उदयनिधि स्टालिन के लिए इनाम का एलान करने वाले अयोध्या के संत के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादास्पद बयान के बाद अयोध्या के एक संत ने उनका सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ रुपए इनाम देने का एलान किया था.
इसके कारण तमिलनाडु में अयोध्या के संत परमहंस आचार्य के ख़िलाफ़ एक मामला दर्ज किया गया है.
एएनआई के अनुसार, मदुरै में डीएमके लीगल विंग के समन्वयक जे देवसेनन ने मीडिया को बताया कि इस शिकायत के आधार पर सिटी क्राइम ब्रांच ने एक केस दर्ज कर लिया है.
शिकायतकर्ता का दावा है कि संत के बयान से तमिलनाडु में सद्भाव पर प्रभाव पड़ा है.
इससे पहले तमिलनाडु के तमिलनाडु के मंत्री और मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म का विरोध करते हुए इसका 'समूल नाश' करने का संकल्प जताया था.
उनके इस बयान की पूरे देश में आलोचना हो रही है.