फ्रांस में जारी हिंसा के बारे में अब तक जो कुछ पता है

फ़्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ ने कहा है कि दंगाग्रस्त सड़कों पर पुलिस अब बख़्तरबंद गाड़ियों में उतरेगी.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अनंत प्रकाश

  1. पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच हुआ तीन अरब डॉलर का अहम समझौता

    पाकिस्तान और आईएमएफ

    इमेज स्रोत, Reuters

    आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को राहत देते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने उसके साथ तीन अरब डॉलर का एक समझौता किया है.

    आईएमएफ द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पाकिस्तान के साथ उसने तीन अरब डॉलर का 'स्टाफ लेवल स्टैंडबाय समझौता' किया है.

    इस समझौते को अभी आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा मंजूर किया जाना बाकी है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईएमएफ का बोर्ड जुलाई मध्य में इस सौदे को अपनी मंजूरी दे सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आईएमएफ के दो अहम कार्यक्रम हैं: एक, स्टैंडबाय अरेंजमेंट' (एसबीए) और एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (ईएफएफ).

    आईएमएफ की वेबसाइट के अनुसार, 'स्टैंडबाय व्यवस्था (एसबीए)' के तहत अल्पकालिक फंडिंग के ज़रिए किसी देश की बाहरी फंडिंग ज़रूरतों को पूरा किया जाता है.

    वहीं ईएफएफ एक मध्यम अवधि का कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भुगतान संतुलन के साथ देश की आर्थिक संरचना में सुधार लाना भी होता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए आईएमएफ का प्रमुख कार्यक्रम है.

    आमतौर पर यह उन देशों को दिया जाता है जिन्हें कम समय में भुगतान संतुलित करने के लिए कर्ज की आवश्यकता होती है.

    आईएमएफ के अनुसार, इस समझौते से पाकिस्तान को अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिलेगी, जो अभी दबाव में है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उसके अनुसार, यह समझौता व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए अधिकारियों के तत्काल प्रयासों का समर्थन करेगा और बहुपक्षीय और द्विपक्षीय भागीदारों से फंडिंग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करेगा.

    प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नया स्टैंडबाय समझौता विवेकपूर्ण खर्च लागू करने और पाकिस्तानी लोगों की जरूरतें पूरा करने के लिए घरेलू राजस्व में सुधार करेगा.

    आईएमएफ ने कहा है कि पाकिस्तान ने इस समझौते के लिए पूर्व शर्तें पहले ही लागू कर दी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    इसके लिए उसने टैक्स नेटवर्क के विस्तार और बजट को मंजूरी देने के उदाहरण दिए हैं.

    संस्था ने पाकिस्तान से महंगाई दर पर काबू करने के लिए क़दम उठाने का भी आग्रह किया है. उसने ग़रीब परिवारों की मदद करने के लिए बेनजीर इनकम स्पोर्ट्स प्रोग्राम की भी विशेष प्रशंसा की है.

    आईएमएफ ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान अब अन्य संस्थाओं से कर्ज पाने में कामयाब होगा, जिससे उसे आर्थिक स्थिरता की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी.

  2. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजों में नस्ल आधारित एडमिशन को रोका, बाइडन हुए नाराज़

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह के लिए मेट्रो से पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एक इवेंट के लिए शुक्रवार को मेट्रो से यात्रा की.

    पीएम मोदी की मेट्रो यात्रा की तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें वे यात्रियों के साथ बातचीत करते देखे गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. बिहार में शिक्षक भर्ती नियम में बदलाव का असर कैसा होगा?

  5. केजरीवाल सरकार में आतिशी को दिल्ली के वित्त मंत्री का अतिरिक्त प्रभार

    आतिशी

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी को वित्त, राजस्व और योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

    अभी तक ये तीनों ही विभाग परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे.

    दिल्ली में कालकाजी की विधायक आतिशी के पास अभी तक शिक्षा, महिला और बाल विकास, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति, पर्यटन जैसे विभाग हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. अंग्रेज़ों को नाकों चने चबवाने वाली रानी लक्ष्मीबाई

    वीडियो कैप्शन, अंग्रेजों को नाकों चने चबवाने वाली रानी लक्ष्मीबाई

    मात्र तीस बरस की उम्र में अंग्रेजों से लोहा लेने वालीं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी अंतिम सांस से पहले क्या कहा था?

    छोटी उम्र बड़ी जिंदगी में रेहान फ़ज़ल और प्रेरणा नज़र डाल रहे हैं, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पूरी ज़िंदगी पर.

  7. मणिपुर में फिर भड़की हिंसा में दो की मौत, बीजेपी मुख्यालय में तोड़फोड़ की कोशिश

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर हमला करने की कोशिश की.

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर हमला करने की कोशिश की.

    मणिपुर में गुरुवार को एक बार फिर कई जगहों पर कई हिंसक घटनाएं हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. पिछले दो महीने से जारी संघर्ष में 13 जून के बाद हालांकि किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी.

    असल में गुरुवार सुबह क़रीब 6 बजे कांगपोकपी ज़िले के तांगनाउम और हारोथेल गांव पर संदिग्ध चरमपंथियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग इस हमले में घायल बताए गए है.

    इस हमले में मारे गए मैतेई समुदाय के बारे में जानकारी जैसे ही प्रदर्शनकारियों को मिली तो वे इंफाल के इमा मार्केट के पास जमा होने लगे.

    इस घटना के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर हमला करने की कोशिश की. उसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हवा में फायरिंग करनी पड़ी.

    प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो इंफाल वेस्ट ज़िले के कौट्रुक चिंग लीकाई, सेनजाम चिरांग और खुरखुल मनिंग लीकाई में भी संदिग्ध चरमपंथियों और ग्राम रक्षा स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी हुई है.

    प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर हमला करने की कोशिश की.

    इमेज स्रोत, ANI

    विरोध-प्रदर्शन के समय इमा मार्केट के समक्ष मौजूद एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के. ओनिल ने बताया, "कांगपोकपी में सुबह हुई गोलीबारी में मैतेई लोगों के मारे जाने के ख़बर के बाद इमा बाजार के सामने स्थानीय लोग जमा होने लगे. शाम 5 बजे बाद प्रदर्शनकारियों ने मारे गए व्यक्ति के शव को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आवास तक ले जाने का फै़सला किया. इस दौरान सुरक्षा बलों की टीम वहाँ पहुंच गई."

    "इस बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी मुख्यालय में घुसने का प्रयास किया. ये लोग तोड़फोड़ के इरादे से वहां पहुंचे थे लेकिन सुरक्षाबलों ने भीड़ को हटाने के लिए क़रीब 3 घंटे तक हवा में फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे."

    मणिपुर में आए दिन रुक-रुक कर हो रही हिंसा में 13 जून के बाद किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली थी. हालांकि आगजनी और बर्बरता की छिटपुट घटनाएं लगातार सामने आ रही है.

    राज्य में कुकी जनजाति और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से शुरू हुई इस जातीय हिंसा में अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 60 हज़ार से अधिक विस्थापित लोग इस समय राहत शिविरों में रह रहे हैं.

  8. तमिलनाडु में राज्यपाल और स्टालिन सरकार के बीच बढ़ा टकराव

    तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि (बाएँ) और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि (बाएँ) और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन

    तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने डीएमके सरकार के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की बर्खास्तगी का आदेश फ़िलहाल स्थगित कर दिया है. इस फ़ैसले के बाद बालाजी अपने पद पर बने रहेंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अटॉर्नी जनरल से परामर्श करने के लिए राज्यपाल ने गुरुवार की देर रात अपना आदेश टाल दिया.

    राज्यपाल आरएन रवि ने अपने आदेश को स्थगित रखने के फ़ैसले से राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सूचित कर दिया है.

    पीटीआई के अनुसार, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भेजे एक पत्र में राज्यपाल ने कहा कि वे अपने फ़ैसले पर अटाॅर्नी जनरल से क़ानूनी मशविरा लेंगे.

    इससे पहले गुरुवार की शाम राज्यपाल आरएन रवि ने पैसे लेकर नौकरी देने के आरोप में पिछले दो हफ़्तों से जेल में बंद मंत्री सेंथिल बालाजी को बर्खास्त करने का फ़ैसला लिया. मंत्री को ईडी ने गिरफ़्तार किया था.

    राजभवन ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि बालाजी ‘भ्रष्टाचार के कई मामलों में गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिसमें नौकरियों के लिए पैसे लेना और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी हैं.’

    इससे पहले डीएमके ने राज्यपाल के फ़ैसले का विरोध करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा करने का संवैधानिक अधिकार नहीं है, इसलिए हम क़ानूनी उपायों का सहारा लेंगे.

    वहीं बीजेपी ने राज्यपाल के फ़ैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें मंत्री को बर्खास्त करने का पूरा अधिकार है क्योंकि वे मंत्रियों की नियुक्ति करते हैं.

  9. स्वीडन में क़ुरान जलाने के बाद इराक़ के स्वीडिश दूतावास में तोड़फोड़

    इराक़ की राजधानी बग़दाद

    इमेज स्रोत, getty

    इराक़ की राजधानी बग़दाद में गुरुवार को नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने स्वीडन के दूतावास में घुसकर तोड़फोड़ की. हालांकि सुरक्षा बलों के दख़ल देने के कारण कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी वहां से पीछे हट गए.

    समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, बग़दाद में शिया नेता मुक़्तदा अल सद्र के समर्थक इस बात से नाराज़ थे कि स्वीडन की राजधानी स्टाॅकहोम में बुधवार को इराक़ के एक नागरिक को क़ुरान जलाने दिया गया.

    एएफपी के एक फोटोग्राफर के अनुसार, मुक़्तदा अल सद्र के समर्थक स्वीडिश दूतावास की इमारत में घुसकर वहां क़रीब 15 मिनट तक रहे. बाद में सुरक्षा बलों के आने के बाद वे वहां से चले गए.

    प्रदर्शनकारियों ने अपने नेता मुक़्तदा अल सद्र की अपील पर स्वीडिश दूतावास के पास जमा हुए थे. उनकी मांग थी कि बग़दाद से स्वीडिश राजदूत को हटाया जाए.

    नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने वहां पर अंग्रेजी और अरबी में छपे पर्चे भी बांटे जिसमें लिखा था कि ‘हमारा संविधान क़ुरान है. हमारे नेता अल-सद्र हैं.’

    एएफपी के अनुसार, स्वीडन के दूतावास के गेट पर भी लिखा हुआ था, ‘‘हां, क़ुरान के लिए हां.’’

    मुक़्तदा अल सद्र के समर्थकों ने इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगाए गए एलजीबीटीक्यू समुदाय के इंद्रधनुषी झंडों में भी आग लगा दी.

  10. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    अभिवादन स्वीकार कीजिए. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 29 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.