नूंह हिंसा के ख़िलाफ़ बुधवार को बजरंग दल करेगा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and स्नेहा
ईडी ने हीरो मोटोकॉर्प के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरपर्सन पवन मुंजाल से जुड़े परिसरों में छापेमारी की
इमेज स्रोत, Getty Images
ईडी ने हीरो मोटोकॉर्प के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरपर्सन पवन मुंजाल के ख़िलाफ़ मंगलवार को छापेमारी की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि हीरो मोटोकॉर्प के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरपर्सन पवन मुंजाल और अन्य के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी हुई है.
मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिल्ली और पड़ोसी इलाके गुरुग्राम में उनसे जुड़े परिसरो में छापेमारी हुई.
पिछले साल मार्च में आयकर विभाग ने भी मुंजाल और कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के ख़िलाफ़ छापेमारी की थी.
हीरो मोटोकॉर्प देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी है.
आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में जांच की थी.
हीरो कंपनी की मौजूदगी दुनिया के करीब 40 देशों में है.
कटिहार 'गोलीकांड' को लेकर पुलिस पर उठे सवाल
वीडियो कैप्शन, कटिहार 'गोलीकांड' में दो की मौत को लेकर पुलिस पर क्यों उठे सवाल?
बिहार के कटिहार ज़िले का बारसोई प्रखंड बीते तीन दिन से सुर्ख़ियों में है.
बारसोई प्रखंड कार्यालय पर बीती 26 जुलाई (बुधवार) के दिन नियमित बिजली सप्लाई की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई.
पुलिस प्रशासन ने हालात काबू करने के लिए गोली चलाई और फ़ायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख़्स घायल हो गया.
अब पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं पुलिस ने भी अपनी सफाई पेश की है.
मणिपुर वायरल वीडियो केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एक चीज़ तो बहुत साफ़ है...
इमेज स्रोत, ANI
मणिपुर में दो महिलाओं की नग्न परेड से जुड़े वीडियो को सुप्रीम कोर्ट ने 'बेहद तकलीफदेह' बताते हुए कहा है कि इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज किए जाने में बहुत देरी की गई.
इस वीडियो के सामने आने के बाद जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में तनाव बढ़ गया था.
चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने एक मौखिक टिप्पणी में कहा, "एक चीज़ तो बहुत साफ़ है कि वीडियो केस में एफआईआर दर्ज करने में बहुत देरी की गई."
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई की शुरुआत में मणिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि राज्य में मई में जातीय हिंसा की शुरू होने के बाद 6,523 एफआईआर दर्ज की गई हैं.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता
इस केस में केंद्र सरकार और मणिपुर राज्य की पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच को बताया कि महिलाओं की नग्न परेड के मामले में राज्य पुलिस ने ज़ीरो एफआईआर दर्ज की थी.
तुषार मेहता ने बताया कि इस केस में मणिपुर पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक किशोर भी शामिल है.
उन्होंने कोर्ट को ये भी बताया कि राज्य पुलिस ने वीडियो के सामने आने के बाद पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए थे. केस की सुनवाई फिलहाल जारी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मणिपुर यौन हिंसा मामले में मंगलवार की सुनवाई पूरी होने तक महिलाओं के बयान दर्ज नहीं करने का निर्देश दिया.
शीर्ष अदालत ने अपने निर्देश में सीबीआई से कहा है कि आज की सुनवाई पूरी होने तक वो पीड़ित महिलाओं से बातचीत न करे और न उनके बयान ही दर्ज करे.
पीड़ित मणिपुरी महिलाओं के वकील निज़ामुद्दीन पाशा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मंगलवार को दोपहर दो बजे इस मामले की सुनवाई है, इसलिए ये बेहतर रहेगा कि सुनवाई से पहले उनके मुवक्किल के बयान दर्ज न किए जाएं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
महिलाओं को निर्वस्त्र करने का मामला क्या है
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच बीते ढाई महीनों से जारी हिंसक संघर्ष के बीच 19 जुलाई को मणिपुर की दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का एक भयावह वीडियो सामने आया.
20 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब संसद के मॉनसून सत्र से पहले मीडिया से बात करने आए तो उन्होंने भी मणिपुर की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनका हृदय पीड़ा से भरा हुआ है.
पीएम मोदी ने कहा कि देश की बेइज्जती हो रही है और दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा. यह पहली बार था जब प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में जारी हिंसा पर कुछ कहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
विपक्ष मणिपुर पर पीएम मोदी के न बोलने को लेकर लंबे समय से सवाल उठा रहा था. मणिपुर पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया है कि ये महिलाएं बीती चार मई को मणिपुर के थोबल ज़िले में यौन उत्पीड़न की शिकार हुई थीं.
राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वह दोषियों को फांसी की सज़ा दिलवाने की कोशिश करेंगे.
मणिपुर में मई के महीने से ही जातीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है. इस हिंसा में अब तक कम से कम 130 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 हज़ार से अधिक लोगों को मजबूर होकर अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है.
रूस और यूक्रेन के बीच सुलह कराने में सऊदी अरब की इतनी दिलचस्पी क्यों?
नरेंद्र मोदी और शरद पवार आए एक मंच पर, पीएम बोले- आपसी विश्वास ही हमें मजबूत बनाता है...
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे में लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद कहा कि अविश्वास के माहौल में विकास असंभव हो जाता है.
उन्होंने कहा, "एक-दूसरे पर विश्वास ही हमें मजबूत बनाता है."
प्रधानमंत्री के साथ मंच पर एनसीपी के प्रमुख शरद पवार और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद थे.
पीएम मोदी ने कहा, "मुझे जो सम्मान मिला है, ये मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है. जो जगह, जो संस्था तिलक जी से सीधे जुड़ी रही हो, उसके द्वारा लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड के साथ उन्हें जो धनराशि मिली है, उसे वह नमामि गंगे परियोजना के तहत दान देने का निर्णय लेते हैं.
पीएम मोदी ने कहा, "लोकमान्य तिलक में युवा टैलेंट को पहचानने की गजब की क्षमता थी, और वीर सावरकार उसके एक उदाहरण हैं."
एनसीपी में फूट के बाद पवार पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक छत्रपति शिवाजी के समय हुई थी. एनसीपी नेता ने कहा कि देश ने दो युग देखे हैं-एक युग तिलक का है और दूसरा महात्मा गांधी का है.
इमेज स्रोत, ANI
पाकिस्तान में धमाका, कम से कम 44 की मौत
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में जमीयत उलेमा ए इस्लाम की रैली में धमाका, कम से कम 44 की मौत
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी प्रांत ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के बाजौर ज़िले में रविवार को जमीयत उलेमा ए इस्लाम फज़्ल (जेयूआई-एफ़) की रैली में हुए धमाके में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई.
धमाके में कम से कम 100 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बीबीसी को बताया कि उन्हें ऐसे सबूत मिले हैं जो ये इशारा करते हैं कि ये एक आत्मघाती हमला हो सकता है.
अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
अधिकारियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.
चीन ने सैन्य नेतृत्व के मामले में उठाया बीते दशक का सबसे बड़ा कदम
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन ने परमाणु
हथियारों वाली स्पेशल यूनिट के दो नेताओं को पद से हटाकर नए लोगों को नियुक्त किया है.
पीपुल्स लिबरेशन
पार्टी (पीएलए) के रॉकेट फोर्स यूनिट ने जनरल ली याचाओ और उनकी डिप्टी कई महीनों
से लापता थे.
चीन ने इन दोनों
की जगह अब पूर्व डिप्टी नेवी चीफ वांग होबिन और पार्टी सेंट्रल कमेटी के सदस्य ज़ू ज़िसहेंग
को नियुक्त किया गया है.
बीते एक दशक में
सैन्य नेतृत्व में अचानक किया गया ये सबसे बड़ा फेरबदल है.
वीडियो कैप्शन, शी जिनपिंग के टेबल पर क्यों रखे होते हैं दो कप?
एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट की वाएल मोरिस ने कहा, "परमाणु रणनीति के लिहाज से बीते दशक में चीन का किया ये सबसे बड़ा बदलाव है."
"जिनपिंग का पीएलए पर अभूतपूर्व नियंत्रण है पर इसका मतलब ये नहीं है कि वो यहीं रुक जाएंगे. टॉप पदों पर भ्रष्टाचार को लेकर जिनपिंग अब भी चिंतित हैं और उन्होंने इशारा किया है कि पार्टी के प्रति वफादारी अब तक पूर्ण रूप से हासिल नहीं की गई है."
जिनपिंग चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के भी चेयरमैन हैं. ये कमीशन चीन का टॉप मिलिट्री कमांड है.
वीडियो कैप्शन, जिनपिंग ने अमेरिका को लेकर क्या कहा?
बीते महीने एक बैठक के दौरान चीन ने इस बात पर ज़ोर दिया था कि पार्टी संगठन में सभी स्तर पर चुनौतियों से निपटने की कोशिशें करनी होंगी.
इसमें सेना में पीएलए के पूर्ण नेतृत्व को कायम रखना भी शामिल है.
चीन ने जनरल ली और उनके डिप्टी लिऊ पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
मगर बीते हफ्ते साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जांच शुरू की गई थी.
वीडियो कैप्शन, चीन की 'ज़ीरो कोविड पॉलिसी' को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं चीन के लोग
चीन ने ये नई नियुक्तियां ऐसे वक़्त में की हैं, जब एक दिन बाद यानी एक अगस्त को पीएलए की स्थापना की 96वीं सालगिरह है.
दोनों नामों का एलान बीजिंग में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया.
दोनों को अब लेफ्टनिंट जनरल से जनरल बना दिया गया है. सर्विस ऑफिसर्स के बीच ये सर्वोच्च पद होता है.
कुछ दिन पहले ही चीन के विदेश मंत्री चिन गांग को हटाया गया था. गांग भी काफी वक्त से लापता थे.
ऐसे में हाल के दिनों में शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के मामले में जिनपिंग ने कई बड़े बदलाव किए.
आरपीएफ़ जवान ने चलती ट्रेन में चलाई गोलियां, चार की मौत
वीडियो कैप्शन, आरपीएफ़ जवान ने चलती ट्रेन में चलाई गोलियां, चार की मौत
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान ने सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में चार लोगों को गोली मार दी.
इन चारों लोगों की मौत हो गई है.
रेलवे सुरक्षा बल ने बताया है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कपिल देव के 'अहंकारी' वाले बयान पर रवींद्र जडेजा ने दी ये प्रतिक्रिया
इमेज स्रोत, Getty Images
कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा था कि टीम इंडिया के खिलाड़ी अहंकारी हो गए हैं.
'द वीक' को दिए
इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा था कि मौजूदा टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लगता है कि वो सब जानते हैं.
कपिल देव ने कहा था, "कई बार जब बहुत पैसा आ जाता है तो अहंकार भी आ जाता है. इन क्रिकेटर्स को लगता है कि वो सब जानते हैं. आईपीएल से बड़ा बदलाव आया. बदलाव तभी आता है, जब पैसा आता है."
इस बारे में टीम इंडिया के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा से जब पत्रकारों ने पूछा तो वो बोले- "ऐसा कुछ नहीं है."
इमेज स्रोत, ANI
जडेजा ने कहा, "मुझे तो पता ही नहीं कि ऐसा उन्होंने कब कहा है. अभी आप बता रहे हो तो पता चल रहा है. मैं इतना सोशल मीडिया पर सर्च नहीं करता हूं. सबकी अपनी-अपनी राय है कि किसी प्लेयर को क्या लग रहा है और किसी को क्या?"
जडेजा बोले, "सब मेहनत कर रहे हैं, सभी क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं. ऐसा नहीं कि खिलाड़ी किसी भी चीज़ को हल्के में ले रहे हैं कि हम तो टीम में फिक्स (पक्की जगह) हैं. ऐसा कुछ नहीं है. जब-जब मौका मिल रहा है, परफॉर्म कर रहे हैं और टीम इंडिया को जिताने की कोशिश कर रहे हैं."
कपिल देव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जडेजा कहते हैं, "जब इंडिया टीम एक-दो मैच हारती है तब ये सब सवाल उठते हैं. मेरे ख्याल से ऐसा कुछ है नहीं. कोई घमंडी नहीं हुआ है. सब लोग टीम के लिए खेल रहे हैं. सबका अपना स्वभाव है कि कौन किससे क्या बात कर रहा है. सभी इंडिया के लिए खेल रहे हैं तो किसी का कोई निजी एजेंडा नहीं है."
सूडान की जंग में फंसी महिला की आपबीती
वीडियो कैप्शन, सूडान में जारी जंग में फंसी हुई महिला की आपबीती
सूडान में सत्ता की लड़ाई जारी है, जो देश की सेना और अर्ध सैनिक बल रैपिड सपोर्ट फ़ोर्सेज़ (RSF) के बीच लड़ी जा रही है.
लेकिन मानवाधिकार समूहों का कहना है आरएसएफ़ लोगों पर अत्याचार कर रहा है.
देखिए इसी जंग में फंसी दारफुर की एक महिला की कहानी.
LIVE: पुणे में एक कार्यक्रम में मंच पर साथ दिखे पीएम मोदी और शरद पवार, क्या हैं सियासी मायने, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, पटना हाई कोर्ट का फ़ैसला- बिहार में जाति आधारित सर्वे का रास्ता साफ़
....में
Author, विष्णु नारायण
पदनाम, बिहार से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN
पटना हाई कोर्ट
ने मंगलवार को 'जाति आधारित सर्वे' मामले में फ़ैसला सुना दिया है. कोर्ट
ने 'जाति आधारित सर्वे' पर लगी रोक को हटा दिया है.
जाति आधारित
सर्वे के ख़िलाफ़ दायर याचिकाओं पर चीफ़ जस्टिस केवी चंद्रन की खंडपीठ ने फैसला सुनाते
हुए यह कहा कि राज्य सरकार जाति आधारित सर्वे करवा सकती है.
याचिकाकर्ताओं
के वकील दीनू कुमार ने इस फ़ैसले के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अब बिहार में
सरकार जातीय सर्वे करवा सकती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दीनू कुमार इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.
यह फ़ैसला पिछले कई हफ़्तों से सुरक्षित रखा गया था.
जाति आधारित सर्वे को लेकर बिहार में बीते काफ़ी समय से सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखा गया.
जब इस पर पटना हाई कोर्ट ने रोक लगाई, तब भी विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार को आड़े हाथ लिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बीजेपी के आला नेताओं का कहना था कि सरकार ने बहस के लिए व्यापक और जरूरी तैयारी नहीं की, वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि वे तो जानते ही हैं कि कौन लोग जाति आधारित सर्वे के ख़िलाफ़ हैं.
बिहार के भीतर जब जाति आधारित सर्वे पर रोक लगी, तब दूसरे चरण की गणना जारी थी.
खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह ज़िले पहुँचकर तमाम जानकरियाँ साझा की थीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
सरकार की ओर से महाधिवक्ता पीके शाही ने तब सरकार का पक्ष रखते हुए कहा था कि इस सर्वेक्षण के आधार पर सरकार बिहार की जनता के लिए नीतियाँ बनाएगी.
वहीं इसके ख़िलाफ़ कोर्ट में गए याचिकाकर्ताओं ने लोगों की निजता के हनन का हवाला देते हुए इसे चैलेंज किया था.
यूक्रेन जंग: बख़मूत में बढ़त बनाता यूक्रेन
वीडियो कैप्शन, यूक्रेन के सैनिकों ने बख़मूत में बनाई बढ़त, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने भी की तारीफ़.
जंग के मैदान में यूक्रेनी सेना बख़मूत के पास आगे बढ़ रही है. वीकेंड पर राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की जंग के मोर्चे पर पहुंचे और सैनिकों की उनकी बहादुरी के लिए तारीफ़ की.
इसी साल के शुरुआत में भीषण लड़ाई के बाद रूस ने इस शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया था.
बख़मूत में काम कर रहे स्नाइपर्स की एक टीम ने बीबीसी संवाददाता को वहां आने का एक्सक्लूसिव ऑफ़र दिया.
रात में हमले करने वाली इस टीम को घोस्ट्स ऑफ़ बख़मूत कहा जाता है. देखिए जोनाथन बील की रिपोर्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़, सिद्धू मूसेवाला हत्या केस: सचिन बिश्नोई अज़रबैजान से भारत प्रत्यर्पित
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सचिन बिश्ननोई
पंजाबी सिंगर
सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में अभियुक्त गैंगस्टर सचिन बिश्ननोई को अज़रबैजान
से भारत प्रत्यर्पित किया गया है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है.
दिल्ली पुलिस के
अधिकारी अज़रबैजान की राजधानी बाकू गए थे ताकि केस की अपडेट्स के बारे में जान
सकें.
इमेज स्रोत, ANI
अब अधिकारियों ने सचिन बिश्नोई के प्रत्यर्पण की पुष्टि की है.
बीते साल मार्च में सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में हत्या कर दी गई थी.
इस मामले में ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है.
मोहम्मद रफ़ी के गांव में आया वो फ़कीर, जिसने उन्हें संगीत की ओर मोड़ा
वीडियो कैप्शन, मोहम्मद रफ़ी के गांव में आने वाला वो फ़कीर, जिसने उन्हें संगीत की ओर मोड़ा
मोहम्मद रफ़ी का इंतक़ाल हुए 38 बरस गुज़र चुके हैं लेकिन उनकी आवाज़ की ताक़त ऐसी थी कि वो आज भी हमारे बीच हैं.
साल 1977 में रफ़ी ने बीबीसी हिन्दी से ख़ास बातचीत की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि संगीत की तालीम लिए बिना वो इतने शानदार गायक कैसे बने, बचपन में वो कैसे एक फ़कीर के पीछे भागा करते थे और बिना भाषा जाने वो किस तरह अलग-अलग ज़बानों में गाने गा लिया करते थे.
ब्रेकिंग न्यूज़, म्यांमार: आंग सान सू ची को सेना ने पांच मामलों में दी माफ़ी
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, आंग सान सू ची
म्यांमार की
सैनिक सरकार ने देश की पूर्व नेता आंग सान सू ची को पांच मामलों में माफी दे दी
है.
इसका मतलब ये
हुआ कि उनकी 33 साल की सज़ा कम करके 27 साल कर दी गई है.
म्यांमार के
पूर्व राष्ट्रपति विन मिंट को भी दो मामलों में माफी दी गई है जिससे उनकी सज़ा 12 साल से कम होकर
आठ साल रह जाएगी.
राजधानी नॉयपिडा
में गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा के उद्घाटन के मौके पर देश की सैनिक सरकार ने 7800
क़ैदियों को माफी देने का एलान किया.
माफी पाने वाले
क़ैदियों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने तख़्तापलट विरोधी प्रदर्शनों में
हिस्सा लिया था.
ब्रिटेन में इलेक्ट्रिक कारों की राह कितनी आसान?
वीडियो कैप्शन, इलेक्ट्रिक कारों के भविष्य की राह में ब्रिटेन के सामने कौन-कौन सी अड़चने हैं?
साल 2030 से हो सकता है ब्रिटेन में पेट्रोल डीज़ल की कारें ना चलें. क्योंकि ब्रिटेन की सरकार 2030 से ऐसी गाड़ियों की बिक्री पर बैन लगाने की योजना बना रही है.
हायब्रिड गाड़ियों की बिक्री पर भी 2035 से रोक लग जाएगी. पर क्या ब्रिटेन इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री में एक रेवलूयश्न के लिए तैयार है?
इलेक्ट्रिक कारों के भविष्य की राह में ब्रिटेन के सामने कौन-कौन सी अड़चने हैं? बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता जस्टिन रॉलैट.
हरियाणा: नूंह में भड़की हिंसा के बाद अब तक पांच लोगों की मौत
इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा के नूंह
में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने
मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी.
प्रशासन ने नूंह
में कर्फ्यू लगा दिया है. मरने वालों में दो होम गार्ड शामिल हैं. हिंसा में
पुलिसवालों समेत कई लोग घायल भी हुए हैं.
हरियाणा के गृह
मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये अचानक हुई हिंसा नहीं है, किसी ने ज़हर
घोला है और हिंसा पूरी साजिश के तहत की गई है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक़, गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक मस्जिद में आ लगाई गई और एक
व्यक्ति की मौत हो गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एक वरिष्ठ पुलिस
अधिकारी ने कहा- "भीड़ ने फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हो गए. इलाज के
दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. मरने वाले का नाम साद बताया जा रहा है और वो मूल
रूप से बिहार का रहने वाला है."
पुलिस के
मुताबिक़,भीड़ मस्जिद तक आधी रात को पहुंची थी.
भीड़ से कुछ लोगों ने मस्जिद की ओर फायरिंग की और आग लगा दी.
नूंह में भी
घायल हुए दो व्यक्तियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हिंसा में मारे गए होमगार्ड
का नाम नीरज और गुरुसेवक है.
पीटीआई ने लिखा है
कि हिंसा में घायल हुए 23 लोगों में 10 पुलिसवाले भी हैं. पुलिस ने अब तक 11 एफआईआर दर्ज की
हैं और 27 लोगों को हिरासत में लिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सोमवार को हुई
हिंसा में कम से कम 120 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. इनमें 50 गाड़ियों को आग
लगाई गई. जिन गाड़ियों को आग लगाई गई, उनमें आठ गाड़ियां पुलिस की थीं.
हरियाणा के गृह
मंत्री अनिल विज कहते हैं,''जिस स्तर की ये हिंसा हुई है, ये अचानक भड़की हिंसा नहीं है. नूंह
में दोनों समुदाय लंबे समय से प्यार से रहते हुए आए हैं. ये तो किसी ने ज़हर घोला
है. किसी ने इंजीनियरिंग की है, किसी ने मास्टरमाइंड किया है. जिस तरह
से एंट्रीऔर छतों पर पत्थर रखे हुए हैं, हथियार भी हैं
और गोलियां भी हैं. एकदम तो सामने आते नहीं हैं.''
हरियाणा के सीएम
मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी और कहा था कि दोषियों
के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
चीन किस तरह कर रहा है, सिंगल मदर्स की मदद?
वीडियो कैप्शन, चीन की सरकार सिंगल मदर्स के हालात को बेहतर करने के लिए कई कदम उठा रही है.
भारत की तरह ही चीन में भी कई सिंगल मदर्स के लिए बच्चे पालना आसान नहीं है. लेकिन उनके लिए हालात बेहतर करने की कोशिश कर रही है, वहां की सरकार.
चीन में अभी भी कई इलाक़ों में रुढ़िवादी रवैया है इसके बावजूद कई अविवाहित महिलाएं, ये राह क्यों चुन रही हैं? देखिए चीन से बीबीसी संवाददाता स्टीफ़न मैक्डोनल्ड की ये रिपोर्ट.
मणिपुर वीडियो केस: महिलाओं के बयान दर्ज करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दिया ये आदेश
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मणिपुर यौन हिंसा मामले में मंगलवार की सुनवाई पूरी होने तक महिलाओं के बयान दर्ज नहीं करने का निर्देश दिया है.
शीर्ष अदालत ने अपने निर्देश में सीबीआई से कहा है कि आज की सुनवाई पूरी होने तक वो पीड़ित महिलाओं से बातचीत न करे और न उनके बयान ही दर्ज करे.
पीड़ित मणिपुरी महिलाओं के वकील निज़ामुद्दीन पाशा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि मंगलवार को दोपहर दो बजे इस मामले की सुनवाई है, इसलिए ये बेहतर रहेगा कि सुनवाई से पहले उनके मुवक्किल के बयान दर्ज न किए जाएं.
वीडियो कैप्शन, कुकी महिलाओं से यौन हिंसा और मणिपुर के हाल पर मैतेई औरतों ने क्या कहा?
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के अनुसार, एडवोकेट निज़ामुद्दीन पाशा की बात सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के लिए ये निर्देश जारी किया.
इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर सीबीआई ने इस मामले में ये बयान जल्द न दर्ज किए तो कपिल सिब्बल हमें इसके लिए जिम्मेदार ठहराएंगे और कहेंगे कि हम अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं.
कपिल सिब्बल मणिपुर की महिलाओं की ओर से कोर्ट में पेश हो रहे हैं.
चीफ़ जस्टिस ने ये आदेश अदालत को ये बताए जाने के बाद दिया कि सीबीआई आज दोपहर उन दो महिलाओं के बयान दर्ज करने जा रही है.