

    इमेज स्रोत, REUTERS/Esam Omran Al-Fetori

    बंदरगाह शहर देरना के मेयर ने सऊदी न्यूज़ चैनल अल-अरबिया को बताया कि दो बांधों के टूटने से आई बाढ़ में लगभग 18 से 20 हज़ार लोगों के मरने का अनुमान है.

    जब ये बांध टूटे तो लोग सो रहे थे और बाढ़ सुनामी की तरह आ गई.

    लीबिया

    इमेज स्रोत, REUTERS/Ayman Al-Sahili

    लीबिया

    इमेज स्रोत, REUTERS/Ayman Al-Sahili

    अभी भी कई शव या तो मलबे के नीचे दबे हैं या फिर समंदर में हैं. इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है.

    इस बीच लीबिया पर हुकूमत कर रही एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी सरकारों ने अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है.

    लीबिया

    इमेज स्रोत, Muhammad J. Elalwany/Anadolu Agency via Getty Images

  15. कपिल देव की 175 रनों की पारी ने रखी थी विश्व कप में भारत की जीत की नींव

  16. जब हमारे जवानों पर गोलिया बरसायी जा रही थीं तो पीएम पर फूल बरस रहे थे: संजय राउत

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सेना और जम्मू और कश्मीर के तीन अधिकारियों मौत पर विपक्ष ने केंद्र सरकार की आलोचना की है.

    दरअसल, बुधवार को जब कश्मीर से सेना के एक कर्नल, मेजर और पुलिस के एक डीएसपी की मौत की ख़बर सामने आई तो बीजेपी मुख्यालय में जी-20 के सफल आयोजन का जश्न मनाया जा रहा था.

    कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक ओर पीएम मोदी पर फूल बरसाए जा रहे हैं तो तस्वीर के दूसरे हिस्से में जवानों के शव को लोग कंधा दे रहे हैं.

    कांग्रेस ने तस्वीर के साथ लिखा है- "ये देश के प्रधानमंत्री हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट ने भी बीजेपी के इस आयोजन के समय पर सवाल उठाया है.

    पार्टी के सांसद संजय राउत ने कहा, "बीजेपी कार्यालय में एक उत्सव मनाया जा रहा था और बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता पीएम पर फूल बरसा रहे थे. जी-20 की सफलता का जश्न हो रहा था. हम भी चाहते हैं कि अगर उन्हें लगता है कि जी-20 सफल रहा तो फूल बरसाए जाने चाहिए लेकिन उसी वक्त आतंकवादी हमारे जवानों के ऊपर गोलियां बरसा रहे थे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    संजय राउत ने कहा, "तीन सीनियर अफ़सर शहीद हो गए. एक साथ तीन बड़े अधिकारियों का शहीद होना दर्शाता है कि आज भी जम्मू और कश्मीर की हालत ठीक नहीं है. वहां सरकार नहीं है, चुनाव नहीं हो रहे हैं. वहां के लोग परेशान हैं. सरकार का नियंत्रण नहीं है. अगर आपने जम्मू और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना लिया है तो ये केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी है. तीन जवानों की हत्या परेशान करने वाली बात है और यहां पर फूल बरसाए जा रहे हैं, आपको ये देख कर दुख नहीं होता, क्या उनकी ओर से कोई बयान आया है?...नहीं."

    उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी का रुख स्पष्ट है. आप बोलते हैं पीओके लोगे और कश्मीर में घुस कर वो लोग हमारे जवानों को मार रहे हैं. ये पाकिस्तान के साथ मैच खेलते हैं और हमारे जवान मर रहे हैं."

  17. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भारत से क्यों नहीं गए पाकिस्तान, क्या कह रहे हैं पाकिस्तानी

  18. असम: बाल विवाह कराने के आरोप में 15 लोग गिरफ़्तार

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    असम के हाइलाकांढि ज़िले में कथित तौर पर बाल विवाह कराने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गिरफ़्तार किए गए लोगों ने बाल विवाह के लिए फर्जी दस्तावेज़ तैयार किए थे.

    पुलिस के मुताबिक़, एक रजिस्टर्ड क़ाज़ी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खुद को क़ाज़ी बताने वाले 16 लोग बच्चों की शादी कराने में शामिल हैं. इस शिकायत के आधार पर ज़िले के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई की गई.

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राज्य में हिमंता बिस्व सरमा की सरकार ने बाल विवाह के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ रखा है.

    हाइलाकांढि ज़िले के एडिश्नल एसपी शामिर दप्तारी बरुआ ने बताया कि शुरू में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया था लेकिन सबूतों के अभाव में एक व्यक्ति को छोड़ दिया गया.

    उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार लोगों को फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए बच्चों की शादी कराने का आरोप है. गिरफ़्तार लोगों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

    राज्य में हिमंता बिस्व सरमा की सरकार ने बाल विवाह के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ रखा है. इस अभियान के तहत राज्य में अब तक 4000 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

  19. राजपरिवार की वो महारानी जो चलाती हैं कैफ़े

    वीडियो कैप्शन, राजपरिवार की वो महारानी जो चलाती हैं कैफ़े

    किसी बड़े शहर में रहते हुए आप कई बार किसी कैफे़ में गए होंगे.

    उनमें से कुछ कैफे़ में बिताए गए पल आपके जीवन की यादों में जुड़ गए होंगे.

    वडोदरा में एक ऐसा ही अनोखा कैफे है. इसे LGBTQ समुदाय द्वारा चलाया जाता है.

  20. बिहार: जेडीयू के एमएलसी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गिरफ़्तार किया

    राधा चरण शाह

    इमेज स्रोत, FACEBOOK@Radha Charan Sah

    इमेज कैप्शन, राधा चरण शाह

    प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद राधा चरण शाह को आरा (भोजपुर ज़िला) स्थित उनके घर से बुधवार रात को गिरफ़्तार कर लिया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राधा चरण शाह की गिरफ़्तारी उनके ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चल रही ईडी की जांच के सिलसिले में हुई है.

    ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि राधा चरण शाह को दिन भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पीएमएलए क़ानून (प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के कड़े प्रावधानों के तहत गिरफ़्तार किया गया है.

    छह मई को भी ईडी ने एमएलसी राधा चरण शाह और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली थी. अन्य व्यवसायों के अलावा राधा चरण शाह होटल और रिजॉर्ट्स और स्कूल के कारोबार से जुड़े हुए हैं.

    ईडी ने उन्हें और उनके बेटे को 28 अगस्त को समन जारी किया था. उन्हें 15 दिनों के भीतर पटना में ईडी के दफ़्तर में पेश होने के लिए कहा गया था.

    बाद में दोनों से पूछताछ की गई थी. सात फरवरी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी उनसे जुड़ी जगहों पर छापेमारी की थी.