दुर्घटनाग्रस्त टाइटन पनडुब्बी में सवार पांच लोगों के शव क्या समुद्र की तह से निकाले जा सकेंगे?
पनडुब्बी टाइटन के डूबने की ख़बर मिलने के बाद अमेरिकी कोस्ट गार्ड से ये सवाल किया गया कि जो पांच लोग पनडुब्बी में सवार थे क्या उनके शवों को वापस लाया जा सकता है.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and स्नेहा
विपक्ष की बैठक के लिए राहुल गांधी और खड़गे बिहार पहुंचे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी विपक्ष की बैठक के लिए आज पटना पहुंच गए.
हवाईअड्डे का बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया. इससे पहले कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पटना पहुंचे.
ममता ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात और कहा कि अब भी वो अच्छे से बीजेपी से लड़ सकते हैं. कल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पटना पहुंचे.
स्टालिन का स्वागत करने के लिए आरजेडी नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इसमें बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइडेट के नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय जनता दल के लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, और तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन शामिल होने वाले हैं.
23 जून को बिहार के पटना में होने वाली ग़ैर-बीजेपी पार्टियों की बैठक बेहद ख़ास है.
इसकी कुछ झलक अभी से देखने को मिल रही है. क़रीब 18 विपक्षी दलों की यह बैठक पटना में बिहार के मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में होनी है.
व्हाइट हाउस में मोदी के लिए स्टेट डिनर- मुकेश अंबानी, टिम कुक समेत ये दिग्गज सीईओ हुए शामिल

इमेज स्रोत, Getty Images
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में रखे गए स्टेट डिनर कई दिग्गज बिजनेसमैन भी शामिल हुए.
इनमें भारत के मुकेश अंबानी, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, अडोबी के सीईओ शांतनु नारायण और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई शामिल थे.
एपल के सीईओ टीम कुक, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और कॉरपोरेट लीडर इंदिरा नूई में शामिल भी स्टेट डिनर में हिस्सा लेते दिखे. भारत अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल, श्री थानेदार, रो खन्ना, अमि बेरा और राजा कृष्णमूर्ति भी स्टेट डिनर में शामिल हुए.

इमेज स्रोत, ANI
अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के अलावा बाइडन परिवार के अन्य सदस्य हंटर बाइडन, एश्ले बाइडन, जेम्स बाइडन और नाओमी बाइडन नील भी इसमें शामिल हुए. उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी इसमें शामिल थीं.
पीएम मोदी ने स्टेट डिनर के लिए जो बाइडन को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि आपने अपने घर के दरवाजे मेरे लिए खोले.

इमेज स्रोत, ANI
जो बाइडेन और जिल बाइडेन की तारीफ करते हुए पीएम ने खास रात्रिभोज के लिए धन्यवाद दिया.
फिल्म 'टाइटेनिक' के डायरेक्टर ने बताया, टाइटन के साथ क्या हुआ होगा?

इमेज कैप्शन, फिल्म 'टाइटेनिक' के डायरेक्टर जेम्स कैमरन डूबे हुए जहाज टाइटेनिक पर बनी मशहूर फ़िल्म 'टाइटेनिक' के डायरेक्टर जेम्स कैमरन ने कहा है कि उन्होंने इस हादसे का संदेह हो गया था.
टाइटन तक 33 डाइव पूरे कर चुके कैमरन ने बीबीसी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि टाइटन पनडुब्बी जब रविवार को पहली बार लापता हुई थी उस समय वो एक जहाज पर थे.
लेकिन सोमवार तक उन्होंने इसके लापता होने की कोई ख़बर नहीं सुनी थी. जब उन्हें पता चला कि पनडुब्बी अपना रास्ता और संपर्क खो चुकी है तो उसी समय उन्हें इस बात का संदेह हो गया था पनडुब्बी हादसे का शिकार हो गई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कैमरन ने कहा, '' मुझे तो हड्डियों तक में सिहरन हो गई. मुझे लगता है कि पनडुब्बी के इलेक्ट्रॉनिक्स फेल हो गए होंगे और इसका कम्यूनिकेशन सिस्टम भी नाकाम हो गया होगा. हो सकता है इसके साथ-साथ इसके ट्रैकिंग ट्रांसपोंडरों ने भी काम करना बंद कर दिया होगा.''
कैमरन ने बीबीसी न्यूज़ से पिछले सप्ताह बताया "मैंने एक लंबे और बुरे सपने जैसा महसूस किया जहां लोग इधर-उधर भागते हुए तेज़ आवाज़ों और ऑक्सीजन और दूसरी सभी चीज़ों के बारे में बात कर रहे हैं.''
क्या धमाके के बाद दो हिस्सों में टूट गई थी पनडुब्बी टाइटन?

इमेज स्रोत, PA Media
इमेज कैप्शन, टाइटैनिक के मलबे तक की डुबकी लगाने से पहले तैयारी करती पनडुब्बी टाइटन अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि पनडुब्बी टाइटन टाइटन के सतह से संपर्क टूटने के तुरंत बाद उसने "विस्फोट से जुड़ी आवाज़ में गड़बड़ी' का पता लगाया था.
बीबीसी के अमेरिकी पार्टनर सीबीएस ने ये जानकारी दी है.
अमेरिकी नौसेना ने ये जानकारी पनडुब्बी तलाशी अभियान में लगे यूएस कोस्ट गार्ड को दी थी. इसके आधार पर कोस्ट गार्ड ने तलाशी अभियान का दायरा सीमित कर लिया था ताकि पनडुब्बी की सही जगह का पता चल सके.
इससे पहले ख़बर आई थी कि पनडुब्बी को अंदर से जोर-जोर से ठोकने की आवाजें आ रही थीं. लेकिन बाद में पता चला कि ये आवाज़ वहां मौजूद दूसरे जहाजों से आ रही थी. टाइटन का मलबा मिलने के बाद तलाशी अभियान में लगे इस बात का पता करने की कोशिश करेंगे आख़िर टाइटन के साथ ये हादसा कैसे हुआ .
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
तलाशी अभियान के लोगों ने बताया कि इसमें भयानक विस्फोट हुआ था. विस्फोट की बात शायद इसलिए की जा रही है क्योंकि मलबा दो हिस्से में मिला था. एक इसके पिछले हिस्से का मलबा था और दूसरा लैंडिंग फ्रेम का. इससे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि टाइटन दो हिस्सों में टूट गया था.
ब्रिटेन रॉयल नेवी के पूर्व सबमरीन कैप्टन रेयान रामसे का कहना है कि अब इस बात का पता लगाया जाएगा कि टाइटन के साथ क्या हुआ. क्या इस हादसे को रोका जा सकता था.
जांच दल अब टाइटन के सभी मलबे इकट्ठा करने को कोशिश करेगा ताकि असलियत का पता चल सके.
कौन थे टाइटन में सवार मशहूर फ्रेंच एक्सप्लोरर 'मिस्टर टाइटेनिक', परिवार ने क्या बताया

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पॉल आनरी नार्जेलेट टाइटन पनडुब्बी में सवार फ़्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट के परिवार ने उन्हें दुनिया के मौजूदा इतिहास के सबसे महानतम डीप सी एक्सप्लोरर में से एक बताया है.
77 साल के पॉल आनरी नार्जेलेट को 'मिस्टर टाइटेनिक' के नाम से जाना जाता था. डूबे हुए जहाजों को खोजने में उनकी इस विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें ये नाम दिया गया था.
प्रतिष्ठित फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट अंडरवॉटर रिसर्च की दुनिया में काफ़ी बड़ा नाम माने जाते थे.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
फ्रांस की नौसेना के पूर्व कमांडर नार्जेलेट साल 1986 में फ़्रेंच इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड एक्सप्लॉयटेशन ऑफ़ द सी से जुड़े.
इसके एक साल बाद ही नार्जेलेट ने टाइटैनिक के अवशेषों को जुटाने वाले अभियान की अगुवाई की. साल 2010 में उन्होंने एक एडवांस्ड अभियान की अगुवाई की, जिसमें पहली बार हाई-रेज़ोल्यूशन सोनार के इस्तेमाल से टाइटैनिक का सर्वे मैप बना.
टाइटन में सवार पाकिस्तानी अरबपति दाऊद और उनके बेटे की मौत पर परिवार ने क्या कहा

इमेज स्रोत, DAWOOD FAMILY
अटलांटिक सागर में 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज़ के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी टाइटन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है.
इस पनडुब्बी पर सवार पाँच यात्रियों में पाकिस्तानी मूल के अरबपति कारोबारी शहज़ादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद की मौत के बाद उनके परिवार ने कहा है कि वह पिता-पुत्र के प्रति दुनिया भर के लोगों की भावनाओं और समर्थन से अभिभूत हैं.
टाइटन में सवार पांच लोगों में से पिता-पुत्र शहज़ादा और सुलेमान दाऊद के परिवार वालों ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है.
शहजादा दाऊद की उम्र 48 साल थी, जबकि बेटे सुलेमान की उम्र 19 साल.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
ब्रितानी अरबपति व्यवसायी हामिश हार्डिंग, फ़्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट और इस एडवेंचर ट्रिप का प्रबंधन करने वाली कंपनी के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव स्टॉकटन रश भी इस टाइटन में सवार थे.
शहज़ादा दाऊद एक बड़े पाकिस्तानी कारोबारी परिवार के सदस्य थे. वो ब्रिटेन में प्रिंस ट्रस्ट चैरिटी के बोर्ड के सदस्य भी थे. उनके बेटे सुलेमान भी लापता पनडुब्बी पर सवार थे.
ब्रेकिंग न्यूज़, पनडुब्बी टाइटन में सवार सभी पाँच लोगों की मौत, ओसियन गेट ने बताया क्या हुआ

इमेज स्रोत, Reuters
अटलांटिक सागर में टाइटैनिक के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी टाइटन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है.
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है. अमेरिकी कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल जॉन मॉगर ने बताया है कि पनडुब्बी के पांच हिस्से टाइटैनिक जहाज के मलबे के अगले हिस्से के 1600 फीट नीचे मिले हैं.
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने पनडुब्बी में भारी विस्फोट की आवाज़ सुनी थी. टाइटन से संपर्क टूटने के बाद बचाव ऑपरेशन में लगे अमेरिकी कोस्ट गार्ड के लोगों को जबरदस्त विस्फोट सुनाई दिया.
टाइटन में सवार पांच लोगों में से पिता-पुत्र शहज़ादा और सुलेमान दाऊद के परिवार वालों ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है. हमिश हार्डिंग के परिवार वालों ने उन्हें याद किया है. पनडुब्बी में सवार टाइटेनिक का मलबा देखने निकले थे.
इसके बाद पिछले शनिवार से ये ही गायब हो गया था.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
टाइटन की खोज के काम में जहाज़ों के अलावा आरओवी और विमानों के लगाया गया था. समुद्र के 10 हज़ार वर्गमील के इलाक़े में तलाशी का काम जारी था.
समुद्र में डूबे टाइटैनिक जहाज़ को देखने के लिए जा रही टाइटन पनडुब्बी के क्रू का समुद्र के ऊपर मौजूद उसके जहाज़ पोलर प्रिंस से संपर्क टूट गया था. रविवार को यह संपर्क एक घंटे 45 मिनट में ही टूट गया था.
टाइटैनिक का मलबा कनाडा के न्यूफ़ाउंडलैंड में सेंट जॉन्स के दक्षिण में 700 किलोमीटर दूर था. टाइटन की खोज के लिए अभियान को अमेरिका के बोस्टन से चलाया जा रहा है.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 22 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.