नूंह में वीएचपी जलाभिषेक यात्रा पर अड़ी, प्रशासन ने बंद कराए स्कूल, इंटरनेट बंद

विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को हरियाणा के नूंह ज़िले में अपनी जलाभिषेक यात्रा पूरी करने की घोषणा की है.

लाइव कवरेज

दिलनवाज़ पाशा and प्रेरणा

  1. नूंह में बीएचपी जलाभिषेक यात्रा पर अड़ी, प्रशासन ने बंद कराए स्कूल, इंटरनेट बंद

    नूंह

    विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को हरियाणा के नूंह ज़िले में अपनी जलाभिषेक यात्रा पूरी करने की घोषणा की है.

    प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है लेकिन पिछली घटना को देखते हुए कई इंतजाम किए गए हैं.

    नूंह के डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "हमने यात्रा के लिए कोई इजाजत नहीं दी है. हमने कल के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं. धारा 144 लागू कर दी गई है. फोर्स की तैनाती कर दी गई है.पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां, हरियाणा सशस्त्र पुलिस की तीन कंपनियां और 657 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. कल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा, ''प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धारा 144 का उल्लंघन करने की कोशिश करने वालों के ख़िलाफ़ ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी. हम उनके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराएंगे. कल स्कूल और बाज़ार बंद रहेंगे.''

    इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक बयान में कहा था, “अभिषेक यात्रा 28 को ही यानी श्रवण मास के अंतिम सोमवार को निकाली जाएगी. ये तीर्थ यात्रा है और तीर्थ के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है. ये तीर्थों का देश है, ना हमने अनुमति मांगी है और अनुमति ना मिलने का तो कोई प्रश्न ही नहीं है.”

  2. कांग्रेस का दावा, एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने वाले 4-5 दल इंडिया गठबंधन के संपर्क में

    खड़गे

    इमेज स्रोत, @KHARGE

    कांग्रेस ने दावा किया है कि बीजेपी की अध्यक्षता में कुछ दिनों पहले हुई एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने वाले 38 दलों में से चार से पांच दल 'इंडिया' गठबंधन के संपर्क में हैं और उनमें से कुछ आने वाले दिनों में विपक्षी गुट में शामिल होंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने ये दावा किया है आने वाली 1 सितंबर को मुंबई में होने जा रही इंडिया गठबंधन की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आलोक शर्मा ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की बैठक को उसी दिन आयोजित किया गया, जिस दिन इंडिया की बैठक हुई थी एक झूठा नैरेटिव गढ़ने के लिए लेकिन देश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ है.

  3. ईरान: हिजाब विरोधी गायक के ख़िलाफ़ होगी कार्रवाई

    ईरान

    इमेज स्रोत, MehdiYarrahii/facebook

    ईरानी अधिकारियों ने देश के एक गायक के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने का फ़ैसला किया है.

    गायक पर आरोप हैं कि उसने एक ऐसा गाना जारी किया है, जो महिलाओं को सिर पर स्कार्फ या हिजाब न रखने या पहनने के लिए प्रोत्साहित करता है.

    ईरान की अदालत ने मेहदी याराही नाम के इस गायक के रिलीज किए गाने के बोल को अवैध बताया है.

    मेहदी याराही एक ईरानी गायक, संगीतकार और एक्टिविस्ट हैं.

    उनके हालिया रिलीज़ गाने का टाइटल ''रूसारिटो" है, जिसका फ़ारसी में अर्थ होता है आपका हिजाब.

    पिछले साल 22 वर्षीय महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद से ईरान में हिजाब के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं.

  4. तालिबान ने महिलाओं पर लगाया नया प्रतिबंध, कहा- नहीं कर रही थीं हिजाब का पालन

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने अपने एक फरमान में महिलाओं पर नया प्रतिबंध लगाया है.

    तालिबान ने देश के बामियान प्रांत के बंद-ए-अमीर नेशनल पार्क में महिलाओं की एंट्री पर बैन लगा दिया है.

    अफ़ग़ानिस्तान के कार्यवाहक मंत्री मोहम्मद ख़ालिद हनाफ़ी ने कहा कि महिलाएं पार्क के अंदर हिजाब का पालन नहीं कर रही थीं.

    उन्होंने कहा कि धार्मिक मौलवियों और सुरक्षा एजेंसियों से इस मामले में समाधान मिलने तक महिलाओं के नेशनल पार्क में प्रवेश को वर्जित कर दिया है.

    बंद-ए-अमीर अफ़ग़ानिस्तान का पहला नेशनल पार्क है और पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र है. इसे साल 2009 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था.

  5. पाकिस्तान में गिरफ़्तार हुए छह भारतीय नागरिक कौन हैं?

  6. इसरो प्रमुख ने चंद्रयान-3 के टचडाउन प्वाइंट को 'शिव शक्ति' नाम देने पर क्या कहा?

    एस सोमनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 के टचडाउन प्वाइंट को 'शिव शक्ति' नाम देने पर कोई विवाद नहीं है.

    सोमनाथ ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने इसका मतलब हमें बताया है और ये सटीक है. मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. और उन्होंने अगला नाम भी 'तिरंगा' रखा और दोनों ही भारतीय नाम हैं. देखिए, हम जो कर रहे हैं उसका एक महत्व होना चाहिए. और देश का प्रधानमंत्री होने के नाते इसका नामकरण करना उनका विशेषाधिकार है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपनी बेंगलुरु यात्रा के दौरान चंद्रयान-3 के टचडाउन प्वाइंट को 'शिव शक्ति' नाम दिया था.

    साथ ही चंद्रयान-2 जहां क्रैश हुआ, उसे तिरंगा नाम दिया गया है.

    इस नामकरण से विपक्ष भड़का हुआ है.

  7. खुदाई में मिले थे ब्रिटिश काल के 240 सिक्के, पुलिस पर चोरी का आरोप

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    खुदाई में आदिवासी महिलाओं को मिले थे ब्रिटिश काल के 240 सिक्के, पुलिस वालों ने चुराए

    इमेज स्रोत, Shuriah_Niazi

    मध्यप्रदेश के अलीराजपुर की दो आदिवासी महिलाओं के पास मौजूद ब्रिटिश कालीन सोने के 240 सिक्कों को लूटने के मामले में पुलिस ने सोण्डवा थाने के पूर्व टीआई सहित चार पुलिस वालों को गिरफ्तार किया है.

    ये लोग पिछले 35 दिनों से फ़रार चल रहे थे. हालांकि ये सिक्के अभी भी नहीं मिल पाए हैं.

    अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वो 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर हैं. ये लोग अग्रिम जमानत का प्रयास कर रहे थे.

    अलीराजपुर की रमकू बवाड़िया ने बताया कि वह और उनकी बहू बजारी, गुजरात में मज़दूरी करने गई थी, उसी दौरान उन्हें सोने के ये सिक्के मिले, जो उन्होंने अपने पास रख लिए.

    उन्होंने बताया कि वापस गांव आकर 20 सिक्के अपने पास रखे और बाकी को जमीन में गाड़ दिया. लेकिन यह खबर कुछ ही दिनों में गांव में फैल गई.

    रमकू के मुताबिक 19 जुलाई को चार पुलिस वाले साधारण कपड़ों में उनके घर आए और उन सिक्कों को निकाल कर ले गए.

    रमकू ने बताया, “पुलिस वाले 239 सिक्के ले गए और हमने किसी तरह से एक सिक्का अपने पास रख लिया.”

    इसके अगले दिन रमकू ने पुलिस वालों के ख़िलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.

    एक अनुमान के मुताबिक़, इन सिक्कों की कीमत भारतीय बाज़ार में एक करोड़ रुपये है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी कीमत 7 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है.

  8. आम आदमी पार्टी ने की बिहार में चुनाव लड़ने की घोषणा, क्या बोली आरजेडी-जेडीयू?

    आप

    इमेज स्रोत, @AAPBihar/twitter

    मुंबई में आयोजित होने जा रही विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है.

    सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने 26 अगस्त को दिल्ली पार्टी मुख्यालय में बिहार संगठन के नेताओं के साथ बैठक की.

    बैठक के बाद बिहार में पार्टी के विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव में 'इंडिया' की सहयोगी पार्टियों को चुनौती देने की बात सामने आई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आम आदमी पार्टी के इस एलान के बाद से आरजेडी और जेडीयू की तरफ़ से प्रतिक्रियाएं आई हैं.

    आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि आम आदमी पार्टी की ओर से किसने ये बयान दिया है. मेरा मानना है कि आपकी आज़ादी है, कुछ भी बयान दे दें, लेकिन इंडिया गठबंधन की जब नींव बन रही थी और जब उसका ढांचा खड़ा हो रहा था तो उसकी कुछ मर्यादाएं थीं और उन मर्यादाओं पर विस्तृत बातचीत हुई थी. मुझे लगता है कि बयानों से इतर वो उस मर्यादा का पालन करेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जेडीयू ने क्या कहा?

    वहीं जेडीयू के प्रवक्ता और विधायक नीरज कुमार ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और संजय सिंह दोनों ने ही साफ़ तौर से कहा है कि हम साथ लड़ेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    नीरज कुमार ने कहा, ''हर पार्टी को अपने विस्तार का हक़ है. हम भी दूसरे प्रदेशों में अपना विस्तार करते हैं. राज्यों के भीतर 'इंडिया' गठबंधन के मतभेद समय के साथ सुलझ जाएंगे.''

  9. विक्रम लैंडर ने भेजी चांद से जुड़ी नई जानकारियां

    इसरो

    इमेज स्रोत, ANI

    चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगाए गए ChaSTE पेलोड ने अपनी पहली ऑब्जर्वेशन भेजी है.

    इसरो ने इन ऑब्जर्वेशन को साझा करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक ट्वीट किया है.

    ट्वीट में इसरो ने बताया है कि ChaSTE (चांद की सतह का तापमान मापने के लिए प्रयोग) ध्रुव के चारों ओर चांद की ऊपरी मिट्टी के तापमान को मापता है. जिसकी मदद से चांद की सतह के थर्मल बिहेवियर को समझने में मदद मिलती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसरो ने बताया है कि ChaSTE में एक टेम्परेचर प्रोब है जो कंट्रोल्‍ड एंट्री सिस्टम की मदद से सतह में 10 सेंटीमीटर की तह तक पहुंच सकता है. प्रोब में 10 अलग-अलग तापमान सेंसर लगे हैं.

    इन सेंसर ने चांद की अलग-अलग गहराइयों पर दर्ज तापमान के अंतर का पता लगाया है.

    इसरो ने इन्हीं ऑब्जर्वेशन पर आधारित एक ग्राफ भी शेयर किया है, जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर की गई पहली ऑब्जर्वेशन है.

    भारत ऐसा करने वाला पहला देश है. इसरो ने कहा कि डेटा का विस्तृत अध्ययन जारी है.

  10. मुंबई: सांताक्रूज इलाके के होटल में आग लगने से 3 की मौत

    मुंबई: सांताक्रूज इलाके के होटल में आग लगने से 3 की मौत

    इमेज स्रोत, ANI

    मुंबई के सांताक्रूज इलाके के गैलेक्सी होटल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो के घायल होने की सूचना है.

    मीडिया से बात करते हुए अग्निशमन अधिकारी पीजी दुधल ने बताया, "आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आठ लोगों का हमने रेस्क्यू किया, जिसमें से तीन लोग घायल थे. घायलों को वीएन देसाई अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से जानकारी आई है कि उनकी मौत हो गई है. तीन लोगों की मौत हो गई है."

    उन्होंने बताया, "आग दूसरे मंजिल पर कमरा नंबर 204 में लगी थी. वहां से आग फैलकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, रूस ने की वागनर चीफ येवगेनी प्रिगोज़िन की मौत की पुष्टि

    येवगेनी प्रिगोज़िन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वागनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन की मौत की पुष्टि हो गई है.

    रूसी अधिकारियों का कहना है कि विमान दुर्घटना के बाद मिले शवों के जेनेटिक (आनुवांशिक) विश्लेषण के बाद वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन की मौत पुष्टि हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रूस की जांच समिति ने कहा कि सभी 10 पीड़ितों की पहचान स्थापित कर ली गई है और वे यात्री सूची में शामिल सभी दस लोगों से मेल खाती हैं.

    24 अगस्त की रात रूसी शहर तेवेर में हुए एक विमान हादसे में दस लोगों की मौत हुई थी. इस लिस्ट में वागनर चीफ प्रिगोज़िन का नाम भी शामिल था.

    विमान में चालक दल के तीन सदस्यों के अलावा सात लोग यात्रा कर रहे थे. इसमें वागनर के सह-संस्थापक दिमित्री उत्किन भी शामिल थे.

    इस साल जून में येवेगेनी प्रिगोज़िन ने रूस के ख़िलाफ़ बगावत का थोड़ी देर के लिए नेतृत्व किया था. लेकिन बाद में रूस की सरकार से समझौते के बाद उनके ख़िलाफ़ सभी आरोप वापस ले गए थे.

    इसके बाद वो बेलारूस चले गए थे. हालांकि इसके बाद से ही ये कयास लगने लगे थे कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन उन्हें माफ नहीं करेंगे.

  12. नूंह में जलाभिषेक यात्रा को लेकर बोले आईजी- वीएचपी को समझाने की कोशिश जारी

    हरियाणा के नूंह में सुरक्षा व्यवस्था

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    हरियाणा के नूंह में 28 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद ने जलाभिषेक यात्रा निकालने की बात कही है. हालांकि प्रशासन ने इस यात्रा की अनुमति नहीं दी है.

    यात्रा को लेकर हरियाणा के आईजी (दक्षिण रेवाड़ी रेंज) राजेंद्र कुमार का कहना है कि वीएचपी को यात्रा न निकालने के लिए समझाया जा रहा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अभी प्रशासन की तरफ से कोई परमिशन नहीं दे गई है और हम आपसी, समझा-बुझाकर सब कुछ कंट्रोल करने का प्रयास भी जारी है. कानून व्यवस्था के लिए तैनाती काफी हद तक की जा चुकी है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि सोमवार को यात्रा निकाली जाएगी.

    विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक बयान में कहा है, “अभिषेक यात्रा 28 को ही यानी श्रवण मास के अंतिम सोमवार को निकाली जाएगी. ये तीर्थ यात्रा है और तीर्थ के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है. ये तीर्थों का देश है, ना हमने अनुमति मांगी है और अनुमति ना मिलने का तो कोई प्रश्न ही नहीं है.”

    बंसल ने कहा, “हमे आशा है कि शासन प्रशासन सभी अहतियातन क़दम उठाते हुए तीर्थ यात्रा को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हमें निकालने देगा.”

    उन्होंने कहा, “शेष समाज से हमने अपील की है कि अपने-अपने स्थानों पर जलाभिषेक करें, सोमवार प्रातः 11 बजे इस कार्यक्रम को संपादित करेंगे और यात्रा भी 11 बजे निकलेगी. इसे लेकर परमिशन लेने या ना लेने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है.”

    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी लोगों से यात्रा न निकालने की बात कही है.

    हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा के दौरान टकराव हुआ था जिसके बाद भड़की हिंसा में कम से कम छह लोग मारे गए थे. हिंसा की वजह से जलाभिषेक यात्रा बीच में ही रुक गई थी. इसके बाद हिंदूवादी समूहों ने महापंचायत करके 28 अगस्त को फिर से यात्रा निकालने का एलान किया था.

  13. रक्षाबंधन से पहले सीएम शिवराज का महिलाओं को गिफ्ट

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    शिवराज सिंह चौहान

    इमेज स्रोत, @ChouhanShivraj

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन से पहले भोपाल में रविवार को आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में कई घोषणाएं की हैं.

    शहर के जंबूरी मैदान में आयोजित सम्मेलन में महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए उन्होंने लाडली बहना योजना में मिलने वाले 1000 रुपये को 1250 रुपये कर दिया है.

    उन्होंने कहा कि यह राशि हर माह अक्टूबर से मिलेगी. उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि अब तक पुलिस और दूसरी भर्तियों में जो 30 प्रतिशत भर्तियां बेटियों की होती थी उसे अब बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया जाएगा.

    उन्होंने यह भी कहा कि जहां आधी से ज्यादा बहनें नहीं चाहेंगी कि उस क्षेत्र में शराब की दुकान हो, तो वहां अगले साल से शराब की दुकान बंद कर दी जाएंगी.

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा ताकि हमारी बहनों को सस्ता गैस सिलेंडर मिल जाए.”

    उन्होंने कहा कि बहनों से बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी. गरीब बहन का बिल हर महीने 100 रुपये आए, इसका इंतजाम किया जाएगा.

    मध्यप्रदेश में इस साल के आख़िर में चुनाव है और शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार को वापस लाने के लिए नई-नई घोषणाएं कर रही है.

  14. दिल्ली: मेट्रो की दीवारों पर लिखे गए ख़ालिस्तान से जुड़े नारे, पुलिस ने क्या बताया?

    दिल्ली मेट्रो

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के चार से ज़्यादा मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर ख़ालिस्तान से जुड़े नारे लिखे गए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ़ से जारी फ़ोटो और वीडियो में मेट्रो की दीवारों पर ख़ालिस्तान से जुड़े नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं.

    एजेंसी की तरफ़ से जारी एक दूसरे वीडियो में दिल्ली पुलिस इन नारों को मिटाती नज़र आ रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दिल्ली पुलिस ने बताया है कि वो इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई कर रही है.

    दिल्ली मेट्रो के डीसीपी राम गोपाल नाइक ने कहा है कि धारा 153 ए, 505 और विरूपण अधिनियम (डिफेसमेंट एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया, ''G20 शिखर सम्मेलन से पहले सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के फुटेज जारी किए है जिनमें खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हुए हैं. दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर, शिवाजी पार्क से लेकर पंजाबी बाग तक SFJ कार्यकर्ता खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए देखे गए थे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    दिल्ली पुलिस ने बताया, ''हमें सुबह 11 बजे नांगलोई थाने में नारेबाजी की जानकारी मिली. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. 4 मेट्रो स्टेशनों पर (नारे) लिखे गए हैं.''

  15. तालिबान के संस्थापक सदस्य ने लड़कियों की शिक्षा पर लगे प्रतिबंध पर उठाए सवाल

    तालिबान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के संस्थापक सदस्यों में से एक मुल्ला अब्दुल सलाम ज़ईफ़ ने कहा है कि संगठन के लगभग 95 प्रतिशत सदस्य लड़कियों की शिक्षा पर लगे प्रतिबंध से सहमत नहीं हैं. वो नहीं चाहते कि कुछ कार्यस्थलों पर महिलाओं के कामकाज पर लगे रोक बरकरार रहे.

    बीबीसी से बातचीत में ज़ईफ़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऐसे फैसले बदलेंगे.

    उन्होंने कहा, ''95 प्रतिशत तालिबानी शिक्षा के विचार का समर्थन करते हैं. वो मानते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान के राजनीतिक भविष्य के लिए ये अच्छा होगा. लोग संघर्ष कर रहे हैं, वो हमेशा नेतृत्व को सलाह दे रहे हैं, वो उन्हें लिख रहे हैं, वो उनके साथ बैठकर इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन फिर भी नेतृत्व ने ये फ़ैसला नहीं लिया.''

    मुल्ला ज़ईफ़ ने कहा कि शिक्षा को सभी के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए.

    बीबीसी से हुई बातचीत में वो कहते हैं, ''तालिबान को मेरी सलाह है कि जितनी जल्दी हो सके महिलाओं के लिए स्कूल और विश्वविद्यालय खोलें. यह अफगानिस्तान के लोगों के हित में लिया गया फै़सला होगा.''

    सीक्रेट स्कूल

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES/SANDRA CALLIGARO

    'सीक्रेट स्कूल' में पढ़ती लड़कियां

    हालांकि ऐसी कई लड़कियां हैं जो तालिबान सरकार के प्रतिबंध को दरकिनार करते हुए गोपनीय तरीके से पढ़ाई कर रही हैं.

    ये लड़कियां ऐसे सीक्रेट स्कूलों में पढ़ाई कर रही हैं, जिन्हें महिलाओं ने स्थापित किया है. यही महिलाएं इनमें पढ़ाती हैं और इन लड़कियों की ऑनलाइन और ऑफ़लाइन क्लास लेती हैं.

    बीते डेढ़ साल से प्रतिबंध

    अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के अफ़ग़ानिस्तान से जाने के बाद से यहां तालिबान का शासन है. तालिबान सरकार ने पिछले डेढ़ साल से देश में लड़कियों की सेकेंडरी और यूनिवर्सिटी शिक्षा पर पाबंदी लगाई हुई है.

  16. 'इंडिया' गठबंधन की मुंबई बैठक से पहले क्या बोले नीतीश कुमार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, @NitishKumar

    विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमको अपने लिए कुछ नहीं चाहिए. हम सबको एकजुट करना चाहते हैं. कोई क्या बोलता है उससे कोई मतलब नहीं है. जाहिर है उस दिन कुछ और पार्टियां भी ज्वाइन कर रही हैं. सब मिलकर, कौन-कौन, कहां-कहां लड़ेगा, ये सब भी जल्दी तय कर लिया जाए, ऐसा हम चाह रहे हैं."

    नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा को लगता है कि इतने लोग एकजुट हो रहे हैं, इसलिए उन्हें डर लग रहा है. वो क्या बोलते हैं, हम उस पर ध्यान ही नहीं देते.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अब तक विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' दो बैठकें कर चुका है, जिसमें से पहली बैठक सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में हुई थी और दूसरी बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित की गई थी.

    31 अगस्त को नीतीश कुमार बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुंबई जाएंगे. यह बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई में होगी. यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें संयोजक को लेकर भी फैसला होने की उम्मीद है.

  17. जेल में ली गई तस्वीर के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर बरस रहे हैं डॉलर

    ट्रंप का मगशॉट

    इमेज स्रोत, FULTON COUNTY SHERIFF'S OFFICE

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रवक्ता का कहना है कि ट्रंप के चुनाव अभियान ने बीते तीन सप्ताह में 2 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है.

    डोनल्ड ट्रंप पर हाल ही में साल 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में मिली हार को जीत में बदलने की साज़िश रचने के आरोप तय हुए हैं.

    ट्रंप के चुनाव अभियान को फंड मिलने में इन आरोपों के बाद तेज़ी आई है.

    ट्रंप को जॉर्जिया की काउंटी जेल जाना पड़ा था और वहां उनका मगशॉट (तस्वीर) भी खींची गई थी.

    ट्रंप के प्रवक्ता का कहना है कि इस मगशॉट के बाद उनके लिए चंदा मिलने में तेज़ी आई है और इसके बाद दो दिन के भीतर ही ट्रंप को 70 लाख डॉलर से अधिक का चंदा मिला.

    इस समय ट्रंप पर चार मुक़दमे चल रहे हैं, इनमें से दो उनके इन दावों से संबंधित हैं कि उन्हें राष्ट्रपति चुनावों में हरा दिया गया था. दो मुक़दमे अमेरिकी राजधानी कैपिटल हिल पर उनके समर्थकों के हमलों से जुड़े हैं.

    2020 के राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को ये संकेत दिए थे कि उन्हें साज़िश के तहत हरा दिया गया है.

  18. पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों की मौत

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पटाखा फैक्ट्री में धमाका

    इमेज स्रोत, Sanjay_Das

    पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24-परगना जिले के दत्तपुकुर में रविवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

    पुलिस का कहना है कि फिलहाल सही आंकड़ा बताना संभव नहीं है. पुलिस के मुताबिक, कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका है, लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों की तादाद आठ से ज्यादा हो सकती है.

    फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पांच शवों को बरामद करने की बात कही है.

    इससे पहले बीती 16 मई को मेदिनीपुर ज़िले के एगरा में भी ऐसी ही एक फैक्ट्री में विस्फोट से नौ लोगों की मौत हो गई थी.

    उसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर अभियान चला कर भारी तादाद में विस्फोटक बरामद किया था.

    इस विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों की नाराज़गी भड़क उठी. उनका आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से ही इलाक़े के कई घरों में अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं.

    स्थानीय लोगों ने बताया कि दत्तपुकुर का वह इलाक़ा सुबह आठ बजे अचानक तेज विस्फोट से गूंज उठा.

    इसकी सूचना मिलने पर भारी तादाद में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने उनके ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारे लगाए.

    एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मोहल्ले के लोगों ने पुलिस चौकी में इस फैक्ट्री के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

  19. इसरो ने बताया- चांद से क्या भेज रहा है प्रज्ञान रोवर

    इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ

    इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि चंद्रयान मिशन में अब वैज्ञानिक लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा.

    एस सोमनाथ ने कहा, “हम इस अभियान की कामयाबी से बहुत ख़ुश हैं. अब मिशन के अधिकतर वैज्ञानिक लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा.”

    इसरो के चेयरमैन ने बताया, “चंद्रयान-3 पर तैनात सभी 5 वैज्ञानिक उपकरणों, जिनमें लैंडर और रोवर भी शामिल है, को अब चालू कर दिया गया है और इनसे हमें बहुत ही अच्छी गुणवत्ता का डाटा मिल रहा है.”

    उन्होंने बताया, “अगले चौदह दिनों के दौरान हम चंद्रमा से मिलने वाले डाटा का विश्लेषण और गणना करेंगे.”

    मिशन की कामयाबी के बाद एस सोमनाथ पहली बार त्रिवेंद्रम पहुंचे थे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी.

    इसरो के मुताबिक़ चंद्रयान मिशन के पहले दो लक्ष्य, चंद्रमा की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग और चंद्रमा की सतह पर रोवर का संचालन हासिल कर लिया गया है.

    अब मिशन के तीसरे लक्ष्य- चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग और अध्ययन, पर काम किया जा रहा है.

    भारत ने 23 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 को चंद्रमा की सतह पर लैंड कराया था. चंद्रयान के साथ गया रोवर प्रज्ञान अब चांद की सतह पर है और उसने डाटा भेजना शुरू कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. मध्य प्रदेश: सागर में दलित युवक की हत्या पर राजनीति तेज़, मायावती के बाद बोले खड़गे

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, @kharge

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    मध्य प्रदेश के सागर में दलित युवक की हत्या पर मायावती के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख़्शा. सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूँ तक नहीं करते."

    खड़गे ने लिखा, "मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धो कर अपना ग़ुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं लेकिन भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार का प्रयोगशाला बना रखा है. भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के ख़िलाफ़ अपराधों का रेट सबसे ज़्यादा है, राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है. मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है, समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा.भाजपा की विदाई निश्चित है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्या है मामला

    24 अगस्त को मध्य प्रदेश के सागर में एक दलित युवक की हत्या कर दी गई.

    सागर के एएसपी लोकेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया, “खुरई थाना क्षेत्र में एक युवक का पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था. दूसरे पक्ष के द्वारा इनके साथ लाठी-डंडों के साथ मारपीट की गई थी. उनको फिर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए थे, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. इस मामले में थाने में धारा 302 के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया है. आरोपियों की तलाश की गई है. कुछ आरोपी हिरासत में लिए गए हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मायावती ने क्या कहा?

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर लिखा, "मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहां अभी हाल ही में पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी ने संत गुरु रविदास जी का स्मारक बनाने की नींव बड़े तामझाम से रखी, वहीे उसी क्षेत्र में उनके भक्तों के साथ ज़ुल्म-ज्यादती चरम सीमा पर है, जो भाजपा व उनकी सरकार के दोहरे चरित्र का जीता-जागता प्रमाण है."

    उन्होंने लिखा, "खुरई विधानसभा क्षेत्र में मंत्री के गुर्गे दलित लड़की के साथ छेड़छाड़ के बाद राजीनामा न करने पर युवक नितिन अहिरवार की पीट कर हत्या कर देते हैं, माँ को निर्वस्त्र कर हाथ तोड़ देते हैं. बहन के साथ मारपीट तथा उनके घर को ढा देते हैं. ऐसा भयानक दृश्य भाजपा के शासन में हो रहा है."