रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में किया जीत का दावा

रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा करते हुए जनता को संबोधित किया है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and संदीप राय

  1. संसद भवन उद्घाटन: पीएम मोदी ने कहा- गर्व और उम्मीद भरा है आज का दिन

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, @narendramodi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद इससे जुड़े आयोजनों में हिस्सा लिया.

    उन्होंने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है, ''आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है. संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तीकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था, '' नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा. ये वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की एक झलक पेश करता है. मेरा एक विशेष अनुरोध है, इस वीडियो को अपने स्वयं से वॉयस-ओवर के साथ साझा करें, जो आपके विचारों को व्यक्त करता है. मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट करूंगा.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    नए संसद भवन के उद्घाटन के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सवा सात बजे से हुई.

    प्रधानमंत्री मोदी संसद भवन परिसर में पहुंचे, हवन में हिस्सा लिया.

    हवन के लिए होने वाली मुख्य पूजा में पीएम मोदी लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के साथ बैठे.

  2. आरजेडी ने ताबूत और नए संसद भवन की तस्वीर ट्वीट करके पूछा- 'ये क्या है'?

    संसद भवन

    इमेज स्रोत, CENTRALVISTA.GOV.IN

    राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई तस्वीर में नए संसद भवन के साथ ताबूत की तस्वीर लगाई गई है. तस्वीर के ऊपर लिखा है- ये क्या है?

    आरजेडी ने कई अन्य पार्टियों की तरह ही नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है. आरजेडी का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराना चाहिए .

    आरजेडी के इस ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा, ''क्या राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य हमेशा के लिए संसद का बहिष्कार करेंगे. क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे.''

    संसद भवन

    इमेज स्रोत, @RJDforIndia

    सुशील कुमार मोदी ने कहा, ''राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. फिर ताबूत का चित्र दिखाना क्या साबित करता है. एक राजनीतिक दल इस घटिया मानसिकता पर उतर आया है कि एक शुभ और गौरव के दिन संसद की तुलना मृत व्यक्ति के ताबूत से की जा रही है.''

    पार्टी के नेता बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है, ''राष्ट्रपति पद संसदीय व्यवस्था का अभिन्न अंग है. संसद के एक महत्वपूर्ण समारोह, उसके उद्घाटन के समारोह से राष्ट्रपति को अलग करना संसदीय व्यवस्था और राष्ट्रपति पद, दोनों की महत्ता का अपमान है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आरजेडी के सांसद मनोज झा ने कहा, "महामहिम राष्ट्रपति के मान और संवैधानिक व्यवस्था एवं परंपरा की माननीय प्रधानमंत्री द्वारा अनदेखी को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने विपक्ष के अधिकांश दलों के साथ नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का हिस्सा नहीं बनने का निर्णय लिया है."

  3. संसद भवन उद्घाटन: दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेट्रो के कई एंट्री गेट बंद

    दिल्ली मेट्रो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश के नए संसद भवन उद्घाटन के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है.

    दिल्ली मेट्रो में भी सुरक्षा इंतजाम चौकस हैं. दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस के निर्देशों के मुताबिक़ सेंट्रल सेक्रेटेरियट और उद्योग भवन स्टेशनों के एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं.

    हालांकि सेंट्रल सेक्रेटेरियट मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा बहाल रहेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. तुर्की राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज, क्या अर्दोआन को मिलेगी जीत?

    तुर्की

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, तुर्की के मौजूदा राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन

    तुर्की में आज नए राष्ट्रपति के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण के चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और उनके प्रतिद्वंद्वी कमाल कलचदरालु में से किसी को भी 50 फीसदी वोट नहीं मिले थे. इसलिए अब इन दोनों के बीच दूसरे दौर का चुनाव हो रहा है.

    तुर्की में राष्ट्रपति बनने के लिए 50 फीसदी से अधिक वोटों की जरूरत पड़ती है. अगर किसी उम्मीदवार को इतने वोट न मिल सके तो रन-ऑफ यानी दूसरे चरण के मतदान की स्थिति आ जाती है.

    तुर्की में राष्ट्र्रपति चुनाव के पहले चरण में अर्दोआन को जहां 49.5 फ़ीसदी वोट मिले वहीं कमाल कलचदरालु 44.5 फ़ीसदी वोट ही हासिल कर सके.

    तुर्की

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, कमाल कलचदरालु

    तुर्की में अर्दोआन 20 साल से सत्ता में हैं. तुर्की के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति चुनने के लिए दूसरे दौर का मतदान कराना पड़ रहा है.

    रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने वादा किया है कि चुनाव जीतने पर 'तुर्की एक नई सदी' देखेगा.

    अर्दोआन के समर्थक मानते हैं कि वो देश का और विकास करेंगे और उसे मज़बूत बनाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लेकिन उनके आलोचक कहते हैं कि अर्दोआन जीते, तो कमाल अतातुर्क की विरासत और कमज़ोर होगी, मुल्क में इस्लामीकरण बढ़ेगा और, तुर्की का भविष्य अंधेरे की ओर बढ़ता जाएगा.

  5. नए संसद भवन पर शाहरुख़ ने किया ट्वीट, कहा- हमारी उम्मीदों का नया घर

    शाहरुख़ ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, शाहरुख़ ख़ान (फाइल फोटो)

    देश के नए संसद भवन का उद्घाटन कार्यक्रम शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है.

    नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ''हमारे संविधान को बनाए रखने वाले, इस महान देश के हर नागरिक की नुमाइंदगी करने वाले इसके हर व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार है नया संसद भवन. ''

    ''नए भारत के लिए एक नया संसद भवन...भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ. जय हिन्द! #MyParliamentMyPride"

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहरुख़ के इस ट्वीट का ज़वाब देते हुए लिखा, '' सुंदर अभिव्यक्ति! संसद की नई इमारत हमारी लोकतांत्रिक ताकत और तरक्की की प्रतीक है. ये आधुनिकता और परंपरा का मेल है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह शुरू, पीएम मोदी और स्पीकर ओम बिड़ला संसद परिसर पहुंचे

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम शुरू हो चुका है. कार्यक्रम की शुरुआत हवन और पूजन से हुई है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम की शुरुआत के लिए संसद परिसर में पहुंच चुके हैं और वो हवन में स्पीकर ओम बिड़ला के साथ बैठे हैं.

    पूरा कार्यक्रम इस तरह होगा.

    सुबह 7:15 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवन-पूजन के लिए पहुंचेंगे

    सुबह 7:30 बजे : महात्मा गांधी प्रतिमा पंडाल पर पूजा शुरू होगी

    सुबह 9 :00 बजे : लोकसभा चैंबर्स में कार्यक्रम की शुरुआत

    सुबह 9:30 बजे : संसद की लॉबी में प्रार्थना सभा होगी

    दोपहर 12 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचेंगे

    दोपहर 12:07 बजे : राष्ट्रगान होगा

    दोपहर 12:10 बजे : राज्यसभा के उपसभापति का स्वागत भाषण

    दोपहर 12:17 बजे : संसद पर दो फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी

    दोपहर 12.29 बजे : राष्‍ट्रपति और उप राष्‍ट्रपति का संदेश,राज्‍यसभा के उप सभापति हरिवंश पढ़ेंगे

    दोपहर 12.43 बजे : लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला का भाषण

    दोपहर 1:00 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 रुपये का खास सिक्का और मुहर जारी करेंगे

    दोपहर 1.10 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण

    दोपहर 1:30 बजे : लोकसभा महासचिव का धन्यवाद प्रस्ताव

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे नए संसद भवन का उद्घाटन, हवन-पूजन से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

    संसद भवन

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. सुबह 7.30 बजे से उद्घाटन समारोह शुरू होगा.

    नए संसद भवन के उद्घाटन की पूर्व संध्‍या पर मंत्रोच्चार के बीच सेंगोल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया गया. पीएम मोदी अपने दिल्‍ली स्थित आवास पर अधिनम महंत से मिले और उनका आशीर्वाद लिया. नए संसद भवन का उद्घाटन वैदिक विधि विधान के साथ होगा.

    उद्घाटन समारोह को लेकर के सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. शुरुआत हवन-पूजन से होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कुछ विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार का एलान किया है.

    जबकि बीजेपी के साथ ही बीजू जनता दल, तेलुगू देशम, बसपा और वाईएसआरसीपी जैसी पार्टियां इसके समर्थन में हैं.

  8. नमस्कार आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    27 मई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.