इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अभी तक वो रफ़ाएल नडाल के साथ बराबरी पर थे. नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं
फ्रेंच ओपन के फ़ाइनल में जोकोविच ने कैस्पर रड को मात दी
उन्होंने ये मुक़ाबला सीधे सेटों में 7-6 (7-1) 6-3 7-5 से जीता.
रफ़ाएल नडाल ने उन्हें इस जीत पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, ''23 ऐसा नंबर है जो कुछ साल पहले तक सोचना भी असंभव लग रहा था लेकिन आपने कर दिखाया.''
ईरान के सुप्रीम नेता ने बताया, देश नहीं चाहता है परमाणु हथियार क्योंकि...
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान ने एक बार फिर दोहराया है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से 'शांति कार्यों' के लिए है.
ईरान के सुप्रीम नेता अली खामनेई ने कहा कि अमेरिका के ख़ुफ़िया अधिकारियों ने भी इसे कई बार माना भी है.
उन्होंने पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता के बारे में कहा, '' अगर आप (पश्चिमी देश) इस बारे में समझौता करना चाहते हैं तो समझौता करें.''
उन्होंने कहा, '' परमाणु समझौता करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन वे परमाणु उद्योग के इंफ्रास्ट्र्क्चर को छूने से बचें.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने 11 जून को यह ख़बर दी है.
एजेंसी के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम नेता अली खामनेई ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की है.
उन्होंने इसी बैठक में कहा, '' उन्हें (पश्चिमी देश) पता है कि परमाणु उद्योग में प्रगति देश की वैज्ञानिक प्रगति का अहम पहलू है. परमाणु हथियार झूठा बहाना है और उन्हें यह पता है.''
उन्होंने यह कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता है क्योंकि इस्लाम में यह मना है.
अगर ईरान परमाणु हथियार चाहता तो वह अब तक बना चुका होता.
ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय से पश्चिमी देशों के जांच के घेरे में रहा है और इसको लेकर देश पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगे हुए हैं.
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ऐसी ख़बरें चल रही हैं कि तेहरान और वॉशिंगटन अंतरिम परमाणु समझौता करने के करीब हैं. हालांकि, दोनों ही देशों के अधिकारियों ने इससे इनकार किया है.
विपक्षी दलों की मीटिंग के पहले नीतीश की पीएम दावेदारी की चर्चा, क्या बोले जेडीयू के ललन सिंह
इमेज स्रोत, ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर पटना में 23 जून को देश के प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है.
इसमें कांग्रेस के राहुल गांधी, एनसीपी के शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई दलों के अहम नेता हिस्सा लेंगे.
इस बैठक के पहले विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार को लेकर सवाल उठने लगा है. केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ये सवाल ज़ोर शोर से उठा रही है.
विपक्षी दलों की ओर से भी इसे लेकर बयान आ रहे हैं.
इस बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं.
ललन सिंह ने कहा, '' नीतीश कुमार जी भाजपा मुक्त देश के निर्माण के लिए आगे बढ़े हैं और विपक्षी एकता को एक करने में लगे हैं. चुनाव के बाद सभी पार्टी बैठकर तय करेंगे कि इस देश का मुखिया कौन होगा. और जो भी होगा वह इस देश में लोकतंत्र को पुन: स्थापित करेगा.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यह बैठक 2024 में विपक्षी पार्टियों के भाजपा के ख़िलाफ़ एक साथ मोर्चा खोलने के लिहाज से अहम है.
नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को 2024 के चुनाव से पहले एक करने के लिए कई नेताओं से मिल चुके हैं. वो ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी मिल चुके हैं.
एनसीपी नेता शरद पवार कह चुके हैं कि पीएम पद को लेकर चुनाव के बाद फ़ैसला किया जा सकता है. कांग्रेस पार्टी भी इसे लेकर रुख लचीला रखने का संकेत देती रही है.
अखिलेश यादव का नया नारा, '80 हराओ, बीजेपी हटाओ', क्या है मायने
इमेज स्रोत, ANI
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को एक नया नारा लेकर आए हैं.
उन्होंने कहा, '' 80 हराओ, बीजेपी हटाओ.''
इसका मतलब है कि अगर भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराना है तो उसे उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर हराना होगा.
उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा, '' सत्ताधारी सासंद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही एफआईआर...चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ...थाने से बरामद हो रहा चोरी का माल...वाह रे वाह भाजपा की डबल इंजन सरकार!''
योगी आदित्यनाथ ने दिया था 80 बनाम 20 का नारा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 80 बनाम 20 का नारा दिया था.
ये नारा काफी चर्चा में रहा था. बीजेपी ने तब एक वीडियो भी जारी किया था जिसका शीर्षक था, "ये 80 VS 20 की ही लड़ाई है. "
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "ये चुनाव 80 बनाम 20 का होगा. 80 फ़ीसदी समर्थन एक तरफ़ होगा, 20 फ़ीसदी दूसरी तरफ होगा. "
कई राजनीतिक विश्लेषकों और राजनेताओं ने इस बयान में '20 प्रतिशत' को मुसलमानों से जोड़कर देखा था. उत्तर प्रदेश में मुसलमान वोटरों की संख्या 19 प्रतिशत के करीब बताई जाती है.
इंडिगो ने बताया, क्यों विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जाना पड़ा?
इमेज स्रोत, ANI
अमृतसर से अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान ख़राब मौसम की वजह से पाकिस्तान के एयरस्पेस में चला गया.
एयरलाइन ने रविवार को बताया कि विमान भारत के एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) में सुरक्षित पहुंचने से पहले पाकिस्तान के गुजरांवाला की तरफ गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इंडिगो के विमान 6E-645 को अटारी से पाकिस्तान की तरफ़ ख़राब मौसम की वजह से मुड़ना पड़ा था.
इंडिगो ने कहा कि इसके लिए पाकिस्तान से संपर्क किया गया था और वो क्रू मेंबर से लगातार संपर्क में थे.
इससे पहले पाकिस्तान के डॉन न्यूज़पेपर की एक ख़बर के मुताबिक यह विमान शाम सात बजकर 30 मिनट पर लाहौर के उत्तरी हिस्से में दाखिल हुआ और आठ बजकर एक मिनट पर भारत वापस लौट गया.
इमेज स्रोत, ANI
अख़बार ने पाकिस्तान के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के एक अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि यह चलन असामान्य नहीं है और ख़राब मौसम की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करने की अनुमति है.
मई में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन का एक विमान भारत के हवाई क्षेत्र में आ गया था और करीब 10 मिनट तक रहा. इसके पीछे की वजह भी मौसम की ख़राब स्थिति ही थी. उस दौरान पाकिस्तान में भारी बारिश हो रही थी.
बीजेपी का आम आदमी पार्टी को जवाब, अगर केजरीवाल के पास 100 सिसोदिया हैं तो....
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रामलीला मैदान में हुई मेगा रैली के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल का एकमात्र लक्ष्य 'दिल्ली को लूटना है.'
दिल्ली बीजेपी के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, '' उन्होंने (केजरीवाल) कहा कि उनके पास 100 मनीष सिसोदिया और 100 सत्येंद्र जैन हैं. इसका मतलब है कि पूरी पार्टी में ही भ्रष्टाचार की नदी बह रही है.''
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ़ रविवार को आम आदमी पार्टी ने रामलीला मैदान में 'महारैली' की.
केजरीवाल ने कहा कि 'पहला' हमला दिल्ली पर हुआ है और बाद में इसी तरह के अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए लाए जाएंगे.
आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के बारे में उन्होंने कहा कि इनकी गिरफ़्तारी दिल्ली में काम रोकने के लिए हुई है लेकिन, '' हमारे पास 100 सिसोदिया हैं और 100 जैन हैं. वे अच्छा काम करना जारी रखेंगे.''
बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में हुई रैली में क्या कुछ कहा
इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 'संयुक्त मोर्चा सम्मेलन' में यूपी के गोंडा में कहा कि भाजपा 2024 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी.
यहां एक रैली में उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देश में जब लोकतंत्र की हत्या हुई थी तब कांग्रेस की सरकार थी.
बृजभूषण शरण सिंह देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में आपातकाल लगाए जाने का हवाला दे रहे थे.
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, '' 2024 में बीजेपी की सरकार बनेगी, पूर्ण बहुमत की बनेगी. उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर बीजेपी जीतेगी.''
चुनाव की तैयारी कहां से कर रहे हैं- गोंडा से या अयोध्या से?
इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''कैसरगंज से चुनाव लड़ूंगा, लड़ूंगा, लड़ूंगा.''
रैली में उन्होंने यहां अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''1947 में देश आजाद हुआ और आजादी की प्रक्रिया चल रही रही थी कि देश का बंटवारा हुआ और बंटवारे का घाव अभी पूरा नहीं हुआ था कि पाकिस्तान ने सेना के भेष मे कबाइली हमला कर दिया. पाकिस्तान ने भारत की ज़मीन पर कब्जा किया. उस समय भी प्रधानमंत्री थे पंडित जवाहरलाल नेहरू.''
इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने कहा, '' जब देश में लोकतंत्र की हत्या की गई थी तो कांग्रेस की ही सरकार थी, सिखों का कत्लेआम हुआ उस समय भी कांग्रेस की ही सरकार थी.''
बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं. उनके ख़िलाफ़ पहलवान एक महीने से भी लंबे समय तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे.
इससे पहले पांच जून को बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में संतों के साथ एक रैली करने जा रहे थे. लेकिन ये रैली रद्द कर दी गई थी.
रैली में उन्होंने कहा, ''आज कांग्रेस के लोग पूछते हैं कि मोदी जी ने क्या किया तो मैं कांग्रेस के लोगों से कहना चाहता हूं कि वो तो हम बताएंगे लेकिन आप बताओ कि राम जन्मभूमि का केस जब हाई कोर्ट में चल रहा था तो फ़ैसला न आने के विरोध में कांग्रेस वकीलों की फ़ौज क्यों खड़ी करती थी?''
भारत ने हॉकी के महिला जूनियर एशिया कप में रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया
इमेज स्रोत, Hockey India
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर जूनियर महिला एशिया कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
ये जीत ऐतिहासिक है क्योंकि भारत ने चार बार की विजेता टीम दक्षिण कोरिया को हराया है और पहली बार ये ख़िताब अपने नाम किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
टीम की जीत के बाद हॉकी इंडिया ने एक ट्वीट में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत एक बड़े ईनाम की हक़दार है.
हॉकी इंडिया ने प्रत्येक ख़िलाड़ी को दो-दो लाख रुपये की नकद राशि देने की घोषणा की.
वहीं सपोर्ट स्टाफ़ को भी एक-एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी.
हॉकी इंडिया ने जीत के बाद खिलाड़ियों के ज़श्न का वीडियो भी अपलोड किया है.
शुभमन गिल कैच विवाद: अब कोलकाता पुलिस क्या कह रही...
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Getty Images
लंदन के ओवल मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मुक़ाबले में एक कैच को लेकर विवाद जारी है और अब इसमें कोलकाता पुलिस भी शामिल हो गई है.
यह विवाद भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज़ शुभमन गिल को आउट करार देने को लेकर है.
कोलकाता पुलिस ने अब इसका उदाहरण लेते हुए आम लोगों को बैंक खातों में होने वाली धोखाधड़ी के प्रति सतर्क किया है. उन्होंने कहा है कि अगर लोगों के खाते से रकम गायब हो तो उन्हें पुलिस के पास आना चाहिए.
कोलकाता पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर उस कैच की तस्वीर के साथ लिखा है, "तीसरी आंख से होने वाली गलती को सुधारना मुश्किल है. लेकिन पैसे गायब होने पर वापस मिल सकते हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तस्वीर के नीचे लिखा है-एंटी बैंक फ्रॉड उसके साथ ही कोलकाता पुलिस का एक हेल्पलाइन नंबर 8585063104.
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी बताते हैं, "हमने इस तस्वीर के जरिए आम लोगों को यह समझाने का प्रयास किया है कि विवादास्पद कैच के बावजूद तीसरे अंपायर की ओर से आउट करार दिए जाने के बाद बल्लेबाज भले आगे बल्लेबाजी नहीं कर सकता. लेकिन अगर कोई बैंक फ्रॉड का शिकार होता है तो वह पुलिस की सहायता से अपनी खोई हुई रकम फिर हासिल कर सकता है."
ध्यान रहे कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की गेंद पर कैमरून ग्रीन के कैच पर सवाल उठाए जा रहे हैं. ज्यादातर लोगों की राय में कैच लेने के बाद गेंद जमीन से छू गई थी. तीसरे अंपायर ने काफी देर तक वीडियो फुटेज देखने के बाद शुभमन को आउट करार दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में भारत हारा, ऑस्ट्रेलिया की 209 रनों से जीत
इमेज स्रोत, ANI
लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट
चैंपियनशिप के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हरा दिया है.
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी और 173 रनों की लीड होने की वजह से भारत को 444
रनों का लक्ष्य दिया था.
हालांकि, भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर ही ढेर हो गई. पहली पारी
की तरह ही दूसरी पारी में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाया.
केवल विराट कोहली ही 49 रन बना पाए.
इनके अलावा दूसरी पारी में भी अजिंक्य रहाणे ने
क्रीज़ पर जमने की कोशिश की लेकिन वो भी 46 रन बनाकर आउट हुए.
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर नैथन लायन
ने 4 विकेट लिए जबकि तेज़ गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट, मिचेल स्टार्क ने 2
विकेट और पेट कमिंस ने एक विकेट लिया.
कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा की योजना ‘शक्ति’ क्या है?
....में
Author, इमरान क़ुरैशी
पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
कर्नाटक
में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा का चुनावी वादा
पूरा कर दिया है. राज्य सरकार ने रविवार को ‘शक्ति’ नामक
योजना का उद्घाटन किया.
मुख्यमंत्री
सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में इसकी शुरुआत की. बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव के
दौरान कांग्रेस ने पांच गारंटी देने का वादा किया था, जिनमें ये पहली गारंटी थी.
सिद्धारमैया ने विधानसभा
से मैजेस्टिक बस स्टैंड तक बस में यात्रा भी की. विधानसभा के बाहर सिद्धारमैया ने कहा, “हमने
इसे शक्ति नाम इसलिए दिया है क्योंकि यह महिलाओं को सशक्त करेगी. वास्तव में पांच
में से चार गारंटी महिलाओं को सशक्त करेंगी.”
उन्होंने
कहा गृह ज्योति (200 यूनिट तक मुफ़्त बिजली), गृह लक्ष्मी (परिवार की महिला प्रमुख
को 2000 रुपये), अन्न भाग्य (10 किलो चावल) और शक्ति का महिलाओं को सशक्त करने का
लक्ष्य है. धर्म, जाति या लिंग का भेदभाव किए बिना ये सभी गारंटी ग़रीबों के लिए है.
शक्ति
योजना के अंतर्गत छात्रों समेत सभी महिलाएं अपना सरकारी आईडी कार्ड जैसे की आधार
या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर राज्य भर में मुफ़्त में नॉन-एसी बसों का सफ़र कर सकते
हैं. बाद में उन सभी महिलाओं को एक स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा जो कर्नाटक के निवासी
हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस योजना से राज्य के परिवहन निगम को सालाना 4051.56 करोड़ रुपये का नुक़सान होगा जिसकी भरपाई राज्य सरकार करेगी. इस योजना के तहत 41 लाख महिला यात्रियों को लाभ मिलेगा जो सरकारी बसों में रोज़ाना सफ़र करती हैं.
सिद्धारमैया ने कहा, “आप बेंगलुरु से तिरुपति तक की यात्रा नहीं कर सकते हो लेकिन राज्य के बाहर 20 किलोमीटर तक जा सकते हो.”
उन्होंने कहा, “अगर आप ग़रीब और मध्य वर्ग की जेब में पैसा डालते हैं तो ये अर्थव्यवस्था को गति देगा. अमीर की जेब में पैसा डाल देने से अर्थव्यवस्था को बहुत अधिक फ़ायदा नहीं होगा.”
मुख्यमंत्री ने बीजेपी नेताओं की निंदा की है जो इन पांच गारंटियों की आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “उनको यह तक आइडिया नहीं है कि सरकार कैसे काम करती है. वो कहते हैं कि राज्य कंगाल हो जाएगा. आज एक वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री होने के नाते मैं कह रहा हूं कि हमने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वो हम लागू करेंगे.”
उन्होंने कहा कि 200 यूनिट मुफ़्त बिजली की योजना 1 जुलाई से लागू होगी और परिवार की महिला प्रमुख को 2000 रुपये देने की योजना 15 या 16 अगस्त से लागू होगी.
एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद अजित पवार पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले
इमेज स्रोत, ANI
एनसीपी का कार्यकारी
अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सुप्रिया सुले ने रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई
से बातचीत की.
एनसीपी नेता अजित पवार को
लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इस फ़ैसले से ख़ुश नहीं हैं. इससे जुड़े सवाल पर
सुप्रिया सुले ने कहा कि ‘यह किसने कहा कि वो (अजित पवार) ख़ुश नहीं हैं.’
उन्होंने कहा, “किसी ने उनसे पूछा? सभी रिपोर्ट गॉसिप हैं. सचाई
क्या है? सचाई बिलकुल अलग है.”
सुप्रिया सुले ने कहा कि
वो एनसीपी कार्यकर्ताओं, नेताओं और शरद पवार की आभारी हैं जो उनमें भरोसा जताया गया.
भाई-भतीजावाद को लेकर
सवाल करने पर उन्होंने कहा कि ‘मैं भाई-भतीजावाद से दूर नहीं रह सकती है. किस पार्टी में भाई-भतीजावाद नहीं
है? जब हम भाई-भतीजावाद की बात करते हैं तब हम प्रदर्शन की बात क्यों नहीं करते
हैं. मेरे संसदीय प्रदर्शन की ओर देखिए.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अरविंद केजरीवाल ने जो 'चौथी पास राजा' की कहानी सुनाई, उसमें क्या है?
इमेज स्रोत, Aam Aadmi Party
दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी ने रामलीला मैदान में 'महारैली' की.
'महारैली' में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अध्यादेश लाकर सरकार दिल्ली के लोगों के अधिकार छीनने का काम कर रही है.
इस मौके पर उन्होंने कहा वो 'चौथी पास राजा' की एक कहानी सुनाना चाहते हैं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
जो चौथी पास राजा की कहानी, केजरीवाल ने सुनाई-
कई हजार साल पुराना एक महान देश था. एक गांव के गरीब परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ. गांव के एक ज्योतिषी ने बच्चे की कुंडली देखकर मां को कहा कि ये बड़ा होकर बहुत बड़ा सम्राट बनेगा. यह सुनकर मां को कुछ समझ नहीं आया.
बच्चा धीरे-धीरे बड़ा होने लगा और गांव के एक सरकारी स्कूल में उसका दाखिला करवा दिया. उसका पढ़ने में दिल नहीं लगता था. उसने चौथी क्लास में आकर अपना नाम कटवा लिया.
गांव के पास में एक रेलवे स्टेशन था. घर गरीब होने की वजह से बच्चा वहां रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने लगा, जिससे वह अपना गुजारा करता था. वह बचपन से ही बहुत अच्छा भाषण देता था. वह गांव के बच्चों को इकट्ठा करके उन्हें भाषण देता था. यह बात धीरे धीरे आस-पास के इलाकों में फैल गई. वह बच्चा किसी भी विषय पर भाषण दे देता था.
बच्चा बड़ा हुआ. ज्योतिष के कहे अनुसार बच्चा उस महान देश का सम्राट बन गया, लेकिन राजा तो अनपढ़ था, उसे कुछ आता नहीं था. अफसर आते और राजा से किसी भी कागज पर साइन करवा लेते. राजा को लगता था कि अगर वह अफसरों से कुछ पूछेगा तो उन्हें लगा कि राजा को कुछ नहीं आता. ऐसे में अफसर कुछ भी पास करवा लेते थे. ऐसे में राजा में एक फर्जी एमए की डिग्री का जुगाड़ कर लिया, लेकिन पूरे देश को सच्चाई पता थी.
धीरे-धीरे राजा अहंकारी भी हो गया. एक बार कुछ लोग राजा के पास गए और कहा कि आप नोट बंद कर दो, इससे भ्रष्टाचार और आतंकवाद खत्म हो जाएगा. राजा को कुछ समझ नहीं आया, उसने एक दिन शाम को टीवी पर आकर रात को आठ बजे आकर देश में नोटबंदी कर दी. बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गई, कई लोग मर गए, रोजगार बंद हो गए, बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री बंद हो गई, पूरे देश बर्बाद हो गया.
एक दिन किसी ने राजा को कहा कि दो हजार रुपये का नोट ले आओ. राजा दो हजार का नोट ले आया. चार साल बाद कुछ लोग आकर बोले कि दो हजार का नोट बंद कर दो, राजा ने बंद कर दिया. राजा को अक्ल नहीं थी. कभी दो हजार का नोट चालू करता था तो कभी बंद करता था.
इमेज स्रोत, ANI
एक बार कुछ लोगों ने राजा को कहा कि किसानों के लिए कानून बना दो. इस कानून से भला होगा. राजा ने कानून बना दिए, और पूरे देश के किसान सड़कों पर उतर आए. 750 किसान आंदोलन में मर गए और एक साल के बाद राजा को वो कानून वापस लेने पड़े.
एक बार उस देश के अंदर महामारी फैल गई. लोग मरने लगे. किसी ने आकर राजा से कहा कि थाली बजवाओ तो देश ठीक हो जाएगा. राजा ने पूरे देश में थाली और चम्मच बजवा दिए.
राजा अपने दोस्तों का बहुत ख्याल रखता था. उसके दोस्त थे. एक दोस्त ने दस हजार करोड़ रुपये चोरी कर लिए. राजा ने उसे देश से भगा दिया. दूसरे दोस्त ने 20 हजार करोड़ रुपये चोरी कर लिए, राजा ने उसे भी देश से भगा दिया. एक दोस्त ऐसा था जिससे राजा की गहरी दोस्ती थी. उस दोस्त को उस राजा ने सारे एयरपोर्ट बेच दिए, सारे जहाज बेच दिए, सारे सी-पोर्ट बेच दिए. राजा ने उसे आसमान बेच दिया, जमीन बेच दी, खदानें बेच दी. उस दोस्त पर राजा मेहरबान था.
राजा का एक और दोस्त था. वो दोस्त इतना गंदा था कि उसने कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महिलाओं के साथ बदतमीजी की लेकिन राजा ने दोस्ती नहीं छोड़ी. मजाल जो उस दोस्त पर कोई आंच आ जाए. राजा उस दोस्त के साथ खड़ा रहा, लेकिन उसने खिलाड़ियों का साथ नहीं दिया.
राजा का एक और दोस्त था. उस दोस्त ने किसानों के ऊपर गाड़ी चला दी, उन्हें रौंद दिया. राजा ने अपनी दोस्ती नहीं छोड़ी. इस बात पर तो दाद देनी पड़ेगी कि राजा, दोस्तबाज था. एक नंबर का दोस्तबाज था.
चारों तरफ अत्याचार हो गया. चारों तरफ देश के अंदर राजा के लोग बलात्कार करने लगे, गलत काम करने लगे. हाहाकार मच गया. जो राजा के खिलाफ बोलता उसे राजा पकड़कर जेल में डाल देता. एक दिन एक पत्रकार ने राजा के खिलाफ कार्टून बना दिया. उस पत्रकार को जेल में डाल दिया. एक दिन पत्रकार ने लिख दिया उसे जेल में डाल दिया. कोई जज उस राजा के खिलाफ ऑर्डर करता था तो राजा उसे माफ नहीं करता था.
ऊपर आसमान में देवता यह सब देख रहे थे कि पृथ्वी पर कितना घनघोर अत्याचार हो रहा है. सारे देवता इकट्ठे हुए. उन्होंने मीटिंग की और शिवजी महाराज जी के पास गए और मदद मांगी. शिव जी ने तीसरी आंख खोली और पृथ्वी पर अजीब-अजीब घटनाएं घटनी लगीं. उज्जैन में महाकाल की छह सप्तऋषियों की दस फुट की भारी भारी मूर्तियां थीं एक दिन बारिश-तूफान में टूट गई. लोगों ने कहा कि अपशगुन हो रहा है.
एक दिन एक ट्रेन एक्सीडेंट हो गया, 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. लोगों ने कहा कि बहुत अपशगुन हो रहा है. एक दिन घनघोर बारिश आई. ऊपर से आकाशवाणी हुई और सुनाई दिया कि आप महान देश के लोग हो, आप क्या कर रहे हो, उठो और खड़े हो जाओ.
इस अहंकारी राजा के खिलाफ सब लोग मिलकर आवाज उठाओ. भगवान आपके साथ है और उसके बाद सोई हुई जनता जाग गई. एक साल के अंदर उस अहंकारी राजा का राज-पाठ जनता ने उखाड़ कर फेंक दिया. ये कहानी बड़ी पवित्र कहानी है. इस कहानी को सुनने और सुनाने से परिवार का, समाज का और देश का बहुत भला होता है.
पुरी के शंकराचार्य ने कहा, 'ईसा मसीह सनातनी थे, वैष्णव तिलक लगाए हुए उनकी प्रतिमा भी है'
....में
Author, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Facebook
गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि ईसा मसीह सनातनी हिंदू थे और उन्होंने दस सालों तक भारत में अपना जीवन गुज़ारा.
रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विदेश में ईसा मसीह की वैष्णव तिलक लगाए हुए प्रतिमा भी है.
शंकराचार्य ने दावा किया कि 'ईसा मसीह ने गुप्त रूप से तीन साल पुरी में बिताए और इस दौरान वे शंकराचार्य के संपर्क में भी थे. ईसा मसीह वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी थे.'
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की पीड़ा को समझने की ज़रूरत है. शंकराचार्य ने कहा कि गोडसे के विचार से मुझे सहमत या असहमत मत मानिए.
शंकराचार्य ने रायपुर में कहा कि "गांधी जी की हत्या की उन्होंने, इससे तो मैं सहमत नहीं हूं. लेकिन उनका जो वक्तव्य है, मेरे पास वृंदावन या पुरी में पुस्तक है."
"उस पुस्तक को पढ़ने के बाद, आपका हृदय स्वीकार करेगा कि नाथूराम अत्यंत व्यथित थे, जो चाल चलन, उस समय भारत में क्रियान्वित करने का प्रयास चल रहा था. उनके वक्तव्य को पढ़ कर प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते."
शंकराचार्य ने नाथूराम गोडसे की किताब का उल्लेख करते हुए कहा, "जिस समय गांधी को मारने का विचार मैंने किया, उस समय मैंने मान लिया कि मैं मर गया."
"स्वयं का अंत, मारा ही जाऊंगा, फांसी की सज़ा मिलेगी, लेकिन मैंने क्यों मारा, इसलिए मारा कि उस व्यक्ति की कूटनीति चल जाती, अधिक समय तक जीवित रहते तो न भारत का अस्तित्व सिद्ध होता और ना आदर्श."
आम आदमी पार्टी की रैली में कपिल सिब्बल क्या बोले?
इमेज स्रोत, ANI
केंद्र सरकार के अध्यादेश
को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई आम आदमी पार्टी की रैली में कपिल
सिब्बल ने केंद्र सरकार की निंदा की है.
कपिल सिब्बल ने कहा कि ‘यह डबल इंजन की सरकार
नहीं है बल्कि ये डबल बैरल की सरकार है. इसमें एक बैरल ईडी और दूसरा बैरल सीबीआई
है.’
उन्होंने कहा कि वे
(केंद्र सरकार) चाहते हैं कि नौकरशाह दिल्ली को चलाएं और मुख्यमंत्री के पास कोई
ताक़त न हो, यह किस तरह का मज़ाक है.
अधिकारियों के ट्रांसफ़र-पोस्टिंग को लेकर सुप्रीम
कोर्ट ने अहम आदेश देते हुए दिल्ली सरकार को इसके लिए ज़िम्मेदार बताया था जिसके
बाद बीते दिनों केंद्र सरकार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) अध्यादेश, 2023 लेकर आई थी.
इसके तहत दिल्ली में सेवा दे रहे 'दानिक्स' कैडर के 'ग्रुप-ए' अधिकारियों के तबादले और
उनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए 'राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण' गठित किया जाएगा.
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि केंद्र सरकार का लाया
अध्यादेश पूरी तरह से ग़ैर-कानूनी, ग़ैर-संवैधानिक और जनतंत्र के ख़िलाफ़ है.
फ़िलहाल केजरीवाल देश की अलग-अलग पार्टियों के नेताओं
से मिलकर अध्यादेश के ख़िलाफ़ समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं.
सचिन पायलट ने किया सीएम अशोक गहलोत पर तंज़, कहा- 'हर ग़लती सज़ा मांगती है'
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Socialmedia
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट रविवार को पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि देने के लिए दौसा पहुंचे, जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया.
कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने देश और प्रदेश में स्वच्छ राजनीति की बात करते हुए कहा कि आज वो राजनीति पर बात करने के लिए नहीं आए हैं.
कुछ ही देर में उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजस्थान में हुए कथित खान आवंटन घोटाले को लेकर तंज़ किया.
उन्होंने कहा, "आपने खान आवंटित कर दी. चोरी पकड़ी गई तो कैंसिल कर दी, लेकिन आवंटित तो की थी ना. उसका तो लेखा-जोखा देना पड़ेगा. किसी ने इस बात को बखूबी कहा कि हर ग़लती सज़ा मांगती है."
कुछ समय पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में हुए कथित घोटाले पर बयान देते हुए कहा था, "हर गलती कीमत मांगती है, जिसने गलती की उसे कीमत चुकानी पड़ेगी."
कथित खान आवंटन घोटाले को विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनावी मुद्दा बनाया था.
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सचिन पायलट दौसा की रैली में नई पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं हुआ.
इमेज स्रोत, BBC/MOHARSINGHMEENA
पिता को याद किया
सचिन पायलट ने कहा, "23 साल पहले आज ही के दिन पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी. वह दृश्य आज भी याद हैं."
"मैंने अपने पिता से राजनीति सीखी है. मेरी राजनीतिक सोच स्पष्ट है, अपने पिता का ही अनुसरण करते हुए हमेशा नौजवानों के हितों की बात की है.देश और समाज से भ्रष्टाचार मिटाने की बात की है. युवाओं के लिए रोजगार की बात की है."
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को न्याय ज़रूर मिलेगा. इसी के साथ उन्होंने साफ़ कर दिया कि वह भ्रष्टाचार और नौजवानों के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे और उनकी लड़ाई जारी रहेगी.
"मैंने हमारी पूर्व मुख्यमंत्री का विरोध साल के 365 दिन किया. लेकिन, कभी मेरे मुंह से कोई छोटी बात या अपशब्द नहीं निकला. वे मेरे से उम्र में बड़ी हैं लेकिन आज भी मैं कहता हूं आपने खान आवंटित कर दी चोरी पकड़ी तो रद्द कर दी लेकिन आवंटन तो किया था ."
इमरान ख़ान ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ से अब क्या अपील की?
इमेज स्रोत, PTI
तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के
चैयरमेन और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि ‘एस्टेबलिश्मेंट से कहता
हूं कि कोई हल निकालें क्योंकि देश तबाही की तरफ़ जा रहा है.’
सोशल मीडिया पर दिए अपने
भाषण के दौरान इमरान ख़ान ने कहा है कि ‘मुझे कोई रिलीफ़ या मदद
नहीं चाहिए मगर मैं अपनी एस्टेबलिश्मेंट से या आर्मी चीफ़ से कहता हूं कि मुझ से
बात करो तो कोई बात नहीं करता. मैं अपने लिए बात नहीं करना चाहता. मैं चोर दरवाज़े
से नहीं आना चाहता. अगर जनता मुझे वोट देगी तो ही मैं आऊंगा.'
इमरान ख़न के मुताबिक़, “जो आदमी 27 साल से एक आंदोलन
पर लगा हुआ है तो क्या वो डील करेगा. बताएं मेरे ज़मीर की क्या क़ीमत है मैं
प्रधानमंत्री बन चुका हूं. मैं ताक़तवर को क़ानून के नीचे लाना चाहता हूं, मैंने
इसलिए बार-बार कहा कि मैंने ग़लती की. मुझे शुरुआत में ही चुनाव करवा देने चाहिए
थे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमरान ख़ान का कहना था कि
‘हर रोज़ नया केस आ जाता है लेकिन मुझे इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता. मैं हर केस में
जाता हूं ये बताने के लिए कि मैं इससे डरा हुआ नहीं हूं.’
उन्होंने आरोप लगाते हुए
कहा कि ‘वो ढूंढ रहे हैं कि कोई कह दे कि कोर कमांडर का घर जलाने को इमरान ख़ान ने कहा
था. मुझे मिलिट्री कोर्ट में ले जाइएगा, सज़ा हो जाएगी. किसी का मानना है कि 27
साल की जद्दोजहद के बाद मैं जेल जाने से डर जाऊंगा जो क़ातिलाने हमले से नहीं डरता
वो और किस से डरेगा.’
शुभमन गिल क्या नॉट आउट थे, क्या कह रहे हैं लोग?
इमेज स्रोत, ANI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फ़ाइनल खेला जा रहा है. चौथे दिन की पारी के बाद अब भारत को जीतने के लिए 280 रनों की ज़रूरत है.
भारत के तीन खिलाड़ी आउट हो चुके हैं, जिसमें भारतीय ओपनर शुभमन गिल भी शामिल हैं, लेकिन जिस तरीके से उन्हें थर्ड अंपायर ने आउट दिया अब उस पर सवाल उठ रहे हैं.
वीरेंद्र सहवाग, वसीम जाफर से लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर शुभमन के पक्ष में लिख रहे हैं, जिनका कहना है कि थर्ड अंपायर का फैसला गलत था.
दरअसल भारतीय टीम जब 41 रन के स्कोर पर पहुंची तो स्कॉट बोलैंड की एक गेंद शुभमन गिल के बल्ले का बाहरी किनारा छूते हुए स्लिप की तरफ गई. वहां खड़े कैमरन ग्रीन ने गेंद को अपने हाथों में ले लिया.
इस कैच पर मैदानी अंपायर को शक हुआ तो उन्होंने थर्ड अंपायर की मदद मांगी और आखिर में थर्ड अंपायर ने कैच को सही मानते हुए आउट करार दिया.
सवाल उठाने वाले लोगों का कहना है कि जब कैमरन ग्रीन ने कैच पकड़ा तो गेंद ज़मीन से लग रही थी.
इस पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सवाल उठाते हुए ट्वीट किया. उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए ये कहने की कोशिश की, कि थर्ड अंपायर ने यह फैसला आंख पर पट्टी बांध कर लिया है और जब सबूत न हो और शक लगे तो व्यक्ति नॉट आउट होता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
शिवसेना नेता संजय राउत का अमित शाह पर पलटवार, 'ये डर अच्छा है'
इमेज स्रोत, ANI
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है.
अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड में उद्धव ठाकरे पर धोखा देकर कांग्रेस-एनसीपी की गोद में बैठने का आरोप लगाया था.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय राउत ने कहा, "नांदेड में अमित शाह 20 मिनट के भाषण में 7 मिनट उद्धव ठाकरे पर ही बोले, जिसका मतलब है कि मातोश्री का दबदबा अब भी कायम है."
उन्होंने कहा कि शिवसेना पार्टी तोड़ दी गई और धोखेबाज़ लोगों को पार्टी का नाम और चिन्ह दे दिया गया. इसके बाद भी ठाकरे और शिवसेना का डर दिख रहा है. ये डर अच्छा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमित शाह ने क्या कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड में कहा, "मैं पार्टी का अध्यक्ष था. मैं और देवेंद्र जी बातचीत करने गए थे. उद्धव ठाकरे ने स्वीकार किया था कि बहुमत अगर एनडीए को मिलता है तो देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे. जब एनडीए जीत गई तो उन्होंने वादा तोड़ा और सत्ता के लिए कांग्रेस-एनसीपी के साथ हाथ मिला लिया."
दरअसल बीजेपी और शिवसेना (अविभाजित) ने साल 2019 का महाराष्ट्र चुनाव मिलकर लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद शिवसेना ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था.
इमेज स्रोत, amitshah
उद्धव से अमित शाह के सात सवाल
अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को अपनी नीतियां स्पष्ट करने के लिए भी कहा.
आप तीन तलाक को खत्म करने के लिए सहमत हैं या नहीं?
क्या आप कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए सहमत हैं या नहीं?
राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण से आप सहमत हैं या नहीं?
आप समान नागरिक कानून चाहते हैं या नहीं?
धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक नहीं है. मुस्लिम आरक्षण पर आपकी क्या राय है?
क्या आप वीर सावरकर को कर्नाटक के इतिहास से हटाने के लिए सहमत हैं?
आप जहां हैं, वहां औरंगाबाद, उस्मानाबाद और अहमदनगर का नाम बदलने का समर्थन भी नहीं कर सकते.
ख़ुफ़िया दस्तावेज़ अपने बाथरूम में रखने पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गोपनीय दस्तावेजों को अपने बाथरूम और बॉलरूम में रखने के आरोपों पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना जवाब दिया है.
शनिवार को प्रचार के दौरान दो सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने एफ़बीआई और न्याय विभाग को भ्रष्ट बताया और कहा कि यह सब चुनाव में दखल देने के लिए किया जा रहा है.
जॉर्जिया में रिपब्लिकन पार्टी के पहले सम्मेलन में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा, "वे धोखा दे रहे हैं. वे दुष्ट और भ्रष्ट लोग हैं. इन अपराधियों को इनाम नहीं दिया जा सकता, उन्हें हराया जाना चाहिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ट्रंप पर गोपनीय दस्तावेज़ों को ग़लत तरीके से संभालने का आरोप लगा है, जिसमें कुछ दस्तावेज़ परमाणु हथियारों और सैन्य योजनाओं से जुड़े हुए हैं.
उन पर आरोप है कि उन्होंने कई मौक़ों पर गोपनीय दस्तावेज़ लोगों को दिखाए और जब एजेंसियां जांच करने के लिए आई तो उन्हें गुमराह किया.
ट्रंप ने पहले ही 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं जिसके लिए वे चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं कभी नहीं झुकूंगा, मैं कभी नहीं डरूंगा,"
अभियोग पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अत्यधिक संवेदनशील दस्तावेजों को जासूसी अधिनियम के बजाय राष्ट्रपति अभिलेख अधिनियम के तहत आने चाहिए थे.
अमेरिका के राष्ट्रपति अभिलेख अधिनियम के तहत कार्यकाल पूरा होने के बाद व्हाइट हाउस के रिकॉर्ड राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखे जाते हैं.