एशिया कपः नेपाल को 10 विकेट से हरा कर भारत सुपर- 4 में पहुंचा

इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के साथ एशिया कप 2023 के सुपर 4 में जगह बना ली है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and चंदन शर्मा

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी-20 में शामिल होने भारत नहीं आएंगे

    जी-20, शी जिनपिंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत नहीं आएंगे.

    चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है.

    चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़, भारत के निमंत्रण पर चीनी प्रीमियर ली चियांग जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चीन से पहले रूस की ओर से भी बताया गया था कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत नहीं आएंगे.

  2. प्रियंका चतुर्वेदी क्यों बोलीं- 'सनातन धर्म पर बीजेपी की चिंता नकली'

    प्रियंका चतुर्वेदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रियंका चतुर्वेदी

    उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सनातन धर्म पर जारी बयानबाज़ी के बीच बीजेपी पर आरोप लगाए हैं.

    शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर लिखा है, ''बीजेपी अपनी राजनीति के लिए सनातन धर्म को लेकर झूठी चिंता जता रही है. इससे उनकी बीमार और दोमुंहा रणनीति का पर्दाफाश हो चुका है. एक तरफ बीजेपी-गठबंधन सरकार महाराष्ट्र में अपने हक के लिए लड़ रहे सनातनियों पर लाठी चार्ज कराती है. वरकारियों को लाठियों से पिटवाती है. लेकिन सनातनी धर्म पर नकली चिंता जताती है. ये लोग और उनका दिमाग छोटा है. इसलिए वे बैठ जाएं और चुप रहें.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक और दूसरे ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, ''सनातन धर्म सनातन सच है. ये ऐसी जीवनशैली है जिसमें अपनी चेतना और अस्तित्व पर जोर होता है. सनातन धर्म की पहचान मिटाने के लिए हमले हुए हैं लेकिन वो अपना अस्तित्व बचाने में कामयाब रहा है और अभी तक फल-फूल रहा है.''

    दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने अपने एक हालिया बयान में कहा था कि सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू की तरह है.

    उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है.

    अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता ने उदयनिधि के इस बयान की कड़ी निंदा की है.

  3. 'सनातन धर्म' पर स्टालिन के बेटे उदयनिधि का बयान, रविशंकर और अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल

    उदयनिधि स्टालिन

    इमेज स्रोत, FB/Udhayanidhi Stalin

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान पर बीजेपी नेताओं ने 'इंडिया' गठबंधन को घेरा है.

    इस बयान के विरोध में दिल्ली बीजेपी ने तमिलनाडु भवन के सामने प्रदर्शन किया.

    बीजेपी नेता रविशंकर ने सोमवार को कहा, ''उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के ख़िलाफ़ की गई अपनी बेशर्मा भरी टिप्पणी को दोहराया है. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, कोरोना और मलेरिया से की है.''

    रविशंकर बोले, ''इस मुद्दे पर राहुल गांधी क्यों खामोश हैं? राहुल गांधी मंदिर मंदिर घूमते हैं, जल चढ़ाते हैं, अपने गोत्र की बात करते हैं. नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव क्यों ख़ामोश हैं? ये स्पष्ट है कि वोटबैंक की राजनीति के लिए घमंडिया संगठन का जमावड़ा है, ये हिंदू धर्म का विरोध कर रहे हैं. इनकी बुनियादी सोच हिंदू विरोधी है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    रविशंकर और अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उदयनिधि स्टालिन ने एक सम्मेलन में कहा था, "ऐसी कुछ चीज़ें होती हैं जिनका विरोध करना काफी नहीं होता, हमें उन्हें समूल मिटाना होगा. मच्छर, डेंगू बुख़ार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीज़ें हैं जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते हमें इन्हें मिटाना होगा. सनातन भी ऐसा ही है."

    उदयनिधि के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भी टिप्पणी आई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ''सनातन को कुचलने की हसरत वाले कितने ही खाक हो गए. हिंदुओं को मिटाने के ख़्वाब पाले कितने ही राख हो गए.''

    इंडिया गठबंधन को घेरते हुए अनुराग ठाकुर बोले, ''घमंडिया गठबंधन के घमंडियों, तुम और तुम्हारे मित्र रहें या ना रहें. सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा. ये बार-बार हिंदुओं पर हमला करने का प्रयास घमंडिया गठबंधन के एक के बाद दूसरे नेता ने किया है.''

    अनुराग ठाकुर बोले, ''हिंदू आतंकवाद कहने की होड़ कांग्रेस में एक के बाद दूसरे नेता में लगी है. ये राजनीति के लिए इतना नीचे गिर जाएंगे कि सनातन धर्म को ख़त्म करने की बात करेंगे. हिंदुओं को कुचलने की बात करेंगे. ये दिखाता है कि ध्रुवीकरण करके राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं. देश की जनता इनका असली चेहरा जानती है. इनको सही ठिकाने पर पहुंचाएगी.''

    उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान पर हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर सफाई दी.

    उदयनिधि ने लिखा, ''मैंने कभी भी उन लोगों को मिटाने की बात नहीं की जो सनातन धर्म को मानते हैं, सनातन धर्म एक सिद्धांत है जो जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बाँटता है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर फिर की सॉफ्ट लैंडिंग, इसरो ने बताई वजह

    इसरो

    इमेज स्रोत, ISRO

    भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने सोमवार को जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर फिर सॉफ्ट लैंडिंग की है.

    इसरो ने बताया है कि विक्रम लैंडर ने अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया है.

    'हॉप प्रयोग' यानी उछलने के प्रयोग के तहत इसरो ने विक्रम लैंडर के इंजन को शुरू किया और क़रीब 40 सेंटीमीटर तक उठाया और फिर 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर फिर लैंडिंग करवाई.

    इसरो ने बताया है कि ये किक स्टार्ट भविष्य में मानव मिशन और वापसी के लिए अहम है.

    इस लैंडिंग के प्रयोग के बाद विक्रम लैंडर सही से काम कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले 2 सितंबर को इसरो ने विक्रम लैंडर को स्लीप मोड में भेज दिया था.

    दरअसल चांद के जिस हिस्से में विक्रम लैंडर की लैंडिंग हुई है, वहां सूरज की रौशनी अब 22 सितंबर को आएगी.

    तब तक विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर समेत स्लीप मोड पर रहेगा.

    22 सितंबर को देखा जाएगा कि क्या दक्षिणी ध्रुव के इस हिस्से पर -200 डिग्री तक पड़ने वाली ठंड को विक्रम लैंडर बर्दाश्त कर पाएगा या नहीं.

    इसरो ने उम्मीद जताई है कि 22 सितंबर के बाद चंद्रयान-3 फिर से सक्रिय हो.

    इसरो ने कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो विक्रम लैंडर हमेशा के लिए चांद पर भारत के अंबेसडर की तरह रहेगा.

  5. अमित शाह के हिंदुत्व वाले बयान पर 'आप' का पलटवार, कहा-बीजेपी हमें न सिखाए

    आम आदमी पार्टी ने

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह (बीच में) - फाइल फोटो

    हिंदुत्व के सवाल पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर पलटवार किया है.

    'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है, ''बीजेपी ने ही हिंदुत्व का सबसे ज्यादा अपमान किया है. बीजेपी हमें न सिखाए हिंदू धर्म क्या है और इसका कैसे सम्मान करना चाहिए.''

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'इंडिया' गठबंधन में शामिल पार्टियां हिंदुत्व से नफरत करती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की ओर सनातन धर्म पर टिप्पणी का भी विरोध किया.

    शाह ने राजस्थान के डुंगरपुर में एक रैली में कहा,'' वे कहते हैं कि अगर मोदी जीतेंगे तो सनातन राज आएगा. सनातन लोगों के दिलों पर राज कर रहा. पीएम मोदी ने कहा है कि भारत संविधान से चलेगा.''

  6. जी-20 : बाइडन ने शी जिनपिंग के भारत न आने की ख़बरों पर क्या कहा

    जी-20

    इमेज स्रोत, SAUL LOE

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वो अगले सप्ताह जी-20 सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा को लेकर उत्साहित हैं. हालांकि वो ये जानकर निराश भी हुए हैं कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं जा रहे हैं. व्हाइट हाउस के मुताबिक़ बाइडन 7 सितंबर को जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचेंगे.

    इसके अलावा वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत भी करेंगे. भारत-जी20 का मौजूदा अध्यक्ष है. लिहाजा वह 9 और 10 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में जी-20 सम्मेलन करा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बाइडन से रविवार को पूछा गया था कि क्या वो भारत और वियतनाम की यात्रा को लेकर उत्साहित हैं. इस पर उन्होंने कहा था- हां. नई दिल्ली में हो रहे जी-20 सम्मेलन में दुनिया भर के कई राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे.

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं. उनकी जगह विदेश मंत्री सर्गेई लाफरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे.

  7. मध्य प्रदेश : उमा भारती ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा से दूर रखे जाने पर क्या कहा?

    उमा भारती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की अनुमति से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेने के लिए नहीं बुलाया गया.

    इस यात्रा में न बुलाए जाने पर पर उमा भारती ने कहा,''हो सकता है कि वे (भाजपा नेता) घबरा गए हों. उन्हें कहा, ''उन्हें लगता है कि अगर मैं वहां रहूंगी तो पूरी जनता का ध्यान मुझ पर होगा."

    उमा भारती ने कहा, ''अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी (2020 में) सरकार बनाने में मदद की, तो मैंने भी उन्हें (2003 में) बड़ी बहुमत वाली सरकार बनाने में मदद की,''. उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला.

    उन्होंने कहा, "मैं उन्हें (सिंधिया) भतीजे के रूप में मानती हूं, लेकिन कम से कम मैं यात्रा के शुभारंभ पर आमंत्रित किए जाने के योग्य तो थी ही.भले ही मैं वहां नहीं जाती. फिर भी बीजेपी के लिए प्रचार करूंगी और वोट मांगूंगी." पार्टी आगामी चुनाव में जीत हासिल करेगी,''

  8. चंद्रयान-3 मिशन पूरा, प्रज्ञान रोवर असाइनमेंट के बाद स्लीपिंग मोड में

    चंद्रयान मिशन-3

    इमेज स्रोत, ANI

    चंद्रयान मिशन-3 के तहत काम कर रहे रोवर ने अपना असाइनमेंट पूरा कर लिया है. रोवर अब स्लीपिंग मोड में चला गया है.

    भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा,'' चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान का रोवर प्रज्ञान 'स्लीप मोड' में चला गया है. लेकिन इसकी बैटरी चार्ज है और रिसीवर ऑन है.''

    इसरो ने लिखा,''उम्मीद है कि प्रज्ञान रोवर किसी दूसरे असाइनमेंट के लिए जाग जाएगा. ये रोवर वहां भारत के चंद्र राजदूत के तौर पर हमेशा मौजूद रहेगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रज्ञान चांद की सतह पर 100 मीटर तक चला. उसने सल्फर, आयरन,ऑक्सीजन और दूसरे तत्वों की मौजूदगी की पुष्टि की है.

    चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ ही भारत,अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के साथ ही चांद की सतह पर उतरने वाले देशों के क्लब में शामिल हो गया है.

    हालांकि भारत पहला ऐसा देश है जो अपना अंतरिक्ष यान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने में सफल रहा. इससे पहले रूस का मून मिशन क्रैश हो गया था. मीडिया में भारत की इस सफलता को काफी तारीफ मिल रही है.

  9. गदर-2 चौथे हफ्ते भी मचा रही 'गदर', कमाई में 500 करोड़ रुपये के पार

    गदर-2

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

    फिल्म ने रविवार को शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसके साथ ही ये दूसरी ऐसी फिल्म हो गई है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये या इससे अधिक की कमाई कर ली है.

    फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ रुपये कमाए. रिलीज के चौथे शनिवार तक 493.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी.

    रविवार के कलेक्शन के शुरुआती रुझान के मुताबिक करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही ये फिल्म 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गई.

    फिल्म ‘गदर; एक प्रेम कथा’ की कहानी 1947 के भारत –पाकिस्तान विभाजन पर आधारित थी. वहीं ‘गदर -2’ की कहानी 1971 का युद्ध शुरू होने से पहले की है.‘गदर; एक प्रेम कथा’ भी काफी हिट रही थी.

  10. एशिया कप क्रिकेट : बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराया

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशिया कप क्रिकेट 2023 के ग्रुप-बी के एक रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 80 रनों से करारी शिकस्त दे दी.

    लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 335 रनों का टारगेट दिया था.

    जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम ने आखिरी सात विकेट 52 रन बनाने में ही गंवा दिए. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने चार और शोरिफुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए.

    इस जीत के साथ बांग्लादेश टीम ने सुपर-4 की रेस में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. हालांकि टीम को ग्रुप-बी के आखिरी लीग मुकाबले पर निर्भर रहना होगा, जो श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 5 सितंबर को होगा.

  11. यूक्रेन के रक्षा मंत्री बर्खास्त, ज़ेलेंस्की ने क्यों लिया ये फैसला

    ओलेस्की रेज़नीकोव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ओलेस्की रेज़नीकोव

    यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़नीकोव को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदोमीर ज़ेलेंस्की ने इसका एलान किया है. रेज़नीकोव फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले से मंत्रालय संभाल रहे थे. यूक्रेन के स्टेट प्रॉपर्टी फंड के प्रमुख रूस्तम उमरोव को नया रक्षा मंत्री बनाया जाएगा.

    ज़ेलेंस्की ने कहा कि अब रक्षा मंत्रालय में 'नए नज़रिये' की जरूरत है. यूक्रेनी मीडिया की अटकलों को मुताबिक़ रेज़नीकोव को ब्रिटेन में यूक्रेन का राजदूत बनाया जा सकता है.

    रेज़नीकोव ने हाल में ब्रिटेन के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ अच्छे संबंध विकसित कर लिए थे. 57 साल रेज़नीकोव यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया भर में पहचाने गए. इस दौरान वो यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगी देशों के नेताओं के साथ लगातार मीटिंग करते रहे थे.

  12. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    03 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.