अनंतनाग हमले की ज़िम्मेदारी रेजिस्टेंस फ़्रंट ने ली, मेजर और कर्नल समेत तीन अधिकारियों की मौत

कश्मीर में बुधवार को चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और डीएसपी की हो गई है.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and संदीप राय

  1. रूस के राष्ट्रपति पुतिन क्यों बोले- प्रधानमंत्री मोदी सही चीज़ कर रहे हैं

    मोदी पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की है.

    पुतिन ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बात करते हुए 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट का ज़िक्र किया.

    रूस में अधिकारियों से देश में बनी कारों को इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है.

    रूसी राष्ट्रपति से इस बारे में सवाल पूछा गया कि अब रूस देश में कारें बनाने पर ज़ोर दे रहा है, मगर अतीत में जब ऐसा किया गया तो नाकामी मिली थी.

    इस पर पुतिन ने जवाब दिया, ''1990 तक उतनी कारें नहीं थीं. मगर अब बहुत कारें हैं. मर्सिडीज़ और ऑडी कारों के मुकाबले ये कारें मामूली सी लगती हैं, जिन्हें हमने 1990 के दौर बड़ी संख्या में लिया था.'

    पुतिन कहते हैं, ''इस संदर्भ में हमें अपने कई सहयोगियों से सीखने की ज़रूरत है. जैसे- भारत. वो भारत में बनाई गई गाड़ियों पर ध्यान दे रहे हैं. इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी सही चीज़ कर रहे हैं. वो लोगों को मेड इन इंडिया ब्रांड का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर एकदम सही कर रहे हैं.''

    पुतिन बोले- ''हमारे पास भी ऐसी गाड़ियां हैं और हमें भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए. ये किसी तरह का उल्लंघन नहीं है. हमें रूस में बनी कारों को लेना चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुतिन से पूछा गया कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में चीन में बनी कारें रूस में होंगी, ऐसे में आपके रूसी कारों वाले प्रोजेक्ट को झटका नहीं लगेगा.

    पुतिन ने इसका जवाब दिया- नहीं, ये प्रोजेक्ट हमने मिलकर तैयार किया है. हम रूसी कारों को भी बना रहे हैं.

    हाल में जी-20 सम्मेलन हुआ था तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत नहीं आए थे. हालांकि पुतिन ऐसे सम्मेलनों में पहले भी शामिल नहीं रह चुके हैं.

    जी-20 सम्मेलन में जो घोषणा पत्र जारी हुआ था, उसे रूस ने संतुलित बताया था.

    सम्मेलन से पहले ये कहा जा रहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पश्चिमी देशों और रूस-चीन को घोषणा पत्र पर साथ लाना काफी मुश्किल रहेगा.

    ऐसे में जब जी-20 देशों की सहमति से साझा घोषणा पत्र जारी हुआ तो इसे भारत की बड़ी सफलता बताया गया.

    पीएम मोदी और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में दोनों नेताओं को साथ में हँसते हुए देखा जा सकता है.

  2. राजस्थान: गुजरात से मथुरा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत

    सड़क हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान के भरतपुर में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, ट्रेलर और बस की टक्कर होने के कारण ये हादसा हुआ है.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार मोहर सिंह मीणा के मुताबिक़, बस में सवार लोग गुजरात के भावनगर से मथुरा जा रहे थे.

    हादसा जयपुर-आगरा हाईवे पर सुबह पांच बजे के क़रीब हुआ है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के शेयर किए वीडियो में घायलों को अस्पताल में देखा जा सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मामले में ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है.

  3. मोनू मानेसर की गिरफ़्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद बोला- ज़रूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मोनू मानेसर

    राजस्थान में भरतपुर के नासिर-जुनैद हत्या मामले में अभियुक्त मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है.

    मोनू मानेसर को पहले हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया था.

    मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी ने बयान जारी कर राजस्थान सरकार पर आरोप लगाए हैं.

    वीएचपी ने मोनू मानेसर को हर तरह की सहायता देने का भी ऐलान किया है.

    वीएचपी के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, "निर्दोष गौभक्त मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ समय पहले ही राजस्थान पुलिस ने निर्दोष माना था. चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक लिए गौभक्त मोनू की गिरफ्तारी हुई है, जो उन्हें बहुत भारी पड़ेगा."

    आलोक कुमार के मुताबिक़, "विश्व हिंदू परिषद गौभक्त मोनू मानेसर को हर प्रकार से सहायता करेगी और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे."

    बीते महीने में राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा था, "नासिर और जुनैद की हत्या में मोनू मानेसर का सीधा हाथ नहीं है. लेकिन परोक्ष रूप से उसकी क्या भूमिका थी इसकी पुलिस जांच कर रही है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मोनू मानेसर

    इमेज स्रोत, Via Mohar Singh Meena

    बीते महीने हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़कने के बाद मोनू मानेसर का नाम ख़बरों में आया था.

    31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद ने नूंह में जलाभिषेक यात्रा निकालने का एलान किया था. इस यात्रा से पहले मोनू ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके लोगों से यात्रा में शामिल होने के लिए कहा था.

    कहा गया था कि मोनू मानेसर के इस यात्रा में शामिल होने की बात से नूंह के स्थानीय लोगों में गुस्सा था और हिंसा भड़कने की एक वजह ये भी था.

    हालांकि मोनू मानेसर ने हिंसा भड़कने के बाद कहा था कि वो वीएचपी के कहने के बाद यात्रा में शामिल नहीं हुए थे.

    मोनू मानेसर पर जिन नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है, वो दोनों मेवात के रहने वाले थे.

    जुनैद और नासिर के शव 16 फरवरी 2023 को मिले थे. मोनू मानेसर खुद को बजरंग दल का गौरक्षक प्रांत प्रमुख बताते हैं.

  4. 'इंडिया' गठबंधन की आज दिल्ली में बैठक, एजेंडा क्या है?

    इंडिया गठबंधन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    'इंडिया' गठबंधन की आज यानी बुधवार को दिल्ली में बैठक होनी है.

    मुंबई में 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में कॉर्डिनेशन कमेटी बनी थी. दिल्ली में इसी कमेटी के सदस्यों को मिलना है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस कमेटी की बैठक में सीटों के बँटवारे और लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रचार से जुड़ी रणनीति बनाने पर बात होगी.

    इस कमेटी में 14 सदस्य हैं. कमेटी की बैठक एनसीपी नेता शरद पवार के घर होगी.

    पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने जल्दी ही सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला बनाने की बात कही है.

    विपक्षी दलों के नेता कई बार कह चुके हैं कि राजनीतिक दलों को अपने 'अहम' और 'हितों' को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा.

    माना जा रहा है कि किसी सीट पर किस राजनीतिक दल का बीते चुनाव में प्रदर्शन कैसा रहा था, इस आधार पर सीटों का बँटवारा किया जाएगा.

    इस बैठक में आने वाले दिनों में बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार कैसे किया जाए, कहां रैलियां की जाएं, इस बारे में भी बात की जाएगी.

    इस कमेटी में कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, डीएमके से टीआर बालू, जेएमएम से हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे गुट से संजय राऊत, आरजेडी से तेजस्वी यादव, आप से राघव चड्ढा, सपा से जावेद अली ख़ान, जेडीयू से ललन सिंह, सीपीआई से डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस से उमर अब्दुल्लाह, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, टीएमसी से अभिषेक बनर्जी शामिल हैं.

  5. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    12 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.