एस जयशंकर ने की रूसी विदेश मंत्री से मुलाक़ात, क्या हुई बात?

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच ब्रिक्स, जी 20 और एससीओ समेत अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई.

लाइव कवरेज

  1. एस जयशंकर ने की रूसी विदेश मंत्री से मुलाक़ात, क्या हुई बात?

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, DrSJaishankar @Twitter

    ब्रिक्स की बैठक के लिए दक्षिण अफ्रीका गए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने रूसी विदेश मंत्री से मुलाक़ात की है.

    गुरुवार को केपटाउन में एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लैवरोव से मुलाक़ात की है.

    रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच ब्रिक्स, जी 20 और एससीओ समेत अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान दोनों ने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भी चर्चा की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ये दूसरी बार है जब जयशंकर और सर्गेई लैवरोव की मुलाक़ात हुई है.

    इससे पहले मई महीने के पहले सप्ताह में दोनों नेताओं की मुलाक़ात गोवा में एससीओ की बैठक के दैरान हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ब्रिक्स की बैठक में शिरकत करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि ये बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई, इस कारण ये बेहद अहम है.

    उन्होंने कहा कि हमारी इस बैठक से ये संदेश जाना चाहिए कि दुनिया बदल रही है, ये अब बहुध्रुवीय हो रही है और नई तरह की स्थितियां पैदा हो रही हैं जिन्हें पुराने तरीकों से हम नहीं किया जा सकता.

    उन्होंने आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा ख़तरा बताया और कहा कि सभी देशों को इसके ख़िलाफ़ कदम उठाने की ज़रूरत है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. भारत ने किया मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल ट्रेनिंग लांच

    मिसाइल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    भारत ने गुरुवार को बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक ट्रेनिंग प्रक्षेपण किया. मिसाइल बेहद ऊंचे स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है.

    रक्षा मंत्रालय ने बताया कि स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) ओडिशा में अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का प्रक्षेपण किया.

    रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ''मीडियम रेंज के बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक ट्रेनिंग प्रक्षेपण किया गया. मिसाइल का सिस्टम ठीक काम कर रहा था''.

    मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया. यूजर ट्रेनिंग प्रक्षेपण के दौरान मिसाइल सभी ऑपरेशन और टेक्निकल मानकों पर खरी उतरी.

    पिछले दो दशकों के दौरान भारत कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है. भारत अब तक अग्नि मिसाइलों की कई सीरीज विकसित कर चुका है.

  3. महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की हुई सर्जरी, क्या अगले आईपीएल में खेल पाएंगे?

    महेंद्र सिंह धोनी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हो गई है.

    चेन्नई सुपर किंग्स के प्रबंधन के एक नज़दीकी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही.

    आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार खिताब दिलाने वाले कप्तान धोनी फ़ाइनल ख़त्म होने के बाद सोमवार को अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे थे.

    यहां आकर उन्होंने मशहूर स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला को अपना घुटना दिखाया. इसके बाद उनके घुटने की सर्जरी का फ़ैसला किया गया.

    पारदीवाला बीसीसीआई के डॉक्टरों के पैनल में शामिल हैं और कई भारतीय खिलाड़ियों के घुटने की सर्जरी कर चुके हैं.

    सूत्र ने बताया, "धोनी के घुटने की सर्जरी गुरुवार को कोकिलाबेन अस्पताल में की गई. सर्जरी सफल रही. उनकी रिकवरी तेज़ी से हो रही है. उन्हें अगले एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सूत्रीर ने बताया कि री-हैबिलिटेशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले धोनी कुछ दिनों तक आराम करेंगे.

    माना जा रहा है कि इस लंबी प्रक्रिया के बाद वो अगले आईपीएल में खेल सकेंगे.

    इस आईपीएल के पूरे सीजन में धोनी अपने बाएं घुटने पर पट्टी बांध कर खेले थे.

    हालांकि विकेटकीपिंग करते हुए कभी भी नहीं लगा कि इससे उनकी फुर्ती में कोई कमी आई हो. हालांकि वो कई बार आठवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे.

    इस दौरान ये देखा गया कि वो विकेट के बीच अपनी पुरानी रफ़्तार में नहीं दौड़ पा रहे थे.

  4. पाकिस्तान में इमरान ख़ान की पार्टी के अध्यक्ष परवेज़ इलाही गिरफ़्तार

    परवेज़ इलाही

    इमेज स्रोत, @PARVEZELAHI

    इमेज कैप्शन, इमरान ख़ान के साथ परवेज़ इलाही (दाएं)

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के अध्यक्ष चौधरी परवेज़ इलाही को उनके घर के बाहर से गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के प्रवक्ता ने परवेज़ इलाही की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.

    उन्होंने कहा कि परवेज इलाही को चौधरी जहूर इलाही रोड स्थित उनके आवास के बाहर गिरफ़्तार किया गया.

    पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने जियो न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने पुलिस की मदद से परवेज इलाही को गिरफ़्तार किया है.

    आतंकवाद से जुड़े एक मामले में उनकी तलाश थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले परवेज़ इलाही को गिरफ़्तार करने के लिए पंजाब पुलिस ने उसके आवास पर छापा मारा था.

    लेकिन वो इसमें नाकाम रही थी. उस समय उनकी भ्रष्टाचार के एक मामले में तलाश की जा रही थी.

    पाकिस्तान में अल कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद उनके समर्थकों की ओर से किए गए उपद्रव से नाराज़ सरकार ने पार्टी नेताओं के खिलाफ़ सख्त अभियान शुरू किया है.

    कई नेताओं को गिरफ़्तार किया है और कइयों ने पार्टी छोड़ दी है. कहा जा रहा है शहबाज़ सरकार और सेना मिल कर इन नेताओं को पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर रहे हैं.

  5. एक जून का दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर सुनिए मोहन लाल शर्मा और पायल से (BBC Hindi)

  6. बिना पहचान पत्र 2000 रुपये के नोट बदलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Reuters

    सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई की ओर से बग़ैर किसी पहचान पत्र के 2000 के नोट बदलने के आदेश के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. याचिका अश्विनी उपाध्याय नाम के वकील ने दायर की थी.

    बीबीसी के सहयोगी संवाददाता सुचित्र मोहंती ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच ने बुधवार को अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.

    वो बगैर किसी पहचान पत्र के 2000 रुपये के नोटों को बदलने के आरबीआई के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग कर रहे थे.

    हालांकि बेंच ने कहा कि वो छुट्टियों के बाद इस मामले को चीफ जस्टिस के बेंच के सामने लाएं.

    उपाध्याय ने आरबीआई के आदेश के ख़िलाफ़ पहले दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. लेकिन हाई कोर्ट में उन्हें इस मामले में कोई राहत नहीं मिली. इसके बाद उपाध्याय सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आरबीआई ने 19 मई को बैंकों से नए 2000 के नोट जारी करने पर तुरंत रोक लगाने को कहा था. उसी दिन नोटों की बदली के लिए सभी बैंकों को निर्देश भेज दिए गए थे.

    रिजर्व बैंक ने कहा था कि नोट बगैर पहचान पत्र और स्लिप के बदले जाएंगे. 23 मई से 2000 रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी.

    आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24 (1) के तहत पहली बार 2000 के नोट नवंबर 2016 में जारी किए गए थे. तब 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद अर्थव्यवस्था में मुद्रा ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 2000 के नोट जारी किए गए थे. जब छोटे नोटों की आपूर्ति सुचारू हो गई तो 2018-19 में 2000 के नोटों को छापना बंद कर दिया गया.

  7. ममता बनर्जी ने महिला पहलवानों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में शाम को महिला पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कोलकाता में गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला. उन्होंने कहा कि वो तब तक लड़ेंगी जब तक की प्रदर्शनकारी पहलवानों को इंसाफ़ नहीं मिल जाता है.

    पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं.

  8. अर्दोआन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, @MARRIYUM_A

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप्प अर्दोआन के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होंगे.

    3 जून को होने वाले इस समारोह में शामिल होने के लिए शहबाज़ शरीफ़ जल्द ही अंकारा रवाना होंगे.

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि शहबाज़ शरीफ़ अर्दोआन के न्योते पर तुर्की जा रहे हैं.

    विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज़ ज़हरा ने कहा, ''प्रधानमंत्री का दौरा एक बार फिर पाकिस्तान और तुर्की के बीच गहरे भाईचारे की पुष्टि करता है.''

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तुर्की के राष्ट्रपति को पाकिस्तान और उनके लोगों की ओर से शुभकामनाएं देंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले 6 फ़रवरी को जब तुर्की में भूंकप आया था तो शहबाज़ शरीफ ने कहा था कि वो 8 फ़रवरी को तुर्की पहुंच कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे लेकिन ये यात्रा स्थगित कर दी गई थी.

    इसके पीछे कारण खराब मौसम और तुर्की में चल रहे राहत प्रयासों को बताया गया था.

  9. महिला पहलवानों के आरोपों पर अब क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह

    बृजभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप से जूझ रहे बीजेपी विधायक बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि 'विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों की मांग पहले कुछ और थी और अब कुछ और मांग रहे हैं. उनकी मांगें बदलती जा रही हैं.'

    बृजभूषण सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि धरना-प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों की भाषा लगातार बदलती जा रही है.

    उन्होंने कहा, ''मेरे खिलाफ़ जो भी करना होगा दिल्ली पुलिस करेगी. अगर जांच में वो कुछ पाती है तो इस पर फ़ैसला न्यायपालिका करेगी. कोई क्या कह रहा है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.''

    ''मैंने पहले भी कहा है कि मेरे ख़िलाफ़ एक भी आरोप साबित हो जाएगा तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा. मैं अपनी बात पर कायम हूं. कोई क्या कह रहा है, इससे प्रभावित होकर मुझसे सवाल न पूछें.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद महिला पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने का एलान किया था.

    लेकिन सोमवार को मेडल प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार में गंगा किनारे पहुंचने के बाद नरेश टिकैत समेत कई किसान नेता वहां पहुंच गए और उन्हें ऐसा न करने के लिए मना लिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    फिलहाल मुजफ्फ़रनगर में हुई खाप पंचायत में राष्ट्रपति से मिलने की बात कही जा रही है.

  10. श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने उठाया चौंकाने वाला क़दम, क्या है इस फ़ैसले की वजह?

    श्रीलंका का केंद्रीय  बैंक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने एक चौंकाने वाले फ़ैसले के तहत ब्याज दरों में कटौती का एलान किया है.

    केंद्रीय बैंक के इस फ़ैसले को देश की अर्थव्यवस्था में लौटते भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है.

    गुरुवार को बैंक के इस क़दम से बाज़ार अचंभे में हैं. श्रीलंका में पिछले तीन साल के दौरान ब्याज दरों में ये पहली कटौती है. इससे यह भी संकेत मिल रहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुछ बदलाव होने जा रहे हैं.

    पिछले साल विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने के बाद श्रीलंका भारी आर्थिक संकट में फंस गया था. इसके बाद वहां तेल, खाद्य पदार्थों, और दवाइयों के दाम काफी बढ़ गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस भारी आर्थिक संकट ने उस समय राजनीतिक संकट का रूप ले लिया, जब पूरे देश में शुरू हुए आंदोलन को राष्ट्रपति को सत्ता छोड़ने पर मजबूर कर दिया. जुलाई में नई सरकार बनी.

    नई सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 2.9 अरब डॉलर का सहायता पैकेज हासिल किया. पिछले साल सितंबर में श्रीलंका में महंगाई 70 फीसदी बढ़ गई थी.

    हालांकि महंगाई में गिरावट का दौर शुरू हो गया है.

    सरकार का राजस्व भी बढ़ रहा है और भुगतान संतुलन की स्थिति भी सुधर रही है.

  11. राकेश टिकैत खाप पंचायत में बोले- पहलवानों के लिए राष्ट्रपति से मिलेंगे

    राकेश टिकैत

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में गुरुवार को मुज़फ़्फ़रनगर के शोरम गांव में खाप पंचायत हुई.

    इस खाप पंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख राकेश टिकैत ने कहा कि ‘हम शांतिपूर्ण तरीक़े से अपनी बात कह रहे हैं. यहां पर भी बहुत फ़ैसले हुए जिसे सुरक्षित रखा गया है. एक फ़ैसला ये हुआ है कि हम राष्ट्रपति से मिलेंगे.’

    “खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति और सरकार के प्रतिनिधियों से मिलेंगे. और बाक़ी के फ़ैसले कल कुरुक्षेत्र में होंगे. ये लड़ाई लड़ी जाएगी. खाप पंचायत और ये लड़कियां हारेंगी नहीं, ये लड़ाई लड़ी जाएगी. उनके साथ में अन्याय नहीं होगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राकेश टिकैत ने कहा कि पांच दिनों के लिए पहलवानों को समय दिया गया है कि इस मामले में फ़ैसला लेंगे.

    सोमवार को जब पहलवान गंगा में अपने मेडल फेंकने जा रहे थे तब राकेश टिकैत ने उन्हें ऐसा न करने से मनाया था.

  12. सूअर पकड़ने गए तीन सिखों को लोगों ने चोर समझकर पीटा, एक की मौत

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    महाराष्ट्र के परभणी में चोरी के आरोप में तीन लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई है. जबकि दोनों घायल का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है.

    यह मामला परभणी के उखलाद इलाके में हुआ है. इस मामले में अरुण सिंह टाक, कृपाल सिंह भोंड और गोरासिंह दुधानी पर स्थानीय लोगों ने कथित तौर परचोरी के आरोप में हमला कर दिया.

    ग्रामीणों की पिटाई से कृपाल सिंह भोंड की मौत हो गई. ये तीन लोग इस इलाके में सूअर पकड़ने के लिए गए थे. ये तीनों सिख थे लिहाज़ा इसे धार्मिक आधार पर की गई हिंसा से भी जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस के मुताबिक में इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं मिला है.

    स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 341, 143, 148, 149 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    अस्पताल

    इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने इस घटना की निंदा की है और आरोपियों को गिरफ्तार करने और कड़ी सज़ा देने की मांग की है.

    परभणी की पुलिस अधीक्षक आर. रागसुधा ने घटना के संबंध मेंकहा, ''दोपहर 2.59 बजे 112 नंबर पर कॉल आई कि उखलाद गांव में तीन बकरी चोर पकड़े गए हैं. पुलिस टीम 03.04 बजे तुरंत मौके पर पहुंची. इस दौरान तीनों घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर ने कहा कि उनमें से एक की मौत हो गई."

    आर रागसुधा के मुताबिक इस हिंसा में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं पाया गया है. घायलों के मुताबिक उसे 5 लोगों ने पीटा था. लेकिन पुलिस की जांच में नौ लोगों के नाम सामने आए. इस मामले में अब तक पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

  13. जॉर्डन के क्राउन प्रिंस की आज शादी, कौन ख़ास मेहमान आ रहा है?

    जॉर्डन

    इमेज स्रोत, JORDAN ROYAL FAMILY

    जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन की शाही शादी आज होने जा रही है जिसमें शिरकत करने के लिए ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां पहुंच रही हैं.

    क्राउन प्रिंस हुसैन सऊदी अरब की आर्किटेक्ट रजवा अलसैफ़ के साथ शादी करने जा रहे हैं जो जॉर्डन की राजधानी अम्मान में होगी.

    इसमें अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन भी शामिल होंगी. इनके अलावा नीदरलैंड्स के किंग और क्वीन भी इसमें शामलि होंगे.

    क्राउन प्रिंस की शादी ज़हरान पैलेस में होगी जिसमें उनके पिता किंग अब्दुल्ला द्वितीय की भी शादी हुई थी.

    जॉर्डन की राजशाही की लिए ये काफ़ी कठिन दौर चल रहा है क्योंकि किंग अब्दुल्ला और उनके सौतेले भाई प्रिंस हमज़ा के बीच दरार सार्वजनिक रूप से जगज़ाहिर है.

  14. शाहबाद डेयरी: अभियुक्त साहिल की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ाई गई

    साहिल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के शाहबाद डेयरी हत्या मामले में अभियुक्त साहिल की पुलिस रिमांड तीन दिन के लिए और बढ़ा दी गई है.

    आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी रवि कुमार ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस तफ़्तीश पूरी कर सके इसके लिए तीन दिन की और कस्टडी मिली है.

    उन्होंने बताया कि जैसे ही सारे सुबूत इकट्ठा हो जाएंगे और जांच पूरी होगी उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते रविवार को रात में 20 साल के साहिल ने एक 16 वर्षीय लड़की की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी.

  15. सऊदी अरब के लिए इटली ने लिया हथियारों से जुड़ा अहम फ़ैसला

    टैंक

    इमेज स्रोत, ANI

    इटली ने सऊदी अरब को हथियार बेचने पर लगी रोक हटाने का फ़ैसला किया है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद इटली की सरकार ने बयान जारी किया है.

    सऊदी अरब को सैन्य हथियार बेचने पर इटली ने 2019 और 2020 में रोक लगा दी थी. इटली को डर था कि इसका इस्तेमाल यमन संकट के दौरान हो सकता है.

    इटली सरकार ने जो बयान जारी किया है उसमें उसने बताया है कि सऊदी अरब की हालिया शांति की कोशिशों के मद्देनज़र ये फ़ैसला लिया गया है.

    यमन में साल 2014 में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना से सरकार को बेदख़ल कर दिया था जिसके बाद सऊदी अरब समर्थित सैन्य गठबंधन 2015 से सरकार को वापस स्थापित करने में लगा हुआ है.

    सऊदी अरब और ईरान के बीच वापस राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद शांति की प्रक्रिया शुरू हो पाई है.

    इटली ने कहा है कि सऊदी अरब को लेकर लिया गया उसका फ़ैसला बीते महीने हुई फ़ैसले की ही दिशा में है जिसमें उसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ऊपर लगे हथियार बेचने के प्रतिबंध को हटाया था.

  16. मणिपुर में हिंसा के बीच पुलिस प्रमुख बदले गए, राजीव सिंह होंगे नए डीजीपी

    मणिपुर
    इमेज कैप्शन, मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष में अब तक 80 लोग मारे जा चुके हैं.

    मणिपुर में जारी जातीय संघर्ष के बीच पुलिस नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया गया है. अब राजीव सिंह को यहां का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.

    राजीव सिंह त्रिपुरा कैडर के आईपीएस अफसर हैं. मौजूदा डीजीपी पी डॉन्गेल को गृह मंत्रालय भेज दिया गया है.

    सीआरपीएफ के पूर्व महानिरीक्षक रहे सिंह को 29 मई को केंद्र से मणिपुर भेजा गया था.

    उन्हें इंटर-कैडर डेप्युटेशन पर मणिपुर बुलाया गया था. कहा जा रहा कि केंद्र ने स्थानीय माहौल में संतुलन बनाने के लिए गैर जनजातीय और गैर मैतेई पुलिस प्रमुख के तौर पर राजीव सिंह को डीजीपी बनाया है.

    इससे पहले केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह को मणिपुर सरकार का सुरक्षा सलाहकार बनाया था.

    मणिपुर में हाई कोर्ट की ओर से सरकार को मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने पर विचार करने के आदेश के फैसले के बाद हिंसा भड़क उठी थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच पिछले महीने की शुरुआत में हिंसक संघर्ष भड़क उठा था.

    अब तक इसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो चुकी है. संघर्ष की वजह से हज़ारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, भारतीय वायु सेना का ट्रेनर एयरक्राफ़्ट कर्नाटक में हुआ क्रैश, एयर क्रू सुरक्षित

    विमान

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनर एयरक्राफ़्ट कर्नाटक के चामराजनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    किरण ट्रेनर एयरक्राफ़्ट एक रुटीन ट्रेनिंग उड़ान पर था जिस समय ये घटना हुई.इस दौरान दोनों एयर क्रू सफलतापूर्वक विमान से निकल गया.

    भारतीय वायुसेना ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. खाप पंचायत से पहले बोले नरेश टिकैत- हम समझौते को तैयार हैं...

    शोरम गांव

    इमेज स्रोत, Amit Saini

    भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुजफ़्फ़रनगर में खाप पंचायत हो रही है. ये पंचायत शोरम गांव में हो रही है

    इस पंचायत से पहले किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा है कि वो सरकार के साथ समझौते के लिए तैयार हैं.

    नरेश टिकैत ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ़्तार कर लिया जाए तो सरकार के साथ समझौता हो जाएगा.

    पत्रकारों से बात करते हुए नरेश टिकैत ने कहा, “जो कुछ भी होगा सबकी सलाह मशवरे से होगा. सब ज़िम्मेदार हैं इसलिए ही साथ इकट्ठा हुए हैं. हमने आम लोगों को बुलाया ही नहीं था, सिर्फ़ खाप चौधरियों को बुलाया गया है.”

    नरेश टिकैत ने सरकार की चुप्पी पर पूछे गए सवाल पर कहा, “उसने अपराध किया है, सरकार उसे बचाने में लगी हुई है, गिरफ़्तारी तो होनी चाहिए. दिल्ली पुलिस भी दबाव में है. दिल्ली पुलिस ने तो पहलवानों पर भी मुक़दमा कर दिया है.”

    शोरम में पंचायत

    इमेज स्रोत, Amit Saini

    पहलवानों को गंगा में मेडल प्रवाहित करने से रोकने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “परसों शाम आपात स्थिति थी, हमें तुरंत पता लगा तो जल्दबाज़ी में हम गये क्योंकि हमें लग रहा था कि ये ग़लत हो जाएगा. पहलवानों ने हमारी बात मानकर पांच दिन का समय दिया है.”

    बीजेपी नेताओं से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा, “बीजेपी नेताओं से भी हमने बात की है. संजीव बालियान से बात हुई है, बाग़पत के सांसद से बात हुई है. राजनाथ सिंह से हमारी कोई बात नहीं हुई है, उनसे भी कर लेंगे.”

    उन्होंने कहा, “बीजेपी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है. ज़िम्मेदार आदमी जुट रहे हैं. हम सरकार के साथ समझौते के मूड में हैं. सरकार को समझौता करना चाहिए. उसे गिरफ़्तार कर लो, उसी पर हमारा समझौता हो जाएगा.”

    पहलवानों ने सरकार को पांच दिन का समय दिया है. इसी से जुड़े सवाल पर नरेश टिकैत ने कहा, “हम नहीं जानते की पांच दिन बाद पहलवान क्या क़दम उठाएंगे. हम नहीं चाहते देश के लिए कोई गंभीर स्थिति पैदा हो.”

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, नेपाल के साथ संबंधों को 'सुपरहिट' करने के लिए पीएम मोदी ने कहा…

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, @IndiaInNepal

    भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद नई दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित किया है.

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा -

    • हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे, और इसी भावना से, हम सभी मुद्दों को, चाहे बाउंड्री का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे.
    • आज मैंने और प्रधानमंत्री प्रचण्ड जी ने भविष्य में अपनी पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं.
    • आज ट्रांजिट अग्रीमेंट संपन्न किया गया है. इसमें नेपाल के लोगों के लिए, नए रेल रूट्स के साथ साथ, भारत के इनलैंड वाटरवेज़ की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है.
    • मुझे याद है, 9 साल पहले, 2014 में, कार्यभार सँभालने के तीन महीने के भीतर मैंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी. उस समय मैंने भारत-नेपाल संबंधों के लिए एक “हिट” फार्मूला दिया था- हाईवेस, आई-वेज़, और ट्रांस-वेज़.
    • मैंने कहा था कि भारत और नेपाल के बीच ऐसे संपर्क स्थापित करेंगे कि हमारे बॉर्डर्स, हमारे बीच रुकावट न बने.
    • भारत और नेपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराने और मज़बूत हैं. इस सुन्दर कड़ी को और मज़बूती देने के लिए प्रधानमंत्री प्रचण्ड जी और मैंने निश्चय किया है कि रामायण सर्किट से संबंधित परियोजनाओं में तेजी लायी जानी चाहिए.
  20. राहुल गांधी नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैंः बीजेपी

    रविशंकर प्रसाद

    इमेज स्रोत, @rsprasad

    भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है.

    पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं इसलिए ऐसा बोलते हैं.

    राहुल गांधी ने सिलिकॉन वैली और स्टैनफ़र्ड यूनिवर्सिटी में बोलते हुए भारत में डाटा की निजता, फ़ोन टैपिंग और अपनी संसद सदस्यता जाने जैसे मुद्दों पर बात की.

    रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, ”राहुल गांधी की बात क्या हिंदुस्तान में नहीं सुनी जाती है जो विदेश जाकर उन्हें भारत की आलोचना करते हैं.”

    प्रसाद ने कहा, “भारत की प्रतिभा को बदनाम करना राहुल गांधी ने अपना लक्ष्य बना रखा है. ये कोई नई बात नहीं है. जो लंदन में कहा, सिंगापुर में कहा, जर्मनी में कहा वही वो अमेरिका में कह रहे हैं.”

    प्रसाद ने कहा कि भारत की संसद की वास्तुकला की दुनिया तारीफ़ करती है लेकिन राहुल गांधी इसका बहिष्कार करते हैं.

    प्रसाद ने कहा, “नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की सच्चाई को वो स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.”

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत की प्रतिभा और सम्मान को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

    प्रसाद ने कहा, “भारत के विकास के बारे में नफ़रत का बाज़ार फैलाना बंद करें.”

    राहुल गांधी के फ़ोन टैप किए जाने के आरोपों को ख़ारिज करते हुए उन्होंने कहा, “झूठ बोल रहे हैं राहुल गांधी. उनके टेलीफ़ोन के डाटा का मामला सुप्रीम कोर्ट गया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जिन लोगों को लगता है कि उनका फ़ोन हैक हो रहा है वो अपना फ़ोन एक्सपर्ट समिति के पास जमा कर दें. राहुल गांधी ने फ़ोन जमा नहीं किया था.”

    जब उनसे डाटा की निजता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “डाटा प्रोटेक्शन क़ानून पर काम किया जा रहा है.”

    उन्होंने कहा, “भारत की नई संसद का इस तरह बहिष्कार करना इस संस्थान का अपमान है. सीएजी के ख़िलाफ़ 2जी घोटाले में जो घटिया बातें की गईं वो संस्थान का अपमान है.सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का जब मामला हुआ तब ये माफ़ी मांगकर बाहर निकले. मीडिया के बारे में वो क्या बोलते हैं वो मुझे बताने की ज़रूरत नहीं है."