जी-20 सम्मेलन: यूक्रेन युद्ध के ज़िक्र को लेकर रूस और चीन ने जताई आपत्ति

वाराणसी में जी-20 देशों के मंत्रियों की बैठक में यूक्रेन युद्द को लेकर साफ़ तौर पर मतभेद उभर कर सामने आए.

लाइव कवरेज

  1. चीन ने आख़िरी भारतीय पत्रकार को दिया देश छोड़ने का आदेश

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन ने भारत के आख़िरी पत्रकार को भी देश छोड़ने के लिए कह दिया है.

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के रिपोर्टर को इसी महीने देश छोड़ने को कहा है.

    इस पत्रकार के देश छोड़ते ही चीन यानी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था वाले देश में भारत का कोई भी पत्रकार नहीं रह जाएगा. ये ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देशों के बीच मनमुटाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

    इस साल की शुरुआत में चार भारतीय रिपोर्टर चीन में थे. बीते सप्ताहांत पर हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्टर ने देश छोड़ दिया, वहीं द हिंदू अख़बार और प्रसार भारती के पत्रकारों का वीज़ा इस साल अप्रैल में रिन्यू नहीं किया गया.

    पिछले महीने, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि भारत में एक चीनी पत्रकार बचा है, जो अभी भी अपने वीजा केरिन्यू का इंतजार कर रहा है. इससे पहले भारत ने शिन्हुआ न्यूज एजेंसी और चाइना सेंट्रल टेलीविजन के दो पत्रकारों के वीजा रिन्यू करने के आवेदनों को ख़ारिज कर दिया था.

  2. धोनी की तारीफ़ पर हरभजन सिंह ने क्यों किया ऐसा तंज़

  3. यूक्रेन की सेना का दावा, रूस से दोबारा हासिल किए कई गांव

    यूक्रेन के सैनिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के ख़िलाफ़ जवाबी हमले के जरिए उसने दोनेत्स्क इलाक़े में कई गावों को दोबारा हासिल कर लिया है.

    हालिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सेना ने स्टोरोज़ेव गांव को हासिल कर लिया है.

    ये गांव ब्लाहोदत्ने, नेस्कुचने और मकारिव्का की बस्तियों से ज़्यादा दूर नहीं है. रविवार को यूक्रेन की सेना ने इन्हें रूस की सेना से वापस ले लिया था.

    बीबीसी संवाददाता के मुताबिक यूक्रेन ये दिखाना चाहता है कि उसके जवाबी हमले को अच्छी शुरुआत मिली है.

    इस बीच यूक्रेन के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि ज़पोरिजिया इलाके में रूस ने एक डैम को उड़ा दिया. इससे इलाक़े में बाढ़ की स्थिति बन गई है.

  4. यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को लेकर प्रस्ताव, क्या बोले आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार

    इंद्रेश कुमार

    इमेज स्रोत, INDRESH KUMAR/FACEBOOK

    आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को ‘सुरक्षा कवच’ बताया है और कहा है कि इसका स्वागत किया जाना चाहिए.

    आरएसएस से जुड़े मुस्लिम मंच के मध्य प्रदेश में आयोजित अभ्यास वर्ग में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया.

    इंद्रेश कुमार ने बताया, “एक प्रस्ताव पारित किया कि यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड वन नेशन, वन पीपुल, वन लॉ के रूप में डेवलप किया जाए.”

    उन्होंने कहा कि यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड मुसलमानों और इस्लाम के विरोध में नहीं है.

    इंद्रेश कुमार ने कहा, “सब प्रश्नों के उत्तर में ये एश्योर किया कि ये एंटी मुस्लिम (मुसलमानों का विरोधी) नहीं है. ये इस्लाम के विरोध में नहीं है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    'सुरक्षा कवच'

    उन्होंने आगे कहा, “ ये सब धर्मों के सम्मान का और सबकी सुरक्षा का सुरक्षा कवच है. सम्मान का रास्ता है, इसलिए घबराइये नहीं. इसका स्वागत कीजिए.”

    इंद्रेश कुमार ने बताया कि अभ्यास वर्ग में व्यापक रुप में जाग्रत हिंदुस्तान, एकजुट हिंदुस्तान, मजहब से, जात से, प्रदूषण से, अस्वच्छता से और शोषण से मुक्त हिंदुस्तान बनाने के लिए चर्चा की गई.

  5. क़तर में भारत के नए राजदूत होंगे विपुल, दो महीने से खाली था पद

    विपुल

    इमेज स्रोत, All India Radio

    अनुभवी राजनयिक विपुल को क़तर में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है.

    खाड़ी इलाके में क़तर एक प्रभावशाली देश है. बीते दो महीने से वहां भारत का कोई राजदूत नहीं था. ऐसे में विपुल की नियुक्ति अहम मानी जा रही है.

    विपुल 1998 बैच के आईएफ़एस अधिकारी हैं. वो वर्तमान में दिल्ली में विदेश मंत्रालय में खाड़ी प्रभाग में संयुक्त सचिव हैं.

    विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, “ विपुल जल्द ही अपना नया कार्यभर संभालेंगे.”

    अपनी वर्तमान भूमिका में विपुल भारत के खाड़ी देशों के साथ रिश्तों को देखते हैं. पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र के देशों के साथ भारत के संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है.

    वरिष्ठ आईएफ़एस अधिकारी दीपक मित्तल, जो क़तर में भारतीय दूत के रूप में कार्यरत थे, कुछ महीने पहले उन्हें वापस बुला लिया गया और अब वो प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम कर रहे हैं.

    भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को क़तर में ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारियों ने अगस्त 2022 में उठा लिया था. तब से वो जेल में बंद हैं, ये भारतीय नागरिक क़तर की नौसेना के लिए काम करने वाली एक कंपनी में वरिष्ठ पदों पर थे.

    क़तर की सरकार ने आधिकारिक तौर पर उन्हें हिरासत में लेने की कोई वजह नहीं बताई.ऐसे में क़तर में नए राजनयिक की तैनाती अहम मानी जा रही है.

  6. बिपरजोय तूफ़ान: महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में तेज़ हवाएं, विमान सेवा पर असर

    बिपरजोय

    इमेज स्रोत, ANI

    चक्रवातीय तूफ़ान बिपरजोय का असर महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कुछ इलाकों में दिखने लगा है. तूफ़ान भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है. 15 जून तक ये तूफ़ान तट से टकरा सकता है.

    मुंबई में बीती रात से चल रही तेज हवाओं और बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हुई है.

    मीडिया में आई रिपोर्टों के मुताबिक़ बीती रात से कई फ्लाइट या तो रद्द हुई हैं या डायवर्ट कर दी गई हैं. अभी भी फ्लाइट की लैंडिंग और टेक ऑफ़ में देरी हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गुजरात में येलो अलर्ट

    इससे पहले ही गुजरात में इसका असर दिखना शुरू हो गया है. सौराष्ट्र और कच्छ के तट पर तेज हवाएं चलने लगी हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया है.

    आईएमडी ने लिखा- सौराष्ट्र और कच्छ तट पर येलो अलर्ट. 15 जून की दोपहर तक बिपरजॉय के मांडवी यानी गुजरात और कराची पाकिस्तान के बीच से गुजरने की संभावना है.”

    चक्रवात की चेतावनी के बीच, गुजरात के कच्छ में अधिकारियों ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को अस्थायी शेल्टर होम में भेजना शुरू कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. सुनील गावस्कर हुए निराश, कहा- कोहली से ही पूछिए

    कोहली-गावस्कर

    इमेज स्रोत, social media/Getty Imges

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा. विराट कोहली भारत की दूसरी पारी में 49 रन बनाकर आउट हुए.

    कोहली के स्लिप में कैच देने की आलोचना हो रही है. आस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारतीय टीम फ़ाइनल में ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गई. इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लाइव टीवी पर ही अपनी निराशा ज़ाहिर कर दी.

    गावस्कर ने लाइव विश्लेषण के दौरान एक सवाल पर कहा, " भारत की बल्लेबाज़ी बहुत ही ख़राब रही.आख़िरी दिन तो बिल्कुल शर्मनाक प्रदर्शन था.”

    कोहली को लेकर उन्होंने कहा , "उनका शॉट बहुत ही औसत था, आप मुझसे पूछ रही हैं कि कोहली ने कैसे ऐसा शॉट खेला. आपको उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने कैसे ये शॉट खेला. आप कैसे शतक जमाएंगे, जब इस तरह के शॉट खेलेंगे. जिस तरह के शॉट हमारे बल्लेबाजों ने खेले, उससे तो एक सेशन भी टिक जाते तो बड़ी बात होती. कोहली ऑफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद खेल रहे थे."

    "हो सकता है कि उनके मन में वो अर्धशतक से एक रन दूर थे. ऐसा होता है, जब आप किसी माइलस्टोन के क़रीब होते हैं. लेकिन इस तरह के मैच में आपको शतक बनाने तक टिकने की ज़रूरत होती है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने टीम इंडिया की ख़राब बैटिंग पर कहा, “चेतेश्वर पुजारा ने बेहद खऱाब शॉट खेला. उनसे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है. शायद उनके दिमाग़ में घुसकर स्ट्राइक रेट, स्ट्राइक रेट चिल्ला रहा होगा. एक सेशन में ही 7-8 विकेट गिर गए. ऐसे कैसे आप वर्ल्ड फ़ाइनल जीत सकते हैं”

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पांचवे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 280 रन का टारगेट मिला था और उसके पास सात विकेट बाक़ी थे. लेकिन, 70 रन के भीतर ही सभी सातों विकेट गिर गए और ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया.

  8. भारत में डायबिटीज़ पर लैंसेट की रिपोर्ट डराने वाली क्यों

  9. आलंदी में श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज की ख़बरों पर बोले देवेंद्र फडणवीस

    देवेंद्र फडणवीस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के आलंदी कस्बे में पुलिस की ओर से वरकरियों पर लाठीचार्ज की ख़बरों का खंडन किया है.

    उन्होंने कहा कि वरकरियों (भगवान विठ्ठल के भक्तों) और पुलिस के बीच मामूली हाथापाई हुई. उन्होंने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘वरकरी समुदाय पर कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ.”

    हालांकि, विपक्षी दलों ने दावा किया कि पुलिस ने वरकरियों पर लाठीचार्ज किया और विपक्ष ने इसकी उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. यह घटना उस वक़्त हुई जब श्रद्धालु आलंदी शहर में संत ज्ञानेश्वर महाराज समाधि मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे.

    फडणवीस ने कहा, ‘‘हमने पिछले साल उसी स्थान (आलंदी) में हुए भगदड़ जैसी स्थिति से सबक लिया और अलग-अलग समूहों को प्रवेश पास देने की कोशिश की. तीर्थयात्रा में शामिल होने वाले हर समूह को 75 पास जारी करने का फ़ैसला किया गया.''

    उन्होंने कहा कि लगभग 400-500 युवाओं ने कहा कि वे तीर्थयात्रा में शामिल होंगे और प्रवेश के लिए तय नियम का अनुपालन नहीं करेंगे.

    फडणवीस ने कहा, ‘‘उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए.''

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में हैं. मैंने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है. मैं मीडिया से अपील करता हूं कि गलत रिपोर्टिंग करके मामले को हवा न दें.

  10. मणिपुर में कुकी शांति समिति का करेंगे बहिष्कार, मुख्यमंत्री की मौजूदगी पर विरोध- प्रेस रिव्यू

  11. रूस ने पाकिस्तान भेजा तेल, ख़ुश हुए शहबाज़ शरीफ़

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में पहली बार रूस से कच्चे तेल का कार्गो पहुँचा है. देश के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इसे देश के लिए "परिवर्तन वाला दिन" बताया.

    ट्विटर पर पीएम शरीफ़ ने लिखा, “मैंने देश से किया अपना एक और वादा पूरा किया. यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पहला रूसी रियायती कच्चे तेल का कार्गो कराची पहुंच गया है और कल से तेल की निकासी शुरू हो जाएगी.”

    अप्रैल में पाकिस्तान और रूस के बीच कम कीमत वाले रूसी कच्चे तेल के लिए समझौता हुआ था और पाकिस्तान ने अपना पहला ऑर्डर दिया था.

    रूसी पोत प्योर पॉइंट, एक 183 मीटर लंबा तेल टैंकर से 45,000 मीट्रिक टन तेल लेकर कराची के बंदरगाह पर पहुंचा है.

    शहबाज़ शरीफ़ कहा कि यह पाकिस्तान के लिए पहला रूसी तेल कार्गो है, पाकिस्तान और रूस के बीच एक नए रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है.

    उन्होंने कहा, "मैं उन सभी की सराहना करता हूं जो इस प्रयास का हिस्सा बने रहे और रूसी तेल आयात के वादे को हक़ीक़त में बदलने में योगदान दिया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पाकिस्तान रिफाइनरी लिमिटेड (पीआरएल) संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरामको से आयातित कच्चे तेल के साथ मिलाकर रूसी कच्चे तेल को रिफ़ाइन करेगी.

    पाकिस्तान अपने कच्चे तेल का 70% आयात करता है, जिसे पीआरएल, नेशनल रिफाइनरी लिमिटेड, पाक अरब रिफाइनरी लिमिटेड और बायको पेट्रोलियम द्वारा रिफ़ाइन किया जाता है. रूस इस आए इस तेल की कीमत का भुगतान बैंक ऑफ़ चाइना की ओर से किया जाएगा.

  12. फ़ारूक़ अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक में होंगे शामिल

    फ़ारूक़ अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​​ललन सिंह ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्ला 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे.

    उन्होंने कहा,“बैठक में भाग लेने के लिए 18 राजनीतिक दलों के नेता आ रहे हैं और हमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के फ़ारूक़ अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ़्ती की भी सहमति मिल गई है. वे विपक्ष की बैठक में भाग लेने के लिए भी आ रहे हैं.”

    दरअसल, विपक्षी दलों की बैठक 23 जून को बिहार के पटना में होने वाली है. विपक्ष की इस बैठक पर सभी बड़े विपक्षी दलों ने सहमति जताई है.

    इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाकपा महासचिव डी राजा, सीताराम येचुरी, सीपीआईएमएल नेता दीपांकर भट्टाचार्य,नेशनल कॉन्फ्रेंस से फ़ारूक़ अब्दुल्ला और पीडीपी से महबूबा मुफ़्ती शामिल होंगे.

  13. बृजभूषण शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच किया शक्ति प्रदर्शन

    बृजभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को गोंडा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया.

    इस रैली में उन्होंने घोषणा की कि वह 2024 का चुनाव एक बार फिर अपने लोकसभा क्षेत्र से लड़ेंगे.

    बृजभूषण शरण सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौक़े पर आयोजित की गई रैली में ये बात कही.

    बृजभूषण शरण सिंह ने रैली के दौरान ख़ुद पर लगे गए यौन शोषण के आरोपों का सीधा उल्लेख तो नहीं किया हालांकि एक कविता के ज़रिए उन्होंने इशारों में अपनी बात कही.

    बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "कभी अश्क, कभी गम, तो कभी ज़हर पिया जाता है...तब जा कर ज़माने में जिया जाता है. ये मिला मुझे मोहब्बत का सिला, बेवफ़ा कह कर मुझे याद किया जाता है."

    बृजभूषण शरण सिंह ने रैली के दौरान शक्ति प्रदर्शन भी किया, जिसके तहत उन्होंने गोंडा स्थित अपने आवास से एक हज़ार से अधिक कारों और दोपहिया वाहनों की एक रैली गोंडा-लखनऊ मार्ग पर स्थित सभा स्थल श्री रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय तक ले कर गए.

    पीएम मोदी की तारीफ़

    रैली में जनता को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “कांग्रेस के दौर में जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे, तब भारत की ज़मीन पर पाकिस्तान ने कब्ज़ा कर लिया था.1962 में चीन ने ज़मीन पर कब्जा कर लिया. 1971 के युद्ध के बाद भारत के पास पाकिस्तानी युद्ध बंदी थे. भारत के पास मौक़ा था कि वो इन युद्ध बंदियों के बदले पाकिस्तान के कब्जे वाली ज़मीन मांग ले.अगर मोदी जी देश के प्रधानमंत्री होते तो भारत को ज़मीन मिल गई होती.”

    छह बार सांसद रहे सिंह ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने, राम मंदिर निर्माण की तारीफ़ की और सरकार की उपलब्धि बताई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यौन शोषण का आरोप

    दिल्ली में देश के शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया के नेतृत्व में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों, जिसमें नाबालिग पहलवान भी शामिल हैं, उनका यौन शोषण किया है. पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण शरण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.

    बीते सप्ताह पहलवानों की मुलाकात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और गृह मंत्री अमित शाह से हुई थी. इन दो मुलाकातों के बाद पहलवानों और केंद्र सरकार के बीच तय हुआ कि 15 जून तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ़ जांच पूरी कर ली जाएगी और तब तक के लिए पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन रोके हैं.

  14. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 11 जून के अपडेट्स के लिए आप यहांक्लिककर सकते हैं.