लॉ कमीशन ने मांगी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर आम लोगों से राय

बाइसवें विधि आयोग ने यूनीफ़ॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर आम लोगों और सरकारी मान्यता प्राप्त धार्मिक संस्थाओं के विचार मांगे हैं.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and प्रभात पांडेय

  1. आईसीसी की टेस्ट रैकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों का दबदबा, टॉप 10 में सिर्फ़ एक भारतीय

    ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड (बाएं) और मार्नस लबूशेंग

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड (बाएं) और मार्नस लबूशेंग

    आईसीसी मैंस टेस्ट बैट्समैन रैकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा है.

    पहले नंबर पर 903 अंकों के साथ मार्नस लाबुशेन हैं. स्टीव स्मिथ दूसरे और ट्रैविस हैड तीसरे नंबर पर हैं.

    ओवल में भारत के ख़िलाफ़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक बनाने की वजह से स्मिथ और ट्रैविस हैड भी टॉप 5 में हैं.

    आर अश्विन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आर अश्विन

    चौथे नंबर पर न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन और पांचवे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आज़म हैं.

    टॉप 10 में भारत का सिर्फ़ एक बल्लेबाज़ शामिल है. 758 अंकों के साथ ऋषभ पंत 10वें नंबर पर हैं.

    टीम रैंकिंग में भारत टॉप पर

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में हार के बाद भी टीम रैंकिंग में 121 अंकों के साथ भारत पहले नंबर पर है.

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    ऑस्ट्रेलिया दूसरे, इंग्लैंड तीसरे, दक्षिण अफ़्रीका चौथे और न्यूज़ीलैंड पांचवे नंबर पर है.

    बॉलिंग रैंकिंग में अश्विन टॉप पर

    टेस्ट गेंदबाज़ी रैकिंग में भारत के आर अश्विन 860 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं.

    हालांकि अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में जगह ही नहीं मिली थी.

    टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में अश्विन के अलावा टॉप 10 में भारत के रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं.

  2. यूपीएससी पास करने वाली इस लड़की की ख़ूब चर्चा है, देखिए वीडियो

    वीडियो कैप्शन, यूपीएससी पास करने वाली इस लड़की की ख़ूब चर्चा है, देखिए वीडियो

    डॉ इरम चौधरी ने यूपीएससी 2022 की परीक्षा में सफलता हासिल की है.

    उनकी ये कामयाबी इसलिए भी ख़ास है क्योंकि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुज्जर समुदाय से आने वाली वो पहली महिला है.

    बिना कोचिंग के परीक्षा में सफलता पाने वाली इरम से ख़ास मुलाक़ात.

  3. 'अमेरिकी राष्ट्रपति मोदी का ऑटोग्राफ़ मांगते हैं', नड्डा बोले- कभी किसी ने सोचा था...

    जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, जेपी नड्डा

    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि जो संगठन भारत का विरोध करते हैं वे (राहुल गांधी) उनसे विदेश में मिल रहे हैं.

    वे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

    जेपी नड्डा ने कहा, "अभी हाल में ही प्रधानमंत्री जी तीन देशों का दौरा कर के आए हैं. जापान में अमेरिका का राष्ट्रपति मोदी जी का ऑटोग्राफ़ मांगता है... कभी किसी ने सोचा था कि ऐसा भी होगा. ये बदलते भारत की तस्वीर है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    "लेकिन हमारे कांग्रेस के युवराज... अमेरिका की धरती पर जा कर भारत की आलोचना करते हैं. मोदी जी की आलोचना करते करते वो भारत की आलोचना करने लगते हैं. इनकी दादी ने आपातकाल लगाया था और ये कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है."

    डोकलाम की घटना के समय चीनी दूतावास के लोगों से राहुल गांधी की मुलाकात का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "जो संगठन भारत का विरोध करते हैं ये (राहुल गांधी) उनसे विदेश में मिल रहे हैं. देश को एक बार नहीं अनेकों बार मुसीबत में डालने का काम आपने (राहुल गांधी) और आपकी पार्टी ने किया है. भारत की प्रतिष्ठा के साथ मजाक किया है. डोकलाम के समय चीन के दूतावास के लोगों से मिलने की इनको आवश्यकता क्यों पड़ी थी? इस प्रश्न का हमें जवाब चाहिए. आप भारत जोड़ो यात्रा करते हैं लेकिन आप प्रतीक तोड़ने के हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "भाजपा और एनडीए की सरकार लोगों की सेवा, देश को सुशासन देने और गरीब कल्याण के लिए कटिबद्ध है. आज राजनीति की संस्कृति को आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने बदल डाला है. वंशवाद से विकासवाद का परिवर्तन और वोट बैंक की राजनीति से रिपोर्ट कार्ड की राजनीति तक पहुंचाना... यह मोदी जी ने कर के दिखाया है."

  4. सिकंदर, पोरस को हराने के बाद क्यों अपने देश वापस लौट गया?

    वीडियो कैप्शन, सिकंदर, पोरस को हराने के बाद क्यों अपने देश वापस लौट गया?

    327 ईसा पूर्व में सिकंदर ने भारत पर हमला कर पोरस को युद्ध में हराया था लेकिन सिकंदर के सैनिकों ने इससे आगे बढ़ने से मना कर दिया था.

    क्या था पूरा मामला बता रहे हैं, रेहान फ़ज़ल विवेचना में.

  5. बिपरजोय तूफ़ान: भारत और पाकिस्तान में हज़ारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया

    बिपरजोय

    इमेज स्रोत, BBC/TEJAS VAIDYA

    भारत और पाकिस्तान में बिपरजोय तूफ़ान के गंभीर असर को देखते हुए हज़ारों लोगों को संभावित रूप से प्रभावित इलाकों से सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है.

    अरब सागर में उठा तूफ़ान बिपरजोय गुजरात के कच्छ में तट से टकराएगा.

    वहीं, पाकिस्तान में ये तूफ़ान सिंध प्रांत के तट से टकराएगा और कराची शहर के कुछ इलाके इससे प्रभावित होंगे.

    बिपरजोय

    इमेज स्रोत, ANI

    बिपरजोय

    इमेज स्रोत, ANI

    भारी बारिश से भारत में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है.

    गुजरात सरकार का कहना है कि उसने 38,000 लोगों को तटीय इलाके से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है.

    मौसम विभाग ने बिजली जाने और बाढ़ की चेतावनी दी है.

    बिपरजोय

    इमेज स्रोत, INDIAN COAST GUARD

    बिपरजोय

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है.

    वहीं, कांडला और मुद्रा बंदरगाह को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

    कोस्ट गार्ड ने बताया कि उसने गुजरात के तट पर तेल के जहाज़ों से 50 लोगों के सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है.

    बिपरजोय

    इमेज स्रोत, DIVYAKANT SOLANKI/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    बिपरजोय

    इमेज स्रोत, DIVYAKANT SOLANKI/EPA-EFE/REX/Shutterstock

  6. जापान में क्यों खाली पड़े लाखों मकानों का क्या होगा?- दुनिया जहान

    वीडियो कैप्शन, जापान में क्यों खाली पड़े हैं लाखों मकान और अब उनका क्या होगा?

    जापान में शहरों से दूर ग्रामीण और कस्बाई इलाक़ो में लाखों की संख्या में घर खाली पड़े हुए हैं. इन घरों के खाली होने का अंदाज़ा इनकी टूटी खिड़कियों और दरवाज़ों को देखकर चलता है.

    इतनी बड़ी तादाद में घरों के खाली होने की क्या वजह है और इन घरों को दोबारा से इस्तेमाल में लाया जाए, इसके लिए सरकार क्या क़दम उठा रही है?

  7. मणिपुर में चरमपंथी हमला: नौ की मौत, क़र्फ्यू में सख़्ती बढ़ाने का फ़ैसला

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मणिपुर के हिंसा प्रभावित खामेनलोक क्षेत्र के एक गांव में हुए संदिग्ध चरमपंथी हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है और दस लोग घायल हो गए हैं.

    मणिपुर पुलिस ने बताया है कि सुबह एक बजे के क़रीब मणिपुर के सीमावर्ती ज़िले इंफाल ईस्ट और कांगपोकी ज़िले के खामेनलोक इलाके में हथियारबंद चरमपंथियों ने गांववालों को घेर लिया.

    पुलिस ने बताया कि घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जिस जगह पर ये हिंसा हुई है, वो मैतेई लोगों के असर वाले इंफाल ईस्ट ज़िले और जनजातीय बहुल कांगपोकी ज़िले के सीमा पर पड़ता है.

    सोमवार रात को खामेनलोक इलाके में हुई हिंसा में नौ लोग घायल हो गए थे.

    सुरक्षा बलों की ओर से बताया गया कि मंगलवार को बिष्णुपुर ज़िले के फौगाकचाओ इखाई में सुरक्षा बलों और कुकी चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कुकी चरमपंथी मैतेई इलाकों के पास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे, जब सुरक्षा बलों ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई.

    इस बीच ज़िला अधिकारियों ने पूर्व और पश्चिम इंफाल पश्चिम में कर्फ़्यू में ढील के घंटों में कमी कर दी है. अब सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे की जगह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक कर दिया गया है.

    महीने भर पहले शुरू हुई कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा में अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत हो चुकी है और 310 लोग घायल हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  8. जब भालू ने दुकान में घुसकर ऐसे चुराए 60 कप केक

    वीडियो कैप्शन, जब भालू ने दुकान में घुसकर ऐसे चुराए 60 कप केक

    अमेरिका के कनेक्टिकट के इस बेकरी में एक अनचाहा ग्राहक आ गया. एक भालू बेकरी के गैराज में घुस गया और कपकेक खाने लगा.

    कर्मचारियों ने कुछ देर बाद देखा लेकिन कुछ कर नहीं सके. ऐसे में भालू ने कुल 60 कपकेक खत्म कर दिए.

  9. उत्तराखंड: 'महापंचायत' और 'हेट स्पीच' पर एफ़आईआर से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

    उत्तराखंड
    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें उत्तराखंड में 'महापंचायत' के आयोजन पर रोक लगाने और समुदाय विशेष को निशाना बनाकर दिए गए कथित हेट स्पीच के ख़िलाफ़ एफ़आईआर करने की मांग की गई थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में ये 'महापंचायत' गुरुवार को होनी हैं.

    सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच के जज जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने याचिकाकर्ता एडवोकेट शाहरुख़ आलम से कहा कि वे उपलब्ध क़ानूनी विकल्पों का सहारा लें और चाहें तो संबंधित हाई कोर्ट या फिर किसी अन्य अथॉरिटी से संपर्क करें.

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    बेंच ने कहा, "हम क़ानूनी प्रक्रिया को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. एक हाई कोर्ट और ज़िला प्रशासन हैं, आप उनके पास जा सकते हैं. क़ानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है, आपको ऐसा क्यों लगता है कि अगर मामला उनके संज्ञान में लाया जाएगा तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. आपको हाई कोर्ट पर भरोसा रखना चाहिए."

    एडवोकेट शाहरुख़ आलम ने कोर्ट को बताया कि समुदाय विशेष के लोगों को चिट्ठी लिखी जा रही है और पोस्टर लगाए जा रहे हैं कि वे उत्तरकाशी छोड़ दें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा कि हेट स्पीच के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कि पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर एफ़आईआर दर्ज करे, कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

    शाहरुख़ आलम ने बेंच को बताया, "तथ्यों से ये पता चलता है कि यूएपीए के तहत एफ़आईआर दर्ज किए जाने की ज़रूरत है. 15 जून को एक महापंचायत प्रस्तावित है और उन्होंने ज़िला प्रशासन को अल्टिमेटम दिया है कि वे 15 जून तक एक समुदाय विशेष के लोगों को वहां से हटाएं."

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में 26 मई को एक लड़की के कथित अपहरण की कोशिश के बाद वहां सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. डेटिंग ऐप्स के बारे में क्या बोलीं पाकिस्तान की ये लड़कियां

    वीडियो कैप्शन, डेटिंग ऐप्स के बारे में क्या बोलीं पाकिस्तान की ये लड़कियां

    पाकिस्तान में डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के पास इस प्लेटफ़ॉर्म पर होने की अलग-अलग वजह हो सकती है लेकिन हर किसी को इससे जुड़ी कुछ परेशानियां भी हैं.

    पाकिस्तान की इन लड़कियों ने डेटिंग ऐप्स के बारे में क्या कहा, यहां देखिए...

  11. महाराष्ट्र के तीन मंत्रियों के ख़िलाफ़ सबूतों के साथ ईडी में शिकायत की लेकिन कोई एक्शन नहीं: संजय राउत

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिलबालाजी को प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट यानी पीएमएलए के तहत एक मामले में गिरफ़्तार कर लिया है.

    मंगलवार को राज्य सचिवालय से लेकर मंत्री से जुड़े कई ठिकानों पर घंटों तक ईडी की छापेमारी चली और देर रात एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

    कई विपक्षी पार्टियों के नेता इस छापेमारी का विरोध कर रहे हैं और बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर ईडी के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच महाराष्ट्र से सांसद और उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि ईडी महाराष्ट्र सरकार के तीन मंत्रियों के खिलाफ़ उनकी सबूतों के आधार पर की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करती, लेकिन विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जाता है.

    उन्होंने कहा, "ईडी की कार्रवाई हम पर भी हुई. जो इस सरकार के विरोधी हैं, बीजेपी के विरोधी हैं उन पर इस तरह की कार्रवाई करना अब नयी बात नहीं है. लेकिन बीजेपी के जो लोग है उनके बारे में हमारे जैसे लोग ईडी और सीबीआई के पास बार-बार सबूत के साथ कागज़ भेज रहे हैं, उनके ऊपर कब कार्रवाई होगी?"

    "महाराष्ट्र के तीन मंत्रियों के खिलाफ़ मैंने ईडी में शिकायत की, मनीलॉन्ड्रिंग के पूरे सबूत भेजे. लेकिन ईडी जवाब तक नहीं देती. महाराष्ट्र के मंत्री हैं दादा भोसले, बीजेपी के खास विधायक है राहुल कुल, एक मंत्री हैं राधाकृष्ण विखे पाटिल, इन लोगों ने जनता से पैसे लूट कर मनी लॉन्ड्रिंग की है. उनपर छापे क्यों नहीं पड़ते. महाराष्ट्र की सरकार तो ईडी ने ही बनाई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. लैब में बने गोश्त को क्यों नहीं पसंद कर रहे लोग, देखिए यह रिपोर्ट

    वीडियो कैप्शन, लैब में बने चिकन का धंधा क्यों पड रहा है मंदा

    क्या लैब में बने मीट खाने के लिए तैयार हैं आप. क़रीब तीन साल पहले सिंगापुर लैब में तैयार मीट की बिक्री को मंज़ूरी देने वाला पहला देश बना था.

    तब कहा गया था कि यह तकनीक गेम चेंजर साबित होगी. निवेशकों ने इस बिज़नेस में क़रीब तीन अरब डॉलर भी लगा दिए.

    लेकिन अब लैब में तैयार मीट के कारोबार में वो तेज़ी नहीं देखी जा रही है, जिसका अंदाज़ा लगाया जा रहा था. पर ऐसा क्यों? देखिए बीबीसी संवादादाता निक मार्श की रिपोर्ट.

  13. बिहार: विधायकों और एमएलसी के विकास फंड में वृद्धि, जानें मिलेगी अब कितनी रकम

    नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

    बिहार सरकार ने विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों के लोकल एरिया डेवेलपमेंट फंड में वृद्धि का फ़ैसला किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब विकास निधि की रकम तीन करोड़ रुपये सालाना से बढ़ाकर चार करोड़ रुपये कर दी गई है.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ये फ़ैसला लिया गया.

    चीफ़ मिनिस्टर लोकल एरिया डेवेलपमेंट स्कीम के तहत राज्य के विधायक और विधान पार्षद अब अधिक रकम खर्च कर सकेंगे.

    राज्य सरकार का ये फ़ैसला मौजूदा वित्तीय वर्ष से लागू हो जाएगा.

  14. रूस पर वाक़ई यूक्रेन ने बढ़त बना ली है? देखिए यह रिपोर्ट

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: यूक्रेन का दावा, रूस को पीछे धकेला

    रूस-यूक्रेन जंग में बीते पंद्रह दिनों में काफ़ी नाटकीय मोड़ आए हैं. यूक्रेन ने कई मोर्चों पर ख़ुद को मज़बूत किया है और रूस के सैनिकों को पीछे धकेलने का दावा किया है.

    इस बीच ऐसे हज़ारों लोग यूक्रेन में वापसी कर रहे हैं, रूसी हमले के बाद देश छोड़कर चले गए थे. कवर स्टोरी में इसी बदलते मंज़र की बात.

  15. सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर बहन श्वेता कीर्ति ने कहा- लव यू भाई...

    सुशांत सिंह राजपूत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर उनकी बहन ने उन्हें याद करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है.

    इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा- "लव यू भाई और तुम्हारी समझदारी को सलाम. मैं तुम्हे हर पल याद करती हूं. लेकिन मैं जानती हूं कि अब तुम मेरा हिस्सा हो... तुम मेरी सांसों की तरह हो गए हो, जिसे अलग नहीं किया जा सकता."

    सुशांत सिंह राजपूत

    बहन श्वेता कीर्ति ने कुछ किताबों के बारे में भी बताया है जो सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें सुझाई थी.

    14 जून साल 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी. उन्होंने खुदकुशी की थी.

    उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में 'नेपोटिज़्म' की बहस तेज़ हो गई थी.

    छोड़िए Instagram पोस्ट, 1
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त, 1

    सुशांत सिंह राजपूत की याद में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि "काश तुम यहां होते..."

    छोड़िए Instagram पोस्ट, 2
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त, 2

  16. जापान: यौन उत्पीड़न से जुड़े क़ानूनों में बदलाव की मांग

    वीडियो कैप्शन, जापान: यौन उत्पीड़न से जुड़े कानूनों में बदलाव की मांग

    जापान में यौन उत्पीड़न से संबंधित क़ानून में बड़े बदलाव के लिए इन दिनों संसद में बहस हो रही है.

    जापान में यौन उत्पीड़न से जुड़े क़ानूनों में सुधारों की शुरुआत साल 2019 में हुई थी, जब बलात्कार के मामलों में कई अभियुक्त बरी हो गए.

  17. तमिलनाडु: स्टालिन सरकार के मंत्री को ईडी ने किया गिरफ़्तार

    वी सेंथिलबाला

    इमेज स्रोत, TWITTER/SENTHILBALA

    प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिलबालाजी को प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट यानी पीएमएलए के तहत एक मामले में गिरफ़्तार कर लिया है.

    18 घंटे चली पूछताछ के बाद सेंथिलबालाजी को गिरफ़्तार कर लिया गया, पूछताछ के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन, स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम और पीडब्ल्यूडी मंत्री ईवी वेलू अस्पताल में सेंथिलबालाजी से मिलने पहुंचे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि पार्टी क़ानूनी उपायों पर विचार करेगी और "बीजेपी की धमकी और दबाव के आगे नहीं झुकेगी."

    गिरफ़्तारी से पहले ईडी ने 13 जून को सेंथिलबालाजी के दफ़्तर, राज्य सचिवालय और उनसे जुड़ी कई जगहों पर पहले छापे मारे थे.

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बीजेपी पर ईडी का इस्तेमाल कर पीछे के दरवाज़े से डराने का आरोप लगाया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छापे की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, "यह मायने नहीं रखता कि छापेमारी किस पर की गई, लेकिन यह मायने रखता है कि छापेमारी कहां की गई. सचिवालय में छापेमारी करना संघीय ढांचे के ख़िलाफ़ है."

    किस मामले में ईडी कर रही जांच

    अब तक ईडी ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है.

    हालांकि माना जा रहा है कि उन्हें साल 2011-15 के बीच हुए कथित नौकरी घोटाले के मामले में हिरासत में लिया गया है. ये मनीलॉन्ड्रिंग का मामला उस समय हुआ जब सेंथिलबालाजी जयललिता सरकार में परिवहन मंत्री थे.

    आरोप है कि महानगर परिवहन निगम में नौकरी के लिए रिश्वत मांगी गई थी.

  18. पाकिस्तान: पर्वतारोहण की ट्रेनिंग देने वाले शख़्स से मिलिए

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: पर्वतारोहण की ट्रेनिंग देने वाले शख़्स से मिलिए

    माउंट एवरेस्ट, कंजनजंघा आदि दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से है.

    इनकी चढ़ाई इतनी जोख़िम भरी है कि कई बार लोगों की जान तक चली जाती है.

    लेकिन इस पर फतह करने की ट्रेनिंग देते हैं, पाकिस्तान के क्वेटा के रहने वाले मुराद अली वो भी सेफ़्टी का पूरा ख़्याल रखते हुए.

    देखिए मुसा यावरी और अली सरवरी की रिपोर्ट.

  19. जावेद अख़्तर ने कहा- कंगना ने इंटरव्यू में सिर्फ़ झूठ बोला था...

    जावेद अख़्तर-कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गीतकार जावेद अख़्तर ने सोमवार को मुंबई कोर्ट में पेशी के दौरान कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने साल 2020 में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान जो कुछ भी कहा वो सिर्फ़ झूठ था.

    जावेद अख़्तर सोमवार को मुंबई में अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए थे. जहां उन्होंने कहा, "कंगना ने इंटरव्यू में जो कुछ भी कहा वो सिर्फ़ और सिर्फ़ झूठ है उसके अलावा कुछ नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जावेद अख़्तर ने नवंबर 2020 में कंगना रनौत के खिलाफ़ मानहानि का मामला दर्ज कराया था.

    उन्होंने कहा था कि कंगना ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में उनके ख़िलाफ़ अपमानजनक बयान दिए थे, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा.

    दरअसल, साल 2020 में जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी तो कंगना रनौत ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था, "एक बार जावेद अख़्तर ने मुझे अपने घर बुलाया और मुझसे कहा कि राकेश रोशन और उनका परिवार बहुत बड़े लोग हैं. अगर आप उनसे माफ़ी नहीं मांगेंगी तो जेल जाएंगी और अंत में सिर्फ एक ही रास्ता बचेगा और वो होगा विनाश का... फ़िर तुम आत्महत्या कर लोगी. उस वक़्त उनके ये शब्द सुनकर मैं कांप रही थी."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. चे ग्वेरा किनसे मिलकर भारत के दीवाने हो गए थे?

    नेहरू, चे ग्वेरा

    इमेज स्रोत, Photodivision.gov.in

    14 जून, 1928 को लातिनी अमरीकी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था.

    चे ग्वेरा पेशे से डॉक्टर थे. 33 साल की उम्र में क्यूबा का उद्योग मंत्री बने लेकिन फिर लातिन अमरीका में क्रांति का संदेश पहुँचाने के लिए ये पद छोड़कर जंगलों में पहुँच गए.

    एक समय अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन, आज कई लोगों की नज़र में एक महान क्रांतिकारी हैं.

    अमेरिका की बढ़ती ताक़त को 50 और 60 के दशक में चुनौती देने वाला यह युवक- अर्नेस्तो चे ग्वेरा पैदा हुआ था, अर्जेंटीना में.