अनंतनाग हमले की ज़िम्मेदारी रेजिस्टेंस फ़्रंट ने ली, मेजर और कर्नल समेत तीन अधिकारियों की मौत
कश्मीर में बुधवार को चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और डीएसपी की हो गई है.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and संदीप राय
वर्ल्ड कप: अफ़ग़ानिस्तान की टीम का एलान, किसे मिला मौका और कौन बाहर
इमेज स्रोत, ANI
अफ़गानिस्तान ने अगले महीने शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है.
दो साल के गैप के बाद पेसर नवीं उल हक़ ने
अफ़गानिस्तान की वनडे टीम में वापसी की है.
एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करने के
बावजूद ऑल राउंडर गुलबदिन नायब जगह बनाने में नाकाम रहे.
इसके अलाव करीब जनत, शराफुद्दीन अशरफ़ और सीमान सैफ़ी भी टीम
में जगह नहीं बना सके.
इस टीम की अगुवाई हशमतुल्लाह शाहिदी
करेंगे. एशिया कप में हिस्सा लेने वाली टीम में चार बदलाव किए गए हैं.
अफ़ग़ानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान)
रहमानुल्लाह गुरबाज़
इब्राहिम ज़ादरान
रियाज़ हसन
रहमत शाह
नजीबुल्लाह ज़ादरान
मोहम्मद नबी
इकराम अलीखिल
अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई
राशिद ख़ान
मुजीब उर रहमान
नूर अहमद
फज़लहक़ फ़ारुक़ी
अब्दुल रहमान
नवीं उल हक़
'इंडिया' पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- 'सब वही चेहरे, कोई बेल पर कोई जेल काटकर आया'
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में शामिल नेताओं पर कटाक्ष किया है और कहा है कि गठबंधन का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का हवाला देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, " सब वही चेहरे हैं. कोई बेल (जमानत) पर है तो कोई जेल काटकर आया है."
उन्होंने कहा, " जनता इन सबको जानती पहचानती है. चोला बदलने से, नाम बदलने से कुछ नहीं होगा. चाल चरित्र और चेहरे वही रहने वाले हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सीट बंटवारे को लेकर सवाल
विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की कोऑर्डिनेशन कमेटी की आज बैठक हो रही है. इस बीच गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सवाल पूछा जा रहा है.
गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई नेता पंजाब, दिल्ली और हरियाणा सीट बंटवारे की संभावना से इनकार कर चुके हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने कहा, " पंजाब और हरियाणा उदाहरण हैं कि कैसे एक के बाद दूसरा पार्टनर अपनी कन्नी काट रहा है. ये उनकी समस्या है, हमें उस पर नहीं जाना है."
भारतीय वायु सेना को एयरबस ने सौंपा पहला सी-295 विमान
इमेज स्रोत, ANI
विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने पहला सी-295 परिवहन विमान भारतीय
वायु सेना को बुधवार को सौंप दिया है.
भारतीय वायु सेना के विमानों को
अत्याधुनिक बनाने के लिए दो साल पहले 21,935 करोड़ रुपये का विमान सौदा हुआ था.
इसके मुताबिक एयरबस डिफ़ेंस एंड स्पेस
कंपनी को भारतीय वायु सेना को 56 सी-295 विमान सौंपने हैं.
स्पेन के शहर सेविले में इस विमान को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी को सौंपा गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस सौदे के तहत विमान निर्माता कंपनी एयरबस को 2025 तक सेविले के अपने उत्पादन केंद्र से उड़ने में सक्षम 16 विमानों की डिलीवरी देनी है.
और बाकी 40 विमानों को भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम के उत्पादन केंद्र में दोनों कंपनियों के सहयोग से निर्माण और असेंबल किया जाएगा.
बीते अक्टूबर में पीएम नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में निर्माण केंद्र का शिलान्यास किया था, जहां निजी कंपनियों के वेंचर में पहली बार सैन्य विमान का निर्माण होगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
रसोई गैस के दाम कम करने के बाद अब उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख गैस कनेक्शन देने का एलान
इमेज स्रोत, ANI
रसोई गैस के दाम करने की घोषणा के एक महीने के अंदर ही केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना को और विस्तार देने का एलान किया है.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'देश में 75 लाख और एलपीजी के मुफ़्त कनेक्शन दिए जाएंगे. इसका फैसला आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुआ.'
उन्होंने कहा, "अगले तीन वर्षों में ये कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे."
उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को
बधाई देने का प्रस्ताव पेश किया गया. ये प्रस्ताव रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने
देशवासियों की ओर से पेश किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार
कर लिया गया.
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'जी 20 का सफल
आयोजन पीएम के कुशल नेतृत्व और दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक है और इसकी चर्चा न
केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में हो रही है.'
उन्होंने कहा, "नई दिल्ली घोषणा में सहमति बनाना ये
दिखाता है कि भारत की बढ़ती की ताकत और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण दुनिया के
देशों द्वारा एकमत होकर निर्णय लिए गए. आज भारत एजेंडा सेटिंग में मुख्य भूमिका निभा
रहा है."
"भारत से अरब देशों से होती हुई यूरोप
तक जाने वाला इकोनॉमिक कॉरिडोर अपने आप में एक बड़ी सफलता है, जिसकी पूरी दुनिया
में चर्चा है. ग्लोबल बायोफ्यूल का विचार भी नरेंद्र मोदी का था और वो उसे आगे
लेकर गए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर, सिर्फ़ पाकिस्तान के बाबर आज़म हैं आगे
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय टीम के तेज़तर्रार ओपनर शुभमन गिल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. वनडे बल्लेबाज़ों में भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टॉप 10 में शामिल हैं.
शुभमन गिल इस साल जबरदस्त फॉर्म में हैं. वो साल 2023 में खेले 16 वनडे मैचों में 64.57 के औसत से 904 रन बना चुके हैं.
इस साल उन्होंने तीन शतक जमाए हैं. गिल एशिया कप में हिस्सा ले रही टीम में हैं. उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ एशिया कप के सुपर-4 राउंड में 58 रन बनाए. हालांकि, श्रीलंका के ख़िलाफ़ मैच में वो सिर्फ़ 19 रन ही बना सके.
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 122 रन की नाबाद पारी खेलने वाली विराट कोहली वनडे बल्लेबाज़ों की ताज़ा रैंकिंग में 8वें नंबर पर हैं.
वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 9वें नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने पाकिस्तान और श्रीलंका के ख़िलाफ़ हाफ सेंचुरी जमाई.
वनडे बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आज़म पहले पायदान पर हैं.
वनडे गेंदबाज़ों में भारत के कुलदीप यादव सातवें और मोहम्मद सिराज़ 9वें नंबर पर हैं. पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड हैं.
संसद के विशेष सत्र के पहले होगी सर्वदलीय बैठक, प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी
इमेज स्रोत, ANI
संसद के विशेष सत्र के पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. ये बैठक 17 सितंबर को होगी.
मीटिंग को लेकर संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी है.
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (ट्विटर)
पर जोशी ने लिखा है, “18 सितंबर से होने वाले आगामी संसद सत्र से पहले 17 सितंबर को शाम 4.30 बजे
सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है.”
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित नेताओं को ईमेल के जरिए
जानकारी भेज दी गई है. इसके बाद उन्हें औपचारिक
चिट्ठी भी भेजी जाएगी.
बीते अगस्त में ही मानसून सत्र का
समापन हुआ था. इसके बाद बीजेपी सरकार पांच दिन के लिए विशेष सत्र बुलाने का एलान
कर दिया. ये सत्र 18 सितंबर से बुलाया गया है.
इस विशेष सत्र का एजेंडा अभी भी साफ़ नहीं है. विपक्ष इस बारे में लगातार सवाल पूछ रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
किम जोंग उन ने देश वापसी के पहले जताया भरोसा, 'जंग में होगी पुतिन और रूस की जीत'
इमेज स्रोत, Reuters
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से
मुलाक़ात के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपने देश रवाना हो गए हैं.
रिपोर्टों के मुताबिक वो ट्रेन के जरिए
वापस जा रहे हैं.
रुस के राष्ट्रपति पुतिन और किम जोंग उन के
बीच रूस के साल 2016 में बने स्पेस सेंटर वास्तोचनी कोस्मोड्रोम
में मुलाक़ात हुई.
इस दौरान रूस ने उत्तर कोरिया के अंतरिक्ष
कार्यक्रम में मदद का भरोसा दिया. मीटिंग में किम ने कहा कि वो ‘साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ जंग में रूस का समर्थन करते हैं.’
रूस की न्यूज़ एजेंसियों के मुताबिक उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि उन्हें भरोसा है कि रूस की सेनाएं दुश्मनों पर 'जीत हासिल' करेंगी.
उन्होंने कहा, "हमें यकीन है कि रूस की सेना और लोग यकीनन एकजुट हुए दुश्मनों के खिलाफ़ इस पाक जंग में जीत हासिल करेंगे. "
उनके बयान को रूस और यूक्रेन के बीच जारी
जंग से जोड़कर देखा जा रहा है. ये माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया रूस को युद्ध का
सामान मुहैया कराएगा.
मीटिंग के बाद पुतिन और किम जोंग उन ने साथ
खाना खाया.
दुबई एयरपोर्ट पर अचानक मिले श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने ‘इंडिया’ के बारे में पूछा, जवाब में ममता बनर्जी बोलीं...
इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी इस समय विदेश दौरे पर हैं.
बुधवार को दुबई एयरपोर्ट पर उनकी श्रीलंका
के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से अचनाक भेंट हो गई.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि इस मुलाक़ात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने ममता बनर्जी से पूछ लिया, "क्या
वो भारत के विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का नेतृत्व करने जा रही हैं?"
ममता बनर्जी ने इस सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा, “यह लोगों पर
निर्भर करता है."
विपक्षी गठबंधन को लेकर विक्रमसिंघे ने आगे भी बात की.
इस पर ममता बनर्जी ने कहा, "अपोजिशन मे बी इन पोज़िशन यानी विपक्ष सत्ता में भी आ सकता है.”
ये छोटी सी ही मुलाकात उस समय हुई जब दोनों नेताओं का आमना
सामना दुबई एयरपोर्ट पर हुआ.
ममता बनर्जी यूरोप दौरे पर हैं और दुबई से वो स्पेन की राजधानी मैड्रिड जा रही थीं.
आज ही विपक्षी गठबंधन इंडिया की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक दिल्ली में हो रही है जिसमें टीएमसी की ओर से कोई नेता नहीं पहुंच रहा है क्योंकि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को आज ही ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सनातन धर्म विवाद पर सीपीएम नेता वृंदा करात ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, ANI
सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री
उदयनिधि स्टालिन के बयान पर उठे विवाद पर सीपीएम नेता वृंदा करात ने बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रांची में वृंदा करात ने कहा, “मुझे लगता है कि ये पूरा विवाद आरएसएस और बीजेपी ने अपनी गलतियों और मुख्य मुद्दे
को छिपाने के लिए और जनता ध्यान भटकाने के लिए पैदा किया.”
उन्होंने कहा,“सभी जानते हैं कि ये लोग जातिप्रथा को लेकर खुद ही फंसे हैं. आरएसएस के लीडर
ने अभी खुद ही कहा था कि पिछले दो हज़ार साल पुरानी जातिप्रथा दलितों और आदिवासियों
के खिलाफ़ खड़ी थी और पूरा ढांचा भेदभाव वाला था. अब बीजेपी लीडर इसके बारे में
क्या कह रहे हैं.”
“लेकिन इन्होंने एक शब्द नहीं कहा कि ये जातिवाद, मनुवाद या
मनुस्मृति के साथ हैं या नहीं. कौन सा धर्म इस जातिप्रथा के बारे में स्वीकृति
देता है, इसके बारे में वो क्यों नहीं बोलते हैं. उसके बारे में तो बोलें, उसके
बारे में क्यों चुप हैं.”
उन्होंने आरोप लगाया,“जाति
को लेकर बीजेपी दोहरा मानदंड अपनाती है और वो जाति प्रथा के बचाव में खड़ी है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आरएसएस से जुड़े 36 संगठनों की कल से पुणे में बैठक, संघ प्रमुख भागवत और बीजेपी अध्यक्ष नड्डा लेंगे हिस्सा
इमेज स्रोत, ANI
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रेरित 36 संगठनों की तीन दिन की बैठक कल (गुरुवार से) पुणे में होगी.
आरएसएस के नेता सुनील आंबेकर ने बताया, "ये समन्वय बैठक है. इसमें संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबोले भी हिस्सा लेंगे."
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे.
इस मीटिंग में विश्व हिंदू परिषद, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संस्कार भारती जैसे संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.
सुनील आंबेकर ने बताया, "जीवन के हर क्षेत्र में काम कर रहे संगठन बैठक में हिस्सा लेंगे."
उनके मुताबिक ये बैठक हर साल होती है. पिछले साल ये बैठक रायपुर में हुई थी.
संघ से जुड़े सभी संगठन एक दूसरे के साथ संपर्क में काम करते रहे हैं. इनके बीच समन्वय के लिहाज से इस बैठक को अहम माना जा रहा है.
आने वाले महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. उसके बाद लोकसभा चुनाव हैं. इस लिहाज से भी ये बैठक अहम मानी जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
'इंडिया' की बैठक में नहीं होगी टीएमसी, संजय राउत बोले- 'कुर्सी खाली रखेंगे'
इमेज स्रोत, Getty Images
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने बताया है कि इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की आज (बुधवार को) हो रही बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन मीटिंग में उनकी कुर्सी खाली रखी जाएगी.
उन्होंने बताया, " शरद पवार साहब के घर में मीटिंग होगी. इंडिया की मुंबई की मीटिंग जो एजेंडा तय किया है, उस पर चर्चा होगी."
उन्होंने कहा, "सब लोग वहां होंगे सिर्फ तृणमूल कांग्रेस नहीं होगी."
संजय राउत ने कहा, "तृणमूल के नेता अभिषेक बनर्जी इस कमेटी के सदस्य हैं. अभी अभी मेरी उनके नेताओं से बात हुई लेकिन वो नहीं आ सकते हैं."
संजय राउत ने आरोप लगाया, "ईडी नहीं चाहती, बीजेपी नहीं चाहती, केंद्र सरकार नहीं चाहती कि अभिषेक बनर्जी दिल्ली में पहुंचें और इंडिया के कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में हिस्सा लें."
उन्होंने कहा कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज की तारीख (13 सितंबर) में ही उन्हें बुलाया है.
संजय राउत ने कहा, " लेकिन हमने कहा है उनको, हम आपकी कुर्सी खाली रखेंगे और देश को संदेश देंगे कि किस प्रकार से सेंट्रल एजेंसी 'इंडिया' के जो सदस्य हैं, उनको टॉर्चर करने जा रही है. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं."
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अभिषेक बनर्जी को ईडी के समन पर सवाल उठाए थे और इसे 'प्रतिशोध' की कार्रवाई बताया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के लिए सीटों का बंटवारा मुश्किल काम नहीं: आरजेडी सांसद मनोज झा
इमेज स्रोत, ANI
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन के लिए सीटों के बंटवारे का काम उतना मुश्किल नहीं है.
गठबंधन 'इंडिया' के गठन के बाद से इसमें शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल उठते रहे हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई नेता दावा कर चुके हैं कि पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में उनकी पार्टी लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
दिल्ली में आज (बुधवार को) 'इंडिया' की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक होनी है.
आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा, "सीटों का बंटवारा उतना मुश्किल नहीं है."
उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
मनोज झा ने कहा, " आज की बैठक के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं.आगे प्रचार कैसे होगा? रैली का क्या होगा? कौन कौन से ऐसे प्रमुख मुद्दे हैं जिन्हें देश में बिसरा दिया गया है."
उन्होंने कहा, " इंडिया गठबंधन की पूरी कोशिश होगी कि मुख्य मुद्दों की एक फेहरिस्त हो उसके बाद राज्यों में उस संदेश को लेकर जाया जाए."
विपक्षी दलों के गठबंधन की पटना, बेंगलुरू और मुंबई में बैठक हो चुकी है. मुंबई की बैठक में ही कमेटियों का गठन किया गया था. आज (बुधवार को) कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक हो रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शतक जमाने वाले केएल राहुल बोले- 'मैच की शुरुआत में नर्वस था'
इमेज स्रोत, ANI
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल
राहुल ने कहा है कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपने ‘कमबैक’ मैच में वो
नर्वस थे.
केएल राहुल आईपीएल
के दौरान चोटिल हो गए थे और एशिया कप से उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की है.
उन्होंने वापसी के बाद पहला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला और नाबाद 111 रन बनाए.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक राहुल ने कहा कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ विकेट पर वक़्त बिताने के
बाद उनका भरोसा लौट आया.
केएल राहुल को एशिया कप और वर्ल्ड कप की टीम में चुने जाने को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए थे लेकिन पाकिस्तान के ख़िलाफ़ दमदार पारी खेलकर उन्होंने आलोचकों को हाल फिलहाल के लिए चुप करा दिया.
केएल राहुल ने
कहा, “पिछले दो मैचों को लेकर मैं खुश हूं.
मैं शुरुआत में थोड़ा नर्वस था लेकिन जब मैंने कुछ गेंदे खेल लीं तो सब ठीक हो
गया.”
उन्होंने बताया कि एनसीए
में की गई तैयारी से उन्हें मदद मिली. राहुल ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 39 रन बनाए.
केएल राहुल ने
कहा, “मैंने ये मानकर तैयारी की जैसे में प्लेइंग
इलेवन का हिस्सा बनने जा रहा हूं. मुझे भरोसा था कि मैं अब भी अच्छा खेल सकता हूं.”
उन्होंने कहा कि
उन्हें अपनी भूमिका के बारे में अच्छी तरह से पता था कि उन्हें विकेटकीपर और मिडिल
ऑर्डर के बल्लेबाज़ के तौर पर खेलना है.
जब पुतिन और किम जोंग उन मिले और किया मदद का वादा: देखिए मुलाक़ात की ख़ास तस्वीरें
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन रूस की यात्रा पर हैं.
किम जोंग उन ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात की. ये मुलाक़ात रूस के साल 2016 में बने स्पेस सेंटर वास्तोचनी कोस्मोड्रोम में हुई है.
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुतिन किम जोंग उन को रूस का स्पेस सेंटर दिखा रहे हैं.
उत्तर कोरिया अपनी सैटेलाइट तकनीक पर काम कर रहा है. उत्तर कोरिया की इस साल लॉन्च दो जासूसी सैटेलाइट क्रैश हो गई थीं.
पुतिन ने स्पेस सेंटर में हो रही मुलाक़ात के बारे में कहा, "हम यहां इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि किम जोंग उन की रॉकेट इंजीनियरिंग में काफी रुचि है."
किम जोंग उन के साथ उनकी बहन किम यो जोंग भी रूस के दौरे पर हैं. इस मुलाक़ात के दौरान दोनों देशों के वरिष्ठ नेताओं को भी साथ में देखा जा सकता है.
किम जोंग उन ने इस दौरान कहा, "पुतिन का हर मुद्दे पर हम समर्थन करते हैं."
पुतिन ने भी कहा कि वो उत्तर कोरिया के साथ हर मुद्दे पर बात करेंगे.
देखिए किम जोंग उन की रूस यात्रा की तस्वीरें
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, EPA
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, किम जोंग उन की बहन किम योंग जो
'इंडिया' की कोऑर्डिनेशन कमेटी पर बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा- हर नेता के मन में 'फूट रहे हैं लड्डू'
इमेज स्रोत, ANI
विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के पहले भारतीय जनता पार्टी ने इस कमेटी की 'हैसियत' पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी ने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन के हर नेता के 'मन लड्डू फूट रहा है' कि वो प्रधानमंत्री बन जाएं.
इंडिया की कोओर्डिनेशन कमेटी की बैठक आज हो रही है.
बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि विपक्ष की कोऑर्डिनेशन कमेटी 'दिखावे के लिए' है. इसमें शामिल नेता सीट शेयरिंग पर निर्णय नहीं कर सकते हैं.
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, " (विपक्षी गठबंधन इंडिया की) बहुत ही कमज़ोर कोऑर्डिनेशन कमेटी बनी है. इसमें नीतीश कुमार को होना चाहिए था. राहुल गांधी इसमें होते. ममता बनर्जी होतीं. हर पार्टी के (जो) शीर्ष नेता हैं, वहीं निर्णय करते हैं. यहां बैठे लोगों को तो निर्णय का अधिकार नहीं है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ममता बनर्जी को लेकर पूछा सवाल
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने आगे कहा, " ललन जी बाद में जाकर नीतीश से पूछेंगे, अभिषेक बनर्जी बैठक में आ नहीं रहे हैं. सीपीएम ने अभी तक अपना कोई नॉमिनी सुपुर्द नहीं किया है. केवल शरद पवार, हेमंत सोरन और एमके स्टालिन, ये तीन लोग हैं."
उन्होंने सवाल किया कि गठबंधन की चार कमेटी बनी हैं, जिनमें ममता बनर्जी ने अपना नुमाइंदा नहीं दिया, क्या कारण है?
सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में शामिल हर दल का नेता पीएम बनना चाहता है.
उन्होंने कहा, "अब तो झगड़ा शुरू हो गया, प्रधानमंत्री पद को लेकर, कल ललन सिंह ने नीतीश कुमार का बायोडाटा जारी किया. नीतीश कुमार लाख कुछ बोलें, वो चाहते हैं कि एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बन जाएं. कोई नेता किसी दूसरे को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, हर किसी के मन में लड्डू फूट रहा है."
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह पर दक्षिण कोरिया के राजदूत क्या बोले?
इमेज स्रोत, ani
जनवरी 2024 में
अयोध्या मे राम मंदिर का उद्घाटन होना है. आप में से शायद कुछ लोगों को पता होगा
कि अयोध्या का एक कनेक्शन दक्षिण कोरिया से भी है.
प्राचीन कोरियाई
राज्य कारक के संस्थापक राजा किम सू-रो ने अयोध्या में शादी की थी.
किम सू-रो की
भारतीय पत्नी का नाम महारानी हौ था. महारानी हौ का स्मारक अयोध्या में सरयू नदी के
किनारे पर स्थित है.
2018 में दक्षिण
कोरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति मून जे-इन की पत्नी किम जोंग-सूक अकेले भारत आई
थीं. तब वो महारानी हौ के स्मारक में भी गई थीं.
ऐसे में जब
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख़ पास आ रही है, तब भारत में
दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे बुक से मीडिया ने इस बारे में सवाल किया.
चांग से पूछा
गया कि अगले साल अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है अयोध्या दक्षिण कोरिया
के लिए भी अहम है. ऐसे में क्या मंदिर के उद्घाटन समारोह में दक्षिण कोरिया शीर्ष
नेतृत्व से कोई शामिल होगा?
चांग जे बोले, ''ऐतिहासिक
तौर पर अयोध्या दोनों देशों के लिए बेहद अहम है. भारत में अयोध्या में राम मंदिर
का अहम उद्घाटन होना है. ऐसे में उच्च स्तर पर किसी के शामिल होने के लिए ये
ज़रूरी है कि केंद्र या उत्तर प्रदेश सरकार इस बारे में विस्तार से बताए.''
चांग जे कहते
हैं, ''अगर भारत सरकार की ओर से राम मंदिर के उद्घाटन से जुड़ा कोई निमंत्रण
मिला तो हम उस पर काम करेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमेज स्रोत, NARESH KAUSHIK
कौन थीं महारानी हौ?
राजकुमार राम और अयोध्या से उनके 14 साल के वनवास की कथा हज़ारों साल से भारतीय किंवदंतियों का हिस्सा रही हैं.
लेकिन बीते दो दशकों में अयोध्या से एक और शाही व्यक्ति के बाहरी दुनिया में जाने की बात लोगों की ज़बान पर चढ़ी हुई है.
कोरिया के इतिहास में कहा गया है कि भारत के अयोध्या (उस वक़्त साकेत) से 2000 साल पहले 'अयोध्या की राजकुमारी' सुरीरत्ना नी हु ह्वांग ओक-अयुता भारत से दक्षिण कोरिया के ग्योंगसांग प्रांत के किमहये शहर गई थीं.
लेकिन राजकुमार राम की तरह ये राजकुमारी कभी अयोध्या वापस नहीं लौटीं.
चीनी भाषा में दर्ज दस्तावेज़ सामगुक युसा में कहा गया है कि ईश्वर ने अयोध्या की राजकुमारी के पिता को स्वप्न में आकर ये निर्देश दिया था कि वो अपनी बेटी को उनके भाई के साथ राजा किम सू-रो से विवाह करने के लिए किमहये शहर भेजें.
आज़म ख़ान पर इनकम टैक्स की कार्रवाई, सपा ने बताया केंद्र सरकार की 'हताशा', बीजेपी ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
आज़म ख़ान पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच ज़ुबानी वार पलटवार का दौर शुरू हो गया है.
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे केंद्र सरकार की हताशा बताया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़- राम गोपाल यादव ने कहा, " ऐसा लगता है कि दिल्ली में बैठे लोग हताशा में कदम उठा रहे हैं. आज़म ख़ान के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पहले ही सैकड़ों, फर्जी मुकदमे कायम किए गए हैं. जहां तक इनकम टैक्स के छापे की बात है तो मुझे नहीं लगता की आज़म ख़ान जैसे ईमानदार व्यक्ति के यहां ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए... यह दुखद है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि कार्रवाई पर सवाल उठाना ठीक नहीं है
उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कुछ ग़लत नहीं किया है तो उन्हें परेशान होने की ज़रूरत नहीं है.
रीता जोशी ने कहा, "किसी भी राजनेता ने अगर क्षमता से अधिक संपत्ति इकट्ठा की है तो वो ईडी के दायरे में आएगा. अगर वो बेकसूर हैं तो कोई उन्हें नुक़सान नहीं पहुंचा सकता है. हमारे पास क़ानूनी तंत्र है. अगर कोई व्यक्ति साफ़ सुथरा है तो कोई सरकार उन्हें परेशान नहीं कर सकती है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
चंपत राय का दावा- श्रीराम जन्मभूमि खुदाई में मिले मंदिर के ये अवशेष
इमेज स्रोत, ChampatRaiVHP/X
श्रीराम
जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की
है.
चंपत राय का
दावा है कि ये तस्वीर राम मंदिर की खुदाई के दौरान मिले अवशेषों की है.
चंपत राय ने
ट्वीट किया, ''श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन
मंदिर के अवशेष. इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जनवरी 2024 में जब मंदिर से जुड़ी पूजा होगी, तब उसमें क़रीब एक लाख संतों को लाया जाएगा. इन संतों को देश के अलग-अलग हिस्सों से बुलाया जाएगा.'
वीएचपी के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा- राम मंदिर से जुड़ी पूजा 21 से 23 जनवरी के बीच होगी.
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़, रूस में मिलते ही एक-दूसरे से क्या बोले पुतिन और किम जोंग उन?
इमेज स्रोत, KREMLIN
रूस के
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की मुलाक़ात हो
गई है.
दोनों नेताओं की
मुलाक़ात रूस के वास्तोचनी कोस्मोड्रोम में हुई है. ये रूस का स्पेस पोर्ट है, जिसे साल 2016 में शुरू किया गया था.
रूस के
टेलीग्राम चैनल में दोनों नेताओं की मुलाक़ात का वीडियो जारी हुआ है.
इमेज स्रोत, Telegram
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों नेता एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं.
किम जोंग उन ट्रेन से रूस आए हैं. जब वो रूसी सीमा में दाखिल हुए तो उनका रेड कारपेट बिछाकर एक स्टेशन पर स्वागत हुआ था.
किम जोंग उन से पुतिन से मिलते ही कहा- अपने इतने व्यस्त वक़्त में भी हमें बुलाने के लिए शुक्रिया.
ये बात उस वीडियो में सुनी जा सकती है जिसे रूस के टेलिग्राम चैनल पर अपलोड किया गया है
पुतिन किम जोंग उन को जवाब देते हैं- आपसे मिलकर खुशी हुई. ये हमारा नया कोस्मोड्रोम है.
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: हिंदू पक्ष ने नई मांग के साथ अदालत का दरवाज़ा खटखटाया, आज सुनवाई
इमेज स्रोत, ANI
वाराणसी की
ज्ञानवापी मस्जिद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम सर्वे कर रही है.
इस सर्वे से
जुड़े एक मामले को लेकर हिंदू पक्ष के वकील ज़िला अदालत पहुंचे हैं. हिंदू पक्ष की
याचिकाओं पर आज यानी बुधवार को सुनवाई होनी है.
हिंदू पक्ष के
वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''जो
साक्ष्य मिल रहे हैं, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए मालखाने का इस्तेमाल करने की अनमुति दी
जाए. क्योंकि एएसआई की टीम इन साक्ष्यों को लेकर कहीं जाएगी नहीं. इनको तब तक
सुरक्षित रखा जाए.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मस्जिद में सर्वे किए जाने को लेकर मुस्लिम पक्ष ने भी कोर्ट का रुख किया था.
मुस्लिम पक्ष का कहना था कि सर्वे के दौरान खुदाई की जा रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए मना किया था.
सुभाष नंदन ने कहा, ''मुस्लिम पक्ष ने भी मिट्टी हटाए जाने का लेकर आपत्तियां हैं. कोर्ट ऐसे ही तीन-चार बिंदुओं पर निर्णय लेगा.''
हिंदू पक्ष के वकील ने दावा किया, ''दोनों पक्षों की ओर से सर्वे के लिए मिट्टी हटाए जाने पर सहमति बनी थी. मगर मौक़े पर जब मिट्टी हटाई गई तो आपत्तियां हुईं. बिना मिट्टी हटाए सुचारु रूप से सर्वे कैसे होगा. इसे देखते हुए ही कोर्ट में सुनवाई होनी है.''
वाराणसी की ज़िला अदालत से एएसआई ने सर्वे के लिए आठ और हफ़्ते का वक़्त मांगा था. पहले एएसआई को चार हफ़्ते के अंदर रिपोर्ट जमा करने के लिए अदालत ने कहा था.
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में हिंदू पक्ष का दावा है कि ये शिवमंदिर है और परिसर के अंदर शिवलिंग है.
मुस्लिम पक्ष का कहना है कि जिसे शिवलिंग बताया जा रहा है, वो फव्वारा है.