रूस पहुंचा अफ़्रीकी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, पुतिन से पहले ज़ेलेंस्की से की थी मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में अफ़्रीकी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and स्नेहा

  1. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले बिल गेट्स, क्या हुई बात?

    बिल गेट्स ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की.

    इमेज स्रोत, globaltimesnews

    माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक बिल गेट्स ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से शुक्रवार को चीन में मुलाकात की.

    चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बिल गेट्स को 'एक पुराना मित्र' बताते हुए कहा कि वे इस तरह से सहयोग कर सकते हैं जिससे अमेरिका और चीन दोनों को फायदा हो.

    चीन की राजधानी बीजिंग के सरकारी दियाओयू ताई गेस्ट हाउस में यह मुलाकात हुई. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वे तीन साल बाद बिल गेट्स से मिलकर बहुत खुश हैं.

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक चीन के सरकारी मीडिया ने मुलाकात का एक वीडियो प्रकाशित किया है, जिसमें राष्ट्रपति शी कह रहे हैं कि अमेरिका और चीन संबंधों की नींव दोनों देशों के लोगों के साथ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "वर्तमान वैश्विक स्थिति के साथ, हम ऐसे काम कर सकते हैं जिससे दोनों देशों के लोगों को फायदा पहुंचे और उससे पूरी मानवता को लाभ मिले."

    बुधवार को बीजिंग पहुंचे बिल गेट्स ने चीनी राष्ट्रपति के साथ होने वाली मुलाकात से पहले कहा कि वे यह मौका पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हमने हमेशा बहुत अच्छी बातचीत की है और आज चर्चा करने के लिए हमारे पास बहुत सारे महत्वपूर्ण विषय होंगे."

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अपने निजी ब्लॉग पर बिल गेट्स ने कहा कि उन्होंने और शी ने स्वास्थ्य सेवाओं, जलवायु परिवर्तन और विकास के बीच आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की.

    कोरोना महामारी के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने विदेशी यात्राएं बंद कर दी थीं, क्योंकि कोरोना के बाद चीन ने अपनी सीमाओं को लगभग बंद कर दिया था.

    इस साल की शुरुआत में यात्राएं शुरू होने के बाद से कई सीईओ चीन का दौरा कर चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मुलाकातें सरकारी मंत्रियों से ही हो पाई हैं.

    ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने गुरुवार को बीजिंग नगरपालिका सरकार और शिन्हुआ विश्वविद्यालय के साथ संक्रमित बीमारियों के इलाज के लिए इनोवेटिव थेरेपी पर फिर से काम करेगा. इस काम के लिए फाउंडेशन ने 5 करोड़ डॉलर डोनेशन देने की बात भी कही है.

  2. विनेश फोगाट ने लिखा, 'सुनो द्राैपदी! शस्त्र उठा लो'

    विनेश फोगाट पहलवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ पहलवान विनेश फोगाट ने पुष्यमित्र उपाध्याय की कविता शेयर कर इंसाफ़ की मांग की है.

    15 जून को ही दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ कोर्ट में चार्जशीट दाख़िल की है. महिला पहलवानों ने उनके ऊपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. वहीं उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है.

    इंस्टाग्राम एकाउंट पर कविता शेयर करते हुए विनेश फोगाट ने लिखा-

    सुनो द्राैपदी ! शस्त्र उठा लो

    अब गोविंद ना आएंगे...

    छोड़ो मेहंदी खड्ग संभालो

    खुद ही अपना चीर बचा लो

    द्यूत बिछाए बैठे शकुनि

    मस्तक सब बिक जाएंगे

    सुनो द्राैपदी ! शस्त्र उठा लो

    अब गोविंद ना आएंगे

    तुम कब तक आस लगाओगी

    तुम, बिक़े हुए अखबारों से कैसी रक्षा मांग रही हो

    दुःशासन दरबारों से स्वयं जो लज्जाहीन पड़े हैं

    वे क्या लाज बचाएंगे

    सुनो द्राैपदी ! शस्त्र उठा लो

    अब गोविंद ना आएंगे

    कल तक केवल अंधा राजा

    अब गूंगा-बहरा भी है

    होंठ सिल दिए हैं जनता के

    कानों पर पहरा भी है

    तुम ही कहो ये अश्रु तुम्हारे

    किसको क्या समझाएंगे?

    सुनो द्राैपदी ! शस्त्र उठा लो

    अब गोविंद ना आएंगे

    - पुष्यमित्र उपाध्याय

    विनेश फोगाट ने शेयर की कविता

    इमेज स्रोत, VINESHPHOGAT

    15 जून को दायर चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ पॉक्सो एक्ट का मामला रद्द करने की भी सिफ़ारिश की है.

    पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच में बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ पॉक्सो के मामले में कोई सबूत नहीं मिले हैं.

    वहीं यौन उत्पीड़न के दूसरे मामले में एक चार्जशीट राउज़ एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई है. इस चार्जशीट में उनके ख़िलाफ़ तीन धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं.

    बीते कई सप्ताह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया जैसे देश के जाने-माने पहलवानों ने बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था.

  3. क़ब्र से मिली 3 हज़ार साल पुरानी तलवार में क्या है ख़ास

    3 हज़ार साल पुरानी एक तलवार

    इमेज स्रोत, WOIDICH

    इमेज कैप्शन, 3 हज़ार साल पुरानी एक तलवार

    जर्मनी में पुरातत्वविदों को एक प्राचीन क़ब्र में 3 हज़ार साल पुरानी एक तलवार मिली है, जो काफी अच्छी स्थिति में है.

    यह तलवार दक्षिणी शहर नोर्डलिंगन में एक क़ब्र में रखी हुई थी. सरकारी एंटीक्विटीज़ प्रोटेक्शन एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि तलवार बेहतरीन स्थिति में है और अब भी चमकती है.

    पुरातत्वविदों को क़ब्र में तलवार के अलावा एक पुरुष, एक महिला और एक लड़के के सिर के कंकाल के साथ कांस्य की चीज़ें मिली हैं.

    3 हजार साल पुरानी एक तलवार

    इमेज स्रोत, WOIDICH

    हालांकि विशेषज्ञ अभी इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि इन लोगों के बीच रिश्ता क्या था?

    जर्मन पुरातत्वविदों का कहना है कि इस प्रकार की तलवार को तैयार करना बहुत मुश्किल था, क्योंकि पीछे तक तलवार को मोटा बनाया गया है.

    जानकारों का कहना है कि उस समय यह तलवार महज़ सजावटी सामान नहीं रही होगी.

    3 हजार साल पुरानी एक तलवार

    इमेज स्रोत, WOIDICH

  4. फ़िल्म आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग

    ओम राउत निर्देशित फ़िल्म 'आदिपुरुष

    इमेज स्रोत, COMMUNIQUÉ FILM PR

    ओम राउत निर्देशित फ़िल्म 'आदिपुरुष' के बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ होने के साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों के ग़ुस्से का शिकार हो रही है.

    रिलीज़ के बाद से ही ट्विटर पर फ़िल्म ट्रेंड कर रही है.

    इस फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान रावण, प्रभास राम और कृति सैनन सीता की भूमिका में हैं.

    फ़िल्म में हनुमान के एक डायलॉग को लेकर ख़ूब विवाद हो रहा है. फ़िल्म में देवदत्त नाग ने 'भगवान हनुमान' का किरदार निभाया है, वहीं वत्सल सेठ इंद्रजीत के किरदार में हैं.

    एक सीन में लंका दहन से ठीक हनुमान कहते हैं, "कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की, तो जलेगी भी तेरे बाप की."

    इस डायलॉग के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना ग़ुस्सा निकाल रहे हैं. लोगों को कहना है कि भगवान हनुमान के लिए ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    रोशन राय नाम के यूज़र ने लिखा कि आदिपुरुष के बाद रामानंद गाथा के प्रति उनका सम्मान सौ गुणा बढ़ गया है.

    उन्होंने लिखा,"26 साल पहले बिना किसी तकनीक और सीमित संसाधनों के उन्होंने जो जादू रचा उसका आज भी कोई मुकाबला नहीं है."

    जस्ट ए फैन नाम के एक यूज़र ने लिखा कि ओम राउत ने फ़िल्म बनाकर पाप किया है.

    चारमी मोदी मेहता नाम की ट्विटर यूज़र ने लिखा, "मैंने फ़िल्म आदिपुरुष के टिकट कैंसिल करा दिए हैं, सिर्फ इसलिए कि मैं अपनी बेटी को गलत रामायण नहीं पढ़ाना चाहती."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रवीण धुल ने लिखा, "आदिपुरुष फ़िल्म नहीं है बल्कि एक अपराध है. पवित्र रामायण के साथ बेहद ही अभद्र, असहनीय और बर्बर मज़ाक किया गया है. इस फ़िल्म में सनातन धर्म का फ़िल्मी जगत ने फिर उपहास उड़ाया है. आखिर कब तक हमारी संस्कृति से खिलवाड़ होता रहेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    हंस राज किशोर नाम के यूज़र ने लिखा, "इस फिल्म को तुरंत बायकाट कर देना चाहिए. यह हमारे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अपमान है साथ ही साथ इंद्रजीत जैसे परमवीर का भी अपमान है और लक्ष्मण जैसे महान योद्धा का भी. यह हमारे ईश्वर का अपमान है."

    दर्श नाम के एक यूज़र ने लिखा कि आदिपुरुष फ़िल्म के संवाद देखकर महर्षि वाल्मीकि भी रामायण की ऐसी बुरी स्थिति देखकर अपना सिर पीट लेंगे.

    वहीं कार्तिक दयानंद नाम के यूज़र ने फिल्म आदिपुरुष की तारीफ करते हुए लिखा कि इसने पूरे देश में बॉक्स ऑफिस को हिला दिया है.

    उन्होंने कहा कि लोगों को इस फ़िल्म को देखना चाहिए और यह एक पैन इंडिया फ़िल्म है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  5. रूस ने इस देश में तैनात किए परमाणु हथियार, बताया कब करेंगे इस्तेमाल

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    इमेज स्रोत, REUTERS

    रूस ने बेलारूस में परमाणु हथियारों को तैनात करने की पुष्टि की है.

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि परमाणु हथियारों का पहला जत्था तैनात किया गया है और इनका इस्तेमाल सिर्फ़ तब किया जाएगा जब रूस को या उसके किसी क्षेत्र को ख़तरा होगा.

    अमेरिका का कहना है कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रूस, यूक्रेन पर हमला करने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है.

    पुतिन के बयान के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "हमें ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है."

    बेलारूस एक प्रमुख रूसी सहयोगी है. पिछले साल फ़रवरी में यूक्रेन पर हमला करने के बाद से रूस ने बेलारूस को लॉन्च पैड की तरह इस्तेमाल किया है.

    राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि गर्मियों के अंत तक परमाणु हथियारों को ट्रांसफ़र करने का काम पूरा कर लिया जाएगा.

    सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फ़ोरम में एक भाषण के बाद सवालों का जवाब देते हुए, रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि यह क़दम उनके लिए उठाया गया है जो हमें हराने की सोच रहे हैं.

    परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “हमें पूरी दुनिया को क्यों धमकी देनी चाहिए? मैंने पहले ही कहा है कि रूस के लिए ख़तरे की स्थिति में ही इस तरह का क़दम उठाया जाएगा.”

    सामरिक परमाणु हथियार छोटे परमाणु हथियार हैं जो युद्ध के मैदान में या सीमित हमले के लिए उपयोग किए जाते हैं. इनसे एक निश्चित क्षेत्र में दुश्मनों को टारगेट किया जा सकता है और इसका प्रभाव व्यापक क्षेत्र में नहीं फैलता है.

    सबसे छोटा सामरिक परमाणु हथियार एक किलोटन या उससे कम का हो सकता है (एक हज़ार टन विस्फोटक टीएनटी के बराबर उत्पादन) सबसे बड़े वाले 100 किलोटन जितने बड़े हो सकते हैं.

    तुलनात्मक रूप से, अमेरिका ने 1945 में हिरोशिमा पर जो परमाणु बम गिराया था, वह 15 किलोटन का था.

    हिरोशिमा पर जब एटम बम गिरा तो कैसी क़यामत आई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हिरोशिमा पर जब एटम बम गिरा तो कैसी क़यामत आई

    हिरोशिमा शहर की दो तिहाई इमारतें एक सेकेंड के अंदर ध्वस्त हो गईं थीं. कई किलोमीटर तक आग की एक आँधी सी फैल गई थी. एक क्षण में हिरोशिमा की कुल आबादी 2 लाख 50 हज़ार के 30 फ़ीसदी यानी 80 हज़ार लोग मौत की गर्त में समा गए थे.

    करीब 11 बजे एटम बम विस्फोट से पैदा हुए बादलों की वजह से हिरोशिमा में तेज़ बारिश होने लगी थी. ये काली बारिश थी जिसमें गंदगी, धूल और विस्फोट से उत्पन्न हुए रेडियोएक्टिव तत्व मौजूद थे.

    वास्तव में काले रंग से भी गहरी बारिश थी, कुछ कुछ ग्रीस की तरह जो दीवारों और कपड़ों पर अमिट निशान छोड़ रही थी.

  6. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 16 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.