वागनर ग्रुप के प्रमुख ने कहा- 'खून खराबा रोकने' के लिए लड़ाके वापस लौट रहे हैं
प्रिगोज़िन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक ऑडियो संदेश में कहा है कि रूसी राजधानी की ओर बढ़ रहे लड़ाकों को रास्ते में ही ‘रोकने’ पर वो सहमत हो गए हैं.
लाइव कवरेज
अभिनव गोयल and कमलेश मठेनी
ग्रीस में डूबी नाव में पाकिस्तानियों की पहचान का काम जारी
वीडियो कैप्शन, ग्रीस में डूबी नाव में पाकिस्तानियों की पहचान का काम जारी
पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उसने अपने 200 से ज़्यादा नागरिकों की पहचान कर ली है जो कुछ दिनों पहले ग्रीस में डूबी नाव पर सवार थे.
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफ़आईए) ने कहा कि उसने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में पीड़ित परिवारों से संपर्क किया है.
एजेंसी ने रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लिए हैं.
उन्हें उम्मीद है कि इससे पीड़ितों की पहचान करने में मदद मिलेगी.
बीबीसी संवाददाता उमर नांगियाना ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के कोटली ज़िले का दौरा किया और वहां से ये रिपोर्ट भेजी है.
पुतिन के संबोधन के बाद वागनर समूह के बॉस ने दिया जवाब, कहा- राष्ट्रपति ने बड़ी गलती की है...
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, वागनर के बॉस येवगेनी प्रिगोज़िन
वागनर ग्रुप के
टेलीग्राम चैनल पर वागनर के बॉस येवगेनी प्रिगोज़िन का एक ऑडियो संदेश सामने आया
है.
इसमें प्रिगोज़िन
ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संबोधन का जवाब दिया है.
इस संदेश में एक
पुरुष की आवाज़ है जो येवगेनी प्रिगोज़िन से मिलती-जुलती है.
संदेश कहा गया है, ''मातृभूमि से गद्दारी की बात करके, राष्ट्रपति ने बड़ी गलती की है. हम देशभक्त
हैं. हम लड़ते रहे हैं और अब भी लड़ रहे हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
संदेश में कहा गया, ''कोई अपना अपराध स्वीकार नहीं करने जा रहा है. जैसा कि राष्ट्रपति, एफ़एसबी (रूसी सुरक्षा सेवा) या किसी और ने मांग की है.''
''क्योंकि हम अपने देश को अब भ्रष्ट्राचार, झूठ और नौकरशाही में फंसे रहने देना नहीं चाहते.''
व्लादिमीर पुतिन ने वागनर ग्रुप की रोस्तोव शहर में हुई कार्रवाई के बाद देश को संबोधित किया था.
उन्होंने कहा था कि कुछ रूसी लोगों को आपराधिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बरगलाया गया है.
पुतिन ने कहा कि रूस का भविष्य दांव पर है. विद्रोहियों की गतिविधियों को उन्होंने 'पीठ में छुरा भोंकना' करार दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पाकिस्तान में खेली जाती है कुछ ख़ास किस्म की कबड्डी, जिसमें चलते हैं थप्पड़
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में खेली जाती है कुछ ख़ास किस्म की कबड्डी, जिसमें चलते हैं थप्पड़
आपने कबड्डी के मैच तो खूब देखे होंगे लेकिन यहां हम आपको ‘थप्पड़ कबड्डी’ का मैच दिखा रहे हैं.
इसमें सामने वाले खिलाड़ी को थप्पड़ मारकर गिराना होता है.
ये थप्पड़ कबड्डी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खेली जाती है.
जयपुर के विकास के मुद्दे पर राजस्थान में एक दूसरे के ख़िलाफ़ मंत्रियों की बयानबाज़ी
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena
इमेज कैप्शन, कैबिनेट मंत्री शांति धारीवल
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवल ने जयपुर को पिछड़ा बता दिया. उनके इस बयान पर कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंत्री धारीवाल के बयान को झूठा करार दे दिया.
सरकार के दो मंत्रियों के इन बयानों पर राज्य कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "मंत्रियों की बयानबाज़ी रोकना मुख्यमंत्री का काम है."
उन्होंने कहा, "संगठन के हिसाब से भी मामले को देख रहा हूं. मंत्रियों को एक-दूसरे पर बयानबाज़ी की जगह एकजुटता पर बात करनी चाहिए."
इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena
इमेज कैप्शन, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
बीते दिन उदयपुर में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "जयपुर बहुत बड़ा शहर है लेकिन जयपुर पिछड़ रहा है. प्रदेश में स्मार्ट सिटी में चार शहर कोटा, अजमेर, जयपुर व उदयपुर लिए गए हैं लेकिन सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ काम जयपुर का है."
उन्होंने कहा, "वहां तीन-तीन मंत्री, छह-छह विधायक हैं, यही सबसे बड़ी समस्या है. अगर मंत्री, विधायक ना होते तो काम समय पर पूरे हो जाते."
मंत्री धारीवाल ने कहा, "मंत्री-विधायकों के आपसी विवाद पैदा होने से काम अटक जाते हैं. कोई कहता है कि यह योजना लाओ तो कोई कहता है कि वह योजना लाओ, इसको बदलो, इसको करो, उसी में मामला उलझता जाता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मंत्री धारीवाल के बयान पर कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, "जयपुर विकास में नंबर वन है, धारीवाल जब चाहें जयपुर से तुलना कर लें. धारीवाल ने तो पूरा जोर लगाया कि सिर्फ़ कोटा में विकास हो, जयपुर में विकास नहीं हो."
जयपुर के काम गिनाते हुए उन्होंने कहा, "जयपुर के छह एमएलए और तीन मंत्रियों में दम है. मंत्री धारीवाल को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए जो पार्टी और सरकार के विरोध में जाते हों. उनकी आदत है झूठे बयान देना, झूठे बयान दे कर माहौल बनाने की कोशिश करना."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मोदी से लोकतंत्र और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर बात करने से अमेरिका क्यों कतराया?
वागनर समूह के लड़ाकों ने एक और शहर के सैनिक ठिकानों पर कब्ज़ा किया: बीबीसी सूत्र
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वोरोनिश शहर के अधिकारियों ने वागनर ग्रुप के दावों पर अभी तक सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है.
इस बीच वोरोनिश क्षेत्र के गवर्नर अलेक्ज़ेंडर गुसेव ने चेतावनी दी है कि इलाके में सशस्त्र समूहों के मूवमेंट को लेकर कई तरह की फर्जी रिपोर्टें चल रही हैं.
उन्होंने ये भी कहा है कि रूसी सैनिक वोरोनिश शहर काउंटर टेररिज़्म ऑपरेशन के तहत अपनी तैयारियां कर रही हैं.
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया- मॉस्को की तरफ़ बढ़ रहा है वागनर ग्रुप
इमेज स्रोत, STRINGER/AFP via Getty Images
ब्रिटेन के रक्षा
मंत्रालय से मिली नई जानकारी के मुताबिक वागनर समूह रूस की राजधानी मॉस्को की तरफ़
बढ़ रहा है.
रक्षा मंत्रालय
के मुताबिक वागनर समूह की कुछ यूनिट्स वोरोनिश ओब्लास्ट से होते हुए उत्तर की ओर
बढ़ रही हैं. लगभग तय है कि वो मॉस्को की तरफ़ जा रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वागनर समूह का दावा है कि उन्होंने रोस्तोव शहर को अपने कब्ज़े में ले लिया है.
ब्रितानी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि वागनर ने रोस्तोव में लगभग हर महत्वपूर्ण जगह को कब्ज़े में ले लिया है.
रक्षा मंत्रालय ने इस विद्रोह को हाल के समय में रूस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मंत्रालय का कहना है कि वागनर समूह यूक्रेन में कम से कम दो जगहों से निकलकर रूस चला गया है.
मंत्रालय का ये भी कहना है कि कुछ रूसी सैनिकों ने इसे लेकर ''वागनर समूह का विरोध नहीं किया. आने वाले समय में रूस के सुरक्षा बलों और खासकर रूसी नेशनल गार्ड की निष्ठा पर ये निर्भर करेगा कि ये संकट क्या रूप लेता है.''
पाकिस्तान के टीटीपी से निपटने के दावे में कितना दम
वीडियो कैप्शन, क्या वाक़ई कमज़ोर हो गया है टीटीपी या कमज़ोर है पाकिस्तान आर्मी का ही दावा.
पाकिस्तान बीते कुछ वर्षों से कई मोर्चों पर जूझ रहा है.
वहां गंभीर आर्थिक संकट है, राजनीतिक उथल-पुथल है और जलवायु परिवर्तन की मार भी पड़ रही है.
इन सबके साथ-साथ ये देश चरमपंथी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी से भी लड़ रहा है.
पाकिस्तान में आर्मी ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर शिकंजा कसने का दावा किया है.
क्या वाक़ई कमज़ोर हो गया है टीटीपी या कमज़ोर है पाकिस्तान आर्मी का ही दावा. देखिए कवर स्टोरी में.
पीएम मोदी से सवाल करने वाली महिला पत्रकार ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब
इमेज स्रोत, @SabrinaSiddiqui
इमेज कैप्शन, 'द वाल स्ट्रीट जर्नल' की पत्रकार सबरीना सिद्दीक़ी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी दौरे के दौरान 'द वाल स्ट्रीट जर्नल' की पत्रकार सबरीना सिद्दीक़ी ने भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकार, लोकतंत्र और प्रेस पर कथित हमले से जुड़ा सवाल किया था.
सवाल करने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. अब खुद उन्होंने ट्विटर पर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है.
उन्होंने लिखा कि कुछ लोग मेरी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि को मुद्दा बना रहे हैं, ऐसे में मैं पूरी तस्वीर साफ़ करना सही समझती हूं. कई बार पहचान जैसी दिखती है, उससे कहीं अधिक जटिल होती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
'द वाल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक सबरीना सिद्दीक़ी वाशिंगटन डी.सी. में उनके लिए व्हाइट हाउस रिपोर्टर हैं, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कवर करती हैं.
2019 में 'द वाल स्ट्रीट जर्नल' में शामिल होने से पहले उन्होंने गार्जियन अखबार के लिए व्हाइट हाउस और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को कवर किया था.
सिद्दीक़ी, नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और फिलहाल अपने पति के साथ अमेरिका के वाशिंगटन में रहती हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से क्या पूछा गया?
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिका के प्रतिष्ठित अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल की पत्रकार सबरीना सिद्दीक़ी ने पीएम मोदी से सवाल पूछा.
सिद्दीक़ी ने पीएम मोदी से पूछा, “आप और आपकी सरकार आपके देश में मुसलमानों समेत दूसरे समुदायों के अधिकारों को बेहतर बनाने और अभिव्यक्ति की आज़ादी को सुनिश्चित करने के लिए कौन से क़दम उठाने के लिए तैयार हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पीएम मोदी का जवाब
इस पर पीएम मोदी ने कहा, “मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आप कह रहे हैं कि लोग कहते हैं...लोग कहते हैं नहीं, भारत एक लोकतंत्र है. और जैसा राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है.''
मोदी ने कहा, ''लोकतंत्र हमारी स्पिरिट है. लोकतंत्र हमारी रगों में है. लोकतंत्र को हम जीते हैं. और हमारे पूर्वजों ने उसे शब्दों में ढाला है, संविधान के रूप में. हमारी सरकार लोकतंत्र के मूलभूत मूल्यों को आधार बनाकर बने हुए संविधान के आधार पर चलती है. हमारा संविधान और हमारी सरकार...और हमने सिद्ध किया है कि लोकतंत्र कैन डिलिवर.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
''और जब मैं डिलिवर शब्द का प्रयोग करता हूं तो जाति, पंथ, धर्म या लैंगिक स्तर पर किसी भी भेदभाव की वहां जगह नहीं होती है. और जब लोकतंत्र की बात करते हैं तो अगर मानवीय मूल्य नहीं हैं, मानवता नहीं है, मानवाधिकार नहीं हैं, फिर तो वो डेमोक्रेसी है ही नहीं.
और इसलिए जब आप डेमोक्रेसी कहते हैं, जब उसे स्वीकार करते हैं, और जब हम डेमोक्रेसी को लेकर जीते हैं, तब भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं उठता. और इसलिए भारत सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलभूत सिद्धांतों को लेकर हम चलते हैं.
भारत में सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ सभी को उपलब्ध हैं, जो भी उनके हक़दार हैं, वो उन सभी को मिलते हैं. इसलिए भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है. न धर्म के आधार पर, न जाति के आधार पर, न उम्र के आधार पर, और न भूभाग के आधार पर.”
टाइटैनिक जहां डूबा, वहां का इलाका इतना ख़तरनाक क्यों है?
वीडियो कैप्शन, टाइटैनिक जहां डूबा, वहां का इलाका इतना ख़तरनाक क्यों है?
टाइटैनिक जहां डूबा, वो इलाका इतना ख़तरनाक क्यों है?
चार ऐसी वजह हैं, जिसकी वजह से टाइटैनिक के आसपास का इलाका बेहद डरावना नज़र आता है.
रूसी मिलिट्री हेडक्वॉर्टर को घेरे हुए सशस्त्र लड़ाकों के वीडियो वायरल
वीडियो कैप्शन, रोस्तोव शहर की सड़कों पर मौजूद वागनर समूह के सशस्त्र लड़ाके
इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें रूस के दक्षिणी मिलिट्री ज़िले में स्थित आर्मी हेडक्वॉर्टर के बाहर सशस्त्र लड़ाकों और बख़्तरबंद गाड़ियों को देखा जा सकता है.
यूक्रेन के ख़िलाफ़ चल रही जंग में रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर के इसी आर्मी हेडक्वॉर्टर में युद्ध से जुड़े अहम फैसले लिए जाते हैं.
फिलहाल ये साफ़ नहीं है कि ये सशस्त्र लड़ाके रूसी सेना के जवान हैं जो आर्मी हेडक्वॉर्टर की सुरक्षा के लिए खड़े हैं या फिर मर्सिनरी ग्रुप वागनर के लड़ाके हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
हालांकि इन लड़ाकों के हाथों में जो हथियार हैं उनका रुख आर्मी हेडक्वॉर्टर की तरफ़ ही है.
बीबीसी इस बात की पुष्टि करता है कि कई वीडियो इस इमारत के बाहर ही रिकॉर्ड किए गए हैं.
ये इमारत शहर की एक व्यस्त सड़क पर स्थित है.
हालांकि वहां चल रहे इस नाटकीय दृश्य के बावजूद ऐसा लगता है कि शहर में आम जनजीवन पहले की चल रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
शहर के नौजवान लोग सड़कों पर इस नाटकीय घटना की लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए देखे जा रहे हैं और सफ़ाई कर्मचारी रोज़मर्रा की तरह अपना काम कर रहे हैं.
लेकिन जो कुछ हो रहा है उसे आम बात तो कतई नहीं कहा जा सकता है.
वागनर समूह के बॉस येवगेनी प्रिगोज़िन ने कहा है कि उनके लड़ाकों के हाथ में रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर के अहम सैनिक ठिकानों की कमान है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने ये भी कहा है कि अगर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और वालेरी गेरासिमोव से रूबरू मुलाकात नहीं कराई जाती है तो वे मॉस्को की तरफ़ 1000 मील का सफ़र तय करने के लिए कूच करेंगे.
येवगेनी प्रिगोज़िन ने दो वीडियो जारी किए हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उसे आर्मी हेडक्वॉर्टर के भीतर रिकॉर्ड किया गया है. बीबीसी इस फुटेज की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है.
पश्चिम बंगाल: आम के बगीचे में बनाए जा रहे थे बम, पंचायत चुनाव के एलान के बाद दसवीं मौत
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, SANJAY DAS
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के तहत बेलडांगा में शनिवार सुबह एक बम फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े असामाजिक तत्व बम बना रहे थे.
उसी समय उसमें विस्फोट हो गया. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है.
पुलिस ने बताया कि बेलडांगा इलाके में आम के एक बगीचे में कुछ असामाजिक तत्व बम बना रहे थे.
इमेज स्रोत, SANJAY DAS
उसी समय एक बम फट गया. इसमें आलिम शेख नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना में घायल दो अन्य लोग लापता हैं.
मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया निहत आलिम शेख नतूनपाड़ा इलाके का रहने वाला है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दूसरी ओर, इस घटना पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है.
मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस के प्रवक्ता जयंत दास ने आरोप लगाया है कि मृतक आलिम शेख तृणमूल कांग्रेस के लिए बम बना रहा था.
तमाम मोहल्लों में बमों का जखीरा जमा किया जा रहा है, लेकिन पुलिस इस ओर से उदासीन बैठी है.
लेकिन तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अपूर्व सरकार ने कांग्रेस के आरोप को निराधार बताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उनका कहना है, "किसी भी आपराधिक घटना से तृणमूल कांग्रेस का नाम जोड़ देने की प्रवृत्ति राजनीतिक दिवालियापन की निशानी है. पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है."
इससे पहले शुक्रवार रात को जिले के गोधनापाड़ा इलाके में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बड़े पैमाने पर बमबारी हुई थी.
तृणमूल का आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों के हमले में उसके दो कार्यकर्ताओं के सिर फट गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी के मामले में अब आगे क्या होगा?
'बग़ावत' के बाद राष्ट्रपति पुतिन के निशाने पर वागनर ग्रुप, कंपनी के दफ्तर पर रेड
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सेंट पीटर्सबर्ग स्थित वागनर ग्रुप का ऑफिस
रूस के स्थानीय न्यूज आउटलेट फॉन्टंका के मुताबिक सेंट पीटर्सबर्ग स्थित वागनर ग्रुप के ऑफिस पर छापा मारा गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक दंगा पुलिस, नेशनल गार्ड की दो बसें ऑफिस के बाहर पहुंची हैं और सादे कपड़ों में लोगों को जाते हुए अंदर देखा गया है.
फॉन्टंका ने शनिवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर इस छापेमारी का जानकारी दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
न्यूज़ आउटलेट ने दावा किया कि मास्क पहने और स्वचालित राइफलों से लैस लोगों को सेंट पीटर्सबर्ग में ब्लागोवेशचेंस्की पुल के पास तैनात किया गया था, जहां वागनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोज़िन से जुड़ा एख होटल और एक रेस्तरां है.
आउटलेट में बाद में वागनर सेंटर में एंट्री करते हुए कानून लागू करने वाले एजेंसी के लोगों का एक वीडियो भी जारी किया है.
इसके साथ उन हथियारबंद लोगों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं जो वागनर चीफ से जुड़ी संपत्तियों के पास खड़े हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
येवगेनी प्रिगोज़िन ने सितंबर, 2022 में कहा था कि उन्होंने 2014 में वागनर ग्रुप की स्थापना की थी.
उन्होंने दावा किया था ये ग्रुप रूसी लोगों की रक्षा के लिए बनाया गया है. उन्होंने अपनी कंपनी को 'रूस का एक स्तंभ' बताया था.
एक महीने बाद ही यानी अक्टूबर की शुरुआत में रूस की सरकार ने उन्हें एक सच्चा नागरिक और एक ऐसा व्यक्ति बताया जिसका दिल रूस के लिए धड़कता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
एक महीने बाद येवगेनी के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में एक वागनर सेंटर खोला गया था.
ये बहुत आलीशान ऑफ़िस काम्प्लेक्स है जहां 'रूस की युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए आईटी, मीडिया और बुनियादी सैन्य ट्रेनिंग' को लेकर स्कूली बच्चों और नौजवानों के लिए शैक्षणिक और ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाते हैं.
रूस का सरकारी चैनल एनटीवी वागनर ग्रुप पर एक स्टोरी प्रासारित भी प्रकाशित कर चुका है जिसमें इसे 'दुनिया की सबसे अनुभवी सेना' बताया गया था.
मणिपुर में राज्य सरकार के मंत्री सुसिंद्रो के घर और बीजेपी दफ्तर में आगजनी
....में
Author, दिलीप कुमार शर्मा
पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, DILIP_KUMAR_SHARMA
मणिपुर में आगजनी की एक ताजा हिंसा के तहत उपद्रवियों ने शनिवार को राज्य सरकार के मंत्री एल सुसींद्रो मैतेई के घर पर एक निजी गोदाम और वहां खड़े वाहनों को आग लगा दी.
हमला करने आई भीड़ ने मंत्री के घर में घुसने और इमारत को आग लगाने की भी कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों के जवान वहां समय पर पहुंच गए और आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मणिपुर प्रदेश बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि मंत्री सुसींद्रों के घर पर आज सुबह भीड़ ने हमला कर दिया जिसमें दो वाहनों को जलाया गया है.
हालांकि सुरक्षा बल के जवानों के समय पर पहुंचने के कारण आग बुझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है.
इसी तरह आगजनी की एक और घटना पूर्वी इंफाल के साजीवा जेल के पास इशिराउ इलाके से सामने आई है, जहां उपद्रवियों ने बीजेपी कार्यालय में भी आग लगा दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मणिपुर में हिंसा की ये ताजा घटनाएं ऐसे समय सामने आई हैं जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे मणिपुर की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक करने वाले हैं.
एक सप्ताह पहले भीड़ ने इसी तरह केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन के घर पर भी आग लगा दी थी.
इस घटना के बाद बीबीसी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के साथ ही उपभोक्ता और खाद्य विभाग के मंत्री सुसींद्रो से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन अभी उनका कोई जवाब नहीं मिला है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
मणिपुर में कुकी जनजाति और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा को 45 दिनों से भी ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. जबकि राज्य में सेना समेत करीब 40 हजार सुरक्षा बलों को उतारा गया है.
राज्य में लगातार हो रही हिंसा में अबतक 110 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि दोनों समुदाय को चार हजार से अधिक घरों को जलाया गया है. फिलहाल 50 हजार से अधिक विस्थापित हुए लोग राहत शिविरों में रह रहें है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
मॉस्को की तरफ़ बढ़ रही रूस की ‘प्राइवेट आर्मी’, वागनर समूह के प्रमुख की खुली धमकी
पुतिन ने वागनर ग्रुप की कार्रवाई को 'पीठ में छुरा भोंकना' बताया, कहा- रूस का भविष्य दांव पर है
इमेज स्रोत, Sputnik/Gavriil Grigorov/Kremlin via REUTERS
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वागनर ग्रुप की रोस्तोव शहर में हुई कार्रवाई के बाद देश को संबोधित किया है.
उन्होंने कहा कि कुछ रूसी लोगों को आपराधिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बरगलाया गया है.
हालांकि उन्होंने वागनर समूह के विद्रोही लड़ाकों का कोई जिक्र नहीं किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पुतिन ने कहा कि रूस का भविष्य दांव पर है. विद्रोहियों की गतिविधियों को उन्होंने 'पीठ में छुरा भोंकना' करार दिया है.
उन्होंने अपने संबोधन में वागनर ग्रुप के बॉस येवगेनी प्रिगोज़िन का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोगों की ऊंची महत्वाकांक्षाओं ने बड़ी गद्दारी का काम किया है.
रूस के राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि जो लोग रूसी समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जरूर दंड दिया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने ये भी कहा कि राजधानी मॉस्को और अन्य कई जगहों पर आतंकवाद विरोधी व्यवस्था लागू कर दी गई है.
पुतिन ने रूस की हिफाजत का वचन देते हुए कहा कि इस संकट से निपटने के लिए सभी ज़रूरी आदेश जारी कर दिए गए हैं.
हरियाणाः नूंह में कथित गौ तस्करों के घरों पर चला बुलडोज़र, पुलिस ने कहा- चेतावनी - प्रेस रिव्यू
क्या वागनर ग्रुप रूस के सैनिक नेतृत्व का तख्तापलट करना चाहता है?, स्टीव रोज़ेनबर्ग, बीबीसी रूस संपादक
इमेज स्रोत, Reuters
येवगेनी प्रिगोज़िन का दावा है कि ये कोई सैनिक विद्रोह नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि उनका इरादा रूस के सैनिक नेतृत्व का तख्तापलट करना है.
उन्होंने कहा कि बीती रात वागनर ग्रुप के लड़ाके यूक्रेन से सीमा पारकर रूस के रोस्तोव शहर में दाखिल हो गए.
सोशल मीडिया पर सुबह पोस्ट किए वीडियो में येवगेनी प्रिगोज़िन को रोस्तोव के रीजनल आर्मी हेडक्वॉर्टर में सीनियर रूसी कमांडरों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वे कह रहे हैं, "हम यहां आए हैं क्योंकि हम सेना प्रमुख और रूस के रक्षा मंत्री से मिलना चाहते हैं."
साथ ही उन्होंने ये चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो उनके लड़ाके आर्मी हेडक्वॉर्टर में बने रहेंगे, रोस्तोव में शहर में नाकाबंदी जारी रहेगी और वे मॉस्को के लिए रवाना हो जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एक अन्य वीडियो में येवगेनी प्रिगोज़िन ने ये भी दावा किया है कि उनके लड़ाके रोस्तोव के मिलिट्री ठिकानों पर मौजूद हैं, इनमें शहर की हवाई पट्टी भी शामिल है.
इन सब पर वागनर समूह का नियंत्रण है. रूसी सरकार के अधिकारियों ने येवगेनी प्रिगोज़िन पर सैन्य विद्रोह करने का आरोप लगाया है.
सिक्किम की रानी होप कुक क्या सीआईए एजेंट थीं? - विवेचना