एशिया कप: पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हराया

पाकिस्तान ने एशिया कप के पहले मुकाबले में नेपाल को 238 रनों से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की. यह मुकाबला पाकिस्तान के मुल्तान में खेला गया.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and अनुराग कुमार

  1. मायावती ने इमरान मसूद को बसपा से निकाला, वजह?

    इमरान मसूद

    इमेज स्रोत, Tiwtter/ Imran Masood

    मायावती की बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता इमरान मसूद को पार्टी से निकाल दिया है.

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मसूद को पार्टी का अहम चेहरा माना जाता रहा है. मसूद विधायक भी रह चुके हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, मसूद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अनुशासनहीनता के आरोप के चलते निकाला गया है.

    बसपा के सहारनपुर यूनिट के अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने एक बयान में कहा कि कई चेतावनियों के बाद भी मसूद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होते रहे, इस कारण उनको पार्टी से निकाला जाता है.

    निष्कासित किए जाने के बाद मसूद ने सवाल किया, ''मुझे पार्टी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने शामिल किया था. किसी ज़िले का मुखिया मुझे कैसे निकाल सकता है?''

    कुछ दिन पहले लखनऊ में बसपा की बैठक में भी मसूद को नहीं बुलाया गया था.

    हाल ही में मसूद ने कहा था- बसपा के लिए मैं एसेंट हूं, बोझ नहीं हूं. पार्टी को मेरा ख्याल रखना चाहिए.

    कुछ वक़्त पहले इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की भी तारीफ की थी. मसूद से पूछा गया कि क्या इस वजह से बसपा से वो निकाले गए हैं?

    इस सवाल के जवाब में इमरान मसूद ने कहा- ''अगर इस कारण से मुझे निकाला गया है तो ये तो बहुत तुच्छ कारण है, मैं तो राहुल प्रियंका की हमेशा तारीफ करूंगा. जो अच्छे लोग हैं, उनकी तारीफ़ करूंगा.''

  2. रूस में एक एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमले की रिपोर्ट

    पेस्कोफ़ एयरपोर्ट

    इमेज स्रोत, Telegram

    इमेज कैप्शन, पेस्कोफ़ एयरपोर्ट

    रूस से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि उत्तर पश्चिमी शहर पेस्कोफ़ के एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला हुआ है.

    स्थानीय गवर्नर का कहना है कि सेना हमले को विफल कर रही है.

    गवर्नर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें धमाके की आवाज़ और आग को देखा जा सकता है.

    रूसी मीडिया में ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि चार ट्रांसपोर्ट विमानों को भी नुकसान पहुंचा है. इस रिपोर्ट की बीबीसी पुष्टि नहीं कर सका है.

    रूस की न्यूज़ एजेंसी तास के मुताबिक़, ड्रोन हमले के बाद लगी आग के शिकार दो हवाई जहाज हुए.

    पेस्कोफ़ के गवर्नर मिखैल वेदेरिनिकोव ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.

    पेस्कोफ़ यूक्रेन से 600 किलोमीटर दूर है और ये एस्टोनिया के पास है.

    यूक्रेन ने इस हमले में ख़ुद के शामिल होने को लेकर कुछ नहीं कहा है. रूस के अंदर हुए हमलों पर यूक्रेन पहले भी कम ही प्रतिक्रिया देता है.

  3. नमस्कार

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    29 अगस्त के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.