ब्रेकिंग न्यूज़, मणिपुर में हाई वोल्टेज़ ड्रामे के बाद सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफ़े से इनकार

इमेज स्रोत, ANI
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को उनके इस्तीफ़े को लेकर चल रहे नाटकीय घटनाक्रम के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया है.
उन्होंने ट्विटर पर कहा है, "इस नाजुक मोड़ पर मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने नहीं जा रहा हूं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस ट्वीट आने से पहले ख़बरें आ रही थीं कि एन बीरेन सिंह दोपहर तीन बजे तक राजभवन जाकर इस्तीफ़ा देने वाले हैं.
इस बीच एन बीरेन सिंह के नाम से लिए गए एक कथित त्याग पत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी
इस तस्वीर में इस्तीफ़ा फटा हुआ नज़र आ रहा है.

इमेज स्रोत, DILIP SHARMA
हालांकि, एन बीरेन सिंह के राजभवन की ओर निकलने से पहले ही उनके तमाम समर्थक मुख्यमंत्री आवास के बाहर इकट्ठे हो गए.
इनमें महिलाओं की संख्या काफ़ी ज़्यादा थी जो मुख्यमंत्री से इस्तीफ़ा नहीं देने की अपील कर रही थीं.
इसके बाद जब वह अपने घर से बाहर निकले तो उन्हें उनके समर्थकों ने आगे नहीं बढ़ने दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल होते एक वीडियो में उनके समर्थक एन बीरेन सिंह का इस्तीफ़ा फाड़ते हुए भी दिख रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2