बिहार में जातिगत जनगणना पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफ़नामा, कहा - बस केंद्र सरकार...

बिहार में जाति आधारित सर्वे को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामा दायर कर कहा है कि उसके अलावा किसी को भी जनगणना या उससे मिलती-जुलती कार्रवाई करने का हक़ नहीं है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अनुराग कुमार

  1. मुज़फ़्फ़रनगर वायरल वीडियोः स्कूल की मान्यता रद्द करने का नोटिस, गांव में पुलिस तैनात

      • Author, अमित सैनी
      • पदनाम, मुज़फ़्फ़रनगर से बीबीसी के लिए
    नेहा पब्लिक स्कूल

    इमेज स्रोत, BBC/AMIT SAINI

    यूपी के मुज़फ़्फ़रनगर में मुस्लिम समुदाय के बच्चे को अन्य छात्रों से पिटवाने के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता रद्द करने का नोटिस जारी किया है.

    रविवार को शिक्षा विभाग की टीम ने फिर से खुब्बापुर गांव का दौरा किया और नेहा पब्लिक स्कूल की गहनता से जांच की.

    टीम ने अपनी जांच में पाया है कि स्कूल मान्यता की शर्तों को पूरा नहीं कर पाया है. इसके बाद स्कूल का संचालन करने वाली तृप्ता त्यागी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

    बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी. इससे पहले शिक्षा विभाग स्कूल से संबंधित तमाम दस्तावेज़ों को अपने कब्ज़े में ले चुका है.

    बीती 24 अगस्त को नेहा पब्लिक स्कूल में संचालिका तृप्ता त्यागी ने एक मुसलमान छात्र को दूसरे छात्रों से पिटवाया था और मुसलमान महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी. इस मामले में उन पर एफ़आईआर भी दर्ज कर ली गई है.

    शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पीड़ित बच्चे को एक अन्य बच्चे से गले मिलवाकर पूरे मामले में एक बार फिर से समझौते की कोशिश की थी.

    लेकिन रविवार को बच्चे के पिता इरशाद और दादा हाकम अली ने इस समझौते को दरकिनार करते हुए कहा कि उन्होंने केवल गांव समाज में आपसी भाईचारे को लेकर समझौता किया था, बच्चे की पिटाई के मामले में कोई फैसला नहीं किया.

    मुज़्फ़्फ़रनगर स्कूल

    इमेज स्रोत, BBC/AMIT SAINI

    इमेज कैप्शन, गांव में पुलिस बल तैनात हैं

    पीड़ित परिवार का कहना है कि वो चाहते हैं कि इस मामले में न्यायसंगत कार्रवाई हो. इसी बीच बच्चे को मेरठ में रिश्तेदार के घर भेज दिया गया है.

    इरशाद ने कहा, “मेरा बच्चा बहुत डरा हुआ है. वो डिप्रेशन का शिकार हो गया है. तीन दिन से वो मेरे साथ बैठ-बैठकर रात गुज़ार रहा है. मेरी भी आंख नहीं लग रही है. पूरा परिवार परेशान है. बच्चे को एक रिश्तेदार के पास मेरठ भेजा गया है, ताकि उसे डॉक्टर को दिखाया जा सके.”

    इरशाद के पिता हाकम अली दबाव और धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहते हैं, “हम पर दबाव डाला गया, लेकिन मैंने कहा कि दबाव में नहीं आएंगे. हमे धमकी दी गई. मेरे ही घर में आकर बाहरी लोगों ने धमकी दी. फैसले के लिए नाहक दबाव बनाया गया. लेकिन हम दबाव में नहीं झुकेंगे.”

    गांव में पीड़ित परिवार के घर और स्कूल पर पुलिस बल तैनात हैं.

  2. वीडियो: नीरज चोपड़ा का वो थ्रो, जिसने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्हें 'गोल्डन बॉय' बनाया

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महज़ 25 साल की उम्र में नीरज चोपड़ा ने कई इतिहास रच दिए हैं. जैवलिन थ्रो में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता है.

    वो ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय हैं.

    नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर की थ्रो फेंकी, जिसके बाद उन्होंने ये गोल्ड मेडल जीता.

    हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जैसे ही अपना विजयी थ्रो फेंका उनके हाव-भाव में जीत की झलक दिख रही थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नीरज ने अपने दूसरी कोशिश में ही विजयी थ्रो फेंक दिया था.

    पिछले वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे.

  3. नूंह में सख़्ती के बीच वीएचपी ने कहा- प्रतीकात्मक तौर पर पूरी करेंगे अधूरी जलाभिषेक यात्रा

    विनोद बंसल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विनोद बंसल

    नूंह में जलाभिषेक यात्रा पर प्रशासन की सख्ती के बीच विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता ने कहा है कि ये यात्रा सिर्फ़ सांकेतिक तौर पर पूरी की जाएगी.

    वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "आज श्रावण मास का आख़िरी सोमवार है. विश्व हिंदू परिषद आज जगह-जगह जलाभिषेक कर रहा है. हमारे नेता आलोक कुमार नल्हड़ मंदिर पहुंचने वाले हैं और वो वहां जलाभिषेक करेंगे. उनके साथ सर्व हिंदू समाज के बड़े-बड़े प्रतिनिधि भी रहेंगे. मेवात पंचायत के लोग उनका सहयोग करेंगे. हमने सरकार की समस्याएं और जी-20 के आयोजन को ध्यान में रखते हुए इस बार तय किया है कि अधूरी यात्रा को प्रतीकात्मक तौर पर पूरा करेंगे."

    विनोद बंसल ने हालांकि ये भी कहा कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठने वाला.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले महीने नल्हड़ के शिव मंदिर जा रही वीएचपी की जलाभिषेक यात्रा के दौरान ही नूंह और आसपास के इलाकों में हिंसा भड़क उठी थी. इस हिंसा में छह लोगों की जान चली गई थी.

    इसके बाद आज की जलाभिषेक यात्रा के लिए प्रशासन ने मंज़ूरी नहीं दी थी और नूंह में धारा 144 लागू की थी. यहां 29 अगस्त तक के लिए इंटरनेट पर भी रोक है. स्कूल कॉलेज और बाज़ार भी आज बंद रहेंगे.

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी रविवार को स्पष्ट कर दिया था कि मौजूदा माहौल को देखते हुए जलाभिषेक यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है.

  4. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा के लिए पीएम मोदी का ये ट्वीट

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जीत के बाद प्रशंसकों के साथ नीरज चोपड़ा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है.

    पीएम ने लिखा है, "प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा श्रेष्ठता की मिसाल हैं. उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न सिर्फ़ एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि इससे वह पूरे खेल जगत में अद्वितीय श्रेष्ठता का प्रतीक बनते हैं. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है.

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर की थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता. पिछले साल उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था.

  5. नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, पाकिस्तान के अरशद नदीम को सिल्वर

  6. नूंह में सुरक्षा के सख़्त इंतज़ाम, क्या निकल पाएगी वीएचपी की जलाभिषेक यात्रा?

    नूंह

    इमेज स्रोत, ANI

    हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर जलाभिषेक यात्रा निकाले जाने के एलान के बीच सोमवार को हर ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नूंह और उससे सटे आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धरमबीर सिंह ने एएनआई से कहा, "नूंह-गुरुग्राम बॉर्डर पर संदिग्ध लोगों को चेक करने के लिए खड़े हैं, ताकि कोई असामाजिक तत्व यहां से न आए. हम लोगों की आईडी प्रूफ़ देखकर उन्हें जाने दे रहे हैं. जो लोग दूसरे रास्ते से जा सकते हैं, हम उन्हें वापस भेज रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को हरियाणा के नूंह ज़िले में अपनी जलाभिषेक यात्रा पूरी करने की घोषणा की है.

    हालांकि, प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है लेकिन पिछली घटना को देखते हुए कई इंतज़ाम किए गए हैं.

    नूंह के डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "हमने यात्रा के लिए कोई इजाजत नहीं दी है. हमने कल के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं. धारा 144 लागू कर दी गई है. फोर्स की तैनाती कर दी गई है.पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां, हरियाणा सशस्त्र पुलिस की तीन कंपनियां और 657 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. कल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक बयान में कहा था, “जलाभिषेक यात्रा 28 को ही यानी श्रावण मास के अंतिम सोमवार को निकाली जाएगी. ये तीर्थ यात्रा है और तीर्थ के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है. ये तीर्थों का देश है, ना हमने अनुमति मांगी है और अनुमति ना मिलने का तो कोई प्रश्न ही नहीं है.”

    पिछले महीने जलाभिषेक यात्रा के दौरान ही नूंह और उसके आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी.

  7. फ़्रांस के स्कूलों में अब मुस्लिम छात्राओं के अबाया पहनने पर लगेगी रोक

    फ्रांस

    इमेज स्रोत, AFP

    फ़्रांस के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के अबाया पहनने पर रोक लगा दी गई है. फ़्रांस के शिक्षा मंत्री ने इसकी जानकारी दी है.

    आमतौर पर कुछ मुसलमान महिलाएं अबाया पहनती हैं. ये देखने में बुर्के जैसा होता है लेकिन इसमें महिलाओं का चेहरा नहीं ढका होता है.

    ये नियम चार सितंबर से शुरू हो रहे स्कूल के नए सत्र पर लागू होगा.

    फ़्रांस के सरकारी स्कूलों में साल 2004 से ही हेडस्कार्फ़ पहनने पर रोक है.

    शिक्षा मंत्री गैब्रिएल अत्ताल ने फ़्रांस के टीएफ़1 टीवी से कहा, "जब आप क्लासरूम में जाएं, तो ऐसा नहीं होना चाहिए कि लोगों सिर्फ़ देखने से ही उनके धर्म की पहचान होती हो. मैंने फ़ैसला किया है कि अब स्कूलों में अबाया नहीं पहना जाएगा."

    फ़्रांस के स्कूलों में अबाया पहनने पर महीनों से जारी बहस के बीच सरकार ने ये क़दम उठाया है.

    अबाया पहनने वालों की तादाद बढ़ता देख देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे पर अलग-अलग रुख़ रखती हैं. दक्षिणपंथी पार्टियां जहाँ अबाया को बैन करने पर ज़ोर देती हैं तो वहीं वामपंथी पार्टियां इस प्रतिबंध की वजह से मुसलमान महिलाओं और बच्चियों के अधिकारों के हनन को लेकर चिंता ज़ाहिर करती रही हैं.

    साल 2010 में फ़्रांस ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्के को प्रतिबंधित कर दिया था, जिससे वहाँ रह रही 50 लाख मुस्लिमों की आबादी के बीच खासी नाराज़गी देखने को मिली थी.

  8. नमस्कार!

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    27 अगस्त के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.