नेपाल में आपत्ति के बाद नई संसद के भित्तिचित्र पर भारत ने दिया ये जवाब
भारत ने संसद में लगे भित्तिचित्र पर नेपाल से उठ रहे विवाद पर पहली बार आधिकारिक बयान दिया है.
लाइव कवरेज
अनंत प्रकाश
पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में 21 करोड़ डॉलर से ज्यादा की गिरावट
इमेज स्रोत, Getty Images
एक सप्ताह के अंदर पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 21.81 करोड़ डॉलर कम हो गया है.
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक देश का रिज़र्व 9 अरब 73 करोड़ डॉलर के स्तर से गिरकर 9 अरब 51 करोड़ डॉलर पर आ गया है.
वहीं, केंद्रीय बैंक का भंडार 4 अरब 19 करोड़ के स्तर से गिरकर 4 अरब 9.7 करोड़ डॉलर हो गया है.
कमर्शियल बैंकों के पास 5 अरब 42.23 करोड़ डॉलर की जमा राशि है जो पिछले हफ्ते 5.5 अरब डॉलर से ज्यादा थी.
अगर भारत की बात करें तो देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 600 अरब डॉलर का है.
पहलवानों के समर्थन में कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत, बड़ी घोषणा की उम्मीद
इमेज स्रोत, ANI
पहलवानों के समर्थन में शुक्रवार, 2 जून को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत का आयोजन किया जा रहा है.
खाप पंचायत में शामिल होने के लिए खाप और किसान नेता जाट धर्मसभा में पहुंच रहे हैं.
एक दिन पहले खाप और किसान नेताओं ने मुजफ्फरनगर के शोरम गांव में खाप पंचायत की थी.
इस खाप पंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख राकेश टिकैत ने कहा था, ‘हम शांतिपूर्ण तरीक़े से अपनी बात कह रहे हैं. यहां पर भी बहुत फ़ैसले हुए जिसे सुरक्षित रखा गया है. एक फ़ैसला ये हुआ है कि हम राष्ट्रपति से मिलेंगे.’
राकेश टिकैत का कहना था कि बाकी के फैसले शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में लिए जाएंगे.
उनका कहना था, "ये लड़ाई लड़ी जाएगी. खाप पंचायत और ये लड़कियां हारेंगी नहीं, ये लड़ाई लड़ी जाएगी. उनके साथ अन्याय नहीं होगा.”
पहलवानों ने बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं.
वहीं बृजभूषण सिंह का कहना है, ''मैंने पहले भी कहा है कि मेरे ख़िलाफ़ एक भी आरोप साबित हो जाएगा तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा. मैं अपनी बात पर कायम हूं. कोई क्या कह रहा है, इससे प्रभावित होकर मुझसे सवाल न पूछें.''
पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ क्या आरोप लगाए हैं, पढ़िए एफ़आईआर
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई मेडल
जीतने वाले भारतीय पहलवानों ने बीते 28 अप्रैल को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष
बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन शोषण के मामले में एफ़आईआर दर्ज कराई थी.
इसके बाद से पहलवान उनकी गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे.
लेकिन एफ़आईआर में पॉक्सो क़ानून की धाराएं लगाए जाने के बाद भी अब तक बीजेपी
सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ़्तार नहीं किया गया है. क़ानूनन किसी शख़्स
के ख़िलाफ़ पॉक्सो क़ानून के तहत एफ़आईआर होने के तुरंत बाद गिरफ़्तारी का प्रावधान
है.
अंग्रेजी अख़बार द हिंदू ने इस मामले में इस एफ़आईआर में
लगाए गए अभियोगों को विस्तृत ढंग से प्रकाशित किया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट
के दखल के बाद दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो एफ़आईआर दर्ज कराई गई है.
इन एफ़आईआर में सिंह के ख़िलाफ़ आईपीसी के सेक्शन 354 (किसी
महिला ग़लत इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना), 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (मना करने के बावजूद पीछा
करना), और 34 (सामान्य इरादा) के साथ पोक्सो क़ानून की धाराओं के तहत केस दर्ज
कराया गया है.
इस एफ़आईआर में भारतीय कुश्ती महासंघ के सचिव विनोद तोमर का
भी नाम दर्ज कराया गया है.
इस एफ़आईआर में 17 वर्षीय
खिलाड़ी की ओर से उसके पिता ने एफ़आईआर दर्ज कराई है. ये लड़की साल 2016 से पहलवानी
कर रही है.
एफ़आईआर के मुताबिक़ इस लड़की के पिता ने कहा है कि
जब उनकी बेटी ने एक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता तो अभियुक्त ने फ़ोटो लेने के
बहाने उनकी बेटी को “ज़बरदस्ती अपनी ओर
खींचा और लड़की चाहकर भी खुद को दूर नहीं कर सकी."
नाबालिग़ पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज़ कराई गयी एफ़आईआर में कहा गया है, - “सिंह ने जानबूझकर लड़की के कंधे से उसके कपड़ों में हाथ डालकर उसके स्तनों को छूआ.”
एफ़आईआर में लगाए गए आरोपों के मुताबिक़, "सिंह ने पीड़िता से कहा कि वह उनके संपर्क में रहे. सिंह कहा कि अगर तुम मेरा साथ दोगी तो मैं
तुम्हारा साथ दूंगा. मेरे संपर्क में रहो.”
इस पर लड़की ने कहा कि “सर, मैं यहां तक अपने
दम पर आई हूं और मेहनत करके आगे भी जाऊंगी.”
राहुल गांधी ने बताया, '2024 में कैसे हराई जा सकती है बीजेपी'
इमेज स्रोत, Congress
इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
ने अमेरिकी में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि अगर विपक्ष के सारे दल एक साथ आ
जाएं तो बीजेपी को हराया जा सकता है.
राहुल गांधी से पूछा गया था
कि पीएम नरेंद्र मोदी की दुनिया भर में लोकप्रियता की वजह क्या है.
इस पर राहुल गांधी ने कहा, “संस्थानों पर निश्चित ढंग से कब्जा किया
गया है. प्रेस पर निश्चित ढंग से कब्जा किया गया है. मैं हर उस चीज़ पर यक़ीन नहीं
करता जो मेरे कानों में पड़ती है. मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चला हूं, करोड़ों
भारतीयों से सीधे बात की है. मुझे वो बहुत ख़ुश नज़र नहीं आए. वे स्पष्ट थे
कि महंगाई बहुत ज़्यादा है और बेरोजगारी है. एक तरह की चिंता थी.
और आप जानते हैं कि हाल ही
में कर्नाटक चुनाव के नतीज़े किस तरह के आए. तीन चार विधानसभा चुनाव का हाल देख
लीजिए.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राहुल गांधी ने इसी कार्यक्रम के दौरान कहा है कि “अगर आप साधारण गणित लगाएं तो एकजुट विपक्ष बीजेपी को हरा देगा.”
अमेरिकी सीनेट में पास हुआ डेट् सीलिंग विधेयक, जल्द हस्ताक्षर करेंगे बाइडन
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी संसद की सीनेट सभा
में सरकार की क़र्ज़ सीमा को बढ़ाने के लिए लाया गया विधेयक पारित हो गया है. इससे पहले इसी विधेयक
को संसद की प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ़ रिप्रज़ेंटेटिव में पारित किया गया है.
इस विधेयक के संसद के दोनों सदनों में पारित होने से अमेरिकी सरकार पर मंडरा रहे क़र्ज़ संकट का समाधान हो सकता है.
क्योंकि सरकार की कर्ज लौटाने की अंतिम तिथि
काफ़ी क़रीब थी. इसकी वजह से सरकार पर डिफॉल्टर होने का ख़तरा मंडरा रहा था.
इस विधेयक को जल्द हीअमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय भेजा जाएगा, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस पर अपने हस्ताक्षर
करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सरकार के लिए बड़ी राहत
अमेरिकी सरकार पर 31.4 ट्रिलियन डॉलर का क़र्ज़ है. अमेरिका दुनिया की आर्थिक महाशक्ति है, और संसार की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
दुनिया के अनेक देशों की हालत अमेरिका में आए मामूली आर्थिक बदलाव से बनने-बिगड़ने लगती है.
ऐसे में अमेरिकी क़र्ज़ संकट का समाधान ना होने का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंकाएं ज़ाहिर की गईं थीं.
नया विधेयक 'डेट् सीलिंग' या क़र्ज़ सीमा को एक जनवरी 2025 तक के लिए निलंबित कर देगा.
राहुल गांधी ने किया मोदी सरकार की इस नीति का समर्थन
इमेज स्रोत, Congress
इमेज कैप्शन, राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने अमेरिका
दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े एक मुद्दे पर केंद्र सरकार का
समर्थन किया है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष
इन दिनों अपने दस दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं, जहां वह भारतीय मूल के लोगों, छात्रों
और पेशेवरों से बात कर रहे हैं.
इस दौरान राहुल गांधी से सवाल
पूछा गया कि ‘यूक्रेन
युद्ध शुरू होने के बाद से रूस से भारत के रिश्ते विवादों का विषय बने हैं. कांग्रेस
इन संबंधों और इस स्थिति को कैसे संभालती?’
इस पर राहुल गांधी ने बेहद
बेबाकी भरे अंदाज़ में कहा, “मुझे नहीं
पता कि आपको मेरा जवाब पसंद आएगा या नहीं. लेकिन मुझे लगता है कि हमारी
प्रतिक्रिया भी बिल्कुल वैसी ही होती जैसी बीजेपी की रही है. हमारा रूस के साथ एक
ऐसा रिश्ता है, जिसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में हमारी नीति भी व्यापक रूप
से मिलती-जुलती होती.“
इसके बाद राहुल गांधी से
सवाल किया गया कि क्या यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारत और रूस के संबंधों
में किसी तरह का बदलाव आया है.
इस पर राहुल गांधी ने कहा, “मुझे लगता है कि कुछ बदलाव आया होगा. लेकिन
रूस के साथ हमारा ऐतिहासिक संबंध रहा है. हम उनसे हथियार ख़रीदते हैं. ऐसे में उस
तरह के कारण भी हैं. ऐसे में मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस सरकार का रुख़ रूस को लेकर बीजेपी
से बहुत अलग होता.”
नए संसद भवन में लगी ‘अखंड भारत’ की तस्वीर से नेपाल में भड़का विवाद- प्रेस रिव्यू
'राहुल गांधी राजनीति छोड़ एनजीओ खोल लें', किसने कही ये बात?
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपने दस दिवसीय
दौरे पर अमेरिका गए हुए हैं, जहां वह भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के साथ-साथ अमेरिका पढ़ने गए भारतीय छात्रों से बात कर रहे हैं.
लेकिन अमेरिका में उनकी ओर से दिए जा रहे बयानों ने
भारत में राजनीति को गर्म कर दिया है.
जहां एक ओर बीजेपी उनके प्रति हमलावर रुख
अख़्तियार किए हुए हैं. वहीं, अब भारत राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी
अध्यक्ष और तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामा राव (केटीआर) ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है.
के चंद्रशेखर राव के बेटे केटीआर ने बीते गुरुवार कहा है कि राहुल
गांधी को राजनीतिक पार्टी चलाना छोड़कर एक एनजीओ खोल लेनी चाहिए.
मीडिया से बात करते हुए राव ने कहा कि राहुल गांधी का
राजनीति के प्रति गंभीर न होना, उस वक़्त स्पष्ट हो गया था जब उन्होंने गुजरात चुनाव
के दौरान चुनाव प्रचार न करके अपनी भारत जोड़ो यात्रा जारी रखी थी.
केटीआर ने ये भी कहा कि अभी भी राहुल गाँधी गंभीरता
से राजनीति करने की जगह अमेरिका में मोहब्बत की दुकान खोलकर बैठे हैं.
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर टिप्पणी करते हुए केटी
रामा राव ने कहा कि यह कांग्रेस की जीत नहीं, बल्कि बीजेपी की हार है.
उन्होंने कहा, “कर्नाटक के
लोगों ने बीजेपी की अकुशलता और भ्रष्टाचार को ख़ारिज किया है. और उस चुनाव का
तेलंगाना पर कोई असर नहीं पड़ेगा. भारत में इलेक्शन और सलेक्शन की ज़रूरत है, न कि
रिजेक्शन (खारिज करने) की. हालांकि, कर्नाटक के लोगों के पास पर्याप्त विकल्प नहीं
थे.”
मंच पर लड़खड़ाकर गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ट्रंप ने पूछा ये सवाल
इमेज स्रोत, Video Grab
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बीते गुरुवार अमेरिकी
प्रांत कोलोराडो में स्थित यूएस एयरफ़ोर्स एकेडमी की ग्रैजुएशन डे सेरेमनी के दौरान
मंच पर लड़खड़ाकर गिर पड़े हैं.
ऐसा उस वक़्त हुआ जब वह मंच पर अपनी सीट की ओर बढ़
रहे थे. उनका पैर मंच पर रखी एक रेत की बोरी से उलझ गया जिससे वह लड़खड़ाकर गिर
पड़े.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को गिरता देखते ही वहां
खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस खड़े होने में मदद की.
हालांकि, इसके बाद वह बिना किसी मदद के अपनी सीट तक
पहुंचे और बाद में अपनी कार की ओर दौड़कर भी गए.
व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने
बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक हैं.
ये पहला मौक़ा नहीं है जब 80 वर्षीय अमेरिकी
राष्ट्रपति जो बाइडन सार्वजनिक रूप से लड़खड़ाए हों.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले एक बार वह अपनी साइकिल से गिर चुके हैं. और एक बार वह एयर फ़ोर्स वन की सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए थे.
बाइडन के आलोचक उनकी बढ़ती उम्र की वजह से उनकी क्षमताओं को लेकर लगातार आशंकाएं जताते हैं.
लेकिन बाइडन ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का एलान किया है. इस बार अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह 82 वर्ष की उम्र में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.
अमेरिका के 76 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी प्रांत आइवो में आयोजित रैली के दौरान ये ख़बर मिलने पर हैरानी जताते हुए पूछा कि ‘क्या वह सच में गिर गए?”
इसके बाद उन्होंने कहा कि “मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें चोट नहीं लगी होगी. आपको इसे लेकर काफ़ी सचेत रहना होता है.”
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका
स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 1 जून के
अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.