स्वीडन में क़ुरान जलाए जाने की घटना के दौरान हिंसक प्रदर्शन

हाल के महीनों में स्वीडन में क़ुरान को जलाने की कई घटनाएं हुई हैं.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and प्रेरणा

  1. स्वीडन में क़ुरान जलाए जाने की घटना के दौरान हिंसक प्रदर्शन

    स्वीडन

    इमेज स्रोत, EPA

    स्वीडन में पुलिस ने क़ुरान जलाने की घटना के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन को तितर-बितर कर दिया है.

    स्वीडन के मालमो शहर में क़ुरान की एक प्रति को जला दिया गया था.

    एक चौक पर दो सौ के क़रीब लोग इकट्ठा हुए. यहां एक इराक़ी शरणार्थी ने ऐलान किया था कि वो क़ुरान की प्रति को जला देगा.

    स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ इस व्यक्ति पर पत्थरबाज़ी की गई जबकि कुछ लोगों ने उसे बचाने के लिए पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया.

    इस घटनाक्रम के दौरान दो लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है.

    हाल के महीनों में स्वीडन में क़ुरान को जलाने की कई घटनाएं हुई हैं. सरकार का कहना है कि वो ऐसी घटनाओं को ग़ैर-क़ानूनी घोषित करने के रास्ते निकालने का प्रयास कर रही है.

    स्वीडन में क़ुरान जलाए जाने के विवाद ने विदेशों में इसकी छवि पर बुरी तरह असर डाला है.

    सिक्युरिटी सर्विस सैपो ने चेतावनी दी है कि इसकी वजह से देश में सुरक्षा के हालात काफी ख़राब हुए हैं.

    अधिकांश मुस्लिम बहुल देशों ने इस पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की. जुलाई में इराक़ में प्रदर्शनकारियों ने जब सुना कि स्टाकहोम में पुलिस ने क़ुरान की और प्रतियों को जलाने की मंज़ूरी दी है, उसने स्वीडन के दूतावास में आग लगा दी.

    इस मुद्दे ने स्वीडिश लोगों को पशोपेश में डाल दिया है क्योंकि यहां बोलने की आज़ादी का ऐतिहासिक और बुनियादी अधिकार 1766 से ही है.

  2. एशिया कप: भारत के ख़िलाफ़ मैच से पहले क्या बोले नेपाल क्रिकेट टीम के कोच

    नेपाल

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के ख़िलाफ़ एशिया कप के अहम मुक़ाबले से पहले नेपाल क्रिकेट टीम के कोच मोंटी देसाई ने कहा है कि उनकी टीम का सपना सच होने जा रहा है.

    भारत और नेपाल का मुक़ाबला सोमवार (4 सितंबर) को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा.

    मोंटी देसाई ने कहा, " (नेपाल क्रिकेट की) हर पीढ़ी का सपना था कि एक दिन वे बड़े देशों के साथ खेलेंगे...आज उनका सपना सच हो रहा है."

    नेपाल की टीम का पहला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ था. पाकिस्तान की टीम ने वो मैच 238 रन से जीता था.

    भारत का भी पहला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ था. बारिश की वजह से वो मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों को अंक बांटने पड़े.

    भारत और नेपाल के मैच पर भी बारिश का साया बना हुआ है.

  3. आम आदमी पार्टी का दावा, ''पीएम मोदी के शासन में बेरोज़गारी दर सबसे ज़्यादा''

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में बेरोज़गारी पिछले 42 सालों में सबसे अधिक है.

    पार्टी ने ये दावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस इंटरव्यू के बाद किया है, जो उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिया है.

    मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहा था, "लंबे समय तक, भारत को एक अरब से अधिक भूखे लोगों वाले देश के रूप में जाना जाता था. लेकिन अब भारत को एक अरब से अधिक महत्वकांक्षी विचारों, दो अरब से अधिक कुशल हाथों और करोड़ो युवाओं के देश के रूप में देखा जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री की इसी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ''पीएम मोदी के नेतृत्व में बेरोज़गारी 42 साल में सबसे अधिक हो गई. पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं तो किडनी, कैंसर और टीबी की दवाओं की कीमत भी काफ़ी बढ़ गई. अग्निवीर योजना शुरू की गई और युवाओं को धोखा दिया गया. कहा गया था कि फसलों के दाम दोगुने कर दिए जाएंगे. क्या हुआ? वादा किया गया था कि काला धन वापस लाया जाएगा और हर खाते में 15 लाख रुपये होंगे. पता नहीं उसका क्या हुआ.''

    संजय सिंह ने आरोप लगाया, "प्रधानमंत्री का एकमात्र उद्देश्य लोगों से झूठ बोलना, उनके वोट हासिल करना और उन पर शासन करना है."

  4. स्विंग के 'शाह' शाहीन अफ़रीदी: मासूम चेहरे वाले मारक गेंदबाज़ जो दिग्गज़ों पर हैं भारी

  5. ग़दर-2 : सन्नी देओल के चर्चित 'हैंडपंप सीन' पर क्या बोले निर्देशक अनिल शर्मा

    गदर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ग़दर-2 के निर्देशक अनिल शर्मा का कहना है कि एक बड़े वर्ग को एंटरटेन करने वाली फ़िल्म बनाना आसान काम नहीं है. साल की सफ़ल फ़िल्मों में शुमार होने वाली गदर-2 के निर्देशक ने सनी देओल के चर्चित हैंडपंप सीन की भी बात की.

    ग़दर-2 फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 500 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा, ''वास्तविक घटना पर आधारित फ़िल्म बनाते व़क्त आप उस व़्यक्ति और दूसरे अन्य लोगों से बात कर सकते हैं लेकिन किसी फ़िल्म में हीरोइज्म जोड़ना चुनौतीपूर्ण है.''

    फ़िल्म के चर्चित हैंडपंप सीन के बारे में बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा करना जिसमें हीरो का एक्शन वास्तविक लगे, मुश्किल है.

    उन्होंने कहा कि मुख्य बात दर्शकों को विश्वास में लाना है, जो लेखन और शूटिंग के मामले में एक चुनौती होती है.

    ग़दर-2 साल 2001 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ग़दर-एक प्रेमकथा का सीक्वेल है.

  6. जी-20 के पहले पीएम मोदी का इंटरव्यू: बोले- अब दो सौ करोड़ कुशल हाथों का देश है भारत

  7. ताइवान: हाइकुई तूफ़ान के बीच घरेलू उड़ाने रद्द, 4000 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

    तूफान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाओं के बीच हाइकुई तूफ़ान अब ताइवान के दक्षिणपूर्वी हिस्से में पहुंच गया है.

    क्षेत्र में फिलहाल 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रही हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ घरेलू उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और लगभग 4000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और कामगारों को एक दिन की छुट्टी दे दी गई है.

    हाइकुई तूफ़ान रविवार दोपहर ताइवान के सुदूर दक्षिण-पूर्व के पहाड़ी और कम आबादी वाले इलाके में टकराया.

    बीते चार सालों में ताइवान से सीधे टकराने वाला यह पहला तूफान है.

  8. संसद के विशेष सत्र से पहले खड़गे ने 'इंडिया' के सांसदों की बैठक बुलाई

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के सांसदों की एक बैठक बुलाई है.

    ये बैठक पांच सितंबर को मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि विपक्षी दल आगामी 18 से 22 सितंबर तक होने वाले विशेष सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे.

    हालांकि संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का एजेंडा अभी तक स्पष्ट नहीं है.

    विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विभिन्न मोर्चों पर एकजुट होकर बीजेपी से मुकाबला करने की योजना बना रहा है. गठबंधन की तीन बैठकों हो चुकी हैं. हालिया बैठक मुंबई में हुई थी.

    संसद के हालिया मानसून सत्र के दौरान गठबंधन के सभी दल एकजुट नज़र आने की कोशिश में दिखे थे.

  9. एशिया कप 2023: बांग्लादेश ने अफ़ग़ानिस्तान को दिया 335 रन का लक्ष्य

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशिया कप 2023 के चौथे मैच में आज बांग्लादेश ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ पांच विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए हैं.

    बांग्लादेश के मेहदी हसन ने सबसे अधिक नाबाद 112 और नजमुल हसन शान्तो ने 104 रन बनाए.

    बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.

    अफ़ग़ानिस्तान के सामने जीत के लिए 335 रन का लक्ष्य है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. कोटा में आत्महत्या रोकने के लिए 'दरवाज़े पर दस्तक'

    दरवाज़े पर दस्तक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान के कोटा में आत्महत्या के मामलों को रोकने की मुहिम के तहत वहां के प्रशासन ने 'दरवाज़े पर दस्तक' नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है.

    कोटा के एसीपी चंद्रशील ठाकुर ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया, "हमने इसके लिए 'दरवाज़े पर दस्तक' नाम से एक अभियान शुरू किया है. इसके तहत होस्टल वार्डन को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वो उनके होस्टल में रहने वाले प्रत्येक छात्र के कमरे के दरवाज़े को रात 11 बजे खटखटाए और छात्र से ये पूछे कि सबकुछ ठीक है न? इस दौरान वो छात्र की गतिविधियों को देखे और इस पर ध्यान दें कि वो किसी तरह के तनाव, डिप्रेसन या असामान्य स्थिति में तो नहीं दिख रहा है."

    इसके पीछे उन्होंने वजह बताई कि "कोचिंग के बाद छात्र अपना अधिकतम समय होस्टल में बिताते हैं लिहाजा ऐसे किसी भी लक्षण पर ध्यान देने वाले वार्डन पहले व्यक्ति हो सकते हैं."

    बढ़ रहे आत्महत्या के मामले

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोटा की कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के आत्महत्या करने के मामलों में बीते दिनों में तेज़ी देखी गई है.

    आत्महत्या की इन घटनाओं से आहत कोटा कोचिंग हब जहां पीजी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में किसी भी तरह के तनाव और डिप्रेशन के लक्षण का पता लगाने के लिए वॉर्डन, मेस कर्मचारियों और टिफ़िन सेवा देने वालों की मदद ले रहा है.

    वहीं शहर की पुलिस ने अपने इस अभियान के ज़रिए मेस के कर्मचारियों और टिफ़िन सेवा देने वालों से अनुरोध किया है कि अगर कोई छात्र लगातार मेस में अनुपस्थित रहता है और खाना खाने न आ रहा हो या उसे जो टिफ़िन दी जा रही है उसका खाना वो न खा रहा हो तो ऐसे मामलों को रिपोर्ट करें.

  11. पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार ने लागू किया नया क़ानून

  12. लालू यादव के साथ मटन बनाते राहुल गांधी के वीडियो को लेकर बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया

    संबित पात्रा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है.

    बीजेपी नेता ने दावा किया है कि राहुल गांधी का लालू प्रसाद यादव के साथ मटन बनाते हुए वीडियो सावन महीने के दौरान का है.

    संबित पात्रा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ''राहुल गांधी की लालू प्रसाद यादव से बीते 4 अगस्त को मुलाक़ात हुई थी और दोनों अचानक ही मास्टरचेफ़ बन गए. लेकिन उन्होंने वीडियो जारी करने से पहले सोच-समझकर सावन के ख़त्म होने का इंतज़ार किया.''

    संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इसे ''जनेऊधारी ब्राह्मण का नाटक'' बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने लिखा, ''देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय मास सावन में, कांग्रेस पार्टी और उसके इकोसिस्टम द्वारा प्रायोजित तथाकथित ‘शिव भक्त राहुल गांधी’ ने जान बूझकर ‘लाइट, कैमरा और माइक’ के साथ ऐसे कृत्य किया है ताकि हिन्दुओं कि भावनाएं आहत हो. शर्मनाक. याद रहे, देश की जनता सब कुछ देख रही है.''

    असल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में वो आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ मटन बनाते नज़र आ रहे हैं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    वीडियो में लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आरजेडी के दूसरे बड़े नेता भी शामिल हैं.

    वीडियो का टाइटल है, 'लालू जी की सीक्रेट रेसिपी और राजनीतिक मसाला'.

    वीडियो को अब तक दस लाख से ज़्यादा लोगों ने देख लिया है.

  13. सनातन धर्म को मिटाने के बयान पर आरएसएस की आई प्रतिक्रिया

    आरएसएस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सनातन धर्म पर तमिलनाडु मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बयान आया है.

    आरएसएस के सदस्य इंद्रेश कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि सभी को अपने धर्म का पालन और दूसरे के धर्म की इज्ज़त करनी चाहिए.

    उन्होंने कहा, ''एक सिद्दांत है, अपने-अपने धर्म पर चलो, दूसरे के धर्मों का सम्मान करो, न कि आलोचना करो. बल्कि अच्छा होगा दूसरे धर्मों के काम में भी दख़ल देने की बजाय भागीदारी करो. इसलिए अपने धर्म का पालन करो और दूसरे सभी धर्मों की इज़्जत करो.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले द्रविड़ मुन्नेत्रकज़गम (डीएमके) नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन धर्म को मिटाने' के मुद्दे को लेकर हो रहे एक सम्मेलन में कहा 'सनातन धर्म मलेरिया डेंगू की तरह है जिसे मिटाना ज़रूरी है.

    उदयनिधि प्रदेश के युवा मामलों और खेल मंत्री के अलावा, फ़िल्म लेखक, निर्देशक और अभिनेता भी हैं.

  14. राहुल गांधी की कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में कितनी टक्कर दे पाएगी मोदी-शाह की बीजेपी?

  15. दिल्ली मेट्रो ने लॉन्च किया 'टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड', अनलिमिटेड यात्रा की मिलेगी सुविधा

    दिल्ली मेट्रो

    इमेज स्रोत, X @OfficialDMRC

    दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली मेट्रो ने 'टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड' लॉन्च किया है.

    ये कार्ड सोमवार यानी 4 सितंबर से अगले 10 दिनों के लिए जारी किए जाएंगे. इन स्मार्ट कार्ड के ज़रिए दिल्ली में अनलिमिटेड यात्रा की सुविधा दी जाएगी.

    जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान आने वाले प्रतिनिधियों और विज़िटर की सुविधाओं और दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों को घूमने की रुचि रखने वालों को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड लेकर आई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कार्ड दो कैटेगरी की होंगी (200 रुपये और 500 रुपये) 200 रुपये वाले कार्ड की वैद्यता एक दिन की है तो पांच सौ रुपये वाले कार्ड की वैलिडिटी तीन दिनों की है.

    दिल्ली के 36 मेट्रो स्टेशनों पर इस कार्ड के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं.

  16. राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर क्या बोले?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, HARISH TYAGI/EPA-EFE/REX/SHUTTERSTOCK

    केंद्र सरकार की तरफ़ से 'एक देश, एक चुनाव' पर कमेटी बनाने के फैसले के बाद से विपक्षी पार्टियां हमलावर हैं.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को भारतीय संघ और उसके सभी राज्यों के लिए हमला बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''इंडिया, इंडिया अर्थात भारत, राज्यों का एक संघ है.

    'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है.''

    वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर सवाल उठाया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने एक्स पर लिखा, ''देश के लिए क्या ज़रूरी है? वन नेशन वन इलेक्शन या वन नेशन वन एजुकेशन (अमीर हो या गरीब, सबको एक जैसी अच्छी शिक्षा), वन नेशन वन इलाज (अमीर हो या ग़रीब, सबको एक जैसा अच्छा इलाज), आम आदमी को वन नेशन वन इलेक्शन से क्या मिलेगा?''

    इससे पहले शनिवार को ही केंद्र सरकार ने कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अधीर रंजन चौधरी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस समिति का सदस्य बनाने का एलान किया था.

    अध्यक्ष को मिलाकर इस समिति में कुल 8 सदस्य रखे गए थे लेकिन अधीर रंजन चौधरी ने इसका सदस्य बनने से इनकार कर दिया है.

  17. सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु सीएम के बेटे के बयान पर क्या बोले अमित शाह?

    Amit Shah, अमित शाह

    इमेज स्रोत, TWITTER/BJP

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीते दो दिनों से 'इंडिया' गठबंधन सनातन धर्म का अपमान कर रहा है.

    उन्होंने कहा, "डीएमके और कांग्रेस के बड़े नेता, एक वित्त मंत्री का बेटा और एक मुख्यमंत्री का बेटा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए 'सनातन धर्म' को ख़त्म करने की बात कर रहे हैं."

    अमित शाह का इशारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की ओर था.

    राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ''ये पहली बार नहीं है जब इन पार्टियों ने हमारे 'सनातन धर्म' का अपमान किया है. इससे पहले मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि बजट पर पहला हक़ अल्पसंख्यकों का है, लेकिन हम कहते हैं कि पहला हक़ ग़रीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.''

    केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ''आज कांग्रेस पार्टी का कहना है कि अगर मोदी जी जीतेंगे तो सनातन राज आएगा. सनातन का राज लोगों के दिल में है, उसको कोई हटा नहीं सकता. और मोदी जी ने कहा है ये देश भारत के संविधान के आधार पर चलेगा.''

  18. सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने पहली बार बदली अपनी कक्षा, इसरो ने बताया

    आदित्य एल-1

    इमेज स्रोत, ANI

    सूर्य के अध्ययन के लिए शनिवार को लैंग्रेज पॉइंट 1 पर भेजे गए आदित्य एल-1 सैटेलाइट ने अपनी कक्षा में सफलतापूर्वक बदल ली है.

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में रविवार को बताया कि यह सैटेलाइट अच्छी दशा में है और सामान्य तरीक़े से काम कर रहा है.

    इसरो के अनुसार, ''ISTRAC बेंगलुरु से पहला अर्थ बाउंड मैन्यूवर (यानी पहली बार कक्षा में परिवर्तन) सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है. अब इसकी नई कक्षा 245 किलोमीटर x 22459 किलोमीटर पर है.''

    आदित्य एल 1 की कक्षा में यह बदलाव रविवार की दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ है.

    इसरो के मुताबिक़ आदित्य एल-1 की कक्षा में अगला बदलाव पांच सितंबर को होगा.

    इसरो ने लिखा, "अब अगली बार 5 सितंबर 2023 को सुबह तीन बजे यह अपनी कक्षा बदलेगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले इसरो ने शनिवार दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 मिशन को लॉन्च किया था.

    इसरो ने इसकी लॉन्चिंग को सफल बताया था. उसने कहा था कि भारत की पहली सौर ऑब्ज़रवेटरी ने अपनी मंज़िल सूरज और धरती के बीच एल-1 प्वाइंट की तरफ़ बढ़ना शुरू कर दिया है.

    इसे आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया.

    आदित्य एल-1 सूर्य के लिए भारत का पहला मिशन है. कई देश पहले ही सूर्य के अध्ययन के लिए मिशन भेज चुके हैं.

    असल में ये अंतरिक्ष यान सूर्य के पास नहीं जाएगा. सूर्य से पृथ्वी की दूरी 15.1 करोड़ किलोमीटर है.

    आदित्य एल 1

    इमेज स्रोत, ANI

    लैंग्रेज पॉइंट 1

    लेकिन आदित्य एल-1 को जहां पहुंचना है, उसकी दूरी पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर है. इसे लैंग्रेज पॉइंट कहते हैं. ये वो जगह है जहां पृथ्वी और सूर्य दोनों के गुरुत्वाकर्षण का आदित्य एल-1 पर सबसे कम प्रभाव पड़ेगा और इस वजह से उसकी न्यूनतम इंधन खपत होगी.

    साथ ही चूंकि यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा की तुलना में चार गुना है तो वहां पहुंचने की स्थिति में आदित्य एल- 1 पर सूर्य का ग्रहण नहीं पड़ेगा और वो निरंतर उस पर शोध कर सकेगा.

  19. भारत के ख़िलाफ़ मैच रद्द होने पर क्या बोले पाकिस्तान टीम के समर्थक?

  20. पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से दो दिन पहले बीजेपी ने टीएमसी को दिया 'झटका'

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बीजेपी

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS

    पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले एक बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है. इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

    महज़ एक दिन पहले मिताली पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की चुनावी सभा में मंच पर मौजूद थीं. लेकिन रविवार सुबह उन्होंने पार्टी पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "मिताली ज़िले के एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं. वो तृणमूल में काम नहीं कर पा रही थीं. आम लोगों के हित में काम करने के लिए ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है. अभी तृणमूल कांग्रेस से कई नेता भाजपा में शामिल होंगे."

    वहीं तृणमूल के स्थानीय नेताओं का कहना है कि उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण मिताली की नाराज़गी काफ़ी बढ़ गई थी. पार्टी ने उनकी जगह निर्मल चंद्र राय को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसी वजह से उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ने का फ़ैसला किया.

    क्यों हो रहे हैं उपचुनाव?

    मिताली ने साल 2016 में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के तौर पर इस सीट से जीत हासिल की थी और विधायक चुनी गई थीं.

    लेकिन साल 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार बिष्णुपद रॉय ने यह सीट जीत ली. इसी साल जुलाई महीने में बीजेपी विधायक की मौत हो गई. जिसके बाद से ये सीट खाली है और आगामी पांच सितंबर को चुनाव होने हैं.