दुर्घटनाग्रस्त टाइटन पनडुब्बी में सवार पांच लोगों के शव क्या समुद्र की तह से निकाले जा सकेंगे?

पनडुब्बी टाइटन के डूबने की ख़बर मिलने के बाद अमेरिकी कोस्ट गार्ड से ये सवाल किया गया कि जो पांच लोग पनडुब्बी में सवार थे क्या उनके शवों को वापस लाया जा सकता है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and स्नेहा

  1. क्या भारत की वजह से आसमान छू रही हैं बांग्लादेश में चीनी की कीमतें

  2. टाइटन हादसा: टाइटैनिक फ़िल्म के निर्देशक की आलोचना पर ओशनगेट के सह-संस्थापक ने दिया ये जवाब

    टाइटन

    इमेज स्रोत, OceanGate Expeditions/Handout via REUTERS

    पनडुब्बी टाइटन हादसे को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही कंपनी ओशनगेट के सह संस्थापक ग्यूलेरमो सोनलीन इसके बचाव में उतर आए हैं.

    कंपनी सुरक्षा और सर्टिफ़िकेशन को लेकर सवालों के घेरे में है.

    सोनलीन ने 10 साल पहले यह कंपनी छोड़ दी थी लेकिन अब भी उनके पास कुछ शेयर हैं.

    ओशनगेट के सह संस्थापक ग्यूलेरमो सोनलीन
    इमेज कैप्शन, ओशनगेट के सह संस्थापक ग्यूलेरमो सोनलीन

    बीबीसी रेडियो 4 के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि टाइटन की सुरक्षा को लेकर जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है.

    आलोचना करने वाले लोगों में टाइटैनिक फ़िल्म के निर्देशक जेम्स कैमरन भी शामिल हैं.

    उन्होंने कहा, ''लोग सर्टिफ़िकेशन (प्रमाणन) को सुरक्षा से जोड़कर देखते हैं और टाइटन को बनाने की 14 साल की प्रक्रिया को नज़रअंदाज कर देते हैं.''

    टाइटैनिक के मलबे तक की डुबकी लगाने से पहले तैयारी करती पनडुब्बी टाइटन

    इमेज स्रोत, PA Media

    उन्होंने कहा, ''मिस्टर कैमरन समेत वे सभी विशेषज्ञ जो इस बारे में बात कर रहे हैं वो इसे स्वीकार करेंगे कि पनडुब्बी के निर्माण के समय वे नहीं थे, उसकी इंजीनियरिंग प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे और निश्चित तौर पर तब तो नहीं ही थे जब पनडुब्बी कठिन जांच प्रक्रियाओं से गुजर रहा था.''

    सोनलीन ने कहा, ''यह घटना समंदर की गहराई की पड़ताल में जुटी समुदाय के लिए दुखद है. लेकिन जो भी गहरे समंदर की दुनिया को सामने लाते हैं, उन्हें पता है कि इस तरह के दबाव में कितना ख़तरा होता है और किसी भी क्षण...फट सकता है.''

    उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि तकनीक और नवोन्मेष (इनोवेशन) नियमों को पीछे छोड़ सकते हैं और डेवलपर्स ख़तरे को समझने और उसे कम करने की समझ ज्यादा रखते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय फ़िल्म 'टाइटैनिक' के निर्देशक जेम्स कैमरन ने बीबीसी से कहा कि यह भयानक हादसा है.

    कैमरन ने कहा, ''मुझे तो हड्डियों तक में सिहरन हो गई. मुझे लगता है कि पनडुब्बी के इलेक्ट्रॉनिक्स फेल हो गए होंगे और इसका कम्यूनिकेशन सिस्टम भी नाकाम हो गया होगा. हो सकता है इसके साथ-साथ इसके ट्रैकिंग ट्रांसपोंडरों ने भी काम करना बंद कर दिया होगा.''

    कैमरन अब तक टाइटैनिक जहाज पर 33 बार जा चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा कि यह पनडुब्बी रविवार को जब लापता हुई तो वह एक जहाज पर थे और इस बारे में सोमवार को ही जान पाए.

    उनका कहना है कि जब उन्हें इस बारे में पता चला कि पनडुब्बी का संपर्क टूट गया है तो उन्हें तुरंत ही हादसे का संदेह होने लगा.

    कैमरन ने कहा कि टाइटन हादसा और 1912 में टाइटैनिक का डूबना दोनों ही एक जैसा इसलिए है क्योंकि दोनों ने ही चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    ओशनगेट को आगाह किया गया था.

    उन्होंने यह भी कहा कि गहरे समंदर में पड़ताल करने वाले लोगों ने ओशनगेट को एक पत्र लिखा था.

    कैमरून ने कहा कि उनका ऐसा मानना है कि इस पत्र में कहा गया था, '' आप खतरनाक रास्ते पर चल रहे हैं.''

  3. अमेरिका में पीएम मोदी अल्पसंख्यकों से भेदभाव के सवाल पर क्या बोले?

  4. इंदिरा ने जिन्हें जेल में डाला, आज वही लोग पटना में राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं: बीजेपी

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

    पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि आपातकाल के दिनों में इंदिरा गांधी की सरकार ने जिन लोगों को जेल में डाला, आज वही लोग पटना में राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं.

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा के कालाहांडी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "अभी-अभी पता चला कि उद्धव ठाकरे पटना की धरती पर लैंड कर गए हैं."

    "इनके पिता हिंदू सम्राट' बाला साहेब ठाकरे कहा करते थे कि मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा अगर मुझे कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़ा तो मैं अपनी दुकान बंद कर दूंगा. आज बाला साहेब ठाकरे सोचते होंगे किसी और ने नहीं उनके बेटे ने ही उनकी दुकान बंद कर दी है."

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

    उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की दादी ने लालू यादव को जेल में डाला था. इंदिरा गांधी ने नीतीश कुमार को पूरे 20 महीने जेल में डाला था. आज पटना की धरती पर राहुल का स्वागत करते हुए जब मैं इनकी तस्वीरें देख रहा हूं तो मुझे याद आता है कि राजनीति में क्या से क्या हो गया, कहां से चले थे और कहां पहुंच गए."

    उधर, कर्नाटक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विपक्षी दलों की बैठक पर बीजेपी की प्रतिक्रिया पर अपनी बात रखी.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "मैं उनके (भाजपा) सभी विरोधों का स्वागत करता हूं लेकिन मैं उन्हें याद दिला दूं कि कृपया अपनी पार्टी का घोषणापत्र निकालें और जो भी वादे किए थे पहले उन्हें पूरा करें. कहां है काला धन, कहां है रोजगार?"

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच लोकजनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दिल्ली में कहा, "साल 2024 में प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है. विपक्षी एकता एक झूठ है. ये बस फोटो के लिए है. इस मीटिंग में बैठी ममता बनर्जी क्या कांग्रेस से समझौता कर लेंगी? अरविंद केजरीवाल अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए बैठे हैं कि जो अध्यादेश जारी हुआ है उसके संबंध में समर्थन चाहते हैं."

    विपक्ष की बैठक पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुबंई में कहा, "इन्होंने नाम तो दिया है मोदी हटाओ, लेकिन यह गठबंधन परिवार बचाओ का है. सारी परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं. ऐसा ही प्रयास 2019 में भी हुआ था पर कोई फायदा नहीं हुआ."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

  6. विनेश फोगाट ने पहलवान योगेश्वर दत्त पर लगाया आरोप, क्या कहा

    प्रदर्शन करते पहलवान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रदर्शन करते पहलवान (फाइल फोटो)

    महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहीं पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को निशाने पर लिया है.

    उन्होंने योगेश्वर दत्त पर इंडियन रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह से मिलीभगत का आरोप लगाया है.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा है योगेश्वर दत्त ने ओवरसाइट कमेटी की उस बैठक की बात को लीक किया है, जिसके सामने महिला पहलवानों ने अपनी शिकायतें दर्ज की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लिखा है, "योगेश्वर दत्त का वीडियो सुना तो उसकी वह घटिया हंसी दिमाग़ में अटक गई. वह महिला पहलवानों के लिए बनी दोनों कमेटियों का हिस्सा था. जब कमेटी के सामने महिला पहलवान अपनी आपबीती बता रही थीं तो वह बहुत घटिया तरह से हंसने लगता."

    "कमेटी की बैठक के बाद योगेश्वर ने महिला पहलवानों के नाम बृज भूषण और मीडिया को लीक कर दिये. उसने कई महिला पहलवानों के घर फ़ोन करके यह भी कहा कि अपनी लड़की को समझा लो.''

    उन्होंने कहा, "समाज में कोई भी अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है तो योगेश्वर ज़रूर उल्टियाँ करता है. पहले किसानों, जवानों, छात्रों, मुसलमानों, सिखों पर घटिया टिप्पणियाँ कीं और अब महिला पहलवानों को बदनाम करने में लगा हुआ है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बृज भूषण के ख़िलाफ़ छह कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण केस की गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई.

    सुनवाई के दौरान केस को एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया. अब इस कोर्ट में 27 जून को सुनवाई होगी.

    बृज भूषण के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई कर रही पहलवान विनेश फोगाट कॉम्पिटिशन खेलेंगी. बृज भूषण के ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोप में पहलवानों ने लंबे समय तक जंतर-मंतर पर धरना दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  7. टाइटन पनडुब्बी कैसे चलती थी

    वीडियो कैप्शन, टाइटन पनडुब्बी कैसे चलती थी
  8. टाइटन पनडुब्बी: समंदर की गहराई में पानी का प्रेशर कैसे आपकी जान ले सकता है

    टाइटन पनडुब्बी

    इमेज स्रोत, OceanGate Expeditions/PA Wire

    समंदर की गहराइयों में आप जितना नीचे उतरते हो, आपके ऊपर मौजूद पानी आप पर लगातार दबाव बढ़ाने लगता है.

    अभी तक ये बात साफ़ नहीं हो पाई है कि टाइटन पनडुब्बी में धमाके की क्या वजह रही होगी लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी बाहरी सतह पर कहीं कोई छोटी सी कमज़ोरी रही होगी.

    समुद्र की सतह पर पानी का जो दबाव होता है, वो लगभग प्रति इंच 6.6 किलो तक होता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लेकिन हरेक दस मीटर की गहराई पर ये प्रेशर बढ़ जाता है.

    इसलिए 3000 मीटर की गहराई पर जहां टाइटन पनडुब्बी टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने पहुंची थी, वहां पानी का दबाव समुंद्र की ऊपरी सतह पर के दबाव से 300 गुना अधिक रहता है.

    टाइटैनिक जहाज का मलबा जिस जगह पर मौजूद है, उसे मिडनाइट ज़ोन भी कहा जाता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ये जगह 3,300 फुट से 13,100 फुट की गहराई के बीच कहीं मौजूद है.

    उतनी गहराई में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है. उतनी गहराई में इक्का-दुक्का समुद्री जीव सर्वाइव कर पाते हैं.

    उन्होंने खुद को इतने दबाव, अंधेरे और ठंड में रहने के लिए ढाल लिया है. इन समुद्री जीवों को जैसे ही सतह पर लाया जाता है, वे जल्द ही मर जाते हैं.

  9. मधुबाला के साथ शादी करना चाहते थे ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो

    वीडियो कैप्शन, मधुबाला के साथ शादी करना चाहते थे ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो

    मधुबाला सिर्फ 36 वर्ष जीवित रहीं. लेकिन इतने कम समय में न सिर्फ उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया बल्कि उनकी सुंदरता की भी हर जगह चर्चा हुई.

    छोटी उम्र बड़ी ज़िंदगी में रेहान फ़ज़ल और प्रेरणा नज़र डाल रहे हैं मधुबाला की जिंदगी पर.

  10. बिहार के लोग बब्बर शेर, उनमें कांग्रेस का डीएनए: राहुल गांधी

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    बिहार के भीतर विपक्षी दलों के महासम्मेलन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना के भीतर “सदाकत आश्रम” परिसर में एक सभा को संबोधित किया.

    संबोधन से पहले उन्होंने परिसर में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया.

    इस संबोधन में उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान के भीतर विचारधारा की लड़ाई चल रही है. इस लड़ाई में एक तरफ़ कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' वाली विचारधारा तो है दूसरी तरफ़ आरएसएस-भाजपा की भारत तोड़ो की विचारधारा है, और इसीलिए वे बिहार आए हैं क्योंकि बिहार में कांग्रेस का डीएनए है."

    पटना

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN/BBC

    उन्होंने आगे कहा, "बिहार के लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की. तमाम राज्यों से होकर गुजरने वाली “भारत जोड़ो यात्रा” में बिहार के लोग साथ चले क्योंकि बिहार के लोग विचारधारा को गहरे संदर्भ में समझते हैं.''

    उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा, "भाजपा देश को तोड़ने की कोशिश कर रही है. नफ़रत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है, वहीं कांग्रेस देश को जोड़ने और मोहब्बत फैलाने का काम कर रही है."

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "नफ़रत को नफ़रत से नहीं काटा जा सकता, नफ़रत को सिर्फ़ मोहब्बत से काटा जा सकता है और हम नफ़रत के ख़िलाफ़ मोहब्बत की बात करते हैं. विपक्ष एकजुट, भाजपा को हरायेंगे राहुल गांधी ने अपने भाषण पटना के भीतर विपक्षी दलों की एकजुटता की ओर भी इशारा किया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "आज पटना में तमाम विपक्षी दल एकजुट हुए हैं और वे सभी एकजुट होकर भाजपा को हरायेंगे. इसके नतीजे दिखने लगे हैं जैसे कर्नाटक में दिखा."

    राहुल ने कहा, "आगामी राज्यों के चुनाव - तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा का सफ़ाया हो जाएगा क्योंकि कांग्रेस देश के ग़रीबों के साथ खड़ी है."

    उन्होंने आगे कहा, "पूरा देश इस बात को समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब सिर्फ़ दो-तीन लोगों को फ़ायदा पहुँचाना और कांग्रेस का मतलब ग़रीबों के साथ खड़ा होना और काम करना है. बिहार के लोग बब्बर शेर हैं और उनमें कांग्रेस का डीएनए है."

    पटना

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN/BBC

  11. मधुबाला के लाखों दीवानों में ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो भी थे

  12. मोदी और बाइडन ने पाकिस्तान को क्यों दी चेतावनी

    मोदी-बाइडन

    इमेज स्रोत, @WhiteHouse

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि उसकी ज़मीन का इस्तेमाल चरमपंथी हमलों के लिए न हो.

    नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं.

    अमेरिका और भारत ने हमेशा सीमा पार से चलने वाली चरमपंथी गतिविधियों की निंदा की है.

    इस बयान में कहा गया है, "हमने सीमा पार के चरमपंथ की कड़ी निंदा की है. हमने परोक्ष लड़ाइयों में चरमपंथ के इस्तेमाल की भी आलोचना की है. हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वो ये सुनिश्चित करे कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी इलाके का इस्तेमाल चरमपंथी हमले में न हो."

    मोदी-बाइडन

    इमेज स्रोत, @WhiteHouse

    भारत और अमेरिका के संयुक्त बयान में कहा गया है, "अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी अल-कायदा, आईएसआईएस/दाएश, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और हिजबुल सहित सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे. "

    मुंबई में 2008 के हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद को दोषी ठहराया जाता है.

    तीन दिन तक चले इस हमले में 160 लोगों की मौत हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बाइडन और मोदी ने मुंबई में 26/11 और पठानकोट हमले की साजिश रचने वालों को अदालत के कटघरे में खड़ा करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

    2016 में पठानकोट एयरबेस पर चरमपंथी हमलों में सात भातीय सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी संसद को भी संबोधित किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने अपने भाषण में आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अमेरिका पर 9/11 हमले और भारत पर 26/11 आतंकी हमले पर टिप्पणी की.

    उन्होंने कहा, ''आतंकवाद मानवता का दुश्मन है. हमें इस आतंकवाद को हराने के लिए सही तरीके से लड़ना होगा हमारे देशों की एकता ही इस आतंकवाद से लड़ सकती है। मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भी आतंकवाद का खतरा बरकरार है. इसे मिटाने के लिए संयुक्त प्रयास की जरूरत है.''

  13. पटना में विपक्षी दलों की मीटिंग चल रही है. मोदी कितनी बड़ी चुनौती हैं विपक्ष के लिए?, इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार संतोष सिंह के साथ बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता चंदन जजवाड़े. (कैमरा- ऋषि)

  14. टाइटन पनडुब्बी को खोजने वाली रोबोटिक मशीन के बारे में कितना जानते हैं आप

    इस रीमोट ऑपरेटिंग व्हीकल की मदद से टाइटन पनडुब्बी का मलबा खोजा गया

    इमेज स्रोत, PELAGIC RESEARCH SERVICES

    इमेज कैप्शन, इस रीमोट ऑपरेटिंग व्हीकल की मदद से टाइटन पनडुब्बी का मलबा खोजा गया

    अटलांटिक महासागर में डूबे जहाज टाइटैनिक के अवशेष दिखाने के लिए ले जाने वाली टाइटन पनडुब्बी और हादसे के वक़्त उस सवार लोग अब इतिहास का हिस्सा हैं.

    जिस रीमोट ऑपरेटिंग व्हीकल (आरओवी) की मदद से टाइटन पनडुब्बी के मलबे को खोजा गया वो आरओवी एक ऐसी रोबोटिक मशीन है जिसका संचालन दूर से किया जा सकता है.

    इसे ऑपरेट करने वाली कंपनी का कहना है कि उनकी कोशिशें रेस्क्यू पर फोकस थीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वे कनाडा के जहाज डीप एनर्जी से अपना काम कर रहे थे जिसमें ये क्षमता थी कि वो टाइटन को सतह पर खींचकर वापस ला सके.

    मैसेचुसेट्स की कंपनी पेलाजिक रिसर्च सर्विसेज का कहना है कि "हम इस सामुद्रिक रेस्क्यू मिशन का बस एक हिस्सा थे."

    "जो नुकसान हुआ, वो तकलीफदेह है. हमारी संवेदनाएं मरने वालों के परिजनों और दोस्तों के साथ है."

  15. मोदी के अमेरिका दौरे की सबसे बड़ी सफलता है क्या ये समझौता?- प्रेस रिव्यू

  16. पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में पार्टी के दफ्तर में घुस कर टीएमसी नेता की हत्या, बॉडीगार्ड भी घायल

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    धनंजय चौबे

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS

    इमेज कैप्शन, धनंजय चौबे

    पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के एलान के बाद शुरू हुआ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

    ताजा मामले में बृहस्पतिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने पुरुलिया जिले के आद्रा में पार्टी की टाउन समिति के अध्यक्ष धनंजय चौबे को पार्टी के दफ्तर में घुस कर गोली मार दी. इससे उनकी मौत हो गई.

    चौबे के बॉडीगार्ड को भी एक गोली लगी है और फिलहाल उनको दुर्गापुर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

    पुलिस ने इस केस के सिलसिले में कांग्रेस उम्मीदवार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

    पुरुलिया में टीएमसी समर्थकों ने हत्या के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पंचायत चुनाव के एलान के बाद चुनावी हिंसा में यह नौवीं मौत है.

    तृणमूल कांग्रेस ने इसे राजनीतिक हत्या ठहराते हुए इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है.

    लेकिन भाजपा ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि यह टीएमसी की आपसी कलह का नतीजा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौबे अपने बॉडीगार्ड और ड्राइवर के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित पार्टी दफ्तर के बरामदे में बैठे थे.

    उसी समय मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे तीन युवकों ने करीब से उन पर अंधाधुंध फायरिंग की.

    उनको पांच गोलियां लगी थी. उनके बॉडीगार्ड शेखर दास को भी पेट में गोली लगी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    हमले के बाद हमलावर मौके से भागने में कामयाब रहे. इस घटना से इलाके में आतंक फैल गया.

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उन दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर बाद चौबे ने दम तोड़ दिया. शेखर को वहां से दुर्गापुर ले जाया गया है.

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    पार्टी के दफ्तर में भी सीसीटीवी कैमरा लगा था लेकिन वह फिलहाल खराब था.

    तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या से साफ है कि विपक्ष खासकर भाजपा चुनाव से पहले राज्य में आतंक फैलाना चाहती है.

    लेकिन दूसरी ओर, जिला भाजपा के एक नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि यह हत्या इलाके में वर्चस्व की लड़ाई और तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक कलह का नतीजा है.

  17. पीएम मोदी से प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सवाल पूछने पर अमेरिकी मीडिया में चर्चा गर्म

  18. टाइटन पनडुब्बी में धमाका कब हुआ? ये अब तक मालूम नहीं

    टाइटन पनडुब्बी

    इमेज स्रोत, Maxar Technologies/Handout via REUTERS

    हमें ये अभी भी मालूम नहीं है कि टाइटन पनडुब्बी में धमाका कब हुआ होगा.

    अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कहा है कि इस हफ़्ते समंदर में तैनात किए गए सोनार ने किसी आवाज़ या ऐसी किसी तेज़ आवाज़ का पता नहीं लगाया था जो किसी धमाके की ओर संकेत करते हैं.

    लेकिन जिस जगह पर टाइटन पनडुब्बी का मलबा बरामद हुआ है, वो डूबे हुए टाइटैनिक जहाज के अवशेषों के काफी करीब है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टाइटन का अपने जहाज से जब अंतिम बार संपर्क हुआ था, उसकी टाइमिंग से ऐसा लगता है कि धमाके की घटना रविवार को उसी वक़्त हुई होगी.

    अब ये बात सामने आई है कि अमेरिकी नेवी ने भी रविवार को धमाके की आवाज़ सुनी थी लेकिन इस बारे में कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं थी इसलिए तलाशी अभियान को जारी रखा गया.

    रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे जहाजों पर इस हफ़्ते जो आवाज़ें सुनी गई थी के बारे में ये भी कहा गया कि मुमकिन है वो आवाज़ें अन्य जहाजों से आ रही होंगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले रीयर एडमिरल जॉन मॉगर का कहना है कि "टाइटन का मलबा जिस जगह से बरामद हुआ और जो आवाज़ें सुनी जा रही थीं, उनके लोकेशन के बीच कोई संबंध नहीं दिख रहा था."

    रविवार को टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने के लिए टाइटन पनडुब्बी रवाना हुई थी.

    उसका सफ़र दो घंटे का था लेकिन पौने दो घंटे की डाइव के बाद उसका अपने जहाज से संपर्क टूट गया था और उसके बाद ये दुर्घटना कब हुई, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जब नेहरू ने मांगी थी माफ़ी

  20. 'भारत जोड़ो' और आरएसएस की 'भारत तोड़ो' की विचारधारा के बीच ये लड़ाई है: राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    विपक्ष की बैठक के लिए पटना पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है.

    उन्होंने कहा, "एक तरफ कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो' की विचारधारा है और दूसरी तरफ आरएसएस की 'भारत तोड़ो' की विचारधारा है. विपक्षी पार्टियां आज यहां आई हैं और हम मिल कर बीजेपी को हराएंगे."

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है. हमें पूरी उम्मीद है कि बिहार से हम एक नई मुहिम शुरू करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'' अगर हमने बिहार जीत लिया तो पूरे देश में जीत जाएंगे.''

    वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने विपक्षी एकता की इस मुहिम पर तंज किया.

    बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ''पीएम पद के लिए कई दावेदार हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विपक्ष अकेले लड़ता है या फिर मिल कर. 2024 में लोग नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाएंगे.''

    नित्यानंद राय

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नित्यानंद राय

    इस बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे भी विपक्षी एकता की बैठक के लिए पटना पहुंच गए.

    क़रीब 18 विपक्षी दलों की यह बैठक 23 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में होनी है.

    इसमें बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइडेट के नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय जनता दल के लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, और तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन शामिल होने वाले हैं.