नूंह हिंसा के ख़िलाफ़ बुधवार को बजरंग दल करेगा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and स्नेहा
कर्मशियल एलपीजी गैस सिलेंडर अब 100 रुपये सस्ता हुआ

इमेज स्रोत, Getty Images
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर मंगलवार से कुछ सस्ता मिलेगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 100 रुपये कम किए गए हैं.
अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये हो गई है.
नई कीमतें आज यानी मंगलवार से लागू हो जाएंगी.
घरेलू गैस के दामों में फिलहाल कोई बढ़ोत्तरी या कमी नहीं की गई है.
तिलक ग़ैर-ब्राह्मणों और महिलाओं की शिक्षा के किस हद तक ख़िलाफ़ थे
हरियाणा के सोहना में हिंसा के बाद अब कैसा है माहौल

हरियाणा के नूंह में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद इलाक़े में कर्फ्यू लगा दिया गया है.
सोमवार को हिंसा सोहना में भी हुई थी.
इस जगह का बीबीसी संवाददाता अभिनव गोयल और मनीष जालुई ने मंगलवार सुबह दौरा किया.

इमेज कैप्शन, सोहना में इस समय सड़कों पर पुलिस बल तैनात हैं. सड़क के दोनों तरफ जो ठेले लगे थे और जो दुकानें थीं, वो जली हुई दिख रही हैं. द अर्बन ग्रॉसर नाम की दुकान है जो जली हुई है उसमें से अभी भी धुआं निकल रहा है. 
इमेज कैप्शन, सड़क पर दोनों तरफ़ जली हुई गाड़ियां और दुकानें दिखाई दे रही हैं. कुछ दुकानों से मंगलवार सुबह तक भी धुआं निकल रहा था. 
इमेज कैप्शन, बीबीसी से बात करते हुए सोहना के रहने वाले जमशेद ने कहा, "सोमवार दोपहर के बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने हमला और दुकानों में आग लगाना शुरू कर दिया था. मेरे चाचा को 15 से ज्यादा टांके सिर में लगे हैं. घटना के बाद से वो सोहना छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं." 
इमेज कैप्शन, जमशेद दावा करते हैं कि सोमवार शाम सोहना में गोलीबारी भी हुई थी जिसमें उनकी पहचान के कई लोग घायल हैं. सोहना से आगे नूंह की तरफ़ बढ़ते हुए सड़कें पूरी तरह खाली नज़र आती हैं. 
इमेज कैप्शन, हर दो किलोमीटर के बाद पुलिस बैरिकेटिंग है. सड़कों पर ट्रक नज़र आ रहे हैं जिनमें सुरक्षा बलों का सामान है. नूंह के इलाके में सीआरपीएफ के जवान नज़र आ रहे हैं. मणिपुर की घटना ने क्या बीजेपी के केरल मंसूबे पर पानी फेर दिया है?
नूंह में हिंसा के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- ये तो किसी ने ज़हर घोला है

इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा के नूंह में सोमवार को हुई हिंसा पर राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बात की है.
अनिल विज ने मंगलवार को कहा,''नूंह में हालात नियंत्रण में हैं. वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है. कर्फ्यू लगा दिया गया है. काफी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है. जैसे ही घटना हुई, आस-पास की फोर्स को नूंह भेज दिया गया है.''
विज ने बताया, ''सोमवार को जब किसी मंदिर में बड़ी संख्या में बंदी बना लिया गया था, वहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था. लोगों ने मुझे लोकेशन भेजी. तब पुलिस वहां पहुंची और सारे लोगों को बंधन से निकाला.''
अनिल विज कहते हैं, ''जिस स्तर की ये हिंसा हुई है, ये अचानक भड़की हिंसा नहीं है. जहां तक मुझे पता है नूंह में दोनों समुदाय लंबे समय से प्यार से रहते हुए आए हैं. ये तो किसी ने ज़हर घोला है. किसी ने इंजीनियरिंग की है, किसी ने मास्टरमाइंड किया है. जिस तरह से एंट्री और छतों पर पत्थर रखे हुए हैं, हथियार भी हैं और गोलियां भी हैं. एकदम तो सामने आते नहीं हैं.''
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
सोमवार को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर से जलाभिषेक यात्रा आयोजित की गई थी. इस यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ और हिंसा भड़क उठी.
इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं.
इस यात्रा के बारे में अनिल विज ने कहा, ''ये यात्रा कोई पहली बार तो नहीं निकली है. हर साल निकलती है. हर साल जितनी फोर्स दी जाती है, इस बार भी दी गई है. हम कोई जल्दी में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहते हैं. तथ्यों के साथ जांच की जाएगी और जो दोषी है, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.''
हरियाणा सरकार ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव से बात करके 20 कंपनियों को तैनात करने के लिए राज्य को मिली हैं और हरियाणा के सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
नूंह में हिंसा भड़कने के बाद का मंज़र: कल से अब तक क्या कुछ हुआ

इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा के नूंह में सोमवार को एक धार्मिक जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा भड़कने के बाद इलाक़े में तनाव का माहौल है और कर्फ्यू लगा दिया गया है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, नूंह में हुई हिंसा के कारण दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं.
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी.
नूंह के कांग्रेस विधायक आफताब आलम ने एक निजी चैनल से कहा- ‘’सालों से लोग यहां मिलजुलकर रहे हैं. एक साजिश के तहत उकसावे के साथ ये सब किया गया. सोशल मीडिया के ज़रिए उकसाया गया. मोनू मानेसर समेत कई लोग थे, जिन्होंने लोगों को चुनौती दी. ये सब प्रशासन को पता था. पूरे समाज को टारगेट किया गया.’’
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
आगे पढ़िए हिंसा भड़कने की शुरुआत के बाद से अब तक क्या कुछ हुआ?
- सोमवार दोपहर करीब दो बजे. विश्व हिंदू परिषद ने नूंह में एक धार्मिक रैली आयोजित की.
- रैली से पहले वीएचपी और बजरंग दल से जुड़े कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें कहते हुए वीडियो शेयर की.
- इस धार्मिक यात्रा में नासिर, जुनैद की हत्या के मुख्य अभियुक्त मोनू मानेसर के शामिल होने की ख़बरें थीं. इससे नूंह के लोगों में गुस्सा था.
- मोनू मानेसर ने पीटीआई से कहा- वीएचपी के कहने के बाद मैं यात्रा में शामिल नहीं हुआ था.
- इस रैली के शुरू होने के कुछ देर बाद ही दो गुटों में टकराव हुआ. बेकाबू भीड़ ने लोगों की गाड़ियों में आग लगा दी.
- एक निजी चैनल से बात करते हुए नूंह के साइबर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी ने बताया- भीड़ ने थाने को आग लगाने की कोशिश की.
- घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल पहुंचे.
- सोमवार शाम नूंह में प्रशासन ने इंटरनेट पर दो अगस्त तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया.
- नूंह में हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची. सेक्टर 51 की मस्जिद कमेटी के चेयरमैन ने बीबीसी से कहा- मस्जिद में भीड़ ने आग लगाई और हमले में इमाम की मौत हो गई.
- गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज बंद करने का एलान किया.
- नूंह, गुरुग्राम समेत कई जगहों पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किए गए हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
नूंह की धार्मिक यात्रा में शामिल होने के मुद्दे पर मोनू मानेसर ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के कारण दो होम गार्ड की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हैं.
हिंसा में पुलिसवालों के घायल होने की भी ख़बरें हैं.
ये हिंसा सोमवार को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित एक रैली के बाद भड़की थी.
रैली में जुनैद और नासिर की हत्या के मुख्य अभियुक्त मोनू मानेसर के शामिल होने की ख़बरें थीं.
माना जा रहा था कि वीएचपी की रैली में मोनू मानेसर भी शामिल हो सकता है. इसी के कारण स्थानीय लोगों में गुस्सा था.
ख़बरों में कहा जा रहा है कि नूंह में हिंसा भड़कने की अहम वजह मोनू मानेसर के शामिल होने की बातें थीं.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मोनू मानेसर ने दावा किया, ''विश्व हिंदू परिषद की सलाह के बाद मैं यात्रा में शामिल नहीं हुआ था. विश्व हिंदू परिषद को लगा था कि मेरे शामिल होने से हिंसा भड़क सकती है.''
फरवरी 2023 में हरियाणा के भिवानी में जली मिली बोलेरो गाड़ी और दो युवकों, जुनैद और नासिर को जला कर मार दिए जाने की जांच में पिछले दिनों गोरक्षक मोनू मानेसर का नाम सुर्खियां में रहा था.
तब से मोनू मानेसर फरार चल रहे हैं. मोनू मानेसर के शामिल होने की ख़बरों के बीच भरतपुर पुलिस ने भी एक टीम नूंह भेजी थी ताकि मोनू को गिरफ्तार किया जा सके.
मेवात में हिंसा के बाद गुरुग्राम की मस्जिद में आग, इमाम की मौत
....में - Author, दिलनवाज़ पाशा
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, ASLAMKHAN
हरियाणा के मेवात में सोमवार को सांप्रदायिक हिंसा के बाद देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित मस्जिद में आग लगाने की ख़बर है. मस्जिद की प्रबंधन समिति के चेयरमैन ने बीबीसी से कहा, ''हिंसा की इस घटना में मस्जिद के इमाम की मौत हो गई है और यहां मौजूद दो अन्य लोग घायल हैं.''
इस ख़बर की पुष्टि के लिए बीबीसी ने गुरुग्राम पुलिस से भी इस संपर्क करने की कोशिश की लेकिन ख़बर लिखे जाने तक पुलिस का पक्ष नहीं मिल पाया है.
इमाम साद के भाई शादाब अनवर ने बीबीसी से बात करते हुए बताया, "मैं अपने भाई का बस चेहरा ही देख पाया हूं. अभी हम मोर्चरी पर हैं. अब एफ़आईआर दर्ज करवाएंगे. मेरे भाई पिछले सात महीने से इस मस्जिद के इमाम थे.मेरे भाई की उम्र महज़ 22 साल थी."
शादाब ने बीती रात साढ़े 11 बजे साद से बात की थी. वो बताते हैं, "हम मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. आज मेरे भाई को वापस घर लौटना था. उसका टिकट था. मैंने उसे फ़ोन करके समझाया कि अभी माहौल ठीक नहीं है. जब तक हालात सामान्य ना हो मस्जिद से बाहर ना निकले. यही आख़िरी बात मेरी उससे हुई."
बीबीसी से बात करते हुए हरियाणा अंजुमन ट्रस्ट के चेयरमैन मोहम्मद असलम ख़ान ने बताया, “मेवात में हिंसा के बाद सोमवार शाम पुलिस की टीम हमारे पास पहुंची थी और हमें सुरक्षा का भरोसा दिया था.”
असलम ख़ान ने बताया, “स्थानीय थाने से पुलिस की टीम हमारे पास आई थी और हमसे कहा था कि मस्जिद की सुरक्षा पुलिस करेगी. हमसे कहा गया था कि पुलिस टीम मस्जिद में ही मौजूद रहेगी. जब हमने मस्जिद के इमाम और अन्य यहां रहने वाले दो अन्य कर्मचारियों के बारे में बात की तो पुलिस ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है.”
असलम ख़ान बताते हैं, “मग़रिब की नमाज़ पढ़ने के बाद हम मस्जिद से लौट आए थे. पुलिस भी मौजूद थी. फिर रात 12 बजे से 12.30 बजे के बीच अचानक मस्जिद पर हमला हुआ. पहले मस्जिद के कैमरे तोड़े गए और फिर आग लगा दी गई.”
उन्होंने बताया, “मूल रूप से बिहार के रहने वाले और मस्जिद के इमाम साद को हमलावरों ने मार दिया. ख़ुर्शीद नाम के एक व्यक्ति घायल हैं जो आईसीयू में है. एक अन्य घायल हैं, जिन्हें मामूली चोट लगी है.”
2004 में हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में 17 मंदिरों, 2 गुरुद्वारों, एक चर्च और एक मस्जिद के निर्माण के लिए ज़मीन आवंटित की थी. ये मस्जिद उसी ज़मीन पर बनी हैं और न्यू गुरुग्राम की इकलौती मस्जिद है. यहां आसपास रहने वाले मुसलमान नमाज़ पढ़ने आते हैं.
सोमवार को मेवात में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक धार्मिक यात्रा निकाली थी. इस यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ, जिसके बाद कई जगहों से हिंसा की ख़बरें आईं.
ब्रेकिंग न्यूज़, महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, 16 लोगों की मौत

इमेज स्रोत, ANI
महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को हुए एक हादसे में 16 लोगों के मरने की ख़बर है.
एबीपी न्यूज़ मांझा से बात करते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादाजी भुसे ने इन मौतों की पुष्टि की है.
ये हादसा ठाणे के शाहपुर में ब्रिज ग्रिडर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से हुआ है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, लॉन्चिंग मशीन को समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.
घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है और बचावकार्य जारी है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
एएनआई लिखता है कि हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, कुछ लोगों के शव अभी भी मशीन के नीचे दबे हो सकते हैं.

इमेज स्रोत, ANI

इमेज स्रोत, ANI
स्टुअर्ट ब्रॉड के आख़िरी मैच की कुछ ख़ास तस्वीरें देखिए

इमेज स्रोत, PA
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज सिरीज़ के पांचवें टेस्ट मैच में 49 रनों से हरा दिया. लंदन के ओवल मैदान पर हुए इस मुकाबले में 384 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 334 रनों पर सिमट गई.
ये सिरीज़ 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई.
इस मैच में जीत दर्ज कर के इंग्लैंड टीम ने अपने तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड को यादगार विदाई दी. ब्रॉड ने ही ऑस्ट्रेलिया के आख़िरी दो विकेट झटके.
ब्रॉड ने कुल 604 विकेट के साथ टेस्ट मैचों को अलविदा कहा. साल 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपना पहला टेस्ट खेला था.
स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर ही भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे.
आखिरी मैच के दौरान ब्रॉड मैदान पर अपनी पार्टनर और बेटी के साथ भी मस्ती करते दिखे.
ब्रॉड के यादगार आखिरी मैच की कुछ ख़ास तस्वीरें देखिए.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज स्रोत, PA

इमेज स्रोत, PA

इमेज स्रोत, Reuters
हरियाणा: मेवात में हिंसा के बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद

इमेज स्रोत, fb/Manoharlal
हरियाणा के मेवात में एक धार्मिक यात्रा के दौरान सोमवार को दो गुटों के बीच हिंसा हुई.
इस हिंसा में कई संपत्तियों को आग लगाई गई और क़रीब 12 लोगों के घायल होने की ख़बर है.
इस हिंसा के बाद इलाक़े में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं और प्रशासन ने दो अगस्त तक इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है.
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सांप्रदायिक हिंसा पर कहा, ''आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूँ. दोषी लोगों को किसी भी क़ीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी.''
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
प्रशासन हाई अलर्ट पर है और गुरुग्राम में मंगलवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का प्रशासन ने एलान किया गया है.
गुरुग्राम प्रशासन ने अपने बयान में कहा- पड़ोसी ज़िले नूंह में असमाजिक तत्वों ने रोड ब्लॉक की हुई हैं ताकि शांति भंग की जा सके. इसी के मद्देनज़र सावधानी बरतते हुए मंगलवार को स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद में भी प्रशासन ने यही एलान किया है.
फरीदाबाद प्रशासन ने कहा- ''ज़िला नूंह में सोमवार को हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद एहतियातन कदम उठाते हुए मंगलवार को फरीदाबाद जिला के सभी शिक्षण संस्थानों जिनमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरशामिल हैं, की छुट्टी रहेगी. सभी शिक्षण संस्थान इन आदेशों का गंभीरता से पालन करेंगे.''
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
सोमवार को मेवात में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने यात्रा आयोजित की थी. इस यात्रा में मोनू मानेसर के शामिल होने से इलाके के लोगों में गुस्सा था.
मोनू मानेसन जुनैद हत्या मामले में अभियुक्त हैं और अब तक फरार चल रहे हैं.
मोनू मानेसर ने भी इस यात्रा में शामिल होने की बात रविवार को कही थी.
नमस्कार
आपका दिन शुभ हो.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
31 जुलाई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
