येवगेनी प्रिगोज़िन: प्लेन क्रैश पर पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो एक...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी प्राइवेट आर्मी के प्रमुख येवगेनी की विमान दुर्घटना में मौत पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल, कीर्ति दुबे and प्रेरणा

  1. वागनर ग्रुप के चीफ ने खुद ही अपने डेथ वारंट पर दस्तखत कर लिए थे: यूक्रेन

    वागनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोज़िन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, वागनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोज़िन

    यूक्रेन ने कहा है कि वागनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोज़िन ने अपने डेथ वारंट पर खुद ही दस्तखत कर लिए थे.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलेक ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इस बारे में पोस्ट लिखा है.

    वह कहते हैं, "युद्ध का कोहरा छंटने का इंतजार करना होगा, लेकिन ये साफ है कि प्रिगोज़िन ने उसी पल अपने लिए स्पेशल डेथ वारंट पर दस्तखत कर दिए थे जब उन्होंने लुकाशेंको की विचित्र 'गारंटियों' और पुतिन के सम्मान से भरे शब्दों पर भरोसा कर लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मिखाइलो पोदोलेक लिखते हैं, "तख्तापलट की कोशिश के दो महीने बाद प्रिगोज़िन और वैगनर का न दिखना पुतिन की ओर से 2024 के चुनावों से पहले रूस के अभिजात वर्ग के लिए एक संकेत है. 'सावधान! वफादारी न दिखाना मौत के बराबर है."

    प्रिगोज़िन की मौत की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

  2. वागनर ग्रुप से जुड़े टेलीग्राम चैनल ने येवगेनी प्रिगोज़िन की मौत की पुष्टि की

    रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ वागनर ग्रुप के चीफ येवेगेनी प्रिगोजिन (सितंबर, 2010)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ वागनर ग्रुप के चीफ येवेगेनी प्रिगोज़िन (सितंबर, 2010)

    वागनर ग्रुप से जुड़े टेलीग्राम चैनल 'ग्रे ज़ोन' ने कहा है कि येवगेनी प्रिगोज़िन की मौत हो चुकी है.

    'ग्रे ज़ोन' ने कहा है, "येवेगेनी प्रिगोज़िन ने रूस के ख़िलाफ़ गद्दारी की थी, लिहाजा उन्हें मार डाला गया."

    हालांकि बीबीसी अभी तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं कर सका है.

    रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ वागनर ग्रुप के चीफ येवेगेनी प्रिगोझिन (सितंबर, 2010)

    इमेज स्रोत, Telegram/Greyzone

    इमेज कैप्शन, टेलीग्राम के 'ग्रे जोन' ग्रुप में प्रिगोज़ि की मौत की पुष्टि करता हुआ संदेश

    प्रिगोज़िन ने जून में रूस के ख़िलाफ़ बगावत का थोड़ी देर के लिए नेतृत्व किया था. लेकिन बाद में सुलह-सफाई के बाद उनके ख़िलाफ़ आरोप वापस ले लिए गए.

    बगावत के दौरान उनके लड़ाकों ने रूस के एक शहर पर कब्जा कर लिया था और मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे. इस नाकाम बगावत के बावजूद दुनिया भर में इसे रूस के भारी अपमान के तौर पर देखा गया.

    समझौता और उसके बाद क्या हुआ ये तो नहीं पता लेकिन पिछले कई हफ्तों से ये कयास लगाया जा रहा था कि प्रिगोज़िन के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं.

  3. प्रिगोजिन के विमान हादसे की ख़बर पर रूसी मीडिया ने इतनी फुर्ती क्यों दिखाई?

    प्रिगोज़िन के विमान हादसे की ख़बर पर रूसी मीडिया ने इतनी फुर्ती क्यों दिखाई?

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूसी शहर तेवेर में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की शुरुआती ख़बर मिलते ही रूसी मीडिया ने गजब की फुर्ती दिखाई.

    स्थानीय मीडिया ने तुरंत इस बात की पुष्टि कर दी कि ये विमान प्राइवेट आर्मी वागनर के चीफ येवगेनी प्रिगोज़िन का है.

    विमान हादसे के तुरंत बाद ही रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि विमान में सवार सभी दस लोगों की मौत हो चुकी है.

    लेकिन ये सब बेहद तेजी से हुआ. इस तेजी को लेकर संदेह भी जताए जा रहे हैं. रूसी उड्डयन मंत्रालय रोजावियातसिया ने इस घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बयान जारी किया है. उसने बताया कि इस विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों में येवगेनी प्रिगोज़िन का भी नाम है.

    हालांकि हमेशा की तरह मामले के लेकर साफ-साफ कुछ नहीं कहा जा रहा था. रूस में अक्सर ऐसा देखने को मिला है.

    सबसे पहले तो इस बात को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि प्लेन में कौन-कौन थे या प्रिगोज़िन की हादसे में मौत हुई है या नहीं.

    ये भी साफ नहीं है कि आखिर विमान के साथ हुआ क्या? क्या इसे हथियारों से मार गिराया गया या फिर हवा में ही इसमें विस्फोट हुआ.

    प्रिगोज़िन ने जून में रूस के ख़िलाफ़ बगावत का थोड़ी देर के लिए नेतृत्व किया था, लेकिन बाद में सुलह-सफाई के बाद उनके ख़िलाफ़ आरोप वापस ले लिए गए.

    बगावत के दौरान उनके लड़ाकों ने रूस के एक शहर पर कब्जा कर लिया था और मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे.

    इस नाकाम बगावत के बावजूद दुनिया भर में इसे रूस के भारी अपमान के तौर पर देखा गया.

    समझौता और उसके बाद क्या हुआ ये तो नहीं पता लेकिन पिछले कई हफ्तों से ये कयास लगाया जा रहा था कि प्रिगोज़िन के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं.

  4. वागनर ग्रुप चीफ प्रिगोज़िन के निजी विमान हादसे के बारे में अब तक क्या-क्या पता है?

    वागनर ग्रुप चीफ प्रिगोज़िन के निजी विमान हादसे के बारे में अब तक क्या-क्या पता है?

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूसी प्राइवेट आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोज़िन का एक निजी विमान रूसी शहर तेवेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

    इसमें सवार सभी दस लोग मारे गए हैं. विमान यात्रियों की सूची में प्रिगोज़िन का भी नाम था. हालांकि उनकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है

    • रूसी अधिकारियों का कहना है कि विमान तेवेर शहर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.
    • विमान में सवार सभी दस लोग मारे गए हैं. इनमें सात यात्री और तीन चालक दल के सदस्य थे.
    • मारे गए दस लोगों में से आठ लोगों के शव बरामद हो चुके हैं.
    • टेलीग्राम चैनल 'ग्रे जोन' ने कहा है कि प्रिगोज़िन के विमान को गिराया गया है. समझा जाता है कि 'ग्रे जोन' वागनर ग्रुप से जुड़ा है.
    • बीबीसी अभी तक इस बात पुष्टि नहीं कर सका है कि प्रिगोज़िन इस दुर्घटनाग्रस्त विमान में थे या नहीं.
    • बीबीसी ने जिस वीडियो फुटेज की पुष्टि की है उसमें विमान रूस के कुझेनकिनो शहर के आसमान से गिरता दिख रहा है.
    • प्रिगोज़िन प्राइवेट आर्मी वागनर ग्रुप के संस्थापक हैं. इसके लड़ाके अफ्रीका और मध्य पूर्व के कई हथियारबंद संघर्ष में शामिल हैं. ये रूस की ओर से यूक्रेन से भी लड़ रहा है.
    • इस साल जून में प्रिगोज़िन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ख़िलाफ़ थोड़े वक्त के लिए एक विद्रोह का नेतृत्व किया था.
    • असफल बगावत के बाद हुई सौदेबाजी में उनके ख़िलाफ़ लगाए गए सभी आरोप खत्म कर दिए गए और उन्हें बेलारूस जाने दिया गया. इसके बाद से वो लो प्रोफाइल हो गए थे.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. येवगेनी प्रिगोज़िन के दुर्घटनाग्रस्त विमान पर लग रहे हैं कयास, कहां से उड़ा और कैसे गिरा?

    येवगेनी प्रिगोज़िन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, येवगेनी प्रिगोज़िन

    रूसी शहर तेवेर में येवगेनी प्रिगोज़िन का जो निजी विमान गिरा है, उसे एम्ब्रेयर लीगेसी जेट बताया जा रहा है. इस पर आरए-02795 लिखा है.

    जानी-मानी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 में यह नहीं दिख रहा है कि ये विमान कहां से उड़ा था.

    बुधवार को शुरू में ये मॉस्को के नजदीक उड़ता दिख रहा था. वहां ये विमान 29 हजार फीट की ऊंचाई पर था, लेकिन ट्रैकिंग वेबसाइट में इसके बाद गायब दिखने लगा. इसके बाद इसके गिरने के संकेत मिलने लगे क्योंकि इसकी ऊंचाई शून्य फीट दिख रही थी.

    विमान ऑटोलक्स ट्रांसपोर्ट में रजिस्टर्ड था. अमेरिकी सरकार का कहना है कि विमान येवगेनी प्रिगोज़िन का ही था.

    विमान के फ्लाइट रिकार्ड का काफी कम हिस्सा फ्लाइटरडार24 के जरिये मिला है.

    लेकिन हाल के दिनों में इस विमान ने मॉस्को से और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच कई उड़ानें भरी थीं और बेलारूस में स्थानीय मीडिया ने इसकी तस्वीरें भी ली थीं. समझा जाता है वागनर ग्रुप ने अपना ठिकाना अब यहीं बना लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि विमान दुर्घटना में प्रिगोज़िन की मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जून में मॉस्को के खिलाफ विद्रोह के बाद ही विशेषज्ञों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया था कि वो अब ज्यादा दिन वे जिंदा नहीं रहेंगे.

    चैटहम हाउस की यूरेशिया प्रोग्राम की डिप्टी डायरेक्टर ओरिसिया लुत्सेविच ने कहा कि ये साफ है कि प्रिगोझिन धोखेबाज रहे हैं. लगता है वो अब इसकी कीमत चुका रहे हैं.

  6. येवेगनी प्रिगोज़िन का प्लेन क्रैश, घटना स्थल पर मिले आठ शव- रूसी समाचार एजेंसी

    येवेगनी प्रिगोझिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, येवेगनी प्रिगोझिन

    रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक घटनास्थल पर आठ शव मिले हैं.

    एजेंसी ने यह जानकारी आपातकालीन सेवाओं के हवाले से दी है.

    इसके अलावा समाचार एजेंसी रायटर्स ने एक फोटो जारी की है, जिसमें पश्चिमी रूस के तेवेर क्षेत्र में एक विमान के मलबे में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. बीबीसी अभी तक इस फोटो की पुष्टि नहीं कर पाया है.

    यह विमान रूस की प्राइवेट आर्मी वागनर के संस्थापक येवेगनी प्रिगोज़िन का एक प्राइवेट जेट है, जो रूस शहर तेवेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

    इसमें सवार सभी दस लोगों की मौत हो गई है.

    रूसी न्यूज़ एजेंसी इंटरफैक्स ने आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से ये ख़बर दी है.

    मंत्रालय के मुताबिक़ विमान में सवार दस लोगों में से सात यात्री और तीन चालक दल के सदस्य थे.

    पहले आशंका जताई जा रही थी प्रिगोज़िनइसमें सवार थे, और उनकी मौत हो गई है .

    लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

    प्रिगोज़िन से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स ने साधी चुप्पी

    इमेज स्रोत, Reuters, courtesy of Ostorozhno Novosti

    प्रिगोज़िन से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स ने साधी चुप्पी

    प्रिगोज़िन से जुड़े होने का दावा करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स ने अभी तक उनकी मौत या उनके जीवित होने को लेकर कोई दावा नहीं किया है.

    कुछ लोग कह रहे हैं कि दुर्घटना के समय प्रिगोज़िन के स्वामित्व वाला एक अन्य बिजनेस जेट भी हवा में था, जिसने मॉस्को से उड़ान भरी थी.

    वागनर ग्रुप से जुड़ा चैनल रिवर्स साइड ऑफ द मेडल का कहना है कि यह दूसरा जेट वापस मुड़ गया है और मॉस्को की तरफ वापस जा रहा है.

  7. नमस्कार

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    23 अगस्त के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.